Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 14 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 14

अमिताभ बच्चन की ये आवाज साइबर कॉलर ट्यून में बदलाव: अब दिन में सिर्फ दो बार बजेगी, इमरजेंसी कॉल्स पर नहीं

0

नई दिल्ली। सरकार ने साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए कॉल के दौरान चलने वाली अमिताभ बच्चन की प्रसिद्ध साइबर कॉलर ट्यून में बड़ा बदलाव किया है। अब यह ट्यून दिनभर में सिर्फ दो बार ही बजेगी और इमरजेंसी कॉल्स पर पूरी तरह बंद कर दी गई है। हाल ही में इस कॉलर ट्यून को लेकर सुपरस्टार को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।

साइबर सुरक्षा जागरूकता वाला नियम बदला

यह निर्णय भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और इसके तहत चलने वाले Cyber Dost द्वारा लिया गया है। Cyber Dost के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर जानकारी दी गई कि यह बदलाव जनता की लगातार शिकायतों के आधार पर किया गया है।

क्या है साइबर कॉलर ट्यून?

यह ट्यून अमिताभ बच्चन की आवाज में एक रिकॉर्डेड संदेश है, जो कॉल के दौरान प्ले होता था। इसमें ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी जाती थी। यह हर कॉल पर सुनाई देती थी, जिससे यूजर्स में झुंझलाहट बढ़ रही थी और सोशल मीडिया पर इसे हटाने की मांग उठने लगी थी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि कॉल शुरू करने से पहले यह ट्यून हर बार सुनाई देती है, जिससे जरूरी और इमरजेंसी कॉल्स में बाधा उत्पन्न होती है। इसी के मद्देनज़र सरकार ने अब इस ट्यून को सीमित कर दिया है।

अब क्या होगा बदलाव?

I4C के अनुसार, अब यह साइबर कॉलर ट्यून पूरे दिन में केवल दो बार बजेगी। साथ ही इमरजेंसी कॉल्स — जैसे पुलिस, एंबुलेंस, और फायर ब्रिगेड — पर इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। Cyber Dost ने ट्वीट में लिखा: “रुकिए। सोचिए। एक्शन लीजिए।”

स्कैम होने पर क्या करें?

अगर कोई साइबर फ्रॉड का शिकार होता है, तो वह तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

साइबर फ्रॉड में तेजी, सरकार की दोहरी रणनीति

डिजिटल लेन-देन में बढ़ोतरी के साथ ऑनलाइन ठगी के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे में सरकार सिर्फ सुरक्षा तकनीक पर ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी काम कर रही है।

आलमट्टी जलाशय की ऊंचाई पर फैसला चर्चा के बाद ही लिया जाएगा: संजय राठौड़

0

विजयपुर। महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ ने बुधवार को कहा कि आलमट्टी जलाशय की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर अंतिम निर्णय समग्र चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऊंचाई बढ़ाने से कोई समस्या नहीं होती है, तो यह अच्छी बात है, लेकिन यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।

कार्यक्रम में पत्रकारों से की बातचीत

संजय राठौड़ तिकोटा तालुक के सोमदेवरहट्टी तांडा में एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने यह प्रतिक्रिया महाराष्ट्र सरकार द्वारा आलमट्टी जलाशय की ऊंचाई बढ़ाने के फैसले का विरोध किए जाने पर दी।

कैबिनेट स्तर पर हुई चर्चा, तकनीकी पहलुओं पर विचार

राठौड़ ने बताया कि जलाशय की ऊंचाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट स्तर पर चर्चा हो चुकी है। कुछ तकनीकी मुद्दे हैं, जिन पर राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आपस में विचार करेंगे और उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र राज्य से जुड़ा हुआ गंभीर विषय है, इसलिए इस पर जल्दबाजी में नहीं, बल्कि विचार के बाद ही निर्णय होगा।

राजस्थान में बजरी के सबसे बड़े कारोबारी पर एक्शन, 49 करोड़ से अधिक का जुर्माना

0

नागौर। राजस्थान में बजरी खनन के सबसे बड़े कारोबारी माने जाने वाले मेघराज सिंह शेखावत पर खान विभाग ने 49.08 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई नागौर जिले के रियांबड़ी और डेगाना तहसीलों में लूणी नदी की बजरी लीज में अवैध खनन और ई-रवन्ना के दुरुपयोग के मामले में की गई है।

संपत्तियों की होगी कुर्की, जुर्माना वसूली की तैयारी

खान विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना शेखावत की संपत्तियों को कुर्क कर वसूला जाएगा। विभाग के अनुसार, निर्धारित मात्रा से कई गुना अधिक बजरी का खनन किया गया है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।

image 103

गोटन स्थित सहायक खनि अभियंता कार्यालय के अधीन थी लीज

मेघराज सिंह शेखावत की बजरी लीज नागौर जिले के गोटन स्थित सहायक खनि अभियंता कार्यालय के अधीन पंजीकृत थी। खान विभाग ने इसी लीज पर 49.08 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह लीज अगस्त 2023 तक संचालित थी।

लीज संख्या 03/2013 में हुआ बड़ा अनियमित खनन

नागौर के डेगाना और रियांबड़ी तहसील क्षेत्रों में स्थित लीज संख्या 03/2013 में नियमों के विपरीत बड़े पैमाने पर खनन हुआ। आरोप है कि निर्धारित मानकों से कहीं अधिक मात्रा में बजरी निकाली गई और उसका परिवहन किया गया। साथ ही ई-रवन्ना प्रणाली का भी दुरुपयोग सामने आया है।

प्रयागराज में दुल्हन ने दी पति को 35 टुकड़ों में काटने की धमकी, प्रेमी संग हुई फरार

0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही दिनों बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति को चाकू दिखाकर धमकाया और बाद में प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब सामने आकर महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

सुहागरात पर सामने आया सितारा का असली चेहरा

नैनी क्षेत्र निवासी कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा निवासी लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी तक दोनों परिवारों में कोई विवाद नहीं था। लेकिन सुहागरात पर सितारा ने पति को चाकू दिखाकर धमकाया और कहा, “अगर मुझे छुआ, तो 35 टुकड़ों में मिलोगे। मैं किसी और की अमानत हूं।”

तीन रातें चाकू की छाया में बीतीं

कप्तान निषाद ने बताया कि पहली रात वह डर के कारण सोफे पर सो गया। लेकिन तीन रातों तक लगातार सितारा ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और अपने प्रेमी अमन के लिए प्यार जताया। आखिरकार कप्तान ने अपनी मां को सारी सच्चाई बता दी।

पंचायत में हुआ समझौता, पर नहीं बदला व्यवहार

परिवार ने मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई, जिसमें सितारा के पिता भी पहुंचे। बैठक में तय हुआ कि सितारा अपने पति के साथ रहेगी और प्रेमी अमन से कोई संबंध नहीं रखेगी। एक कागजी समझौता भी हुआ जिसमें उसने बहू बनकर रहने की सहमति दी।

आधी रात दीवार फांदकर प्रेमी के साथ भागी

हालांकि पंचायत के बाद भी सितारा का रवैया नहीं बदला। वह पति को लगातार धमकाती रही। जब कप्तान के पिता राम आसरे थाने में शिकायत करने की तैयारी में थे, तभी सितारा रात के समय घर की दीवार फांदकर अमन के साथ फरार हो गई।

अब पुलिस कर रही जांच, मामला गर्माया

यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है और दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुल्हन की तलाश की जा रही है। यह मामला विवाह जैसे पवित्र रिश्ते में धोखे और छल का प्रतीक बन गया है, जिसने प्रयागराज में सनसनी फैला दी है।

शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में पहुंचा कर धरती पर लौटा फाल्कन-9 रॉकेट

0

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुआ। यह मिशन ‘एक्सिओम मिशन-4’ (AX-4) के तहत लॉन्च किया गया। इस मिशन में भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं, जो अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

लॉन्च के आठ मिनट बाद सुरक्षित लौटा रॉकेट

इस अभियान के तहत चारों यात्री क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार हैं। लॉन्च के महज आठ मिनट बाद फाल्कन-9 रॉकेट सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया। स्पेसएक्स ने इसे दोबारा उपयोग के लिए तैयार किया था। उम्मीद है कि कैप्सूल करीब 28 घंटे बाद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचेगा।

शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना से हैं और AX-4 मिशन में शामिल हैं। इससे पहले राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री थे। शुभांशु का अंतरिक्ष यात्रा पर जाना भारतीय अंतरिक्ष इतिहास के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है।

फाल्कन-9 की उड़ान में पहले छह बार टली थी लॉन्चिंग

यह लॉन्च पहले मौसम, सॉफ्टवेयर और डेटा अपलोड की तकनीकी दिक्कतों के कारण छह बार टल चुका था। सातवीं बार भी देरी की संभावना थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में समस्या हल कर ली गई। इसके बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे रॉकेट के मर्लिन इंजन सक्रिय हुए और लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई।

image 101

लॉन्च पैड वही, जहां से चंद्रमा पर गया था अपोलो 11

फाल्कन-9 रॉकेट ने कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से उड़ान भरी। यहीं से 1969 में नील आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 के माध्यम से चंद्रमा के लिए रवाना हुए थे। इस मिशन का लॉन्च इसी ऐतिहासिक स्थल से किया गया।

फाल्कन-9 रॉकेट की खासियत

फाल्कन-9 स्पेसएक्स द्वारा विकसित दो-चरणीय रॉकेट है। यह ऑर्बिटल-क्लास का दुनिया का पहला पुन: प्रयोग योग्य रॉकेट है। इसमें नौ मर्लिन इंजन लगे हैं जो रॉकेट-ग्रेड केरोसिन और तरल ऑक्सीजन से संचालित होते हैं। इसका पहला चरण (बूस्टर) क्रू कैप्सूल को पूर्व-निर्धारित ऊंचाई और गति तक ले जाने के बाद पेलोड से अलग हो जाता है और पृथ्वी पर लौट आता है।

अब तक के रिकॉर्ड: 492 मिशन, 447 लैंडिंग, 417 बार रीयूज़

स्पेसएक्स के अनुसार, फाल्कन-9 अब तक 492 सफल मिशन पूरा कर चुका है। इसमें 447 लैंडिंग और 417 बार पुन: उपयोग शामिल है। यह तकनीक अंतरिक्ष अभियानों की लागत को काफी हद तक कम करती है।

गाय को बचाने कुएं में कूदे 6 लोग, 5 की मौत, 1 की हालत गंभीर

0

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के धरनावदा गांव में मंगलवार को एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे छह लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसे की वजह कुएं में मौजूद संदिग्ध जहरीली गैस बताई जा रही है।

बछड़े को बचाने उतरे थे लोग, तीन की मौके पर मौत

गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने जानकारी दी कि यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बछड़े को बचाने के लिए छह लोग कुएं में उतरे थे। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें गुना जिला अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आया।

प्रारंभिक वजह: कार्बन मोनोऑक्साइड गैस

कलेक्टर किशोर कन्याल के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हादसा कुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

image 99

बचाव अभियान में CISF, SDERF की टीमें जुटीं

कलेक्टर ने बताया कि कुएं में करीब 12 फीट पानी भरा हुआ था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयाँ आईं। बचाव कार्य के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त अभियान चलाया।

उदयपुर घूमने आई फ्रांस की महिला से रेप

0

देर रात कैफे में वारदात, महिला का इलाज जारी अशोक गहलोत बोले – ऐसा न हो राजस्थान

उदयपुर : उदयपुर में फ्रांस से घूमने आई एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता फिलहाल एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। यह वारदात देर रात ‘द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्ट्रो’ में हुई, जिसकी जांच बड़ागांव थाना पुलिस कर रही है।

आरोपी की तलाश जारी, SP ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि जब अमेरिका ने महिला यात्रियों को लेकर एडवाइजरी जारी की है, ऐसे समय में इस प्रकार की घटना बेहद शर्मनाक है।

दिल्ली से उदयपुर पहुंची थी महिला, आरोपी ने अपार्टमेंट में किया दुष्कर्म

22 जून को दिल्ली से उदयपुर पहुंची फ्रांसीसी महिला अंबामाता क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी। वह टाइगर हिल स्थित एक कैफे में पार्टी में शामिल हुई थी, जहां उसकी मुलाकात सिद्धार्थ नामक युवक से हुई। आरोपी ने उसे आसपास की जगह दिखाने के बहाने बाहर बुलाया और फिर सुखेर स्थित अपने किराये के अपार्टमेंट में ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी फरार

थानाधिकारी पूर्ण सिंह राजपुरोहित के अनुसार, महिला की हालत स्थिर है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने होटल लौटने की बार-बार मिन्नतें कीं, लेकिन आरोपी ने उसे रोके रखा। इस बीच उसका मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गया। महिला ने बताया कि अपार्टमेंट में आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, विरोध करने पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सिलेंडर से गैस लीक के बाद हुआ धमाका, महिला-पुरुष बाल-बाल बचे; वायरल वीडियो ने डराया

0

नई दिल्ली। रसोई में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर से अचानक गैस लीक होना और फिर कुछ ही पलों में विस्फोट — यह नजारा जिसने भी देखा, वह सन्न रह गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पुरुष और महिला की जान पर बन आई थी, लेकिन चमत्कारिक रूप से दोनों बाल-बाल बच गए।

पाइप से नागिन जैसी हरकत, फिर ब्लास्ट

वायरल सीसीटीवी वीडियो में शुरुआत होती है रसोई के फर्श पर रखे एक गैस सिलेंडर से, जिससे तेज गति से गैस लीक हो रही है। गैस पाइप इस कदर फड़फड़ाता है जैसे कोई नागिन फन पटक रही हो। सबसे पहले एक महिला रिसाव रोकने की कोशिश करती है लेकिन सफल नहीं होती और मदद के लिए बाहर निकल जाती है। थोड़ी देर में वह एक पुरुष के साथ लौटती है, दोनों अलग-अलग दरवाजों से अंदर घुसते हैं और सिलेंडर का वाल्व बंद करने की कोशिश करते हैं।

दरवाजे खुले होने से टला बड़ा हादसा

इस दौरान कमरे में गैस पूरी तरह फैल चुकी थी। तभी अचानक चिंगारी निकलती है और जोरदार विस्फोट हो जाता है। आग की लपटें पूरे कमरे में फैल जाती हैं और कमरा धुएं से भर जाता है। हालांकि, दोनों व्यक्ति उस भयानक ब्लास्ट से सुरक्षित निकल जाते हैं। माना जा रहा है कि महिला ने पहले ही दरवाजे और खिड़कियां खोल दी थीं जिससे कमरे में वेंटिलेशन बना रहा और बड़ा हादसा टल गया।

सोशल मीडिया पर वायरल, 6 लाख से ज्यादा व्यूज़

वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई लोगों ने यह आशंका जताई कि रसोई में बल्ब या बर्नर से चिंगारी निकली होगी जिससे आग लगी। एक यूजर ने लिखा कि संभवतः स्टोव पहले से चालू था या बर्नर गरम था, जिससे वातावरण में फैली गैस ने आग पकड़ ली।

ट्रेन में पर्सनल पंखा लगाकर बैठे यात्री

0

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक यात्री ट्रेन के अंदर अपना पर्सनल पंखा लगाकर सफर करता दिख रहा है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं, क्योंकि आमतौर पर यात्री अपने साथ पंखा सिर्फ लगेज के तौर पर ले जाते हैं, न कि इस्तेमाल के लिए।

प्लग बोर्ड में लगाया पंखा, मस्त हवा का मजा लिया

वायरल वीडियो में ट्रेन का चेयर कार (CC) कोच नजर आता है, जो यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। कैमरा जैसे ही एक विशेष यात्री पर फोकस करता है, वह यात्री पंखा निकालकर उसे कोच के प्लग बोर्ड में लगाता है और चालू कर आराम से हवा लेने लगता है। हैरानी की बात यह है कि आसपास बैठे यात्रियों को इससे कोई आपत्ति नहीं होती — सब आराम से बैठे रहते हैं।

लगेज रैक पर बैठे-सोए यात्री भी चर्चा में

वीडियो में एक और दृश्य ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा। जब कैमरा ऊपर की ओर घूमा तो लगेज रखने की जगह पर कुछ यात्री बैठे या लेटे हुए नजर आए। यह नजारा देख सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए और इसे ‘भारतीय जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का उदाहरण बता दिया।

वायरल वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @abhishek_hindu_.5 ने 9 जून को पोस्ट किया था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 34 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। किसी ने यात्री को ‘जुगाड़ू टेक एक्सपर्ट’ कहा तो किसी ने इसे ‘भारतीय इनोवेशन’ का नमूना बताया।

वंदे भारत एक्सप्रेस में छत से टपका पानी, AC भी फेल; यात्रियों ने जताई नाराजगी

0

वाराणसी। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री उस समय हैरान रह गए जब कोच की छत से पानी टपकने लगा और सीटें व सामान भीगने लगे। इस दौरान एसी ने भी काम करना बंद कर दिया, जिससे यात्रियों को गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों की शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ और उन्हें दिल्ली तक परेशानी के बीच ही सफर करना पड़ा।

प्रयागराज से पहले शुरू हुई परेशानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना वाराणसी-नई दिल्ली (22415) वंदे भारत एक्सप्रेस की है, जो सुबह 6 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। प्रयागराज पहुंचने से पहले सी-7 कोच की 76 नंबर सीट के ऊपर से पानी टपकना शुरू हो गया। कोच के एसी ने भी काम करना बंद कर दिया जिससे गर्मी काफी बढ़ गई। यात्रियों ने शिकायत की, लेकिन केवल यह कहा गया कि अगला ठहराव आने पर ठीक कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी की गई शिकायत

यात्री दर्शिल मिश्रा ने रेल ऐप पर शिकायत दर्ज की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलवे अधिकारियों को टैग भी किया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए टिकट का पूरा पैसा लौटाने की मांग की। एक अन्य यात्री सुरेश चौहान ने कहा कि यह ट्रेन सेमी हाई-स्पीड के नाम पर है, जबकि इसकी स्थिति सामान्य ट्रेनों से भी बदतर है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं लीक की घटनाएं

गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन में पानी लीक होने की खबर सामने आई है। 2024 में भी ऐसी ही घटना कैमरे में कैद हुई थी और वायरल हुई थी। उस समय उत्तर रेलवे ने इसे अस्थायी तकनीकी खराबी बताया था और कहा था कि पाइप में रुकावट की वजह से पानी का रिसाव हुआ था, जिसे तुरंत दुरुस्त कर दिया गया था। इस बार भी रेलवे की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।