Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 15 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 15

भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने SDM और पुलिसवालों को जड़े तमाचे!

0

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला और सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी रात करीब 1 बजे पैगंबरपुर के पास ओवरलोड मौरंग ट्रकों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने “जय कामतानाथ” लिखे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया और थाने ले जाने लगे। यहीं से सियासी हस्तक्षेप और टकराव की शुरुआत हुई।

विधायक का फोन कॉल और दबाव

बताया जा रहा है कि जैसे ही ओवरलोड ट्रकों की सूचना फैली, बांदा सदर से बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर ट्रकों को छोड़ने का दबाव बनाया। हालांकि एसडीएम और सीओ ने नियमों का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार की रियायत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला और गरमा गया।

मौके पर पहुंचे विधायक, हाथापाई के आरोप

विधायक प्रकाश द्विवेदी देर रात करीब पांच गाड़ियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां पहुंचते ही विधायक और एसडीएम के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि विधायक ने एसडीएम अमित शुक्ला को दो थप्पड़ मारे और बीच-बचाव करने आए दीवान को भी नहीं बख्शा।

चौकी में भी हंगामा, दीवान पर हमला

घटना यहीं नहीं थमी। विधायक इसके बाद खुरहंड पुलिस चौकी पहुंचे, जहाँ उन्होंने फिर से एक घंटे तक हंगामा किया। यहां पर भी उन्होंने दीवान विजय सिंह पर हाथ उठाया। घायल दीवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

अंत में माफी और सरेंडर की बात

हंगामे के बाद विधायक ने खुद को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया और अधिकारियों से माफी मांगी। हालांकि, इस पूरे मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जनप्रतिनिधि अब कानून से ऊपर हो गए हैं?

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब ओवरलोड मौरंग ट्रकों के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच टकराव हुआ हो। अप्रैल में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा के पति ने भी इसी तरह की कार्रवाई के दौरान एसडीएम पर हाथ उठाया था। वह मामला भी बाद में दबा दिया गया।

सत्ता की ठोकर या कानून का सम्मान?

बांदा की यह घटना न केवल सत्ता और प्रशासन के बीच टकराव को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति किस हद तक जा सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है या यह मामला भी रफा-दफा हो जाएगा।

विधानसभा उपचुनाव में 4-1 से आगे INDIA

0

गठबंधन, AAP को बड़ी जीत; भाजपा को झटका

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों और नतीजों में विपक्षी INDIA गठबंधन से जुड़े दलों ने चार सीटों पर बढ़त या जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को सिर्फ गुजरात की कड़ी सीट पर जीत मिली है।

गुजरात की विसावदर सीट से AAP को बड़ी जीत

आम आदमी पार्टी को गुजरात की विसावदर सीट पर बड़ी जीत मिली है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने भाजपा के किरीट पटेल को 17,581 वोटों से हराया। यह सीट पहले भी AAP के पास थी, जहां से भूपेंद्र भयानी 2022 में जीते थे। हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इस उपचुनाव को AAP के जनाधार की परीक्षा माना जा रहा था।

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर भी AAP की बढ़त

पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा दसवें राउंड के बाद भी 6025 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर हैं और भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। अकाली दल का उम्मीदवार चौथे स्थान पर है।

बंगाल में TMC की मजबूत पकड़, भाजपा को बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रत्याशी आलिफा अहमद ने 28,784 वोटों की बढ़त बना रखी है। भाजपा के आशीष घोष दूसरे स्थान पर हैं। 11 राउंड की गिनती के बाद TMC की बढ़त निर्णायक मानी जा रही है। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में यह नतीजा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केरल की नीलांबर सीट पर कांग्रेस को राहत

केरल की नीलांबर सीट से कांग्रेस के आर्यदन शौकत को 11 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली है। दूसरे स्थान पर 6660 वोटों के साथ एक उम्मीदवार है, जबकि तीसरे स्थान पर एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट मोहन जॉर्ज को सिर्फ 8648 वोट मिले हैं और वे चौथे नंबर पर हैं।

गुजरात की कड़ी सीट पर भाजपा की एकमात्र जीत

गुजरात की दूसरी सीट कड़ी से भाजपा उम्मीदवार राजूभाई चावड़ा को 38,904 मतों से विजय मिली है। कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा यहां दूसरे नंबर पर रहे। यह उपचुनाव भाजपा के लिए राहत लेकर आया, लेकिन बाकी राज्यों में उसे झटका लगा है।

दलितों की गरिमा पर हमला, बोले राहुल गांधी

0

ओडिशा में दलित पिता-पुत्र से हैवानियत पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा

भुवनेश्वर। ओडिशा के एक गांव में कंगारू दरबार लगाए जाने के बारे में खबर सामने आई है। पशु तस्करी के शक में दो दलित युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर उनका आधा सिर मुड़वा कर उन्हें घुटनों पर चलाया गया। घास खाने को मजबूर किया गया और सीवेज का पानी पिलाया गया।

यह घटना रविवार को गंजाम जिले के धराकोट पुलिस थाने के अंतर्गत खारीगुम्मा गांव में हुई। ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होने वाले दो दलित युवक धराकोट ब्लॉक के सिंगीपुर गांव के बुलु नायक और बाबुला नायक हैं।

गाय खरीदने निकले थे, रास्ते में घेरकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक बाबुला अपने चचेरे भाई बुलु के साथ हरिपुर गांव में अपनी बेटी के दहेज के लिए गाय खरीदने गया था। वे वहां से तीन गाय खरीदकर सिंगीपुर गांव जा रहे थे, जब उन्हें खारीगुम्मा गांव के रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया। उन्हें पशु तस्कर होने का शक था और उन्होंने पैसे की मांग की।

घास खिलाई, सिर मुंडवाया और सीवेज का पानी पिलाया

जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई तो कुछ युवकों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और सैलून ले गए, जहां उनका आधा सिर मुड़वा दिया गया। इसके बाद उन्होंने दोनों को घुटनों के बल बैठाकर खारीगुम्मा से जहरा गांव तक दो किलोमीटर तक ले गए। इस दौरान उन्हें घास खिलाई गई और सीवेज का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस ने केस दर्ज किया, एक हिरासत में

दोनों दलित युवकों ने इस संबंध में धराकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके सिर और पीठ पर चोट लगने से उन्हें धराकोट पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने की प्रभारी चंद्रिका स्वांई ने बताया कि इसमें सात-आठ लोग शामिल हैं। ऐसी शर्मनाक घटनाओं के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। फिलहाल थाने में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।

image 89

राहुल गांधी का हमला, कहा- मनुस्मृति नहीं, संविधान चलेगा

ओडिशा के गंजाम में दलित पिता-पुत्र से हैवानियत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कहा है कि ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ़ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है।

राहुल गांधी ने लिखा कि यह घटना उन लोगों के लिए आईना है जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही। ओडिशा के गंजाम जिले में गाय खरीदने पर दलित पिता-पुत्र के साथ गंदा सलूक किया गया था। उन्हें नाली का पानी पिलाया गया था और घुटनों पर रेंगवाया गया था। इससे पहले ओडिशा में लव मैरिज करने पर 40 लोगों को मुंडन की सजा देने का मामला सामने आया था।

image 90

दलितों की गरिमा पर हमला, बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा है कि दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ़ यह साज़िश है।

image 91

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति नफ़रत और ऊंच-नीच पर टिकी है। विशेषकर ओडिशा में SC, ST और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक ने इस घटना का वीडियो एक्स पर साझा किया है।

निहाल सिंह जैन की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

गहलोत बोले – देश को चाहिए ऐसे जनप्रतिनिधि

आगरा: बी.डी. जैन कन्या महाविद्यालय, आगरा में रविवार शाम आयोजित ‘निहाल पुण्य स्मरण’ कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जनसेवा कार्यों को स्मरण किया। गहलोत ने कहा कि निहाल सिंह जी का व्यवहार ऐसा था कि पक्ष-विपक्ष सब उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। उन्होंने सेठ अचल सिंह की विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया और आगरा के विकास में अहम भूमिका निभाई।

image 83

नेताओं और नागरिकों ने किया निहाल सिंह जी को याद

समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के संरक्षक शशि शिरोमणि ने की। कार्यक्रम में विधायक रोहित बौहरा, करौली विधायक संजय जाटव, धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाह, जयपुर विधायक रफीक खान, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व सांसद निहाल सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

image 84

भावुक हुए परिजन, साझा किए संस्मरण

फाउंडेशन सचिव मनोज जैन बौहरा ने कहा, “घर में है आज तक वही खुशबू बसी हुई, लगता है जैसे वो आकर नहीं गया।” मंच संचालन कर रहे हरीश ‘चिमटी’ की पंक्तियाँ सुनकर उपस्थितजन भावुक हो गए। डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. मधुरिमा शर्मा, पत्रकार डॉ. गिरजा शंकर शर्मा समेत कई लोगों ने संस्मरण साझा किए।

image 85

निहाल स्मृति सम्मान से नवाजे गए कलाकार और खिलाड़ी

कार्यक्रम में जरदोजी कलाकार रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन, फरदीनुद्दीन और पेंटिंग कलाकार भावना पांडे को ‘कला उद्यमी सम्मान’ तथा सीनियर क्रिकेटर पीटर पॉल और कोच मनोज कुशवाह को ‘खेल प्रतिभा सम्मान’ प्रदान किया गया। बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की 11 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी गई।

image 88

श्रद्धांजलि सभा में रही भारी उपस्थिति

श्रीमती नीलम बौहरा, मंजू बापना और शोभना बौहरा ने छात्रवृत्तियाँ वितरित कीं। साथ ही रामनाथ सिकरवार, मोहित बोहरा, अजीत बौहरा, डॉ. सुषमा गुप्ता, समीर चतुर्वेदी, भारत भूषण गप्पी, राजीव अग्रवाल, और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम स्मृति और सम्मान का भावपूर्ण संगम बन गया।

image 87

बीकानेर IPS से रिश्वत मांगने पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

0

बीकानेर: राजस्थान में भ्रष्टाचार किस हद तक फैला है, इसका अंदाज़ा बीकानेर जिले की इस चौंकाने वाली घटना से लगाया जा सकता है। यहां कुछ यातायात पुलिसकर्मियों ने एक IPS अधिकारी को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उन्हें सच्चाई का पता चला, वे कांपने लगे और माफी मांगने लगे। मामला शुक्रवार को जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया।

जयपुर हाइवे पर घटी घटना

यह पूरा मामला 14 जून का है, जब एक IPS अधिकारी जयपुर रोड से गुजर रहे थे। वे सादी वर्दी में एक वाहन से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। चूंकि अधिकारी वर्दी में नहीं थे, इसलिए पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं सके।

चालान की धमकी देकर मांगी रिश्वत

पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पहले चालान की धमकी दी, फिर गाड़ी छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग की। इस पर IPS अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

पहचान के बाद गिरने लगे पांव पर

जैसे ही उन्हें सामने खड़े व्यक्ति की असलियत का पता चला कि वह एक IPS अधिकारी हैं, सभी पुलिसकर्मी माफी मांगने लगे और किसी तरह मामला संभालने की कोशिश करने लगे। घटना की सूचना एक स्थानीय अधिकारी तक पहुंची और फिर यह मामला बीकानेर के एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के पास पहुंचा।

चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें यातायात पुलिस का एक हवलदार और तीन सिपाही शामिल हैं।

परबतसर मेगा हाइवे पर बस-कार टक्कर, चार की मौत, तीन घायल

0

परबतसर (नागौर): नागौर जिले के परबतसर में शनिवार को किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्लीपर बस और दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला शामिल है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय एक स्विफ्ट कार किशनगढ़ से सीकर की ओर जा रही थी, जबकि एक स्लीपर बस किशनगढ़ की दिशा में आ रही थी। उसी दौरान एक अन्य कार ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे वह सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई

image 81

। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

घायलों और मृतकों को परबतसर के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घायल ने अजमेर ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन साल की बच्ची और एक महिला को अजमेर रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित सीकर जिले के सांंगरिया क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही परबतसर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। एडिशनल एसपी जिनेंद्र जैन ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।

लापरवाही ने ली जान

यह हादसा सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ओवरटेकिंग के प्रयास में हुई यह त्रासदी कई परिवारों के लिए दर्दनाक बन गई।

तनोट पहुंचे सीएम भजनलाल, बीएसएफ से मिले, जनसुनवाई की

0

जैसलमेर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जैसलमेर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने खुहड़ी में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से मातेश्वरी तनोट राय मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, खनन और कृषि जैसे विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और तात्कालिकता से किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला मुख्यालय पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

बीएसएफ जवानों से किया संवाद

मुख्यमंत्री ने तनोट मंदिर परिसर में बीएसएफ जवानों से संवाद करते हुए उनकी बहादुरी और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की भूमिका देश के लिए गौरव का विषय है। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जवानों को लगातार बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बीएसएफ को दुनिया का सबसे बड़ा और सम्मानित सीमा सुरक्षा बल बताया।

image 80

मंदिर विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा की घोषणा

मुख्यमंत्री ने तनोट राय मंदिर को और भव्य बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में 200 कमरों वाला विश्राम गृह बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिले। उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मंदिर को प्रदेश की धार्मिक आस्था का केंद्र बताया।

किशनगढ़ फोर्ट का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने 1100 साल पुराने किशनगढ़ फोर्ट का निरीक्षण किया। बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें किले के ऐतिहासिक और सामरिक महत्व की जानकारी दी। उनके इस दौरे से स्थानीय जनता के साथ-साथ सीमा पर तैनात जवानों में भी उत्साह देखने को मिला।

परीक्षा के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस विधायक पूनिया और छात्र नेता निर्मल चौधरी

कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध का ऐलान

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को शनिवार को पुलिस ने परीक्षा केंद्र से हिरासत में ले लिया। विधायक पूनिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की परीक्षा दे रहे थे, तभी पुलिस ने कार्रवाई की। विधायक के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा कर इस घटना की पुष्टि की गई है। पूनिया ने लिखा कि उन्हें और निर्मल को हिरासत में लेना भाजपा शासन की कायरता है, लेकिन वे अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

परीक्षा केंद्र से उठाया गया विधायक

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर परीक्षाएं चल रही थीं और अभिमन्यु पूनिया परीक्षा हॉल में पेपर दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम परिसर में दाखिल हुई और कथित रूप से उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें और छात्र नेता निर्मल चौधरी को हिरासत में लेकर स्थानीय थाने ले जाया गया। दोनों की गिरफ्तारी से परिसर में हड़कंप मच गया और कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

गहलोत-पायलट-डोटासरा का तीखा हमला

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक पूनिया को परीक्षा के दौरान हिरासत में लेना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनहित में आवाज उठाने का हक है। वहीं, सचिन पायलट ने घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि भाजपा युवाओं और छात्रों की आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए वीडियो शेयर किया और कहा कि यह शर्मनाक और अस्वीकार्य है।

कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध का ऐलान

जयपुर: डोटासरा ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक आवाजों को कुचलने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तार नेताओं को तुरंत रिहा नहीं किया गया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सत्तावादी मानसिकता की परिचायक है। राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक हिरासत की ठोस वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

पुलिस का पक्ष: पुराना मुकदमा बना कारण

जयपुर: डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि हिरासत की यह कार्रवाई 2022 में दर्ज एक मामले के संबंध में हुई। उस समय निर्मल चौधरी और उनके साथियों पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, राजकार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। इस मामले में प्रमाणित आरोपों के आधार पर गिरफ्तारी की गई। तेजस्विनी गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्मल चौधरी ने परीक्षा दे दी थी और परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ से पहले ही रोकी गई फ्लाइट

0

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एअर इंडिया की फ्लाइट हैदराबाद से मुंबई जा रही थी, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई और पायलट ने समय रहते टेकऑफ से पहले ही रनवे पर विमान को रोक दिया। पायलट की सूझबूझ से सभी 97 यात्री सुरक्षित बच गए। एयर इंडिया की टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की और उन्हें दूसरी फ्लाइट से मुंबई भेजा गया।

एअर इंडिया का बयान और वैकल्पिक फ्लाइट

हैदराबाद: एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि फ्लाइट संख्या AI-2534 दोपहर 2 बजे हैदराबाद से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे एओजी (Aircraft on Ground) घोषित कर दिया गया। विमान में 97 यात्री सवार थे। इसके बाद इन यात्रियों को फ्लाइट AI-2445 से भेजा गया, जो पहले से 51 यात्रियों के साथ 2:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी समायोजन के कारण यह फ्लाइट 3:05 बजे रवाना हुई। इस तरह कुल 148 यात्रियों को मुंबई के लिए रवाना किया गया।

अहमदाबाद विमान हादसे की पृष्ठभूमि

अहमदाबाद: 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टेकऑफ के बाद विमान के दोनों इंजन फेल हो गए, जिससे वह पास के बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत से जा टकराया। इस भयावह हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी, जबकि कॉलेज परिसर में मौजूद 22 अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए थे।

डीएनए जांच से शवों की पहचान, एकमात्र यात्री जीवित बचा

अहमदाबाद: हादसे के बाद शवों की पहचान डीएनए प्रक्रिया से की गई, जिसमें अब तक 231 शवों की पहचान हो चुकी है और 210 शवों को परिजनों को सौंपा जा चुका है। इस हादसे में एकमात्र ब्रिटिश नागरिक विश्वाशकुमार रमेश की जान बची, जिन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में मलबे से निकाला गया था। विशेषज्ञों ने उनकी जीवित बचने की घटना को चमत्कारी बताया है, क्योंकि विमान में सवार बाकी सभी यात्रियों की मृत्यु हो गई थी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती

नई दिल्ली: इस हादसे के बाद एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई तक प्रति सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की घोषणा की है। साथ ही तीन विदेशी मार्गों पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा और संचालन संबंधी समीक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

योग दिवस 2025: मोदी-नायडू विशाखापत्तनम कार्यक्रम में शामिल, अमेरिका तक गूंजा भारत का योग

0

विशाखापत्तनम: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को आज भारत से लेकर अमेरिका तक पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया। लोगों ने योग के जरिए न सिर्फ तन और मन को संतुलित करने का संकल्प लिया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उनके साथ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई, जो धरती और मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को रेखांकित करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि योग सीमाओं, उम्र या पृष्ठभूमि से परे होकर दुनिया को जोड़ने का संदेश देता है। उन्होंने याद दिलाया कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो 175 देशों ने इसका समर्थन किया था। आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने इसे मानवता के लिए योग 2.0 की शुरुआत बताया और आंतरिक शांति को वैश्विक नीति बनाने का आह्वान किया।

देशभर के धरोहर स्थलों से लेकर न्यायपालिका तक योग उत्सव

नई दिल्ली: इस मौके पर देशभर में 100 ऐतिहासिक और 50 सांस्कृतिक स्थलों पर विशेष योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें असम का चराईदेव मोइदम, गुजरात की रानी की वाव और धोलावीरा, मध्य प्रदेश का सांची स्तूप, ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर, महाराष्ट्र की एलीफेंटा गुफाएं और तमिलनाडु का वृहदेश्वर मंदिर प्रमुख रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारतीय सेना के जवानों के साथ योग किया, जबकि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में योग सत्र में भाग लिया। दिल्ली, पंजाब, लद्दाख, केरल, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल के धरोहर स्थलों पर भी लोगों ने उत्साह से योग किया। सुप्रीम कोर्ट परिसर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के नेतृत्व में न्यायाधीशों, डॉक्टरों, छात्रों और आम नागरिकों ने मिलकर योगाभ्यास किया, जबकि AIIA परिसर में दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

image 74

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से वैश्विक मंच तक भारत का योग

न्यूयॉर्क: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योग दिवस की गूंज सुनाई दी। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में योग को लोकप्रिय बनाया है और इसे वैश्विक कल्याण आंदोलन का रूप दिया है। नायडू के अनुसार, इस बार 175 से अधिक देशों के 12 लाख स्थानों पर 10 करोड़ से अधिक लोग योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल हुए। यह दर्शाता है कि योग अब केवल भारत की परंपरा नहीं, बल्कि विश्व की साझा सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है।