Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 69 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 69

बिलाड़ा से रामदेवरा पैदल यात्रा दल श्री आईमाता व दीवान माधवसिंह का आशीर्वाद ले रवाना हुआ

0

बिलाड़ा :श्री आई माता जी की पवित्र पावन पुण्य धरा बिलाड़ा के मुख्य धाम श्री आई माता जी मन्दिर प्रांगण से आज बिलाड़ा -जैतारण – रायपुर से लगभग 80 रामदेवरा जातरू साथियों का 15 महिला सदस्य दल लगातार अपनी 11 वी पैदल यात्रा को लेकर आज श्री आई माताजी के दर्शन लाभ कर धर्मगुरु दीवान माधव सिंह जी का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए।

बाबा रामदेव संघ के अध्यक्ष हनुमान राम काग ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से उक्त धार्मिक संघ हर साल अपनी पैदल यात्रा का सफर पूरा कर पा रहा है जिसमें साथी हेमाराम, बेनाराम, देवाराम सहित सभी साथियों का सहयोग रहता है। बिलाड़ा में पैदल यात्रा संघ पहुंचने पर परंपरागत तरीके से बिलाड़ा निवासियों गोविंद सिंह सीरवी, गगन दीप सीरवी, मानवेंद्र सिंह, प्रेमलता द्वारा फूल माल से बहुमान किया गया ! वही महिलाएं व पुरुष नाचते गाते रवाना हुए।

कल जोधपुर आएंगे पीएम मोदी, राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम समारोह में करेंगे शिरकत

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वे राजस्थान हाईकोर्ट के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शरीक होंगे। इसके अलावा जोधपुर में आयोजित इस समापन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे ।

इसी VIP विजिट को देखते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों की आवश्यक बैठक जोधपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई । इस बैठक में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, जोधपुर ग्रामीण रेंज आईजी विकास कुमार, जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे । इस बैठक में पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । 

जोधपुर में सुरक्षा चाक चौबंद

राजस्थान डीजीपी ने भी जोधपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की है। पुलिस लाइन मैदान में प्रदेश भर के आए हुए पुलिस अधिकारी और जवानों की जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने बैठक लेकर उनकी जिम्मेवारियों को बताया। इस दौरे के लिए करीब ढाई हजार से ज्यादा जवान और अधिकारी जोधपुर में तैनात हैं।

image 75
राज्यपाल और सीएम भी होंगे शामिल

सीएम भजनलाल रविवार को एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे मेडिकल कॉलेज में नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। उसके बाद भाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला को संबोधित करेंगे और गांधी मैदान में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ राजस्थान हाई कोर्ट के जुबली कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागडे, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी के स्वागत में झलकेगी राजस्थान की संस्कृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर दौरे के दौरान उनके स्वागत में राजस्थान की संस्कृति भी झलकेगी। पीएम मोदी का स्वागत राजस्थानी कला संस्कृति के माध्यम से किया जाएगा। जिसमे राजस्थान की संस्कृति से जुड़ी संगीत की प्रस्तुतियां आकयंण का केंद्र होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 13 बेटियों का समूह प्रस्तुति देगा। इस दौरान घूमर, कालबेलिया, गैर, कत्थक और चरी नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रस्तुति देने वालों में डॉ. सीमा राठौड़, मयूराक्षी, नेहल, दीक्षा, तनीषा, काशवी, चार्वी, मयूरी, प्राची, कृति, प्रेक्षा, गुंजन और मंजरी शामिल है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले कानून मंत्री के बेटे मनीष पटेल ने एएजी पद से क्यों दिया इस्तीफा ?

0

जोधपुर: राजस्थान में चर्चा में आए कानून मंत्री जोगाराम पटेल के पुत्र मनीष पटेल की राजस्थान हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर नियुक्ति का पटाक्षेप हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा न्यायिक विभाग में स्वीकार करने की प्रक्रिया में है। मनीष पटेल ने अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) नियुक्त होने के 5 महीने बाद अपना इस्तीफा दे दिया है।

‘इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत कारणों को बताया’

एक वकीलों के वाह्ट्सएप ग्रुप में मनीष पटेल ने बताया कि उन्होंने विधानसभा के बाद जयपुर जाकर सीएम को अपना इस्तीफा दे दिया है, जो विभागीय प्रक्रिया में हैं। मनीष पटेल ने अपने इस्तीफे की घोषणा अपने वकील मित्रों के बीच इन शब्दों में की है। इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत कारणों को बताया है। मनीष ने बताया कि वह इस पद पर कम्फर्ट महसूस नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्होंने सीएम के पास जाकर पद से इस्तीफा दे दिया।

विदित हो कि मनीष पटेल समेत हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में 6 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति हुई थी। मनीष पटेल की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में 5 अगस्त को हंगामा हुआ था। अब मनीष पटेल ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले दिया इस्तीफा

बता दें उनके इस्तीफे को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से जोडकर देखा जा रहा है। जबकि मनीष पटेल के अनुसार उन्होंने बहुत पहले अपना इस्तीफा दे दिया था। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में शामिल होने जोधपुर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल

कानून मंत्री के बेटे को अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त पर कांग्रेस ने विधानसभा में सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक नियुक्ति बताते हुए हंगामा किया था। इसके चलते लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने रातभर विधानसभा में धरना भी दिया था।

उल्लेखनीय है कि जोगाराम पटेल जोधपुर के लूणी विधानसभा से विधायक हैं। उन्हे भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाकर संसदीय कार्य और कानून मंत्री का जिम्मा दिया गया है।

भिवाड़ी में डकैतों ने जूलरी शोरूम में मचाया गदर, ज्वेलर को मारी गोली, पेट के आर-पार निकली, मौत

0

राजस्थान के भिवाड़ी में लूट की बड़ी वारदात हुई है। ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ज्वेलर का भाई गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। बदमाशों से मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वारदात खैरथल-तिजारा में शुक्रवार देर शाम 7:30 बजे की है। 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा- भिवाड़ी में हुई डकैती एवं हत्या की घटना बेहद गंभीर एवं राज्य सरकार के माथे पर कलंक के समान है। इस घटना को लेकर एडीजी क्राइम एवं आईजी रेंज से बात कर जानकारी ली। यहां डकैतों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी एवं दूसरे व्यापारी घायल हैं। यह घटना राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।

इस फायरिंग की घटना में ज्वेलर सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर एसपी ज्‍ज्येष्ठा मैत्री ने कहा कि शुक्रवार शाम को करीब साढ़े सात बजे फोन के जरिए घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में कमलेश ज्वेलर्स की दुकान को लूटने के मकसद से बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें चार लोग घायल हो गए है।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों की शिनाख्त कर उनकी तलाशी की जा रही है। ऐसे में जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि घटना देर शाम की है, जहां कमलेश ज्वेलर्स की दुकान पर एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दुकान में रखे गहने लूटने की कोशिश की, लेकिन दुकान मालिक ने इसका विरोध किया। उसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बादमाश मौके से फरार हो निकले।

सचिन पायलट भी हुए हमलावर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भी प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि एक तरफ भिवाड़ी में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पकड़ा गया है, तो दूसरी ओर वहीं शुक्रवार शाम ज्वेलरी शॉप पर खुलेआम डकैती की वारदात के दौरान शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह स्थिति बहुत भयावह और चिंताजनक है। पायलट ने कहा कि अपराधी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार लाचार नजर आ रही है।

नेपाल में 40 भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी नंबर

0

नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है। 40 लोगों को लेकर जा रही भारतीय बस एक नदी में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे और राहत बचाव कार्य जारी है। इस घटना में 14 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन के अनुसार 16 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है। बस यूपी नंबर की बताई जा रही है। यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

यूपी की है बस

यह घटना तनहुन जिले के आईना पहाड़ा में हुई है। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोरखपुर से यात्रियों को लेकर यह बस नेपाल गई थी। तनहुन जिले के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे को लेकर जानकारी दी। बस का नंबर यूपी एफटी 7623 बताया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिस नदी में बस गिरी है, वह भी उफान पर है। बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को रेस्क्यू किया गया। लेकिन कई लोग अब भी लापता हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में सवार लोग कहां के थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 यात्री अभी भी लापता हैं। राहत बचाव की टीम उनकी तलाश कर रही है। इस हादसे में नेपाल का MI 17 हेलिकॉप्टर भी घटनास्थल पर पहुंचा है और राहत बचाव कार्य जारी है। बता दें कि नेपाल में सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। इसकी वजह से कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहां पर सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात है। कई बार सड़क दुर्घटनाओं का कारण ड्राइवर का लापरवाही से गाड़ी चलाना भी होता है।

भारतीय दूतावास सक्रिय

इस बीच नेपाल में भारतीय दूतावास राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। दूतावास ने आपातकालीन राहत नंबर: +977-9851107021 भी जारी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कीव में बापू को दी श्रद्धांजलि, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की पीठ पर रखा हाथ

0

कीव,। रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से छिड़ी लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए। वो गुरुवार रात पौलेंड से रवाना हुए। करीब 10 घंटे का रेल सफर पूरा कर वह भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वह यहां लगभग सात घंटे बिताएंगे। उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात पर सारी दुनिया की नजर टिकी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचने के बाद हयात रीजेंसी होटल पहुंचे। उन्होंने यहां पर मौजूद भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी जाएंगे। वो फरवरी 2022 के बाद रूस के खिलाफ जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देंगे। यह देश का सबसे बड़ा म्यूजियम है। यूक्रेन दौरे पर जाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा खास है। 24 फरवरी, 2022 को रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में जी-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के एवी फोमिन बोटॉनिकल गार्डेन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस प्रतिमा को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर 2020 में स्थापित किया गया था। दो देशों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव में प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड पहुंचे थे। पोलैंड में उन्होंने प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से बातचीत के बाद कहा था कि किसी भी समस्या को लड़ाई के मैदान में नहीं सुलाझाया जा सकता। हम इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन यात्रा से लगभग डेढ़ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी रूस की यात्रा कर चुके हैं।

पोलैंड ने कहा- मोदी का यूक्रेन दौरा “ऐतिहासिक”
पीएम मोदी के बहुप्रतीक्षित यूक्रेन दौरे से एक दिन पहले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को सुलझाने में भारत अहम और रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को “ऐतिहासिक” भी कहा। पीएम मोदी ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत शांति और स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है।

वारसॉ में पीएम मोदी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोलैंड के पीएम टस्क ने कहा, “हमने बहुत ही भावनात्मक मुद्दों पर बातचीत शुरू की। पीएम मोदी ने पुष्टि की है कि वह युद्ध के शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और शीघ्र समाधान के लिए तैयार हैं। हमें विश्वास है कि भारत एक महत्वपूर्ण और रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। यह घोषणा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम, आप 10 घंटों में यूक्रेन का दौरा करेंगे। हमें विश्वास है कि आपका यूक्रेन दौरा ऐतिहासिक होगा।”

पहली बार किसी भारतीय पीएम का पोलैंड-यूक्रेन दौरा
पीएम मोदी बुधवार को पोलैंड के साथ 70 वर्षों की रणनीतिक साझेदारी के उपलक्ष्य में वारसॉ पहुंचे। करीब आधी सदी में यह पोलैंड की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। अपने दो-राष्ट्र दौरे के दूसरे चरण में, पीएम मोदी शुक्रवार को करीब 7 घंटे के लिए कीव में रहेंगे। वह ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी के लिए रवाना होंगे और यात्रा में लगभग 10 घंटे लगेंगे। 1991 में सोवियत संघ से आजादी मिलने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।

जालोर से तखतगढ़ जा रही मिनी बस सांकरणा पुलिया से जवाई नदी में गिरी, यात्रियों में मचा कोहराम, कई घायल

0

 राजस्थान के जालोर से सुमेरपुर जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर जवाई नदी में जा गिरी. जिससे बस में सवार 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए.शुक्रवार सुबह बस का संतुलन बिगड़ गया और सांकरणा पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जवाई नदी में जा गिरी. जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलने पर जालोर पुलिस अधीक्षक, एंबुलेंस और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को जालोर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों के जरिए इलाज शुरू किया गया है. निजी बस में तकरीबन 25 सवारियां यात्रा कर रही थी . जिनमें से 12 यात्रियों को चोट लगी  और 1 गंभीर  रूप से घायल है. यह बस  जालोर रवाना होकर सुमरेपुर जाने वाली आशापुरा कम्पनी की एक निजी बस सांकरणा स्थित जवाई नदी पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर जवाई नदी में गिर गई. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया.

सड़क पर बने गड्डों की वजह से हुआ हादसा 

जालोर से जोधपुर जाने वाला मुख्य हाईवे होने के बावजूद भी इसकी हालत खस्ता है. हाईवे पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं और  इसी  कारण सांकरणा पुल पर गड्ढों और टूटी सेफ्टी रेलिंग के कारण बड़ा हादसा हो गया. हालांकि नदी में पानी का बहाव नहीं है और नदी की गहराई भी ज्यादा नहीं है, लेकिन गड्ढों के कारण सावधानी से पार करना पड़ता है। इस नदी में नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, लेकिन इसका काम काफी समय से पूरा नहीं हुआ है, जिसके कारण वाहनों को इसी पुराने छोटे पुल से गुजरना पड़ रहा है.जालोर नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार भी अपनी गाड़ी रोककर घायलों को बचाने में जुट गए. एक व्यक्ति का हाथ बस के नीचे फंस गया था, उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका.

बस में सवार ये लोग हुए घायल 

जालोर की रहने वाली  भावना पत्नी मानाराम सुथार, जालोर के मानपुरा कॉलोनी निवासी आशा, भाद्राजून के वावडी निवासी तेजाराम प्रजापत, आहोर के जोगणी गाँव की निवासी वर्षा देवी पत्नी प्रकाश परमार, जालोर के गौडिजी निवासी प्रियका पुत्री भंवरलाल खत्री,सिद्धिरत्न, सरवडी, हॉल जालोर निवासी गीराराम पुत्र प्रभुराम, जालोर के कस्तूरबा कॉलोनी निवासी डायाराम पुत्र चुन्नीलाल घांची, आहोर के गोदन निवासी नजीर मोहम्मद पुत्र रहीम बक्श लुहार सहित जयपुर के चौमू निवासी नरेन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव, बागरा निवासी हकमाराम पुत्र मालाराम गर्ग, आहोर के जोगणी निवासी सूरज देवी नपजी परमार सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं.

जोधपुर-बेंगलुरु ट्रेन का रूट बदला दोहरीकरण कार्य के कारण प्रभावित हुआ ट्रेन ट्रेफिक

0

Mobile News जोधपुर: मध्य रेलवे द्वारा पुणे मंडल पर पुणे- मिरज रेलखण्डों के बीच वाठार-पलसी स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस ट्रेक की ट्रेन प्रभावित रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के ने बताया कि इस कार्य के कारण गाडी संख्या 16507, जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन जो 22 अगस्त को जोधपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पुणे- दौंड-कुर्डुवाडी-मिरज होकर संचालित होगी।

नेता के बेटे ने झाड़ियों में ले जाकर मेरा रेप किया, गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे के किनारे बैठी अर्धनग्न महिला का वीडियो वायरल

0

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले से एक अर्द्धनग्न महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सड़क पर बैठी दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि एक नेता के बेटे ने उसके साथ रेप किया है। उसके शरीर पर काफी कम कपड़े हैं। वीडियो में महिला से कोई व्यक्ति पूछ रहा है कि आपके साथ क्या कोई गलत हुआ है। इस पर महिला कहती है कि मेरे साथ गलत काम हुआ है। मुझे झाड़ियों में ले जाकर मेरे साथ रेप किया गया। मैंने पुलिस भी बुलाई, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि महिला गाजियाबाद में लाल कुआं चौकी के पास दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बैठी थी। आरोप है कि कुछ लोग उसको नंदग्राम से उठाकर झाड़ियां में ले गए, जहां उसके साथ रेप किया और देर रात उसे लाल कुआं के पास छोड़ दिया।

इस मामले को लेकर यूपी कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा है। यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है, जिसमें लिखा है- गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, मैं कहती रही कि मेरे पांच बच्चे हैं, मुझे छोड़ दो। नेता का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया। दारू की बोतल खोली, दारू पीने के बाद मेरे साथ रेप किया।

यूपी कांग्रेस ने आगे लिखा है- यह बात कितनी मार्मिक है! कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया है? इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे मां की ममता की कीमत समझ में आ जाए।

मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त ने क्या बताया?

इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अर्धनग्न अवस्था में बैठी हुई है और वह कुछ आरोप लगा रही थी। इस संबंध में व्यापक रूप से जांच पड़ताल की गई तो ये चौकी क्षेत्र लाल कुआं थाना वेव सिटी का मामला था। इसमें महिला पुलिस अधिकारियों के द्वारा उस महिला से बातचीत की गई और उससे जानने का प्रयास किया गया।

इसके अलावा अन्य साधनों की मदद से उसके घर का पता चल गया है। उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। उन्हें बुलाया गया है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। पूर्व में भी वह हरिद्वार, रुड़की आदि स्थानों पर इसी तरह से चली गई थी। वह अचानक घर से चली जाती है। महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

भारत बंद के दौरान बिहार में जलते हुए टायरों पर से गुजरी बच्चों से भरी स्कूल बस, बड़ा हादसा टला

0

Fact Check: एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब कोटा के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का बुधवार को बिहार में व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान राज्य में कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने उत्पात भी मचाया। सोशल मीडिया पर गोपालगंज का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने बच्चों से भरी स्कूल बस में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि, इसकी सच्चाई कुछ और है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक स्कूल बस सड़क के बीच खड़ी है और उसके चारों ओर प्रदर्शनकारी हैं। इनमें से कुछ के हाथों में लाठी-डंडे भी हैं। बस के पिछले टायर के पास पास जमीन पर आग लगी हुई है। स्कूल बस पूरी बच्चों से भरी हुई है। दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने इस बस को आग लगाने की कोशिश की।

क्या है स्कूल बस में आग लगाए जाने के वीडियो की सच्चाई

हालांकि, स्थानीय स्तर पर पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो बुधवार को एससी एसटी आरक्षण को लेकर गोपालगंज में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान का ही है। हालांकि, स्कूल बस में आग लगाने की कोशिश का दावा पूरी तरह गलत है। बताया जा रहा है कि शहर में मुख्य सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के बीच ही अन्य वाहनों के साथ बच्चों से भरी एक स्कूल बस भी वहां से गुजरी। इस दौरान बस के ड्राइवर ने सड़क पर जल रहे टायर के ऊपर से ही बस निकाल दी। वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों ने ड्राइवर से बस को तुरंत आगे ले जाने के लिए कहा। इसके बाद ड्राइवर ने स्कूल बस आगे बढ़ा दी और गाड़ी आग की चपेट में आने से बच गई। वहां मौजूद लोगों ने दूर से इसका वीडियो बनाया, जो अब वायरल है। वायरल वीडियो में कुछ सेकंड के लिए ऐसा लग रहा है कि प्रदर्शनकारी जान-बूझकर बस में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह दावा गलत साबित हुआ। गोपालगंज पुलिस की ओर से भी स्कूल बस में आगजनी की कोशिश या तोड़फोड़ की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की।