-2 C
Innichen
Wednesday, January 15, 2025

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने भी किए अंतिम दर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Ministers) मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh) का 92 साल की उम्र में एक महान नेता को खो दिया। 26 सितंबर को जन्मे सरदार मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को अपने प्राण त्यागे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार रात घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार, रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान और सादगी भरे नेतृत्व को देश हमेशा याद रखेगा।

मनमोहन सिंह का देश के इतिहास में विशेष स्थान है। वे 2004 में भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने और 2014 तक लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री और चौथे सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता थे।

उनके निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई है, और इस दौरान सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।



डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनते ही राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचे। वे सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया। उनकी यह भावुक श्रद्धांजलि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भावुक कर गई।

डॉ. सिंह के सम्मान में कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। पार्टी के आयोजन अब 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।

डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम जनता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेगी। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

भारतीय टीम ने काली पट्टी पहनकर जताया शोक(Manmohan Singh)

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

डॉ. सिंह के निधन पर न केवल राजनीतिक जगत, बल्कि खेल जगत ने भी शोक प्रकट किया है। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम ने काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरकर उन्हें सम्मान दिया।

इस बीच, केरल सरकार ने डॉ. सिंह के सम्मान में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।(Manmohan Singh)

डॉ. मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है, और पूरा देश उन्हें श्रद्धा और आदर के साथ अंतिम विदाई देने के लिए एकजुट है।

अप्रैल 2023 को हुआ था कार्यकाल समाप्त

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 3 अप्रैल 2023 को राज्यसभा से अपना कार्यकाल पूरा किया। वे पहली बार 1991 में असम से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और लगातार 33 वर्षों तक उच्च सदन के सदस्य रहे। 2019 में वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने, जो उनका छठा और अंतिम कार्यकाल था।

उनके रिटायरमेंट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक भावुक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा, “आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए हमेशा गूंजती रहेगी। संसद आपके ज्ञान और अनुभव को याद करेगी।”

डॉ. सिंह की राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कदम रखा। 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ाव था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles