22.1 C
Bengaluru
Sunday, October 4, 2026

Mobile News

spot_img

संजय निषाद का बयान, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अगर मछली बिना लहसुन और प्याज के बनाई जाए तो वह शाकाहारी है। उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के ‘बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में संजय निषाद ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

संजय निषाद ने कहा कि जब यह बयान आया था कि बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी है, तब किसी महाराज जी ने इसका काउंटर नहीं किया। उन्होंने कहा कि मौन रहने का मतलब है कि बात सही है। इतना कहकर संजय निषाद खुद ही मुस्कुराने लगे।

मछली, तीर और धनुष को बताया निषाद समाज का चिन्ह

संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारत के संविधान का निशान मछली, तीर और धनुष है। उन्होंने कहा कि ये निषाद समाज का चिन्ह है, जिस पर समाज गर्व करता है।

लंदन में भारत दिखने का दिया उदाहरण

निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि उन्हें लंदन जाने का मौका मिला। वहां गोरखपुर सांसद रवि किशन ने अपने गानों से सबको मस्त कर दिया, जबकि मैंने सबको पस्त कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘कभी भारत में लंदन दिखता था, लेकिन आज लंदन में भारत दिखता है। ब्रिटेन में भी भारतीय प्रधानमंत्री बना।’

निषाद समाज के डंडे और झंडे का किया जिक्र

संजय निषाद ने कहा कि जो भी निषाद राज के डंडे का स्वागत करे, वह भाई है और जो विरोध करेगा, वह कसाई हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी निषाद के डंडे और झंडे दोनों का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी निषाद राज का स्वागत करेगा, वह भवसागर से पार हो जाएगा। लेकिन जो विरोध करेगा, वह पक्का कसाई होगा और वह इस देश का ही नहीं होगा।

अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने कहा, ‘निषादों ने फेंक दिया बेईमानों का झंडा, करते हैं मोटा धंधा, हाथ में रहता जय निषाद राज का डंडा, अब नहीं खाएगा डंडा, बंद करा दिया बसपा, सपा और कांग्रेस का धंधा।’

निषाद समाज को लेकर कही एक और बात

इसके बाद संजय निषाद ने एक और पंक्ति कही, ‘जब तक निषाद समाज उठाता रहा इन बेईमानों का झंडा, तब तक पीठ पर खाता रहा डंडा, चलता रहा बेईमानों का धंधा, ये बनते रहे बेचारे अंधा, अब निषाद समाज ने कह दिया अब हम नहीं पीएंगे पौआ, उठा लिया एक डंडा, लगा लिया उसमें निषाद पार्टी का झंडा, अब नहीं बन रहा अंडा, ना खा रहा डंडा, गिरा दिया बेईमानों का धंधा।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles