मारवाड़ जंक्शन: सिंचाणा गांव स्थित डाबला गोचर एवं चरागाह भूमि में शुक्रवार को ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा और तहसीलदार भागीरथ चौधरी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महिलाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को सावन का लहरिया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद माताओं-बहनों ने मंगलगीतों के साथ उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया।
उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा और तहसीलदार भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है।
अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील
पंचायत समिति सदस्य पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
इस मौके पर प्रशासक लीला कंवर, ग्राम विकास अधिकारी योगेश गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चिड़ियाघर का भी किया उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने भामाशाह खंगारराम देवड़ा की ओर से निर्मित चिड़ियाघर का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

