Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 72 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 72

भाजयुमो का दादरी नगर अध्यक्ष; नैनीताल बैंक ठगी का मास्टरमाइंड निकला आरोपी गिरफ्तार, CA भाई फरार

0

 नोएडा में स्थित नैनीताल बैंक में 16 करोड़ 95 लाख रुपये का साइबर अटैक हुआ था। इस मामले में नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने इस ठगी मामले में मास्टरमाइंड और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का दादरी नगर अध्यक्ष हर्ष बंसल को दबोचा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा में नेताओं के होश उड़ गए। खासतौर पर भाजपा नेता हैरान हैं। पुलिस ने हर्ष बंसल के साथ उसके गाजियाबाद स्थित दफ्तर को सील कर दिया है। अब पुलिस उसके भाई सीए शुभम बंसल की तलाश में जुटी है।

30 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन मिली
पुलिस ने बताया कि हर्ष बंसल और उसके भाई शुभम बंसल ने मिलकर 30 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय ट्रांजेक्शन की थी। यह गिरोह कालेधन को सफेद करने के साथ-साथ बैंकों से धोखाधड़ी करने में भी शामिल था। उन्होंने कई फर्जी कंपनियां बना रखी थीं और नैनीताल बैंक के आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) चैनल को हैक कर जून में 16 करोड़ 95 लाख रुपये की जालसाजी की। 

image 35

भाजपा में हर्ष बंसल निभा रहा अहम भूमिका
बैंक ने इस मामले में जुलाई में केस दर्ज कराया था और मामले की जांच नोएडा साइबर क्राइम पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह ठगी कालेधन को सफेद करने वाले एक बड़े गिरोह द्वारा की गई थी, जिसमें सीए और राजनीतिक नेताओं का गठजोड़ शामिल था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी भाजयुमो के दादरी नगर अध्यक्ष हर्ष बंसल की हुई है, जिसे पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 2023 में निकाय चुनाव के दौरान निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि, निष्कासन पत्र अब तक जारी नहीं किया गया था।

पुलिस को मिली अहम जानकारी, शुभम एंड एसोसिएट सील
पुलिस ने बताया कि हर्ष और शुभम बंसल ने अपनी फर्जी फर्म “शुभम एंड एसोसिएट” के नाम से गाजियाबाद की लोहा मंडी में कई ट्रांजेक्शन की हैं। इस फर्म के खातों से 30 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस फर्म के कार्यालय को भी सील कर दिया है और यहां पर कालेधन को सफेद करने के लिए बनाई गई अन्य फर्जी कंपनियों की जानकारी भी मिल रही है।

जल्द होगा पूरा खुलासा
पुलिस ने यह भी बताया कि हर्ष बंसल और उसके भाई ने नैनीताल बैंक से ठगी कर 99 लाख रुपये निकाले थे। शेष रकम भी अन्य फर्जी खातों के माध्यम से निकाली गई थी। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

देश विरोधी नारे लगाने वाले छह अभियुक्त दोषी, पांच वर्ष का कारावास

0

राजस्थान के बेगूं कस्बे में वर्ष 2009 के धार्मिक जुलूस के दौरान देश विरोधी और भड़काऊ नारे लगाने के मामले में छह अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेगूं के पीठासीन अधिकारी डॉ. पियुष जैलिया ने इन अभियुक्तों को पांच वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

लोक अभियोजक सुनीता चावला ने बताया कि 2009 में बेगूं में एक धार्मिक जुलूस निकाला गया था, जिसमें देश विरोधी नारे लगाए गए थे। इस मामले में अदालत ने बबलू सोयब उर्फ असलम, हैदर, शौकत, आबिद हुसैन, आरीफ अंसारी और मोईनुद्दीन उर्फ मोहम्मद्दीन को दोषी पाया। इन अभियुक्तों पर धारा 153 क एवं ख, 295 क भारतीय दंड संहिता के तहत सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप सिद्ध हुआ।

सजा के बाद, सहायक अभियोजन अधिकारी सुनीता चावला ने कहा कि इस निर्णय से समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों में कानून का भय पैदा होगा। यह फैसला न केवल समाज के असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाएगा, बल्कि आम जनता में भी एक सही संदेश भेजेगा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस फैसले से समाज में कानून और न्याय की ताकत को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

भरतपुर में रील के चस्के ने एक ही गांव के 7 युवकों की ले ली जान

0

भरतपुर।  राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके में बाणगंगा नदी में नहाते समय 7 युवकों की डूबने से मौत हो गई। सभी की उम्र 18 से 22 साल के बीच है। जानकारी के अनुसार ये युवर नदी में नहाते समय रील बना रहे थे। लेकिन, पानी में डूबने से सभी की मौत हो गई। घटना भरतपुर के बयाना में श्रीनगर गांव के पास बाणगंगा नदी में दोपहर 2 बजे की है।

मृतकों में तीन चचेरे भाई

हादसे को लेकर जिला कलेक्टर अमित यादव ने बताया कि नहाते समय नदी में डूबने से 7 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन चचेरे भाई शामिल है। मृतकों की पहचान श्रीनगर निवासी पवन जाटव (20) पुत्र उदय सिंह, शांतनु जाटव (18) पुत्र खेमसिंह, लक्की जाटव (20) पुत्र प्रीतम सिंह, सौरभ जाटव (14) पुत्र तान सिंह, भूपेंद्र जाटव (18) पुत्र दशरथ, पवन सिंह जाटव (22) पुत्र सुगनसिंह और गौरव जाटव (16) पुत्र प्रकाश की मौत हो गई। मृतक सौरभ, पवन और गौरव चचेरे भाई है। उन्होंने बताया कि नदी में नहाने उतरे ये युवक वहां रील बना रहे थे। इसी दौरान डूब गए। एक युवक खुद ही जैसे-तैसे बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई।

पंचायत समिति के विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि श्रीनगर गांव के 8 युवक गांव के पास से जा रही बाण गंगा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान बयान में गांव फरसों के पास बाणगंगा नदी के किनारे बनी पोखर की पाल टूट गई। जिसमें ये सभी 8 बच्चे पानी में बहे थे। पानी में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो चुकी है।

हादसे में एक युवक बच गया। उसने गांव में आकर बताया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी 7 शवों को बाहर निकाला गया। 2 शवों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल और 5 शव को झील का बाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते पानी का जलस्तर बढ़ चुका था। बच्चे पानी में नहाने के लिए वहां पहुंचे थे और इसी दौरान पाल टूट गई।

हरियाणा में 11 से 15 तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

0
हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 11 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हर दिन एक एंकर डिपार्टमेंट होगा, जिसकी देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान में राज्य सरकार के मंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि 11 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग, 12 अगस्त को स्कूल शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग, 13 अगस्त को खेल एवं युवा मामले विभाग, 14 अगस्त को पुलिस विभाग बतौर एंकर डिपार्टमेंट कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। 15 अगस्त को अमृत सरोवरों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां तिरंगा फहराया जाएगा और पेड़ भी लगाए जाएंगे। वहीं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश भी सुना जाएगा।

उन्होंने कहा कि मिशन मोड में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत 16 अगस्त को 51 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए एन.सी.सी. और एन.एस.एस. समेत पंच-सरपंचों और अन्य जन-प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए ताकि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

लूनी नदी पर नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत, देर शाम बाहर निकाले शव

0

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से गुजरने वाली लूणी नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों युवक दोस्त थे। एसडीआरएफ की टीम ने तीनों के शवों को बरामद कर लिया है। तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पुराना शिकारपुरा के रहने वाले तीन दोस्त 27 साल का अनिल पुत्र जुगलकिशोर,25 साल का राजू राम पुत्र सुमेरराम एवं 22 साल का करण दास पुत्र सोहनदास आज दिन में अपनी बाइक लेकर लूणी नदी पर नहाने पहुंचे।

तीनों के कपड़े नदी के किनारे पड़े थे। दोपहर में किसी ने सूचना दी कि नदी में कोई डूबा है। इस पर लूणाी थानाधिकारी हुकम सिंह,एसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा आदि वहां पहुंचे। नदी किनारे कपड़े देखने के साथ बाद में गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। मौके पर एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। देर शाम इन तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। तीनों की पहले ही मौत हो चुकी थी। वे गहरे पानी में चले गए थे।

एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा के अनुसार तीनों दिन मेें अपने घर से निकले थे। दोपहर में यहां लूणी नदी में नहाने के इरादे से आए थे। तीनों की डूबने से मौत हो गई। शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

image 31

प्रशासन के सामने ग्रामीणों ने रखी मांग

वही ग्रामीणों ने मांग की है कि इन दिनों लूनी नदी में हादसे ज्यादा हो रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए की लूणी गांव के आसपास किसी भी जगह पर कंट्रोल रूम बनाकर एक एनडीआरएफ की टीम या टुकड़ी यहां पर लगाई जाए। जिससे हादसा होने के तुरंत बाद एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर लोगों को समय रहते बाहर निकाल सके। दरअसल पिछले दिनों लूनी नदी के बहाव में फंसे 15 लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को आने में 4 से 5 घंटे लग गए थे और आज भी  इस हादसे में टीमों को पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगे जिसको लेकर ग्रामीणों ने लूणी में ही गोताखोरों की टीम की मांग की है।

बरेली में महिलाओं को मारने वाला साइको किलर गिरफ्तार,ऐसे देता था अपराध को अंजाम

0

बरेली : उत्तरप्रदेश से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की है। दरअसल, ये सीरियल किलर खेत में काम करने वाली औरतों को अपना निशाना बनाता और फिर बाद में उन्हें जान से मारकर गहने लूट लेता था। इस सीरियल किलर की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। बता दें कि इस किलर ने कुल 9 महिलाओं को मौत के घाट उतारा है। इतना ही नहीं ये किलर एक ही अंदाज में महिलाओं को मारता था।

महिलाओं से करता था सेक्स की डिमांड

बता दें कि बरेली का यह सीरियल किलर सीधे जाकर खेत में अकेली काम कर रही महिलाओं से सेक्स के लिए पूछता था और जब महिलाएं सेक्स के लिए मना कर देती थी तो उसकी हत्या कर देता था। इस सीरियल किलर के मर्डर पैटर्न को देखते हुए बरेली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र गई और वहां पर इसे लेकर स्टडी किया। सीरियल किलर तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों के डेटा को खंगाला। तब जाकर आरोपी की पहचान हो सकी। जिसके बाद पुलिस खुद किसान बनकर इलाके में छानबीन करती रही। आखिरकार पुलिस के हाथ सीरियल किलर लगा। आरोपी की पहचान कुलदीप के रूप में की गई है। कुलदीप नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव का रहने वाला है।

साड़ी या दुपट्टे से गला दबाकर करता था हत्या

साइको किलर कुलदीप ने सभी वारदात गन्ने के खेत में ही की हैं। वह हमेशा खेत में काम कर रही या वहां से गुजर रही अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। महिलाओं से बात करने में वह कुशल था। कोई भी महिला अकेले दिखने पर वह उसके पीछे लग जाता था और अच्छी बातें करके प्रभावित करने की कोशिश करता था। बातचीत के दौरान ही वह महिला से शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश कर देता था। इस पर महिला भड़क जाती थी और वह हमला कर देता था। फिर उसके दुपट्टे या फिर साड़ी का ही फंदा बनाकर गला कसकर हत्या कर देता था। सभी हत्याएं उसने एक ही पैटर्न पर अंजाम दी हैं। हत्या के बाद वह निशानी के तौर पर हर महिला का कुछ न कुछ सामान अपने साथ भी ले जाता था, जो पुलिस ने बरामद किया है।

गुजरात की सरकारी अध्यापिका 8 साल से अमेरिका में, लेकिन फिर भी मिल रहा वेतन

0

गुजरात के शिक्षा मॉडल की पोल खोलती हुई एक और खबर सामने आई है। जिसमें 8 साल से अमेरिका में सेटल टीचर अभी भी गुजरात सरकार का वेतन ले रही है। यह घटना है गुजरात के अरवल्ली जिले के दांता तालुका की पानसा प्राथमिक स्कूल की।जिसमें शिक्षिका के रूप में कार्यरत भावना पटेल पिछले 8 साल से अमेरिका रहती हैं और वही का ग्रीन कार्ड भी उनके पास है उसके बावजूद सरकारी स्कूल में उनका नाम चल रहा है। साल में एक बार आकर साल भर का वेतन लेने वाली इस शिक्षिका की सेटिंग काफी ऊंची हो ऐसा लगता है क्योंकि साल के 10 महीने अमेरिका में रहने वाली यह शिक्षिका वेतन तो ले रही है लेकिन बच्चों को पढ़ा नहीं रही है।

गुजरात के शिक्षा विभाग की यह सीधी सीधी लापरवाही है की 8 सालों से यह पोलम पोल स्कूल में चल रही है, लेकिन यहां इंस्पेक्शन करने वाला शायद कोई नहीं है, या फिर अधिकारियों के साथ भावना पटेल के रिश्ते इतने मजबूत हैं कि बिना उपस्थिति के 8 साल से इस टीचर को सैलरी मिल रही है, जिस पर स्कूल की इंचार्ज प्राचार्या ने भी आपत्ति जताई है।

अधिकारियों ने नहीं लिया कोई संज्ञान

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भावनाबेन पटेल साल में एक बार दिवाली की छुट्टी के दौरान गुजरात आती हैं। इस दौरान स्कूल बंद रहता है। वहीं स्कूल में पढ़ रहे बच्चों और पैरेंट्स और स्कूल के प्रिंसिपल ने अधिकारियों से उनकी शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अभी भी सरकारी वेतन ले रही हैं भावनाबेन

स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया कि भावना बेन 2013 में शिकागो में बस गई थी। वे सरकारी वेतन ले रही हैं। जैसे ही मुझे इस बात की जानकारी मिली मैंनें तुरंत अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया ताकि बच्चों की पढ़ाई पर हो रहे नुकसान को रोका जा सके।

नो वर्क नो पेमेंट की शर्त के साथ ली थी छुट्टी

वहीं प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले पर बताया कि भावनाबेन आखिरी बार 25 जनवरी 2023 को स्कूल में आई थी। इसके बाद 1 जनवरी 2024 से वो नो वर्क नो पेमेंट की शर्त के साथ छुट्टी पर है। उन्हें स्कूल विजिट के दौरान यह जानकारी मिली तो उन्होनें भावनाबेन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिस पर भावनाबेन ने जवाब देते हुए स्वीकार नहीं किया था और शिक्षा विभाग से भावनाबेन के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी। हालांकि प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के दावों के बावजूद भावनाबेन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गुजरात में वैसे ही शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है और ऐसे में इस तरह के शिक्षक सिर्फ वेतन लेने के लिए स्कूलों में अगर बने रहे तो आखिर कैसे पढेगा गुजरात और कैसे बढ़ेगा गुजरात??

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भीलवाड़ा बंद, कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

0

भीलवाड़ा: बांग्लादेश में वर्तमान में राजनीतिक संकट के चलते हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हो रही घटना को लेकर शुक्रवार को भीलवाड़ा में संत व सनातन धर्म समाज की ओर से भीलवाड़ा शहर को आधे दिन के लिए बंद रखा गया।  समाज की ओर से रैली निकाली गई और अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  इसमें उन्होंने मांग की है कि बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों और हिंदुओं के साथ हो रही घटना पर केंद्र सरकार प्रभावी कार्रवाई करे, जिससे वहां हिंदू भाई सुरक्षित रह सकें। 

हिंदुओं के घरों में अत्याचार हो रहा : ज्ञापन सौंपने के बाद हरी सेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार से तख्ता पलट हुआ, उसके बाद हिंदू मंदिर, हिंदू प्रतिष्ठान और हिंदुओं के घरों में अत्याचार हो रहा है।  महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।  इसको लेकर आज लोग सड़कों पर उतरे हैं।  भीलवाड़ा के बाजार बंद करवा कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

image 26

उन्होंने मांग की है कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा की जाए और तुरंत उनको भारत लाकर यहां की नागरिकता दी जाए।  बांग्लादेश में जो वर्तमान सरकार या मिलिट्री शासन है, उसमें भारत सरकार हस्तक्षेप कर हिंदुओं की रक्षा करे।  बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार व हत्या की घटना को लेकर यूएन (यूनाइटेड नेशन) चुप बैठा है, इसलिए हमारी तो भारत सरकार से मांग है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार में हस्तक्षेप कर तुरंत उनको राहत दिलवाएं। 

हरी सेवा उदासीन आश्रम के महा मण्डलेश्वर स्वामी हंसराम के नेतृत्व में शुक्रवार को भीलवाड़ा शहर को आधे दिन बंद रखकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।  यहां संत व सनातन धर्म से जुड़े लोग भीलवाड़ा में शहीद चौक में एकत्रित हुए। यहां से विशाल रैली के रूप में सूचना केंद्र चौराहा, गोल प्याऊ चौराया, पुलिस कंट्रोल रूम, रेलवे स्टेशन होते हुए भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे।  इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और राजनेता मौजूद रहे।  इस विरोध रैली की अगुवाई हरी सेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम कर रहे थे।  उन्होंने बांग्लादेश की घटना को लेकर विरोध जाहिर किया। 

मनीष सिसोदिया को 17 महीने बाद CBI-ED केस में बेल: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमानत

0

दिल्ली: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कथित शराब घोटाले के मामले में लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद सिसोदिया को अब जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत दी है, जिसमें उन्होंने 17 महीने से जेल में समय बिताया था। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले पर 6 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को फैसले में जस्टिस गवई ने कहा कि 17 महीने की लंबी कैद और मुकदमा शुरू न होने के कारण सिसोदिया को सुनवाई के अधिकार से वंचित किया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि 400 से ज्यादा गवाहों के बावजूद ट्रायल के जल्दी पूरा होने की संभावना नहीं दिखती है।

जानिए किन शर्तों पर मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कहा कि वो समाज के सम्मानित व्यक्ति हैं और उनके भागने की आशंका भी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते हुए यह फैसला सुनाया कि उनके पास सबूतों के छेड़छाड़ की संभावना नहीं है। जमानत मिलने के साथ कोर्ट ने उन्हें 10 लाख रुपये के मुचलके पर छोड़ने का आदेश दिया है और दो प्रमुख शर्तें लगाई हैं: उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और हर सोमवार को पुलिस थाने में हाजिरी लगानी होगी। 

क्या थी CBI-ED की अपील खारिज
इस फैसले के बाद CBI और ED की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल के मामले की तरह सिसोदिया पर भी सचिवालय जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

26 फरवरी 2023: मनीष सिसोदिया को किया गया था जेल में बंद
मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था और 9 अक्टूबर को ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार किया। उन पर आबकारी नीति में अनियमितताओं और शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में 17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था और इसके बाद ईडी भी मामले में शामिल हो गई थी। शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे को सिसोदिया का करीबी माना जाता है। इन पर ये आरोप है कि तीनों ने सरकारी अफसरों की मदद से शराब कारोबारियों का पैसा इकट्ठा किया और दूसरी जगह डायवर्ट किया।

सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, अर्जुन पांडे ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू से 2 से 4 करोड़ रुपये लिए थे। ये रकम विजय नायर की ओर से ली गई थी. विजय नायर कुछ साल तक आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज भी रहे हैं। इस मामले में 17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने केस दर्ज किया. इसमें मनीष सिसोदिया, तीन पूर्व सरकारी अफसर, 9 कारोबारी और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया। घोटाले में पैसों की हेराफेरी के भी आरोप थे, इसलिए ईडी भी इसमें शामिल हो गई। केस दर्ज करने के बाद सीबीआई और ईडी ने छापे मारे और गिरफ्तारियां शुरू की। ईडी और सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि 2021-22 की आबकारी नीति की वजह से दिल्ली सरकार को कथित तौर पर 2,873 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा।

क्या है दिल्ली का कथित शराब घोटाला?
दिल्ली की नई शराब नीति को 17 नवंबर 2021 को लागू किया गया था, जिसमें शराब कारोबार को निजी हाथों में सौंपने का दावा किया गया था। हालांकि, इस नीति पर विवाद बढ़ने के बाद इसे 28 जुलाई 2022 को रद्द कर दिया गया था।  सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने कोविड का बहाना बनाकर लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया और शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। इस नीति को लेकर दिल्ली सरकार का दावा था कि नई शराब नीति से माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। इस मामले का खुलासा 8 जुलाई 2022 को दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट से हुआ था। रिपोर्ट में सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। 17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया, जिसमें पैसे की हेराफेरी का आरोप था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने भी केस दर्ज किया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि सिसोदिया ने गलत तरीके से शराब नीति तैयार की और लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। कोविड के बहाने लाइसेंस फीस को माफ कर दिया गया और एयरपोर्ट जोन के लाइसेंसधारियों को 30 करोड़ रुपये लौटाए गए, जो कि जब्त की जानी थी।

हद से ज्यादा सुंदर होने की वजह से पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर, घर भेजी गई एथलीट

0

पेरिस ओलंपिक में हर दिन एक से बढ़कर एक खबर सामने आ रही है।  फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे खेलों के महाकुंभ में जहां एक तरफ करोड़ों भारतीयों को दिल टूटा, जिसमें विनेश फौगाट को आयोग्य घोषित किया गया, तो वहीं अब पेरिस ओलंपिक में एक अजब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला खिलाड़ी को हद से ज्यादा खूबसूरत होने की वजह से पेरिस ओलंपिक से वापस अपने घर भेज दिया गया। जी हां आप सही सुन रहे हैं। ऐसा ही हुआ है। खबरों की मानें तो  पैराग्वे की 20 साल की तैराक लुआना अलोंसो को ओलंपिक विलेज से वापस उनके देश भेजने का फैसला लिया गया।

image 23

बताया जा रहा है कि पैराग्वे की 20 साल की तैराक लुआना अलोंसो का ज्यादा सुंदर होना उनके लिए मुश्किल बन गया। उनको ओलंपिक विलेज में कमरा खाली करने को कहा गया और ओलंपिक छोड़कर वापस अपने देश लौटने बोल दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक ओलंपिक में भाग लेने पहुंचे पैराग्वे के कुछ खिलाड़ियों ने अधिकारियों से लुआना की सुंदरता को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद अब खिलाड़ी को अपने देश वापस भेज दिया गया है।

खबरों की मानें तो ओलंपिक में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों का कहना था कि लुआना इतनी खूबसूरत हैं कि वो खेल पर ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं… उससे उनका ध्यान भटक रहा था… खिलाड़ी अपने खेल पर अच्छे से फोकस नहीं कर पा रहे थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान दिया को उनका भी यही मानना था कि एथलीट की सुंदरता बहुत ज्यादा है और ध्यान भटकाने वाली है।

पैराग्वे के खिलाड़ियों को साथ मौजूद अधिकारियों को लगा कि लुआना की सुंदरता खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकती है। अगर खेल पर ध्यान नहीं लगा तो मेडल जीतने की उम्मीद पूरी नहीं होगी, इसलिए लुआनी को उनको वापस घर भेज दिया गया। हालांकि अब घर भेजे जाने के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या किसी खिलाड़ी को उसकी खुबसूरती की वजह से घर भेज दिया जाएगा, लेकिन जो भी हो… यकीनन  लुआनी की खुबसूरती उम्मीद से ज्यादा है। आप खुद तस्वीरों में देख सकते हैं। अब जिस किसी ने भी ये खबर देखी वो भी अब हैरान हैं।