Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 71 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 71

उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, इलाके में तनाव, अलर्ट मोड पर प्रशासन इंटरनेट बंद

0

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी की घटना में घायल हुए दसवीं के छात्र देवराज की सोमवार को मौत हो गई।  देवराज का इस घटना के बाद एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने छात्र की मौत के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है। राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की मौत हो गई है। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद भी छात्र को नहीं बचाया जा सका है।

बता दें एक समुदाय विशेष के छात्र ने मृतक छात्र की जांघ पर तीन बार वार किया था। प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया है।कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंच गए है। अस्पताल में भारी जाब्ता तैनात किया है। किसी भी प्रकार के अप्रिय हालात से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को उदयपुर में सहपाठी द्वारा दसवीं कक्षा के छात्र को चाकू मारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। घायल छात्र को जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त गया। लोग विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। स्थानीय बाजार बंद करा दिया था। हालात पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पुलिस की तैनाती की है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

image 51

मामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानी चौहट्टा उदयपुर का है। इस सनीसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र व उसके पिता को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। प्रशासन ने आरोपी छात्र के घर पर भी बुलडोजर चला दिया है। प्रशासन ने दो बार नेट बंदी की है। आज रात 10 बजे तक नेटबंदी है। लेकिन अब छात्र की मौत से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में नेटबंदी का बढ़ना तय माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को हिंसा फैलने का अंदेशा है। ऐसे में आस पास के थानों का पुलिस जाब्ता बुलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को घायल छात्र की मौत पर हड़कंप मच गया था। जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में घायल हुए स्टूडेंट की मां रविवार को सुबह उससे मिलने के लिए एमबी अस्पताल गई थीं। लेकिन उसे वहां बेटे से मिलने नहीं दिया गया और वापस घर भेज दिया गया। इससे उसे गुस्सा आ गया और वह घर आ गईं। बाद में वह मुखर्जी चौक पर जाकर धरने पर बैठ गई। उसके बाद घायल छात्र के आस पड़ोस की दर्जनों महिलाएं भी उसकी मां के समर्थन में आ गईं और वे भी वहां धरने पर बैठ गईं थी।

आरोपी का घर जमींदोज

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश के बाद उदयपुर में आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की भी तैनाती मौके पर की गई।  दो बुलडोजर से आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया गया। RAC की कई कंपनी, व्रज वाहन और RAF मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र का घर वन भूमि में बना हुआ था। प्रशाशन की ओर से उसके घर नोटिस चस्पा दिया गया था और उसे जल्द से जल्द खाली करने का आदेश दिया गया था।

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

चाकू घोंपने की घटना के बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। इस बीच, हमले में घायल हुए छात्र के परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग रविवार को यहां मुखर्जी नगर चौक पर एकत्र हुए और उन्होंने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय तक रैली निकाली। उन्होंने उन्हें अस्पताल में घायल छात्र से मिलने नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था।

प्राईवेट पार्टस छूने के साथ दुपट्टा हटा देते थे, छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, आपबीती सुनकर पेरेंट्स ने टीचर को चप्पल से पीटा

0

जालौन: जालौन में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगा। छात्रा की शिकायत पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। छेड़खानी से पीड़ित छात्रा ने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर अध्यापक की चप्पलों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी। पूरा मामला कदौरा थानाक्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय ग्राम बबीना का है।

बता दें कि यह मामला जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना स्थित कन्या जूनियर विद्यालय का बताया जा रहा है। यहां पर तैनात एक शिक्षक ने नाबालिग कक्षा 7 की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट कर दी। यह बात जब छात्रा ने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा काटा और शिक्षक के साथ मारपीट कर डाली। इसके बाद परिजनों ने थाने मे पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कमरे में बुलाकर करता था बैड टच
13 साल की मासूम बेटी ने जब अपने परिजनों से शिक्षक की घिनौनी हरकत के बारे में बताई तो उन्होंने स्कूल में जाकर जमकर हंगामा काटा और शिक्षक के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र भी दिया है। इस दौरान परिजनों ने बताया कि शिक्षक कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करता है। छात्रा के प्राईवेट पार्टस को छूता और उसका दुपट्टा भी हटा देता है। जब इसका विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट भी करता था।

बीईओ ज्ञान प्रकाश का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच करवाई जा रही है। अगर छेड़छाड़ का मामला सही पाया जाता है, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी और जांच रिपोर्ट भी बीएसए को सौंपी जाएगी। वहीं सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

सिद्धारमैया ने कहा मैंने कोई गलत काम नहीं किया, इस्तीफा नहीं दूंगा

0

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन घोटाले के संदर्भ में राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के फैसले को संविधान विरोधी और कानून के खिलाफ बताया है। उन्होंने शनिवार को स्पष्ट किया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे और कानूनी रूप से इसका सामना करेंगे।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, यह निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की एक बड़ी साजिश है। भाजपा और अन्य दलों ने दिल्ली, झारखंड जैसे कई राज्यों में ऐसा किया है, और अब कर्नाटक में भी यही खेल खेला जा रहा है| सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार, भाजपा, जद(एस) और अन्य इस साजिश में शामिल हैं|

सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान, पूरा मंत्रिमंडल, और सभी कांग्रेस विधायक उनके साथ हैं| उन्होंने विपक्षी दलों पर राजभवन को राजनीतिक मोहरे के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्यपाल केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली के रूप में काम कर रहे हैं|

राज्यपाल गहलोत ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17 ए और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत सिद्धारमैया के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है| इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस तरह के निर्णय की उम्मीद थी, क्योंकि राज्यपाल ने 26 जुलाई को याचिका प्राप्त होते ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जब नवंबर में जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी और भाजपा के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के अनुरोध वाली याचिकाएं दायर की गईं, तो उनके खिलाफ नोटिस जारी क्यों नहीं किया गया। सिद्धारमैया ने इस मामले को एक बड़ी साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है।

इससे पहले, अधिवक्ता-कार्यकर्ता टी जे अब्राहम द्वारा दायर याचिका के आधार पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को निर्देश दिया था कि वे सात दिन के भीतर आरोपों पर अपना जवाब प्रस्तुत करें। सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि वह अदालत में इस मामले का कानूनी तरीके से सामना करेंगे और किसी भी दबाव के आगे झुकने का इरादा नहीं रखते।

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बनेगी कमेटी, केंद्र ने की हड़ताल खत्म करने की अपील

कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में रोष फैला हुआ है। पहले जहां इस मामले में पुलिस रेप की बात कही जा रही थी, लेकिन आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि के संकेत मिले हैं। पूरा देश महिला डॉक्टर के आरोपी को फांसी चढ़ाने की मांग कर रहा है। भारत से लेकर दुनिया के कई देशों में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में डॉक्टरों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। देश भर की सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी हैं। इस वजह से मरीजों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं, लेकिन डॉक्टारों में संकेत दिये हैं, इस मामले में सरकार ठोस कदम नहीं उठाएगी तो यह सेवाएं बंद कर दी जाएगीं।

विरोध के बीच बंगाल में डॉक्टरों के ट्रांसफर

देश भर में मरीजों हो रही परेशानी और बरसाती मौसम होने वाली बीमारियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने हड़ताल वापस लेकर डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने का अनुरोध किया है। साथ ही, ये भी ऐलान किया है कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय सुझाने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। महिला डॉक्टर की मौत और अस्पताल परिसर पर हुई तोड़फोड़ और वहां प्रदर्शन पर बैठे डॉक्टरों के साथ की गई अभद्रता इस मामले में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के नाम आने के संकेत के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कई डॉक्टरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री मममा बनर्जी ने देश भर में जारी हड़ताल के बीच आरजी कर मेडिकल-अस्पताल के करीब 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला कर दिया गया दिया है। इसके अलावा सरकार ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य अस्पतालों के कई डॉक्टरों के भी तबादले कर दिए हैं।

डॉक्टरों के ट्रांसफर को लेकर ममता पर उठे सवाल

राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को इन सभी का तबादला आदेश जारी किए गए थे, जिस पर अमल शनिवार को हुआ है। डॉक्टारों के हुए ट्रांसफर पर बवाल खड़ा हो गया है। सरकार पर डॉक्टरों आरोप लगा रहे हैं कि जो डॉक्टर इस घटना का समर्थन कर रहे थे, जिनके ट्रांसफर कर दी गए हैं। इस ट्रांसफर में आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के दो प्रोफेसर और डॉक्टर भी शामिल हैं। डॉ. संगीता पॉल और डॉ. सुप्रिया दास को ट्रांसफर कर दूसरी जगह भेज दिया गया है।

जो हमारा समर्थन कर रहे थे, उनके कर दिये गए ट्रांसफर

आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहे प्रदर्शन पर बैठी प्रदर्शनकारी डॉ किंजल नंदा ने कहा, “वरिष्ठ प्रोफेसर, डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया, जो लोग हमारे विरोध का समर्थन कर रहे थे। हमने इस कदम के खिलाफ भी आवाज उठाई है। हमें नहीं पता कि साजिश क्या थी? जो वरिष्ठ प्रोफेसर हमारे साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों से थे, जो हमारा और हमारे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे, उनका तबादला कर दिया गया। हमने अधिसूचना देखी है. मैडम प्रो. डॉ. संगीता पॉल हमारे साथ थीं. वह यहां आईं और हमारा समर्थन किया लेकिन उनका तबादला कर दिया गया है।

image 48

केंद्र सकार का ऐलान, सुरक्षा के लिए समिति का गठन

डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और काम पर लौटने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि फोर्डा, आईएमए और सरकारी अस्पतालों के आरडीए की तरफ से बताई गई चिंताओं के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी का गठन कर रही है। यह कमेटी स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सभी संभव कदमों का ब्योरा देगी। इस कमेटी को सुझाव देने के लिए अलग-अलग प्रतिनिधियों और राज्य सरकारों का भी स्वागत है। मंत्रालय प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से अपील करता है कि वह जनहित के लिए डेंगू-मलेरिया के बढ़ते केसों के मद्देनजर काम पर लौटें।

उदयपुर में चाकूबाजी की घटना, प्रशासन का बड़ा एक्शन, आरोपी छात्र के घर पर चला बुलडोजर

 झीलों की नगरी उदयपुर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई दो छात्रों की झड़प और चाकूबाजी में घायल हुए एक छात्र की घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर में धारा 163 लगा दी थी और इंटरनेट तक बंद कर दिया था। वहीं आरोपी छात्र और उसके पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। आज आरोपी छात्र के घर को अवैध बताते हुए प्रशासन ने बलडोजर चला दिया है। यह सारी कार्रवाई भारी सुरक्षाबलों की मौजूदगी में हुई।

दरअसल, आज उदयपुर प्रशासन ने स्कूल में चाकूबाजी की घटना के आरोपी छात्र के खांजीपुर की दीवानशाह कॉलोनी में स्थित अवैध घर पर बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि इस घर में आरोपी किराए पर रहता था। जानकारी के मुताबिक चाकूबाजी में घायल हुए छात्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, डॉक्टर्स की पल-पल की मॉनिटरिंग के बीच उसका इलाज जारी है।

उदयपुर हिंसा के बाद से चप्पे-चप्पे पर सतर्क है पुलिस

आज जब प्रशासन आरोपी के छात्र के घर पर बुलडोजर चलाने पहुंचा, तो उस दौरान हिंसक की संभावना थी, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं जिस अस्पताल में घायल छात्र का इलाज जारी है, वहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को सुरक्षा के लिए लगाया गया है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को तुरंत कंट्रोल किया जा सके।

राजस्थान के उदयपुर में बवाल के बाद धारा-163 लागू, मॉल में हुई तोड़फोड़, उपद्रवियों ने फूंकी 6 गाड़ियां

0

उदयपुर शहर में दसवीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से हमले के बाद बनी तनावपूर्ण एवं हिंसा की स्थिति पर काबू करने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जहां एक ओर धारा 144/163 लागू कर दी है। वहीं पर दूसरी ओर देर शाम को एक आदेश जारी कर संभागीय आयुक्त ने शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

बता दें कि कक्षा दसवीं के छात्र देवराज पर समुदाय विशेष के उसी की कक्षा के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था। जैसे ही यह घटना वायरल हुई हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शहर में दिन भर तनाव का माहौल बना रहा। कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई। स्थिति को बिगाड़ने देखते हुए प्रशासन ने शहर भर में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया, बावजूद इसके शहर में जगह-जगह आक्रोशित लोगों की भीड़ देखी गई और घटना के विरोध में स्वर बुलंद होते देखे गए।

शहर में आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात के बाद कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने खुद अपने मोबाइल पर सेल्फी के जरिए एक वीडियो बनाया और आम लोगों से शहर में शांति की अपील की। वहीं, अफवाहों से सावधान रहने की बात कही। स्थिति इतनी गंभीर थी कि कलेक्टर को शहर के लोगों से दो बार अपील करनी पड़ी। कलेक्टर की अपील के बाद भी हिंदू संगठनों में आक्रोश जारी रहा और वह देर शाम तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर जम रहे।

image 44



इन्हीं सब घटनाक्रम के बीच कई संगठनों ने गुनहगारों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की, जिसका उदयपुर के ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने समर्थन करते हुए मीडिया को बयान जारी किया कि दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और वह भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चर्चा कर इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करवाएंगे।

मामले को लेकर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने भले ही छात्र की तबीयत स्थिर होने की बात कह रहे हैं। लेकिन आक्रोशित लोगों में छात्र की स्थिति को लेकर संशय बना हुआ है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता देर रात तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित रहे। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा और स्थिति को भांपते हुए संभागीय आयुक्त ने उदयपुर शहर के कई इलाकों में नेटबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। उदयपुर शहर और आसपास के इलाकों में नेट बंद हो चुका है।

हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया
छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे को चाकू से घायल कर दिया, जिसको लेकर हिंदू संगठनों द्वारा उदयपुर बंद का आवाह्न किया गया। माहौल की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने वीडियो संदेश जारी कर आम जनता से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। यह आश्वासन दिया है कि अपराधी जो भी हो उसको पकड़ा जाएगा और सजा भी मिलेगी। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मंत्री ने कहा, घायल छात्र जल्द ही कुशल हो जाए। यही हमारी प्राथमिकता है।

गहलोत ने किया ट्वीट
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर अपील करते हुए लिखा कि उदयपुर में बने सांप्रदायिक तनाव के हालात चिंताजनक हैं। मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन को समाज के प्रबुद्धजनों को साथ लेकर एवं उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटकर शांति बहाली करनी चाहिए।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में होगा मतदान, चुनाव आयोग ने किया एलान

0

 जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में तीन फेज में चुनाव होगा। केंद्रशासित प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगें। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। साल 2019 में राज्य पुनर्गठन और केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर की सियासी पार्टियां जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इलेक्शन कमीशन को सितंबर तक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव पूरा करवाने का निर्देश दिए थे।

लद्दाख को अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाने के बाद में पहली बार इन इलेक्शन में जम्मू और कश्मीर के लोग 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने नेता को चुनेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 74 अनरिजर्व्ड, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख वोटर होंगे। इनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा वोटर हैं। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी और 20 अगस्त को लास्ट वोटर लिस्ट भी जारी की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में दिखीं लंबी कतारें- राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान लोग चुनाव में भाग लेने के लिए वहां मौजूद थे। लंबी कतारें और उनके चेहरों पर चमक इस बात का प्रमाण थी कि पूरे चुनाव में राजनीतिक भागीदारी खूब रही। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की परतें मजबूत हों।

स्वतंत्रता दिवस पर दिलचस्प नजारे; राम नगरी में थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर ‘बजरंगबली’ ने ली सलामी

0

उत्तरप्रदेश। इस समय पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। उत्तरप्रदेश में भी जगह – जगह ध्वजारोहण किया गया है। ऐसे में राम जन्मभूमि थाने की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसे देखकर हर कोई अचंभित है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को कई लोग शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर थाना राम जन्मभूमि में थाना प्रभारी की कुर्सी पर बंदर आकार बैठ गया। लोग इन्हें बजरंगबली का स्वरुप बता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने जैसे ही अपनी कुर्सी पर बन्दर को बैठे देखा उन्होंने सलामी देकर कहा “जय हिंद सर”। देवेंद्र पाण्डेय का कहना है कि, अयोध्या धाम के कोतवाल है बजरंगबली और वही अयोध्या की सुरक्षा करते है।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर तरह के कमेंट कर रहे हैं। रामनगरी अयोध्या से आई यह तस्वीर काफी विचित्र है।

पीएम मोदी ने लाल किले से दिए भाषण में बता दिया, देश में क्या बड़ा होने वाला है?

0

नई दिल्ली: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर 11वीं बार पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश को संबोधित किया गया है। उनकी तरफ से कई बड़े ऐलान हुए हैं, कई मुद्दों पर विस्तार से बात हुई है और इसके ऊपर बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर भी बयान दिया गया है। पीएम मोदी ने बांग्लादेश के हिंदुओं को लेकर एक अहम बात बोली है, पड़ोसी मुल्क के भविष्य को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है।

image 38

स्वतंत्रता दिवस भाषण बांग्लादेश हिंदुओं पर बोले मोदी

बांग्लादेश की हिंसा पर पीएम मोदी ने बोला कि बांग्लादेश को लेकर लोगों की चिंता समझता हूं, हालात जल्दी ही सामान्य होंगे, ऐसी मुझे उम्मीद है। लेकिन मैं इसके साथ-साथ वहां के अल्पसंख्यक, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित चाहता हूं। भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी मुल्क शांति के मार्ग पर चले, हम आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले हैं, हम मानव भलाई के बारे में सोचने वाले लोग हैं। और उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

image 41

बांग्लादेश का जिक्र उन्होंने अपने भाषण किया। बांग्लादेश के संदर्भ मे मोदी जी की पॉलिसी हमेशा नेबर फर्स्ट रही है। बांग्लादेश में परिवर्तन भारत के लिए एक झटका है। उन्होंने अपने भाषण में यह जाहिर किया और साथ ही यह भी नए निजाम को यह संदेश दिया कि भारत उसका शुभचिंतक और  उसे सुख और शांति के रास्ते पर चलना चाहिए।

image 37

PM मोदी ने विपक्ष को दिए बड़े संदेश दुनिया के कई मुल्कों को पीएम ने चेताया

वैसे पीएम मोदी ने बांग्लादेश पर तो बोला ही, उनकी तरफ से बिना नाम लिए चीन और पाकिस्तान का भी जिक्र किया गया। उस बारे में पीएम मोदी ने कहा कि चुनौतियां भीतर भी हैं, चुनौतियां बाहर भी हैं, जैसे आगे बढ़ेंगे चुनौती बढ़ने वाली है, मैं इस बारे में जानता हूं। मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं कि हमने कभी दुनिया को युद्ध में नहीं झोंका, इसलिए भारत के आगे बढ़ने से विश्व चिंतित ना हो। भारत के संस्कारों को समझें, भारत के इतिहास को समझिए। लेकिन फिर भी मैं देश को कहना चाहता हूं कि चुनौती कितनी भी बड़ी हो, चुनौती को चुनौती देना भारत की फितरत में है, ना हम रुकेंगे ना झुकेंगे। हम संकल्पों की पूर्ति के लिए 140 करोड़ भारतीयों के भाग्य को निर्धारित करने के लिए मेहनत करने वाले हैं।

image 39

विरोधियों को पीएम मोदी ने लताड़ा?

अपने भाषण के दौरान पीएम ने विपक्ष पर भी बड़ा हमला किया था। उन्होंने उनकी सोच को देश विरोधी बता डाला था। उनकी तरफ से किसी का नाम तो नहीं लिया गया, लेकिन संकेत साफ रहा। पीएम मोदी ने कहा कि ये भी सच है कि कुछ लोग होते हैं जो प्रगति देख नहीं सकते। कुछ लोग भारत का भला सोच नहीं सकते, जब तक खुद का भला ना हो.. दूसरे का भला अच्छा नहीं लगता।ऐसे लोगों की कमी नहीं, ऐसे लोगों से बचना होगा। वो निराशा में डूबे हैं, मुट्ठी भर ऐसे लोगों को छोड़ दीजिए, ये विनाश का कारण बन जाते हैं। देश को इससे बहुत हानी होती है, इसलिए ऐसे जो छिटपुट लोग हैं, उनसे सावधान, उनकी गोद में विकृति पल रही है, ये विनाश के सपने देख रही है, तोड़ने के प्रयास में लगी है।

image 40

बेंगलुरु के व्यस्त हेब्बल फ्लाईओवर पर बीएमटीसी बस ने कई कारों को टक्कर मारी

0

बेंगलुरु: सोमवार को बेंगलुरु में हेब्बल फ्लाईओवर पर एक बीएमटीसी वोल्वो बस ने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (BMTC) की चालक के नियंत्रण से बाहर हुई बस ने एक ‘फ्लाई ओवर’ पर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। पूरा हादसा बस में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सामने आया है।

फ्लाईओवर पर ड्राइवर ने खोया बस का कंट्रोल

जानकारी के मुताबिक ये हादसा सोमवार सुबह हेब्बल फ्लाईओवर पर हुआ। जहां बेंगलुरु एयरपोर्ट से एचएसआर लेआउट की ओर वोल्वो बस जा रही थी। तभी मॉल के पास जाते समय ड्राइवर ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे सड़क पर आगे चल रहे 4 स्कूटर, 4 कारों आदि से वाहनों से बस टकरा गई। पुलिस ने बताया कि बस के अंदर लगे ‘सीसीटीवी’ कैमरे में दुर्घटना का घटनाक्रम रिकार्ड हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक में बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होने के बाद आगे चल रही कई बाइक और कारों से टक्कर मारते हुए रुक गई।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

बस का कंडक्टर ड्राइवर से ब्रेक लगाने के लिए कह रहा था। माना जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। बस के रुकते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस की चपेट में आकर दर्द से कराह रहे एक व्यक्ति की मदद के लिए बाहर निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हेब्बल फ्लाईओवर पर हुई। BMTC के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका पैर ‘फ्रैक्चर’ हो गया है और उसका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।