Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 67 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 67

रामदेवरा मार्ग पर मिट्टी में आधा दबा मिला जिंदा मोर्टार बम, पैदल जा रहे दर्शनार्थियों में मचा हड़कंप

0

जैसलेमर. राजस्थान के जैसलमेर में स्थित बाबा रामदेव के मेले में बुधवार सुबह एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले मंदिर को बम से उड़ने की धमकी भरा पत्र पुलिस को मिला था, इस घटना से पुलिस प्रशासन और भक्तों में दहशत है।

कौन कर रहा है ये हरकत

विश्व प्रसिद्ध बाबा रामदेव के मेले में आखिर कौन पुलिस और सरकारी एजेंसियों को परेशान कर रहा है। रामदेवरा के मेले में मंगलवार रात को तो बम धमाका होने की धमकी भरा लैटर मिला था और बुधवार सवेरे जिंदा बम मिला। इस जिंदा बम के बारे में सेना को सूचना भेज दी गई और एहतियान उस मार्ग को बंद कर दिया गया जहां ये बम मिला था। फिलहाल सेना इसे अपनी सुरक्षा में ले रही है। इस घटना के बाद माहौल में डर फैल रहा है।

राजस्थान का सबसे बड़ा मेला

दरअसल, बाबा रामदेव का मेला राजस्थान का सबसे बड़ा मेला है। जैसलेमर के बाबा रामदेव की समाधी पर लगने वाले दस दिन के इस मेले में करीब चालीस लाख से ज्यादा भक्त दर्शन करते हैं। यही कारण है कि इसे पश्चिम का मिनी कुंभ कहा जाता है। इस मेले में पहुंचने के लिए जो सबसे व्यस्त मार्ग है वह रेलवे स्टेशन का है। पोकरण रेलवे स्टेशन पर कई गाड़ियां रूकती हैं और यहां से बाबा के दर्शन को लोग जाते हैं।

स्टेशन पर मिला था धमकी भरा लेटर

इसी स्टेशन पर जीआरपी के एक पुलिसकर्मी को मंगलवार रात को धमकी भरा पत्र मिला था। उसमें लिखा था- बाबा के मंदिर में धमाका हो सकता है। बाद में एसपी सुधीर चौधरी ने जांच पड़ताल की। हांलाकि कहीं पर भी कुछ नहीं मिला। उसके बाद बुधवार सवेरे करीब दस बजे के आसपास रामदेवरा धाम जाने वाले रास्ते पर एक जिंदा बम मिला। यह बम मिट्टी में आधा धंसा हुआ था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और वहां से सेना के अधिकारियों को जानकारी भेजी गई। सेना इस बम को ड्फ्यिज करने का प्रोसेस फॉलो कर रही है।

बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पोकरण रेलवे स्टेशन पर मिला पत्र

0

राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के कलियुगी अवतार कहे जाने वाले लोक देवता बाबा रामदेव के मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। इन दिनों लोक देवता बाबा रामदेव का मेला अपने पूरे परवान पर है। इस मेले में रोजाना लाखों की तादाद में श्रद्धालु देश व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं। इसी बीच जैसलमेर के पोकरण रेलवे स्टेशन पर बाबा रामदेव के मंदिर को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पोकरण रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल को यह पत्र मिला है। इस पत्र से पुलिस प्रशासन को अगवत करा दिया गया है। पत्र मिलने के बाद हेड कांस्टेबल ने अपने उच्चाधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जबकि आपका सेवक के नाम से लिखे इस पत्र में लोक देवता बाबा रामदेव को चढ़ाए जाने वाले घोड़ों में बम छुपाकर ब्लास्ट करने की बात लिखी है। पत्र में आगे लिखा है कि आतंकी कपड़े के घोड़े में बम रखकर मंदिर को उड़ा सकते हैं। साथ ही मंदिर परिसर में चढ़ावे के लिए आने वाले घोड़ों की जांच व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की तलाशी लेकर ही उन्हें प्रवेश दें, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके। रेलवे स्टेशन से इस पत्र के मिलने की सूचना के बाद पुलिस व जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर पोकरण रेलवे स्टेशन समेत रामदेवरा कस्बे और बाबा रामदेव के समाधि स्थल परिसर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव मंदिर परिसर को भी एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में रखे कपड़े के घोड़ों को भी मंदिर परिसर से बाहर ले जाया गया है। एटीएस और बम निरोधक दस्ते को भी सूचना देकर रामदेवरा बुलाया गया है। इसके साथ-साथ रामदेवरा दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पोकरण रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

पेट्रोल पंप पर चहलकदमी करता शेर का वीडियो डालकर अफवाह फैलाने की कोशिश

0

बहराइच। सोशल मीडिया पर जरवल के नायरा पेट्रोल पंप पर एक शेर के चहल कदमी करने का वीडियो शरारती तत्वों में वायरल कर दिया। वीडियो पर नायरा पेट्रोल पंप जरवल कस्बा लिखा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों में क्षेत्र में शेर के आ जाने की असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

image 16

वायरल वीडियो को कुछ लोग बलरामपुर, तो वहीं कुछ लोग गुजरात का बता रहे हैं। फिलहाल जरवल कस्बा के नायर पेट्रोल पंप पर शेर के चहल कदमी करने का वायरल वीडियो फेक वीडियो है। जरवल क्षेत्र में कहीं भी शेर नही है। वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह ने वायरल वीडियो को शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश बताया है।

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को एलपीजी सिलेंडर से उड़ाने की साजिश, बाल-बाल बचे यात्री

0

कानपुर। बिल्हौर के पास कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक पर रखे गए एलपीजी सिलेंडर से रविवार रात कालिंदी एक्सप्रेस के टकराने के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि ट्रैक उड़ाने और ट्रेन में आग लगाने का षड्यंत्र रचा गया था।

पुलिस सूत्र आंतकी षड्यंत्र की संभावना से इन्कार नहीं कर रहे। आरपीएफ भी इसी दिशा में जांच कर रही है। घटना के समय पास में ही स्थित मजार में कुछ लोग मौजूद थे। एटीएस और आइबी की टीमों के साथ ही सोमवार को एनआइए की टीम ने भी पड़ताल की।

जांच के लिए छह टीमें गठित

एटीएस के आइजी नीलाब्जा चौधरी ने सोमवार दोपहर निरीक्षण किया। रेलवे ने शिवराजपुर थाने में षड्यंत्र की आशंका जताते हुए अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच के लिए छह टीमें गठित की हैं। अब तक करीब 14 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें चार को एटीएस ने लखनऊ से पकड़ा है। इन्हें जमाती बताया जा रहा है। सिलेंडर कई जगह से पिचक गया और ट्रैक के स्लीपर पर रगड़ के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर पेट्रोल बम, झोले में मिठाई के डिब्बे में बारूद जैसा पाउडर और माचिस मिली है। पाउडर अमोनियम नाइट्रेट की तरह लग रहा है। यह विस्फोट करने के काम आता है। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है और 25 मिनट बाद ट्रेन रवाना कर दी गई थी।

सबूत एकत्र कर रही पुलिस

डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से भरा हुआ सिलेंडर ट्रैक के बीचो-बीच रखा गया था उससे किसी साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता। जांच टीमों को जनपद के बाहर जाकर छापेमारी अन्य सबूत एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है।

सर्विलांस और स्वाट की टीमें भी पड़ताल कर रही हैं। आसपास के गांवों में आपराधिक तत्वों की पहचान के लिए एडीसीपी एलआइयू के नेतृत्व में एक टीम लगाई गई है। मुड़ेरी क्रासिंग के पास से ही कानपुर-अलीगढ़ हाईवे निकला है और वहां स्थित निवादा टोल प्लाजा का डीवीआर भी खंगाला जा रहा है।ने बताया कि मौके से मिला झोला और मिठाई का डिब्बा कन्नौज के छिबरामऊ स्थित सियाराम स्वीट्स का है। सीसी कैमरा से पता लगाने की कोशिश की जा रही है पिछले एक-दो दिनों में किसने वहां से मिठाई खरीदी है। माचिस सुपर टेडी कंपनी की है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि शिवराजपुर में इस ब्रांड की माचिस प्रयोग में लाई जाती है।

मजार में बड़ी संख्या में आते है जमाती

डीसीपी ने बताया कि क्रासिंग के पास स्थित मजार में बड़ी संख्या में जमाती आते हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र के तीन हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ की जा रही है। डाग स्क्वाड ने पड़ताल की है।

एटीएस के आइजी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि घटना गंभीर है, जांच की जा रही है। कन्नौज के आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि जिस तरह का सामान घटनास्थल पर मिला है उससे आशंका है कि ट्रैक को उड़ाने और ट्रेन में आग लगाने की साजिश थी।

इंदौर में मचा हड़कंप! पिता को आया कॉल, दी प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

0

इंदौर: इंदौर में अज्ञात बदमाश ने फोन कर स्कुल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी की सुचना मिलते ही स्कुल में हड़कंप मच गया। स्कुल में पढ़ने वाले बच्चे के पेरेंट्स को किसी अज्ञात बदमाश ने फोन कर कहा की जिस स्कूल में आपका बेटा पड़ता है। उस स्कुल में बम लगा है, जिसके बाद पेरेंट्स ने 100 डायल को फोन कर पूरी जानकारी दी।

फोन करने वाले पेरेंट्स ने अपना नाम अंकित सोनो बताया था सूचना मितले ही तत्काल पुलिस टीम और बम स्कॉट की टीम पल्लहर नगर स्थित गुरुकुल स्कूल पहुंची और टीम ने स्कुल की सघन सर्चिंग की लेकिन बम कही नहीं मिला. फिलहाल एरोड्रम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जिस नंबर से फोन आया था उसकी जाँच शुरू कर दी है।

मोबाइल न्यूज़ आपको हर समय पल पल की ताजा खबरें पहुंचता है

आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। नई तकनीक और स्मार्टफोन के अपडेट्स की जानकारी रखना आजकल के उपभोक्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको नवीनतम मोबाइल न्यूज़ अपडेट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे ताकि आप हमेशा मोबाइल जगत की हर नई जानकारी से अपडेट रह सकें।

1. नए स्मार्टफोन लॉन्च और फीचर्स
हर साल मोबाइल निर्माता कंपनियां नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च करती हैं। इनमें से कुछ फोन अपने अनोखे फीचर्स और अत्याधुनिक तकनीक के लिए चर्चा में रहते हैं। उदाहरण के तौर पर, 2024 में कई कंपनियों ने 5G समर्थित स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, कैमरा तकनीक में भी बड़ा सुधार देखा गया है, जिससे स्मार्टफोन फोटोग्राफी का अनुभव और भी बेहतर हो गया है।

2. सॉफ्टवेयर अपडेट्स और सुरक्षा
मोबाइल फोन के सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं, खासकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से। Google और Apple जैसे बड़े प्लेटफार्म नियमित रूप से अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट्स जारी करते हैं। ये अपडेट्स न केवल नए फीचर्स को जोड़ते हैं, बल्कि फोन की सुरक्षा को भी मजबूत बनाते हैं। 2024 में Android 14 और iOS 17 जैसे अपडेट्स ने यूजर्स को कई नई सुविधाएं प्रदान की हैं, जिनमें बेहतर यूजर इंटरफेस, प्राइवेसी कंट्रोल्स, और बैटरी सेविंग मोड्स शामिल हैं।

3. मोबाइल एप्स और गेम्स
स्मार्टफोन की सफलता का एक बड़ा हिस्सा उसकी ऐप्स और गेम्स की लाइब्रेरी पर निर्भर करता है। पिछले कुछ महीनों में कई नई ऐप्स और गेम्स लॉन्च किए गए हैं, जो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें से कुछ एप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे यूजर का अनुभव और भी पर्सनलाइज़्ड और इंटेलिजेंट हो गया है। गेमिंग की दुनिया में भी हाई-ग्राफिक्स वाले गेम्स की मांग बढ़ी है, जिससे मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को बेहतर अनुभव मिल रहा है।

4. मोबाइल इंडस्ट्री की खबरें
मोबाइल इंडस्ट्री की खबरों में भी काफी हलचल देखने को मिलती है। बड़ी कंपनियों के बीच साझेदारी, नए उत्पादों के लॉन्च और बाजार में प्रतिस्पर्धा की खबरें हमेशा चर्चा में रहती हैं। 2024 में, कुछ बड़ी कंपनियों ने नए बाजारों में प्रवेश किया है और अपने उत्पादों की कीमतों में भी बदलाव किया है। इसके अलावा, कई नई स्टार्टअप कंपनियां भी उभर कर आई हैं जो अपनी अनोखी सेवाओं और उत्पादों के लिए जानी जा रही हैं।

5. मोबाइल ऑफर्स और डील्स
हर उपभोक्ता अपने पैसे का सही उपयोग करना चाहता है, और इसी वजह से मोबाइल ऑफर्स और डील्स की जानकारी रखना महत्वपूर्ण हो जाता है। बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स जैसे Amazon, Flipkart, और अन्य ने 2024 में कई बड़े सेल्स और डिस्काउंट्स की घोषणा की है। इन सेल्स में आपको नए स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, और नो-कॉस्ट EMI जैसे बेहतरीन ऑफर्स मिल सकते हैं।

6. आने वाले मोबाइल ट्रेंड्स
मोबाइल इंडस्ट्री में कुछ ट्रेंड्स ऐसे होते हैं जो भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 2024 में 5G टेक्नोलॉजी के विस्तार के अलावा, फोल्डेबल फोन और इको-फ्रेंडली डिवाइसेस का भी चलन बढ़ता नजर आ रहा है। इसके अलावा, वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) जैसी तकनीकों का भी मोबाइल जगत में व्यापक उपयोग देखा जा रहा है।

निष्कर्ष
मोबाइल न्यूज़ अपडेट्स के माध्यम से आप न केवल अपने स्मार्टफोन की जानकारी से अपडेट रह सकते हैं, बल्कि नई तकनीकों के बारे में भी जान सकते हैं। चाहे वह नए स्मार्टफोन का लॉन्च हो, सॉफ्टवेयर अपडेट्स हो, या मोबाइल इंडस्ट्री की ताजा खबरें, इन सब पर नज़र रखना आपको तकनीकी रूप से आगे रखेगा। इसलिए, मोबाइल न्यूज़ अपडेट्स पर ध्यान देना न भूलें और हमेशा नए-नए ट्रेंड्स के बारे में जानकार रहें।

गुजरात के सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, नाराज लोगों ने घेरा पुलिस चौकी,  33 लोग गिरफ्तार

0

सूरत: सूरत के लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक गणेश पंडाल पर पथराव की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद सैकड़ों लोग विरोध जताने के लिए सैयदपुरा पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए। तनाव को देखते हुए मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी दी कि मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 27 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे।

image 12

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पथराव एक शरारती युवक ने किया था। उसने कथित तौर पर गणपति मंडप पर पत्थर फेंके थे। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और कड़ा विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने हालात पर करीबी नजर रखी हुई है।

2000 रुपये तक के पेमेंट पर देना पड़ सकता है 18 फीसदी GST, मची खलबली

0

अगर आप भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी परिषद) की बैठक 9 सितंबर को होने वाली है। इसमें बिलडेस्क और सीसीएवेन्यू जैसी पेमेंट एग्रीगेटर कंपनियों पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। अगर यह फैसला होता है तो इन्हें डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 2000 रुपये से कम के भुगतान पर भी जीएसटी देना पड़ सकता है। फिलहाल इन्हें छोटे ट्रांजेक्शन पर छूट दी गई है। जीएसटी फिटमेंट पैनल का मानना ​​है कि इन कंपनियों को बैंकों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

80 फीसदी डिजिटल पेमेंट 2000 रुपये से कम कीमत के हैं

सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जीएसटी फिटमेंट पैनल का मानना ​​है कि पेमेंट एग्रीगेटर कंपनियों पर जीएसटी लगाया जाना चाहिए। यह सभी पेमेंट एग्रीगेटर कंपनियों के लिए बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि इस समय देश में कुल डिजिटल पेमेंट ट्रांजेक्शन में से 80 फीसदी से ज्यादा ट्रांजेक्शन 2000 रुपये से कम कीमत के हैं। 2016 में नोटबंदी के दौरान जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार पेमेंट एग्रीगेटर्स को छोटे ट्रांजेक्शन पर व्यापारियों को दी जाने वाली सेवाओं पर टैक्स लगाने से रोक दिया गया था। अभी 0.5% से 2% तक का शुल्क लिया जाता है।

पेमेंट एग्रीगेटर अभी हर ट्रांजेक्शन पर व्यापारियों से 0.5% से 2% शुल्क लेते हैं। अगर जीएसटी लागू होता है तो वे अतिरिक्त लागत का बोझ व्यापारियों पर डाल सकते हैं। अभी पेमेंट एग्रीगेटर 2000 रुपये से कम के ट्रांजेक्शन पर जीएसटी नहीं देते हैं। वे क्यूआर कोड, पीओएस मशीन और नेट बैंकिंग जैसे कई डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए पेमेंट की सुविधा देते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो छोटे कारोबारियों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इनके ज्यादातर भुगतान 2000 रुपये से कम के हैं। अगर किसी कारोबारी को अभी 1000 रुपये के भुगतान पर 1 फीसदी गेटवे फीस के साथ 10 रुपये का शुल्क देना पड़ता है तो जीएसटी लगने के बाद उसे 11.80 रुपये चुकाने होंगे। जीएसटी सिर्फ डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले भुगतान पर ही लागू होगा।

फिलहाल यूपीआई डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय तरीका बन गया है। वित्त वर्ष 2024 में यूपीआई लेनदेन में साल-दर-साल 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 131 अरब को पार कर गया है। डिजिटल भुगतान में यूपीआई की हिस्सेदारी 80 फीसदी से ज्यादा हो गई है। जीएसटी सिर्फ डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले डिजिटल लेनदेन पर ही लागू होता है। यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू नहीं होता, इसलिए जीएसटी लगने के बाद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

राहुल गांधी पहुंचे अमेरिका तो एयरपोर्ट पर पूजा की थाली और गुलाब से गर्मजोशी से हुआ स्वागत, लोग लगाने लगे ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे

0

ह्यूस्टन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 दिवसीय यात्रा पर आज अमेरिका पहुंच गए हैं। इस दौरान सैम पित्रौदा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने वहां उनका स्वागत किया। विदेश में अक्सर मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी का अमेरिका पहुंचने के बाद एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों पर अपना पहला वक्तव्य दिया है। राहुल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए “सार्थक एवं गहन बातचीत” करेंगे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में भारतीय प्रवासियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया, जिससे मैं वास्तव में बहुत प्रसन्न हूं।” राहुल गांधी के अमेरिका पहुंचने पर इंडिया-इंडिया के नारे लगे और तिलककर उनका स्वागत किया गया।?

अमेरिका आगमन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए राहुल ने कहा, “मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और गहन बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।” वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल का डलास फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “गर्मजोशी और उत्साह” से स्वागत किया गया।

8 से 10 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे राहुल गांधी
पित्रोदा ने कहा था, “राहुल राष्ट्रीय प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत करेंगे, वह थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में लोगों से मुखातिब होंगे, जिसका वाशिंगटन में भी उतना ही महत्व है।” राहुल आठ से 10 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा है। इस दौरान, वह जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय और टेक्सास यूनिवर्सिटी में लोगों के साथ संवाद करने के साथ ही वाशिंगटन और डलास में कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

अजमेर जेल से निकलते हुए क्यों मुंह छुपा रहा था जावेद, साथ ही जानें उसके बैग में क्या भरा था?

0

अजमेर। उदयपुर में हुए बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्या कांड में आरोपी मोहम्मद जावेद को शनिवार सुबह 8 बजे अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से रिहा कर दिया गया। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने आरोपी जावेद को गुरुवार 5 सितंबर को मामले की सुनवाई के बाद 2 लाख रुपए के जमानत मुचलके और 1 लाख रुपए की राशि पर जमानत मंजूर की थी। जिसके बाद शनिवार सुबह 8:15 बजे उसे अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रवाना होते समय जावेद काले रंग का कुर्ता-पायजामा और सफेद रंग की चप्पल पहनकर एक बड़ा थैला लिए जेल से मुंह छिपाते हुए बाहर निकला और तुरंत ही गाड़ी में बैठकर रवाना हो गया।

गौरतलब है कि जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने मोहम्मद जावेद को यह राहत प्रदान की थी। मोहम्मद जावेद पर आरोप था कि उसने मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल साहू की हत्या की साजिश रची थी। लेकिन, हाईकोर्ट ने साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर उसकी जमानत याचिका गुरुवार 5 सितंबर को मंजूर कर ली थी। कोर्ट ने यह माना था कि जावेद के खिलाफ सबूत अपर्याप्त हैं और उसे हिरासत में रखना जरूरी नहीं है। जिसके बाद शनिवार सुबह मोहम्मद जावेद को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से रिहा कर दिया गया।

यह था आरोप

एनआईए ने जांच करते हुए गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य को गिरफ्तार कर एनआईए अदालत में आरोप पत्र पेश किया था। मामले में पूर्व में आरोपी फरहाद मोहम्मद को भी जमानत मिल चुकी है, जबकि मामले में पाक निवासी आरोपी सलमान और अबू इब्राहिम फरार चल रहा हैं। बता दें राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने जावेद को कन्हैयालाल की हत्या के 20 दिन बाद गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह घटना से एक दिन पहले मुख्य आरोपी रियात अत्तारी से मिला था। उसके घर की तलाशी में बिना धार वाली तलवार मिली थी। ऐसे में उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

क्या था पूरा मामला

बता दें कि जून 2022 में टेलर कन्हैयालाल साहू की हत्या हुई थी। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। आरोपियों पर आरोप था कि उन्होंने धार्मिक आस्था को लेकर कन्हैयालाल की गला काटकर निर्मम हत्या की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जावेद के खिलाफ गंभीर आरोप थे, लेकिन अदालत ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे कुछ शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया था, जिसे शनिवार को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से रिहा कर दिया गया। आपको बता दें कि कन्हैया लाल साहू की हत्या के मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी व गौस मोहम्मद भी इसी जेल में बंद है।

जेल में जमा रुपए से खरीदे नमकीन, बिस्किट और गारमेंट्स

प्रदेश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली अजमेर जेल प्रशासन को कोर्ट आदेश 6 सितंबर की रात 9:00 बजे के बाद मिला। उससे पहले हाई सिक्योरिटी जेल बंद हो चुकी थी। इसीलिए शनिवार सुबह मोहम्मद जावेद को जेल प्रशासन द्वारा चाय-नाश्ता कराया गया। जेल के अंदर रहने के दौरान खाद्य सामग्री के लिए जावेद के परिजनों ने 3500 रुपए जमा कराए थे। जिस