Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 63 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 63

भाजपा क्यों नायब सिंह सैनी का दिखा रही क्रेज और मनोहरलाल खट्टर से परहेज, मोदी की रैलि

0

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति इस बार कुछ बदली हुई नजर आ रही है। पार्टी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए क्रेज दिखा रही है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से परहेज कर रही है। हरियाणा में पीएम मोदी की दोनों रैलियों से खट्टर को दूर रखा जाना कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है। जानकारों के मुताबिक इसके पीछे की रणनीति बेहद खास है। पार्टी को लगता है कि खट्टर को लेकर फैली निगेटिविटी नुकसानदेह हो सकती है। वहीं, सीएम सैनी हरियाणा में बड़े ओबीसी वोट बैंक को लुभाने में अहम फैक्टर हो सकते हैं। अभी तक पीएम मोदी हरियाणा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। पहले 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में और कल यानी बुधवार को सोनीपत में। दोनों ही रैलियों में मनोहर लाल खट्टर नजर नहीं आए। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है।

बता दें कि हरियाणा में चुनाव से कुछ महीने पहले ही मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया था। इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सैनी को ही सीएम फेस बनाकर मैदान में उतर रही है। मनोहर लाल खट्टर को लेकर भाजपा की क्या रणनीति है, इस बारे में भाजपा नेताओं ने संकेत दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी खट्टर को फैली नकारात्मकता से बचने के लिए ऐसा कर रही है। हरियाणा में तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। द ट्रिब्यून के मुताबिक नाम न छापने की शर्त पर भाजपा नेताओं ने इस बारे में बताया। उनके मुताबिक पार्टी को लगता है कि गैर जाट, पिछड़े और पंजाबी वोटों के दम पर भाजपा हरियाणा में 2014 और 2019 का जादू दोहरा सकती है।

वहीं, एक अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता ने मोदी की रैली से खट्टर की गैरमौजूदगी को पार्टी का स्मार्ट मूव बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से सत्ताविरोधी लहर का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनीपत में खट्टर की रहने का कोई मतलब नहीं था। इस भाजपा नेता के मुताबिक जाट बहुत इलाके में उनकी मौजूदगी से पार्टी को नुकसान हो सकता था।

मोदी ने 14 सितंबर को भाजपा का गढ़ माने जाने वाले जीटी रोड क्षेत्र में कुरुक्षेत्र से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। पड़ोसी सीट करनाल से सांसद होने के बावजूद खट्टर की गैरमौजूदगी से कई सवाल उठे थे। बताया यह भी जा रहा है कि भाजपा ने खट्टर से पूरी तरह से दूरी नहीं बनाई है। वह उनका सोच-समझकर इस्तेमाल कर रही है। वह खट्टर को केवल उन इलाकों में लेकर जा रही है, जहां उनके जाने से पार्टी का वोट बढ़े।

यह भी दिलचस्प है कि एक तरफ भाजपा खट्टर को लेकर सेलेक्टिव है। वहीं, विधानसभा चुनाव में सीएम खट्टर के कार्यकाल में बने सिद्धांतों को आजमा रही है। भाजपा यहां पर ‘नो परची, नो खरची’ के नारे के साथ है। यह नारा मनोहर लाल खट्टर के सीएम रहते ही गढ़ा गया था और अमल में लाया गया था। जमीनी स्तर पर इसका असर भी देखने को मिला था और कई युवाओं को रोजगार मिला था।

फर्जी आधार कार्ड; फर्जी कार्ड बनाने की सूचना पर विधायक ने 3 जगह छापे मारे, 2 गिरफ्तार

0

राजधानी में बांग्लादेशियों के साथ एक समुदाय विशेष के लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो सेंटरों को हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने पकड़ा और तीन लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है।

विधायक ने बताया कि ब्रह्मपुरी में किसी ने बीएसएनएल कार्यालय बना रखा है। यहां पर दो युवक उत्तरप्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों के समुदाय विशेष के लोगों के साथ बांग्लादेशियों के फर्जी कार्ड बना रहे थे। यहां पर ईदगाह निवासी दानिश और हसनपुरा निवासी वसीम को फर्जी आधार कार्ड बनाते पकड़कर विधायक ने पुलिस को सौंपा है। वहीं बासबदनपुरा में भी निगम कार्यालय के पास लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। यहां पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर एक युवक को पकड़कर गलतागेट थाना पुलिस को सौंपा है। इनके पास बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड पाए गए हैं।

विधायक ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए आरोपित दो सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की राशि लोगों से ले रहे थे। आरोपित दूसरों के आधार कार्ड में जन्मतिथि सहित कुछ अन्य जानकारी और फोटो बदलकर उसका प्रिंट जारी कर देते है। तीनों आरोपिताें को पुलिस को सौंपा है। पुलिस ही उनके सारे राज उगवाएगी। आरोपित लम्बे समय से लोगों के फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे।

प्रिंसिपल पर भरोसा कर 6 साल की बेटी को साथ भेजा स्कूल, दुष्कर्म में रहा नाकाम तब बदनामी से बचने के लिए कर दी हत्या!

0

गुजरात के दाहोद जिले में रेप और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छह साल की बच्ची के साथ स्कूल प्रिंसिपल ने रेप करने का प्रयास किया, जब बच्ची चिल्लाई तो उसने गला घोंटकर उस मार डाला। बच्ची की हत्या करने का बाद उसके शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी गोविंद नट को गिरफ्तार कर लिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजदीप सिंह झाला ने बताया कि छह वर्षीय लड़की का शव गुरुवार शाम को उसके स्कूल के परिसर में मिला था। इसके बाद से इलाके में दहशत फैल गई थी। शव के पोस्टमार्टम से पता चला था कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए 10 टीमें गठित कीं।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह हर दिन प्रिंसिपल गोविंद नट के साथ स्कूल जाती थी। जब पुलिस ने उससे बात की तो प्रिंसिपल ने कहा कि वह लड़की को स्कूल छोड़कर किसी काम से चला गया है।पुलिस को यकीन नहीं हुआ. जब उन्होंने घटना के दिन गोविंद नट के फोन लोकेशन विवरण की जांच की, तो पता चला कि वह उस दिन देर से स्कूल पहुंचा था। जब उससे पूछताछ की गई तो प्रिंसिपल ने जघन्य अपराध कबूल कर लिया।

मां की शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर हुआ शक
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह रोज प्रिंसिपल के साथ स्कूल जाती थी और घटना वाले दिन भी प्रिंसिपल के साथ ही स्कूल गई थी। इस पर पुलिस ने जब प्रिंसिपल से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह लड़की को स्कूल में छोड़कर किसी काम से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने घटना वाले दिन की प्रिंसिपल गोविंद नट के फोन लोकेशन निकाली। इसमें पता चला कि वह उस दिन स्कूल देर से पहुंचा था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो प्रिंसिपल ने जघन्य अपराध को कुबूल लिया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने सुबह करीब 10.20 बजे लड़की को उसके घर से अपनी कार में बैठाया था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने इसकी पुष्टि की। स्कूल जाते समय प्रिंसिपल ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की और वह चिल्लाने लगी। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ने लड़की को चिल्लाने से रोकने के लिए उसका गला दबाया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ने लड़की के शव को अपनी कार में ही छोड़ दिया और कार को लॉक कर दिया। 

POCSO एक्ट के तहत के हुआ दर्ज
झाला ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब उसने शव को स्कूल की इमारत के पीछे फेंक दिया और उसके स्कूल बैग और जूते उसकी कक्षा के बाहर रख दिए। उसने पहले तो इससे इनकार किया, लेकिन तकनीकी विश्लेषण के बाद हमें उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने बताया कि गोविंद नट पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत धाराएं लगाई गईं हैं।

श्री राजाराम आँजना पटेल संघ बैगलूरू का दो दिवसीय – केरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशन शिविर का हुआ समापन

0

मोबाइल न्यूज़ / बेंगलूरूः अखिल भारतीय आँजना महासभा माउंट आबू की प्रेरणा से श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बैंगलोर के तत्वाधान में पूरे कर्नाटक समाज की आँजणा पटेल समाज की संस्थाओ के प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियो ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग दिया। पूरे कर्नाटक से आँजणा पटेल समाज के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मोटिवेशन के लिए प्रवक्ताओं के तौर पर, प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र जोधपुर, बीडीओ सांवलाराम जोधपुर, मोहनलाल मालवी इसरो बेंगलुरू, सांवलाराम जी।

image 79

भारतीय वायुसेना, श्रीमती मेनका पटेल केइएस. डॉक्टर पुनीत पटेल बेगलुरु, शिक्षा प्रभारी हरीश चौधरी उडुपी, सीए, सुरेश के. सीए, भवानी आर. चौधरी, सीए, चंदन पटेल, सीए, वागाराम जी. इत्यादि ने बच्चों को अपने-अपने कोर्स में मोटिवेट किया। मंच संचालन मनीषा पटेल एवं नारायणी पटेल ने किया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मैनेजमेंट पटेल समाज के उच्च शिक्षित युवाओं के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने बहुत ही रूचि लेकर वक्ताओं को सुना एवं अपने डाउटस क्लियर किए।

image 77

इस कार्यक्रम की शानदार सफलता को देखकर, आँजना पटेल समाज को बड़ा ही गर्व महसूस हुआ कि आज का हमारा युवा वर्ग बहुत ही जागरुक एवं मोटिवेट है। समाज के होनहार बच्चो ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत किया। श्री राजाराम आँजना पटेल समाज बेंगलुरु ने सबका स्वागत किया तथा कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाला एवं सफल आयोजन को सफल बनाने मे सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

image 78

गुजरात के सूरत में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश में 3 रेल कर्मचारी गिरफ्तार

0

गुजरात के सूरत में हुए रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के साथ हुए छेड़छाड़ किए गए छेड़छाड़ मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, गुजरात के सूरत जिले में रेल पटरी से छेड़छाड़ करने और फिर संभावित हादसे को टालने का श्रेय लेने वाले अधिकारियों को ‘तोड़फोड़ के प्रयास’ के बारे में सचेत करने के आरोप में रेलवे के तीन कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक होतेश जॉयसर ने का कहना है कि गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान सुभाष पोद्दार (39), मनीष मिस्त्री (28) और शुभम जायसवाल (26) के रूप में हुई है, जो रेलवे के रखरखाव विभाग में ट्रैकमैन के पद पर तैनात हैं।

बात दें सुभाष पोद्दार, मनीष और शुभम जायसवाल ने कोसांबा और किम स्टेशन के बीच निरीक्षण के दौरान शनिवार सुबह 5.30 बजे रेलवे प्रशासन को बताया था। उन्होंनें बताया कि ‘शरारती तत्व’ ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए एक तरफ की पटरी से इलास्टिक क्लिप और दो फिशप्लेट हटाकर उन्हें दूसरी तरफ की पटरी पर रख रहे हैं।

जांच के बाद खुलासा
जिसके बाद पुलिस ने थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस के तहत आपराधिक साजिश का मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की। पुलिस का कहना है, हमने पाया कि रात्रि गश्त के दौरान तीनों कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सचेत करने के लिए क्षतिग्रस्त पटरी का एक वीडियो भेजा था। रेलवे अधिकारियों ने हमें बताया कि तीनों के पटरियों से छेड़छाड़ देखे जाने से ठीक पहले मार्ग से एक ट्रेन गुजरी थी। उन्होंने बताया, ‘छेड़छाड़ का पता चलने और ट्रेन के गुजरने के समय के बीच अंतर बहुत कम था और इतने कम समय में इलास्टिक क्लिप और फिशप्लेट को हटाना संभव नहीं था। हमने तीनों के मोबाइल फोन की जांच की और देर रात 2.56 बजे से तड़के 4.57 बजे तक अलग-अलग अंतराल पर रिकॉर्ड किए गए छेड़छाड़ वाले ट्रैक के वीडियो पाए। मिस्त्री ने अपने द्वारा खींची गई तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं।

परिवार के साथ समय बिताने के लिए की थी साजिश
अधिकारियों के मुताबिक, तस्वीरें और वीडियो अधिकारियों को छेड़छाड़ की जानकारी देने के लिए सुबह करीब 5.30 बजे फोन किए जाने से काफी पहले लिए गए थे। और गहन पूछताछ के बाद तीनों ने इस कृत्य को कबूल कर लिया। उन्होंने बताया, ‘वे यह सुनिश्चित करने के लिए इस कृत्य में शामिल हुए कि उन्हें सम्मानित किया जाएगा और आगे भी रात की ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। जिससे उन्हें दिन में परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वह पोद्दार ही थे, जिनके मन में यह विचार आया, क्योंकि मानसून में लगाई गई उनकी रात्रि ड्यूटी समाप्त होने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों को प्रत्येक रात्रि ड्यूटी सत्र के लिए अगले दिन छुट्टी मिलती रहे और वे चाहते थे कि यह सिलसिला जारी रहे।

तिरुपति के बाद सिद्धिविनायक के प्रसाद पर मचा बवाल! लड्डू के पैकेट में मिले चूहों के बच्चे, मंदिर ट्रस्ट ने दी सफाई

0

सिद्धिविनायक मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट में चूहे मिलने के वीडियो पर मंदिर ट्रस्ट ने बयान जारी किया है। मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि वायरल वीडियो हमारे मंदिर का नहीं है। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की जा रही है। पुलिस भी मामले की जांच करेगी और मंदिर ट्रस्ट भी पूरे मामले की जांच करेगा। ट्रस्ट ने कहा कि हमारे मंदिर में ऐसा नहीं हो सकता है। प्रसाद काफी शुद्धता से बनाया जाता है।

बता दें कि तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में कथित तौर पर पशु चर्बी पाए जाने और मछली के तेल के इस्तेमाल को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा है। देश भर के मंदिरों में प्रसाद की जांच चल रही है या जांच की मांग की जा रही है। तिरुपति के मामले में केंद्र सरकार ने भी हस्तक्षेप किया है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई है।

बता दें कि 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि पिछली जगनमोहन रेड्डी की सरकार के दौरान तिरुपति के प्रसाद में पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था। जवाब में वाईएसआर ने कहा था कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा कर पाप कर रहे हैं।

तिरुपति के लड्डू प्रसाद को श्रीवारी लड्डू के तौर भी जाना जाता है। पिछले तीन सौ साल से तिरुपति मंदिर में श्रद्धालुओं को यह प्रसाद बांटा जा रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे सिद्धिविनायक मंदिर का बताया जा रहा था। वीडियो में दिखता है कि प्रसाद के पैकेट पर चूहों के बच्चे हैं। इसके बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि प्रसाद बनाकर साफ सुथरे स्थल पर नहीं रखे जा रहे हैं। श्रदालुओं ने प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े दिए। लिहाजा मंदिर प्रशासन को बयान जारी करना पड़ा।

रेलवे का ही कर्मचारी है आरोपी मोहम्मद साबिर अली निकला आर्मी जवान से भरा ट्रेन को बम से उड़ाने का साजिश

0

बुरहानपुर: रेलवे कर्मचारी मोहम्मद साबिर अली को रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर बम लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुरहानपुर जिले के सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां आरोपी ने सेना की स्पेशल ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश रची थी। इस ट्रेन में जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रहे सेना के जवान सवार थे। एनआईए (NIA), एटीएस (ATS), और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें इस साजिश की जांच कर रही हैं, जिससे देशभर में सनसनी फैल गई है।  

10 डोनेटर पंप ट्रैक पर लगाए थे

मोहम्मद साबिर अली, जो रेलवे में ही काम करता है, पर आरोप है कि उसने खुद ही 10 डेटोनेटर बम रेलवे ट्रैक पर लगाए थे। इन बमों के जरिए आर्मी की स्पेशल ट्रेन को उड़ाने की साजिश रची गई थी। यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही थी और इसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान मौजूद थे। समय रहते इस साजिश का खुलासा हो गया और ट्रेन पर बड़ा हादसा टल गया।

सेना की ट्रेन को उड़ाने की कोशिश की

इस मामले की जांच में एनआईए, एटीएस, और आरपीएफ की टीमें जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि साबिर अली ने अपने ही रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर बम रखकर सेना की ट्रेन को उड़ाने की कोशिश की थी। हालांकि, अभी तक उसके इस साजिश के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न एंगल से जांच कर रही हैं।

आरोपी अपने पद का गलत इस्तेमाल किया

मोहम्मद साबिर अली रेलवे में कर्मचारी है। इसी पद का दुरुपयोग करते हुए उसने इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। उसकी गिरफ्तारी ने सुरक्षा बलों के बीच भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि एक रेलवे कर्मचारी कैसे इस तरह की साजिश का हिस्सा बन सकता है। अभी तक उसकी पृष्ठभूमि और संपर्कों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसके पीछे कोई अन्य आतंकी या देशद्रोही संगठन हैं।

सुरक्षा बलों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

आर्मी की स्पेशल ट्रेन पर बम विस्फोट की इस कोशिश को समय रहते विफल कर दिया गया। सुरक्षा बलों की तत्परता और सावधानी के कारण यह साजिश सफल नहीं हो सकी और ट्रेन को सुरक्षित बचा लिया गया। रेलवे ट्रैक पर रखे गए सभी 10 डेटोनेटर को निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे ट्रेन और उसमें सवार जवान सुरक्षित रहे।

सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई जारी

सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे इलाके की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। बुरहानपुर जिले के सागफाटा रेलवे स्टेशन के आसपास की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश या आतंकी नेटवर्क काम कर रहा था।

इस घटना ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। एक रेलवे कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की साजिश का हिस्सा बनना बेहद चिंताजनक है। मामले की जांच तेजी से चल रही है और आरोपी से पूछताछ के जरिए जल्द ही साजिश के अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सकता है।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 52 अटल प्रगति पथों के लिये 206 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

0

उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश में लगभग 206.35 करोड़ रुपये की लागत के अटल प्रगति पथों के निर्माण की स्वीकृति दी है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा के क्रम में 10,000 से ज़्यादा की आबादी के गांवों में एक मुख्य सड़क को जिसकी लंबाई एक से तीन किमी के बीच हो को अटल प्रगति पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। यह अटल पथ सीमेंट कंक्रीट का बनाया जाएगा।यह यथासंभव सात मीटर चाैड़ा होगा और इसके दोनों और नाली बनाने का प्रावधान भी किया गया है।

परिवर्तित बजट 2024-25 घोषणा के क्रम में अटल प्रगति पथ के 52 कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है। ये अटल पथ किशनगढ़, पुष्कर, सोजत, जैतारण, मण्डल, डीडवाना, डेगाना, मेड़ता, शाहपुरा-बनेड़ा गढ़ी, घाटोल, पचपदरा, सिवाना, बाड़मेर, राजाखेड़ा, हिण्डौन, रतनगढ़, सुजानगढ़, तारानगर नोहर, पिलानी, सूरजगढ़, दांतारामगढ़ शाहपुरा, चौमूं, झोटवाड़ा, आमेर, झालरापाटन, डीग, पीपल्दा, लालसोट, सिकराय, खण्डार, बाली, सोजत, भोपालगढ़, ओसियां, बिलाड़ा, लूणी, जालोर एवं रेवदर विधानसभा क्षेत्रों के गांवों के लिए अटल प्रगति पथ स्वीकृत किए गए हैं।

चौथी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने की कोई गारंटी नहीं, नागपुर में नितिन गडकरी के बयान ने चौंकाया

0

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मजाकिया लहजे में अपने सहयोगी रामदास अठावले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “हमारी चौथी बार सरकार आने की कोई गारंटी नहीं, लेकिन यह जरूर गारंटी है कि रामदास अठावले मंत्री बनेंगे।” इस बयान के बाद गडकरी ने यह भी कहा कि वह ये बात सिर्फ मजाक में कर रहे हैं। 


10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हमारी पार्टी: अठावले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और तीन बार मंत्री रह चुके रामदास अठावले ने भरोसा जताया कि अगर बीजेपी सत्ता में लौटती है, तो हमारी पार्टी को भी हिस्सेदारी मिलेगी। अठावले ने नागपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरपीआई (A) अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

आरपीआई (A) महायुति गठबंधन का हिस्सा
अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी विदर्भ के उत्तरी नागपुर, उमरेड (नागपुर), उमरखेड़ (यवतमाल) और वाशिम जैसी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसके साथ ही, उन्होंने महायुति गठबंधन के हिस्से के रूप में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी से सीटों के बंटवारे की मांग की। आरपीआई (A) महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी ने 18 संभावित सीटों की सूची तैयार की है, जिसे वह महायुति के साझेदारों के साथ साझा करेगी। 

अठावले का राज्य मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी पर दावा
पालघर में एक कार्यक्रम में अठावले ने कहा कि अजित पवार के महायुति में शामिल होने के कारण उनकी पार्टी को कोई मंत्री पद नहीं मिला। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी को कैबिनेट पद, निगमों के अध्यक्ष पद और जिला स्तरीय समितियों में भूमिकाएं देने का वादा किया गया था, जो अजित पवार के शामिल होने के कारण पूरा नहीं हो सका।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा में बीजेपी के पास 103 विधायक हैं, जबकि शिवसेना के पास 40, एनसीपी के 41, कांग्रेस के 40 और अन्य पार्टियों के 29 विधायक हैं। महाराष्ट्र में बीते कुछ समय से कई बड़ा सियासी उठापटक देखने को मिली है। लोकसभा चुनाव में महायुति गठबंधन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब विधानसभा चुनाव में पार्टी इसकी भरपाई करने की तैयारियों में जुटी है। 

रामपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा ! रेलवे ट्रैक पर खंभा रखने वाले 2 पेशेवर चोर गिरफ्तार, कोई साजिश या आतंकी एंगल नहीं आया सामने

0

रामपुर। नैनी जन शताब्दी ट्रेन को पलटाने की साजिश में राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने दावा किया है कि नशे के लिए दोनों बिजली का खंभा चोरी कर ले जा रहे थे। इस बीच ट्रेन आने के कारण आरोपी खंभा ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकले। जीआरपी ने किसी तरह की साजिश होने से भी इनकार किया है।

बता दें कि बुधवार रात स्थानीय तहसील क्षेत्र में कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का खंभा रख दिया था। इसी ट्रैक से रात साढ़े नौ बजे देहरादून से काठगोदाम जाने वाली नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन गुजर रही थी। लेकिन समय रहते लोको पायलट ने ट्रैक पर रखे खंभे को देख लिया था। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। ट्रेन पलटाने की कोशिश से विभाग सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। एसपी से लेकर रेलवे के अधिकारियों तक ने  निरीक्षण किया था। एसपी रेलवे ने जीआरपी थाने की कई टीमें लगा दी थीं, जोकि छापेमारी कर रही थीं।

आखिरकार रविवार को जीआरपी एसओ मुकेश कुमार ने इस घटना का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि दो चोरों को पकड़ने के बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो बताया कि हम दोनों छोटी मोटी चोरी कर लेते हैं। हम नशे के आदि हैं। चोरी किए गए सामान को बेचकर पैसे कमाते हैं। उससे शराब या फिर नशे का सामान खरीद लेते हैं। 18-19 की रात को हम रेलवे के पुराने लोहे खंभे को रेलवे लाइन के पास से चोरी करके ले जा रहे थे कि अचानक रेलवे लाइन पर ट्रेन आते देख हम लोग लोहे के खंभे को रेलवे लाइन पर ही छोड़कर भाग गए। जीआरपी रामपुर और जीआरपी रुद्रपुर की टीम ने सुयंक्त रुप से खुलासा किया। एसपी रेलवे ने टीम को दस हजार का नकद पुरस्कार दिया।

घटना के बाद से एसपी से लेकर सीओ तक ने रामपुर में डाला था डेरा
बुधवार रात को जैसे ही बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर खंभा रखने की जानकारी लोको पायलट ने रुद्रपुर जाकर दी तो अधिकारियों ने रात में ही डेरा डाल दिया था। उसके बाद टीमों ने छापेमारी के आधार पर लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी थी। सीसीटीवी तक खंगाले जा रहे थे। खुलासा होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। आरपीएफ भी पूरा सहयोग कर रही थी। सीओ रेलवे लगातार रामपुर आ रहे थे। 

दो लोगों ने हजारों यात्रियों की जान से खेलने की कोशिश की थी
दो नशेड़ी युवकों ने अपना खर्चा चलाने के लिए हजारों यात्रियों की जान को जोखिम में डाल दिया था। खंभा चुराने के बाद ट्रेन को आता देखकर खंभा रेलवे ट्रैक पर छोड़कर फरार हो गए थे। अगर लोको पायलट सूझबूझ से काम नहीं लेता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोग इसको एक साजिश भी मान रहे थे। हालांकि दो चोरों को पकड़ने के लिए जीआरपी के पसीने छूट गए।     

सन्नी पर 16 तो विजेंद्र पर दो मामले
जीआरपी पुलिस ने रविवार को रेलवे ट्रैक पर  खंभा रखने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े आरोपी सन्नी पर 16 मामले दर्ज हैं। जिसमे चोरी से लेकर लूटपाट करने तक के मामले शामिल हैं।रुद्रपुर और बिलासपुर थाने में मुकदमें दर्ज हैं। जबकि विजेंद्र पर दो मामले दर्ज हैं। दोनों ही बिलासपुर के सौढ़ी कालोनी निवासी हैं।