Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 60 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 60

विजयादशमी पर जय श्रीराम के लगाए जयकारे रावण के पुतले का किया दहन

0

बेंगलोर : श्री आईमाताजी सांस्कृतिक सेवा मंडल, के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ हाथों में केसरिया ध्वज थाम कर राजस्थानी लोकगीतों के साथ दशहरा महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयादशमी पर २० फूट रावण के पुतले का भी दहन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने बुराई के प्रतीक रावण दहन पर तालियां बजाकर भगवान राम का स्वागत करते हुए जय श्रीराम के नारा लगाया।

image 32

कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन गरबा एवं माता की महाआरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हवन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष कालुराम भायल, सचिव वालाराम गेहलोत, प्रकाश भायल, जगदीश भायल, ढगलाराम बर्फा, नारायणलाल राठौड़, सुराराम राठौड़, रतन राठौड़, लादूराम आगलेचा आदि उपस्थित रहे।

image 33

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

0

मुंबई:

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम बांद्रा पूर्व में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक अभी भी फरार है। पकड़े गए संदिग्धों में एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस मामले में सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बयान जारी किया है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें बताया है कि दो कथित शूटरों को हिरासत में लिया गया है। उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है। तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। सीएम शिंदे ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं ले सकता। मुंबई पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। शनिवार शाम को बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के दफ्तर से बाहर निकले थे। इस बीच बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास सिद्दीकी को तीन गोली मारी गईं, जिनमें से दो पेट में और एक सीने में लगी। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी
एनसीपी नेता सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने पूरे मुंबई में नाकाबंदी कर दी है। 

बांद्रा पश्चिम सीट से तीन बार विधायक रह चुके बाबा
बाबा सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार थे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, बाद में वे अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में सक्रिय हैं। बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में तीन बार विधायक रह चुके हैं और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रहे। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन का अध्यक्ष पद भी संभाल चुके हैं। 

देशभर में दशहरे की धूम, लाल किला के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के लाल किले में माधव दास पार्क में श्री धार्मिक लीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

श्री धार्मिक लीला समिति के आयोजकों ने दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति को “त्रिशूल” और प्रधानमंत्री को “गदा” भेंट की। उन्हें “शक्ति और सुशासन” के प्रतीक के रूप में धनुष और बाण भी भेंट किए गए। राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने भगवान राम के हाथों रावण के अंत को दर्शाने वाली रामलीला का मंचन देखा। राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रावण दहन’ करने के लिए पुतले पर बाण चलाया। इसके बाद भीड़ की जोरदार जयजयकार के बीच रावण, उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

image 28

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा लीला स्थल

कमेटी द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धनुष और बाण दिया गया। सांकेतिक तौर पर पुतले पर तीर चलाने के बाद कुंभकरण, मेघनाद और रावण का पुतला दहन शुरू हो गया। बिना पटाखों के पुतला दहन हुआ। लीला स्थल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। पुतला दहन के दौरान कागज की उड़ती राख मंच तक भी पहुंची। आसमान में धुआं भी हो गया।

कुर्ता-धोती पहनकर पहुंचे थे पीएम मोदी

इस बीच एक सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति की तरफ छाता लेकर भी बढ़ा। हालांकि उन्होंने कर्मी को मना कर दिया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करीब आधे घंटे तक लीला स्थल पर मौजूद रहे। मंच से दोनों ने कोई भाषण नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दशहरा कार्यक्रम में कुर्ता-धोती पहनकर आए थे।

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन के चलते लीला स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस से लेकर अर्धसैनिक बल, कमांडों सहित कई दूसरी सुरक्षा कंपनियों ने व्यवस्था को संभाल रखा था। बिना पास के किसी को भी लीला स्थल पर प्रवेश नहीं दिया गया। लीला देखने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारों पर भारी तादाद में लोग पहुंचे।

मेट्रो स्टेशन का गेट बंद से हुई दिक्कत

लीला समाप्त होने के बाद लालकिला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा कारणों से गेट नंबर चार बंद था। जिसके चलते बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ गेट नंबर एक पर जुट गई। स्टेशन में प्रवेश-निकासी के लिए लोगों को खासी दिक्कत हुई। लोग एक-दूसरे को धक्का मारते दिखे।

नवश्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में राहुल और सोनिया गांधी

वहीं नवश्री धार्मिक रामलीला समिति, लाल किला में शाम 6.56 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने मोमेंटो और अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया। शाम 7.06 बजे दोनों ने धनुष से बाण चलाकर कार्यक्रम को प्रतीकात्मक रूप से शुरू किया। इसके बाद श्रीराम ने रावण वध किया और दशहरा मनाया गया। युद्ध के दौरान प्रभु श्रीराम और रावण के रथों से युद्ध की झांकी निकाली गई।

तमिलनाडु में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, 13 डिब्बे पटरी से उतरे ,19 यात्री घायल

0

Mobilenews शुक्रवार: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) शुक्रवार रात तमिलनाडु के कवराईपेट्टई स्टेशन के पास रात 8.30 बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। तुरंत नजदीकी अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया। वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, चेन्नई से करीब 41 किलोमीटर दूर स्थित कवराईपेट्टई स्टेशन के नजदीक यह हादसा हुआ है। मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस में उस समय करीब 1360 यात्री सफर कर रहे थे। रेलवे ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव टीमों को रवाना किया, जिनके द्वारा मेडिकल रिलीफ और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से अंजाम दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

बागमती एक्सप्रेस को घटना के समय पोन्नेरी स्टेशन पर ग्रीन सिग्नल मिला हुआ था, लेकिन जब ट्रेन कवराईपेट्टई स्टेशन के पास पहुंची, तभी उसे अचानक झटका लगा और ट्रेन लूप लाइन पर चली गई। दरअसल उस स्थान पर पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी जिससे ट्रैन जा टकराई। ट्रेन के 12 से 13 डिब्बे इस जोरदार टक्कर के कारण पटरी से उतर गए। इसके अलावा, टक्कर के बाद एक डिब्बे और पार्सल वैन में आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया।

image 24

ट्रेन की गति लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटा थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रेन की गति लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटा थी, और इसी वजह से टक्कर काफी जोरदार हुई। इस टक्कर में कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे बड़ा नुकसान हो गया। तत्काल घायल यात्रियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई, और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

image 26

रूट डायवर्जन, रद्द ट्रेनें और हेल्पलाइन नंबर:

हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसके अलावा, दो ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जिनमें 12 अक्टूबर को रवाना होने वाली डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस और विजयवाड़ा-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जन शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने इस हादसे की जांच के लिए NIA को सौंप दी है। रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि वे अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकें। ये हेल्पलाइन नंबर चेन्नई, समस्तीपुर, दरभंगा, दानापुर और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए उपलब्ध हैं:

चेन्नई डिवीजन: 04425354151, 04424354995
समस्तीपुर: 06274 8102918840
दरभंगा: 06272 8210335395
दानापुर: 9031069105
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: 7525039558

सीरवी समाज बेंगलोर पूर्व में मंत्रोच्चार के बीच नवरात्रि पर किया पूजन, हवन

0

बेंगलोर : श्री आई माताजी सांस्कृतिक सेवा मंडल की ओर से सीरवी समाज बेंगलुरु पूर्व में नवरात्र महोत्सव पर मां चामुंडा की तस्वीर के समक्ष ज्योत प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात हवन के जजमान प्रकाश भायल ने 108 कन्याओं को भोजन करवा कर दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई।

image 20

प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम के साथ पुरुष एवं महिलाऐ पारंपरिक वेशभूषा धारण कर गरबा नृत्य के साथ माता के भजनो पर झूम उठाते है।

image 21

इस मौके पर समाज अध्यक्ष कालूराम भायल, सचिव वालाराम गेहलोत, प्रकाश भायल, सूजाराम राठौड़, नेमाराम आगलेचा, विक्रम हाम्बड़, नारायणलाल राठौड़, भोमाराम परिहारिया, मदनलाल बर्फा, सूजाराम चोयल और समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

image 23

मदरसा शिक्षकों को अब ज्यादा तनख्वाह देगी महाराष्ट्र सरकार, चुनाव से पहले लिया बड़ा फैसला

0

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों से पहले राज्‍य की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार ने एक और मास्‍टर स्‍ट्रोक चल दिया है। शिंदे सरकार ने गुरुवार को 16 बड़े फैसले लिए गए। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मदरसों में शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी की हो रही है। सरकार ने उनका वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कैबिनेट की आज हुई बैठक में महाराष्‍ट्र में उच्च शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने के लिए शिंदे सरकार ने तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी दे दी है।

6 हजार से बढ़कर 16 हजार रुपये हो जाएगा वेतन 

बता दें कि डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना में राज्य के मदरसों में पारंपरिक, धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू की शिक्षा देने के लिए टीचर्स की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान में डी. एड. शिक्षकों को 6 हजार रुपये वेतन दिया जाता है, इसे बढ़ाकर 16 हजार रुपये किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के इस दांव को चुनाव से पहले बड़ा निर्णय माना जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर में कराए जा सकते हैं। इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार मतदाताओं को लुभाने में जुट गई है।

बीएड टीचर्स का भी बढ़ा वेतन 

इसके साथ ही महाराष्ट्र में डी.एड., बी.एड. शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन में भी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इन शिक्षकों का वेतन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने नॉन क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। केंद्र सरकार को उन लोगों के लिए आय सीमा आठ लाख से बढ़ाकर पंद्रह लाख रुपये करने की सिफारिश की है, जो नॉन-क्रीमी लेयर के अंतर्गत नहीं आते हैं। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की।

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया। जिसमें केंद्र सरकार से दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का आग्रह किया गया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि उद्योगरत्न पुरस्कार अब रतन टाटा के नाम पर दिया जाएगा। साथ ही मुंबई में बन रहे उद्योग भवन का नाम भी रतन टाटा के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है।

मां दुर्गा की मूर्ति ले जाते समय विवाद के बाद हुआ बवाल, कई लोग घायल, 10 आरोपी हिरासत में

0

कुशीनगर: समाज में कुछ लोग हैं ऐसे हैं जो अपने हरकतों से बाज नहीं आते और अमन चैन में खलल पड़ते हुए अराजकता पर उतर आते हैं। ताजा मामला कुशीनगर जनपद का है, जहां पर रविंद्रनगर से पड़रौना थाना क्षेत्र के छावनी में, दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। मूर्ति लेकर जा रहे लोगों नें गाना बजा रहे युवकों का विरोध किया। जिस पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान पत्थरबाजी में मां दुर्गा की प्रतिमा भी थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद हिन्दू समुदाय के लोगों नें सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस नें घटना में संलिप्त दस युवकों को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्ति रविन्द्र नगर से भीषवा लाला और गनेशी पट्टी गांव की ओर जा रही थी।जब वह छावनी से गुजरी, तब दूसरे समुदाय के कुछ लोग गाना बंद करने को कहने लगे। जिससे विवाद हुआ और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। हिन्दू समुदाय के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष से पत्थर फेंके गए, जिससे मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों नें पड़रौना-कसया मार्ग को जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। पुलिस नें मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन सड़क पर भारी जाम लग गया। बाद में पुलिस नें हल्का बल प्रयोग कर सड़क खाली करवाई और स्थिति को शांत किया। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के अनुसार उक्त मामले में कुल दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

चेन्नई के मरीना बीच पर वायु सेना का एयर शो देखने आए तीन लोगों की मौत, सैकड़ों की तबीयत बिगड़ी

0

भारतीय वायुसेना के 92वें स्थापना दिवस से एक दिन पहले रविवार को चेन्नई में एयर शो का आयोजन हुआ। इसे देखने के लिए मरीना बीच पर लाखों की संख्या में लोग जमा हुए। भारी भीड़ और गर्मी के चलते 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग बेहोश हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान श्रीनिवासन (48), कार्तिकेयन (34) और जॉन (56) के नाम से हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यातायात अधिकारियों के खराब कॉर्डिनेशन के कारण चेन्नई में लाखों लोग फंस गए। शहर के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं सामने आईं।

जहां लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। मरीना बीच (जहां एयर शो हुआ) पर एकत्रित भारी भीड़ को कार्यक्रम के बाद तितर-बितर होने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। अथॉरिटीज के मुताबिक, इस एयर शो को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने के लिए यहां 16 लाख लोगों की भीड़ जुटाई गई थी। यह शो सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दो घंटे तक चला। हालांकि, लोग 8 बजे से ही मरीना बीच पर जुटने लगे थे। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गर्मी के कारण कई बुजुर्ग लोग बेहोश हो गए।

भीड़ की परेशानी को और बढ़ाते हुए आसपास के पानी के विक्रेताओं को हटा दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया। जैसे ही शो खत्म हुआ, भारी भीड़ ने एक साथ कामराजर सलाई की ओर निकलने का प्रयास किया, जिससे यातायात पूरी तरह ब्लॉक हो गया। धूप और भीड़ से थके हुए कई लोग सड़क किनारे बैठ गए। हालांकि समुद्र तट के पास रहने वाले लोग मदद के लिए आगे आए और जरूरतमंद लोगों को पीने का पानी दिया। इसी दौरान मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई, क्योंकि लोग घर लौटने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने लगे। इस घटना के बाद लोगों में प्लानिंग और तैयारी की कमी को लेकर गुस्सा है।

पुलिस ने बताया कि मरीना बीच के पास लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई MRTS रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम ये था कि कई लोगों को प्लेटफॉर्म पर खड़े होने के लिए पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।पीटीआई के मुताबिक, एयर शो स्थल के करीब अन्ना स्क्वायर स्थित बस स्टॉप पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक दर्जन लोग भगदड़ जैसी स्थिति और गर्मी के कारण मरीना में बेहोश हो गए और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को ट्रैफिक क्लियर करने के लिए जरूरी कदम उठाने पड़े।

एयर शो में सारंग, तेजस ने बनाए फॉर्मेशन वायुसेना के एयर शो में राफेल, सूर्यकिरण और सारंग समेत 72 एयरक्राफ्ट्स ने करतब दिखाए। शो का सबसे बड़ा अट्रैक्शन पॉइंट प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल हार्वर्ड T-6G टैक्सन एयरक्राफ्ट रहा। भारतीय वायुसेना ने 1974 तक हार्वर्ड को इंटरमीडिएट ट्रेनर के रूप में इस्तेमाल किया था। शो में एडवांस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, सारंग, सुखोई 30 MKI, C17, C-295, अपाचे, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड, डकोटा जैसे हैरिटेज एयरक्राफ्ट भी शामिल हुए।

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा व माता के भजनो के साथ गरबा

0

सीरवी समाज ट्रस्ट बेंगलुरु पूर्व मारतहल्ली बडेर भवन में नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

image 13

तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की सांय पूजा आरती के पश्चात् गरबा नृत्य हुआ जिसमें माताओं व बहनों द्वारा पारंपरिक भारतीय परिधान में सज धज कर आई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग श्री आई माताजी सांस्कृतिक सेवा मंडल का रहा।

image 14

वही इस मोके पर प्रकाश भायल, जगदीश भायल, कालूराम भायल, सुराराम राठौड़, भोमाराम परिहारिया, वालाराम गेहलोत, सोनराम पंवार सहित समाज के बंधु मौजूद रहे।

image 15

चेन्नई रनवे पर फटा विमान का टायर, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

0

(Mobile News) चेन्नई: चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक मस्कट (Muscat) से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी।

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विमान अभी उतरा ही था कि पीछे का एक टायर फट गया। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

शुरुआती जांच से पता चला कि हवाई जहाज के टायर की बाहरी परत जिसे ‘ट्रेड’ कहा जाता है, क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो लैंडिंग के दौरान हो सकती है। हवाई जहाज के टायर, कार के टायर से अलग होते हैं क्योंकि उनमें मजबूत ट्रेड होता है, जो लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान गीले रनवे पर पकड़ बनाने, गर्मी को दूर करने और पर्याप्त स्टेबिलिटी प्रदान करने में मदद करता है।