Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8
Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10 - Page 44 Of 127 -
पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज से सियासी पारा गर्माया हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार और भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना है।
बीपीएससी की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीएससी) के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में विरोध-प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया था कि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब उनमें से कुछ बैरिकेड तोड़कर बीपीएससी कार्यालय तक पहुंच गए और यातायात बाधित किया। प्रियंका गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया हाथ जोड़ रहे युवाओं पर इस तरह लाठी चलाना क्रूरता की पराकाष्ठा है। भाजपा राज में रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो या मध्य प्रदेश, युवा अगर अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें बर्बरता से पीटा जाता है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे युवा देश के नौजवानों का भविष्य क्या होगा, यह सोचना और उनके लिए नीतियां बनाना सरकारों का काम है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया भाजपा के पास सिर्फ कुर्सी बचाने का दृष्टिकोण है। जो मांगेगा रोजगार, उस पर होगा अत्याचार।
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी से राज्य से जुड़े कुछ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी अलग-अलग मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों एवं परियोजनाओं पर बात की। प्रधानमंत्री आवास पर 30 मिनट की संक्षिप्त मुलाकात के दौरान मोदी और नायडू ने आंध्र प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों और लंबित परियोजनाओं पर चर्चा की।
सीएम नायडू ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
बैठक में केंद्र सरकार में मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता के. राममोहन नायडू तथा चंद्रशेखर पेम्मासानी के साथ पार्टी सांसद लावू श्रीकृष्ण देवरायलु भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भी बैठक में उपस्थित थे। तेदेपा भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख घटक है। इससे पहले, दिन में नायडू यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर राजग नेताओं की बैठक में भी शामिल हुए। तेदेपा प्रमुख ने पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुलाकात में राज्य की वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की प्रमुख परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता मांगी तथा प्रस्तावित आर्सेलर मित्तल इस्पात संयंत्र पर भी चर्चा की। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख नायडू ने 45 मिनट की मुलाकात के दौरान पोलावरम सिंचाई परियोजना और राजधानी शहर अमरावती के विकास के लिए वित्तीय सहायता देने के वास्ते मोदी को धन्यवाद दिया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने बताया कि दोनों परियोजनाओं पर काम फिर शुरू हो गया है।
नायडू ने राज्य के सामने मौजूद वित्तीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें पिछली सरकार द्वारा 94 केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के धन का अन्यत्र इस्तेमाल शामिल है। उन्होंने राज्य के लिए विशेष सहायता का अनुरोध किया। प्रस्तावित आर्सेलर मित्तल इस्पात संयंत्र के संबंध में नायडू ने कच्चे माल की आपूर्ति के लिए केंद्रीय सहायता और शीघ्र मंजूरी का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम के अनुरूप ‘स्वर्णांध्र विजन-2047’ दस्तावेज प्रस्तुत किया। उन्होंने आगामी शिलान्यास समारोहों और परियोजनाओं के उद्घाटनों की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
सीएम चंद्रबाबू नायडू और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की मुलाकात
राजस्थान: कोटा से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। एक सरकारी अधिकारी पति ने रिटायरमेंट से 3 साल पहले अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए वीआरएस ले लिया लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। वीआरएस लेने के दिन एक पार्टी आयोजित की गई जिसमें बीमार पत्नी भी मौजूद थी और उन्होंने भी पति को माला पहनाकर जीवन के नए चरण में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अभी चल ही रहा था कि पत्नी को चक्कर आ गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने सभी को हैरान किया कि जिस पत्नी की देखभाल के लिए पति ने वीआरएस लिया वह पत्नी ही अब इस दुनिया में नहीं रही।
गंभीर बीमारी से जूझ रही थी पत्नी घटना कोटा के दादाबाड़ी इलाके की है। कोटा के दादाबाड़ी क्षेत्र निवासी देवेन्द्र कुमार सेंट्रल वेयरहाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी को दिल की बीमारी थी और वह लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थीं। पति देवेन्द्र 3 साल बाद रिटायर होने वाले थे। लेकिन पत्नी की देखभाल के लिए देवेंद्र ने रिटायरमेंट से 3 साल पहले वीआरएस ले लिया। इस मौके पर देवेंद्र के दोस्तों और रिश्तेदारों ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था।
फूलमालाएं पहना रहे थे पार्टी में रिश्तेदार और देवेन्द्र के कई दोस्त शामिल हुए थे। इस दौरान परिचित और रिश्तेदार देवेंद्र को फूलमालाएं पहना रहे थे और नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे थे। इस बीच कई लोगों के आग्रह पर देवेन्द्र की पत्नी दीपिका ने भी देवेन्द्र को माला पहनाई। माला पहनने के कुछ देर बाद ही दीपिका को चक्कर आ गया और वह गिरकर बेहोश हो गईं।
पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा वहां मौजूद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद न सिर्फ पार्टी के लोग बल्कि शहर के लोग भी सदमे में हैं क्योंकि पति ने अपनी पत्नी की सेवा के लिए वीआरएस लिया था। अब वह पत्नी ही उसे छोड़कर चली गई।
कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के भक्त शिरोमणि मीरा बाईसा पर दिए बयान के बाद उनका विरोध तेज हो गया है। जहां एक तरफ राजपूत समाज इसका विरोध करते हुए अर्जुनराम मेघवाल से मांफी मांगने की मांग कर रहा है।
दरअसल सोमवार 23 दिसंबर को वे सीकर जिले के पिपराली स्थित श्रीश्याम गौशाला की स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद थे। इस समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीरा बाई के बारे में जो कहा। उसे लेकर राजपूत समाज में भारी नाराजगी है।
अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा था कि ‘मीरा मेड़ता में जन्मी… शादी चित्तौड़ की और हम सब इतिहास में ऐसा पढते हैं कि मीरा के पति ने उसको तंग किया… ऐसा नहीं है… मीरा के पति एक साल जिंदा रहे… खानवा के युद्ध में उनकी डेथ हो गई… मीरा के पति की डेथ होने के बाद मीरा का जो देवर राणा बना, उसने मीरा से कहा कि मेरे से शादी करो… यहां से झगड़ा शुरू होता है…।’ केंद्रीय मंत्री के संबोधन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इसी संबोधन को लेकर राजपूत समाज ने एतराज जताते हुए केंद्रीय मंत्री से माफी मांगने की बात कही है।
माफ़ी मांगे मेघवाल अन्यथा देशव्यापी आंदोलन होगा – शक्ति सिंह बांदीकुई
युवा शक्ति संयोजन के मुख्य ध्वजवाहक शक्ति सिंह बांदीकुई ने कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। मीराबाई के प्रति आपत्तिजनक और गलत बयान के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शक्ति सिंह ने कहा कि इतिहास पर हमले दर हमले हो रहे हैं और अब तो सरकार के कानून मंत्री तक हमारे आदर्शों और परंपराओं पर भद्दे बयान देने से नहीं चूक रहे।
मंत्री द्वारा मीरा बाई के जीवन और हमारे गौरवशाली इतिहास के बारे में किए गए मनगढ़ंत दावों ने न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि समस्त सनातनी समाज की भावनाओं को आहत किया है। बांदीकुई ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को अपने बयान के लिए जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा राजपूत समाज देशव्यापी आंदोलन करेगा।
महापाप किया है अर्जुनराम मेघवाल ने – प्रताप सिंह खाचरियावास
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम ने भक्त शिरोमणि मीरा के लिए बहुत ही गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भक्त जिनके चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर है। देश और दुनिया के करोड़ों लोगों में मीराबाई के प्रति अपार श्रद्धा है। जो भक्ति में लीन होकर भगवान कृष्ण की मूर्ति में समा गई थी, ऐसी भक्त शिरोमणि मीरा के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले को समाज माफ नहीं करेगा। खाचरियावास ने कहा कि मेघवाल ने महापाप किया है। जो भाषा बोली है वह देश की संस्कृति, विश्वास, त्याग और भक्ति का अपमान है।
मीराबाई के मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगे
राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रामस्नेही संप्रदाय के संत श्री भजनाराम जी, क्षत्रिय युवक संघ के महेंद्र सिंह तारातरा, करणी सेना के झब्बर सिंह चैनपुरा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर कड़ा एतराज जताया। युवा शक्ति संयोजन के मुख्य ध्वजवाहक शक्ति सिंह बांदीकुई ने यहां तक कह दिया कि केंद्रीय मंत्री को नागौर जिले के मेड़ता में स्थित मीराबाई मंदिर में जाकर नाक रगड़ कर माफी मांगनी होगी, अन्यथा समाज उन्हें माफ नहीं करेगा।
बेंगलुरु: बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर अंडे फेंके जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना लक्ष्मीदेविनगर वार्ड में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय हुई। पुलिस ने बताया कि मुनिरत्ना के सिर पर अंडे फेंके गए थे।
घटना के बाद, नंदिनी लेआउट पुलिस ने जांच शुरू की। मुनिरत्ना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं कुसमा और हनुमंतरायप्पा इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सुरेश उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं।
मुनिरत्ना ने कहा, “यह मेरी हत्या करने की कोशिश थी। मुझे खत्म करने के लिए 150 लोगों को बुलाया गया था। अगर पुलिस और मेरे समर्थक नहीं होते, तो मुझे मार दिया जाता।”
बीजेपी ने कड़ी निंदा की: कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप
बीजेपी राज्याध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने इस हमले की निंदा की और कहा, “यह हमला मुनिरत्ना पर नहीं, बल्कि पूरे राज्य पर है। कांग्रेस की सरकार के कारण ही यह हो रहा है।”
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पूर्व मंत्री सीटी रवि ने भी इस घटना की आलोचना की। जोशी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया, जबकि रवि ने इसे कांग्रेस की असफलता छिपाने की कोशिश कहा।
बीजेपी का आरोप: कांग्रेस राज्य में अराजकता फैला रही है
बीजेपी ने यह भी कहा कि अगर जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा नहीं मिलती है, तो आम जनता का क्या होगा? पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्य में सामाजिक अशांति और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी ने कहा कि मुनिरत्ना पर लगाए गए आरोपों का जवाब न्यायिक प्रक्रिया के तहत मिलेगा, लेकिन इस बीच, विधायक पर दिनदहाड़े हमला होना बेहद चिंताजनक है।
बीजेपी ने चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई, तो राज्य में गंभीर हालात पैदा हो सकते हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि मुनिरत्ना पर हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
मुनिरत्ना का पूर्व इतिहास
मुनिरत्ना, जो हाल ही में बलात्कार मामले समेत कई पुलिस केसों का सामना कर रहे थे, जमानत पर रिहा हुए थे।
कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार को लेकर कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं और अमेरिका में उनकी सर्जरी होनी है। यह सुनकर फैंस की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे बीमार हैं और इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं, लेकिन यह बीमारी कैंसर नहीं है। उनकी बीमारी का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल अभिनेता शिव राजकुमार की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर आई है कि अमेरिका में उनकी सर्जरी सफल रही है।
निकाला गया कैंसरग्रस्त पित्ताशय पीटीआई के अनुसार, अमेरिका में सर्जरी के दौरान अभिनेता का कैंसरग्रस्त पित्ताशय निकाला गया है। इसके स्थान पर उनके शरीर में एक कृत्रिम पित्ताशय लगाया गया है। यह सर्जरी अमेरिका के मियामी स्थित एक अस्पताल में की गई थी। सर्जन डॉ. मुरुगेश मनोहरन ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान अभिनेता की आंत का इस्तेमाल करके कृत्रिम पित्ताशय बनाया गया और लगाया गया।
परिवार की तरफ से जारी किया गया बयान अभिनेता के परिवार ने भी उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है। परिवार ने कहा, “हमें यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि बुधवार को उनकी सर्जरी सफल रही और अब वे स्थिर हालत में हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।” बयान में यह भी बताया गया कि कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा और शिव राजकुमार की पत्नी गीता भी सर्जरी के दौरान उनके साथ थे। उल्लेखनीय है कि मधु बंगरप्पा और गीता भाई-बहन हैं।
प्रशंसकों का जताया आभार अभिनेता के परिवार ने उनके प्रशंसकों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने लगातार अभिनेता के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। परिवार ने यह भी कहा कि अभिनेता फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।
संसद भवन परिसर में 19 दिसंबर को हुई धक्का-मुक्की में घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को आरएमएल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घटना के दौरान दोनों सांसदों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प
घटना उस समय हुई जब बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। मकर द्वार पर दोनों दलों के सांसदों के बीच बहस बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर में गहरी चोट आई, जबकि मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे।
अस्पताल की रिपोर्ट
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अनुसार, प्रताप सारंगी को सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ। उनके सिर पर टांके भी लगाने पड़े। मुकेश राजपूत को बेहोशी की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। दोनों की स्थिति स्थिर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
कैसे शुरू हुई झड़प?
घटना का मुख्य कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन था। कांग्रेस ने संसद भवन परिसर में मार्च निकाला, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए जवाबी प्रदर्शन किया। मकर द्वार पर दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
प्रताप सारंगी का बयान
भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मुझ पर गिर गए। इसके कारण मैं सीढ़ियों के पास गिर पड़ा और घायल हो गया।”
राहुल गांधी का पक्ष
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “भाजपा सांसद हमें प्रवेश द्वार पर रोकने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। यह झड़प उसी दौरान हुई। भाजपा संविधान पर हमला कर रही है और आंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इन घटनाओं से प्रभावित नहीं होगी।
कजाकिस्तान के अक्ताऊ के पास बुधवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 42 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी के लिए निकला था। लेकिन उसे अक्ताऊ से 3 किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन के क्रैश होने का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।
विमान में सवार थे 100 से ज्यादा यात्री
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन में 5 क्रू मेंबर्स थे। हादसे के बाद 25 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घायल 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे को लेकर कजाकिस्तान आपातकालीन मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एयरलाइंस हादसे में 42 यात्रियों की मौत की आशंका है। विमान में अजरबैजान के 37 यात्री, रूस के 16 यात्री, कजाकिस्तान के 6 यात्री और किर्गिस्तान के 3 यात्री सवार हुए थे।
कोहरे के कारण बदला था फ्लाइट का रूट
यह विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था और यह रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। हालांकि, घने कोहरे के कारण फ्लाइट का रूट बदल दिया गया था। विमान ने एयरपोर्ट के आसपास कई चक्कर लगाए और पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति भी मांगी थी। बावजूद इसके, विमान को एयरपोर्ट के पास समुद्र तट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा।
प्लेन के क्रैश होने का वीडियो वायरल
प्लेन के क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान के क्रैश होने के बाद उसमें आग लगते हुए देखा जा सकता है। उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक विमान तेजी से जमीन की तरफ आ रहा है। जमीन पर गिरते ही प्लेन क्रैश हो जाता है। वीडियो में तेज धमाके की आवाज भी सुनी जा सकती है। धमाके के बाद आग लगती है।
प्लेन का पिछला हिस्सा बचा
विमान हादसे के बाद बचाव कार्य का भी वीडियो सामने आया है। इसमें प्लेन का पिछला हिस्सा दिख रहा है, जबकि आगे का हिस्सा छतिग्रस्त हो चुका है। दुर्घटनाग्रस्त विमान से बचाव कार्य जारी है और बचाव दल के जवान यात्रियों को निकालते भी दिख रहे हैं। फिलहाल इस दुर्घटना से संबंधित जांच शुरू कर दी गई है, और राहत व बचाव कार्य जारी है।
मौके पर भेजी गई 52 रेस्क्यू टीमें
कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाते हुए दुर्घटना स्थल पर कुल 52 रेस्क्यू टीमें और 11 रेस्क्यू उपकरण भेजे हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने कहा है कि वे इस दुर्घटना की विशेष जांच कराएंगे, ताकि घटना के वास्तविक कारण का पता चल सके। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रैश का कारण तकनीकी समस्या भी हो सकती है। वहीं, रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का एक कारण पक्षियों के झुंड से टकराना बताया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं। पांच राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया गया। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफ स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्तियां कर खुशी जताई है। बता दें, ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यकालों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
मिजोरम के राज्यपाल बने वीके सिंह
जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ऐसे पहले आर्मी चीफ हुए, जिन्होंने कमांडो की ट्रेनिंग ले रखी है। जनरल सिंह आजाद हिंदुस्तान के 26वें आर्मी चीफ रहे हैं। जनरल के पिता आर्मी में ही कर्नल और दादा जूनियर कमीशंड ऑफिसर थे। 16 दिसंबर 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर में वीके सिंह भी शामिल हुए थे। सिंह को ऑपरेशन पवन के दौरान उनकी विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वे मोदी सरकार में दो बार 2014-19 तक विदेश राज्य मंत्री रहे, दूसरी बार 2019-24 तक नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।
अजय कुमार भल्ला को मिली मणिपुर की जिम्मेदारी
अजय कुमार भल्ला पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं, सर्विस के दौरान केंद्र सरकार ने 4 बार उनका सेवा विस्तार किया था। अजय कुमार को लंबा प्रशासनिक अनुभव है, उनकी मणिपुर में नियुक्ति इस नजरिए से भी खास समझी जा सकती है कि मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा शुरु हुई थी जो अब भी जारी है। मणिपुर हिंसा को 600 दिन पूरे हो चुके हैं, इस दौरान अब तक 237 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। अब तक 11 हजार FIR दर्ज की गईं हैं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पूरे राज्य में सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज की 288 कंपनियों में करीब 40 हजार जवान तैनात हैं।
आरिफ मोहम्मद पहुंचे बिहार
केरल का राज्यपाल रहने के दौरान आरिफ मोहम्मद काफी चर्चा में रहे। केरल सीएम पिनाराई विजयन ने उन पर आरोप लगाया था कि वे उनके कई बिलों को मंजूरी नहीं दे रहे, जबकि इन बिलों को विधानसभा पास कर चुकी है। विजयन, आरिफ मोहम्मद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। कोर्ट ने 20 नवंबर 2023 को गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के ऑफिस को नोटिस दिया था। ऐसे ही आरिफ मोहम्मद ने आरोप लगाया था कि केरल राज्य में स्मगलिंग करने वालों को CM ऑफिस से संरक्षण मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था- मुझ पर मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे हैं कि मैं विश्वविद्यालय के पदों पर RSS के लोगों की भर्ती करना चाहता हूं। अगर एक भी ऐसा उदाहरण मिलता है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
ओडिशा और केरल के भी बदले राज्यपाल
इस कड़ी में बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल और डॉ हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। डॉ हरि बाबू कंभमपति आंध्र विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर रहे हैं। 1993 में वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेकर वे राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हुए थे। 2014 में विशाखापट्टनम लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं।
वहीं आर्लेकर शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े, इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए, वे गोवा भाजपा के महासचिव और दक्षिण गोवा के अध्यक्ष रहे हैं। 2014 में जब गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री बनाया गया था, तब सीएम पद के लिए आर्लेकर का नाम सबसे आगे था, लेकिन उनकी जगह लक्ष्मीकांत पारसेकर को नया सीएम चुना गया था।
नैनीतालः नैनीताल के भीमताल में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत हल्द्वानी भेजा गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।
यह हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज की बस अल्मोड़ा से भीमताल-हल्द्वानी की ओर जा रही थी। सलड़ी अमडली के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रेस्क्यू टीमें फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को निकालने का काम जारी है। कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राहत कार्य तेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ऋषिकेश एम्स से ट्रॉमा एक्सपर्ट की टीम हल्द्वानी भेजी गई है, जो सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज में मदद कर रही है।
हादसे के बाद प्रशासन की सतर्कता हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए। घटनास्थल पर बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई हैं। खड़ी चढ़ाई और जर्जर स्थिति के बावजूद रेस्क्यू टीमें घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं।
इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और हादसा इतना भयावह था कि इससे क्षेत्रीय प्रशासन और राहत टीमें अलर्ट हो गईं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और बस अनियंत्रित क्यों हुई।