Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 43 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 43

“भारत ने फिर की बांग्लादेश की मदद: 27 हजार टन चावल की पहली खेप चटगांव पहुंची”

0

ढाका (बांग्लादेश): बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से चावल का आयात शुरू कर दिया है। 27,000 टन चावल की पहली खेप चटगांव बंदरगाह के जरिए बांग्लादेश पहुंच गई है।

बांग्लादेश के एक खाद्य अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह खेप भारत से 200,000 टन चावल खरीदने के समझौते का हिस्सा है। इस समय बांग्लादेश में चावल की कमी नहीं है।

टेलीफोन पर बातचीत में अधिकारी ने एएनआई को बताया, “इस समय बांग्लादेश में चावल की कोई कमी नहीं है। हालांकि, हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण सरकार ने भविष्य में संकट से बचने के लिए चावल आयात करने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार 200,000 टन उबले चावल के अलावा, निविदा के माध्यम से भारत से 100,000 टन चावल का आयात करेगी।”

भारत से अधिक चावल आयात करने की योजना है।

अधिकारी ने कहा, “निविदा के अलावा, हमारी सरकार से सरकार (जीटीओजी) स्तर के माध्यम से भारत से अधिक चावल आयात करने की योजना है।”

कीमतों को स्थिर रखने के लिए बांग्लादेश ने चावल के आयात पर सभी शुल्क वापस ले लिए हैं। भारत से निजी स्तर पर शून्य शुल्क आयात सुविधा के साथ बड़ी मात्रा में चावल का आयात किया जा रहा है।

1.6 मिलियन टन चावल आयात करने की अनुमति।

अधिकारी ने कहा, “निजी आयातकों ने अब तक (बांग्लादेश की) सरकार से भारत से 1.6 मिलियन टन चावल आयात करने की अनुमति ली है।”

उन्होंने कहा, “हमने 100,000 टन चावल आयात करने के लिए म्यांमार के साथ जीटीओजी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।”

वियतनाम और पाकिस्तान के साथ चर्चा।

उन्होंने बिना विवरण दिए कहा, “हम चावल आयात करने के लिए वियतनाम और पाकिस्तान के साथ चर्चा कर रहे हैं।”

भारत पहले ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने की इच्छा जता चुका है। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने हाल ही में कहा, “5 अगस्त के अशांत परिवर्तनों के बाद भी, मुझे लगता है कि हम बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ पूरी गंभीरता से जुड़े हुए हैं।”

पिछले साल की तुलना में अधिक व्यापार किया।

वर्मा ने कहा, “यदि आप आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वित्तीय वर्ष के आखिरी छह महीनों में हमने पिछले साल की तुलना में अधिक व्यापार किया है।”

5 अगस्त को, एक छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन ने हफ्तों के विरोध प्रदर्शन और झड़पों के बाद शेख हसीना को बांग्लादेश के प्रधान मंत्री के पद से हटा दिया, जिसमें 600 से अधिक लोग मारे गए।

76 वर्षीय हसीना भारत भाग गईं और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

अर्जुन राम मेघवाल को मांगनी पड़ी माफी, मीराबाई को लेकर केंद्रीय मंत्री का हो रहा था विरोध

0
https://twitter.com/arjunrammeghwal/status/1872305061004734775

राजस्थान में कृष्ण भक्त एवं कवयित्री मीराबाई पर दिए बयान को लेकर घिरे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने माफी मांगी है। मेघवाल ने एक्स पर लिखा-मेरे किन्ही शब्दों से मां मीरा के प्रति भक्ति व श्रद्धा भाव रखने वाले श्रद्धालुओं के मन में किसी भी प्रकार से ठेस पहुँची है तो मैं खेद व्यक्त करते हुए माफ़ी मांगता हूं। साधना के शिखर पर विराजमान भक्त शिरोमणि मां मीरा के प्रति मेरे मन में अगाध श्रद्धा एव आस्था है। मेरे किन्ही शब्दों से माँ मीरा के प्रति भक्ति व श्रद्धा भाव रखने वाले श्रद्धालुओं के मन में किसी भी प्रकार से ठेस पहुँची है तो मैं खेद व्यक्त करते हुए माफ़ी मांगता हूं।



राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भक्त शिरोमणी मीराबाई के जीवन पर दिए गए बयान के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार रात अपना पक्ष रखा। मेघवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर मीराबाई के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मीराबाई ने जनमानस में भक्ति भाव का संचार किया है और उनका जीवन भी मीरा से प्रेरित रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि उनके किसी शब्द से मीराबाई के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगते हैं। 
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को सीकर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं सहित कई लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की। विवाद को बढ़ता देख मेघवाल ने माफी का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

मेघवाल कई बार मीरा के भजन गाते हुए देखे गए
मेघवाल ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में मां मीरा का स्थान भक्त शिरोमणी का रहा है। मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के माध्यम से सम्पूर्ण देश में जनमानस के बीच भक्ति भाव का संचार किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपने भजनों के कारण भी अलग पहचान रखते हैं। वे व कई मंचों पर राम, कबीर और मीरा के भजन गाते हुए देखे गए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर RSS ने जताया गहरा शोक

0

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी शोक जताया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और इसके महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेता डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार एवं प्रियजनों तथा अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।’’ 



बयान में कहा गया कि सिंह साधारण पृष्ठभूमि से आते थे, बावजूद इसके उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.सिंह के भारत के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।’’ 

image 109

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता सिंह 2004 से 2014 तक, 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वह वैश्विक वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में एक प्रसिद्ध नाम थे।

पीएम मोदी ने राष्ट्र की बड़ी क्षति बताया

इसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वह देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे। पीएम मोदी ने एक प्रतिष्ठित सांसद के रूप में उनकी सराहना करते हुए कहा कि सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने सुधारों के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का जीवन भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमेशा एक सीख के रूप में काम करेगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभावों और संघर्षों से ऊपर उठकर सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। मनमहोन सिंह वित्त मंत्री और दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। 

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने भी किए अंतिम दर्शन

0

पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Ministers) मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh) का 92 साल की उम्र में एक महान नेता को खो दिया। 26 सितंबर को जन्मे सरदार मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को अपने प्राण त्यागे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार रात घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार, रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान और सादगी भरे नेतृत्व को देश हमेशा याद रखेगा।

मनमोहन सिंह का देश के इतिहास में विशेष स्थान है। वे 2004 में भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने और 2014 तक लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री और चौथे सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता थे।

उनके निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई है, और इस दौरान सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

image 105



डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनते ही राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचे। वे सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया। उनकी यह भावुक श्रद्धांजलि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भावुक कर गई।

डॉ. सिंह के सम्मान में कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। पार्टी के आयोजन अब 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।

डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम जनता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेगी। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

image 107

भारतीय टीम ने काली पट्टी पहनकर जताया शोक(Manmohan Singh)

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

डॉ. सिंह के निधन पर न केवल राजनीतिक जगत, बल्कि खेल जगत ने भी शोक प्रकट किया है। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम ने काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरकर उन्हें सम्मान दिया।

इस बीच, केरल सरकार ने डॉ. सिंह के सम्मान में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।(Manmohan Singh)

डॉ. मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है, और पूरा देश उन्हें श्रद्धा और आदर के साथ अंतिम विदाई देने के लिए एकजुट है।

image 106

अप्रैल 2023 को हुआ था कार्यकाल समाप्त

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 3 अप्रैल 2023 को राज्यसभा से अपना कार्यकाल पूरा किया। वे पहली बार 1991 में असम से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और लगातार 33 वर्षों तक उच्च सदन के सदस्य रहे। 2019 में वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने, जो उनका छठा और अंतिम कार्यकाल था।

उनके रिटायरमेंट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक भावुक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा, “आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए हमेशा गूंजती रहेगी। संसद आपके ज्ञान और अनुभव को याद करेगी।”

डॉ. सिंह की राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कदम रखा। 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ाव था।

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ पर 3 जनवरी को प्रेम सभा, प्रसाद में वितरित होंगे मेथी के लड्डू

0

बालोतरा: श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में 3 जनवरी को वार्षिक प्रेम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। गादीपति तुलसारामजी महाराज के सान्निध्य में इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।

प्रेम सभा की परंपरा और प्रसाद

श्रद्धालु गादीपति के चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। प्रसाद के रूप में उन्हें विशेष मेथी के लड्डू वितरित किए जाएंगे। यह प्रेम सभा वर्षों से क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनी हुई है।

तीर्थ दर्शन का महत्व

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, श्री ब्रह्माजी के भव्य मंदिर के कारण देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

नेत्र रोग शिविर का आयोजन

1 और 2 जनवरी को राजपुरोहित समाज विकास न्यास द्वारा तीर्थ परिसर में नि:शुल्क नेत्र रोग जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रेम सभा में श्रद्धालुओं का उत्साह

हर वर्ष इस सभा में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। क्षेत्रभर से सैकड़ों संत और देश-प्रदेश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम सभा का माहौल किसी लघु कुंभ जैसा प्रतीत होगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी प्रेम और सामाजिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

0

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे देश में शोक की शहर दौड़ गई है। इस बात की जानकारी रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी है।

गुरुवार को डॉ मनमोहन सिंह को एम्स दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स की विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक उन्हें साँस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें वर्तमान इकॉनोमी का नींव रखने वाला भी माना जाता है। 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

डॉ मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री के रूप में देश की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होनें नरसिंहा राव सरकार के दौरान भारतीय की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आर्थिक मंदी से बचाने में मदद की थी। 1991 से 1996 तक वह केन्द्रीय वित्त मंत्री रह चुके हैं। 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में सलाहकार भी रह चुके हैं। आरबीआई के अध्यक्ष और योजना आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

मनमोहन सिंह का जन्म और पढ़ाई (Manmohan Singh News)

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत के पंजाब के एक गाँव में हुआ था। उन्होनें मेट्रिक तक की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय से थी। उच्च शिक्षा के लिए कैम्ब्रिज में एडमिशन लिया था। 1957 में इकोनॉमिक्स में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इकोनॉमिक्स में डी. पिल की डिग्री 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्राप्त 

image 102


मोबाइल चला रही पत्नी ने खाना देने से इनकार किया तो पति ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुढियारी थाना क्षेत्र (Gudhiyari police station area) के विकास नगर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वजह थी मोबाइल चलाने को लेकर हुआ विवाद। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पति सुनील जनबंधु काम से घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा, लेकिन पत्नी खाना बनाने की जगह मोबाइल देखने में व्यस्त थी। इसी बात पर सुनील इतना गुस्सा हो गया कि उसने पत्नी को खींचकर बालकनी में ले गया और दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

पड़ोसियों ने दी मदद
घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। गंभीर चोटें आने के कारण महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डीकेएस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घटना को लेकर सुनील जनबंधु के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गुढियारी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल और सोशल मीडिया की लत
यह घटना एक बार फिर बताती है कि मोबाइल और सोशल मीडिया की लत कैसे लोगों के रिश्तों और जिंदगी पर नकारात्मक असर डाल रही है। छोटी-छोटी बातों पर बड़े विवाद और हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

ठाकुरवास प्रवासी संघ बेंगलूरू कर्नाटक का प्रथम स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

0

बेंगलूरू: ठाकुरवास प्रवासी संघ बेंगलूरू कर्नाटक के सदस्यों ने जोगरहल्ली स्थित आईजी धाम में प्रथम वार्षिक स्नेह मिलन समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया।

समारोह की शुरुआत आई माता के समक्ष दीप प्रज्वलन और आरती से हुई। संघ के अध्यक्ष श्री डायाराम प्रजापति ने बताया कि यह प्रथम स्नेह मिलन समारोह अत्यंत भव्य और सफल रहा। इस अवसर पर मांगीलाल चोयल, गोपाल सैणचा, थानाराम हाम्बड़, खंगारराम चोयल और रमेश सैणचा सहित अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में बोलियों का आयोजन किया गया, जिसमें दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दानदाताओं का मंच पर सम्मान भी किया गया। साथ ही, क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छोटे बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्री डायाराम बेरा प्रजापति को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में श्री ढगलराम गेहलोत और कोषाध्यक्ष के रूप में श्री खंगार राम मुलेवा को नियुक्त किया गया। सचिव केसाराम गेहलोत, उप कोषाध्यक्ष भंवरलाल मुलेवा, उप सचिव सुजाराम गांची, और मीडिया प्रभारी के रूप में प्रकाश परिहार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

image 101

मंच संचालन करते हुए श्री डायाराम ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्नेह मिलन का उद्देश्य अपनी संस्कृति, संस्कार, और विरासत को जीवित रखते हुए जन्मभूमि और कर्मभूमि के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करना है। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी बंधु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

 भाजपा एमएलसी के चाचा की हत्या मामले में साजिश के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

0

पुणे: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) योगेश तिलेकर के संबंधी सतीश वाघ की पत्नी को अपने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पाया है कि यह हत्या पूर्व किरायेदार के साथ तिलेकर के चाचा वाघ की पत्नी यानी चाची के विवाहेतर संबंध के कारण की गयी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित सतीश वाघ की पत्नी मोहिनी ने अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या करने को कहा था और उसकी हत्या की सुपारी चार लोगों को दी गई थी।
पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय वाघ का नौ दिसंबर को पुणे जिले में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उन्हें पुणे शहर के हडपसर इलाके में शेवालवाड़ी चौक के पास एक कार में ले जाया गया और अपहरण स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर, जिले में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यवत के पास उनकी हत्या कर दी गई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकावड़े ने कहा, ‘मोहिनी वाघ (48) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जब सबूतों से पता चला कि वह अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल थी। जांच में पाया गया है कि मोहिनी ने अपने पूर्व किराएदार अक्षय जावलकर (29) से अपने पति की हत्या करने को कहा था। जावलकर ने हत्या को अंजाम देने के लिए चार अन्य लोगों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी।’

ई-खाता प्राप्त करने के लिए BBMP क्षेत्र के संपत्ति मालिकों को देने होंगे ये 5 दस्तावेज़

0

बेंगलुरु: बेंगलुरु में संपत्तियों के ई-खाता से संबंधित भ्रम जारी है, और इस बीच BBMP (बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका) ने एक नया अपडेट जारी किया है। हालांकि, BBMP द्वारा जारी नया नोटिफिकेशन कुछ सवालों को जन्म देता है। कई लोग ई-खाता प्राप्त करने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। BBMP अधिकारियों के अनुसार, हजारों ई-खाता आवेदन निपटाए जा चुके हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी ई-खाता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच, BBMP ने यह स्पष्ट किया कि अंतिम ई-खाता प्राप्त करने में पालिका अधिकारियों का कोई हाथ नहीं है।

ई-खाता के लिए जरूरी दस्तावेज़ और प्रक्रिया
बेंगलुरु में संपत्तियों के लिए ई-खाता प्रक्रिया को सार्वजनिक के लिए सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, BBMP ने कहा है कि अंतिम ई-खाता बनाने के लिए आपकी संपत्ति की जानकारी और फोटो प्रदान करना अनिवार्य है। यदि डेटा मेल नहीं खाता, तो मामला सहायक कंदया अधिकारियों को भेजा जाएगा। अब तक, लगभग 22 लाख संपत्तियों के ड्राफ्ट ई-खातों को ऑनलाइन अपलोड किया गया है।

BBMP के कंदया विभाग के विशेष आयुक्त, मुनिश मूदगिल ने कहा कि ई-खाता प्रक्रिया को तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 67,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 61,000 से अधिक ई-खातों का वितरण किया जा चुका है। आने वाले दिनों में ई-खाता संबंधित सभी आवेदन निपटाए जाएंगे ताकि नागरिकों को समय पर ई-खाता मिल सके।

ई-खाता रसीद कैसे प्राप्त करें
आप अपनी संपत्ति कर रसीद से अपना वार्ड जान सकते हैं। इसके लिए BBMP के BBMPeAasthi.karnataka.gov.in लिंक पर जाकर अपना विवरण भर सकते हैं। इसके बाद, मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करके लॉगिन करें और वार्ड वाइज सूची में अपने संपत्ति के मालिक का नाम खोजें। BBMP के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध वीडियो के माध्यम से भी आप ई-खाता प्राप्त कर सकते हैं।

ई-खाता हेल्पलाइन: 94806 83695

ई-खाता के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • मालिक का आधार कार्ड
  • संपत्ति कर आईडी (संपत्ति कर प्रणाली से इलेक्ट्रॉनिक जानकारी प्राप्त की जाती है)