Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2
Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8
Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10 - Page 39 Of 127 -
जोधपुर :मनरेगा योजना में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नया मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (MMS) लॉन्च किया गया है। इसके तहत श्रमिकों की उपस्थिति तब ही दर्ज होगी, जब उनकी आंखें झपकेंगी। यदि किसी श्रमिक की आंखें नहीं झपकतीं या वह फोटो में स्पष्ट नहीं दिखता, तो उसकी उपस्थिति फोटो अपलोड नहीं होगी।
नए सिस्टम में यह सुविधा दी गई है कि मेट केवल उन्हीं कार्यों में उपस्थिति ले सकेगा, जो उसे पहले से आवंटित किए गए हैं, जिससे गड़बड़ी को रोका जा सकेगा। साथ ही, अब उपस्थिति दर्ज करने के लिए जीओ टैगिंग की दूरी को 500 मीटर तक बढ़ा दिया गया है, ताकि श्रमिकों की सही लोकेशन पर हाजिरी हो सके।
ई-माप पुस्तिका अगले पखवाड़े से लागू होगी, जो ऑनलाइन रहेगी। इससे माप की पारदर्शिता बनी रहेगी और फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी। मनरेगा कार्यों में निष्पक्षता बढ़ेगी।
जोधपुर और फलोदी के 21 पंचायत समिति क्षेत्रों में 75 हजार श्रमिक प्रतिदिन कार्य करते हैं। अब उनकी उपस्थिति आंखों की पुतलियों के जरिए दर्ज की जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका के उत्तर पश्चिम प्रांत में सोने की एक खदान में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 100 मजदूरों की मौत हो गई है। यह खदान लंबे समय से खाली पड़ी थी और यहां अवैध रूप से खनन हो रहा था। माइनर्स ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मनगुनी ने बताया कि खदान के अंदर दर्जनों शव बिखरे पड़े हैं, जिनमें से कुछ प्लास्टिक में लिपटे हुए हैं।
प्रशासन और पुलिस ने नवंबर से बचाव अभियान शुरू किया था, लेकिन अब तक केवल 18 शवों को बाहर निकाला जा सका है। माइनर कम्युनिटी ने भी 9 शव निकाले हैं और 26 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, अब भी सैकड़ों लोग खदान के अंदर फंसे हुए हैं।
अवैध खनन बना हादसे की वजह
दक्षिण अफ्रीका में कई सोने की खदानें खनन के बाद खुली छोड़ दी जाती हैं, जिससे अवैध खनन का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय मजदूर सोने की तलाश में इन खदानों में प्रवेश करते हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनता है।
वीडियो में दिखा दर्दनाक मंजर
खदान के अंदर से मिले वीडियो में दर्जनों शवों का ढेर दिख रहा है, जिन्हें प्रकाशित करना संभव नहीं है। वहीं, कुछ मजदूर बचाव की उम्मीद में अंदर बैठे हैं। माना जा रहा है कि मजदूर भूख या डिहाइड्रेशन के कारण मारे गए।
प्रशासन और स्थानीय समुदाय मिलकर बचाव कार्य कर रहे हैं, लेकिन हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि ऐसी खदानों को खुला क्यों छोड़ा जाता है, जिससे मजदूरों की जान जोखिम में पड़ती है।
प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सर्दी का कहर जारी है। इस दौरान प्रयागराज में संगम तट पर लगने वाला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक जमावड़ा यानी महाकुंभ सोमवार (13 जनवरी) को पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पहले प्रमुख स्नान अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया। प्रथम स्नान पर्व के दौरान मौसम में आए अचानक बदलाव ने महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं।
असम और छत्तीसगढ़ से आए दो श्रद्धालुओं की सर्दी के कारण मौत हो गई, जिससे मेला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मेला क्षेत्र के अस्पतालों में पूरे दिन मरीजों का तांता लगा रहा। 2 दिन में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक आने की खबर है। 6 मरीजों को मेले में परेड मैदान में खोले गए केंद्रीय अस्पताल में और 5 मरीजों को सेक्टर-20 के सब सेंटर हॉस्पिटल में लाया गया। दोनों अस्पतालों में इलाज से 9 मरीज ठीक हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया।
वहीं 2 मरीजों की हालत नाजुक होने के चलते SRN हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, लेकिन रविवार को मेले में खोले गए केंद्रीय अस्पताल का 10 बेड वाला ICU वार्ड दिल के मरीजों भर गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान के समय डुबकी लगाते समय सतर्क रहने और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतने की सलाह दी। श्रद्धालुओं को ठंड से अपना बचाव करने को कहा गया है।
इन 3 लोगों को पड़ा दिल का दौरा
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के संतदास महाकुंभ में सेक्टर-21 में निवास कर रहे थे कि रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। बिहार के 43 साल के गोपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने आए थे।
रविवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा तो उन्हें भी अस्पताल लाया गया। कार्डियोजेनिक शॉक डिटेक्ट हुआ, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। ग्वालियर निवासी श्याम लाल चंद्राणी (65) भी रविवार सुबह महाकुंभ मेला एरिया में टहल रहे थे। अचानक सीने में दर्द हुआ और चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें राहगीरों ने सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच में दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
इन लक्षणों को इग्नोर करना खतरनाक
डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी का सीजन चल रहा है और घना कोहरा छा रहा है। ऊपर से गंगा का ठंडा पानी, ऐसे में सुबह-सवेरे कोहरे में इतने ठंडे पानी में स्नान करने से शरीर की नसें जम सकती हैं, जिससे खून की सप्लाई बाधित होगी तो शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जब भी सीने में जलन और दर्द महसूस हो, सीने पर दबाव लगे या सांस लेने में दिक्कत हो। हाथ-कमर और जबड़े में दर्द उठे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। #PrayagrajMahakumbh #HeartHealthAwareness #SpiritualJourney
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। सोनमर्ग सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए जो वादा किया था, उसे मात्र चार महीने में पूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा, “आपने अपनी बात रखी और जम्मू के लोगों को अपनी सरकार चुनने का मौका दिया। यह चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष थे और इसके लिए चुनाव आयोग और आपकी टीम का धन्यवाद।”
प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना
उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के श्रीनगर कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन महत्वपूर्ण बातें कहीं थीं, जिनमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से दिल और दिल्ली की दूरी कम करने का वादा किया था। “आज आप ने यह साबित किया है कि आप दिल की दूरी और दिल्ली से दूरी को खत्म करने पर काम कर रहे हैं, और यह सोनमर्ग सुरंग और जम्मू को रेलवे डिवीजन की सौगात देने जैसी परियोजनाओं से साबित होता है।”
सोनमर्ग सुरंग का महत्व
उन्होंने कहा कि सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन यहां के लोगों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यह सुरंग सर्दियों में सोनमर्ग को निचले इलाकों से जोड़ने का काम करेगी और अब लोग बिना किसी परेशानी के यहां आ-जा सकेंगे। इसके अलावा, यह परियोजना यहां के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी अहम साबित होगी, जिससे सोनमर्ग को 12 महीने पर्यटन का लाभ मिलेगा। उमर ने यह भी कहा कि हम इसे एक विंटर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेंगे।
जम्मू-कश्मीर में शांति की ओर कदम
उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की राह में पिछले 35-37 वर्षों में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति इस उद्घाटन कार्यक्रम में यह साबित करती है कि जो लोग जम्मू-कश्मीर में शांति और प्रगति नहीं चाहते, वे कभी सफल नहीं हो सकते। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम हर उस प्रयास को हराएंगे जो जम्मू-कश्मीर को नुकसान पहुंचाना चाहता है।”
सोनमर्ग सुरंग: एक बड़ी परियोजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक मौके पर सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग लगभग 12 किलोमीटर लंबी है और इसकी लागत 2,700 करोड़ रुपये से अधिक है। इस सुरंग के उद्घाटन से जम्मू-कश्मीर के विकास में एक नया अध्याय शुरू होगा, जो स्थानीय लोगों के लिए बेहतर जीवनशैली और पर्यटन की नई संभावनाएं खोलेगा।
प्रयागराज: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए दुनियाभर से लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने आ रहे हैं। इस महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए न केवल आम लोग, बल्कि फिल्मी सितारे और उद्यागपति भी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में दुनिया की दिग्गज मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Apple के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेंस जॉब्स भी सनातन धर्म को समझने और उसे अपनाने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं।
लॉरेन बनीं ‘कमला,’ गुरु ने दिया नया गोत्र
हालांकि, इस बार लॉरेंस का नाम और पहचान कुछ अलग होगी। अपने आध्यात्मिक गुरु निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के आशीर्वाद से उन्होंने अपने नाम को बदलकर ‘कमला’ रखा है और साथ ही स्वामी जी ने उन्हें अपना गोत्र भी प्रदान किया है। अब कमला के रूप में वह महाकुंभ में भाग ले रही हैं, जहां उनका उद्देश्य आत्मसाक्षात्कार और आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ सनातन धर्म को गहराई से समझना है।
महाकुंभ में कमला का तप और साधना
फिलहाल वो अपने 60 सदस्यीय दल के साथ वाराणसी में रुकी हुई हैं। आज यानी की 12 जनवरी को वे प्रयागराज आएंगी। प्रयागराज महाकुंभ में रहकर कमला एक हफ्ते तक तप करेंगी और सनातन धर्म की महानता को करीब से समझने की कोशिश करेंगी। इस दौरान वे एक प्रमुख शाही स्नानों में मकर सक्रांति और मौनी अमावस्या में गंगा स्नान भी करेंगी। इसके बाद ही वे अपनी घर वापसी करेंगी।
आपको बता दें कि इससे पहले लॉरेंस ने वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में हिस्सा लिया और बाबा काशी विश्वनाथ के भी दर्शन किए। लॉरेंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे यहां पर कल्पवास करने के लिए आईं हैं। इस दौरान वे संतों के बीच रहकह भारत के आध्यात्मिक दर्शन को करीब से समझेंगी।
स्टीव जॉब्स और सनातन धर्म का पुराना संबंध
स्टीव जॉब्स के परिवार का सनातन धर्म से काफी पुराना लगाव है। लॉरेन से पहले उनके पति स्टीव भी 1970 में भारत में आए थे। उन्होंने नैनीताल स्थित नीब करौली धाम के दर्शन किए थे और एक सप्ताह तक एकांत वास में भी रहे थे। स्टीव नीम करौली बाबा को अपना गुरु मानते है। अब उनकी पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स उर्फ कमला भी सनातन धर्म में ही आस्था रखती हैं और वो कैलाशानंदर गिरि को अपना गुरु मानती हैं।
लखनऊ। मदेयगंज में बीते 30 दिसंबर को ऑटो ड्राइवर मोहम्मद रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 13 दिन बाद रविवार को इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। हत्या करने वाले दो शूटरों और तीसरे साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। पूरी घटना प्रेम प्रसंग के कारण हुई।
लखनऊ स्थित भीकमपुर का रहने वाला मोहम्मद रिजवान पुत्र रफीक अहमद ऑटो चालक था। आरोपी गर्लफ्रेंड के पिता को मारने आए लेकिन उन्होंने ऑटो ड्राइवर की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
कई दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे और उसकी सबसे बड़ी वजह थी कि रिजवान की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसको लेकर लगातार जांच कर रही थी? मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस सर्विलांस की मदद ली। इसके साथ ही 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। मामले में पुलिस ने लालकोठी तेजीखेड़ा निवासी 37 वर्षीय आफताब अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार, लाल कुआं भेड़ीमंडी मजार वाली गली निवासी 35 वर्षीय हुसैनगंज यासिर पुत्र शहाबुद्दीन और भवानीगढ़ शिवगढ़ जनपद रायबरेली निवासी 36 वर्षीय कृष्णकांत उर्फ साजन पुत्र राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली में हुई थी प्रेमिका की शादी
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि हत्या की साजिश पेशे से एडवोकेट अफताब अहमद ने रची थी। उसका अपनी पूर्व जूनियर एडवोकेट के साथ प्रेम संबंध था। बाद में उसकी प्रेमिका की शादी दिल्ली में हो गई थी। इसी वजह से आफताब उससे नहीं मिल पाता था। प्रेमिका के पिता लखनऊ के मक्कांगज में अकेले रहते हैं। आफताब ने सोचा कि पिता की हत्या करवा देगा तो उसकी प्रेमिका दिल्ली से लौटकर अपने घर लखनऊ आ जाएगी और उसका अफेयर दोबारा शुरू हो जाएगा। आफताब ने प्रेमिका के पिता इरफान अली की हत्या करने की योजना बनाई थी।
साजिश में आफताब ने मोहम्मद यासिर और कृष्णकांत उर्फ साजन को भी शामिल कर लिया। आफताब ने यासिर को दो लाख और हथियार देने बात कहकर हत्या के लिए राजी किया था। यासिर ने कृष्णकांत को वारदात में साथ लिया और दोनों ने 29 दिसंबर 2024 को हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले इरफान अली के घर की रेकी की। इसके बाद 30 दिसंबर की रात को हत्यारों ने इरफान अली समझकर ऑटो ड्राइवर मोहम्मद रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
पैसे को लेकर आपस में हुआ विवाद
धोखे से रिजवान की हत्या करने के बाद आरोपियों ने आफताब अहमद से पैसे मांगे तो उसने काम न होने के कारण इनकार कर दिया। इसके चलते सुपारी देने वाले और हत्यारों में विवाद हो गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच की और सर्विलांस की मदद से शूटरों तक पहुंच गई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर आफताब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मुख्य आरोपी आफताब की प्रेमिका की वारदात में क्या भूमिका रही, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है?
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियाँ बना रहे हैं और अपने-अपने वादों के साथ जनता को आकर्षित कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।
सचिन पायलट की घोषणा: युवा उड़ान योजना
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम, सचिन पायलट ने दिल्ली में युवाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत, दिल्ली के हर शिक्षित बेरोजगार को हर महीने ₹8500 रुपये का भत्ता मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें एक साल की अप्रेंटिसशिप भी प्रदान की जाएगी।
सचिन पायलट ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा, “आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, जो युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। दिल्ली में युवाओं के भविष्य पर राज्य और केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने हमेशा दिल्ली के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है, और हम इस बार भी अपना वादा पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।”
युवा उड़ान योजना: उद्देश्य और लाभ
इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के बेरोजगार और शिक्षित युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पायलट ने कहा कि यह योजना दिल्ली में रोजगार की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। योजना के तहत, युवाओं को न केवल वित्तीय मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें एक साल तक अप्रेंटिसशिप भी दी जाएगी, जिससे उन्हें कामकाजी अनुभव प्राप्त होगा।
कांग्रेस की अन्य गारंटियां
इस योजना के अलावा, कांग्रेस ने दिल्ली की जनता के लिए अन्य गारंटियां भी दी हैं। इनमें ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 रुपये की सहायता और दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को ₹25 लाख का बीमा शामिल है। इन घोषणाओं के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थन का भरोसा दिलाने का प्रयास किया है।
कांग्रेस का जोर: बदलाव की ओर
कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन ने भी इस दौरान कहा, “दिल्ली की जनता के बीच न्याय यात्रा के दौरान जो निष्कर्ष निकले, वह यह बताते हैं कि मोदी सरकार और आम आदमी पार्टी की नीतियों ने युवाओं के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के लिए तीसरी बड़ी गारंटी देने जा रही है।
दिल्ली में चुनावी मुकाबला
कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा कि “आप” संयोजक अरविंद केजरीवाल और भाजपा ने दिल्ली को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया है। उनका कहना था कि कांग्रेस इस चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और दिल्ली के लोगों को एक बेहतर सरकार प्रदान करेगी।
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां शनिवार दोपहर को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। मलबे में कई मजदूर और अन्य लोग दबने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा राहत और बचाव का कार्य जारी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए और राहत-बचाव के निर्देश दिए गए। आनन-फानन में राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। अब तक छह मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मजदूरों का रेस्क्यू जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक राहत-बचाव कार्य जारी है और जल्द ही अन्य मजदूरों को भी मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा।
यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। उस समय रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक लेंटर ढह गया और उसके नीचे काम कर रहे करीब 25 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग का लेंटर गिरने से करीब 20 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी
आनन-फानन में पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा जीआरपी और RPF की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया और एसडीआरएफ को भी मौके पर भेजा गया है।
अब तक छह मजदूरों को मलबे से निकाला गया, बाकी की तलाश जारी
अब तक मलबे से छह मजदूरों को निकाला जा चुका है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी मजदूरों की तलाश जारी है। हादसे की सूचना पर मंत्री असीम अरुण और डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है। बचाव कार्य जारी है।
दौसा। नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 के उपचुनाव में कांग्रेस के दीपक प्रजापत ने भाजपा के भूपेंद्र सैनी को 164 वोटों से हराया। कलेक्ट्रेट परिसर के एसडीएम कोर्ट रूम में हुई मतगणना में कांग्रेस को 510 वोट और भाजपा को 346 वोट मिले। इसके बाद दीपक प्रजापत को विजयी घोषित किया गया।
हालाँकि, भाजपा के असंतुष्ट नेताओं ने रिकाउंटिंग की मांग की, लेकिन परिणाम में कोई बदलाव नहीं आया। इसके अलावा, मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस हार के बाद, भाजपा की प्रतिष्ठा को और भी धक्का लगा, क्योंकि पार्टी को पहले भी लोकसभा, विधानसभा आम चुनाव और दौसा विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
भा.ज.पा. की कमजोरी सामने आई
इसके परिणामस्वरूप, भाजपा संगठन की कमजोरी स्पष्ट हुई है। जिले में पार्टी की स्थिति दयनीय हो गई है। जिला मुख्यालय पर भाजपा की हार से पार्टी नेताओं की किरकिरी हो रही है। यह तब है जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता है।
चित्तौड़गढ़: कांग्रेस की तसनीम बानो विजयी कपासन नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस की तसनीम बानो ने भाजपा की रुबीना बानो को 163 वोटों से हराया।
दौसा: दीपक प्रजापत बने वार्ड पार्षद दौसा के वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस के दीपक प्रजापत ने जीत दर्ज की। यहां 71.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 858 मतदाताओं ने भाग लिया।
झालावाड़: कांग्रेस के नफीस खान की जीत झालावाड़ जिले के वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस के नफीस खान ने निर्दलीय प्रत्याशी को 27 वोटों से हराया।
बांसवाड़ा: भाजपा की प्रमिला मईड़ा की जीत कुशलगढ़ नगर पालिका के वार्ड 17 में भाजपा की प्रमिला मईड़ा ने कांग्रेस की वाली बाई रावत को 184 वोटों से हराया।
सवाई माधोपुर: भाजपा बागी जयप्रकाश सांमरिया विजयी सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 55 में भाजपा के बागी प्रत्याशी जयप्रकाश सांमरिया ने जीत दर्ज की।
सीकर: कांग्रेस के मुकेश कुमावत की जीत रींगस के वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस के मुकेश कुमावत ने 83 वोटों से जीत दर्ज की।
नतीजे और भविष्य की राजनीति
इन उपचुनावों में कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़, दौसा, झालावाड़ और सीकर में जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा ने बांसवाड़ा में बढ़त बनाई। सवाई माधोपुर में भाजपा के बागी उम्मीदवार की जीत ने पार्टी के भीतर असंतोष को उजागर किया। इन उपचुनावों के परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा तय कर सकते हैं।
राजस्थान के सांचौर में तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है जिसमें पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरअसल मामला सांचौर थाना क्षेत्र का है जहां 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सांचोर पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध नाबालिक के साथ दरिंदगी का मामला दर्ज करवाया है।
मासूम को बहला फुसला कर ले गया कमरे में
पुलिस के अनुसार मासूम बच्ची के परिजनों द्वारा एक रिपोर्ट दी गई है। जिसमें बताया कि 3 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी पास में रहने वाले आरोपी श्रवण पुत्र रमेश जाती हरिजन निवासी पुर। मासूम को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। वहीं बच्ची की रोने की आवाज पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ।
पोक्सो एक्ट में मामला हुआ दर्ज
वहीं अब इस मामले की जांच महिला और अपराध सेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई की ओर से की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने करवाया आरोपी का मेडिकल
एडिशनल एसपी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि सांचौर पुलिस थाने में बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट दी। जिसमें उन्होंने बताया कि घर के पास रहने वाले आरोपी श्रवण कुमार निवासी पुर ने 3 वर्ष से मासूम को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी श्रवण कुमार को दस्तयाब कर जांच शुरू की गई। साथ ही मेडिकल बोर्ड से पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया गया।घटना के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य लिए गए हैं। आरोपी का मेडिकल करवाकर आगे की जांच और अनुसंधान जारी है।