-2 C
Innichen
Wednesday, February 5, 2025

भाजपा विधायक का आरोप-योगीराज में प्रतिदिन कटती हैं 50 हजार गाय!

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शनिवार, 4 जनवरी को राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योगीराज में प्रतिदिन 50 हजार गायों की हत्या हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब “लूट मचाने” के लिए किया जा रहा है और इसके लिए चीफ सेक्रेटरी जिम्मेदार हैं।

गुर्जर ने कहा, “हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायें कट रही हैं, और ये अधिकारी गाय के पैसे खा रहे हैं। पूरी व्यवस्था में लूट मची है। चीफ सेक्रेटरी इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड हैं।” विधायक के इस बयान ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

हत्या की साजिश का दावा

इसके अलावा, गुर्जर ने यह भी दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, “मेरी हत्या की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए 9 एमएम की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी हैं।” उनके इस बयान ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

भाजपा विधायक के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, “यूपी भाजपा सरकार में दो राजधानियों के बीच आरोपों की तलवारें खिंची हुई हैं। कोई भाजपाई विधायक के कंधे पर बंदूक रखकर, कोई भाजपाई मंत्री निशाना साध रहा है। सत्ता की इस रस्साकशी में जनता और सरकारी कामकाज पिस रहा है। अधिकारी इस घर्षण की आग में अपनी रोटी सेंक रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “दरअसल यह लड़ाई भ्रष्टाचार की कमाई की है, जिस पर सब एकाधिकार जमाना चाहते हैं। अब तो भाजपाई भी कहने लगे हैं, आज का नहीं चाहिए भाजपा।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1875533886039715946?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1875533886039715946%7Ctwgr%5E41ea16001f7a71404e374d5a3caad8d817626c1b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnewstrack.com%2Futtar-pradesh%2Fbjp-mla-nand-kishor-gurjar-alleges-cows-slaughtered-under-our-govt-preparation-being-made-to-kill-me-488562

विधायक के बयान से मचा राजनीतिक तूफान

नंद किशोर गुर्जर इससे पहले भी कई बार प्रशासन और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। बीते साल उन्होंने गोमांस से जुड़े एक मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी और आरोपियों पर एनएसए लगाने की भी मांग की थी। उनका यह बयान न केवल प्रशासनिक प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है बल्कि भाजपा के भीतर भी गुटबाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर करता है।

यह मामला अब राजनीतिक विवाद का केंद्र बन चुका है और विपक्ष इसे भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा बना सकता है। वहीं, विधायक के बयान की निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles