Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 97 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 97

CM शिवराज की बुधनी विधानसभा में IT की रेड, 60 गाड़ियों में पहुंची टीम, भारी संख्या में फोर्स तैनात

0

इनकम टैक्स के अधिकारियों  ने मंगलवार सुबह सीहोर जिले के बुधनी में ट्राइडेंट कंपनी में छापा मारा है। कंपनी कैम्पस को जांच के लिए सील किया गया है। करीब 60 गाड़ियों में आईटी की टीम यहां पहुंची है। टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को पड़ताल करने के लिए कब्जे में लेना शुरू किया है।

ट्राइडेंट कंपनी में बनाए जाने वाले 75% प्रोडक्ट्स विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। विभाग की टीम ने कंपनी को पूरी तरह से सील कर दिया है। अभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सभी तरह के लेन देन और कंपनी द्वारा एक्सपोर्ट किए जाने वाले सामान का ब्योरा निकाला जा रहा है। अभी टीम द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ये बात सामने आई है कि करीब 75 प्रतिशत सामान कंपनी द्वारा विदेश में भेजा जाता है। जल्द ही इस मामले में कई खुलासे होने वाले हैं।

विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं 75% प्रोडक्ट्स

जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम के अफसर करीब 60 गाड़ियों में यहां पहुंचे हैं। टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को पड़ताल करने के लिए कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि, ट्राइडेंट कंपनी में बनाए जाने वाले 75% प्रोडक्ट्स (तौलिया, चादर) विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने ट्रायडेंट कंपनी के देश भर में स्थित संस्थानों पर छापेमार कार्रवाई की है। ट्राइडेंट के बुधनी, लुधियाना, जालंधर सहित सभी इंडस्ट्री में एक साथ छापा पड़ा है।

सीरवी समाज केगेरी आईमाता वडेर में हुई घटस्थापना

0

बेंगलूरू : सीरवी समाज ट्रस्ट केगेरी आईमाता वडेर में रविवार को नवदुर्गा मां की घट स्थापना की गई है। संस्था के सचिव सुरेश देवड़ा ने बताया की सोमवार से हर दिन 11 बजे से महंत रामदासजी महाराज कथा का वाचन करेंगे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल लचेटा, कोषाध्यक्ष खीवाराम पवांर, गोतम सिंदडा एवं महिला मंडल की अध्यक्ष भारती बाई, सचिव निर्मला बाई एवं समाज के गणमान्य एवं कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में घट स्थापना के साथ पूजा व आरती की गई।

रविवार से 9 दिवसीय नवरात्रि गरबा डांडिया रास खेल महोत्स्व शुरू हुआ। वही अष्टमी के दिन हवन व पूर्णाहुति होगी । वही 24 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

Assembly Election 2023: कांग्रेस ने MP, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

0

ssembly Election 2023 Congress 1st Candidate List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। विपक्ष के नेता नेता गोविंद सिंह को लहार से उम्मीदवार बनाया गया है। उधर, एक अन्य सूची में पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भी 55 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल से टिकट दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में 2018 में कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता में लौटी थी छत्तीसगढ़ के लिए भी 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग ग्रामीण और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। वहीं, भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। ऐसे में वह इस बार हर हाल में अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी।

प्रत्याशियों के नामों का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति ने हाल ही में किया था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन उम्मीदवारों के नामों का फैसला कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने हाल ही में कर लिया था, लेकिन पितृपक्ष की वजह से उसको जारी नहीं किया था। नवरात्र शुरू होने के बाद पार्टी ने रविवार को सूची सार्वजनिक कर दी। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होंगे।

इसी तरह मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर और तेलंगाना की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश के लिए 13 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक कर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी। बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा था कि श्राद्ध खत्म होने के साथ ही नवरात्रि के पहले दिन उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की जाएगी।

टालमटोल बंद कर जल्दी फैसला करें, विधायकों की अयोग्यता मामले पर SC ने स्पीकर को फिर फटकारा

0

महाराष्ट्र के सबसे बड़े सियासी उलटफेर पर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिपण्णी की है। कोर्ट ने स्पीकर से शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायकों की अयोग्यता पर अगले विधानसभा चुनाव से पहले फैसला करने के लिए कहा है। साथ ही देश की सबसे बड़ी अदालत ने यह भी कहा है कि अगर स्पीकर इस मामले में निर्णय लेने में फेल होते हैं तो वह खुद फैसला सुनाएगी। अब इस मामले पर अगले सोमवार को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यदि स्पीकर प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संशोधित कार्यक्रम प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो कोर्ट एक समयसीमा तय करेगा। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि, “हम इस अदालत की गरिमा बनाए रखने के बारे में चिंतित हैं। हमारे आदेशों का पालन किया जाना चाहिए।”

स्पीकर ने गुरुवार को की सुनवाई
आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुटों द्वारा दायर अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई की, हालांकि शिंदे समूह ने अलग से सुनवाई की मांग की है।

उद्धव के नेतृत्व वाले गुट ने जोर देकर कहा कि याचिकाओं पर अलग से सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सभी याचिकाओं के पीछे एक ही कारण है। विरोधी पक्षों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों के अनुसार, नार्वेकर ने पहले याचिकाओं पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन शिंदे और 15 अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं की पहली वास्तविक सुनवाई गुरुवार को विधान भवन में हुई। दिन की सुनवाई खत्म होने के बाद शिंदे समूह के वरिष्ठ वकील अनिल सखारे ने संवाददाताओं से कहा, ”प्रत्येक व्यक्ति जो अयोग्यता याचिकाओं में एक पक्ष है, उसे इसके बारे में कुछ न कुछ कहना है। इसलिए हमने सभी याचिकाओं को एक साथ जोड़ने के बजाय उनकी अलग-अलग सुनवाई की मांग की।”

उनके तर्क का ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने विरोध किया। राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने कहा, ”सभी अयोग्यता याचिकाओं को एक साथ जोड़ने और इसके बाद सुनवाई करने की हमारी मांग अब भी वही है क्योंकि हर याचिका में उल्लिखित कारण एक ही है। शिवसेना (यूबीटी) की ओर से दायर सभी याचिकाएं उन विधायकों को अयोग्य ठहराने से संबंधित हैं जो शिंदे गुट में शामिल हो गए।” देसाई ने कहा, ”हम विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हैं कि याचिकाओं पर निर्णय लेने में और देरी न हो। न्याय में देरी न्याय न मिलने के समान है।”

इस साल 11 मई को उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाया कि शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। शिवसेना (यूबीटी) नार्वेकर पर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगा रही है।

गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गंगापुत्र नरेंद्र मोदी की सरकार ने

 ये है लूट की पराकाष्ठा, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

Ganga Jal GST: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और अर्चना कुंड में पूजा-अर्चना की, लेकिन दूसरी ओर इस मौके की सौजन्य को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गंगा जल पर 18% जीएसटी लगाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। हमला किया है। खड़गे ने ट्विटर पर लिखा कि यह आपकी सरकार की लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है। खड़गे ने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ विश्वासघात भी बताया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे लिखा कि एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसके जीवन के अंत तक मोक्ष दाता मां गंगा का बहुत महत्व है। अच्छा है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, लेकिन आपकी सरकार ने पवित्र गंगा जल पर ही 18% जीएसटी लगा दिया है। मैंने एक बार भी नहीं सोचा कि अपने घरों में गंगाजल की आपूर्ति कराने वालों पर इससे कितना बोझ बढ़ेगा।

कांग्रेस का सवाल, पीएम मणिपुर कब जाएंगे?

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से यह सवाल भी पूछा कि अगर वह आज उत्तराखंड में हैं तो हिंसा से बुरी तरह प्रभावित मणिपुर का दौरा कब करेंगे। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस संबंध में एक एनिमेटेड वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें हिंसा ग्रस्त मणिपुर और जले हुए क्षत-विक्षत शव ों को दिखाया गया है। इसके आगे लिखा है- देश पूछ रहा है- पीएम मोदी मणिपुर कब जाएंगे।

भूपेश बघेल ने जीएसटी पर भी हमला बोला है

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गंगा जल पर जीएसटी लगाने के मुद्दे पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा था कि बीजेपी सिर्फ हर तरफ से कमाई करना चाहती है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा था कि क्या लोगों को पूजा नहीं करनी चाहिए? भाजपा धर्म की बात करती है लेकिन उसने गंगा जल पर जीएसटी क्यों लगाया? जीएसटी लगने से घर पर गंगाजल मिलना आपको पहले से ज्यादा महंगा पड़ेगा।

PM Modi in Uttarakhad: पार्वती कुंड में पूजा, गूंजी गांव का दौरा, पीएम मोदी ने किया आदि कैलाश का दर्शन

0

PM Modi in Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं| गुरुवार को पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा की हैं| वहीं, गूंजी गांव के लोगों से मुलाकात करेंगे| अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी पिथौरागढ़ में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में करोड़ों की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे| इस बीच पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे|

image 28

उत्तराखंड जाने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और राज्य के तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है| इसे और अधिक गति प्रदान करने के लिए मैं पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा| मुझे गुंजी गांव के लोगों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा| मैं आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण पार्वती कुंड के दर्शन और जागेश्वर धाम में पूजा को लेकर भी उत्सुक हूं|

image 29

पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में की पूजा
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के आध्यात्मिक पार्वती कुंड में पूजा की| इस दौरान पीएम मोदी स्थानीय और पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए नजर आए हैं|

गुंजी गांव के लोगों, सेना और आईटीबीपी के जवानों से मिलेंगे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव में लोगों से बातचीत करेंगे| इस बीच स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा| इसके अलावा पीएम मोदी सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से भी मिलेंगे|

image 30

सीएम धामी ने किया स्वागत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया| उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री का ये दौरा ऐतिहासिक है जो प्रदेश के आध्यात्मिक पर्यटन को एक नई पहचान प्रदान करेगा और सशक्त व समृद्ध उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा|’

भाजपा के घोषित प्रत्याशियों का विरोध जारी, साचौर सांसद देवजी पटेल के काफिले पर चला पत्थर

0

राजस्थान के सांचौर में सांसद देवजी एम पटेल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब विरोध का दौर चल रहा है। इसको लेकर बुधवार को सांचौर क्षेत्र में सांसद देवजी एम पटेल की गाड़ी पर पथराव करने और हाथापाई करने की खबर सामने आई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी देवजी एम पटेल को काले झंडे दिखाए। वहीं, लोगों ने सांसद की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस दौरान सांसद के साथ हाथापाई किए जाने की खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, सांचौर में कुछ लोगों द्वारा सांसद देवजी पटेल का विरोध करते हुए गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। इसके अलावा काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करते हुए काफिले पर हमला किया गया है। इसको लेकर सांचौर देवजी एम पटेल सांचौर थाने पहुंचे हैं और उन्होंने इस मामले को लेकर मामला भी दर्ज करवाया है।

दरअसल, सांसद देवजी एम पटेल को टिकट मिलने के बाद लगातार विरोध चल रहा था। कल भी भाजपा के दावेदार धनाराम के आवास पर भारी संख्या में समर्थकों के साथ देवजी पटेल को टिकट मिलने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। भाषणबाजी की गई थी।

Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग के ऐलान के बाद BJP ने जारी की पहली सूची, राज्यवर्धन समेत 41 नामों की

0

BJP Rajasthan First list: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने कई सांसदों समेत 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यवर्धन राठौड, बाबा बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीण, दीया कुमारी, देव जी पटेल समेत कई सांसदों को टिकट दिया है।

मोदी सरकार में मंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से टिकट दिया गया है। दिया कुमारी को विद्यानगर से उतारा गया है। बाबा बालकनाथ को तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हंसराज मीणा को सपोतरा और किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से टिकट दिया गया है।

उदयपुरवाटी से शुभकरण चौधरी को टिकट दिया गया है तो फतेहपुर से श्रवण चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। लक्ष्मणगढ़ से सुभाष मेहरिया पर भरोसा जताया गया है। तांता रामगढ़ से गजानंद कुमावत को उम्मीदवार बनाया गया है। कोटपूतली से हंसराज पटेल गुर्जर को टिकट दिया गया है। दूदी (एसी सीट) से प्रेम चंद बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। बस्सी (एसटी) सीट से रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहन मीणा  को टिकट दिया गया है।

इन सांसदों को मिला टिकट

बीजेपी ने सांसद दिया कुमारी को विद्याधरनगर, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, बीजेपी सांसद भगीरथ चौधरी, बीजेपी सांसद बालकनाथ, बीजेपी सांसद नरेंद्र कुमार, बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा से और बीजेपी सांसद देव जी पटेल की टिकट दिया है|

किसे कहां से मिला टिकट

बीजेपी ने राजस्थान के गंगानगर से जयदीप बिहाणी को, भादरा से संजीव बेनीवाल को, डूंगरपुर से ताराचंद सारस्वत को, सुजानगढ़ से संतोष मेघवाल को, झुंझुनूं से बब्लू चौधरी को, मंडावा से नरेंद्र कुमार को, नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल को, उदयपुरवाटी से सुभकरण चौधरी को, फतेहपुर से श्रवण चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से सुभाष मेहरिया को, दांता रामगढ़ से गजानंद कुमावत को टिकट दिया है|

इन नेताओं को यहां से मिला मौका

इसी तरह बीजेपी ने वैर (अजा) से बहादुर सिंह कोली को, हिण्डौन (अजा) से राजकुमारी जाटव को, सपोटरा से हंसराज मीणा को, बांदीकुई से भागचंद डाकरा को, लालसोट से रामबिलास मीणा को, बामनवास से राजेंन्द्र मीणा को, सवाई माधोपुर से डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को, देवली- उनिअरा से विजय बैंसला को टिकट दिया है|

image 22
image 23
image 24
image 25

Assembly Elections 2023 राजस्थान चुनाव: मरुधरा में 23 नवंबर को होगा मतदान, 3 दिसंबर को आएगा नतीजा, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की घोषणा

0

Assembly Election Dates 2023  पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सोमवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। आयोग ने बताया कि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। फिलहाल, हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।

एमपी, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होने वाले हैं। जबकि, छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में पूरे होंगे। 

सभी राज्यों में मौजूदा सरकारों का कार्यकाल दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच खत्म हो रहा है। एमपी में 230 सीटों पर चुनाव होंगे। जबकि, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 सीटों पर चुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि इन पांच राज्यों में 60.2 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.2 करोड़ और महिला वोटर 7.8 करोड़ हैं। सभी राज्यों को मिलाकर कुल विधानसभा सीटों की संख्या 679 है।

उन्होंने बताया कि पांचों राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। सीईसी का कहना है कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, एमपी में 17 नवंबर को एक चरण में ही मतदान होगा। 2018 विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए थे। करीब डेढ़ साल के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में जाने का फैसला कर लिया था। उनके साथ कई समर्थक विधायकों ने भी पार्टी छोड़ी और कांग्रेस सरकार गिर गई। साल 2020 में एमपी की राजनीति में मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की वापसी हुई थी।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। तब भूपेश बघेल  को सीएम की गद्दी मिली थी। जबकि, भाजपा 2013 में 34 सीटों से घटकर 15 सीटों पर आ गई थी। यहां कांग्रेस को 29 सीटों की बढ़त मिली थीं। फिलहाल, यहां भी भाजपा ने सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

चुनाव आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है। 119 सीटों वाले तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार 88 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। तब कांग्रेस ने 19 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। खास बात है कि तब मात्र 1 सीट जीतने वाली भाजपा इस बार बड़ी जीत की कोशिश में है। मुनुगोडे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी। दक्षिण भारतीय राज्यों में एंट्री की कोशिशों में लगी भाजपा के लिए एकमात्र गढ़ कर्नाटक में हार के बाद तेलंगाना में जीत अहम हो गई है।

मरुधरा में 23 नवंबर को होगा मतदान

राजस्थान में एक चरण में ही 23 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। यहां फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कप्तानी वाली कांग्रेस सरकार है। खास बात है कि राजस्थान में हर कार्यकाल में सरकार बदलने का रिवाज रहा है। ऐसे में भाजपा को राज्य में जीत की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अब तक गहलोत के नाम के साथ ही आगे बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनाव में उतरी है। 2018 में राजस्थान में कांग्रेस 99 सीटों पर जीत थी। भाजपा के खाते में 73 सीटें आई थीं। तारीखों का ऐलान 9 अक्टूबर को हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदान की तारीखों और नतीजों के समय की घोषणा करते हुए बताया कि पांचाें राज्यों में कुल 679 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा। बता दें कि 2018 में 6 अक्टूबर को तारीखों का ऐलान किया गया था।

राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में 357 चेक पोस्ट बनाए गए

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान राजस्थान की अन्य 5 राज्यों से लगती सीमाओं पर 357 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां सुरक्षा एजेंसियां सतर्क और मुस्तैदी से तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर टॉयलेट, लाइट, पेयजल आदि व्यवस्थाएं होंगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने 6 महीने मेहनत की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मतदाओं से वोट डालने मतदान केंद्रों तक जाने की अपील की।

Code of Conduct: आदर्श आचार संहिता लगने के बाद नहीं हो सकते ये काम, राजनीतिक दलों पर लग जाते हैं ये प्रतिबंध

0

देश के पांच राज्यों- राजस्थान मध्य प्रदेश मिजोरम तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस राज्यों की चुनावी तारिखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। इसके बाद से ही पांचों चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी जिसका पालन करना सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने के पूरे आसार है। इन चुनावी राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दरअसल, आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें वह इन राज्यों के चुनावी तारीखों की घोषणा करेगी।

फिलहाल, इन सभी चुनावी राज्यों में उथल-पुथल मची हुई है। सभी पार्टियां अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है और लगातार घोषणाएं कर रही है। चुनाव आयोग द्वारा सभी राज्यों के चुनावी तारीखों के ऐलान होने के बाद से ही ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ यानी ‘आचार संहिता’ लागू हो जाएगी, जिसके बाद कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि आखिर चुनाव आचार संहिता क्या है।

इस खबर में हम आपको बताएंगे कि चुनावी आचार संहिता को कब और क्यों लागू किया जाता है। साथ ही बताएंगे कि आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टियों को किन बातों का खास ख्याल रखना होता है और इसका उल्लंघन करने वालों को क्या खामियाजा भुगतना पड़ता है।

सवाल 3: आचार संहिता के दौरान कौन से काम रुक जाते हैं और कौन से चालू रहते हैं?
जवाबः आदर्श आचार संहिता की वजह से इन कामों पर रोक लग जाती है…

  • चुनाव कार्यों से जुड़े किसी भी अधिकारी को किसी भी नेता या मंत्री से उसकी निजी यात्रा या आवास में मिलने की मनाही होती है। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
  • सरकारी खर्चे पर किसी नेता के आवास पर इफ्तार पार्टी या अन्य पार्टियों का आयोजन नहीं कराया जा सकता है। हालांकि अपने खर्च पर वो ये कार्यक्रम कर सकते हैं।
  • सरकारी पैसे से पार्टी या सरकार के काम का प्रचार-प्रसार करने के लिए विज्ञापन चलाने पर भी रोक होती है।
  • पार्टियों की उपलब्धियां और वादे बताने वाले पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए जाते हैं। इसके साथ ही पार्टियां अखबारों और टीवी में भी किसी प्रकार के विज्ञापन नहीं चलवा सकती।
  • जिस योजना को हरी झंडी मिली है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ हो तो आचार संहिता लागू होने के बाद उस योजना पर काम स्टार्ट नहीं किया जा सकता है।
  • विधायक, सांसद या विधान परिषद के सदस्य आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड से नई राशि जारी नहीं कर सकते हैं।
  • आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पेंशन फॉर्म जमा नहीं हो सकते और नए राशन कार्ड भी नहीं बनाए जा सकते। हथियार रखने के लिए नया आर्म्स लाइसेंस नहीं बनेगा। BPL के पीले कार्ड नहीं बनाए जाएंगे।
  • कोई भी नया सरकारी काम शुरू नहीं होगा। किसी नए काम के लिए टेंडर भी जारी नहीं होंगे। किसी नए काम की घोषणा नहीं होगी।
  • इस दौरान बड़ी बिल्डिंगों को क्लियरेंस नहीं दी जाती है।