Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 96 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 96

सीरवी समाज केगेरी वडेर में प्रतिभा सम्मान समारोह और नवरात्री समापन पर

0

बेंगलूरू । सीरवी समाज ट्रस्ट केगेरी वडेर भवन में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के तहत मंगलवार को बच्चो को विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह और नवरात्री समापन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुबह आईमाताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

image 49

जिसमें समाज के गणमान्य लोगो की उपस्थिती रही नवरात्रि वही प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को भामाशाह की तरफ से बहुमान किया गया है वही शाम को महिलाओं बच्चों ने जमकर गरबा खेला।इस अवसर पर अध्यक्ष कन्हैयालाल लचेटा सचिव सुरेश देवड़ा और कार्यकारिणी सदस्य महिला मंडल सदस्यगण नवयुवक मंडल सदस्यगण उपस्थित रहे।

साइकिल चलाते-चलाते अचानक रस्सी कूदने लगी लड़की, दिखाया ऐसा स्टंट

इंटरनेट पर ऐसे कई लोग नजर आ जाते हैं जो अक्सर ही डेयरिंग स्टंट आदि करते रहते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो नैचुरली टैलेंटेड होते हैं तो वहीं कुछ अन्य ऐसे भी होते हैं जो केवल फेमस होने के लिए इस तरह की चीजें करते हैं। वहीं इंटरनेट पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केवल फेमस होना चाहते हैं। दरअसल, हाल ही में एक लड़की की वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। 

वह क्लिप में साइकिल चला रही हैं और साथ ही रस्सी भी कूद रही हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा पॉसिबल कैसे है? भले ही आपको ऐसा लग रहा हो कि ये नहीं किया जा सकता है लेकिन इस महिला ने साइकिल चलाते हुए रस्सी कूदने को बहुत आसान बना दिया है। 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर Bushra ने पोस्ट किया है। इसमें वह ट्रैडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं और साइकिल चला रही हैं। वह चलती हुई साइकिल पर अपना बैलेंस मैंटेन करते हुए रस्सी भी कूदते हुए दिखाई दे रही हैं। वह वीडियो खत्म होने तक यह रिस्की परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”मैं अपने स्टाइल में रस्सी कूदती हूं।”

इस वीडियो को 7 अक्टूबर को अपलोड किया गया था और अभी तक इस वीडियो पर 273K लाइक्स और 4.5 मिलियन व्यूज हो गए हैं। इंस्टाग्राम यूजर उनके इंप्रेसिव कोर्डीनेशन और बैलेंस को देखकर काफी इंप्रेस हो गए हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कमेंट्स में उनके लिए चिंता जाहिर करते हुए नजर आए। 

BJP को दिया बड़ा झटका शाह ने चुनाव से पहले पार्टी छोड़ी; निर्दलीय लड़ने का ऐलान

0

मंडला। मंडला विधानसभा सीट से टिकट वितरण को लेकर नाराज भाजपा नेता पूर्व विधायक शिवराज शाह ‘शिवा भैया’ ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि पार्टी द्वारा लगातार उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। शाह ने आरोप लगाया कि पूर्व में संपन्न हुए चुनाव में भी उन्हें हराने का षड्यंत्र भी किया गया।

आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शिवराज शाह की अच्छी पकड़ है। उनके बागी होने से पार्टी को नुकसान होने की संभावना भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शिवराज शाह निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं और पार्टी भी बना सकते हैं। वहीं इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा है कि उन्हें मना लिया जाएगा।

mp e

मंडला में बीजेपी नेता ने दिया इस्तीफा:

एमपी के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस-बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर विरोध तेज हो रहा है| वहीं मंडला के बिछिया विधानसभा के नेताओं की नाराजगी दूर नहीं हो पाई थी कि मंडला विधानसभा से पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सांसद को प्रत्याशी घोषित कर दिया| मंडला विधानसभा से प्रत्याशी घोषणा की जानकारी जैसे ही पूर्व विधायक शिवराज शाह को लगी, वैसे ही शाह ने मंडला प्रत्याशी संपतिया उईके का विरोध शुरू कर दिया| वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की, लेकिन किसी ने शिवराज शाह की बात नहीं सुनी| जिससे आहत होकर पूर्व विधायक शिवराज शाह ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पर आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी| साथ ही शिवराज शाह ने कहा बीजेपी को जिले में तीनों विधानसभा को हराऊंगा|

राजस्थान के ‘योगी’ को महंगा पड़ गया यह विवादित बयान, चुनाव आयोग से मिला नोटिस

0

अलवर : तिजारा में आमजन को मतदान के लिए संबोधित करते तिजारा से भाजपा प्रत्याशी सांसद बालकनाथ वोट से अधिक मतदान करने का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने आचार संहिता का नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। अब बालकनाथ ने अपने बयान पर मीडिया को सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक मोटिवेशन था, उसे अन्यथा नहीं ले। खाली मोटिवेशन के लिए उन्होंने ऐसा कहा था ताकि जनता जनार्दन का वोटिंग के प्रति प्रोत्साहन बढ़े।

वोटिंग के प्रति ऐसी कोई बात वर्तमान भारत में देखने को नहीं मिलेगी की कही ऐसी घटना हुई हो जितना वोट है, उससे ज्यादा वोट डल जायेंगे। ऐसा तो संभव ही नहीं हो सकता। खाली ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने के भाव से उन्होंने ऐसा कहा था। क्योंकि उनके क्षेत्र में लगभग 60-65 प्रतिशत वोटिंग रहती है। जिसे बढ़ाने के लिए वह बयान दिया था।

उल्लेखनीय है बालकनाथ ने गोठड़ा में आयोजित सभा में कहा- इस बार ऐसा मतदान होगा कि गांव में वोट तो होंगे 1440 और पड़ेंगे 1450 वोट।

मोकलसर कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में गरबों की घूम, राखी में मां वाराही माता गरबा मंडल की मची धूम

0

मोकलसर : मोकलसर कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में इन दिनों नवरात्री में देर रात तक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। मोकलसर के मेघवालो की वास, गौशला की वास, होली थान के पास और इंदिरा कॉलेनी में गरबों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन वेश भूषा धारण कर गरबों का आयोजन किया जा रहा है। नो दिन चलने वाले इन आयोजन में राखी कस्बे शारदीय नवरात्रि में प्रतिपदा से लेकर दुर्गानवमी तक नवरात्र पर्व को लेकर बड़े ही उत्साह डांडियों के खनक की धूम मची हुई है। वाराही माता युवा गरबा मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राव बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवक-युवतिया व बच्चे राजस्थानी व गुजराती गरबो पर विचित्र वेशभूषाओ में धूम मचाए हुए हैं।

तथा माताजी के मंदिर पर भक्तों द्वारा बड़े ही उत्साह से प्रतिदिन चढावे की बोलियां में लगाई जा रही है। जो नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता से से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो रहा है। भक्तों द्वारा एक से बढ़कर एक माताजी के ने चढ़ावे की बोलियां लेकर कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। होमअष्टमी के दिन महाकाली का प्रवेश सबके आकर्षण का केंद्र रहा।

जिसको देखने के लिए गांव से व बाहर से दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रतिदिन मेले में भामाशाहों द्वारा प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। गायक कलाकार सुरेश बाला बीजापुर एंड पार्टी द्वारा राजस्थानी व गुजराती गरबो की भव्य प्रस्तुतियां दी जा रही है। इस गरबा कार्यक्रम में वाराही माता युवा गरबा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही सराहनीय सेवाएं दी जा रही है।

सीरवी समाज केगेरी वडेर में होम अष्टमी पर तपस्वीयों ने हवन में दी आहुतियां

0

बेंगलूरू : सीरवी समाज ट्रस्ट केगेरी वडेर भवन में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के तहत रविवार को होम अष्टमी के दिन हवन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुबह आईमाताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें नवरात्रि तपस्या करने वाले 27 तपस्वीं सजोड़े ने पंडित सत्यनारायण के मार्गदर्शन में विधिविधान पूर्वक पूर्णाहुति की गई।

image 45

उपवास करने वाले सभी तपस्वीयों का समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमशेखर का समाज की ओर से माला शाॅल मैसूर फेटा पहनाकर स्वागत किया गया। वही शाम को महिलाओं बच्चों ने जमकर गरबा खेला। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल लचेटा ने स्वागत किया। सचिव सुरेश देवड़ा ने आभार व्यक्त किया ।

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 43 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

0

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 15 मंत्रियों समेत 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा गया है। कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। कांग्रेस ने इस बार भी सिटिंग गेटिंग फॉर्मुले के तहत मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

image 42
image 41

एक दिन पहले जारी की थी 33 उम्मीदवारों सूची
कांग्रेस ने एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं के टिकटों का ऐलान किया है। पहली सूची में किसी भी विधायक का नाम नहीं काटकर पुराने चेहरे ही रिपीट किए।

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, जानिए किस-किसको को दिया मौका

0

राजस्थान के लिए BJP की 83 उम्मीदवारों की सूची जारी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को पार्टी ने झालरापाटन से टिकट दिया है। वे यहां से पांचवीं बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। वे इस बार तारानगर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार वे चुरू से जीते थे। चुरू से उनकी जगह हरलाल सहारण को टिकट दिया गया है। 

अंबेर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस से भाजपा में आईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है।  पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पिछली बार जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव लड़े थे, जहां से इस बार भाजपा ने सांसद और जयपुर के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी को टिकट दिया है। 

राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी को टिकट दिया गया है। वे भाजपा की नेता रहीं किरण माहेश्वरी की बेटी हैं। किरण के निधन के बाद यहां हुए उपचुनाव में दीप्ति ही निर्वाचित हुई थीं। 

नाथरद्वारा से कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को टिकट दिया गया है। मेवाड़ के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली विश्वराज कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए। 

बीकानेर के पूर्व राजघराने से संबंध रखने वालीं सिद्धी कुमारी को बीकानेर पूर्व से फिर से चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार वे इस सीट से जीती थीं।

राजकोट में महिलाओं ने बाइक और कार पर हाथों में तलवार लेकर किया गरबा

0

Garba Video Viral: गुजरात के राजकोट में राजघराने के आंगन में रास गरबा का अनोखा आयोजन हुआ| यहां लड़कियों ने हाथों में तलवार लेकर बुलेट, स्कूटी और जीप पर सवार होकर गरबा खेला| इस रास गरबा का आयोजन भगिनी सेवा फाउंडेशन संस्था ने किया था| गरबा में तलवार का प्रयोग इसलिए किया गया, ताकि लड़कियों को तलवारबाजी सीखने को मिले और वह अपनी रक्षा खुद कर सकें| सोशल मीडिया पर आजकल रोजाना कुछ ना कुछ वायरल होता है| इन दिनों नवरात्रि के जुड़े वीडियो खूब देखने को मिल रहे हैं| लोगों ने गरबा (Garba Viral Video) खेलने के अलग-अलग तरीके निकाल लिए हैं| ऐसा ही एक वीडियो राजकोट से भी सामने आया है| इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं|

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुजरात के राजकोट की महिलाओं ने ऐसा गरबा किया सब लोग उन्हें देखते रह गए| महिलाएं नवरात्रि के तीसरे दिन कार और स्कूटी चलाकर गरबा करते नजर आईं| इतना ही नहीं उन्होंने तलवारों से गरबा खेला और स्टंट भी दिखाए| लोगों ने इसे महिला शक्ति प्रदर्शन करने का एकदम सही तरीका बताया तो कई लोगों ने इस तरह से गरबा करने की निंदा भी की|

हवा में तलवार से कलाबाजी
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ने पहले बुलेट पर एंट्री ली| इसके बाद कुछ महिलाएं कार पर भी नजर आईं और स्कूटी पर भी कुछ महिलाओं ने तलवार दिखाते हुए गरबा किया| एक हाथ से बाइक और स्कूटी संभाली थी तो दूसरे हाथ पर तलवार थामे हुए उसे लहरा रही थीं| लोगों ने इसे खूब शेयर किया है| तलवार से महिलाओं को हवा में कलाबाजी करते हुए देखा जा सकता है|

लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है| वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और अलग-अलग एक्स अकाउंट से इसे शेयर किया जा रहा है| वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘यह सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं बल्कि 350 सीसी की बुलेट है| आपको सलाम’| वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘बिना हेलमेट के बाइक और स्कूटी मत चलाइए प्लीज|’ ऐसे ही कई लोगों ने इसपर कमेंट्स किए हैं|

घाघरा-चोली पहनकर चलाई बाइक
वायरल हो रही इस वीडियो में महिलाओं को घाघरा-चोली पहनकर बाइक और स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है| इस वीडियो में छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई साइकिल पर बैठकर गरबा करती महिलाओं को देखने के लिए किनारे पर खड़ा नजर आ रहा है| गरबा करने का यह अनोखा अंदाज लोग बहुत पसंद कर रहे हैं| दरअसल, नवरात्रि पर पूरे भारत के अलग-अलग हिस्सों में गरबा और डांडिया खेला जाता है|

https://x.com/mahatvapoorna/status/1714877676190892102?s=20

हरियाणा में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी का बदलेगा तरीका, अब APP द्वारा  फेस स्कैन से लगेगी हाजिरी

0

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी में धांधली नहीं हो सकेगी। मजदूरों की बोगस हाजिरी को रोकने के लिए एमएमएमएस एप द्वारा कार्यस्थल पर मौजूद मजदूर के चेहरे से हाजिरी लगाई जाएगी।  

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया कि मनरेगा को पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस नई योजना पर कार्य शुरू कर दिया है तथा इसका ट्रायल देश में सबसे पहले टोहाना विधानसभा के गांवों से शुरू किया गया है। यहां बता दें कि इस बारे में मंत्री देवेंद्र बबली ने ही केंद्र सरकार को सुझाव दिया था जिस पर टोहाना से ट्रायल शुरू किया गया है। 

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया कि इस योजना में काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी अब उनके चेहरे को स्कैन करके लगाई जाएगी। टोहाना खंड के गांव ललौदा, डांगरा में इस योजना का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मंत्रालय की एक टीम नई दिल्ली से टोहाना पहुंची हुई है। वीरवार को साइट पर मजदूरों के फेस स्कैन को लेकर ट्रायल किया गया। एक विशेष एमएमएमएस एप बनाकर टेस्टिंग हो रही है।

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया कि इससे पहले मनरेगा मजदूरों की कागजी हाजिरी लगती थी, जिसमें गड़बड़ी की गुंजाइश रहती थी इसलिए इसे रोकने के लिए फिर बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू की गई थी, लेकिन इसमें भी कुछ गड़बड़ी की संभावना के चलते अब फेस स्कैन प्रणाली शुरू करने का ट्रायल शुरू किया गया है। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके लिए स्पेशल एप मनरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम नाम से ऐप बनाई गई। बोगस हाजिरी रोकने के लिए यह ऐप बनी है, जिस पर अटेंडेंस लगेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में यदि मजदूरों के चेहरे में कोई बड़ा बदलाव आता है तो उसको भी बाद में अपडेट किया जा सकेगा।