Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 98 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 98

Caste Survey: राजस्थान में जातिगत सर्वे के आदेश जारी, चुनाव से पहले गहलोत ने खेला मास्टर स्ट्रोक

0

Rajasthan Caste census orders News: राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार रिपीट करने के लिए वो हर कोशिश कर रही है जिससे सत्ता अपने हाथ में आए| इसी कोशिश में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जातीय जनगणना (Caste Baved Survey) कराने का ऐलान करने के बाद आदेश जारी कर दिए| ये गहलोत सरकार का अब तक का सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक है| राजस्थान में जातीय जनगणना का आधार बनाकर भाजपा से दो दो हाथ करने को तैयार है|

देश के 5 राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपना-अपना पासा फेंक रहे हैं| जिससे सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा जा सके| इसी बीच अशोक गहलोत ने बिहार की तर्ज पर राज्य में जातीय गणना कराने का फैसला किया है| इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है| अधिसूचना जारी करते हुए राजस्थान की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कहा कि जाति जनगणना के सर्वेक्षण को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा सहमति मिल गई है|

विशेष योजनाएं चलाकर लोगों का आर्थिक उत्थान किया जाएगा

राज्य में जाति जनगणना सर्वे के आधार पर विशेष योजनाएं चलाकर लोगों का आर्थिक उत्थान किया जाएगा| जिससे उनके जीवन में सुधार लाया जा सके| सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार अपने संसाधनों के जरिए जाति आधारित सर्वे कराएगी| प्रदेश के सभी नागरिकों के जाति आधारित सर्वेक्षण से आर्थिक, शैक्षिक स्तर के संबंध में जानकारी और आंकड़े जुटाए जाएंगे| सर्वे का कार्य

जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया

जिला कलेक्टर के नेतृत्व में होगा सर्वेक्षण आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग कराएगा| इसके लिए आयोजना विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा| जाति आधारित सर्वेक्षण के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो इस कार्य की निगरानी करेंगे|

बिहार सरकार ने जारी किया आंकड़ा

बता दें कि बिहार सरकार ने जातीय जनगणना का डेटा जारी किया कर दिया है| जिसको लेकर पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है| बिहार से लेकर उत्तर, प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों में भी जातीय गणना की मांग जोर-शोर से उठ रही है| विपक्ष जहां जातीय गणना को लेकर मोर्चा खोल रखा है, वहीं बीजेपी अब बिहार में आर्थिक सर्वे का डेटा जारी करने की बात कर रही है| बिहार में जारी किए गए जातीय गणना के आंकड़े के बाद तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं| माना जा रहा है कि इसका असर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव में भी दिखाई देगा| बिहार में जातीय गणना कराए जाने के विरोध में बीजेपी लगातार नीतीश कुमार की सरकार पर हमलावर हो रही थी| उसका कहना है कि नीतीश सरकार लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं|

Bengaluru firecracker godown fire: बेंगलुरु में पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, 14 लोगों की जान गई, कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

0

Bengaluru firecracker godown fire: कर्नाटक के बेंगलुरु में अथिबेले के पास एक पटाखे की दुकान में आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। दुकान के मालिक समेत चार लोग झुलस गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि, उनमें से एक को गंभीर चोटें आईं, जिसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घटना की जानकारी दी है। कर्नाटक सरकार ने भी मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।पुलिस ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर पटाखा गोदाम और दुकान में काम करने वाले कर्मचारी थे। मृतकों की पहचान के लिए कोशिश जारी है।

image 16

यह घटना एक माल ढ़ोने वाली गाड़ी से दुकान तक पटाखे ले जाते समय हुई। हालांकि, पुलिस को अभी तक दुर्घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, पटाखा दुकान का मालिक नवीन एक कंटेनर वाहन से पटाखों के डिब्बे अपनी दुकान में उतारने की प्रक्रिया में था, तभी पटाखों में अप्रत्याशित रूप से आग लग गई।

image 17

सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी अस्थायी रूप से रुक गया था। आग के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम गठित की गई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। दमकलकर्मी मौके पर तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि और शव तो नहीं हैं।

पुलिस अधीक्षक (बेंगलुरु ग्रामीण) मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि, ‘जब आग लगी तो कुछ कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे। हमने अब तक घटनास्थल से 12 जले हुए शव बरामद किए हैं। इन सभी शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। यह पता लगाने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है कि क्या जली हुई दुकान के अंदर और शव हैं या नहीं।

सरथुर गांव में हुआ विश्व में सबसे बड़ा समुद्र मंथन

0

पाली। क्षेत्र के गांव सरथुर मे 30 साल बाद समुद्र मंथन का अवसर आया 36 कौम ने मिलकर मामाजी नाडी मे समुद्र मंथन किया और गांव में सुख-शांति की प्रार्थना की और 36 कौम मिलकर समुद्र मंथन किया और करीब 7000 से बढ़कर लोग आए थे। सरथुर ग्राम में बुधवार को 7000 महिलाओं ने तालाब पर समुद्र मंथन किया। जहां बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। तो भाइयों ने भी बहन का हाथ पकड़ कर तालाब से बाहर निकाला और चुनड़ी ओढाई |

बुधवार को सरथुर मे 36 कुम समाज की 7000 से अधिक महिलाएं और करीब 7 हजार लोग इकट्ठा हुए। जिन्होंने समंदर हिलोरने की परंपरा निभाई। सबसे पहले महिलाएं बुधवार को सरथुर मे 36 कुम समाज की 7000 से अधिक महिलाएं और करीब 7 हजार लोग इकट्ठा हुए। जिन्होंने समंदर हिलोरने की परंपरा निभाई। सबसे पहले महिलाएं मंगल गीत गाते हुए निकली और नाड़ी [तालाब] के पास पहुंची। इस दौरान ग्रामीण ढोल की थाप पर डांस कर रहे थे। समुद्र मंथन कार्यक्रम को लेकर आने वाले सर्व 36 कुम समाज के लिए परंपरा के अनुसार भाई-बहन तालाब के पास जाकर एक घड़े से पानी को हिलाते हैं और बहन-भाई को तालाब का पानी पिलाती है।

जबकि, भाई बहन को चुनरी ओढ़ता है। इस प्रथा को समंदर हिलोरना कहा जाता है। वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें सबसे पहले बहनों ने तालाब की चार परिक्रमा लगाई। भाइयों ने तालाब के अंदर बहन के साथ खड़े होकर अपने हाथों से पानी पिलाकर उनका उपवास खुलवाया। समुद्र मंथन को लेकर गांव के समस्त ग्राम वासीयो ने व्यवस्थाएं संभाली।

BJP आएगी रोजगार लाएगी’, जोधपुर में CM गहलोत पर PM मोदी का तंज, बोले- आप आराम कीजिए हम संभाल लेंगे

0

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को राजस्थान में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यह समारोह जोधपुर शहर में आयोजित किया गया था जहां मोदी ने रिमोट बटन दबाकर परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राजस्थान में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में 350 बिस्तरों वाला ‘ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक’ और पूरे राजस्थान में प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत सात क्रिटिकल केयर ब्लॉक विकसित किए जाएंगे।

एम्स जोधपुर में ‘ट्रॉमा, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर’ के लिए एकीकृत केंद्र 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाई अड्डे पर 480 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला भी रखी।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी जोधपुर परिसर भी राष्ट्र को समर्पित किया। यह अत्याधुनिक परिसर 1135 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए नवविकसित ‘केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला’, स्टाफ क्वार्टर और ‘योग और खेल विज्ञान भवन’ राष्ट्र को समर्पित किया।

PM Modi ने राजस्थान में सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के उद्देश्य से एनएच-125ए पर जोधपुर रिंग रोड के कारवाड़ से डांगियावास खंड को चार लेन बनाने सहित कई सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने राजस्थान में दो नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इनमें जैसलमेर को दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई ट्रेन – रुणिचा एक्सप्रेस और मारवाड़ जंक्शन को खांबली घाट से जोड़ने वाली एक नई हेरिटेज ट्रेन शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कैलाश चौधरी भी मौजूद थे।

सच्चे मन से प्रार्थना करने से मन की इच्छा पूर्ण होती है = मुनि राजपद्मसागरजी

0

बेंगलूरू ।श्रीशांतिनाथ श्वेतांबर मूर्ति पूजा जैन संघ में श्रीरामपूरम बेंगलोर मध्ये परमात्मा भक्ति का भव्य अनुष्ठान नवान्हिका महोत्सव मुनि राजपद्मसागरजी म. सा मुनि श्रमणपद्मसागरजी म.सा की पावन निश्रा मे महोत्सव हो रहा है।आज चातुमार्स में संतिकरं तप हुआ। इस निमित्त आज संतिकरं महापूजन हुआ महाराज साहबने बताया कि संतिकरं स्तोत्र बहुत प्रभावशाली स्तोत्र है, इस स्तोत्र के रचचिता महान शासन प्रभावक सूरीमंत्र समाधारक आचार्य श्रीमुनिसुंदरसूरी जी म.सा है राजस्थान मे देलवाड़ मे मारी-मरकी फैली थी हर रोज लोगभ मर रहे थे, गाव के लोग सभी चिंतित हुए और आचार्य भगवंत के पास इस रोग के निवारण हेतु पूछने गये, तब आचार्य भगवंतने इम संतिकर स्तोत्र के द्वारा पानी मंत्रित किया और पूरे गांव एवं नगर मे पूरे श्रीसंघ में उस पानी का छींटकाव किया, और सभी रोग से पीडीत थे। उन सभी का रोग दुर हुआ सभी श्रीसंघ के श्रावक एवं श्राविकाओं ने महापूजन मे लाभ लिया

विनायका मित्र मंडल राजस्थानी समाज गंगानगर की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

0

बेंगलूरू। विनायका मित्र मंडल राजस्थानी समाज गंगानगर बेंगलूरु के 10 वर्ष पूर्ण होने पर पुरानी कमिटी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दिनाँक 03 अक्टूबर 2023 मंगलवार को नई कार्यकारिणी का गठन करने का आशापुर माताजी मंदिर में निर्णय लिया गया । सभी सदस्यों की रजामंदी से हुआ।

गणेश उत्सव के बाद आज कमिटी का चयन हुआ जिसमें सभी गणमान्य लोगों ने पूरी कार्यकारिणी का चयन किया, और बाजार के एक होने का सन्देश दिया। नयी कार्यकारिणी के चयन के रूप में अध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद सीरवी, उपाध्यक्ष सांवलाराम पटेल, सचिव राहुल गोदारा, सहसचिव पीराराम आँजणा, कोषाध्यक्ष पूनाराम सैणचा सह कोषाध्यक्ष नवाराम पटेल, प्रचारमंत्री मंगलाराम देवासी, सहप्रचारमंत्री जगदीश, मंडल प्रभारी वरदाराम पटेल को चुना गया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ब्रह्मधाम नाकोड़ा व जसोल में की पूजा अर्चना

0

बालोतरा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को बालोतरा पहुंची। जसोल हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। हेलीपेड से सीधे वसुंधरा राजे नाकोड़ा तीर्थ पहुंची जहां पर अधिष्ठायक भैरवदेव व भगवान पाश्र्वनाथ के दर्शन पूजन कर प्रदेश में सुख समृद्धि की कामनाएं की। वहीं ट्रस्ट मंडल के ट्रस्ट मण्डल के ट्रस्टी हुलास बाफना,चन्द्रशेखर छाजेड, पूर्व अध्यक्ष श्रीमान अमृत लाल छाजेड एवं पूर्व ट्रस्टी महेन्द्र चौपडा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर वसुंधरा राजे का बहुमान किया गया।

image 8

इसके बाद जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में वसुंधरा राजे ने शीश नवाकर धोक लगाई। ट्र्रस्ट अध्यक्ष रावल किशनसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान लघु उद्योग मंडल के भंवरलाल भंसाली, डूंगरचंद सालेचा, सीईटीपी अध्यक्ष भरत मेहता, ताराचंद कोठारी, मदन सालेचा, देवराज भंसाली, उप सरपंच पप्पू भाई छाजेड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। माजीसा के दर्शन करने के पश्चात वसुंधरा राजे ने आसोतरा स्थित ब्रह्मधाम तीर्थ पर ब्रह्माजी मंदिर में दर्शन पूजन कर ब्रह्मलीन खेतारामजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना की।

image 9

वहीं ट्रस्ट मंडल ने चुनड़ी ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक हमीरसिंह भायल, सभापति सुमित्रा जैन, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, गणपत बांठिया, सरपंच श्यामसिंह मेवानगर, खेताराम प्रजापत, गोविंदसिंह कालूड़ी, योगेश गहलोत, हितेश पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीरवी समाज परगना समिति बिलाड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन

0

बेंगलूरू । सीरवी समाज मराथाल्ली आईमाता बडेर मैं दिनांक 2 अक्टूबर सोमवार को सुबह सीरवी समाज परगना सिमिति बिलाड़ा, बैंगलोर की आम सभा की मीटिंग हुई। सभा का शुभारंभ आईमाताजी की आरती व दीप प्रज्वलित से हुआ। उसके बाद नई कमेटी के गठन हेतु मुख्य संरक्षक गोपाराम काग एवं पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण राम लचेटा ने मिलकर सर्व सम्मति से चुनाव कराने का आग्रह किया।

गोपाराम ने पिछले चुनावों की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला और आगे संगठन को कैसे मजबूत बनाये तथा आगामी तीन वर्षों तक कमेटी किस तरह कार्य करेगी उसकी जानकारी दी। उसके बाद नई कमेटी का गठन हुआ। अध्यक्ष नारायण लाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए सभी को एक जुट होकर सामाजिक सेवा कार्य में सहयोग करने व सगठन को मजबूत करने की अपील की।

उसके बाद नई कार्यकारिणी का विस्तार हुआ जिसमें मुख्य संरक्षक गोपाराम काग, अध्यक्ष नारायण लाल चांदावत, उपाध्यक्ष ओमाराम हामबड़, उपाध्यक्ष मादुराम मुलेवा सचिव जवरीलाल राठौड़, सह सचिव जगदीश चोयल, कोषाध्यक्ष दलपत बर्फा, सह कोषाध्यक्ष प्रभुलाल राठौड़, सलाहकार सुराराम राठौड़, जगदीश कनकपुरा को न्यूक्त किया गया। ये जानकारी सीरवी कर्नाटक महासभा प्रांत के मिडिया प्रभारी कैलाश बर्फा ने दी।

अभिनव राजस्थान पार्टी ने जनता का राज के लिए गांधी जयंती के अवसर पर नागौर की पशु प्रदर्शनी में अभिनव महाकुंभ का किया आयोजन

0

नागौर: नागौर जिला मुख्यालय के पशु प्रदर्शनी स्थल पर सोमवार को अभिनव राजस्थान पार्टी की तरफ से विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में हुई इस जनसभा में नागौर सहित प्रदेशभर से युवा, किसान सहित महिलाएं भी शामिल हुई। गांधी जयंती के पर आयोजित इस सभा में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपने को पूरा करने का वादा किया गया। नागौर में पंचायती राज के ऐतिहासिक उद्घाटन को याद किया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चौधरी ने सभा में आरोपबाजी से दूर लोकनीति के मुद्दों पर चर्चा की। जनता के खुद के राज की थीम पर वक्ताओं ने राजनीति को जमकर कोसा। डॉ. चौधरी ने कहा कि राजनीति के चस्के में लोग अपने मूल मुद्दे भूल गए हैं और दोनों पार्टियों ने लूट मचा रखी है।

image 3

गांधीजी के ग्राम स्वराज्य के सपने को चकनाचूर कर दिया गया है। उन्हांेने कहा कि पंचायतों को आज तक तय विषयों का शासन नहीं सौंपा गया है। ऐसे में जनता को फिर से अपनी चाहत को जगाना होगा। अपने परिवार की आमदनी, सुविधा और इज्जत के लिए वोट करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हम स्टाम्प पेपर पर अपने वादों को लिखकर देंगे। वक्ता हनुमान खोजा ने पार्टी द्वारा फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागृत करके उनके खाते में अरबों रुपए पार्टी ने डलवाया है। इस योजना पर कोई अन्य पार्टी या नेता नहीं बोलते हैं।

अभिनव राजस्थान पार्टी की भीड़ को देख कर दूसरी पार्टियों में खलबली मच गई है।

आपके बड़े-बड़े नेताओं के ऊपर हमें दया आती है क्योंकि इनके पास आपके बच्चों के शिक्षकों के लिए बात करने के लिए कुछ नहीं है आपके किसानों के लिए खेती के लिए कुछ बात करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है पुलिस अधिकारियों के ऊपर हो रहे अत्याचार जो बड़े-बड़े नेता आते हैं जो मुंह में आते हैं गालियां मत कर चले जाते हैं उसके ऊपर भी की बात।

image 4

हमारी पार्टी के एमएलए आपको जो मुद्दे बताएंगे उन मुद्दों के ऊपर आपको लिखकर देखी और पार्टी भी लिख कर देखी जो काम नहीं होगा तो उस पार्टी के एमएलए के ऊपर 420 का केस लगाया जा सकता है। वही चौधरी ने बताया कि आप जिनको एमएलए हम रहेंगे कोई मौज-मस्ती के लिए नहीं सुन रहे हैं आपके लिए काम करने के लिए हरदम तैयार रहेंगे और सरकारी नौकरी के जैसे नौकरी करेंगे।

हमारी पार्टी पांच ऐसे उम्मीदवारों को दिव्यांगों होंगे जो समाज के हित की बातें उठा सके। हमारी पार्टी महिलाओं को ज्यादा टिकट देगी। 4 तारीख को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। चौधरी में ज्यादातर राजस्थानी भाषा में ही भाषण दिया और लोगों को हर एक बिंदु पर बात कीजिस पर राजस्थान को जरूरत है उन सब मुद्दों को उठाय।

image 5

अभिनव राजस्थान पार्टी की भीड़ को देख कर दूसरी पार्टियों में खलबली मच गई है।

आपके बड़े-बड़े नेताओं के ऊपर हमें दया आती है क्योंकि इनके पास आपके बच्चों के शिक्षकों के लिए बात करने के लिए कुछ नहीं है आपके किसानों के लिए खेती के लिए कुछ बात करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है पुलिस अधिकारियों के ऊपर हो रहे अत्याचार जो बड़े-बड़े नेता आते हैं जो मुंह में आते हैं गालियां मत कर चले जाते हैं उसके ऊपर भी की बात।

हमारी पार्टी के एमएलए आपको जो मुद्दे बताएंगे उन मुद्दों के ऊपर आपको लिखकर देखी और पार्टी भी लिख कर देखी जो काम नहीं होगा तो उस पार्टी के एमएलए के ऊपर 420 का केस लगाया जा सकता है। वही चौधरी ने बताया कि आप जिनको एमएलए हम रहेंगे कोई मौज-मस्ती के लिए नहीं सुन रहे हैं आपके लिए काम करने के लिए हरदम तैयार रहेंगे और सरकारी नौकरी के जैसे नौकरी करेंगे।

हमारी पार्टी पांच ऐसे उम्मीदवारों को दिव्यांगों होंगे जो समाज के हित की बातें उठा सके। हमारी पार्टी महिलाओं को ज्यादा टिकट देगी। 4 तारीख को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। चौधरी में ज्यादातर राजस्थानी भाषा में ही भाषण दिया और लोगों को हर एक बिंदु पर बात कीजिस पर राजस्थान को जरूरत है उन सब मुद्दों को उठाय।

mobile

गौवंश बेसहारा भटकना किसी के लिए सही नहीं

बीकानेर के जिलाध्यक्ष दौलतसिंह
राठौड़ ने पार्टी की सफलता को जरूरी बताया। उन्होंने बेसहारा बछड़ों के लिए पार्टी की कार्ययोजना को सामने रखा। साथ ही कहा कि गौवंश का बेसहारा भटकना समाज और सरकार के माथे पर कलंक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह मांगलिया ने ट्रक ड्राइवरों के साथ हो रही नाइंसाफी का जिक्र किया। टोंक के जिलाध्यक्ष हंसराज जाट ने जल जीवन मिशन पर सरकार की नाकामी को बताया। कविता चौधरी ने खेजड़ली को विश्व धरोहर घोषित करने की आवश्यकता बताई।

जनहित की योजनाओं को लेकर की गई चर्चा

आगंतुकों का धन्यवाद रविन्द्र बावरी और चैनाराम बरनंगा ने किया। इस अवसर पर नागौर में पंचायती राज के ऐतिहासिक उद्घाटन को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनता को फिर से अपनी चाहत को जगाना होगा। अपने परिवार की आमदनी, सुविधा और इज्जत के लिए वोट करना होगा। वक्ता हनुमान खोजा ने पार्टी द्वारा फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागृत किया।

गौवंश बेसहारा भटकना किसी के लिए सही नहीं

बीकानेर के जिलाध्यक्ष दौलतसिंह
राठौड़ ने पार्टी की सफलता को जरूरी बताया। उन्होंने बेसहारा बछड़ों के लिए पार्टी की कार्ययोजना को सामने रखा। साथ ही कहा कि गौवंश का बेसहारा भटकना समाज और सरकार के माथे पर कलंक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह मांगलिया ने ट्रक ड्राइवरों के साथ हो रही नाइंसाफी का जिक्र किया। टोंक के जिलाध्यक्ष हंसराज जाट ने जल जीवन मिशन पर सरकार की नाकामी को बताया। कविता चौधरी ने खेजड़ली को विश्व धरोहर घोषित करने की आवश्यकता बताई।

जनहित की योजनाओं को लेकर की गई चर्चा

आगंतुकों का धन्यवाद रविन्द्र बावरी और चैनाराम बरनंगा ने किया। इस अवसर पर नागौर में पंचायती राज के ऐतिहासिक उद्घाटन को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनता को फिर से अपनी चाहत को जगाना होगा। अपने परिवार की आमदनी, सुविधा और इज्जत के लिए वोट करना होगा। वक्ता हनुमान खोजा ने पार्टी द्वारा फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागृत किया।