Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 91 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 91

राजस्थान में भजनलाल सरकार के कैबिनेट में 22 मंत्री, 12 कैबिनेट मंत्रियों समेत दिग्गजों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाई ली शपथ

0

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के लगभग एक महीने बाद आज राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक दिन पहले ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर कैबिनेट के विस्तार की मंजूरी ली थी। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे जिसमें भाजपा को 199 सीटों में से 115 सीटें हासिल हुईं थी और कांग्रेस के हिस्से में 69 सीटें आई थीं। भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया था और दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था।

 ये कैबिनेट मंत्री बने  

  1. किरोड़ीलाल मीणा 
  2. गजेंद्र सिंह मीणा 
  3. राज्यवर्धन सिंह राठौर 
  4. बाबूलाल खराड़ी 
  5. मदन दिलावर 
  6. जोगाराम पटेल 
  7. सुरेश सिंह रावत 
  8. अविनाश गहलोत 
  9. जोराराम कुमावत 
  10. हेमंत मीणा 
  11. कन्हैयालाल चौधरी 
  12. सुमित गोदारा   

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 

  1. संजय शर्मा 
  2. गौतम कुमार दक 
  3. झाबर सिंह खर्रा 
  4. हीरालाल नागर
  5. सुरेंद्र पाल टीटी 

  ये बने राज्यमंत्री

  1. ओटाराम देवासी 
  2. विजय सिंह चौधरी 
  3. मंजू बाघमार
  4. केके विश्नोई
  5. जवाहर सिंह बेढ़म

मुझे पार्टी से निकाला तो 40 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार बेनकाब कर दूंगा, BJP विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने दी चेतावनी

0

विजयपुरा : कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने मंगलवार को अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वे कोरोना महामारी के दौरान बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में हुई 40 हजार करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश कर देंगे। बीजेपी विधायक के बयान के बाद कर्नाटक की सियासी फिजा गरमा गई है।

बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने मंगलवार को कहा, ”बीजेपी सरकार ने कोविड महामारी के दौरान राज्य में भारी भ्रष्टाचार किया है। वे मुझे नोटिस दें और मुझे पार्टी से निकालने की कोशिश करें, मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा।” उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार के दौरान कोरोनो प्रबंधन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था।

बीजेपी विधायक ने कहा, “एक मास्क जिसकी कीमत 45 रुपये है, येदियुरप्पा, आपकी सरकार ने कोविड के दौरान उनमें से प्रत्येक पर कितना खर्च किया? उन्होंने प्रत्येक मास्क के लिए 485 रुपये की कीमत रखी थी।”

बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा, ”बीजेपी सरकार ने बेंगलुरु में 10 हजार बिस्तरों की व्यवस्था की है। इन बिस्तरों को किराया पर लिया गया था। अगर खरीदा होता तो दो बिस्तर उसी कीमत पर खरीदे जा सकते थे। वे प्रति दिन 20 हजार रुपये किराया देते थे। 20 हजार रुपये में सेलाइन स्टैंड वाली दो बेड खरीदे जा सकते थे।”

बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने दावा किया कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य में 40 हजार करोड़ की अनियमितताएं हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के दौरान प्रत्येक मरीज का बिल 8 से 10 लाख रुपये तक का बनाया गया। बीजेपी विधायक का कहना है कि आरोपों से संबंधित दस्तावेज लोक लेखा समिति के पास है।

उधर इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी विधायक का बयान कोरोना के समय राज्य में हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का सबूत है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना के इलाज और नियंत्रण के नाम पर लगभग 4 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। लेकिन बीजेपी विधायक के आरोप से लगता है कि कांग्रेस के अनुमान से दस गुना ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है।

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास विस्फोट की आया कॉल, मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की टीम

0

नई दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास के पीछे हमले की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इजरायल एंबेसी के पीछे खाली पड़े प्लॉट में धमाके की जानकारी सामने आई है। इसके बाद से ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर मौजूद है। हालांकि दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक घंटे तक जांच की। लेकिन इसके बाद अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं मिला है। इस धमाके को लेकर कॉल किसने किया, क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। 

image 32

बजे फायर डिपार्टमेंट को आया कॉल
दरअसल आज शाम करीब 6 बजे दिल्ली के फायर सर्विस डिपार्टमेंट को एक अज्ञात कॉलर ने अधिकारियों को कथित विस्फोट की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल विस्तृत जांच कर रही है।

बिलाड़ा में खड़े ट्रक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार लोग गंभीर घायल

0

जोधपुर : जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा के निकट कापरड़ा में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को बिलाड़ा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

थाना अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि उदयपुर से एक ट्रक टाइल लेकर आ रहा था। बिलाड़ा के निकट हाईवे पर कापरड़ा में अचानक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मंगलवार सुबह करीब साढे छह बजे ब्यावर की तरफ से मेले के झूले का सामान लादकर आ रहे ट्रक ने टाइल से लदे ट्रक को टक्कर मार दी। सुबह कोहरे की वजह से सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे हादसा हो गया।

हादसे में टाइल से लदे ट्रक में बैठे नारायण सिंह (27) पुत्र धनसिंह निवासी घाटला, चारभुजा (राजसमंद), झूले के सामान से लदे ट्रक में बैठे सलमान (25) पुत्र सुलेमान निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), विकार (25) पुत्र रमजान निवासी उत्तरप्रदेश की मौत हो गई। तीनों शव बिलाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें पहले बिलाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रैफर किया गया। जबकि 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलाड़ा हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। हादसा हुआ जिस समय हुआ उस समय टाईल से भरे ट्रक में नारायण सिंह सो रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाइलों से लदा ट्रक आगे हाईवे के नीचे उतरकर पलटी खा गया। टाइल के नीचे दबने से नारायण की मौत हो गई।

अखिलेश यादव की भी नहीं सुन रहे स्वामी प्रसाद मौर्य! फिर उगला जहर, कहा- हिंदू धर्म नहीं धोखा है

0

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है जिसे हिंदू समाज कदापि स्वीकार नहीं कर सकता। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि ‘हिंदू एक धोखा है। वेसै भी साल 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी दो बार कह चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। 

एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो क्लिप में स्वामी प्रसाद मौर्य मंच से कहते हैं, ‘हिंदू एक धोखा है। वैसे भी 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं, जीवन जीने की शैली है। यही नहीं जो सबसे बड़े धर्म के ठेकेदार बनते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी एक नहीं दो बार कहा कि हिंदू धर्म ना का कोई धर्म नहीं है, बल्कि जीवन जीने की कला है। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा, एक दो महीने पहले गडकरी जी ने भी कहा। लेकिन इन लोगों के कहने से किसी की भावना आहत नहीं होती है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्या कह देते हैं कि हिंदू धर्म, धर्म नहीं है, बल्कि एक धोखा है।’

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर मिशन जय भीम के बैनर तले राष्ट्रीय बौद्ध और बहुजन अधिकार सम्मलेन में स्वामी ने कहा, ‘जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं वह कुछ लोगों के लिए धंधा है। जब हम कहते हैं कि यह यह कुछ लोगों के लिए धंधा है तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है। जब वही चीज मोहन भागवत कहते हैं, माननीय मोदी जी कहते हैं, गडकरी जी कहते हैं तो किसी की भावना आहत नहीं होती, वही चीज स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं तो उनकी भावनाएं इतनी कमजोर होती हैं कि आहत हो जाती हैं।’

क्या था अखिलेश का वादा
दरअसल रविवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सोशल इंजीनियरिंग फिट करने में जुटे अखिलेश यादव की मौजूदगी में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज और महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों की पंचायत हुई। इस दौरान कई लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना धर्म-जाति पर विवादित बयानों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इस पर अखिलेश यादव ने वादा किया कि ऐसे बयानों पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने पार्टी नेताओं को धर्म और जाति पर किसी तरह की टिप्पणी से बचने की नसीहत दी।

मान नहीं रहे स्वामी
पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू और हिंदुत्व को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। उनके बयानों पर को लेकर कई बार सपा को किरकिरी का सामना करना पड़ा है। अब 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को इस बात की आशंका सताने लगी है कि कहीं ना कहीं उनके बयानों से नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि खुद अखिलेश यादव ने भी ऐसे बयानों पर अंकुश लगाने की बात कही है।

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की योजनाएं जारी रखेगी भाजपा: सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान

0

जयपुर। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्व वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि हम उनकी योजनाएं बदल देंगे, मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम कुछ भी नहीं बदलेंगे।

किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगेबता दें मुख्यंमत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में चल रही किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। हमने आयुष्मान योजना के 5 से 10 लाख रुपए तक बढ़ाया और अब उसे 25 लाख रुपए तक करने जा रहे हैं। कोई दवाई बंद नहीं की जाएगी। बल्कि हमने केन्द्र में भी बात की है। मैं आपको कहना चाहता हूं कि जो दवाइयां मिलती रही है उसमें भी ऐसी दवाइयों को बढ़ाया जाएगा, जिनकी आवश्यकता है।महिला अत्याचार को लेकर कही बड़ी बातमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचारी को लेकर किसी भी प्रकार की सिफारिश नहीं होनी चाहिए।

सिफारिश करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीरो टॉलरेंस पर सरकार काम करेगी। भ्रष्टाचार को समूल रूप से नष्ट करना ही हमारा उद्देश्य है।संकल्प पत्र के एक-एक वादे को सरकार पूरा करेगी- सीएमइसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को दवाई मिल जाती है और पेंशन योजना शुरू हो जाती है और लाभ मिलता है तो हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हमें यह बात छोटी लगती होगी, लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात होती है। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी ने गरीब कल्याण की योजना बनाई और पीएम मोदी ने उसे आगे बढ़ाया और हम राजस्थान में उन योजनाओं को पूरा करेंगे।

हमारे संकल्प पत्र के एक-एक वादे को सरकार पूरा करेगी। 100 दिन की कार्य योजना बनाई है और तय समय में ही योजना के सभी कामों को पूरा करके भी दिखाएंगे।अशोक गहलोत ने दी थी ये सलाहमालूम हो कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में बीजेपी को कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गईं योजनाओं को बंद नहीं करने की सलाह दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वे सरकार में आने के बाद काम ही ना करें। OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन 5 सालों में राजस्थान को हमने दी है वे इसे आगे बढ़ाएं।’

जोधपुर में टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी, मामूली कहासुनी पर 3 युवकों से मारपीट कर लूटे करीब 3 लाख रुपये

0

जोधपुर : लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली टोल नाके पर एक स्कार्पियो चालक और उसके साथियों के साथ मारपीट का वीडियो शुक्रवार शाम से तेजी से वायरल हो रहा है| जिसको लेकर लूणी थाने में मामला दर्ज हुआ है| प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 20 दिसंबर की रात की है| पाली जिले के बगड़ी थाना क्षेत्र निवासी सत्यनारायण गुर्जर अपने साथियों के साथ चंदावल से जोधपुर के लिए निकला था| जाडन टोल नाके पर टोल संचालक के साथ बोलचाल हुई थी| इसके बाद अगले खेजड़ली टोल नाके पर जब उनकी गाड़ी पहुंची, तो वहां पर 10-12 लड़के खड़े थे| जो टोल संचालक के आदमी थे| जिन्होंने अपनी गाड़ी आगे लगाकर स्कॉर्पियो रोकी और हमें नीचे उतार कर बुरी तरह से मारपीट की| यह वीडियो में भी नजर आ रहा है|

इसको लेकर सत्यनारायण गुर्जर ने लूणी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई| जिसमें बताया गया कि रात को सुरेश उर्फ सूपा, रवि बाबल, प्रदीप, राकेश, विष्णु मांजू सहित अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की| गाड़ी चला रहे नारायण लाल का ​सिर फोड़ दिया| गाड़ी में रखे 2 लाख 90000 रुपए लूट लिए| 15 तोले की गले में पहनी सोने की चैन भी सुरेश उर्फ सूपा तोड़कर ले गया| लूणी थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सत्यनारायण की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|

क्या है पूरा मामला?

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के लूणी पुलिस थाना प्रभारी राजेन्द्र चौधरी के अनुसार सोजत सिटी के चंदावल के निवासी किशन पुत्र सत्यनारायण गुर्जर अपने साथी नारायण लाल और कालू नाथ के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से जोधपुर आ रहे थे| नारायण लाल गाड़ी चला रहा था और जब वह जाडन टोल नाका पहुंचा, तो किसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों से उनकी तकरार हो गई| टोल देकर तीनों गाड़ी से जोधपुर की तरफ रवाना हो गए| इसके बाद रात करीब 10:30 बजे खेजड़ली टोल नाके पर जब वह पहुंचे, तो एक बोलोरो कैंपर ने स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मारकर रोका|

दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

इस दौरान टोल नाके पर पहले से तैयार खड़े 8 से 10 युवकों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी| उनमें से एक युवक ने लोहे की रॉड से गाड़ी के कांच फोड़ दिए| इस दौरान किशन के गले की सोने की चैन और गाड़ी में रखे 2 लाख 90 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिए| लूनी थाना प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने आगे बताया कि विवाद के बाद जाडन टोल कर्मियों ने खेजड़ली टोल प्लाजा को स्कॉर्पियो गाड़ी सवार के बारे में जानकारी दी होगी|

घायल युवक किशन ने टोल कर्मचारी नरेंद्र सिंह, महिपाल, विष्णु मांजू, सुरेश उर्फ सुपा, राकेश, रवि बाबल सुंदर, प्रदीप सिंवर और बंटी बाबल के खिलाफ जानलेवा हमला और डकैती का मामला दर्ज कराया है| पुलिस ने फिटकास एनी निवासी महिपाल बिश्नोई, विष्णु मंजू और सुंदर बिश्नोई और नागौर निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है|

डीएमके नेता दयानिधि मारन का विवादित बयान- ‘यूपी, बिहार के हिंदी भाषी तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करने आते हैं

0

 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विवाद फिर से गरमा गया है। दरअसल, तमिलनाडु के डीएमके नेता दयानिधि मारन का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि यूपी और बिहार के हिंदी भाषी तमिलनाडु में शौचालय साफ करने आते हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दल डीएमके नेता के बयान के बाद बिहार बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। बीजेपी नेताओं ने सवाल किया कि वह इस पर क्या सोचते हैं? बीजेपी नेताओं ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं लालू यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि इंडिया गठबंधन एवं उसके सहयोगी डीएमके को हिंदी भाषी प्रदेश यूपी, बिहार से इतनी नफरत क्यों है?

पिछले कुछ महीनों से डीएमके नेता लगातार उत्तर भारत और हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान देते नजर आए हैं। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना “डेंगू” और “मलेरिया” से की थी। उसके बाद काफी घमासान मचा था। उन्होंने कहा था कि इसका सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि “उन्मूलन” किया जाना चाहिए। ‘सनातन उन्मूलन सम्मेलन’ में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय एवं समानता के खिलाफ है। अब फिर उत्तर बनाम दक्षिण की बहस को और भड़काते हुए, डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कथित तौर पर कहा है कि यूपी और बिहार से तमिलनाडु आने वाले हिंदी भाषी निर्माण कार्य, शौचालयों की सफाई आदि जैसे छोटे-मोटे काम करते हैं।

हिंदी भाषियों को लेकर DMK नेता के बिगड़े बोल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयानिधि मारन ने कहा था कि जो लोग अंग्रेजी सीखते हैं उन्हें आईटी में अच्छी नौकरियां मिलती हैं, लेकिन जो लोग केवल हिंदी सीखते हैं – यूपी और बिहार के लोग-सड़कों और शौचालयों की सफाई करते हैं। दयानिधि ने कहा, “जब कोई केवल हिंदी सीखता है तो ऐसा ही होता है।”
उत्तर-दक्षिण बहस तब शुरू हुई थी, जब कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की और बीजेपी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कीथी वोट पैटर्न पर कई टिप्पणियां की गईं और डीएमके के सेंथिल कुमार ने इस संदर्भ में उत्तर भारतीय राज्यों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हाल ही में इंडिया गठबंधन की बैठक में हिंदी-गैर-हिंदी भाषा पर बहस हुई जब नीतीश कुमार ने बोलना शुरू किया और डीएमके नेता टीआर बालू ने इसका अंग्रेजी अनुवाद मांगा। जब राजद सांसद मनोज झा ने अनुवाद करने की पेशकश की तो नीतीश कुमार ने इनकार कर दिया था।

बता दें कि डीएमके इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन बनाया गया है। इस गठबंधन की बिहार की पार्टी राजद और जदयू, और यूपी की पार्टी समाजवादी पार्टी शामिल हैं। बिहार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य राजनीतिक दल माने जाते हैं। बिहार बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, “क्या नीतीश कुमार और लालू यादव हिंदी भाषी लोगों पर अपने गठबंधन सहयोगी की राय से सहमत हैं? उन्हें साफ करना चाहिए कि डीएमके एवं इंडिया ब्लॉक को हिंदी भाषी लोगों को लेकर इतनी नफरत क्यों है?

भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने किया सस्पेंड, बृजभूषण शरण सिंह के लिए बड़ा झटका

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया क्योंकि नवनिर्वाचित संस्था ने पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की ‘जल्दबाजी में घोषणा’ की थी। डब्ल्यूएफआई के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे जिसमें पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘नए निकाय ने डब्ल्यूएफआई संविधान का पालन नहीं किया। हमने महासंघ को बर्खास्त नहीं किया है बल्कि अगले आदेश तक निलंबित किया है। उन्हें बस उचित प्रक्रिया और नियमों का पालन करने की जरूरत है।

सूत्र ने निलंबन के कारणों के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने 21 दिसंबर 2023 को अध्यक्ष चुने जाने के दिन ही घोषणा की कि कुश्ती के लिए अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप साल खत्म होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के गोंडा के नंदिनी नगर में होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह घोषणा जल्दबाजी में की गई है। उन पहलवानों को पर्याप्त सूचना दिए बिना जिन्हें उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना है। डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया।

मंत्रालय के सूत्र ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएफआई के संविधान की प्रस्तावना के नियम 3 (ई) के अनुसार, डब्ल्यूएफआई का उद्देश्य अन्य बातों के अलावा कार्यकारी समिति द्वारा चयनित स्थानों पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग) के नियमों के अनुसार सीनियर, जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की व्यवस्था करना है।

वहीं, डब्ल्यूएफआई के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि वह बृजभूषण शरण सिंह के कठपुतली उम्मीदवार नहीं हैं। संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा, जो खिलाड़ी हैं उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और जो राजनीति करना चाहते हैं वह ऐसा कर सकते हैं। यह उनका निजी मसला है। मैं इस पर बात नहीं करूंगा। डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष ने कहा, मैं 12 वर्ष से महासंघ में हूं। मेरा एक सांसद (बृजभूषण) का करीबी होने का मतलब यह नहीं है कि मैं कठपुतली उम्मीदवार हूं। अगर मैं उनका करीबी हूं तो क्या यह अपराध है।

 BJP विधायक भैराराम सियोल के खिलाफ गुजरात में चार्ज शीट पेश

0

Osian MLA Bheraram Seol: ओसियां विधायक भैराराम सियोल का सीबीआई चार्जशीट के मामले में बयान सामने आया है| जिसमें उन्होंने कहा है कि सीबीआई कोर्ट में दर्ज दो दशक पुराने मामले में मेरा सीधा कोई लेना-देना भी नहीं है| उक्त प्रकरण की जानकारी मैंने मेरे नॉमिनेशन नामांकन फॉर्म के शपथ पत्र में दे रखी है| उक्त प्रकरण के बारे में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अलग से विज्ञापनों द्वारा जनहित में प्रकाशित व प्रसारित कर चुका हूं| इसके साथ ही गुजरात हाई कोर्ट से स्टे भी मिल रखा है|

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं समझता| लेकिन इस वक्त विपक्षी पार्टी के लोग जानबूझकर प्रायोजित तरीके से षड्यंत्र के तहत इस मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं| मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है| उन्होंने आगे कहा कि कुछ महत्वाकांक्षी राजनैतिक विरोधी माइलेज के चक्कर में प्रोपेगेंडा के तहत छवि को धूमिल करने के लिए बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहे हैं| जनता मेरे बारे में अच्छी तरीके से जानती है| मेरा राजनीतिक जीवन बेदाग रहा है आगे भी मेरी साफ छवि की जीवन यात्रा जारी रहेगी| भाजपा को मिले जनादेश के बाद विरोधियों में भारी बौखलाहट है विपक्षियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे|

image 25

जानिए क्या है पूरा मामला

राजस्थान में कांग्रेस की फायरब्रांड नेता दिव्या मदेरणा को हराने वाले भाजपा विधायक भैराराम सियोल पर करोड़ों रुपए के घपले के आरोप की खबर शनिवार को सामने आई थी| खबर के अनुसार इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है| लेकिन अब विधायक ने बताया कि यह मामला पुराना है| जिसमें हाईकोर्ट से स्टे मिल चुका है| मिली जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड के ठेके में गबन के मामले में सीबीआई एसीबी गांधीनगर द्वारा चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया गा था| ततपश्चात जांच में फार्म मालिक सहित कई आरोपियों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की|

BSNL मेहसाणा में नियुक्त सुरक्षा गार्ड ठेके के मामले में गबन

सीबीआई एसीबी गांधीनगर को बीएसएनल मेहसाणा में नियुक्त सुरक्षा गार्ड ठेके के मामले में गबन के मामलों में गुप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर 28 |12| 2016 को एक प्राथमिक की जांच के लिए दर्ज की गई| जिसकी जांच के उपरांत सीबीआई एसीबी गांधी नगर द्वारा सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ वर्ष 2017 वह 2018 में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया|

बताया गया कि अनुसंधान में विभिन्न सुरक्षा एजेंसी से जुड़े चंद्र मोहन राय भैराराम चौधरी ब्रिगेडियर सुधीर कुमार चौधरी मोहर सिंह विनायक पी खड़गे कैप्टन जोगेंद्र सिंह सुखदेव सिंह विर्क सुनील कुमार आनंद, त्रिनयन सिक्योरिटी एवं केसरी नंदन बालाजी सिक्योरिटी एजेंसी को आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए धोखाधड़ी पूर्वक सरकारी राशि का गबन किया गया|

अब इन सब को आरोपी मानते हुए अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई कोर्ट नंबर एक मिर्जापुर अहमदाबाद के न्यायालय में अपराध धारा 120 भी 420 व 409 भारतीय दंड संहिता के आरोप में चार्ज सीट पेश की है| उक्त प्रकरणों में भैराराम चौधरी को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए चारों प्रकरणों में आरोपी बनाया गया है|