Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 92 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 92

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहलोत सरकार के टेंडरों पर लगाई रोक; जानिए वित्त विभाग का आदेश

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक ओर बड़ा फ़ैसला, मुख्यमंत्री भजनलाल ने गहलोत सरकार के टेंडरों पर लगाई रोक। वित्त विभाग की तरफ से शुक्रवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिन कार्यों के टेंडर वर्तमान में आमंत्रित नहीं किए गए हैं उन्हें आगामी निर्देशों तक आमंत्रित नहीं किया जाए। वहीं, जिन टेंडरों के मंजूर होने के बाद उनके कार्यादेश जारी नहीं हुए, उनके कार्यादेश आगामी निर्देशों तक जारी नहीं किए जाएं।

इसके अलावा जिनके कार्यादेश जारी हो चुके हैं और काम शुरू नहीं हुआ है उन्हें भी आगामी निर्देशों तक रोका जाएगा। किसी भी तरह की खरीद और सेवा टेंडर के लिए भी रोक के निर्देश लागू होंगे। इसके अलावा जिन कार्यों की पूर्व में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है, उनके काम भी तभी शुरू हो सकते हैं जब संबंधित विभागों के मंत्री और मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाए जाएंगे। यानी मुख्यमंत्री और मंत्री स्तर पर स्वीकृति मिलने के बाद ही कोई काम आगे बढ़ाया जाएगा।

भुगतान में भारी गड़बड़ियां, योजनाओं के पैसे महीनों से अटके
वित्त मार्गेापाय विभाग के स्तर पर भुगतान प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियों के प्रकरण सामने आए हैं। 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के बिल ट्रेजरीज में पेंडिंग पड़े हैं। बड़ी-बड़ी सरकारी योजनाएं ठप पड़ी हैं क्योंकि, वित्त विभाग के स्तर पर महीनों से किश्तें रोकी हुई हैं।

पेंशनर्स के 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा के क्लेम महीनों से अटके पड़े हैं। सरकारी दफ्तरों में बिजली के बिल जमा करवाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं के पैसे विभागों को रिलीज नहीं किए गए और मुफ्त की योजनाओं में उन्हें खर्च कर दिया गया। एनपीएस में कर्मचारियों की कटौती कर ली गई और उस पैसे को एनएसडीएल में जमा करवाने के बजाय सामान्य राजस्व में जमाकर करवाकर खर्च कर दिया गया। जीपीएफ में भी बड़ा घोटाला सामने आया। इस तरह के कई और बड़े मामले हैं जिनकी जांच अब नई सरकार करवाएगी।

संसद सुरक्षा चूक मामले में भाजपा सांसद सिम्हा का बयान दर्ज किया गया: संसदीय कार्यमंत्री

0

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि संसद सुरक्षा चूक मामले में जांच के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा (Pratap Simha) का बयान दर्ज किया गया है। जोशी ने कहा कि 13 दिसंबर को सुरक्षा में चूक के मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कानून के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन दो व्यक्ति – सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और केन से पीले रंग की गैस छोड़ी। हालांकि, सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। शर्मा और मनोरंजन को दर्शक दीर्घा के पास की संस्तुति सिम्हा के कार्यालय की ओर से की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इन्हें 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत पर दिया है। पुलिस आरोपियों का साइको एनालिसिस टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने अपने बेटों के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात

0

नयी दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कर्नाटक में सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत की अटकलों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना सहित पार्टी के कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही इस मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा की और कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी और एचडी रेवन्ना से मिलकर हमेशा खुशी होती है। देश की प्रगति में देवेगौड़ा जी के अनुकरणीय योगदान को भारत बहुत महत्व देता है। विविध नीतिगत मामलों पर उनके विचार व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी होते हैं।

कुमारस्वामी बुधवार को इन अटकलों के बीच नयी दिल्ली पहुंचे कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में सीट बंटवारे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान, हमने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और प्रधानमंत्री के सामने कर्नाटक के किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त, खोपरा की खरीद के संबंध में प्रधानमंत्री से एक अनुरोध किया गया, जिस पर प्रधानमंत्री ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इसी साल सितंबर महीने में पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हुई मुलाकात के बाद जद (एस) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया था।

दोनों दलों के नेता तब से कहते आ रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर अभी बातचीत नहीं हुई है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कुमारस्वामी ने दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को कहा कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के संकेत दिए थे।

कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र भी दिल्ली में हैं। इस वजह से सीट बंटवारे पर बातचीत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जद (एस) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर विजयेंद्र ने कहा कि दोनों दल गठबंधन में हैं, लेकिन जद (एस) की अपेक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे लोकसभा चुनाव में कितनी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। जद (एस) ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीतकर परचम लहराया था, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी।

बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज, साथ मे 9 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज, जोधपुर पुलिस की कारवाई शुरू।

0

बाड़मेर के पूर्व विधायक एक बार फिर से चर्चा में है। एक महिला ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन समेत डिप्टी आनंद सिंह, कोतवाल गंगाराम खावा सहित नौ व्यक्तियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि मेवाराम जैन ने रेप करने के साथ-साथ 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। आरोपियों ने कई बार रेप किया। महिला ने जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजीव गांधी नगर पुलिस के मुताबिक 2021 में महिला बस में पचपदरा अपने पिता के इलाज के लिए जा रही थी। बस में आरोपी रामस्वरूप मिला, उसने महिला से दोस्ती की और फिर उसे किसी होटल में लेक जाकर उसे नशे की गोलियां दी और फिर रेप किया। रेप के दौरान उसने वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा और वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। इसके बाद उसने पूर्व विधायक मेवाराम जैन से मिलवाया तो उसने भी रेप किया। महिला बदनामी के कारण डरी हुई थी, ऐसे में उससे अन्य महिलाओं को भी आरोपियों के पास लाने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि महिला के घर उसकी सहेली आई थी, तभी आरोपी आए और उसकी सहेली के साथ भी रेप किया।

महिला की ओर से दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। आरोपियों ने कई बार रेप किया। बेटी के साथ हुई हरकत के बारे में जब महिला को पता चला तो उसने बाड़मेर के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराने की गुहार लगाई तो वहां केस दर्ज करने के बजा उसे प्रताडि़त किया। वहां के थानाधिकारी, एसआई और आरपीएस अधिकारी भी उसके साथ हरकत करते थे। इसके साथ ही पूर्व विधायक के अन्य साथियों ने भी महिला के साथ हरकत की है।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ तो रेप किया साथ ही उसकी सहेली को भी शिकार बनाया, उसकी बेटी के सामने अश्लील हरकत करते और जब महिला घर पर नहीं होती तो बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। रेप के साथ ही पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने में बाधा उत्पन्न करने और महिला को धमकाने का भी आरोप लगाया है। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन समेत आरपीएस आनंद राजपुरोहित, कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा, एसआई दाऊद खान, रामस्वरूप आचार्य, उपसभापति सुरतान सिंह, प्रधान गिरधरबसिंह सोढ़ा, प्रवीण सेठिया और गोपालसिंह राजपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायक ले रहे शपथ

0

जयपुर। राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का आज पहला दिन है। सत्र के पहले दिन सदन के अस्थायी अध्यक्ष कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवा रहे हैं। वहीं, दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष बचे रह जाने वाले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। गुरुवार को ही राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए भी चुनाव होगा। भाजपा ने अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया है। कांग्रेस की तरफ से अब तक किसी का नाम सामने नहीं आया है।

राजस्थानी भाषा में शपथ लेने पर विवाद

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को कोलायत से पहली बार बार निर्वाचित हुए भाजपा के विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा में राजस्थानी में शपथ लेने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थानी भाषा में शपथ भी ले ली लेकिन प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने आपत्ति उठाई और कहा कि विधानसभा में राजस्थानी भाषा में शपथ नहीं ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त नहीं है ऐसे में राजस्थान विधानसभा में हिंदी या अंग्रेजी में ही शपथ ली जा सकती है।

इन सदस्यों ने ली संस्कृत में शपथ

बसे पहले सीएम भजनलाल शर्मा और उसके बाद डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को शपथ दिलाई है। सदन में राजस्थानी भाषा में शपथ लेने परे रोक है। इसलिए कई सदस्य राजस्थानी भाषा में शपथ नहीं ले सके। क्योंकि 8 वीं अनुसूची में आने वाली भाषाओं में ही शपथ ले सकते है। राजस्थान भाषा 8 वीं अनुसूची में शामिल नहीं। संस्कृत में शपथ लेने वाले विधायक उदयलाल भड़ाना, गोपाल लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, जोगेश्वर गर्ग, कैलाश चंद्र मीणा, गढ़ी, छगन सिंह राजपुरोहित, जुबेर खान, रामगढ़ जेठानंद व्यास, जोराराम कुमावत ने संस्कृत में शपथ ली।

इसके बाद भाजपा के योगेश्वर गर्ग ने आसान से आग्रह किया कि अंशुमान सिंह भाटी को राजस्थानी भाषा में शपथ लेने की विशेष अनुमति दी जाए। लेकिन प्रोटेम स्पीकर सराफ ने स्पष्ट रूप से अंशुमान सिंह भाटी को राजस्थानी भाषा में शपथ लेने की बात स्वीकार नहीं की और कहा कि शपथ हिंदी या अंग्रेजी में ही लेनी पड़ेगी। इसके बाद अंशुमान सिंह भाटी ने हिंदी में विधायक की शपथ ली।

पहली बार सदन में दो पूर्व मुख्यमंत्री

बता दे कि 25 साल के इतिहास में यही देखने को मिला की कभी वसुंधरा राजे तो कभी अशोक गहलोत। गहलोत के सीएम पद से हटते ही वसुंधरा राजे सीएम बन जाती थी। लेकिन, इस बार बीजेपी ने सीएम चेहरा बदल दिया है। विधानसभा में 25 साल में ऐसा पहली बार होगा जब दो पूर्व मुख्यमंत्री सदन में होंगे। लेकिन, सदन की कुर्सी पर नया ही चेहरा दिखाई देगा। विधानसभा अध्यक्ष रहे सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ चुनाव हार गए हैं, तो वो दोनों सदन से नदारद रहेंगे।

इस बार 72 विधायक पहली बार चुनाव जीतकर आए

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें है। जिनमें से 199 सीटों पर चुनाव हुआ था और बीजेपी ने 115, कांग्रेस ने 69 व निर्दलीय विधायकों ने 15 सीटें जीती थी। वहीं, एक सीट करणपुर पर 5 जनवरी को वोटिंग होने वाली है। खास बात ये है कि इस बार 72 विधायक पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। जिनमें से बीजेपी के 46, कांग्रेस के 19 और 7 निर्दलीय विधायक हैं।

प्रोटेम स्पीकर की हो चुकी शपथ

उल्लेखनीय है कि 16वीं विधानसभा के पहला सत्र बुलाने के लिए सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रोटेम स्पीकर के लिए सदन के सबसे ज्यादा अनुभवी विधायक कालीचरण सराफ को शपथ दिलाई थी। इसके बाद संसदीय कार्य विभाग ने सदन की कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया। जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र में स्वीकृति प्रदान की।

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव हो पाए थे। राज्य की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर का निधन हो गया था, जिसके चलते वहां चुनाव स्थगित हो गए थे। अब 5 जनवरी को यहां उपचुनाव होने हैं।

सीएम एमके स्टालिन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बाढ़ प्रभावित जिलों में अंतरिम राहत के लिए मांगे 2000 करोड़ रुपये

0

दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 2,000 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया, जिससे राज्य के दक्षिणी जिलों में आई बाढ़ से प्रभावित बुनियादी ढांचे को दुरुस्त किया जा सके। स्टालिन ने दिल्ली में मोदी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि इस अंतरिम राहत से प्रभावित लोगों को आजीविका सहायता प्रदान की जाए। इससे तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में अस्थायी पुनर्वास कार्य करने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि हालांकि, स्थायी क्षति के व्यापक आकलन में समय लगेगा। हम आजीविका समर्थन और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की मरम्मत और बहाली के लिए चल रहे प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत कोष) से दो हजार करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता का अनुरोध करते हैं।

पीएम मोदी का जताया आभार
इसके बाद में, एक्स पर एक पोस्ट में, स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्थिति पर चर्चा करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘चल रहे बचाव प्रयासों को बढ़ाने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए एनडीआरएफ से धन की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान तमिलनाडु की जरूरतों पर पीएमओ के ध्यान के लिए आभारी हूं।’ 

इसके अतिरिक्त, चेन्नई और उसके उपनगर चक्रवात मिचौंग से प्रभावित हुए जिससे अभूतपूर्व भारी बारिश हुई जो पिछले 47 वर्षों में नहीं देखी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि चार दक्षिणी जिलों में 100 वर्षों में पहली बार भारी बारिश से हुई क्षति को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए।

इन इलाकों के लिए शीघ्र आवंटन का किया अनुरोध
स्टालिन ने चक्रवात मिचौंग से चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में हुए नुकसान के लिए धन के शीघ्र आवंटन का अनुरोध किया। उन्होंने दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से हुए नुकसान पर प्रकाश डाला और कहा कि राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।

होटल देख रुके CM भजनलाल शर्मा, फिर अपने हाथ से बनाई चाय तो कहीं बजरंग बली की गदा उठाते नजर

0

Rajasthan News: दौसा में एक चाय वाले के यहां रुक कर अपने हाथों से चाय बनाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने सबको अचानक चौंका दिया। इसके बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है कि पहले तो भाजपा में चाय वाला प्रधानमंत्री बना अब राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद आखिर मुख्यमंत्री का चाय बनाना किस तरह का संदेश दे रहा है।

दौसा जिले के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए यहां सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रुके। इसके बाद सीएम भजनलाल चाय की केतली को छूकर बोले चाय बना। जिसके बाद मुंशी चायवाला मुख्यमंत्री के लिए फीकी चाय बनाने लगा तो मुख्यमंत्री भजनलाल उठकर चाय वाले के पास जाकर खड़े हो गए। इसके बाद वो खुद वहां चाय बनाते नजर आए।

image 16

भरतपुर जाते समय रूके
बता दें कि भरतपुर जाते समय जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर महादेव होटल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामान्य आदमी की तरह चाय की चुस्की लेने का अंदाज लोगों को खूब भाया। सूबे के मुखिया को अचानक अपनी दुकान पर आते देख चाय वाला आश्चर्यचकित रह गया। मुंशी चाय वाला मुख्यमंत्री की इस तरह की सादगी को देखकर मोहित होता नजर आया। मुंशी चाय वाले ने अपने ही अंदाज में कहा कि जिस तरह भगवान राम ने शबरी के बेर खाने खुद गए थे, बिल्कुल उसी तरह आज हमारे यहां मुख्यमंत्री आए हैं।

image 18

500 का दिया नोट
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने खुद फीकी चाय पी और बाकी कार्यकर्ताओं ने मीठी चाय का आनंद लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने चाय वाले को 500 का नोट दिया। वहीं भाजपा के वर्तमान विधायक विक्रम बंसीवाल के बारे में लोगों से जानकारी भी ली और अपने आगे के सफर की ओर बढ़ गए। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज भरतपुर-गिरिराज जी दौरा है। सीएम भजनलाल शर्मा सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह पर स्वागत हुआ। बस्सी में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का स्वागत हुआ। रास्ते में काफिले पर पुष्पवर्षा हुई।

Rajasthan News : जज के सामने पिस्टल रख कर दोनों हाथ खड़े कर किया सरेंडर, आरोपी गन के साथ पहुंचा कोर्ट

0

The accused reached court with pistol, प्रतापगढ़ के कच्ची बस्ती में रविवार रात को दो पक्षों के आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी| घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई| वहीं, सोमवार को आरोपी हाथों में पिस्टल लिए कोर्ट पहुंचा और जज के सामने सरेंडर करने की बात कही| साथ ही उसने कहा कि उसे पुलिस का खौफ सदा रहा है और उसकी जान को खतरा है|

प्रतापगढ़ : शहर के कच्ची बस्ती में रविवार रात को दो पक्षों के आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया| आरोपी सलमान ने मछली और मुर्गों के व्यापर को लेकर जारी विवाद के बीच अपने प्रतिद्वंदी व्यापारी के यहां फायरिंग की थी| उसके बाद से ही शहर कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी| पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की, लेकिन आरोपी किसी तरह से पुलिस के हाथों से बचकर निकल गया|

आरोपी को देख सदमे में आए जज : कोर्ट में जब पिस्टल के साथ आरोपी सरेंडर के लिए पंहुचा तो जज भी एक बार आरोपी को देखकर सदमे में आ गए थे| आरोपी के कोर्ट में सरेंडर का एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी जज के सामने पिस्टल रख कर दोनों हाथ खड़े करके सरेंडर करने की बात कह रहा है| इस दौरान जज आरोपी को ये बोल रहे हैं कि वो कोर्ट में इस तरह जज के सामने पिस्टल लेकर कैसे आ सकता है| इस पर आरोपी ने कहा कि उससे गलती हो गई है| उसने बीती रात फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है| अब उसे पुलिस का डर सता रहा है| ऐसे में वो कोर्ट में पिस्टल के साथ सरेंडर के लिए आया है|

image 14

दुनिया के 38 देशों तक फैला JN.1, बेहद खतरनाक है कोरोना का ये नया वैरिएंट

0

Covid-19 JN.1: कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया की टेंशन फिर से बढ़ा दी है। यह पिछले कोरोना वायरस के मुकाबले तेजी से संक्रामक हो सकता है। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट JN.1 अमेरिका और चीन में तेजी से फैल रहा है। वहीं जांच पड़ताल में केरल में भी नए वेरिएंट से संक्रमित केस सामने आया है। भारत में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। इससे कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे पड़ोसी राज्यों में भी स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

केरल में 8 दिसंबर को कोविड-19 के सब-वेरिएंट JN.1 का एक मामला दर्ज हुआ है। 79 साल की महिला के नमूने का RT-PCR परीक्षण में पॉजिटिव रिजल्‍ट आया था। महिला में जुकाम जैसी बीमारियों (आईएलआई) के हल्के लक्षण थे। आखिर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट क्यों तेजी से बढ़ रहा है। आइये जानते हैं।

कोरोना लहर का खतरा? कैसे करें बचाव

  • अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के अनुसार, जो वैक्सीन वायरस के स्पाइक प्रोटीन को टारगेट करती हैं, वे JN.1 और BA.2.86 के खिलाफ भी असरदार साबित होनी चाहिए। दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में चेस्ट मेडिसिन में सीनियर कंसल्‍टेंट, डॉ उज्‍ज्‍वल प्रकाश ने कहा कि घबराने की बात नहीं है। सावधानी बरतना जरूरी है। डॉ प्रकाश ने कहा कि अभी यह कहना कि कोविड की नई लहर आ रही है, ठीक नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि यह किसी अन्‍य वायरल इन्‍फेक्‍शन की तरह गुजर सकता है। डॉ प्रकाश ने लोगों को मास्‍क पहनने समेत अन्‍य सावधानियां बरतने की सलाह दी। अगर लक्षण दिखें तो टेस्ट जरूर कराएं।​

भारत में कोविड के कितने सक्रिय मामले

देश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 127 नए मामले सामने आए। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,828 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़कर 55,33,317 हो गई है।

महाराष्ट्र में नासिक-पुणे हाईवे पर कार के ऊपर पलटा ट्रक, 4 लोगों की मौत Mobilenews :

0

Mobilenews : नासिक, महाराष्ट्र के नासिक में तेज रफ्तार टेम्पो एक कार से टकरा कर पलट गयी, जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। नासिक-पुणे हाईवे पर अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका के चंदनापुरी गांव के पास यह हादसा हुआ। तेज स्पीड से आ रहा है ट्रक एक कार पर पलट गया है। इस दौरान कार में 4 लोग सवार थे और उन सबकी ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारों मृतक तालुका के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक टोयोटा इटियोस कार और एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ट्रक की रफ्तार दी थी कि चालक उसे काबू नहीं कर पाया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ। ट्रक में लोहे के पाइप ले जाए जा रहे थे एक्सीडेंट के बाद ट्रक में से कई सारे पाइप नासिक-पुणे हाईवे पर गिर गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं एक महिला घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तालुका में रहते थे मृतक

पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोग तालुका के रहने वाले थे इनमें ओजस्वी धरंकर, आशा सुनील धरंकर (उम्र 42 साल), सुनील धरंकर (उम्र 65 साल), अभय सुरेश विशाल (उम्र 48 साल) हैं। अस्पताल में भर्ती महिला का नाम अस्मिता बताया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही ट्रक के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।