Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 90 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 90

कर्नाटक के लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छह अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे

बेंगलुरु : कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को छह सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले में कई स्थानों पर छापे मारे। बेंगलुरु और रामानगर जिले में मंगलवार को 30 ठिकानों पर रेड मार गई। बतया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी छह अधिकारियों ने 51.13 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति जमा कर रखी थी। लोकायुक्त के एक बयान के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य एच.एस. सुरेश के पास 25.58 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ग्राम पंचायत सदस्य के पास मिली बेहिसाबी संपत्ति

सुरेश के ठिकानों पर मिली संपत्ति के बारे में लोकायुक्त पुलिस ने कहा कि 16 प्लॉट, एक घर, 7.6 एकड़ कृषि भूमि, 11.97 लाख रुपए की नकदी, 2.11 करोड़ रुपए के गहने, 2.07 करोड़ रुपए के वाहन उसके कब्जे में थे।

इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

अधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक (ओपी), बेसकॉम प्रधान कार्यालय एमएल नागराज, देवनहल्ली तालुका के पंचायत विकास अधिकारी डीएम पद्मनाभ, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता एन सतीश बाबू, केआरआईडीएल एईई सैयद मुनीर अहमद, ग्राम पंचायत सदस्य एचएस सुरेश और अनेकल योजना प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं टाउन एवं कंट्री प्लानिंग के संयुक्त निदेशक मंजेश के परिसरों की तलाशी ली। इन सभी के खिलाफ लोकायुक्त अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मंगलूरू हवाई अड्डे पर डेढ़ किलो सोने जब्त

कर्नाटक के मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक तस्कर से 1.579 ग्राम सोना पकड़ा है। जब्त किए गए सोने की कीमत 98,68,750 रुपए आंकी गई है। विभाग ने एक बयान में कहा कि यह यात्री अबू धाबी से यहां पहुंचा था। जांच के दौरान उसके मलाशय में पांच अंडाकार वस्तुएं मिलीं। यह सोना था, जिसे वह पेस्ट के रूप में लाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

AAP नेता संजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, जेल से सीधे पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर के पास

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह जेल से बाहर आ गए हैं। वह पुलिस वैन से राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने पहुंचे। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद संजय सिंह को कोर्ट के आदेश के बाद नामांकन दाखिल करने की इजाजत मिली थी। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया।

19 जनवरी को होगा चुनाव

को चुनाव होना है। दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी ने तीन उम्मीदवार घोषित किए हैं। इसमें स्वाति मालीवाल को पहली बार राज्यसभा भेजा जा रहा है। वहीं आप ने संजय सिंह और एनडी गुप्ता को एक बार फिर मौका दिया है। बता दें कि पहले संजय सिंह को जेल से ही नामांकन दाखिल करने की छूट मिली थी लेकिन बाद में उनकी याचिका पर कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से नामांकन के लिए पेश होने की छूट दे दी।

4 अक्टूबर को ED ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। पिछले करीब 3 महीने से संजय सिंह जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत को रद्द करते हुए गंभीर टिप्पणी भी की। कोर्ट ने माना कि ईडी ने संजय सिंह के खिलाफ जो सबूत पेश किए हैं वह पृथम दृष्टया वास्तविक लगते हैं।

राजस्थान के ‘सेक्स सीडी कांड’ ने मचाई सनसनी! जानें मेवाराम जैन के कथित अश्लील वीडियो की पूरी कहानी

0

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के कांग्रेस नेता मेवाराम जैन के वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है।रेप केस में फंसे मेवाराम जैन के दो अश्लील वीडियो शु्क्रवार दोपहर से वायरल हुए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बाड़मेर मेवाराम जैन, मेवाराम को जेल को डालो। ये तीनों हैशटैग लगातार ट्रेडिंग में बना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर यूजर कांग्रेस मेवाराम जैन को जेल में डालने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में रक्षक ही भक्षक बने हुए थे। तभी ऐसे वीडियो सामने आए। अब भाजपा की सरकार में पीड़िता को न्याय मिलेगा। कानून अपना काम करेगा।

मेवाराम जैन का यह आपत्तिजनक वीडियो 33.08 मिनट का है। जो रविवार से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मेवाराम जैन सफेद कपड़ों में नजर आ रहे है। एक महिला पहले कैमरे को लगाकर जाती हुई वीडियो में नजर आ रही है। इसके बाद वहां पूर्व विधायक मेवराम जैन की एंट्री होती है। जो कुछ देर तक लड़की के साथ बातचीत करते है। तभी किसी का फोन आता है। मेवाराम फोन उठाते है और कहते है कि वो अभी जयपुर में है। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो है। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जोधपुर स्थित किसी मकान का है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

image 6

तीन दिन पहले भी सामने आए थे दो वीडियो

बता दें कि इससे पहले मेवाराम जैन के दो आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे। सात-सात मिनट के इन दोनों वीडियो में कांग्रेस नेता मेवाराम जैन के साथ एक युवती और एक महिला दिख रही थी। नए वीडियो की तरह पुराने वीडियो में भी एक युवती पहले मोबाइल सेट करती नजर आई थी। आपत्तिजनक वीडियो वारयल होने के बाद कांग्रेस ने शनिवार रात को मेवाराम जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

चुनाव से पहले फोटो हुए थे वायरल

बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक मेवराम जैन के इस वीडियो से जुड़े 3-4 फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन, अब बीजेपी सरकार आते ही वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। हर कोई मेवाराम जैन को जेल में डालने की मांग कर रहा है। बाड़मेर, मेवाराम जैन, मेवाराम को जेल को डालो… ये हैशटैग ट्विटर पर लगातार ट्रेडिंग में है।

पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप

इधर, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि एफआईआर के 20 दिन बाद भी आरोपी पुलिसकर्मियों पर रसूखदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बता दे कि पीड़िता ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन सहित 9 लोगों के खिलाफ पॉक्सो, गैंगरेप सहित 18 धाराओं में मामला दर्ज कराया था। जिनमें बाड़मेर कोतवाल गंगाराम खावा, दाउद खान और बाड़मेर डीएसपी आनंद सिंह राजपुरोहित का भी नाम शामिल है। ऐसे में अब पीड़िता का कहना है कि इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों के नाम है। इस कारण पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है।

वहीं, एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि जोधपुर पुलिस की ओर से हमारे पास अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जोधपुर पश्चिम डीएसपी गौरव यादव का कहना है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिलकिस बानो के सभी 11 दोषियों को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सरकारी सजा माफी

गुजरात के बिलकिस बानो केस को लेकर आज Supreme Court ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषियों की रिहाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की रिहाई का फैसला रद्द करते हुए याचिका को सुनवाई योग्य मान लिया है। SC ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि, महिला सम्मान की हकदार है। क्योंकि अगस्त 2022 में गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी 11 दोषियों को रिहा करने का फैसला किया था। लेकिन बिलकिस की तरफ से दोषियों की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा दोषियों की सजा माफी का फैसला गुजरात सरकार नहीं कर सकती बल्कि महाराष्ट्र सरकार इस पर फैसला करेगी। गौरतलब है कि बिलकिस बानो मामले की सुनवाई महाराष्ट्र में हुई।

कोर्ट ने ये भी कहा कि दोषियों को रिहा करने का गुजरात सरकार का फैसला शक्ति का दुरुपयोग था। सुप्रीम कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को अगले दो हफ्ते में जेल अथॉरिटी के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों की सजा गुजरात सरकार ने माफ कर दी थी। गुजरात सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट  में चुनौती दी गई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाया। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जवल भुइयां की पीठ ने मामले की सुनवाई की और 12 अक्तूबर 2023 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार का फैसला पलटा
गुजरात सरकार की माफी नीति के तहत साल 2022 में बिलकिस बानो से गैंगरेप और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के दोषियों की सजा माफ कर दी थी और उन्हें जेल से रिहा कर दिया था। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों को फिर से जेल जाना होगा। इन दोषियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने साल 2008 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी अपनी मुहर लगाई थी। उम्रकैद की सजा पाए दोषी को 14 साल जेल में ही बिताने होते हैं। उसके बाद अपराध की प्रकृति, जेल में व्यवहार और अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए सजा घटाने या रिहाई पर विचार किया जा सकता है। बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषी जेल में 15 साल बिता चुके हैं। जिसके बाद दोषियों ने सजा में रियायत की गुहार लगाई थी। जिस पर गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन 11 दोषियों को जेल से रिहा कर दिया। 

गुजरात सरकार के इस फैसले के खिलाफ 30 नवंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गईं। पहली याचिका में दोषियों की रिहाई को चुनौती देते हुए उन्हें वापस जेल भेजने की मांग की गई थी। वहीं दूसरी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के मई में दिए गए आदेश पर पुनर्विचार की मांग की गई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दोषियों की रिहाई का फैसला गुजरात सरकार करेगी। 

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने की थी अहम टिप्पणियां
याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र और गुजरात सरकार ने दोषियों की रिहाई के फैसले का बचाव किया था और कहा कि दोषियों ने दुर्लभतम अपराध नहीं किया है और उन्हें सुधार का एक मौका दिया जाना चाहिए। इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि रिहाई में छूट का फायदा सिर्फ बिलकिस बानो के दोषियों को क्यों दिया गया? बाकी कैदियों को ऐसी छूट क्यों नहीं दी गई? साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या दोषियों को माफी मांगने का मौलिक अधिकार है? इस पर दोषियों के वकील ने माना कि दोषियों को माफी मांगने का मौलिक अधिकार नहीं है। गुजरात में साल 2002 में हुए दंगों के दौरान उग्र भीड़ ने बिलकिस बानो के घर में घुसकर सात लोगों की हत्या कर दी थी। इस दौरान बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप किया गया। 

Rajasthan: बाड़मेर की बेटी वर्षा जाखड़ खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, CM भजनलाल व वसुंधरा ने दी बधाई 

राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली राजस्थान की वर्षा जाखड़ अब अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलकर अपने राज्य का नाम रौशन करेगी। वर्षा जाखड़ का चयन राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने पर राजनेता से लेकर राज्य के लोग वर्षा जाखड़ को बधाई दे रहे है। इसी सिलसिले में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’पर वर्षा जाखड़ को बधाई दी है।

image 5

वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बधाई देते हुए लिखा- सुखद खबर! खोथो की ढाणी, बायतु (बालोतरा) निवासी प्रतिभावान बिटिया वर्षा जाखड़ का राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन का समाचार सुन गर्व हुआ। हमारी बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रही है, नारी शक्ति का परिचय दे रही है। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

सुखद खबर !


खोथो की ढाणी, बायतु (बालोतरा) निवासी प्रतिभावान बिटिया वर्षा जाखड़ का राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन का समाचार सुन गर्व हुआ। हमारी बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रही है, नारी शक्ति का परिचय दे रही है।

जानिए कौन हैं वर्षा जाखड़

राजस्थान के बाड़मेर जिले की बायतू खोथो की ढाणी के रहने वाली वर्षा जाखड़ 12वीं छात्रा है। अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने के बाद वर्षा जाखड़ के गांव में खुशी की लहर छा गई है। आसपास के रहने वाले लोग उनके घर पर आकर बधाई दे रहे है।

राजस्थान में CM भजनलाल के पास होम सहित 8 तो दीया कुमारी के पास वित्त सहित 6 विभाग, किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय?

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस नई सरकार में उम्मीद के मुताबिक, हर अहम मंत्रालय सीएम भजनलाल ने अपने पास रखा है। उनके पास गृह से लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो और एक्साइस मंत्रालय भी रहने वाला है। वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी को भी अहम वित्त मंत्रालय दे दिया गया है। इसके साथ उनके पास महिला कल्याण, पर्यटन की जिम्मेदारी भी रहने वाली है।

दूसरे डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को चार मंत्रालय मिले हैं, इसमें शिक्षा और रोड ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को भी इस कैबिनेट में जगह दी गई है। इस बार उन्हें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

image 3

इसी कड़ी में कन्हैया लाल चौधरी को पीएचईडी विभाग, हीरालाल नागर को ऊर्जा, संजय शर्मा को वन विभाग, गजेंद्र सिंह को चिकित्सा मंत्रालय दे दिया गया है। वहीं सांसद से विधायक राज्यवर्धन राठौर को उद्योग और वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल नियोजन और उद्यमिता विभाग और सैनिक कल्याण विभाग दिया गया है। कई दूसरे मंत्रियों को भी इस कैबिनेट में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस बार के राजस्थान चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने रिवाज को बरकरार रखते हुए कांग्रेस को उखाड़ फेंक फिर राज्य में अपनी सरकार बनाई। उसके खाते में 115 सीटें गईं और कांग्रेस को 70 के आंकड़े से भी नीचे ला दिया गया।

गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य की PM Modi को खरी-खरी, बोले, मैं ताली बजाने नहीं जाऊंगा अयोध्या

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। जिन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है वे जाने की जोर-शोर से तैयारियां कर रहे। वहीं शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि वह कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाएंगे। शंकराचार्य ने मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, मूर्ति का स्पर्श करेंगे तो मैं ताली बजाकर वहां जय-जय करूंगा क्या?

जगन्नाथ पुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे सूचना है कि शंकराचार्य पुरी एक व्यक्ति के साथ आना चाहें तो आ सकते हैं। अगर लिखा होता कि स्व-व्यक्ति के साथ बुलाया जाता तो भी मैं नहीं जाता। मैं सैद्धांतिक व्यक्ति हूं। मोदी जी लोकार्पण करें, मूर्ति का स्पर्श करेंगे तो मैं वहां ताली बजाकर जय-जय करूंगा क्या? मुझे पद नहीं, पद तो सबसे बड़ा प्राप्त ही है, लेकिन आप थोड़ा विचार कीजिए धर्मा क्या नहीं है। योगी भी हो गए मोदीजी, योगासन भी सिखाते हैं। धार्मिक क्षेत्र में हस्तक्षेप कर ही रहे हैं। वहां जाकर शंकराचार्य ताली बजाएंगे। मोदीजी ऐसे प्रणाम कर देंगे या संतों की ओर देखेंगे भी नहीं। मुझे अपने पद की गरिमा का अभिमान नहीं, अपने पद की गरिमा का ध्यान है। इसलिए मैं नहीं जाऊंगा।’

शंकराचार्य ने आगे कहा, ‘निमंत्रण मिला है कि आप चाहें तो एक व्यक्ति को साथ लाएं। मुझे जाने की क्या जरूरत है। मुझे अयोध्या से परहेज नहीं है। रामजी मेरे हृदय में हैं, भगवती सीताजी को मैं अपनी बड़ी बहन मानता था लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे छोटी बहन माना करो। यह संबंध तो कोई तोड़ नहीं सकता। अयोध्या से मेरा संबंध टूटेगा नहीं। इस अवसर पर जाना मेरे लिए उचित भी नहीं है।’ बता दें कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। समारोह में शामिल होने के लिए ट्रस्ट ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों सहित कई वीवीआईपी लोगों को निमंत्रण भेजा है।

हिट एंड रन कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह, ट्रक ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

देशभर में बस, ट्रक और टैंकर चालकों की हड़ताल जारी है। इस हड़ताल के रहते पूरे देश में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो गई है जिससे अलग-अलग पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लगी होने की खबरें सामने आई हैं। यह हड़ताल हिट-एंड-रन मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए नए कानून के खिलाफ शुरू हुई है।

इस बीच अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस (एआईटीसी) के प्रतिनिधि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मिलने के लिए दिल्ली में गृह मंत्रालय (एमएचए) पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार और ट्रांसपोटर्स में सुलह हो गई है और सरकार ने कानून लागू करने से पहले बातचीत करने की बात कही है।

हड़ताल खत्म?

केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृत लाल मदान ने कहा, ”आप सिर्फ हमारे ड्राइवर नहीं हैं, आप हमारे सैनिक हैं…हम नहीं चाहते कि आपको किसी असुविधा का सामना करना पड़े…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बातचीत तक कानून को होल्ड पर डाल दिया है और 10 की सजा और जुर्माना अभी लागू नहीं होगा, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की अगली बैठक होने तक कोई कानून नहीं लगाया जाएगा।”

देशभर में हड़ताल का असर

हिट-एंड-रन मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए नए कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में हड़ताल शुरू हुई है। खबरों के मुताबिक पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बीच, पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन, मुंबई के अध्यक्ष चेतन मोदी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोमवार से ड्राइवरों के आंदोलन के कारण पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

सिर्फ मुंबई में ही नहीं, हिमाचल प्रदेश और पंजाब, ठाणे और अन्य प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं है। लगभग 1 लाख ट्रक हैं जो तेल कंपनी डिपो से पेट्रोल पंप और गैस वितरण एजेंसियों तक पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ एलपीजी भी पहुंचाते हैं। उद्योग के अधिकारियों ने कहा, “अगर हड़ताल लंबी खिंचती है, तो एलपीजी आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।”

मणिपुर में फिर हिंसा और आगजनी, 3 लोगों की गोली मारकर हत्या और 5 घायल, लगाया गया कर्फ्यू

0

मणिपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक बार फिर से नए साल के पहले दिन प्रदेश के थौबल में कथित तौर पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए हैं।  इसके बाद राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हमालवरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद थौबल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। 

 

घटना के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो संदेश में हिंसा की निंदा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

30 दिसंबर को पुलिस पर हमला
मणिपुर में शनिवार (30 दिसंबर) को उग्रवादियों ने दो हमले किए। प्रदेश के सीमावर्ती शहर मोरे में उग्रवादियों ने शनिवार की रात मणिपुर पुलिस कमांडो पर उनके बैरक के अंदर हमला कर दिया। इसमें चार कमांडो घायल हो गए हैं। बता दें कि उग्रवादियों ने इस हमले के दौरान रॉकेट कंट्रोल ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे। वहीं इसके पहले मणिपुर के मोरेह में शनिवार अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को निशाना बनाया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी को छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। 

कई महीनों से चल रही हिंसा
बता दें कि मणिपुर में पिछले कई महीनों से लगातार जातीय हिंसा चल रही है। 3 मई से शुरु हुई यह हिंसा मैतेई और कुकी जनजाति के बीच चल रही थी। मालूम हो कि मैतेई घाटी बहुल समुदाय है और कुकी जनजाति पहाड़ी बहुल समुदाय है। मणिपुर में मैतेई समाज यह मांग कर रहा था कि उसको भी कुकी की तरह राज्य में शेड्यूल ट्राइब (ST) का दर्जा दिया जाए।

भाजपा के आईटी सेल पदाधिकारियों ने साथ मिलकर किया था बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप, खुले ये राज अखिलेश ने उठाए सवाल

0

 वाराणसी। आईआईटी बीएचयू (BHU) की छात्रा के साथ गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने दो महिने बाद तीन आरोपी लंका थाना क्षेत्र के बृज इंक्लेव कॉलोनी निवासी कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद और सक्षम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की देर रात पुलिस ने उन्हें संदिग्ध हाल में घूमते हुए बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद तीनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और कहा कि हथियार दिखाकर उन्होंने छात्रा के कपड़े उतरवाए थे। साथ ही उनका वीडियो भी बनाया था।

इनमें मुख्य अभियुक्त कुणाल पांडेय को भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल का सदस्य बताया जाता है। बाक़ी दोनों आरोपी भी भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं, हालांकि इस पर अभी भाजपा का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने संकेत तो दे दिए हैं लेकिन वह अभी इस पर विस्तार से बात करने से बच रही है। कहा गया है कि इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी जल्द ही विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।  

इंजीनियरिंग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात से बीएचयू कैंपस में कई दिनों तक आंदोलन चला था। भारी विरोध-प्रदर्शन के बावजूद आरोपी नहीं पकड़े जा सके थे। आरोपितों को पकड़ने की जिम्मेदारी भेलूपुर के तत्कालीन एसीपी प्रवीण सिंह को सौंपी गई थी। गैंगरेप के अपराधी तब पकड़े जा सके, जब उनका बनारस से ट्रांसफर हो गया। अभियुक्तों की पहचान बृजइंक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर (बजरडीहा) के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल के रूप में हुई है।

खास बात यह है कि मुख्य अभियुक्त कुणाल पांडेय बीजेपी आईटी सेल का सदस्य बताया जाता है। आरोप है कि उसके कहने पर ही उसके साथियों ने आईआईटी छात्रा से गैंगरेप करने की योजना बनाई थी। कहा जाता है कि मुख्य अभियुक्त कुणाल पांडेय मनबढ़ किस्म का युवक है। अपनी धाक जमाने के लिए वह पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया करता था। अपने साथ इन नेताओं की तस्वीरें दिखाकर वह पुलिस अफसरों को धौंस भी देता था। पीएम, सीएएम और नड्‌डा समेत कई बीजेपी नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आईआईटी छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के तत्काल बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ऐलानिया तौर पर आरोप लगाया था कि इस वारदात को सत्तारूढ़ दल से जुड़े लड़कों ने अंजाम दिया है। उस समय बीजेपी के नेताओं के इशारे पर लंका थाने में कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने उसी समय अभियुक्तों की शिनाख्त कर ली थी जब वारदात हुई थी। उस समय तीन राज्यों में चुनाव हो रहा था और इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी की साख पर बट्टा लगने की आशंका थी। फिलहाल लंका थाना पुलिस तीनों अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर रही है। वारदात में प्रयुक्त बूलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस असलहों की तलाश में जुटी है।

क्या था पूरा मामला 

बीएचयू कैंपस में एक नवंबर 2023 की रात आईआईटी छात्रा के साथ गन प्वाइंट पर गैंगरेप हुआ था। छात्रा ने अगले दिन सुबह लंका थाने में शिकायती पत्र दिया था। उसने पुलिस को बताया कि, “रात 1:30 बजे हॉस्टल से जरूरी काम से बाहर निकली। गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला। दोनों जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब तीन सौ मीटर दूर पीछे से एक बुलेट मोटरसाइकिल आई। उस पर तीन लड़के सवार थे। उन्होंने हथियार दिखाकर हमें रोका और मेरे दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। मेरा मुंह दबाकर मुझे एक कोने में ले गए। वहां पहले मुझे किस किया, उसके बाद कपड़े उतरवाए। मेरा वीडियो बनाया और फोटो खींची। मैं जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। वह करीब आधे घंटे तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया।”

“मेरी हालत खराब थी। बदहवास हालत में मैं हॉस्टल की ओर भागी तो पीछे से बाइक की आवाज आने लगी। डर के मारे एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई और प्रोफेसर को आवाज दी। प्रोफेसर ने मुझे गेट तक छोड़ा। उसके बाद पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर मुझे आईआईटी के पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर गए।”

घटना की सूचना जैसे ही बीएचयू के छात्रों को मिली तो वो आगबबूला हो गए। करीब ढाई हजार स्टूडेंट्स राजपूताना हॉस्टल के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। देखते ही देखते भारी संख्या में छात्र विरोध में शामिल हो गए थे। स्टूडेंट्स ने विरोध करते हुए पूरा कैंपस बंद करा दिया था। क्लास और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया था। पूरे कैंपस में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई थी। घंटों छात्रों का धरना चला। IIT-BHU के डायरेक्टर ने पुलिस और छात्रों के साथ बैठक की और भरोसा दिया था कि एक सप्ताह के अंदर सभी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया था।

प्रशासन ने IIT-BHU और BHU के बीच दीवार बनाने का फैसला किया था। बाद में दीवार बनाने के फैसले को वापस ले लिया था। इस मामले में बनारस के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने लंका इंसपेक्टर अश्विनी पांडेय को लाइनहाजिर कर दिया था। इस घटना में गैंगरेप का आरोप तब नत्थी किया गया जब पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। बाद में गैंगरेप की धारा 376(डी) जोड़ी गई।

यही है भाजपा का शर्मनाक दुष्कर्मी चेहरा

IIT BHU छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने BJP पर लगाया आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों का बीजेपी के साथ रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी कुणाल पांडेय IT सेल महानगर संयोजक है, जबकि अन्य आरोपी ‘सक्षम पटेल BJP काशी क्षेत्र के अध्यक्ष का PA है। भाजपा से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या यही है भाजपा का शर्मनाक दुष्कर्मी चेहरा?

क्या जारी रहेगी नारी के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले भाजपाइयों को छूट

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा हैं कि, ये हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नयी फसल, जिनकी ‘तथाकथित ज़ीरो टॉलरेंस सरकार’ में दिखावटी तलाश जारी है। आगे उन्होंने अपने ट्वीट की व्याख्या करते हुए कहा ये भाजपा के सर्वोच्च नेताओं से अभयदान प्राप्त वो भाजपाई हैं जिन पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एक छात्रा के साथ अभद्रता की सीमाएँ पार करने का आरोप है।

अखिलेश यादव ने आगे भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा, क्या नारी के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले भाजपाइयों को खुली छूट जारी रहेगी।