Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 61 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 61

MP में पंचायत भवन के अंदर महिला संग संबंध बनाते पकड़े गए सचिव जी

0

पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर झांसा देकर महिला के साथ गलत काम करते पंचायत भवन में सचिव पकड़े गए है। मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित पंचायत भवन का है जहां ग्राम पंचायत सचिव का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

पंचायत सचिव जिस समय महिला के साथ गलत गंदा काम कर रहे थे उस समय पंचायत भवन के दूसरे कमरें में पंचायत के दूसरे लोग भी मौजूद थे। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो लाइव वीडियो बनाते हुए पंचायत भवन पहुंचे और सचिव को रंगे हाथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

पूरा मामला सिवनी जिले के बरघाट थाना इलाके के चिरचिरा गांव का है। जहां पदस्थ सचिव सुरेश बोपचे ने पंचायत को अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। सचिव सुरेश एक महिला को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर पंचायत भवन के अंदर ही उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पंचायत में हो रहे इस शर्मनाक कांड का एक ग्रामीण ने पर्दाफाश किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर शारीरिक शोषण 

बताया जा रहा है कि आदिवासी महिला सचिव से प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने की मांग कर रही थी। आरोप है कि मकान दिलाने के नाम पर सचिव महिला का यौन शोषण कर रहा था। इस मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने सचिव की काली करतूत उजागर करने के लिए उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

सचिव को हटाने की मांग 

ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो समस्त पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता ने जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर सचिव को हटाने की मांग की है। वहीं सीईओ ने सचिव के निलंबन की कार्रवाई के लिए पंचायत को लिखा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वार पुलिस को भी लिखित शिकायत दी जाएगी।  

सचिव ने रोकने का किया प्रयास 

आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने पर सचिव ने उन्हें वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया और धमकी तक दी गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि उन्हें कुछ सूत्रों से इसकी जानकारी मिली थी। उन्होंने जब मौके पर जाकर देखा तो सचिव सुरेश बोपचे एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। इसके बाद ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में सचिव वीडियो बनाने वाले को रोकते हुए भी दिखाई देता है, लेकिन वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात करता रहा।

पीएम मोदी का मंदिर बनाने वाले मयूर मुंडे ने छोड़ी बीजेपी, बताई ये वजह

0

महाराष्ट्र में पीएम मोदी का मंदिर बनवाने वाले एक बीजेपी कार्यकर्ता ने पार्टी छोड़ दी है। वह साल 2021 में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का एक मंदिर बनवा दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की खबरें बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि पुणे बीजेपी में उठापटक के बीच श्री नमो फाउंडेशन के मयूर मुंडे ने नाराजगी जताई है और बीजेपी के एक विधायक पर आरोप भी लगाए हैं। 

क्या है यह मामला? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मयूर मुंडे ने बीजेपी के शिवाजीनगर से विधायक सिदार्थ शिरोले पर आरोप लगाते हुए नाराजगी ज़ाहिर की है। मुंडे ने कहा,”मैं कई वर्षों से एक वफादार पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं। मैंने विभिन्न पदों पर ईमानदारी से पार्टी का काम किया है। भाजपा वफादार पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है और अन्य राजनीतिक दलों से शामिल होने वालों को महत्व दे रही है।”

श्री नमो फाउंडेशन के मयूर मुंडे ने आरोप लगाया कि विधायक अपना समर्थन बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रहे हैं और दूसरे दलों से आए लोगों को पार्टी के विभिन्न पद दिए जा रहे हैं। मुंडे ने दावा किया, “पूर्व पदाधिकारियों का अपमान किया जाता है, उन्हें पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जाता, उनकी राय को नज़रअंदाज़ किया जाता है और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता। मौजूदा विधायक दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए लोगों के क्षेत्र में विकास निधि खर्च करते हैं, लेकिन पार्टी के वफ़ादार कार्यकर्ताओं के क्षेत्र में नहीं।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया, “पिछले पांच सालों में मौजूदा विधायक को न तो कोई फंड मिला है और न ही शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र में किसी भी दो प्रमुख परियोजनाओं को लागू करने के लिए कोई प्रयास किया है, इसलिए क्षेत्र का विकास रुक गया है।” मुंडे ने आगे कहा, “मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पीएम मोदी का कट्टर समर्थक हूं और उनके लिए काम करता हूं, लेकिन पार्टी में हमारे जैसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं।”

भागवत कथा में सुनाया गजेंद्र मोक्ष संकट में केवल परमात्मा ही सनुते हैं भक्त की पुकार

0

सीरवी समाज ट्रस्ट, कनकपुर रोड, जरगनहल्ली आईमाता वडेर में भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक मनोज सीरवी ने गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग सुनाया।

उन्होंने कहा कि जब भक्तों के जीवन में संकट आता है तो ईश्वर तारणहार बनकर मदद करने पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि संकट की घड़ी में जब कोई भी स्वजन साथ नहीं देते हैं तब भक्त की पुकार केवल भगवान ही सुनते हैं। इसलिए ईश्वर का आश्रय ग्रहण करने वाले जीव का परमात्मा ही अपना और सगा हैं। उन्होंने कहा कि अपना कल्याण चाहने वाले को परमात्मा के शरणागत बनकर रहना चाहिए।

कथा के दौरान महिलाएं भाव विभोर होकर झूमती रही। कथा के बाद महिलाओं के लिए गरबा नृत्य का आयोजन हुआ। मुय अतिथि के रूप में हरीश मुलेवा, दुर्गाराम, बुधाराम सीरवी का समान किया गया। इस मौके पर संस्था के सरंक्षक भेराराम हाबड़, अध्यक्ष जगदीश चंद्र काग, सचिव हरजीराम बर्फा आदि मौजूद रहे।

इजरायल ने भारत के ‘नक्शे’ के साथ कर दी बड़ी गड़बड़, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

0

भारत और इजरायल के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन हाल ही में इजरायल की तरफ से एक बड़ी चूक हो गई है। इजरायल ने आधिकारिक मैप में भारत से जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान में दिखा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इजरायल पर जमकर निशाना साधा। मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। इजरायल और ईरान के बीच भी तनाव बढ़ गया है। पिछले लंबे समय से इजरायल गाजा पट्टी में हमास, लेबनान में हिजबुल्ल्लाह और यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है। भारत और इजरायल के भी संबंध दशकों से अच्छे हैं और दोनों एक दूसरे की मदद करते रहे हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इजरायल के खिलाफ कुछ लोग भड़क गए।

दरअसल, इजरायल ने आधिकारिक मैप में भारत से जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान में दिखा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इजरायल पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, बाद में इजरायली राजदूत ने तुरंत ऐक्शन लिया और इसे वेबसाइट के एडिटर की गलती बताते हुए इस मैप को साइट से हटवा दिया।

image 8

सोशल मीडिया यूजर अभिजीत चावड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत इजरायल के साथ खड़ा है, लेकिन क्या इजरायल भारत संग है? इसमें अभिजीत ने इजरायली वेबसाइट के एक मैप की फोटो डाली। इसमें भारत के जम्मू कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान का दिखा दिया गया था। यह मामला सामने आने के बाद लोगों ने इजरायल से इसे तुरंत ठीक करने की मांग की। तुहिन नामक यूजर ने इजरायली विदेश मंत्रालय के अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि कृपया इसे ठीक करवाएं।

एक और यूजर ने कहा कि उम्मीद है कि गलती को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है और कम से कम हमारे दोस्तों को तो मैप के चीनी वर्जन से तो दूर रहना चाहिए। एक्स पर पोस्ट के वायरल होने के बाद भारत में इजरायली राजदूत रियुवेन अजार ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। इजरायली राजदूत रियुवेन अजार ने लिखा कि यह वेबसाइट के एडिटर की गलती है। शुक्रिया इसे नोटिस करने के लिए। मैप को हटा दिया गया है।

बता दें कि इजरायल और भारत के बीच दशकों से अच्छे संबंध हैं। पिछले साल सात अक्टूबर को जब हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उस हमले की निंदा की थी। इजरायल के खिलाफ सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए, भारत ने संघर्ष में नागरिकों की जान जाने पर भी चिंता व्यक्त की है। दरअसल, इजरायल पर पिछले साल हुए अटैक के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। इजरायल ने गाजा पट्टी पर पलटवार करते हुए हमास के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, लेबनान में भी इजरायल हमले कर रहा है। हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को पिछले दिनों इसी तरह के एक हवाई हमले में मार गिराया, जिसके बाद ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं।

गोलमाल है भाई सब गोलमाल है! लोगों को लूटने के लिए SBI की फर्जी ब्रांच खोल डाली, लाखों लेकर नियुक्तियां भी कर दीं, फिर ऐसे खुला राज

0

देशभर में रोजाना ठगी के सैकड़ों मामले सामने आते हैं। ठगी की खबर सुर्खियों में रहती है। शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर ठग लोगों को चूना लगाते हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। उन्होंने देश के सबसे प्रसिद्ध बैंक एसबीआई की फर्जी शाखा खोल दी। वे यहीं रुके उन्होंने लाखों लेकर यहां लोगों की फर्जी नियुक्ति भी कर दी। हम सबने फर्जी सर्टिफिकेट, प्रमाण पत्र यहां तक की फर्जी अकाउंट भी देखे है पर क्या आपने कभी फर्जी बैंक शाखा के बारे में सुना हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया हैं। इस मामले को सुन हर किसी को अपने बैंक पर शक होगा कि क्या ये सच है या झूठ। आइए जानते है पूरा मामला।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का है, जहां कुछ ठगों ने फर्जी बैंक शाखा खोल लोगों को लूटने की कोशिश की हैं। इस पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, फिलहाल यह तीनों आरोपी फरार हैं।

ऐसे खुली पोल

जानकारी के अनुसार, जब मनोज अग्रवाल नाम का एक व्यक्ति किस्योस्क शाखा खोलने उस फर्जी बैंक में गया था। जब उसने छपोरा गांव में SBI की शाखा देखी तो उसे शक हुआ कि यह बैंक फर्जी हैं। यकीन होने के बाद उसने तुरंत डभोरा ब्रांच को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस फर्जीवाड़े की पुष्टि की।

कर्मचारियों को दिए थे नकली नियुक्ति पत्र

आगे की जांच में यह सच सामने आया कि इन ठगों ने कर्मचारियों को नकली नियुक्ति पत्र देकर ट्रेनिंग के नाम पर उनसे यह अपराध करवा रहे थे। मौके पर बैंक मेनेजर भी फरार हो चुका था। पुलिस ने हार्ड डिस्क और सभी सिस्टम को जब्त कर लिया हैं। इतना ही नहीं ठगों ने नौकरी का झांसा देकर कई लोगों से पैसे लिए हैं। जिनमें संगीता कवर नामक महिला से 2.50 लाख रूपए, परमेश्वर राठौर से 3 लाख रुपये, लक्ष्मी यादव से 2 लाख रूपए और पिंटू मरावी से 5.80 लाख रूपए की ठगी की गई हैं। पुलिस इस मामले में ठगों की तलाश कर रही हैं।

थेरेपी के लिए पैकेज बनाए
कानपुर के किदवई नगर में किराए पर रहने वाले ठगों का नाम राजीव दुबे और रश्मि दुबे बताया जा रहा है। दोनों ने लोगों को बताया कि इस थेरेपी में एक चैंबर में हफ्ते में 5 दिन बैठाकर ऑक्सीजन दी जाएगी। थेरेपी के लिए 6 से लेकर 90 हजार तक के पैकेज थे। सबसे महंगा पैकेज 90 हजार में 10 थेरेपी सेशन का रखा गया था। 

35 करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए
दोनों ने 6 हजार रुपये में एक राउंड थैरेपी के चार्ज बताकर लोगों को जोड़ना शुरू किया। एक चेन सिस्टम बनाया, जिसमें और लोगों को जोड़ने पर फ्री में ट्रीटमेंट दिए जाने की स्कीम लोगों को बताई। इन पति-पत्नी ने बहुत से लोगों से पैसे लेकर यूं ही फर्जी तरीके से सेंटर में थेरेपी भी दी, लेकिन जवान होने में वक्त लगने और समय से थेरेपी होने की बात कहते रहे। कपल ने लोगों से कुल 35 करोड़ रुपए जमा किए और फिर रातों-रात घर खाली कर फरार हो गए। इस मामले में 15 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।

हरियाणा में अशोक तंवर ने कर दिया खेला, पहले बोला- BJP की बनेगी सरकार, घंटेभर में राहुल का थामा ‘हाथ’

0

भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में वोटिंग से ठीक दो दिन पहले बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी कर ली है।

हरियाणा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा का करारा झटका लगा है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले पूर्व सांसद और दलित नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। महेंद्रगढ़ की चुनावी रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में वापसी की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। बड़ी बात यह है कि अशोक तंवर घंटे भर पहले भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे लेकिन कुछ ही समय बाद उनका हृदय परिवर्तन हो गया।

उनकी घर वापसी पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वह हरियाणा कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। अक्तूबर 2019 में उन्होंने हुड्डा से कथित मनमुटाव की वजह से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जब आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातें होने लगी तब उन्होंने जनवरी 2024 में आप का भी साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें खुद मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी में शामिल करवाया था। अशोक तंवर हरियाणा में भाजपा चुनाव अभियान समिति के सदस्य और प्रमुख प्रचारकों में शामिल थे।

अशोक तंवर को तेज तर्रार नेताओं के रूप में गिना जाता है। एक समय ऐसा भी था जब वह राहुल गांधी के करीबियों में शामिल थे। 2014 में राहुल गांधी ने ही उन्हें हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूथ कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं। 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हुए मतभेद के बाद तंवर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें पार्टी में फिर से शामिल कराकर कांग्रेस ने दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को रिहा करने के बाद फिर हिरासत में लिया

0

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक और 150 लद्दाखियों को बुधवार को दिल्ली पुलिस ने रिहाई के बाद फिर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कानूनी अड़चन से बचने या कहें कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को अदालत में पेश करने के बजाए पहले उन्हें रिहा किया और फिर हिरासत में ले लिया। सोनम वांगचुक और 150 लद्दाखियों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी है।

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और हिरासत में रखे गए लद्दाख के 150 अन्य प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को अपना अनिश्चितकालीन उपवास जारी रखा और कहा कि गांधी जयंती, जो शांति और लोकतंत्र का प्रतीक है पर वे अपने अधिकारों को “कुचला हुआ” पाते हैं। वांगचुक एक महीने पहले लेह से शुरू हुई ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ का नेतृत्व कर रहे थे। उन्हें दिल्ली सीमा पर सोमवार रात हिरासत में लिया गया।

image 4

बुधवार सुबह जारी एक बयान में, एपेक्स बॉडी के समन्वयक जिग्मत पालजोर ने कहा कि उनकी हिरासत, जो 24 घंटे से अधिक समय से जारी है, अवैध है। पलजोर ने कहा, “हम, पदयात्री, खुद को एक चिंताजनक स्थिति में पाते हैं। हमें 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया है। यह हिरासत अवैध है, क्योंकि 24 घंटे की अवधि बीत चुकी है, और हमें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “कुछ समूहों को 24 घंटे से भी कम समय के बाद रिहा कर दिया गया है, लेकिन उन्हें पुलिस स्टेशन वापस भेज दिया गया है। पिछली रात, पुलिस ने हमें जबरन एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रयास किया, लेकिन हम प्रतिरोध में डटे रहे।” पलजोर ने बयान में कहा, “बवाना पुलिस स्टेशन में हमारे फोन जब्त कर लिए गए हैं, जिससे हम बाहरी दुनिया से कट गए हैं।”

हालाँकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि पदयात्रियों को कल रात रिहा कर दिया गया और फिर से हिरासत में ले लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक और अन्य हिरासत में लिए गए लद्दाखियों को मंगलवार रात को जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वे दिल्ली के मध्य भाग की ओर मार्च करने पर अड़े थे, इसलिए उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली क्यों आए सोनम वांगचुक? क्या है उनकी मांग

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर सोनम वांगचुक दिल्ली क्यों आ रहे थे? दरअसल, वांगचुक ने केंद्र की मोदी सरकार से कुछ मांगे की है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाने के बाद लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन गया। ऐसे में वांगचुक ने मोदी सरकार से राज्य की मांग, लद्दाख में एक और संसदीय सीट को बढ़ाने की मांग की है।

मांगों को लेकर सोनम वांगचुक समेत लद्दाख के कई लोग साल, 2019 से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली से आने से पहले वांगचुक 21 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे थे।

जेल में सोनम से मिलने पहुंची आतिशी को रोका गया

वांगचुक और उनके समर्थकों को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी ने इन सबसे मुलाकात करने का ऐलान किया। मंगलवार को जब आतिशी बवाना पुलिस थाने पहुंची, तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में कहा, कि आतिशी अपराह्न करीब एक बजे पुलिस थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

कैसे चर्चा में आए सोनम वांगचुक?

मालूम हो कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म थ्री-इडियट (3 Idiots) सोनम वांगचुक के जीवन से प्रेरित थी। सिनेमा हॉल में जब ये फिल्म रिलीज हुई, तो वह चर्चा में आए। बताया जाता है कि सोनम ने एनआईटी श्रीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वांगचुक ने कई आविष्कार किए हैं, जिनमें सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट, आर्टिफिशियल ग्लेशियर और एसईसीएमओएल (SECMOL) परिसर का डिज़ाइन शामिल हैं। मगर, अब वह शिक्षा में सुधार और लद्दाख तथा देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

नवरात्रि से पहले आम लोगों को लगेगा झटका! महंगे हुए 19KG और 5KG वाले गैस सिलेंड

0

गैस कंपनियां लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी करती जा रही है। पिछले महीने भी गैस कंपनियों ने दामों में बढ़ोत्तरी की थी और आज से फिर 19 किलो के सिलेंडर पर 48 रुपए बढ़ा दिए हैं। इससे होटल, रेस्टारेंट और कमर्शियल गैस का उपयोग करने वालों पर असर होगा। सरकार ने इस बार भी घरेलू उपभोक्तों को राहत दी है।

वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। पूर्व की तरह अभी भी 831 रुपए में सिलेंडर मिलता रहेगा और जिन्हें सब्सिडी वाले सिलेंडर मिल रहे हैं, उनकी सब्सिडी भी यथावत रहेगी, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम इस बार बढ़ गए हैं। आज से 19 किलो का गैस सिलेंडर 1846 रुपए में मिलेगा जो पिछले महीने 1798 रुपए का आ रहा था। इसके दाम में 48 रुपए की वृद्धि की गई है, जबकि 1 सितम्बर को ही कंपनियों ने इसमें 38 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी।

वहीं 47 किलो के गैस सिलेंडर में 122 रुपए सीधे-सीधे बढ़ा दिए हैं जो आज से 4 हजार 613 रुपए में मिलेगा। यह सिलेंडर 1 सितम्बर से 4 हजार 491 रुपए में मिल रहा था, जिसमें 44 रुपए की वृद्धि की गई थी। वहीं 5 किलो का अप्पू गैस सिलेंडर अब 555 रुपए में मिलेगा। इसमें 11 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। कुल मिलाकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में ही लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है, जबकि घरेलू में अभी पिछले कई महीनों से राहत है।

दरअसल, एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के नए रेट (New Rate) आज 1 अक्टूबर को जारी हो गए हैं। दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों से ठीक पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

मध्य प्रदेश में इतने बड़े दाम

19 किलो में 48 रुपए बढ़ाए
47 किलो में 122 रुपए बढ़ाए
5 किलो में 11 रुपए बढ़ाए

मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1692.50 रुपये, कोलकाता में 1850.50 रुपये और चेन्नई में 1903 रुपये का हो गया है। इससे पहले सितंबर में भी एलपीजी सिलेंडर के रेट करीब 39 रुपये बढ़कर 1691.50 रुपये का हुए थे। पहले यह 1652.50 रुपये का था। 19 किलो वाला LPG सिलेंडर कोलकाता में अब 48 रुपये महंगा हो गया है।

आज चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर सितंबर वाले रेट 818.50 रुपये में ही मिल रहा है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने रेट 803 रुपये में ही मिले रहा है। कोलकाता में यह 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है।

पटना से गुरुग्राम तक सिलेंडर के दाम बढ़े
गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1756 रुपये पर पहुंच गए हैं। जबकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये पर स्थिर है। बिहार के पटना में भी सिलेंडर महंगा हुआ है। पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1995.5 रुपये में मिलेगा तो घरेलू सिलेंडर अपने पुराने रेट 892.50 रुपये में मिलेगा।

लखनऊ, जयपुर, आगरा के रेट
उत्तर प्रदेश के आगरा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 815.5 रुपये ही हैं, लेकिन अब कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 1793.5 रुपये हो गया है। लखनऊ में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर 840.5 रुपये में मिलेगा तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1861 रुपये में। राजस्थान के जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 806.50 रुपये है। दूसरी ओर यहां 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1767.5 रुपये का हो गया है।

बाड़मेर के पादरू में दिनदहाड़े व्यापारी संघ के अध्यक्ष की हत्या

0

बालोतरा : सिवाना उपखंड क्षेत्र के बड़े पादरू कस्बे में बुधवार को युवक दिन दहाड़े व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया। आक्रोशित दुकानदारों व ग्रामीणों ने बाजार बंद रख हत्यारे को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने व कड़ी सजा देने की मांग की। पुुलिस ने एक युवक को दस्तयाब कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है।

कस्बे पादरू के कुण्डल रोड व्यापारी उस्बलाल जैन (55) वर्ष अपनी किराणा की दुकान बैठा था। इस दौरान सुबह करीब 10.42 मोटर साइकिल पर सवार होकर एक नकाबपोश युवक आया और कुल्हाड़ी से व्यापारी पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे पहले की लोग एकत्रित होते युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग घायल को पादरू अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

image 2

बाजार बंद रखे

घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में दुकानदार, ग्रामीण बाजार में एकत्रित हुए। तत्काल बाजार बंद कर हत्यारे की तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग को लेकर े रोष प्रकट किया। एसपी-विधायक मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुंदरी कंवरिया, पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा मय पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। सिवाना,सिणधरी,जसोल की पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंची । कुछ समय बाद विधायक हमीरसिंह भायल भी मौके पर पहुुंच गए। यहां व्यापारियाें व कस्बे के लोगों ने घटनापर रोेष जताया। जिस पर समझाइश की गई कि पुलिस शीघ्र ही कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ब्रह्मधाम आसोतरा के किए दर्शन

0

बालोतरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जोधपुर प्रांत के प्रवास के दौरान ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ दर्शन करने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार होसबाले ने ब्रह्मा जी व खेतेश्वर भगवान मन्दिर के दर्शन कर वेदांताचार्य डॉक्टर ध्यानाराम जी से संघ शताब्दी वर्ष व पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा की तथा ट्रस्ट के सभी गणमान्य सज्जनगण और पधारे हुए भक्तगणों के साथ संवाद किया।

जिसमें बताया कि यह राष्ट्र आध्यात्म आधारित है अध्यात्म से ही इस राष्ट्र के उत्थान की कल्पना है आध्यात्मिक के बिना कुछ भी नहीं कहा जा सकता इसलिए हम सब आध्यात्मिक होकर ऐसी 1:00 शक्ति केन्द्रो पर आकर ऊर्जा प्राप्त करते हैं आज हम सभी कार्यकर्ताओं को भी यहां आकर अच्छी ऊर्जा प्राप्त हुई वेदांताचार्य जी ने भी संघ के सेवा कार्यों तथा सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। राजपुरोहित समाज व ब्रह्मधाम तीर्थ ट्रस्ट की तरफ से सरकार्यवाह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन, राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री, क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्याम मनोहर, प्रांत प्रचारक विजयानंद, प्रांत कार्यवाह खीमाराम सह प्रांत प्रचारक राजेश कुमार व जिले के संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।