Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 56 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 56

लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिन की दी बधाई

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी भारत के सबसे प्रशंसनीय राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है।महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री मोदी देर शाम आडवाणी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। लगभग आधा घंटा तक उनकी और आडवाणी की मुलाकात हुई।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, ‘‘लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी खास है क्योंकि इसी साल उन्हें राष्ट्र के उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।’’

न्होंने कहा, ‘‘भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक आडवाणी ने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित किया। बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त रहा। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आडवाणी के आवास पर जाकर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें महान राजनेता और भारतीय राजनीति का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी के अथक समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्र की प्रगति में एक अमिट छाप छोड़ी है।

अमित शाह ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा और संगठन कौशल का अनुपम परिचय देते हुए भाजपा को लोककल्याण का प्रतीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘‘उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन सुदृढ़ और व्यापक हुआ। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनके कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हू।’’

अनीता चौधरी हत्याकांड आरोपी गुलामुद्दीन गिरफ्तार, तैयब अंसारी भी जोधपुर पुलिस के शिकंजे में

0

जोधपुर के बहुचर्चित ब्यूटीशियन अनिता चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ लिया गया है। उसे शाम तक पुलिस जोधपुर लेकर पहुंचेगी। पुलिस द्वारा की जा रही आरंभिक पूछताछ में पता लगा कि वह बार- बार बयान बदल रहा है। अपनी पत्नी को बेकसूर बता रहा है। हत्या में एक और व्यक्ति के शामिल होने की बात भी कह रहा है। इसके अलावा उसने मृतका और बिल्डर तैयब अंसारी के बीच में एक साल से विवाद होने की जानकारी दी है। मगर पुलिस को उसके बयानों पर विश्वास नहीं हो रहा है। तैयब अंसारी को सरदारपुरा पुलिस एक बार फिर शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। संभवत: दोनों को आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ होगी। फिलहाल उसके जोधपुर पहुंचने के बाद उसकी गिरफ्तारी दर्शा कर पुलिस कोर्ट में पेश कर अपनी कस्टडी में लेगी।

इधर एसीपी पश्चिम छवि शर्मा शुक्रवार सुबह पुलिस टीम के साथ में बोरानाडा क्षेत्र के गांगाणा गांव पहुंची जहां पर अनीता चौधरी का शव गड्ढे से बरामद किया गया था। शव का फिर से बारिकी से निरीक्षण किया गया। सारे साक्ष्य की पड़ताल की गई। हत्या का आरोपी जोधपुर लाए जाने के बाद सिलसिलेवार पूछताछ में कई बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है। सर्व समाज और जाट समाज की तरफ से भी नई सड़क पर इस हत्याकांड को लेकर सांकेतिक धरना दिया गया है। जाट समाज नेता शारदा चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है।

अनीता की सहेली सुमन भी गिरफ्तार: 

उल्लेखनीय है कि पुलिस को जिन जिन लोगों के इस मामले में शक था, उन्हें दो दिन पहले शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया था। कुछ लोगों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया, जिसमें सुमन उर्फ सुनिता भी शामिल हैं। जिनको अब गुलामुद्दीन के पकड़े जाने के बाद वापस पूछताछ के लिए लाया जाएगा।

कौन है तैयब अंसारी: 

तैयब अंसारी मूलत: पाली का रहने वाला है। तीस साल पहले तक वहां पर आटो चलाता था. जोधपुर आने के बाद उसने प्रोपर्टी का काम शुरू कर दिया। पाली में भी कई विवादित प्रोपर्टी उसने खरीदी। जोधपुर में उसने अपना रसूख बढ़ाया और बड़े लोगों की सूची में शामिल हो गया। देखते देखते ही उसने कमला नेहरू नगर में आलीशान बंगला बना लिया। उसके फार्म हाउस भी है। अनीता से उसका संपर्क पुराना बताया जा रहा हैं। दोनों साथ में ही प्रोपर्टी का काम करते थे, लेकिन बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले किसी प्रोपर्टी के विवाद को लेकर अनबन होने के बाद दूरियां हो गई थी। अनीता की हत्या के बाद उसकी सहली ने इसके पीछे उसका हाथ होने का शक जताया था।

हत्या कहीं और करने का शक: 

पुलिस को शक है कि गुलामुद्दीन ने अनीता की हत्या कहीं और की थी। क्योंकि उसके घर के पास गड्ढे में टुकड़ों में शव बरामद किया गया था, जबकि उसके घर में कहीं पर भी पुलिस को खून का कतरा नहीं मिला। इसके चलते इस आशंका को बल मिला है।

पुलिस फिर पहुंची आरोपी के घर:

 इधर, सरदारपुरा थाना पुलिस शुक्रवार को एक बार फिर गुलामुद्दीन के घर पहुंची। एसीपी छवि शर्मा के निर्देशन पुलिस ने घर के आस पास पड़ताल की। जिस गड्ढे से अनीता का शव बरामद हुआ था, उसका फिर मौका मुआयना किया गया। एसीपी शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी जोधपुर नहीं पहुंचा है। घटना स्थल का मौका मुआयना परिवादी के साथ होता है, लेकिन अभी वह नहीं आया। इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फिर से घटना स्थल का दौरा किया है।

जम्मू कश्मीर विधानसभा में 370 की बहाली के प्रस्ताव पर बवाल, पाक से आए रिफ्यूजियों का छलका दर्द

0

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार सुबह बड़ा बवाल हो गया। यहां अनुच्छेद-370 की वापसी के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत हो गई। बीजेपी विधायकों की इस मुद्दे पर पक्ष में खड़े विधायकों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक एक दूसरे को धक्का देते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला अनुच्छेद 370 की वापसी से जुड़ा है। लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में अनुच्छेद-370 का बैनर दिखाया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच धक्का मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई है। इस बैनर के दिखाए जाने का बीजेपी विधायक और नेता विपक्ष सुनील शर्मा ने कड़ा विरोध किया।

रोकनी पड़ी विधानसभा की कार्यवाही

पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच टकराव इतना ज्यादा बढ़ गया, कि इसके चलते स्पीकर को मार्शल तक को बुलाना पड़ा। मार्शल्स को बीच-बचाव के लिए बुलाए जाने के साथ ही स्पीकर ने सदन की कार्यवाही तक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया। राशिद इंजीनियर के भाी खुर्शीद अहमद शेख, लंगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक हैं।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद पारा ने आर्टिकल 370 और 35ए को फिर से बहाल करने के लिए जम्मू कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया था। इस मुद्दे पर बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने बयान जारी किया है और इस घटना के लिए सीएम उमर अब्दुल्ला पर हमला बोला।

एनसी और कांग्रेस पर बोला हमला

बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने कहा कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन गया है लेकिन उमर अब्दुल्ला सरकार पाकिस्तान का हौंसला बढ़ा रही है। 370 ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद और पाकिस्तान की मानसिकता को जन्म दिया। रविंद्र रैना ने कहा कि 370 के प्रस्ताव को गैर संवैधानिक तरीके से विधानसभा में लाकर चोरों की तरह छिपकर जल्दबाजी में पेश करना दिखाता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोबारा जम्मू कश्मीर में हालात खराब करना चाहती है।

बीजेपी विधायकों को निकाला बाहर

सदन में हंगामे के बीच बीच बचाव के लिए अंदर बुलाए गए मार्शल्स ने मामले को शांत करने की कोशिश की और इस दौरान मार्शल्स कुछ विधायकों को सदन से बाहर भी ले गए।

बुलेट ट्रेन ट्रैक का पुल गिरने से 3 मजदूरों की मौत, मृतकों को 20-20 लाख की आर्थिक मदद

0

आणंद: गुजरात के आणंद में मंगलवार को बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के लिए बनाए जा रहे ट्रैक का एक पुल गिर गया है। जानकारी के अनुसार, वासद के पास यह हादसा हुआ। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई है। 4 मजदूरों के दबे होने की खबर थी। हादसे की खबर मिलते ही आणंद पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

आणंद के एसपी गौरव जासानी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वासद गांव के पास बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम के दौरान यह हादसा हुआ है। इसमें 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मलबे को हटाया जा रहा है।

9 पुलों का काम हो चुका है पूरा
बता दें कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य 29 अक्टूबर को पूरा हो गया था। कॉरिडोर के लिए वापी और सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच सभी नौ (09) नदी पुलों का निर्माण किया जा चुका है। गुजरात राज्य में 20 नदी पुलों में से 12 नदी पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। यह गुजरात राज्य में 20 नदी पुलों में से पूरा किया गया 12वां नदी पुल है।

गुजरात में पूरे होने वाले 12 नदी पुल की बात करें तो वापी और सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच खरेरा (नवसारी जिला), पार(वलसाड जिला), पूर्णा (नवसारी जिला), मिंधोला (नवसारी जिला), अंबिका (नवसारी जिला), औरंगा (वलसाड जिला), कोलक नदी (वलसाडजिला), कावेरी नदी (नवसारी जिला) और वेंगानिया (नवसारी जिला) है। इनके अलावा तीन पुल की बात करें तो धादर (वडोदरा जिला), मोहर (खेड़ा जिला), वत्रक (खेड़ा जिला) है।

बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने को नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) दिन-रात जुटा हुआ है. इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के निर्माण में अहम प्रगति हुई है। गुजरात के वापी और सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच पड़ने वाली सभी नौ नदियों पर पुलों का निर्माण कर लिया गया है। हाल ही में नवसारी जिले में खारेरा नदी पर 120 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके साथ ही गुजरात में कुल बनाए जाने वाले 20 नदी पुलों में से 12 का निर्माण हो चुका है।

उत्तर प्रदेश में मकान गिराना महंगा पड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 25 लाख के मुआवजा का निर्देश

0

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने यूपी सरकार को आदेश दिया है कि बुलडोजर से जिसका घऱ तोड़ा गया है उसे 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इस मामले में सीजेआई ने कहा कि घर तोड़ने में किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। खुद सरकार की ओर से हलफनामा देकर कहा गया है कि इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया।

सीजेआई ने जताई नाराजगी

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से कहा गया कि सिर्फ 3.6 वर्गमीटर का अतिक्रमण था। आपकी ओर से इसका कोई प्रमाण नहीं दिया गया। बिना नोटिस दिए आप किसी का घर तोड़ने कैसे शुरू कर सकते हैं। किसी के भी घर में घुसना अराजकता है। आप पीड़ित को 25 लाख रुपये का मुआवजा दें। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया- कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह से मनमानी है। हमारे पास हलफनामा मौजूद है। आप साइट पर गए और लोगों को घर तोड़ने की जानकारी दे दी। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि आपके यह कहने का आधार क्या है कि यह अनाधिकृत था, आपने 1960 से क्या किया है, पिछले 50 साल से क्या कर रहे थे। सीजेआई ने कहा कि वार्ड नंबर 16 मोहल्ला हामिदनगर में स्थित अपने पैतृक घर और दुकान के विध्वंस की शिकायत करते हुए मनोज टिबरेवाल द्वारा संबोधित पत्र पर स्वत: संज्ञान लिया गया था।

कोर्ट ने पूछे तीखे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यूपी सरकार से कहा कि आपके अधिकारी ने पिछली रात सड़क चौड़ीकरण के लिए पीले निशान वाली जगह को तोड़ दिया, अगले दिन सुबह आप बुलडोजर लेकर आ गए। आप परिवार को घर खाली करने का समय भी नहीं देते। इस मामले में सड़क चौड़ीकरण तो सिर्फ एक बहाना नजर आता है। सीजेआई ने कहा कि यूपी ने एनएच की मूल चौड़ाई दर्शाने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है। एनएचआरसी की रिपोर्ट बताती है कि तोड़ा गया हिस्सा 3.75 मीटर से कहीं अधिक था।

अमेरिका में 132 साल बाद रचा गया इतिहास, डोनाल्‍ड ट्रंप दूसरी बार चुने गए अमेरिकी राष्‍ट्रपति

0

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आ गया है। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर वापसी कर रहे हैं। इस जीत के साथ ही वह कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करेंगे। ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद ट्रंप गैर-लगातार कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे राष्ट्रपति होंगे, यह उपलब्धि आखिरी बार 132 साल पहले हासिल की गई थी। ग्रोवर क्लीवलैंड अमेरिका के 22वें और 24वें राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1885 से 1889 और 1893 से 1897 तक सेवा दी। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का पहला कार्यकाल 2016 से 2020 के बीच था। हालांकि, 2020 के चुनाव की दौड़ में ट्रंप जो बाइडेन से हार गए। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप के बारे में कहा जा रहा है कि वह 20 वर्षों में लोकप्रिय वोट जीतने वाले पहले रिपब्लिकन हो सकते हैं। ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस को बड़ी मात दी है। ट्रम्प को 538 में से 277 इलेक्टोरल वोट मिले है। जबकि बहुमत के लिए किसी उम्मीदवार को 270 वोटों की जरूरत होती है।

image 12

वही, कमला हैरिस को 224 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। अमेरिकी इतिहास में पूर्व राष्ट्रपति जो पिछला चुनाव हार गया हो फिर से राष्ट्रपति बनने जा रहा है। ऐसा 132 साल बाद हुआ जब अमेरिका में कोई व्यक्ति दूसरी बार राष्ट्रपति बना है। बता दे कि डोनाल्ड ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे और 2020 में जो बाइडेन से हार गए थे। अब 2024 जीतकर दूसरी बार राष्ट्रपति बन गए है। ट्रम्प 20 जनवरी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में समर्थकों को संबोधित करते हुए अपनी जीत की घोषणा की। ट्रम्प ने वोटर्स का धन्यवाद किया। ट्रम्प ने कहा कि मैं आपका 47वाँ राष्ट्रपति चुना गया हूँ। आने वाला समय अमेरिका का स्वर्ण युग होगा। मैं एक-एक पल अमेरिका के लिए लड़ूंगा। मेरी एक-एक सांस अमेरिका के लिए होगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूँगा जब तक हम वह मज़बूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते।

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को याद करते हुए कहा, “कई लोगों ने मुझसे कहा है कि भगवान ने किसी कारण से मेरी जान बचाई। वह कारण था हमारे देश को बचाना और अमेरिका को महानता की ओर पुनः ले जाना और अब हम मिलकर उस मिशन को पूरा करने जा रहे हैं।”

पीएम मोदी ने ट्रम्प को दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने 4 तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ”मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रम्प को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1854075308472926675?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1854075308472926675%7Ctwgr%5Ee3d5d228dbdfd7cca1389041711f1e9ef9d88431%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjagruktimes.co.in%2Fnational-news%2Fdonald-trump-will-become-americas-president-for-the-second-time-pm-modi-congratulated-him%2F

बाड़मेर बालोतरा जिला राजपुरोहित युवा मंडल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

0

बेंगलोर: बाड़मेर बालोतरा जिला राजपुरोहित युवा मंडल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मैसूर रोड स्थित राजपुरोहित समाज भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ खेतेश्वर भगवन की तस्वीर के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जोगसिंह पादरू ने अतिथियों का स्वागत किया। वही अथितियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

image 6

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रघुनाथसिंह और मालसिंह ने मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मोमेंटो देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महिलाओं ने संगीत और नृत्य का भरपूर आनंद लिया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

image 10
image 8
image 5
image 11

इस अवसर पर भीमसिंह अराबा, भरतसिंह लुदराड़ा, छगनसिंह आसोतरा, चैनसिंह इंद्राणा, देवीसिंह होटलु, मेहरसिंह गोलिया, बालूसिंह रमणीय, मोहनसिंह गोलिया, रघुनाथसिंह अर्थण्डी, रघुवीरसिंह ढोक, कैलाशसिंह इंद्राणा और जोधसिंह मेली सहित सभी सदस्यगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकरसिंह सिवाना ने कुशलता पूर्वक किया।

आगरा के पास वायुसेना का फाइटर जेट MiG-29 क्रैश, जमीन से टकराने से पहले दोनों पायलटों ने खेत में कूदकर बचाई जान

0

आगरा: आगरा में सोमवार को वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग 29 क्रैश हो गया था। प्लेन 29 में खराबी आई तो पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। जहां पर फाइटर प्लेन गिरा है, उससे दूर दूसरे गांव में फाइटर प्लेन मिग 29 के पायलट ने पैराशूट से सेफ लैंडिंग की। ग्रामीणों ने वीडियो बनाते हुए तुरंत विंग कमांडर को घेर लिया। पहले पैराशूट से पायलट को बाहर निकाला। इसके बाद विंग कमांडर के लिए चारपाई लेकर आए। इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि आप चिंता नहीं करें। मैं अकेला ही फाइटर प्लेन में था। मैं सुरक्षित हूं। आपके सामने हूं। आप लोग शांत करें। प्लेन भी खाली जगह पर गिरा है। इसके बाद एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और विंग कमांडर को लेकर आया।

image 4


प्लैन क्रैश होते ही हुआ धमाका
बता दें कि एयरफोर्स का फाइटर प्लेन मिग-29 आगरा की किरवली तहसील के कागारौल थाना स्थित गांव सोंगा में सोमवार को शाम करीब चार बजे क्रैश हो गया था। हवा में कलाबाजी करते हुए फाइटर प्लेन आग का गोला बना और पलक झपकते ही खेत में गिर गया था। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण जैसे ही प्लेन के पास पहुंचे तो धमाके हुए। ग्रामीणों ने फाइटर प्लेन गिरने और पायलट के उतरने के वीडियो बनाए हैं, जो अब वायरल हो रहे हैं।
फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया
गांव में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन मिग 29 क्रैश होने और आग लगने की सूचना पर पुलिस, सेना और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों धधकते फाइटर प्लेन की आग पर काबू पाया। इसके बाद सेना और एयरफोर्स ने मोर्चा संभाल लिया।
क्रैश होने से पहले विंग कमांडर कूदे
डिफेंस पीआरओ शांतुन प्रताप सिंह ने बताया कि मिग 29 में एक ही पायलट थे, जो सुरक्षित लैंडिग कर लिया है। आगरा से 15 मील पहले प्लेन क्रैश हुआ था। क्रैश होने से पहले ही पायलट (इजेक्ट सिस्टम) विमान से कूदकर बाहर निकल आए थे।

पहले भी हुआ है इस तरह की घटनाएं

सनद रहे कि यह पहली बार नहीं है कि मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दो सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 फाइटर जेट तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हो गया था। लेकिन, इस दुर्घटना से पहले ही पायलट सुरक्षित रुप से बाहर निकलने में सफल रहा था। वहीं, बाड़मेर सेक्टर में वायुसेना के अड्डे से प्रशिक्षण पर निकले फाइटर जेट में खराबी आ गई थी। जिसके बाद वह बाड़मेर के उत्तरलाई के नजदीक एक खेत में क्रैश हो गया था। गनीमत यह रही कि यह इलाका आबादी से दूर था। जिसकी वजह से जान-माल की क्षति नहीं हुई।

“गणेश जी के 108 नामों का स्मरण करने से सभी कष्ट दूर होते हैं”

0

भगवान गणेश के 108 नामों में उनके दिव्य रूप, गुण, और कृत्य का अद्भुत वर्णन मिलता है। इन नामों का स्मरण और जप करने से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। यहाँ उनके 108 नामों की सूची, उनके स्वरूप, गुण, और कृत्य के साथ दी गई है:

  1. वक्रतुंड – कठिनाइयों को नष्ट करने वाले।
  2. एकदंत – त्याग का प्रतीक, एक दांत वाले।
  3. गजानन – विशालता और बुद्धिमानी के प्रतीक।
  4. लंबोदर – सहनशीलता और उदारता के प्रतीक।
  5. विघ्नहर्ता – सभी बाधाओं को दूर करने वाले।
  6. सिद्धिविनायक – सिद्धियों और सफलता के दाता।
  7. बालचंद्र – मनमोहक रूप, मस्तक पर चंद्रमा धारण करने वाले।
  8. गणपति – सभी गणों के स्वामी।
  9. मंगलमूर्ति – शुभता, समृद्धि, और शांति का प्रतीक।
  10. धूम्रकेतु – रौद्र और शक्ति के प्रतीक।
  11. शूपकर्ण – बड़े कानों वाले, सबकी बातें सुनने की शक्ति।
  12. विनायक – मार्गदर्शक, सभी कार्यों के आरंभकर्ता।
  13. महाबल – महान शक्ति और साहस का प्रतीक।
  14. गुणीन – सभी गुणों से परिपूर्ण।
  15. उमापुत्र – देवी पार्वती के प्रिय पुत्र।
  16. विघ्नराज – विघ्नों पर राज करने वाले।
  17. सुमुख – सुंदर मुख वाले।
  18. दयानिधि – दया और करुणा का सागर।
  19. महोदर – विशाल पेट वाले, उदारता के प्रतीक।
  20. गुणनायक – सद्गुणों के स्वामी।
  21. नादप्रिय – संगीत और कला प्रेमी।
  22. भालचंद्र – मस्तक पर चंद्रमा धारण करने वाले, शीतलता के प्रतीक।
  23. विघ्नराजेंद्र – विघ्नों के अधिपति।
  24. अक्षमालाधर – ध्यान और साधना का प्रतीक।
  25. हरिद्र – हल्दी से विभूषित, पवित्रता और शुभता के प्रतीक।
  26. सिद्धिप्रदायक – सिद्धियां देने वाले।
  27. गुणीश – समस्त गुणों के स्वामी।
  28. मूषकवाहन – मूषक पर सवार, विनम्रता के प्रतीक।
  29. वक्रतुंड महाकाय – विशाल और शक्तिशाली रूप।
  30. सिद्धिदाता – सिद्धियां और सफलताएं प्रदान करने वाले।
  31. भवात्मज – संसार को आशीर्वाद देने वाले।
  32. भूप – समस्त भूमंडल के रक्षक।
  33. बुद्धिविनायक – बुद्धि के स्वामी।
  34. विकट – विकराल और रौद्र रूप धारण करने वाले।
  35. अमित – असीमित शक्ति और गुण के प्रतीक।
  36. अलंपत – संपत्ति और ऐश्वर्य के स्वामी।
  37. अव्यक्त – रहस्यमय, जो सभी के लिए अदृश्य हैं।
  38. बलकारी – बल और पराक्रम के प्रतीक।
  39. बटुवेश – छोटे बालक का रूप धारण करने वाले।
  40. भूप – पृथ्वी का अधिपति।
  41. भवात्मज – संसार का कल्याण करने वाले।
  42. चामरकर – विशुद्धता और शीतलता के प्रतीक।
  43. चंद्रविनायक – चंद्र से सुशोभित, शांति का प्रतीक।
  44. देवंतक – दैत्यों का नाश करने वाले।
  45. देवव्रत – नियम और धर्म का पालन करने वाले।
  46. देवेश – सभी देवताओं के अधिपति।
  47. गजवक्र – हाथी जैसी सूंड वाले।
  48. गजवक्त्र – हाथी के मुख वाले।
  49. गणधिप – समस्त गणों के अधिपति।
  50. गणाध्यक्ष – गणों के प्रधान।
  51. गणेश – ज्ञान और बुद्धि के स्वामी।
  52. हरिद्र – हल्दी के समान तेजस्वी।
  53. हेरंब – संकटों को दूर करने वाले।
  54. ईशानपुत्र – ईश्वर के पुत्र।
  55. जगद्वंद्य – जगत में पूजनीय।
  56. जप्तव्य – जिनका जप किया जाता है।
  57. करिद्वंस – शत्रुओं का नाश करने वाले।
  58. कृपाकर – दया और करुणा के प्रतीक।
  59. लम्बकर्ण – विशाल कान वाले।
  60. लम्बशूर्प – लंबी शूरपी वाली।
  61. महायोग – महान योगी।
  62. महागणपति – महान गणपति।
  63. महाकाय – विशाल काया वाले।
  64. महेश्वर – महान ईश्वर।
  65. मनोहर – मनमोहक रूप वाले।
  66. मंगलमूर्ति – शुभ और मंगल रूप वाले।
  67. मायामूर्ति – मायावी रूप वाले।
  68. मुदाकर – आनन्द का स्रोत।
  69. नमस्तुभ्यं – जिन्हें नमन किया जाता है।
  70. नागराज्य – नागों के राजा।
  71. नंदक – आनंद प्रदान करने वाले।
  72. नित्यानंद – शाश्वत आनंद के स्रोत।
  73. नित्यशुद्ध – सदा शुद्ध।
  74. ओंकार – ओं का प्रतीक, सृष्टि के मूल।
  75. पाशकर – पाश का धारण करने वाले।
  76. प्रमोदविहीन – जिनसे प्रमाद दूर होता है।
  77. प्रधानपति – मुख्य देवता।
  78. पुरातन – अनादि और पुरातन।
  79. ऋद्धिदाता – समृद्धि प्रदान करने वाले।
  80. सप्तमूर्ति – सात रूपों वाले।
  81. सिद्धिविनायक – सफलता के दाता।
  82. शिवानंद – शिव के आनंदस्वरूप।
  83. शूर्पकर्ण – विशाल कान वाले।
  84. सुवर्ण – स्वर्ण के समान तेजस्वी।
  85. सुमुख – सुंदर मुख वाले।
  86. सूर्य – उर्जा और प्रकाश के प्रतीक।
  87. सिद्धप्रसाद – सिद्धियों का वरदान देने वाले।
  88. त्रिनेत्र – तीन नेत्र वाले।
  89. उदय – उन्नति के प्रतीक।
  90. नम: गणपतये – समर्पण का प्रतीक।
  91. उमासुत – माता पार्वती के पुत्र।
  92. सिद्धिदाता – सिद्धियां प्रदान करने वाले।
  93. मंगल – मंगलमय रूप।
  94. नादप्रिय – संगीत प्रेमी।
  95. सिद्धप्रदायक – सिद्धियां देने वाले।
  96. सिद्धिविनायक – सिद्धियों के स्वामी।
  97. विघ्नराजेंद्र – विघ्नों के अधिपति।
  98. वक्रतुंड – टेढ़ा मुख।
  99. लंबोदर – बड़े पेट वाले।
  100. सिद्धिविनायक – सफलता और सिद्धियों के दाता।
  101. धूम्रकेतु – धुएं के समान केतु।
  102. अक्षमालाधर – माला धारण करने वाले।
  103. विनायक – अग्रणी।
  104. विघ्नहर्ता – विघ्नों का नाशक।
  105. गजानन – गज मुख वाले।
  106. महाबल – महान बलशाली।
  107. विघ्नराज – विघ्नों के स्वामी।
  108. नमो गणपतये – सभी को अभय देने वाले।
nhy 1

इन नामों का जप करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं, भक्तों को सिद्धियों और सफलता का वरदान प्राप्त होता है। भगवान गणेश अपने भक्तों के कल्याण और उन्नति में सहायक होते हैं।

पटाखा फोड़ने पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली, अस्पताल जाने के क्रम में हुई मौत

0

पटना: बिहार के शेखपुरा जिले के सिरारि थाना क्षेत्र अंतर्गत महासार गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दिवाली की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। वजह सिर्फ इतनी सी कि पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। रिटायर्ड आर्मी जवान ने पटाखा छोड़ने को लेकर एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उचार दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित अपने बच्चे को गांव की गली से घर ले जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए आर्मी के जवान ने उसे गोली मार दी।

मातम में बदली दिवाली की खुशियां

गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर्स ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में भी उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि मृतक शिव शंकर महतो और आर्मी जवान अजय यादव का पहले से विवाद चल रहा था। आर्मी जवान ने उससे इसी बात का बदला लिया है। 

मामूली विवाद पर युवक की हत्या

 सिरारि थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि दबंग आर्मी जवान आए दिन उनके साथ कुछ न कुछ करता रहता है। इसके बाद भी पुलिस कोई भी एक्शन नहीं लेती।