Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 50 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 50

फडणवीस का महाराष्ट्र का CM बनना तय:भाजपा विधायक दल ने नेता चुना, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

0

मुंबई

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। फडणवीस आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वह कल सीएम पद की शपथ लेंगे।

बीजेपी कोर कमेटी में तय हुआ कि देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव विधायकों की बैठक में लाया जाएगा। सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटील ये दोनों देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हो रही है. विधान भवन में पार्टी की ये मीटिंग हो रही है। इस बैठक के बाद विधायक दल की बैठक होगी।

इसके बाद बीजेपी अपने सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ उनके समर्थन पत्र लेकर 3.30 बजे राज्यपाल के पास जाएगी। इसमें महायुति के नेता भी होंगे। राज्यपाल से मिलकर बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. सीएम फेस चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।

किसान संकट में, क्यों नहीं निभाया किया गया वादा, मोदी सरकार से नाराज हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक कार्यक्रम में मौजूद थे और वहां पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे। धनखड़ ने कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान से कह दिया कि किसानों से वादा किया तो कितना निभाया गया है, इसके बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चिंता जताई कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) जैसे प्रमुख संस्थानों के अस्तित्व के बावजूद किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संकट में फंसे किसानों का विरोध प्रदर्शन करना देश के समग्र कल्याण के लिए अच्छा नहीं है।

किसान संकट और पीड़ा में हैं- उपराष्ट्रपति

धनखड़ ने कहा, “आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है क्योंकि किसान संकट और पीड़ा में हैं। अगर ऐसे संस्थान (जैसे आईसीएआर और उसके सहयोगी) जीवित होते और योगदान देते तो यह स्थिति नहीं होती। ऐसे संस्थान देश के हर कोने में स्थित हैं, लेकिन किसानों की स्थिति अभी भी वही है।”

उपराष्ट्रपति धनखड़ केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CIRCOT) के शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। मुंबई स्थित सीआईआरसीओटी भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के तहत आईसीएआर के अग्रणी संस्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही पांचवें स्थान से ऊपर उठकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। हालांकि, विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक की आय में आठ गुना वृद्धि होनी चाहिए, जिसमें से अधिकांश वृद्धि ग्रामीण क्षेत्रों से आनी चाहिए।

वादा किया गया तो क्यों नहीं निभाया गया- जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ ने कहा, “कृषि मंत्री जी एक-एक पल आपका भारी है। भारत के संविधान के तहत दूसरे पद पर बैठा व्यक्ति आपसे अनुरोध कर रहा है कि क्या किसान से वादा किया गया था और वादा किया गया तो क्यों नहीं निभाया गया और वादा निभाने के लिए हम क्या कर रहे हैं? पिछले वर्ष भी आंदोलन था और इस वर्ष भी आंदोलन है। किसान घूम रहा है और हम कुछ कर नहीं रहे हैं।”



उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज किसान आंदोलन का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया है कि समाधान केवल बातचीत से ही निकल सकता है।” उन्होंने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय संस्थानों से किसानों को उनकी आय बढ़ाने के लिए उनके उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

Mobilenews.info: आपकी हर खबर का एकमात्र ठिकाना

क्या आप खबरों की तलाश में हैं? Mobilenews.info पर आपको सब मिलेगा।

🌟 Mobilenews.info क्यों सबसे अलग है?

👉 सबसे तेज़ अपडेट्स:
Mobilenews.info हर ताज़ा खबर को सबसे पहले आपके पास पहुंचाता है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, और स्वास्थ्य – हर श्रेणी में तेज़ और सटीक जानकारी।

👉 विविध कवरेज:
Mobilenews.info हर विषय को कवर करता है:

  • राजनीति: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं।
  • मनोरंजन: बॉलीवुड, हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की खबरें।
  • खेल: क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेल अपडेट।
  • टेक्नोलॉजी: नई तकनीक और गैजेट्स की समीक्षा।
  • स्वास्थ्य: फिटनेस और न्यूट्रिशन पर विशेषज्ञ लेख।
12l mn 4

👉 100% सटीकता:
Mobilenews.info हर खबर को गहराई से जांचता है। आपको केवल भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण जानकारी मिलती है।

👉 हिंदी में न्यूज़:
Mobilenews.info आपकी भाषा में हर खबर को पेश करता है। अब कोई खबर आपसे छूटेगी नहीं।

👉 फास्ट और मोबाइल-फ्रेंडली:
Mobilenews.info का डिज़ाइन सभी डिवाइस के लिए अनुकूल है। चाहे आप मोबाइल, टैबलेट, या लैपटॉप पर हों, खबरें हमेशा एक क्लिक की दूरी पर हैं।


📰 Mobilenews.info की खासियतें:

  • सबसे पहले खबरें: हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले।
  • सटीक और भरोसेमंद जानकारी: तथ्यपरक और गहन रिसर्च।
  • हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध: मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए पूरी तरह से ऑप्टिमाइज़्ड।

📢 Mobilenews.info पर आएँ और खुद अंतर महसूस करें।
🔗 गूगल पर सर्च करें: Mobilenews.info
✍️ हमारी टैगलाइन: “पूरा पढ़ोगे, तो सच जानोगे।”

👉 अभी विजिट करें और हर खबर पर पकड़ बनाएँ:
Mobilenews.info – आपकी खबरें, आपकी भाषा में।
📱 नोटिफिकेशन ऑन करें, ताकि कोई भी खबर आपसे न छूटे।
📡 Mobilenews.info: “हर खबर, हर पल, सबसे सटीक।”

💬 Mobilenews.info: आपकी हर खबर की एकमात्र मंज़िल।

मुख्यमंत्री रहने के बाद अब क्या चाहते हैं एकनाथ शिंदे? जानिए महायुति में ‘गृह क्लेश’ असली वजह

0

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए भले ही एक सप्ताह बीत गया हो, लेकिन सत्ता गठन को लेकर दुविधा अभी तक बनी हुई है। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से अपना दावा छोड़ दिया है। बीजेपी की ओर से उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया गया है। शिंदे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अगर उपमुख्यमंत्री का पद देना है तो उसके साथ गृह मंत्री का पद भी दिया जाना चाहिए। बीजेपी गृह मंत्री का पद छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में विभागों के बंटवारे की चर्चा रुकी हुई है। बीजेपी ने 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की घोषणा कर अप्रत्यक्ष तौर से शिवसेना पर दबाव बढ़ा दिया है।

शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को नेता चुना

शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को विधानमंडल में समूह के नेता के रूप में चुना है, जबकि एनसीपी विधायकों ने अजित पवार को चुना है। लेकिन विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने अभी तक विधानमंडल में समूह नेता का चुनाव नहीं किया है। हालांकि इस बात को लेकर उत्सुकता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? इस कारण चर्चाएं उल्टी चल रही हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा चल रही है कि क्या बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने में चौंकाने वाली रणनीति अपनाएगी।

5 दिसंबर को सिर्फ मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे बीजेपी की बैठक होगी। इस बैठक के समापन के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एबीपी माझा ने खबर दी है कि 5 दिसंबर को सिर्फ मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। 4 दिसंबर की बैठक में मंत्रियों के नाम तय होने पर ही 5 को मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकेगा।

बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बनेगा

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद से अपना दावा छोड़ने के बाद यह साफ हो गया है कि राज्य में एक बार फिर से बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बनेगा। पीटीआई ने बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया कि बीजेपी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम को मंजूरी दे दी है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि फडणवीस दोबारा आएंगे। यह जिज्ञासा का विषय है कि क्या एकनाथ शिंदे नई कैबिनेट में होंगे और यदि हां तो उनके पास क्या हिसाब-किताब होगा।

कैबिनेट का गणित क्या?

राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य हैं। इनमें से 21 मंत्री पद बीजेपी के पास बरकरार रहने की संभावना है। शिवसेना को 12 और एनसीपी को 10 मंत्री मिल सकते हैं। पिछली सरकार में बीजेपी के पास 10 महकमे थे, जबकि शिवसेना और एनसीपी के पास 9-9 विभाग थे। उस समय 15 मंत्री पद खाली थे। करीब सवा साल से ये मंत्री पद नहीं भरे गए हैं।

image 7


राजस्थान में जमीन-मकान खरीदना हुआ महंगा: अब 50 लाख के घर की रजिस्ट्री पर 66 हजार रुपए अतिरिक्त खर्च

0

राजस्थान में घर-जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। सरकार ने बढ़ी हुई डीएलसी रेट (बाजार कीमत) को आज (2 दिसंबर) से लागू कर दिया है। शहरी इलाकों में डीएलसी रेट 5 से 15 फीसदी तक, जबकि कुछ ग्रामीण इलाकों में 50 फीसदी बढ़ाई गई है।

राजस्थान में घर-जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। सरकार ने बढ़ी हुई डीएलसी रेट (बाजार कीमत) को आज (2 दिसंबर) से लागू कर दिया है। शहरी इलाकों में डीएलसी रेट 5 से 15 फीसदी तक, जबकि कुछ ग्रामीण इलाकों में 50 फीसदी बढ़ाई गई है। 15 फीसदी के हिसाब से 50 लाख रुपये कीमत के घर की रजिस्ट्री पर 66 हजार रुपए ज्यादा देने होंगे।

मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने किया सुसाइड, तेलंगाना के घर में पाई गई मृत ; Actress Shobhitha Shivanna Suicide

0

बैंगलोर : कन्नड़ टेलीविजन और फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना का निधन हो गया है। रविवार को हैदराबाद के गचीबावली इलाके में उनके अपार्टमेंट में उनका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने आत्महत्या का संदेह जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

शोभिता शिवन्ना ने कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसकों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शोभिता कर्नाटक के हसन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली थी और पिछले दो सालों से हैदराबाद में रह रही थी, उनकी मौत के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं, अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

image 3

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बेंगलुरु लाया जा सकता है। शोभिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

image 5

एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो में काम किया.. इसके अलावा उन्होंने ब्रह्मगंटू समेत कई पॉपुलर सीरियल में अपनी चमक बिखेरी। बाद में उन्होंने “गालिपता”, “मंगला गौरी”, “कोगिले”, “ब्रह्मगंतु” और “दीपावु निन्नाडे गैलियु निन्नाडे” जैसे धारावाहिकों और “एराडोंडला मूरू”, “एटीएम: अटेम्प्ट टू मर्डर”, “जैकपॉट” जैसी फिल्मों में काम करके प्रसिद्धि पाई।

आंध्र प्रदेश में भंग किया राज्य वक्फ बोर्ड, चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली सरकार का चौंकाने वाला फैसला

0

Hydrabad : Waqf Board Dissolved in Andhra Pradesh: देशभर में वक्फ बिल को लेकर छिड़ी बहस के बीच आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वक्फ बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें स्टेट वक्फ बोर्ड को भंग करने की घोषणा की गई है। पिछली वाईएसआरसीपी सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड गठित हुआ था।

चंद्रबाबू नायडू सरकार ने पिछली सरकार के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जारी जीओ-47 को रद्द करते हुए जीओ-75 जारी किया है। सरकार ने कहा कि आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। उसी समय राज्य वक्फ बोर्ड के गठन के 2023 के सरकारी आदेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाले लंबित मुकदमों के कारण एक प्रशासनिक शून्यता पैदा हो गई थी। अधिसूचना में लिखा है- ‘अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के गठन के लिए जारी G.O.Ms.No.47 को वापस लेता है।’

मुख्य कार्यकारी, राज्य वक्फ बोर्ड, विजयवाड़ा ने सरकार के ध्यान में बोर्ड के निष्क्रियता, मुकदमों को हल करने और प्रशासनिक शून्यता को रोकने के लिए जिओ 47 पर कई सवाल उठायें। याचिकाओं के लंबित रहने की बात भी कही गई। सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार ने पिछले आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया है। ताकि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा हो सके और कामकाज में कोई बाधा न हो।

भाई शरजील इमाम दिल्ली की जेल में बंद और बहन फरहा निशात ने पास की न्यायिक सेवा परीक्षा, बनीं जज

0

जहानाबाद: जहानाबाद की फरहा निशात ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर ली है। वह अब जज बनेंगी। फरहा, देशद्रोह के मामले में जेल में बंद शरजील इमाम की चचेरी बहन हैं। इस खुशखबरी से शरजील का परिवार बेहद खुश है। फरहा की इस उपलब्धि ने पूरे जहानाबाद को गौरवान्वित किया है। वह खासतौर पर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

शरजील के जेल जाने के बाद परिवार के लिए पहली खुशी

फरहा निशात (28) ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। शरजील इमाम के जेल जाने के बाद उनके परिवार के लिए यह पहला खुशी का मौका है। फरहा की कामयाबी ने उनके परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। यह मुस्कान किसी और ने नहीं, बल्कि फरहा ने ही दी है।

फरहा ने सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के रूप में किया हैं काम

फरहा की शुरुआती पढ़ाई काको में हुई। उनकी मां अकबरी खातून गृहिणी हैं। उनके पिता निशात अख्तर सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके हैं। फरहा ने CLAT परीक्षा पास की। उसके बाद हिदायतुल्लाह नेशनल यूनिवर्सिटी, रायपुर से 2018 में कानून की पढ़ाई पूरी की। फरहा ने सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क और रिसर्च असिस्टेंट के रूप में भी काम किया। यहां उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को करीब से समझा। इसके बाद उन्होंने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

फरहा निशात को क्या पसंद?

फरहा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन-बहनोई और छोटे भाई-बहनों को देती हैं। उन्होंने सेल्फ स्टडी और परिवार के मार्गदर्शन से प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास की। इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने कुछ संस्थानों की मदद ली। फरहा को किताबें पढ़ना, बच्चों को पढ़ाना और सीरियल देखना पसंद है। वह कहती हैं कि वह जल्द और न्यायपूर्ण फैसले देकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

शरजील के छोटे भाई ने लिखा भावुक पोस्ट

फरहा की इस उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। शरजील के छोटे भाई मुज्जम्मिल इमाम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जिंदगी का यही फलसफा है। एक तरफ भाई जुल्म के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए जेल में, तो दूसरी तरफ बहन जुल्म के खिलाफ इंसाफ देने के लिए अब जज की कुर्सी पर बैठेंगी। छोटी बहन फरहा निशात 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण हुई। मुझे उम्मीद है कि अपने कार्यकाल में तुम अपने फैसलों से किसी बेगुनाह के साथ जुल्म नहीं होने दोगी।’

राजस्थान के ट्रांसपोर्ट व्यापारी के यंहा मिला 25 किलो का सोना – आयकर का छापा, करीब 100 करोड़ की अघोषित संपत्ति का हो सकता है खुलासा

0

जयपुर। उदयपुर के मशहूर ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर और ऑफिस पर ईडी ने छापेमारी की। जिसमें छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित कारोबारी के घर से 25 किलो सोना बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 18.34 करोड़ रुपए है। वहीं ईडी को लगभग 4 करोड़ रुपए कैश भी मिला हैं।

भारी मात्रा में बरामद किया सोना

इसके साथ ही ईडी ने 8 लॉकर भी बरामद किए हैं, जिनमें भारी मात्रा में नकदी और सोना होने की संभावना है। यह कार्रवाई 28 नवंबर की सुबह की गई थी, जो उदयपुर, बांसवाड़ा, जयपुर, महाराष्ट्र और गुजरात के 23 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में चल रही इस छापेमारी में 250 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। उदयपुर में टीकम सिंह राव के तीन घर, 9 ऑफिस और एक गोदाम पर ईडी ने छापेमारी की है।

दस्तावेजों की जांच जारी

वहीं, बांसवाड़ा में व्यवसायी के छोटे भाई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव के ऑफिस और आवास पर भी दस्तावेज खंगाले गए। आयकर अधिकारियों को करोड़ों रुपए के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और 8 लॉकर मिले हैं। इन लॉकरों को 2 दिसंबर को खोला जाएगा। भाजपा से कनेक्शन और बड़े व्यापार की जांच भी की जाएगी। बांसवाड़ा में गोविंद सिंह राव ट्रांसपोर्ट का कारोबार संभालते हैं। वे भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। जांच में उनके कार्यालय और सागवाडिया गांव के ठिकानों से मिले दस्तावेज की गहन जांच चल रही है।

चौंकाने वाले खुलासे

आयकर विभाग की यह कार्रवाई अवैध माल परिवहन और बेहिसाब धन के मामले में मिली शिकायत के बाद की गई है। अब सबकी नजरें 8 लॉकरों पर टिकी हैं, कि आखिर इन लॉकरों में क्या होगा। संभावना है कि वहां से और चौंकाने वाले खुलासे होंगे।

image

खरगोन में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल

0

खरगोन: खरगोन जिले में शनिवार को एक निजी बस के सड़क से उतरकर पलट जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खरगोन-अलीराजपुर बस तेज रफ्तार में थी, तभी दोपहर में जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर सेगांव के पास जिरतपुरा क्रॉसिंग पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया कि 21 घायल यात्रियों में से आठ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।

हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई है। वे सभी बस के नीचे दब गए थे। घायलों को बस से बाहर निकालने में आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने भी काफी मदद की।

हादसे में घायल 20 से ज्यादा यात्रियों को उपचार के लिए सेगांव के अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया है। बस पलटने के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के अलावा आसपास के निवासी घायलों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के राहत बचाव कार्य में आम लोगों ने भी मदद की।