Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 42 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 42

राणावास गांव का वार्षिक स्नेह मिलन: परंपरा और उल्लास का संगम

0

बेंगलुरू: सीरवी समाज राणावास का वार्षिक सम्मेलन बड़े उत्साह और परंपरागत तरीके से आईजी धाम जोगरहल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आईमाताजी की आरती के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों ने भाग लिया। आरती के बाद, सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया और इसके बाद आम सभा का आयोजन हुआ।

image 126

खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन

स्नेह मिलन के दौरान कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं पुरुषों के लिए आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। महिलाओं के लिए घूमर और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेल भेराराम की अगुआई में आयोजित किए गए। बच्चों के लिए भी विशेष खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका संचालन भेराराम गहलोत, खरताराम बर्फा, और जीतराम हाम्बड़ ने किया।

सामूहिक भोज और सम्मान समारोह

दोपहर में स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हुआ, जिसके बाद विजेताओं को आयोजकों द्वारा स्मृति चिह्न और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में, आयोजन समिति ने सभी सदस्यों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

समाज की एकता और परंपरा का प्रतीक

यह स्नेह मिलन कार्यक्रम समाज की एकता, परंपरा और भाईचारे को मजबूत करने का एक बेहतरीन उदाहरण बना। आयोजकों ने भविष्य में ऐसे और भी प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

“समाज की एकता में ही उसकी शक्ति है,” यह स्नेह मिलन इस भावना का सजीव प्रमाण है।

शराब की दुकान में चोरी करने गया, बोतल देख मन ललचाया, चोर ने छककर पी बीयर

0

नए साल 2025 के जश्न से पहले, तेलंगाना में एक व्यक्ति ने रविवार (29 दिसंबर) की रात शराब की दुकान में घुसकर शराब चुरा ली। लूट के दौरान, उसने कैश और शराब की बोतलें लूट लीं, लेकिन शराब पीने के लालच में आकर भागने में देरी की। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद वह नशे में धुत हो गया और करीब 24 घंटे तक बेहोश रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना रविवार (29 दिसंबर) की रात को मेडक क्षेत्र में हुई। जहां व्यक्ति छत की टाइलें हटाकर और सीसीटीवी कैमरे बंद करके ‘कनकदुर्गा वाइन’ में घुस गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह सोमवार रात को भी बेहोश रहा। दुकान के फर्श पर कैश और शराब की बोतलों से घिरे हुए चोर की एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई है।

image 125

जानिए चोर कैसे पकड़ा गया

नए साल के दिन से ठीक पहले इतनी बड़ी रकम मिलने से उत्साहित चोर ने कई ड्रिंक्स पीकर जश्न मनाने का फैसला किया। आखिरकार वह बेहोश हो गया और अगली सुबह दुकान के कर्मचारियों ने उसे खोज निकाला। उसके आसपास कैश और शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। इसके साथ ही उसके चेहरे पर मामूली चोट थी, जो संभवतः तोड़फोड़ के दौरान लगी थी।

कनकदुर्गा वाइन में चोरी का खुलासा

मेडक जिले में कनकदुर्गा वाइन के प्रभारी नरसिंह उन लोगों में से थे, जिन्होंने सोमवार की सुबह नशे में धुत चोर को देखा। उन्होंने बताया, “हमने रविवार को रात 10 बजे दुकान बंद कर दी थी, और जब हम अगले दिन सुबह 10 बजे फिर से खोली तो हमने उसे बेहोश देखा। वह छत की टाइलें हटाकर अंदर घुसा था और कैश बॉक्स से पैसे निकाल लिए थे। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया।”

चोर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

फिलहाल, पुलिस अभी भी मामले की जांच-पड़ताल कर रही है कि क्या उसके कोई साथी थे। चोर अभी भी नशे में है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अधिक जानकारी जुटाने के लिए उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।

दिल्ली में हुई थी ऐसी ही एक घटना

पिछले साल अक्टूबर में इसी तरह के एक मामले में, दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में एक शराब की दुकान में सेंध लगाने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। संदिग्ध ने दुकान से शराब पी और दुकान के अंदर ही बेहोश हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: भजनलाल सरकार ने तबादले पर लगी रोक हटाई

0

Mobilenews/जयपुर: राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देते हुए तबादलों पर लगी रोक को 10 दिनों के लिए हटा लिया है। प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

अब सरकारी कर्मचारी 01 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक तबादलों के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, और तकनीकी शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगी रोक अभी भी जारी है, और इन विभागों के कर्मचारियों को तबादलों के लिए और इंतजार करना होगा।

image 123

कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने जनवरी में तबादलों पर से रोक हटाने की सहमति दी थी। हालांकि, कुछ मंत्रियों ने मांग की थी कि तबादलों पर से प्रतिबंध कम से कम एक महीने के लिए हटाया जाए।

फरवरी में भी हटाई गई थी रोक

इससे पहले फरवरी 2024 में, सरकार ने 10 से 20 फरवरी के बीच तबादलों पर लगी रोक को अस्थायी रूप से हटाया था।

सरकार के इस कदम से कर्मचारियों को स्थानांतरण में बड़ी राहत मिलेगी।

“मनमोहन सिंह के निधन पर देश शोक में, राहुल गांधी का विदेश यात्रा पर जाना विवादों में, बीजेपी का कांग्रेस पर आरोप”

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक है। उनके स्मारक को लेकर सियासी घमासान जारी है। मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पर भाजपा और कांग्रेस के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि एक तरफ पूरा देश मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है। दूसरी तरफ राहुल गांधी नया साल मनाने के लिए विएतनाम की उड़ान भर चुके हैं। इससे पहले भाजपा ने मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में कांग्रेस और गांधी परिवार से किसी के नहीं पहुंचने पर लताड़ लगाई थी। हालांकि बाद में कांग्रेस ने इसको लेकर सफाई भी दी थी कि यह कदम निजता का सम्मान करते हुए उठाया गया था।

राहुल गांधी पर ताजा हमला बोलते हुए भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पर उन्होंने लिखा है कि पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख में डूबा हुआ है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए साल स्वागत करने के लिए विएतनाम जा रहे हैं। मालवीय ने राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सियासत करने और इसका फायदा उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करता है। यह मत भूलिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब का अपमान किया था।

इस बीच कांग्रेस ने भी भाजपा के आरोपों का जवाब दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी विदेश एक निजी यात्रा पर गए हैं और किसी को इससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पार्टी ने कहा है कि यह किसी की निजता का मामला है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहाकि यह पार्टी कब तोड़ने वाली राजनीति छोड़ेगी? उन्होंने कहाकि जिस तरह से मोदी ने डॉ. साहब को यमुना किनारे दाह संस्कार की जगह देने से मना किया और जिस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को घेरा, वह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो आप क्यों परेशान हैं? कांग्रेस सांसद ने कहाकि नए साल में सुधर जाओ।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि-विसर्जन में कांग्रेस नेताओं के न जाने पर भाजपा ने सवाल उठाया था। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गया।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक बयान में कहाकि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार डॉ मनमोहन सिंह जी की अस्थियों को चुनने और विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गए। उनके मुताबिक, दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने उनके निवास पर परिवार से मुलाकात की।

कांग्रेस ने क्या सफाई दी?
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के आरोप पर सफाई दी है। कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए हैं और किसी को भी निजता से जुड़े मामलों में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, ‘संघी लोग यह ‘ध्यान भटकाने वाली’ राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी जी ने यमुना किनारे डॉ. साहब को अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और किस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को घेरा, वह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी निजी दौरे पर जाते हैं, तो आपको क्या तकलीफ है? नए साल में आपका दिमाग ठीक हो, यही कामना है।

सिर्फ झूठ बोलती है भाजपा: सुखविंदर सिंह रंधावा
वहीं, कांग्रेस सांसद सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा, भाजपा केवल झूठ बोलती है। वे सबकुछ झूठ बोलते हैं। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए जगह नहीं दी। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के अस्थि कलश को कंधा दिया और भाजपा उन पर आरोप लगा रही है। भाजपा को शर्म आनी चाहिए। उन्हें मनमोहन सिंह के नाम पर रानजीति करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक टोल-फ्री नम्बरों की सूची

0

आपातकालीन सेवाएं:

  • पुलिस सेवा: 112, 100
  • अग्नि सेवा: 101
  • एम्बुलेंस सेवा: 102
  • आपदा प्रबंधन: 108
  • यातायात पुलिस: 103

विशेष सेवाएं:

  • सीएम शिकायत पोर्टल: 181
  • सीएम सहायता लाइन: 1076
  • भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन: 1031
  • चाइल्ड लाइन: 1098
  • महिला सहायता लाइन: 1091
  • क्राइम सटायर: 1090
  • पृथ्वी भूकंप आपदा सेवा: 1092
  • बाल शोषण सहायता: 1098

स्वास्थ्य सेवाएं:

  • आयुष्मान भारत हेल्पलाइन: 14555
  • हेल्थ हेल्पलाइन (कोविड-19): 1075
  • टीबी हेल्पलाइन: 1800-11-6666
  • ब्लड बैंक: 9480044444

ग्रामीण एवं किसान सेवाएं:

  • किसान काल सेंटर: 1551
  • पशु सेवा: 1962

रेलवे संबंधित सेवाएं:

  • रेलवे पूछताछ: 139
  • रेल दुर्घटना: 1072

सड़क एवं यातायात सेवाएं:

  • सड़क दुर्घटना हेल्पलाइन: 1073

शिक्षा और रोजगार सेवाएं:

  • एनआईओएस हेल्पलाइन (ओपन स्कूल): 1800-180-9393
  • राष्ट्रीय स्कॉलरशिप हेल्पलाइन: 0120-6619540

डिजिटल और साइबर सुरक्षा सेवाएं:

  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
  • डिजिटल इंडिया हेल्पलाइन: 1800-111-555

पर्यावरण और वन्यजीव सेवाएं:

  • वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो: 1800-11-2001

सामाजिक न्याय और अधिकारिता:

  • वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन: 14567
  • एससी/एसटी हेल्पलाइन: 1800-1200-113

ग्राहक सहायता सेवाएं:

  • कंज्यूमर हेल्पलाइन: 1800-11-4000
  • जेम (Government e-Marketplace) हेल्पलाइन: 1800-419-3436

सामुदायिक और दूरसंचार सेवाएं:

  • डाक सेवा हेल्पलाइन: 1800-11-2011
  • बीएसएनएल हेल्पलाइन: 1800-180-1503

ध्यान दें: यह सूची सभी व्यक्तियों की सहायता के लिए बनाई गई है। यदि आपके पास और महत्वपूर्ण नंबर हों, तो कृपया हमें बताएं।
हमारी वेबसाइट पर और अपडेट के लिए विजिट करें।

दिसंबर 2024: एयरलाइंस के लिए दुखद महीना, 234 लोगों की मौत के साथ 6 बड़े हादसों की शिकार

0

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर 2024) को 181 लोगों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया। नये साल के आने से पहले एयरलाइंस के लिए दिसंबर 2024 का महीना किसी सदमे से कम नहीं रहा है। इस महीने में अभी तक (29 दिसंबर 2024) 6 बड़े प्लेन हादसे हुए, जिसमें कुल 234 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में अब एविएशन सेक्टर में सुरक्षा प्रोटोकॉल और टेक्नीकल समस्याओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

दक्षिण कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल पर हुए विमान हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, वहीं सुरक्षाकर्मियों ने दो लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। बैंकॉक से लौट रहे इस विमान का लैंडिंग के समय गियर नहीं खुला, जिससे यह रनवे से फिसल गया और कंक्रीट की बाड़ से जा टकराया। बाड़ से टकराने के बाद विमान से बड़ा आग का गोला निकला, जिससे प्लेन राख के ढेर में बदल गया। घटनास्थल पर 32 दमकल गाड़ियां और हेलीकॉप्टर बचाव अभियान के लिए लाया गया। लैंडिंग गियर क्यों नहीं खुला, इसी जांच चल रही है। जेजू एयर के इतिहास में पहली घातक दुर्घटना है। इससे पहले साल 2007 में जेजू एयर की ओर से संचालित बॉम्बार्डियर Q400 फ्लाइट को दक्षिणी बुसान-गिम्हे हवाई अड्डे पर तेज हवाओं के कारण रनवे से उतर गया। इस फ्लाइट में 74 लोग सवार थे और इस घटनना में एक यात्री घायल हो गए थे।

अजरबैजान एयरलाइंस दुर्घटना

इससे पहले 25 दिसंबर 2024 को कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ERJ-190AR दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 38 लोग मारे गए थे। यह विमान बाकू के ग्रोज्नी के लिए उड़ान भर रहा था। तकनीकी समस्याओं और खराब मौसम की वजह से उसे डायवर्ट करना पड़ा था। ग्रोज्नी एयरपोर्ट पर कई बार लैंडिंग की कोशिश करने के बाद विमान अक्तौ एयरपोर्ट के पास जामीन से टकरा गया। इसमें 67 यात्री सवार थे। एयरलाइंस की ओर से कहा गया था कि यह हादसा बाहरी हस्तक्षेप की वजह से हुआ था।

ब्राजील विमान दुर्घटना में 10 की मौत

22 दिसंबर को दक्षिणी ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक परिवार के दस सदस्यों की मौत हो गई। इस विमान को उड़ा रहे ब्राजील के बिजनेसमेन लुईज क्लाउडियो गैलेजी की पत्नी, तीन बेटियां और अन्य रिश्तेदारों के साथ दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिग के वक्त प्लेन इस बिल्डिंग की चिमनी, घर और दुकान से टकराया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में उस जगह जमीन पर मौजूद 17 लोग घायल हो गए थे।

पापुआ न्यू गिनी दुर्घटना प्लेन हादसा

नॉर्थ कोस्ट एविएशन की ओर से संचालित ब्रिटन-नॉर्मन बीएन-2बी-26 आइलैंडर, 22 दिसंबर को पापुआ न्यू गिनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। यह विमान वासु एयरपोर्ट से लाए-नदजाब के लिए चार्टर उड़ान पर था। अगले दिन इस विमान का मलबा मिला, लेकिन कोई भी जीवित नहीं बचा था। इस घटना की जांच अभी भी चल रही है।

अर्जेन्टीना में लैंडिंग के वक्त बाड़ से टकराया प्लेन

अर्जेंटीना के सैन फर्नांडो एयरपोर्ट के पास बॉम्बार्डियर BD-100-1A10 चैलेंजर 300 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलट मारे गए। विमान पुंटा डेल एस्टे एयरपोर्ट से सैन फर्नांडो के लिए उड़ान भर रहा था। लैंडिंग के बाद यह विमान रनवे से आगे निकल गया और बाड़ से टकरा गया, जिससे प्लेन में आग लग गई। विमान का बयां हिस्सा टूट कर अलग हो गया था और पायलट आग में जलकर मर गए थे।

होनोलूलू एयरपोर्ट के पास इमारत से टकराया विमान

कामाका एयर एलएलसी की ओर से संचालित कामाका एयर सेसना 208 कारवां फ्लाइट होनोलूलू में डैनियल के इनौये अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलट मारे गए। एटीसी संचार के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद नियंत्रण खो दिया और एक इमारत से टकरा गया। कहा जा रहा है कि यह घटना ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।

सीरवी समाज राणावास का 9वां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह

0

बेंगलुरु : सीरवी समाज राणावास का 9वां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह सोमवार को मागडी रोड, जोगरहल्ली स्थित आईजी धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा। भेराराम गेहलोत ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आई माताजी की स्तुति, पूजा-अर्चना और आरती के साथ होगी।

इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मनोरंजन के लिए नृत्य, कबड्डी, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। प्रतिभागी इन गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

राजस्थान के ये 9 जिले और 3 संभाग होंगे निरस्त, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

0

जयपुर। भजनलाल सरकार द्वारा गहलोत शासन में बनाए गए 9 जिलों और 3 संभागों को समाप्त करने का निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक व्यवहारिक और सुगठित बनाने की दिशा में एक ठोस कदम के रूप में देखा जा सकता है। यह निर्णय वित्तीय संसाधनों के उचित उपयोग और जनसंख्या के संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

नए जिलों और संभागों के गठन में कई व्यवहारिक समस्याएं थीं, जैसे कि पर्याप्त तहसीलें न होना, पद सृजन और कार्यालयों की व्यवस्था की कमी। समीक्षा समिति ने इन जिलों की उपयोगिता को लेकर स्पष्ट निष्कर्ष निकाला, जिससे यह निर्णय लिया गया।

ये जिले रहेंगे : बालोतरा,ब्यावर,डीग,डीडवाना-कुचामन,कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलूंबर।

ये जिले निरस्त- दूदू,केकड़ी,शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, सांचौर।

ये संभाग खत्म् : सीकर ,पाली और बांसवाड़ा संभाग को खत्म किया गया

समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) के स्कोर को तीन साल तक मान्य रखने का फैसला भी सराहनीय है। यह छात्रों को राहत देगा और प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अधिक अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, खाद्य सुरक्षा योजना में नए लाभार्थियों को जोड़ने का अभियान समाज के वंचित वर्गों के लिए सकारात्मक कदम है।

गहलोत शासन के दौरान नए जिलों और संभागों के गठन को लेकर उठाए गए कदमों की आलोचना भी स्वाभाविक है। इन इकाइयों को बिना समुचित योजना और संसाधनों के गठन करना प्रशासनिक अक्षमता को दर्शाता है। समीक्षा समिति के निष्कर्ष बताते हैं कि नए जिलों की घोषणा राजनीतिक लाभ के लिए की गई थी, न कि जनता के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर।

भजनलाल सरकार द्वारा इन जिलों को समाप्त करना उचित हो सकता है, लेकिन इससे उन क्षेत्रों में जनता के बीच असंतोष भी उत्पन्न हो सकता है जो नए जिलों के गठन से लाभान्वित होने की उम्मीद कर रहे थे। यह निर्णय, हालांकि तर्कसंगत है, इसे लागू करने की प्रक्रिया और समय सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न कर सकता है।

जनगणना रजिस्ट्रार जनरल द्वारा 1 जनवरी से सीमाओं को फ्रिज करने के कारण सरकार पर 31 दिसंबर तक निर्णय लेने का दबाव बना, लेकिन यह एक अल्पकालिक समाधान की तरह प्रतीत होता है। इससे प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाई गई, परंतु दीर्घकालिक योजना का अभाव स्पष्ट है।

इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक इकाइयों के गठन में गहन योजना, उचित संसाधनों का प्रबंधन और जनता की जरूरतों का विश्लेषण अत्यंत आवश्यक है। भजनलाल सरकार का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, लेकिन इसे लागू करने के दौरान जनता की भावनाओं और क्षेत्रीय असंतोष को भी संतुलित करने की आवश्यकता होगी।

जैसलमेर के रेगिस्तान में फूटी जलधारा: ट्यूबवेल खुदाई के दौरान ट्रक समेत मशीन समाई

0

 राजस्थान के जैसलमेर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल के लिए बोरिंग की खुदाई हो रही थी और इसी दौरान जमीन धंस गई। वीडियो में देखा गया है कि ट्रक समेत पूरी मशीन जमीन अंदर समा गई है और नीचे से पानी का सैलाब उठ रहा है। इस घटना को देखकर स्थानीय लोग और ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।

दरअसल, मोहनगढ़ में यह घटना तब हुई जब खेत में ट्यूबवेल की खुदाई 800 फीट तक पहुंची। जैसे ही पाईप निकाले जा रहे थे, जमीन से पानी अपने आप ऊपर उठने लगा। पानी इतनी तेज़ी से निकला कि आसपास के खेत पानी में डूब गए। हजारों लीटर पानी खेत में जमा हो गया और खेत एक तालाब में तब्दील हो गया

image 113

विशेषज्ञों ने बताया सरस्वती नदी का चैनल

इस रहस्यमयी घटना के बाद भूजल वैज्ञानिक डॉ. नारायण दास ईणखिया ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इस घटना को लेकर कहा कि यह भूजल का सामान्य रिसाव नहीं हो सकता। उन्होंने इसे लुप्त सरस्वती नदी के चैनल से जोड़ते हुए संभावना जताई कि यह घटना सरस्वती नदी के प्राचीन प्रवाह के संकेत हो सकते हैं।

डॉ. नारायण दास ईणखिया ने कहा कि यह घटना भूजल प्रवाह का असामान्य उदाहरण है। उन्होंने इसे सरस्वती नदी के प्राचीन चैनल का संभावित हिस्सा बताया। भूजल के इस तरह से उभरने से यह संभावना बनती है कि यह क्षेत्र कभी सरस्वती नदी का हिस्सा रहा हो।

बिना स्वीकृति के हो रही थी खुदाई

जानकारी के मुताबिक ट्यूबवेल की खुदाई बिना प्रशासनिक स्वीकृति के की जा रही थी। खुदाई के दौरान ट्यूबवेल मशीन तक जमीन में धंस गई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, खेत में पानी का तेज़ बहाव शुरू होने के कारण आसपास के कई घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने पानी के तेज़ प्रवाह और संभावित नुकसान को लेकर चिंता व्यक्त की है।

30 दिनों तक चाय या कॉफी में चीनी न मिलाने के 11 हैरान करने वाले फायदे:

0
  1. वजन कम होना:
    चीनी में मौजूद खाली कैलोरी आपके वजन को तेजी से बढ़ाती हैं। इसे छोड़ने से कैलोरी की खपत कम होगी, जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।
  2. ब्लड शुगर का नियंत्रण:
    चीनी का सेवन कम करने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहेगा, खासकर डायबिटीज़ के जोखिम वाले लोगों के लिए।
  3. ऊर्जा स्तर में सुधार:
    बिना चीनी के, आपकी ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहेगी और आपको अचानक थकान महसूस नहीं होगी।
  4. स्वस्थ दिल:
    चीनी का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को बढ़ा सकता है। इसे छोड़ने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होगा।
  5. दांतों का बेहतर स्वास्थ्य:
    चीनी दांतों में कैविटी और अन्य समस्याओं को बढ़ावा देती है। इसे न लेने से दांत मजबूत और स्वस्थ रहेंगे।
  6. साफ त्वचा:
    चीनी का अधिक सेवन त्वचा पर पिंपल्स और रैशेस का कारण बन सकता है। इसे छोड़ने से त्वचा साफ और चमकदार होगी।
  7. बेहतर मेटाबॉलिज्म:
    बिना चीनी के आपकी पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करेगी और मेटाबॉलिज्म तेज होगा।
  8. स्लीप क्वालिटी में सुधार:
    चीनी छोड़ने से नींद बेहतर होती है, क्योंकि यह आपकी नींद के चक्र को बाधित नहीं करती।
  9. मानसिक स्पष्टता:
    चीनी कम करने से ब्रेन फॉग (धुंधलापन) दूर होगा और आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
  10. स्वाद की समझ में सुधार:
    30 दिनों के बाद, आपके स्वाद ग्रंथियां प्राकृतिक मिठास को बेहतर तरीके से पहचानने लगेंगी।
  11. लंबी अवधि के स्वास्थ्य लाभ:
    लंबे समय तक चीनी का सेवन न करने से मोटापा, कैंसर, और अन्य क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम होगा।

निष्कर्ष:

30 दिनों तक चीनी से दूर रहने से न सिर्फ आपकी चाय और कॉफी का स्वाद बदल जाएगा, बल्कि आपकी जिंदगी भी सकारात्मक रूप से बदल जाएगी। क्यों न आज से ही इसे आजमाएं?