Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 26 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 26

सीएम भजनलाल बोले – शेखावाटी में यमुना का पानी लाकर निभाएंगे अपना धर्म

0

सीकर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को भी सीकर जिले के दौरे पर रहे। सीएम ने शनिवार को आठ स्थानों पर स्वागत सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। रविवार सुबह सीएम ने फतेहपुर कस्बे के लक्ष्मीनाथ जी सहित कई मंदिरों के दर्शन कर मंडावा के लिए रवानगी ली।

शेखावाटी की धरती पर पानी नहीं आ सका, कांग्रेस की नीयत में खोट
सीएम ने सीकर की सभाओं में कहा कि कांग्रेस की नीयत में खोट रहा, इसलिए शेखावाटी की धरती पर पानी नहीं आ सका। जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव थे, तो कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लिखा कि यदि हमारी सरकार आई तो यमुना के पानी के लिए राजस्थान से किए एमओयू को रद्द करेंगे। लेकिन शेखावाटी की जनता के प्यार और विश्वास की बदौलत हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी।

कांग्रेस ने वोट लिए, पानी नहीं लाया
सीएम ने कहा कि शेखावाटी के लोगों से कांग्रेस ने कई साल वोट लेने का काम किया है। कई परिवारों की पीढ़ी यमुना का पानी लाने का नाम लेकर चुनाव जीतती रही, लेकिन पानी नहीं आया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने यहां की जनता को यमुना का पानी पहुंचाने का वादा किया है। राजस्थान सरकार ने सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिले तक यमुना का जल लाने के लिए हरियाणा सरकार के साथ समझौता किया है। अब झुंझुनूं जिले में दोनों राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर डीपीआर के काम को आगे बढ़ाया जाएगा।

इन नेताओं ने भी किया संबोधन
सभाओं को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, खंडेला विधायक सुभाष मील, धोद विधायक गोरधन वर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती आदि ने संबोधित किया।

पेपर लीक कराए उन्होंने, हमने पकड़े आरोपी
सीएम ने तंज कसा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय युवा जब परीक्षा देकर आते, तो तनाव में रहते थे कि कब पेपर लीक की वजह से परीक्षा रद्द हो जाए। हमारी सरकार ने पेपर माफिया के खिलाफ एक्शन लेने की गारंटी प्रदेश के युवाओं को दी थी। अब तक 300 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है। जब भी पेपर माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन होता है, तो कुछ लोगों को तकलीफ होनी शुरू हो जाती है।

कुंभाराम लिफ्ट योजना का पानी तो लाते
सीएम भजनलाल शर्मा ने पिछली कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि तब तो आपकी सरकार थी, कुंभाराम लिफ्ट पेयजल परियोजना का काम तो पूरा करा देते। लेकिन उनकी मंशा कभी किसान, मजदूर व युवाओं की चिंता करने की नहीं रही।

पूर्व विधायक से बोले सीएम… आप लोग अपने मन सही करो
फसल खराबा व समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की मांग को लेकर पूर्व विधायक पेमाराम भी जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकार किसानों का भला करना चाहती है, लेकिन आप लोग पहले मन को सही करो। कई देर की बातचीत के बाद सीएम ने जिला कलक्टर को प्रतिनिधि मंडल बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई : कोई तबादले की आस तो कोई सिस्टम की खामी का दर्द लेकर पहुंचा
सीएम की जनसुनवाई में काफी सख्ती होने की वजह से ज्यादा फरियादी नहीं पहुंचे। जनसुनवाई में उदयपुरवाटी से आई महिला ने पीड़ा बताई कि साहब, मेरे पति गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी मेडिकल रिपोर्ट को ही नहीं मानते। वहीं एक प्रतिनिधि मंडल ने…


5 लाख बचाने के लिए दोस्त की हत्या, 18 घंटे तक शव घर में छिपाया; सड़क हादसा दिखाने का रचा नाटक

0

जालौर (राजस्थान): राजस्थान के जालौर जिले में 5 लाख रुपये बचाने के लालच में एक युवक ने अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या कर दी। इस हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए आरोपी ने अपने भाई और एक साथी के साथ मिलकर झूठी कहानी रच डाली। लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर 48 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्लॉट डील से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पुराराम (39) ने मृतक भैरूसिंह से 7 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। उसने 2 लाख रुपये अग्रिम दे दिए, लेकिन बाकी 5 लाख नहीं देना चाहता था। इसी को लेकर उसने साजिश रची। 15 अप्रैल की रात पुराराम ने भैरूसिंह को अपने घर बुलाया, शराब पिलाई और फिर अपने भाई लखमाराम (46) और दोस्त नरेंद्रदास उर्फ नीतू (30) के साथ मिलकर सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

18 घंटे तक शव घर में छिपाया

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर में 18 घंटे तक छिपाए रखा। फिर 16 अप्रैल की रात स्विफ्ट कार में लादकर शंखवाली रोड पर फेंक दिया। हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए शव के पास लाल रंग बिखेरा गया और टायरों के नकली निशान बनाए गए। भैरूसिंह की बाइक को भी नजदीक गिरा दिया गया, ताकि घटना को एक्सीडेंट बताया जा सके।

कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस को जब भैरूसिंह की संदिग्ध मौत की सूचना मिली, तो जांच में कॉल डिटेल्स से पता चला कि वह आखिरी बार पुराराम के संपर्क में था। इसके बाद डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल ली।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपियों में पुराराम और लखमाराम, दोनों पुत्र हेमाराम निवासी सामूजा हॉल, राजेंद्र नगर, आहोर पहले भी चोरी के मामलों में आरोपी रह चुके हैं। नरेंद्रदास उर्फ नीतू, पुत्र बजरंगदास निवासी वर्धमान कॉलोनी, आहोर पेशे से इलेक्ट्रीशियन है और उसी ने सरिया से वार किए थे।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड में और लोग भी शामिल थे।

download 1

मुर्शिदाबाद हिंसा में पुलिस की कार्रवाई: पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक गिरफ्तार

0

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल):
पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी राज्य में फैले तनाव के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शमशेरगंज के जाफराबाद में हुए इस दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया आरोपी सुलिताला पुरबापारा गांव का निवासी जियाउल शेख है, जो 12 अप्रैल को हुई घटना के बाद से फरार था। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह इस मामले में अब तक की चौथी गिरफ्तारी है।

एसटीएफ और एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई
पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) और विशेष जांच दल (SIT) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा इलाके से जियाउल शेख को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जियाउल शेख पर आरोप है कि उसने मृतक हरगोबिंदो दास और उसके बेटे चंदन दास की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया और हत्या की साजिश रची।

पुलिस के पास ठोस सबूत
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के पास जियाउल शेख की घटनास्थल पर मौजूदगी के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन डेटा शामिल है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की शांति की अपील
इस घटना के बाद राज्य में बढ़े तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पृष्ठभूमि का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी अपील है कि कृपया शांत रहें। हम मिलकर राज्य में सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखें।”


बीकानेर में अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, दलित समाज में आक्रोश — दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

0

बीकानेर (राजस्थान)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से ठीक पहले बीकानेर ज़िले के गैरसर गांव में उनकी प्रतिमा के साथ शर्मनाक हरकत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। यह घटना सिर्फ एक मूर्ति के साथ बदसलूकी नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, वंचितों और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के आत्मसम्मान पर गहरा आघात है।

image 49

सामाजिक न्याय के प्रतीक के साथ दुर्व्यवहार

बाबासाहेब अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के प्रतीक भी हैं। उनके विचारों और आदर्शों का अपमान करना, भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ माना जा रहा है।

https://twitter.com/DivyaMaderna/status/1911436364853182464

विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। कई नेताओं ने इस मामले को “विचारधारा आधारित हमला” बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है — बीते वर्षों में संविधान निर्माता और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बार-बार सामने आती रही हैं।

पीड़ित समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

गांव के लोगों और दलित संगठनों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक ऐसी घटनाओं पर कड़ी सज़ा नहीं दी जाएगी, तब तक यह सिलसिला नहीं रुकेगा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

प्रशासन ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय चश्मदीदों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मंदिर बंद था, फिर भी ज़िद — पुजारी से मारपीट, BJP विधायक के बेटे पर FIR

0

देवास (मध्य प्रदेश): इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर माता टेकरी स्थित चामुंडा माता मंदिर में दबंगई करने और पुजारी के बेटे से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है जब रुद्राक्ष शुक्ला 10 से अधिक कारों के काफिले के साथ मंदिर परिसर में पहुंचा।

मंदिर बंद होने के बावजूद पट खुलवाने का दबाव

पुजारी की शिकायत के मुताबिक, मंदिर के पट बंद होने के बावजूद रुद्राक्ष ने जबरन पट खुलवाने की कोशिश की। जब पुजारी के बेटे ने मंदिर के पट खोलने से इनकार किया, तो रुद्राक्ष और उसके साथियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे मामले में पुजारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रुद्राक्ष को देर रात मंदिर परिसर में देखा जा सकता है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं दबंगई की घटनाएं

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब रुद्राक्ष शुक्ला पर दबंगई के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी वह नियमों का उल्लंघन कर चुके हैं, जिससे लेकर स्थानीय प्रशासन और समाज में नाराजगी रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बीजेपी और AIADMK के बीच तमिलनाडु में हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान

0

चेन्नई: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और AIADMK के बीच गठबंधन हो गया है और इसका ऐलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया है। आज अमित शाह और पलानीसामी की बैठक हुई, इस दौरान गठबंधन की बात पर सहमति बनी। अमित शाह ने बताया कि AIADMK और बीजेपी के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि आने वाले दिनों में सभी दल साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और राज्यस्तर पर AIADMK के नेता पलानीसामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

image 47

अमित शाह का बयान

अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में एनडीए प्रचंड बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। ईपीएस के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव हम साथ में मिलकर लड़ेंगे। AIADMK एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, हम साथ में सरकार बनाएंगे। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार में शामिल होने पर फैसला करेगी। AIADMK की कोई डिमांड नहीं है और हम इनके आंतरिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। AIADMK का एनडीए में आना दोनों के लिए सही है। हम DMK सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे और इस सरकार ने 39000 करोड़ का घोटाला किया है।

पिछले विधानसभा चुनावों का आकलन

पिछले विधानसभा चुनावों में DMK ने 234 सीटों में से 133 पर जीत हासिल की और गठबंधन ने कुल 159 सीटों पर जीत दर्ज की। NDA गठबंधन केवल 75 सीटों पर रह गया और AIADMK को 66 सीटें मिली थीं, तो भाजपा केवल 4 सीटें जीत सकी थी। अन्य को 5 सीटें मिली थीं। इसके बाद भाजपा और अन्नाद्रमुक ने लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इसे अन्नाद्रमुक और भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

मुर्शिदाबाद में फिर भड़की हिंसा: गोलीबारी में दो बच्चे घायल, बीएसएफ पर भी हमला

0

Mobile News/मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान इलाके में रविवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो मासूम बच्चे घायल हो गए। हाल ही में डीजीपी राजीव कुमार ने हालात सामान्य होने की बात कही थी, लेकिन ताजा घटना ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन, बीएसएफ पर हमला

धुलियान सहित आसपास के क्षेत्रों में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर भी हमला कर दिया। शनिवार को भी इसी इलाके में तनावपूर्ण घटनाएं सामने आई थीं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार ने शनिवार को कहा था कि सुती, समशेरगंज, जलांगी, लालगोला और धुलियान जैसे हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है। हालांकि, रविवार की सुबह हुई गोलीबारी ने इस बयान की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तीन लोगों की मौत, 138 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं बंद

मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक 138 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को हिंसा के चलते जिले में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं ताकि अफवाहों को रोका जा सके।

धुलियान और शमशेरगंज में तनाव बरकरार

धुलियान, शमशेरगंज और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार से भड़की इस हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन लगातार हालात को संभालने में लगा है।

ममता बनर्जी ने किया कानून लागू न करने का ऐलान

शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बंगाल में वक्फ कानून को लागू नहीं करेगी। उन्होंने राज्यवासियों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की।

‘हर जान कीमती है’: ममता बनर्जी की शांति की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल धर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों से अपील की कि वे उनके बहकावे में न आएं। ममता बनर्जी ने कहा कि हर इंसान की जान कीमती है और दंगे समाज को नुकसान पहुंचाते हैं।

थार रेगिस्तान में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

समदड़ी-बाड़मेर रूट पर 12 अप्रैल से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू

राजस्थान के थार रेगिस्तान में अब रेल यात्रा और भी तेज़ और पर्यावरण अनुकूल होने जा रही है। समदड़ी-बाड़मेर रूट पर 12 अप्रैल 2025 से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कदम से न केवल रेल सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि इंधन की बचत और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट बनेगी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन अब इस क्षेत्र की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन बन जाएगी। यह ट्रेन बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी, जहां अब तक डीजल इंजनों पर ही निर्भरता थी।

हमसफर ट्रेनों का संचालन भी अब E-Loco से

रेलवे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बांद्रा-बाड़मेर हमसफर एक्सप्रेस का संचालन भी अब इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (E-Loco) से किया जाएगा। इससे ट्रेन की गति, समय पालन और सेवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

ऊर्जा संरक्षण और विकास की दिशा में बड़ा कदम

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह परिवर्तन क्षेत्रीय विकास को गति देगा और ईंधन लागत में कमी लाएगा। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी मानी जा रही है।

पीड़िता ने खुद ही मुसीबत को न्योता दिया…

0

रेप के आरोपी को जमानत देते हुए बोले जस्टिस सिद्धार्थ

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश की हाईकोर्ट इन दिनों खूब सुर्खियों में है। कभी जजों की नियुक्ति को लेकर, तो कभी मामलों के फैसले सुनाने के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में हाईकोर्ट की तरफ से रेप मामले की सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणी, जिसमें जस्टिस सिद्धार्थ ने आरोपी को ज़मानत दी, एक बार फिर विवाद में आ गई है।

हाईकोर्ट की टिप्पणी से सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

इस टिप्पणी को लेकर पहले भी सुप्रीम कोर्ट नाराज़गी जता चुका है। इसके बावजूद जस्टिस सिद्धार्थ द्वारा दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। कई यूज़र्स और विधिक विशेषज्ञों ने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है।

image 44

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर जस्टिस सिद्धार्थ की टिप्पणी की तीखी आलोचना हो रही है। कई लोग कह रहे हैं कि इस तरह की टिप्पणियां न्यायपालिका की सोच को दर्शाती हैं। वहीं कुछ लोग इसपर सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा जज वाला हाईकोर्ट

पूरे देश में सबसे अधिक जज इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैं। यहां कुल 160 जज कार्यरत हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 37, बॉम्बे में 94, कलकत्ता में 72, मद्रास में 75, पंजाब एवं हरियाणा में 85, दिल्ली में 60, गुजरात में 52, कर्नाटक में 62, केरल में 47, मध्य प्रदेश में 53 जज हैं। इन सभी में जस्टिस सिद्धार्थ का नाम अब एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गया है।

न्यायपालिका की सोच पर उठे सवाल

जस्टिस सिद्धार्थ की टिप्पणी के बाद फिर यह बहस छिड़ गई है कि क्या अदालतें यौन शोषण जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपना रही हैं। न्याय विशेषज्ञों का कहना है कि पीड़िता को जिम्मेदार ठहराने वाली भाषा उचित नहीं मानी जा सकती।

चिक्कमगलुरु: बेकाबू KSRTC बस खाई में गिरी, 60 से ज्यादा यात्री सवार; 30 घायल, मकान क्षतिग्रस्त

0

जयपुरा के पास हादसा, भारी बारिश के चलते फिसलन बनी कारण

चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा तालुक के जयपुरा के पास जलदुर्गा इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक केएसआरटीसी (KSRTC) बस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस बेंगलुरु से श्रृंगेरी की ओर जा रही थी।

बताया गया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी, जिससे चालक का नियंत्रण बस पर नहीं रहा और वह करीब 30 फीट नीचे गिरते हुए एक स्थानीय निवासी पुट्टप्पा पुजारी के मकान पर जा गिरी। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

60 से अधिक यात्री सवार, 30 गंभीर रूप से घायल

बस में कुल 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में करीब 30 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत जयपुरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक वेंकप्पा सहित दो यात्रियों को अधिक गंभीर चोट लगने के कारण कोप्पा अस्पताल रेफर किया गया है।

विधायक ने पहुंचकर लिया जायजा

हादसे की जानकारी मिलते ही श्रृंगेरी विधायक टी.डी. राजेगौड़ा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह बस बेंगलुरु डिपो की थी।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुटे

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। गनीमत रही कि बस और मकान दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई।