Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 17 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 17

एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रहा विमान वापस लौटा

0

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते हांगकांग लौटना पड़ा। यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर मॉडल था, जो हांगकांग से दिल्ली आ रहा था। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब बीते दिनों अहमदाबाद विमान हादसे ने ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उड़ान के कुछ समय बाद पायलट को हुआ तकनीकी संदेह

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट AI315 ने बीती रात 11:59 बजे हांगकांग से उड़ान भरी थी, जो कि निर्धारित समय से तीन घंटे नौ मिनट की देरी से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ। उसने कुछ समय तक विमान को समुद्र के ऊपर उड़ाया, लेकिन जब समस्या नहीं सुलझी, तो विमान को वापस हांगकांग लौटाने का फैसला किया।

फ्लाइट 1 घंटे 19 मिनट बाद स्थानीय समयानुसार 1:18 AM पर हांगकांग एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई। अब विमान की गहन तकनीकी जांच की जा रही है।

अहमदाबाद हादसे से अभी नहीं उबरी एयर इंडिया

गौरतलब है कि 12 जून को एयर इंडिया की एक और ड्रीमलाइनर फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, जो टेक-ऑफ के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया था, जिसमें 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। केवल एक यात्री – विश्वाश कुमार रमेश, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं, जीवित बचे हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

होटल के कमरे में जिंदा जली हरियाणा की युवती, श्रीगंगानगर में मचा हड़कंप

0

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित साहिल होटल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। युवती की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी सुमन कुमारी के रूप में हुई है। दो दिन से होटल में ठहरी यह युवती काफी परेशान नजर आ रही थी। रविवार को होटल के कमरे से धुआं निकलते देख कर्मचारियों ने जब दरवाजा खोला, तो सुमन आग की लपटों में घिरी हुई थी।

कमरे से धुआं निकला, तब खुला राज

सुमन होटल के कमरा नंबर 308 में ठहरी थी। जब होटल स्टाफ को कमरे से धुआं उठता दिखा, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग बुझाने की कोशिश की गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच, आत्महत्या या हादसा?

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल स्टाफ से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुमन पिछले दो दिनों से होटल में अकेली रह रही थी और मानसिक रूप से काफी परेशान दिख रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और परिजनों से संपर्क कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या कोई साजिश।

दुबई से जयपुर आ रहा एयर इंडिया का विमान पांच घंटे तक नहीं कर सका टेक ऑफ, बंद AC में बिना पानी के तड़पते रहे 150 यात्री

0

जयपुर। जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX196 सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गई है। वजह है एक वायरल वीडियो, जिसमें एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि उन्हें और कई अन्य यात्रियों को पांच घंटे तक विमान में बिना एयर कंडीशनिंग, बिना किसी क्रू सपोर्ट और बिना जानकारी के बैठाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान छोटे बच्चे भी विमान में मौजूद थे, जो गर्मी और घुटनभरे माहौल में परेशान नजर आए।

विमान के अंदर की बदतर हालत

इस वीडियो को जयपुर की रहने वाली आरजू सेठी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट हैं। वीडियो में थके-हारे यात्री, पसीना पोंछते और मदद के लिए बटन दबाते दिख रहे हैं, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। आरजू ने वीडियो में बताया कि उनका तीन साल का बेटा पूरी तरह पसीने से भीग चुका था और क्रू से मदद मांगने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। कुछ यात्री फैन से खुद को हवा करते दिखे, जबकि कुछ खिड़की से बाहर राहत की उम्मीद में झांकते रहे।

यात्रियों ने एयरलाइन की चुप्पी पर उठाए सवाल

आरजू ने कहा कि यदि तकनीकी खराबी थी, तो एयरलाइन को यात्रियों को जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने पायलट और केबिन क्रू की चुप्पी पर नाराजगी जताई और इसे गंभीर सुरक्षा चूक करार दिया। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फ्लाइट IX196 में पांच घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे, जहां ना AC था, ना जानकारी, और ना ही कोई मदद। उन्होंने यह भी बताया कि बाकी यात्री भी बेहद असहाय महसूस कर रहे थे और एयरलाइन ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश नहीं की।

मावल में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, दो की मौत, कई लापता

0

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंडमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

पुल का लोहे का हिस्सा ढहा, इलाके में मची अफरा-तफरी

बता दें कि इंद्रायणी नदी पर बने पुल के दो हिस्से हैं, एक सीमेंट वाला हिस्सा है और दूसरा लोहे वाला हिस्सा था, जो ढह गया है। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। पुलिस के मुताबिक, नदी पर बना लोहे का पुल रविवार दोपहर में ढहा है। यह घटना मावल तहसील के कुंडमाला इलाके के पास हुई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान में जुट गई हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया शोक, राहत कार्य जारी

हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है… पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।”

इससे पहले एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सीएम फडणवीस ने पोस्ट में लिखा, “पुणे जिले के इंदौरी में तलेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुए हादसे की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए उनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। एनडीआरएफ को घटनास्थल पर तैनात किया गया है और राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। अब तक छह लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है।

केदारनाथ हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की आशंका, परिवार सदमे में

0

हादसे में 7 की मौत, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी

जयपुर : उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड सरकार की ओर से राजवीर सिंह की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

9 महीने पहले शुरू की थी नई पायलटिंग सेवा

लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर्ड राजवीर सिंह पिछले 9 महीनों से आर्यन एविशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए फ्लाइंग कर रहे थे। उन्होंने 14 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद अक्टूबर 2024 में बतौर पायलट नई शुरुआत की थी।

image 56

सेना में कार्यरत हैं पत्नी दीपिका, हाल ही में दिए जुड़वां बच्चों को जन्म

राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका चौहान भी भारतीय सेना में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं और स्वयं भी पायलट हैं। चार माह पहले उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है और वर्तमान में छुट्टी पर हैं। यह खबर उनके परिवार और पूरे मोहल्ले के लिए गहरा सदमा बनकर आई है।

परिवार को नहीं मिली स्पष्ट सूचना, प्रशासन भी अनिश्चित

राजवीर सिंह का परिवार जयपुर के शास्त्री नगर स्थित नाहरी का नाका क्षेत्र में निवास करता है। जैसे ही हादसे की सूचना फैली, परिचित, रिश्तेदार और मित्र उनके घर पहुंचने लगे। फिलहाल, उत्तराखंड प्रशासन से किसी तरह की स्पष्ट या आधिकारिक जानकारी नहीं मिलने के कारण परिजन असमंजस में हैं।

एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी

जयपुर के एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि उन्हें केवल हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, “ऐसे हादसों में कई बार लोग बच भी जाते हैं। जब तक उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी की मौत को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।”

बार‍िश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्‍चों की मौत, रेलवे की लापरवाही पर सवाल

0

डोराई गांव में हुआ दर्दनाक हादसा

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित डोराई गांव में रविवार को एक बेहद दुखद हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों – प्रिंस (8) और रुद्र (9) – की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे थे।

ग्रामीणों ने खुद निकाले शव, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने बच्चों के शव बाहर निकाल लिए थे। इसके बाद रामगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दोनों के शवों को जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया है।

परिजनों का आरोप – रेलवे की लापरवाही से गई जान

परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह गड्ढा रेलवे प्रशासन द्वारा खोदा गया था और उसकी गहराई करीब 35 फीट थी। बारिश के चलते इसमें पानी भर गया था। परिजनों का कहना है कि न तो इस गड्ढे को ढका गया था और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की और अंततः इस हादसे का पता चला।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, कार्रवाई की मांग

रामगंज थाना अधिकारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों की ओर से रेलवे प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी को दी गई श्रद्धांजलि

0

पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास पहुंचे खींवसर, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी रहे मौजूद

खींवसर (नागौर) राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के आवास पर मंगलवार को श्रद्धांजलि का भावपूर्ण माहौल रहा, जहां अनेक गणमान्य जनों ने पहुंचकर मंत्री जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती प्रीति कुमारी  को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी पाली, श्री चुन्नीलाल चाड़वास ने स्वर्गीय प्रीति कुमारी जी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से निवेदन किया कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

इस दौरान पूर्व विधायक श्री खुशवीर सिंह जोजावर भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

परिवार की इस दुखद घड़ी में सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी के प्रति संवेदना जताई है। इस बीच, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त रही।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: प्रधानमंत्री के निरीक्षण के बाद मिली बड़ी कामयाबी

0

हॉस्टल की छत से मिला ब्लैक बॉक्स, जांच में मिलेगी अहम जानकारी

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीएम मोदी के निरीक्षण के बाद जांच में जुटी एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंदन जा रही AI 171 फ्लाइट का विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की मेस बिल्डिंग से टकराया था। शुक्रवार को डॉक्टरों के हॉस्टल की छत से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया, जिसमें विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ।

ब्लैक बॉक्स मिलने से हादसे के कारणों की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि यह प्लेन टेक ऑफ के मात्र 40 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ऐसे में ब्लैक बॉक्स का डेटा इस भीषण हादसे की जांच के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

image 51

ब्लैक बॉक्स छत पर मिला – AAIB का बयान

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि प्रसारित हो रहे कुछ वीडियो रिकॉर्डर DFDR (डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) नहीं हैं। वास्तविक DFDR को हॉस्टल की छत से बरामद कर लिया गया है। AAIB की टीम ने तुरंत पूरी ताकत के साथ जांच कार्य शुरू कर दिया है।

राज्य सरकार के 40 से अधिक कर्मचारियों ने सिविल एविएशन मंत्रालय (MoCA) की टीमों के साथ मिलकर साइट पर राहत और जांच कार्य में सहयोग किया।

image 52

टाटा संस चेयरमैन ने दी पारदर्शिता की गारंटी

एयर इंडिया और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस दुर्घटना को लेकर पारदर्शिता बरतने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि AI 171 विमान हादसे की जांच में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

image 53

मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है

इस हादसे में अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एजेंसियों के अनुसार हॉस्टल के मेस के अंदर दबे हुए छात्रों और स्टाफ के कारण मृतकों की संख्या 265 तक पहुंच गई है। यह संख्या और बढ़ सकती है।

PM मोदी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट का किया दौरा, अस्पताल जाकर घायलों का भी जाना हाल

0

265 लोगों की मौत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल; पीएम ने घायलों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों से मिलने आज अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने क्रैश साइट का दौरा किया और घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल भी पहुंचे।

अब तक 265 मौतें, कई विदेशी नागरिक भी शामिल

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गई। हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उनकी पत्नी अंजलि रुपाणी के अलावा कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

image 47

विमान में कितने लोग थे सवार?

एयर इंडिया के मुताबिक, विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू सदस्य और 230 यात्री थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे में चमत्कारिक रूप से सीट 11A पर बैठे यात्री रमेश विश्वास कुमार जीवित बच गए।

image 50

हादसे का स्थान और घटनास्थल की स्थिति

यह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हुआ। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल परिसर के पास क्रैश हुआ, जिसे देश के सबसे घातक विमान हादसों में गिना जा रहा है।

डीसीपी कानन देसाई ने बताया कि 265 शव सिविल अस्पताल लाए जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मरने वालों में चार एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं।

image 48

पीएम मोदी पहुंचे सिविल अस्पताल, घायलों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

एनएसजी की टीम भी पहुंची जांच के लिए

एनएसजी की एक टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची है और हादसे की जांच कर रही है। घटनास्थल की जटिल स्थिति को देखते हुए जांच में कई पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

विजय रुपाणी की पत्नी अंजलि रुपाणी अहमदाबाद पहुंचीं

विजय रुपाणी की पत्नी अंजलि रुपाणी आज अहमदाबाद पहुंचीं। वह पति की अंतिम यात्रा की तैयारियों में शामिल हुईं।

मुकेश अंबानी ने जताया दुख, मदद के लिए आगे आए

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “नीता और मैं, पूरे रिलायंस परिवार के साथ अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में हुई जान-माल की भारी क्षति से बेहद दुखी हैं। हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। रिलायंस राहत कार्यों में हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जसोल, ब्रह्मधाम आसोतरा, खेड़ रणछोड़राय तीर्थ सहित धार्मिक स्थलों पर दिनभर रही भीड़

पूर्णिमा पर शक्तिपीठ स्थलों व मंदिरों में दर्शन-पूजन, श्रद्धालुओं की रही भीड़

बालोतरा : ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर गुरुवार को शक्तिपीठ स्थलों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की रमणीयता बनी रही। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना में लीन हो गए। नगर, क्षेत्र व आसपास के गांवों सहित ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

इस दिन जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर, ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा, जैन तीर्थ खेड़, खेड़ रणछोड़राय मंदिर, नागणा स्थित नागणेचाजी माताजी मंदिर, सामलाजी आशापुर माताजी मंदिर सहित अन्य देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु शक्तिपीठ स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर सुख-शांति की कामना करते रहे।

ब्रह्मधाम तीर्थ में धार्मिक आयोजन और चातुर्मास घोषणा

बुधवार को ही आसोतरा स्थित माता पूर्णिमा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। गुरुवार को सुबह से ही ब्रह्मधाम तीर्थ में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। यहाँ रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, प्रवचन व गुरु दर्शन सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ब्रह्मधाम तीर्थ के धर्मसभा स्थल पर गुरु महाराज तुलछाराम महाराज के 45वें चातुर्मास प्रवास को लेकर आयोजन हुआ। देश-दुनिया से आए जैन धर्मालंबियों ने मंदिर पहुंचकर गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। गायधीपुरा तुलछाराम महाराज ने 45वां चातुर्मास प्रवास ब्रह्मधाम तीर्थ में करने की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने भक्तों को आशीर्वचन भी प्रदान किए। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अन्य मंदिरों में भी रही धार्मिक हलचल

गुरुवार को श्रद्धालुओं ने आयोजकों की उपस्थिति में गुरु महाराज तुलछाराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी तरह बालोतरा के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी आवक रही। मंदिरों में दर्शनों का क्रम दिनभर चलता रहा। क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए।

भजन-कीर्तन और दर्शन के कार्यक्रम

सामलाजी आशापुर माताजी मंदिर में भी दिनभर दर्शनार्थियों की आवाजाही रही। मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन के आयोजन होते रहे। गोविंदवाले खेड़ा में भी श्रद्धालुओं ने कागदूड़ी व गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस प्रकार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं की दिनभर आवक बनी रही।