Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 127 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 127

क्या राजनीति से संन्यास ले रही हैं सोनिया गांधी? कांग्रेस महाधिवेशन में दिया संकेत

0

नई दिल्ली। रायपुर अधिवेशन के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 के चुनाव में संप्रग की जीत ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर संतुष्टि दी थी और मुझे इस बात की भी खुशी है कि भारत जोड़ो यात्रा अंंतिम पड़ाव पर पहुंच गई। मुझे विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व यह यात्रा के लिए कांग्रेस के लिए अहम मोड़ साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय सबसे चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही है।

उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर संंवैधानिक संस्था पर कब्जा कर रखा है। यही नहीं, कुछ व्यापारियों के हितों की खातिर मौजूदा सरकार द्वारा आर्थिक तबाही मचाई जा रही है, लेकिन हम इन लोगों की तनाशाही के आगे झुकने वाले नहीं हैं। सोनिया ने आगे कहा कि भारत के लोग समानता और सहिष्ण और सद्भाव चाहते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार इन तीनों के खिलाफ ही काम कर रही है।

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व खुद को जमीनी तौर पर मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर अधिवेशन आहुत किया गया है। जिसमें देशभर से 15 हजार से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की है। इस अधिवेशन में आगामी लोकसभा सहित विभिन्न राज्यों के नियत विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी अपने जीत का रोडमैप खींच कर उसे जीवंत करने की दिशा में काम कर रही है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में पार्टी खुद को सियासी मोर्चे पर मजबूत करने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ध्यान रहे कि बीते गुरुवार को रायपुर अधिवेशन में ही शिरकत करने के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को पीएम मोदी के पिता के नाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने के संदर्भ में असम पुलिस की अनुशंसा पर गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का सफर तय करना पड़ा था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। इस बीच वे नियमित जमानत याचिका के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

हालांकि, अब आगामी बुधवार को मामले पर सुवनाई होगी। उधर, पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता ने विरोध प्रदर्शन किया था। यही नहीं, कई नेता ने विरोध में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे शर्मनाक नारे भी लगाए थे, जिस पर शिलॉन्ग में जनसभा को संबोधित करने के क्रम में प्रधानमंत्री ने जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि यह लोग कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने मेघालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्तलिफ मसलों का जिक्र कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बहरहाल, पूरे मसले को लेकर दोनों की दलों के बीच जमकर वार चल रहे हैं। अब ऐसी सूरत में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

‘शर्म तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए’, सदन में अखिलेश पर आगबबूला हुए CM योगी

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच जमकर बहस हुई। सदन में कार्यवाही के दौरान प्रयागराज शूटआउट मामले पर बयान दे रहे सीएम योगी ने मुलायम सिंह के बयान ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ का जिक्र किया। इतना ही नहीं इस पर बीच में टोकते हुए अखिलेश ने चिन्मयानंद को लेकर सवाल पूछ लिया।

जिसे लेकर आगबबूला हुए योगी बोल पड़े कि जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए, उन्हें प्रदेश में सुरक्षा की बात करते शर्म आनी चाहिए। इतना ही नहीं इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के राज में मायावती के साथ हुए गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र किया।

वही सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। जहां इन मुद्दों पर जमकर बहस हुई और सीएम योगी और अखिलेश के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई।

सीएम योगी ने कहा कि ‘मातृशक्ति की प्रतीक महिला राज्यपाल (आनंदी बेन पटेल) जब सदन को संबोधित कर रही थीं, उस समय नारे लगाना, उनको वापस जाने का कहना, असंसदीय व्यवहार करना कितना सही है? ये प्रदेश की आधी आबादी को अपमान करने जैसा है। जब सालों पहले गेस्ट हाउस कांड में घटना घटी थी। तब भी इनका आचरण सामने आया था। ‘लड़के हैं, गलती कर देते हैं’ ऐसे ही तमाम वक्तव्य सामने आए थे। ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, ये आश्चर्यजनक स्थिति है’।

‘यूपी में का बा’ गाने वाली नेहा सिंह राठौर के पति की नौकरी कैसे गई?

0

यू पी में का बा गाना गाकर सुर्खियों में आने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। गायिका ने कानपुर देहात (Kanpur Dehat) अग्निकांड में मां-बेटी की हत्या को लेकर लोक गायिक नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने के जरिए सरकार पर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा था और 7 सवालों के जवाब भी मांगे थे। यूपी के नोटिस के बाद सिंगर के खिलाफ कानपुर देहात में 6 शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। इनमें नेहा सिंह पर लोकशांति भंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

वहीं अब उनके पति हिमांशु सिंह को एक मशहूर आईएएस कोचिंग से निकाले जाने की ख़बर सामने आई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रह है कि इसी गाने के कारण उनके पति हिमांशु सिंह से आईएएस कोचिंग सेंटर दृष्टि ने इस्तीफा देने को कहा है। इस पूरे घटनाक्रम से तनाव में आईं नेहा को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एंग्जाइटी अटैक आ गया। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नेहा के पति हिमांशु की गई नौकरी

सोशल मीडिया पर नौकरी से निकाले जाने को लेकर तमाम दावों पर अब नेहा सिंह के पति हिमांशु सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि ‘ये बात तथ्यात्मक रूप से एकदम सही है कि मुझसे दृष्टि संस्थान की तरफ से दो दिन पहले इस्तीफा मांगा गया था और मैंने कल अपना इस्तीफ़ा दे दिया है, पर इस बात का नेहा को नोटिस दिए जाने से शायद ही कोई संबंध हो। एक अध्यापक और एंप्लॉयर के रूप में विकास दिव्यकीर्ति सर का व्यवहार मेरे प्रति हमेशा स्नेहपूर्ण रहा है, और मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि मेरे इस्तीफे को मुद्दा बनाकर उनकी छवि धूमिल की जाए’

91 साल की उम्र में दिल दे बैठे 630 करोड़ की कंपनी DLF के मालिक KP Singh

0

ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन… जगजीत सिंह के मशहूर गजल की यह लाइन DLF ग्रुप के एमेरिटस चेयरमैन कुशाल पाल सिंह यानी केपी सिंह (KP singh) पर बिल्कुल सटीक बैठती है। दरअसल, केपी सिंह को 91 साल की उम्र में प्यार हो गया है। बता दें कि DLF ग्रुप के दिग्गज कारोबारी की पत्नी इंदिरा का 2018 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद से ही वह अकेले रह रहे थे।

क्या कहते हैं KP सिंह?
सीएनबीसी टीवी-18 को दिए इंटरव्यू में केपी सिंह ने इस नए रिलेशन के बारे में जानकारी दी है। केपी सिंह ने बताया, “मेरी पत्नी ने निधन से 6 महीने पहले वादा करने को कहा था कि मैं हार नहीं मानूं। मेरे पास आगे बढ़ने के लिए एक नई लाइफ है।” केपी सिंह ने आगे कहा- मेरी पत्नी चाहती थी कि मैं जीवन से हार नहीं मानूंगा। उसके ये शब्द मेरे साथ रहे।

इंटरव्यू में अपने वैवाहिक जीवन के बारे में बताते हुए केपी सिंह ने कहा, “मेरा वैवाहिक जीवन बहुत ही शानदार रहा है। मेरी पत्नी मेरी पार्टनर ही नहीं दोस्त भी थी। हमारी ट्यूनिंग अच्छी थी। आजीवन साथ रहने की जो कोशिश थी, वो अधूरी रह गई।”

पार्टनर से मिलती है एनर्जी 
उन्होंने कहा, “65 साल साथ रहने के बाद जब आप अपने साथी को खोते हैं तो उदास हो जाते हैं। कंपनी चलाने के लिए सकारात्मक और सक्रिय रहने की जरूरत है। जब आप किसी प्रियजन को खो देते हैं, तो स्थिति बदल जाती है। अब अकेले जीवन बिता रहे हैं।” DLF ग्रुप के एमेरिटस चेयरमैन ने आगे कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि एक नई पार्टनर मिली है। उसका नाम शीना है। वह मेरे जीवन के सबसे अच्छे लोगों में से एक है। वह ऊर्जावान है। वह मुझे अपने पैर की उंगलियों पर रखती है। वह मुझे प्रेरित है।

63200 करोड़ के हैं मालिक
केपी सिंह रियल एस्टेट के टॉप रईस अरबपतियों में हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक केपी सिंह दुनिया के 299वें सबसे रईस अरबपति हैं। केपी सिंह की कुल दौलत 7.63 बिलियन डॉलर (लगभग 63200 करोड़ रुपये) है। उन्होंने 1961 में ससुर द्वारा शुरू की गई कंपनी डीएलएफ में शामिल होने के लिए सेना की पोस्टिंग छोड़ दी थी। वह पांच दशक से अधिक समय तक कंपनी के चेयरमैन पद पर रहे। जून 2020 में चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद अब वह डीएलएफ के एमेरिटस चेयरमैन हैं।

Mobile News : Your Daily Source for Unbiased, Global Coverage

0

In today’s fast-paced world, staying informed is more crucial than ever. With a flood of information coming from countless sources, it’s hard to know which ones to trust. Enter Mobile News—the platform designed to deliver the latest news from across the country and around the globe, right to your fingertips, every single day.

Why Choose Mobile News?

At Mobile News, we believe that everyone deserves access to accurate, up-to-date information. Our mission is to cut through the noise and present you with the facts, without the spin. We cover the latest developments in politics, business, technology, sports, and more, ensuring that you are always in the know, whether it’s about local events or international affairs.

Unbiased Reporting You Can Trust

In an age where misinformation can spread like wildfire, Mobile News stands as a beacon of reliable journalism. Our team of experienced reporters and editors is committed to delivering news that is factual, fair, and free from bias. We understand that trust is earned, and we strive to build that trust with every story we publish.

News at Your Fingertips

With Mobile News, staying informed has never been easier. Our platform is designed to be accessible on all devices, so whether you’re at home, at work, or on the go, you can always catch up on the latest headlines. Our user-friendly interface allows you to browse by category, search for specific topics, and even receive personalized news updates based on your interests.

Global Coverage with a Local Touch

While we provide extensive coverage of international events, we also recognize the importance of staying connected to what’s happening closer to home. That’s why Mobile News offers in-depth reporting on regional stories, ensuring that you’re aware of the issues that matter most to you and your community.

Join the Conversation

At Mobile News, we believe that news is not just about reading—it’s about engaging. We encourage our readers to join the conversation by sharing their opinions and perspectives. Our platform provides a space for healthy dialogue, where diverse viewpoints are welcomed and respected.

Be Part of the Future of News

Mobile News is more than just a news service—it’s a community of informed individuals who value truth and transparency. By choosing Mobile News, you’re not just staying informed; you’re supporting a movement toward better journalism. We’re already on the lips of many, and with your help, we can continue to grow and bring unbiased news to even more people.

Experience the Difference Today

Don’t just take our word for it—experience the difference that Mobile News can make in your daily life. Download our app, visit our website, or follow us on social media to stay connected with the world around you. With Mobile News, the truth is always at your fingertips.

Mobile News is a popular online platform मोबाइल न्यूज़ एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जो आपको हमेशा सच के साथ खबर दिखाता है।

0

Mobilenews.info

Mobile News is a popular online platform मोबाइल न्यूज़ एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जो आपको हमेशा सच के साथ खबर दिखाता है। मोबाइल न्यूज़ आपको देश-विदेश की खबरें तुरंत दिखता है। मोबाइल न्यूज़ के अंदर आपको हर राज्य की तुरंत खबर मिल जाती है क्योंकि मोबाइल न्यूज़ के पास ऐसे ऐसे रिपोर्टर है जो हमेशा मोबाइल न्यूज़ के लिए काम करते हैं।

Mobile News आपके लिए बेहतर से बेहतर कंटेंट लेकर आते हैं। मोबाइल न्यूज़ के अंदर जो रिपोर्टर काम करते हैं वह सच के साथ न्यूज़ लिखते हैं। मोबाइल न्यूज़ में कभी भी फेक न्यूज़ नहीं आती है।

Mobile News सिर्फ और सिर्फ आपको ताजा तरीन खबरें ही दिखता है। मोबाइल न्यूज़ में देश, विदेश, राजनीति, धर्म एवं ज्योतिष, क्राइम, लाइफ स्टाइल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, खेल, वायरल, व्यापार इत्यादि न्यूज़ दिखते है , इसलिए आपको हमेशा Mobile News के साथ में बना रहना चाहिए और आपको मोबाइल न्यूज़ का समर्थन करना चाहिए मोबाइल न्यूज़ आपके लिए अच्छे से अच्छा न्यूज़ लेकर आते रहेगा।

Mobile News निष्पक्ष निडर पत्रकारिता का प्रतिनिधित्व है, अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाते राष्ट्र निर्माण में खड़े रहते है इस्सलिये हर कोई मोबाइल न्यूज़ के साथ है।