Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 106 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 106

हाम्बड़ो का पिपलिया बैरा पर धर्मरथ आईमाता भैल का किया भव्य बधावा

0

पाली :सोजत शुक्रवार को बेरा हामड़ों का पीपलिया बगड़ी नगर पर माताओं बहनों और बांडेरुओं द्वारा भैल का भव्य बधावा किया गया । इस बेरे के पूर्व में ढ़ाई किलोमीटर पर देवली हुल्ला, दक्षिण पूर्व में तीन किलोमीटर पर केलवाद, दक्षिण पश्चिम में तीन किलोमीटर पर पीपलाद, पश्चिम में बगड़ी नगर एवं उत्तर में चण्डावल रेल्वे स्टेशन आये हुए हैं। इस बेरे पर लगभग 750 बीघा जमीन है। एवं वर्तमान में लगभग 70-75 परिवार निवास कर रहे हैं। रात में नौ बजे से धर्म सभा का आयोजन किया गया धर्मसभा को संबोधित करते हुए दीपाराम काग ने बताया की इस सभा में जिसमें नहीं बैठ पाने वाले भी रात में एक बजे तक धर्म सभा में बैठे और सीरवी समाज तथा श्री आई माताजी के इतिहास को सुना।

यहां पर भी अब तक सुने गये गलत इतिहास और अब सुने इतिहास में प्रश्नोत्तर द्वारा शंका समाधान किया गया। आई माताजी के इतिहास में अब तक अनसुने इतिहास में सेहवाज के बाद श्री आई माताजी बगड़ी भी हामड़ो की गवाड़ी में पधारे थे तब हामड़ परिवार ने सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी पर माताजी को गाट की पुरसगारी कर कहा कि आप जीम कर पधार जाना हमें काम पर जाना होगा लेट हो रहे हैं (माताजी आप गाट जीम लिजो,भैलिया ने चारो खवाड़ दीजो मारे मोड़ो रेवे है जो मैं जाऊं।

माताजी कियो के थांरै गाट रा तो ठाठ वैजो,पण सात पीढ़ी मोड़ो इज रेइजो।आज रे हामड़ों रे पीपलिया वाला रात में ग्यारह बजे खेत सूं घरे आवे और सुबे चार बजियों पैली पाछा खेत में पोंछ जावे फैर भी आज रे दिन कैवे के मोड़ो रेगो। माताजी रो वचन आज भी इनोरे माथे लागू व्है है।) इस बात को इन्होंने सभी ने स्वयं धर्म सभा में स्वीकार किया है। इस कार्यक्रम का संचालन महेंद्र महाराज द्वारा किया गया ।

पाली के तीन रेल स्टेशनों का 56.6 करोड़ से होगा पुनर्विकास, सांसद चौधरी की पहल रंग लाई

0

पाली। पाली के तीन रेल स्टेशनों का आधुनिक तरीके से विकास होगा। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी के प्रयासों से पाली के मारवाड़ जंक्शन, फालना एवं सोजत रोड रेल स्टेशन का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी आधार शिला रविवार सुबह दिल्ली से रखेंगे। सांसद चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6 अगस्त को देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की ई-आधारशिला रखेंगे। इसके तहत राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशनों का भी शिलान्यास करेंगे, जिसमें पाली के 3 स्टेशन भी शामिल है। यह इस योजना का प्रथम चरण है। बाकी शामिल हुए स्टेशनों का द्वितीय चरण में शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा हो गए हैं। इन 75 साल में देश में काफी कुछ बदल गया है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व हमारा भारत दुनियाभर में अपनी अलग ही पहचान बना रहा है। इस विकास की रफ्तार में भारतीय रेलवे में विकास और बदलाव की क्रांति देखने को मिल रही है। यह आयोजन एक इतिहास रचेगा। सांसद चौधरी स्वयं मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित वर्चुअल शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। वहीं फालना स्टेशन पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और सोजत रोड स्टेशन पर विधायक शोभा चौहान की उपस्थिति में आयोजन होगा। रेलवे की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई है और प्रत्येक स्टेशन पर नोडल ऑफिसर भी नियुक्त कर दिए गए है।


56.6 करोड़ होंगे खर्च , सांसद चौधरी ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन, फ़ालना और सोजत रोड स्टेशन के पुनर्विकास पर 56.6 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसमें से 17.8 करोड़ मारवाड़ जंक्शन, 21.2 करोड़ सोजत रोड एवं फ़ालना पर 17.6 करोड़ की राशि से आधुनिकीकरण होगा। सांसद चौधरी ने कहा कि स्टेशनों के कायाकल्प से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। स्वच्छ और आधुनिक रेलवे स्टेशनों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, इससे आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा। इन रेलवे स्टेशनों पर लैंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार, टू व्हीलर फोर व्हीलर और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल का निर्माण, कोच इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान, वेटिंग रूम, स्टेशन बिल्डिंग के आंतरिक और बाहरी भाग में उत्कृष्ट साज-सज्जा, स्थानीय लोक कला से निर्माण, नए प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, बेहतर साइनेज की सुविधा, 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


वहीं स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान प्लाजा, एग्जीक्यूटिव लाउंज, कॉनकोर्स एरिया, लिफ्ट और एस्केलेटर, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, प्ले एरिया, ग्रीन बिल्डिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, कचरे के प्रसंस्करण, वर्षा जल संचयन, बैगेज स्कैनर, कोच इंडिकेशन बोर्ड, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं समेत आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अपना आभार जताया।

 बाड़मेर जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र रेलवे ट्रैक पर युवक झुलसा मौत, चोरी करने का कर रहा था प्रयास

0

समदड़ी : बाड़मेर जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र के समदड़ी बालोतरा रेलवे ट्रैक पर 25000 वोल्टेज की विद्युत लाइन से तार चोरी करने के प्रयास के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आने से झुलस कर नीचे गिर गया। बाड़मेर जिले में रेलवे विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। लेकिन अब चोरों ने रेलवे के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

समदड़ी क्षेत्र में रेलवे का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें 25 हजार वोल्टेज का करंट प्रवाहित हो रहा है। बीती रात तीन चोर लाइट का तार चुराने आए। एक युवक लाइट के खंभे पर चढ़कर तार काट रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। इससे 50 प्रतिशत जल गया है। प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। वहीं पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समदड़ी-बालोतरा रेलवे ट्रैक पर अडियारी भाखरी सुप्रीम स्कूल के पास बीती रात तीन युवक लाइट के तार चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एक युवक 25 हजार वोल्टेज के हल्के करंट की चपेट में आ गया। वह जलकर वहीं गिर पड़ा। झुलसा हुआ देख उसके दो साथी मौके से भाग गए। झुलसा हुआ युवक पास ही स्थित अपने घर पहुंचा। वहां परिजन व ग्रामीण उसे समदड़ी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बालोतरा रेफर कर दिया गया। हालात गंभीर होने पर शनिवार को उसे जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची।

image 15

समदड़ी थाना अधिकारी महेश गोयल के अनुसार वह रेलवे लाइट का तार चुराने के लिए खंभे पर चढ़ा और काटते समय करंट की चपेट में आ गया। बिजली के खंभे से नीचे गिर गया। इससे युवक झुलस गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

25 हजार वोल्ट लाइट तार को काटने का प्रयास

चोर रेलवे ट्रेक पर लगी लाइट तारों को चुराने के लिए एक औजार साथ लेकर आए। वहीं युवक के झुलसे के बाद घटना स्थल पर औजार व मोबाइल गिर गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मारवाड़ी युवा मंच की सिकंदराबाद शाखा द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण साम्रगी का वितरण

0

हैदराबाद : मारवाड़ी युवा मंच की सिकन्दराबाद शाखा द्वारा “पढेगा इंडिया तो बढेगा इंडिया” कार्यक्रम के अन्तर्गत पुस्तक वितरण के चौथा चरण में आज गवर्नमेंट अपर प्रायमरी स्कूल मेंकलमंडी 580 विद्यार्थियों को नोटबुक्स, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर वितरित किए गए । इस में पधारे भामाशाह श्रीमान शांतिलाल जी गूगलीया शाल माला से स्वागत किया गया निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन, पूर्व अध्यक्ष पप्पू भाई घोड़ेला ,अध्यक्ष मनीष भाई नाहर, मंत्री पंकज राठौड़, कोषाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मंगलाराम चौधरी पन्नालाल भाटी, कैलाश वैष्णव ,कृष्णा कुमार लोहार,सुरेंद्र पोकरणा कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

पुस्तक वितरण सह सयोंजक सुरज प्रजापत द्वारा सभी पधारे हुए अतिथि और साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष मनीष नाहर मंत्री पंकज राठौड़, कोषाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, पुस्तक वितरण संयोजक दीपक घोड़ेला, सूरज प्रजापत

राजस्थान में नए जिलों के गठन पर गहलोत कैबिनेट की मुहर, 50 जिले और 10 संभाग 7 अगस्त को होंगे साकार

0

राजस्थान में 19 नए जिलों और तीन नए संभाग साकार हो गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब कुल 50 जिले और 10 संभाग बन गए हैं। पहले राज्य में 33 जिले और सात संभाग हुआ करते थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात अगस्त को हमारे मंत्री जिलों में जाएंगे। सभी जिलों में हमारे मंत्री जाएंगे। वहां पूजा-पाठ होगी। भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं का निर्वहन करते हुए उस नए जिले की एक तरह से स्थापना की जाएगी।

जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण 2 जिले बनेंगे

image 9

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट मीटिंग में राजस्थान के नए जिलों पर मुहर लग गई है। जिस तरह से जयपुर और जोधपुर के नामों को लेकर विवाद चल रहा था, उन पर विराम लगाते हुए अब जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण 2 जिले बनेंगे। वहीं दूदू जिला को भी बरकरार रखा गया है। इसी तरह से जोधपुर भी जोधपुर ग्रामीण और जोधपुर शहर के रूप में विभाजित किया जाएगा। अशोक गहलोत कैबिनेट ने जिलों और संभागों के सीमांकन पर अपनी मुहर लगा दी है। दूदू जिले को लेकर हुए विवाद के बाद जो क्षेत्र दूदू में शामिल नहीं होना चाहते थे। उन्हें जयपुर ग्रामीण में शामिल कर लिया गया है। लेकिन दूदू जिले को भी बरकरार रखा गया है. दूदू जिला अब राजस्थान का सबसे छोटा जिला होगा। जिसमें दूदू जिले की विधानसभा के क्षेत्र ही शामिल किए गए है।

image 7

7 अगस्त को होगी स्थापना

मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस वार्ता में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि नए जिलों में ओएसडी पहले ही लगा दिए थे। 2 हजार करोड़ रुपये का बजट भी दिया था। कई जगह एक ही जिले में 200 किलोमीटर यात्रा करनी पड़ती है। 19 नए जिलों का गठन एक प्रयोग है। इस प्रयोग के अनुभव से आगे का रास्ता खुलेगा। 7 अगस्त को नए जिलों के प्रभारी मंत्री जिलों में जाएंगे। सर्वधर्म सभा व पूजा पाठ होगी। 7 अगस्त को नए जिलों की स्थापना होगी।

नए जिलों के गठन के संकेत दिए

image 8

सीएम गहलोत ने नए जिलों के गठन के संकेत भी दिए है। सीएम ने कहा कि 2030 का विजन लेकर चल रहे हैं। चाहते हुए भी कलेक्टर पूरे जिले में नहीं जा सकते हैं। रामलुभाया कमेटी का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया गया है। गहलोत ने कहा कि कुछ और जिलों को लेकर कमेटी काम करेगी।

image 10

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, 134 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

मोदी सरनेम मानिहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत शुक्रवार को मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ किया कि वो अभी दोषसिद्धि पर रोक लगा रहे हैं। बता दें कि इसी मानहानि मामले पर राहुल गाँधी की संसदीय सदस्यता गई थी। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल हो जाएगी।

दरअसल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ को लेकर बयान दिया था। इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के 4 साल बाद 23 मार्च को सूरत की निचली अदालत ने राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी।

13 अप्रैल 2019 को दिया था बयान-

राहुल गांggggधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था, ”नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?” राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. अपनी शिकायत में बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया था कि राहुल ने 2019 में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से यह कहकर बदनाम किया कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

24 मार्च 2023- राहुल की सदस्यता हुई थी रद्द-

राहुल गांधी को कोर्ट से दोषी ठहराने जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून में प्रावधान है कि अगर किसी सांसद और विधायक को किसी मामले में 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होती है, तो उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है। इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी हो जाते हैं।

जीतो महिलाओं ने जाना जीवन-मंत्र

0

मुनि हिमांशुकुमार -हेमंतकुमार के सानिध्य में हुई कार्यशाला

बेंगलुर : बेंगलूरू की साउथ एवं नॉर्थ विंगो द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय योजना श्रमण आरोग्यम के अन्तर्गत साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-सेवा एवं प्रेरणा पाथेय हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के तहत गांधीनगर में चातुर्मासार्थ विराजित मुनि हिमांशुकुमार एवं मुनि हेमंतकुमार के सानिध्य में “लाइफ़ मंत्र” पर कार्यशाला आयोजित की गई।मुनिबूद्वारा मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ । मुनि हिमांशु कुमार ने कहा कि मंत्र ज्ञान का एक शब्द है जो बहुत छोटा होता है। सरल तरीके से जीवन जीने के बहुत आसान मंत्र है।जिसके आचरण से आपकी आत्मा को शांति और कठिन परिस्थितियों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये जीवन सूत्र लंबे समय से अस्तित्व में रहने पर जीवन शैली व्यवस्थित रहती है।

मुनि ने महिलाओं को एक साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलने के, आगे बढ़ने, अच्छी माँ बनने, अच्छी सास-बहु बनने एवं अच्छी श्राविका बनने के सूत्र बताये।। मुनि ने महिलाओं को स्वयं के भीतर की शक्ती खोजकर स्वयं पर विश्वास करे स्वयं पर विश्वास करने पर जोर देते हुए कहा कि नारी स्वस्थ है तो समाज स्वस्थ है, नारी के तन, मन और चिंतन की स्वस्थता समाज की काया कल्प कर सकती है। मुनि ने आसान जीवन अर्थात सार्थक जीवन बनाना और आसान जीवन जीने के बीच का अंतर बताया। जीवन में केवल कुछ ही चीजें सार्थक हैं जैसे धर्म, साधना और अध्याय जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में होनी चाहिए। धर्म व्यक्ति को उनके नैतिक आचरण और जिम्मेदारियों में मार्गदर्शन कराता है जबकि साधना में आंतरिक विकास और आध्यात्मिक अभ्यास शामिल है।

अध्याय में आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि का अध्ययन रहने से एक उद्धेश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए सम्यक् दृष्टिकोण बनता है। मुनि हेमंतकुमार ने तीन लाइफ़ मंत्र दिए पहला अपने लक्ष्यों का सम्मान करे यह एक मौलिक और अपरिहार्य मूल्य है जो व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों क्षेत्रों में सामंजस्यपूर्ण संबंधों की रीढ़ मज़बूत बनाता है। दूसरा संस्कृति और सिद्धांतों का सम्मान करें यह आपको पहचान और अपनेपन का एहसास देगा। तीसरा अपने काम से काम रखना सीखे। सभी को किसी के भी व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करना आना चाहिए और अनावश्यक विवादों से बच स्वयं विकास को बढ़ावा देना चाहिए।जीतो बेंगलुरु नार्थ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बोहरा के अनुसार जीतो महिला विंग पदाधिकारियों ने श्रमण आरोग्यम योजना के महत्व को समझाते हुए मुनियो को श्रमण आरोग्यम फार्म दिया।मुनि ने श्रमण आरोग्यम योजना की सराहना की और कहा कि जीतो मानव जाति हेतु अनेकों आयामों पर सुदृढ़ता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि साधु-साध्वी की सेवा दर्शन और प्रेरणा पाथेय हेतु एकजुट होकर आना अच्छा लक्ष्य है। इस आयोजन में संयोजिका लता बोहरा एवं सुमन सिंघवी तथाविसह-संयोजिका वसंती जैन एवं संतोष सोलंकी ने व्यवस्था सँभाली। जीतो महिला विंग साउथ अध्यक्ष सुनीता गांधी एवं महामंत्री मोनिका पिरगल ने शुभकामना संप्रेषित की। जीतो महिला विंग नॉर्थ महामंत्री सुमन वेदमुथा ने आभार ज्ञापन किया। अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी ने सभी का स्वागत व संचालन किया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष रिजू डूँगरवाल एवं मंत्री ज्योति संचेती ने जैन प्रतीक चिन्ह से जीतो महिला पदाधिकारियों का सम्मान किया। साउथ और नॉर्थ विंग से लक्ष्मी बाफ़ना, बबिता रायसोनी, प्रभा गुलेच्छा, संगीता पारख, साधना धोका, उर्मिला बरडिया, साक्षी नाहर, पुष्पा गुलेच्छा, चित्रा मेहता, संगीता आँचलिया, दमयंती कटारिया इत्यादि भी उपस्थित थे।

ज्ञानवापी सर्वे का मसला अब SC पहुंचा, मुस्लिम पक्ष की अपील पर कल होगी सुनवाई

ज्ञानवापी के सर्वे से रोक हटाने का उच्च न्यायालय ने आज सुबह ही आदेश दिया था। इसके बाद अब यह मसला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष की अपील के बाद शायद अब कल सर्वे शुरू नहीं हो पाएगा। इससे पहले उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डीएम ने कहा था कि शुक्रवार से सर्वे की कार्रवाई शुरू होगी। सूत्रों का कहना है कि एएसआई आज ही सर्वे शुरू कर सकता है। जिला कोर्ट ने 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। उधर मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करेगा।

हिंदू पक्ष दाखिल करेगा कैविएट

हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद मुस्लिम पक्ष की ओर से बयान आया है इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। इसे लेकर हिंदू पक्ष ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि आज हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की जाएगी। अगर मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देता है तो हिंदू पक्ष की कोशिश है कि उसका पक्ष सुने बिना सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश ना सुनाए।

हाईकोर्ट ने क्या दिया फैसला?

हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे पर रोक की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि न्याय के लिए यह जरूरी है। इस सर्वे से किसी को नुकसान नहीं है। जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की सिंगल बेंच ने कहा कि कुछ शर्तों के साथ इसे लागू करने की जरूरत है। ज्ञानवापी का सर्वे किया जाए लेकिन खुदाई की इजाजत नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट जाने पर होगा विचार- फिरंगी महली

हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद AIMPLB सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्याय होगा क्योंकि यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि मुसलमान पिछले 600 सालों से वहां नमाज अदा करते आ रहे हैं। फिरंगी महली ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि देश के सभी पूजा स्थलों पर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट लागू हो। मुस्लिम पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार करेगा।

ASI सर्वे में क्या-क्या होगा

एएसआई की ओर से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया जाएगा लेकिन कोर्ट ने उसे खुदाई की इजाजत नहीं दी है। एएसआई वजूखाने का सर्वे नहीं करेगी। इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के सील किया गया है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन के मुताबिक इस सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।

क्या है ज्ञानवापी विवाद का पूरा मामला?

बता दें कि अगस्त 2021 में पांच महिलाओं ने वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिविजन) के सामने एक वाद दायर किया था। अपनी याचिका में उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के बगल में बने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा और दर्शन करने की अनुमति देने की मांग की थी। इसी मामले को लेकर जज रवि कुमार दिवाकर के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर पर एडवोकेट सर्वे किया गया था। पिछले साल मई में हुए सर्वे के दौरान यहां हिंदू पक्ष की ओर से शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था। हालांकि मुस्लिम पक्ष की ओर से इसे फव्वारा बताया जा रहा है। हिंदू पक्ष ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की मांग की है। फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी का माफी मांगने से इनकार, कहा- सवाल ही नहीं उठता

0

मुंबई: मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा और सांसदी खोने के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तेवर ढीले पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। सूरत कोर्ट के फैसले पर गुजरात हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद राहुल गांधी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत दी है। हाई कोर्ट ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने से दी गई अंतरिम राहत 26 सितंबर तक बढ़ा दी है। राहुल गांधी पर मानहानि का मामला दर्ज है। यह मामला बीजेपी एक नेता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कमांडर इन थीफ’ कहने वाले बयान पर दायर किया गया था। राहुल गांधी ने एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती दी है। वहीं न्यायमूर्ति एस.वी. की एकल पीठ कोतवाल ने नवंबर 2021 में दी गई अंतरिम राहत 26 सितंबर तक बढ़ा दी।

भाजपा नेता ने 5 साल पहले दर्ज कराई थी शिकायत

शिकायत 20 सितंबर, 2018 को भाजपा महाराष्ट्र राज्य समिति के सदस्य महेश श्रीमाल द्वारा दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि राफेल विमान सौदे के संबंध में जयपुर और फिर अमेठी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पार्टी के सदस्यों को बदनाम किया। इन अपमानजनक टिप्पणियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीएम की छवि को बदनाम किया है।

‘चौकीदार चोर है’ के ट्वीट पर शिकायत 

शिकायतकर्ता ने 24 सितंबर, 2018 को राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट भी संलग्न किए। जिसमें लिखा था- भारत के कमांडर इन थीफ के बारे में दुखद सच्चाई। मोदी जी ने कहा था कि मैं देश का पीएम नहीं बनना चाहता हूं, मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं। आज देश के दिल में, एक नई आवाज उठ रही है, गली-गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है। शिकायतकर्ता ने कहा था कि टिप्पणी और संबंधित समाचार विभिन्न समाचार चैनलों, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए, जिससे गंभीर मानहानि हुई।

राहुल गांधी ने माफी मांगने से किया इनकार 

हालांकि राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। उन्होंने 2019 के मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की अपनी याचिका पर पूर्णेश मोदी के जवाब पर ये हलफनामा दाखिल किया।

राहुल गांधी का तर्क- बदल सकती है ट्रायल की दिशा 

हलफनामे में राहुल गांधी ने कहा है कि माफी मांगने से मामले में चल रहे ट्रायल की दिशा बदल सकती है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामला एक अपवाद है, जिसके मद्देनजर दोषसिद्धी पर रोक लगाई जाए। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है। राहुल ने अपने हलफनामे में कहा कि मेरे खिलाफ पूर्णेश मोदी ने अहंकारी शब्द का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उन्होंने इस मामले में माफी मांगने से इनकार करते हुए मामला कोर्ट पर छोड़ दिया है।

मनुष्य अपने सद्कर्मों से महान होता है : दीवान माधवसिंह

0

देवेन्द्र कुमारी लाड़ीसा की पुण्यतिथि पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

पाली :सोजत सीरवी समाज के धर्मगुरु माधवसिंह दीवान की पत्नी देवेन्द्र कुमारी लाड़ीसा की 24वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों ने उन्हें श्रद्धा से याद किया। इस मौके पर धर्मगुरु दीवान ने कहा कि मनुष्य अपने सदकर्मों से महान होता है। इंसान आता है और चला जाता है लेकिन उनके कर्मों से लोग याद रखते हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय सीरवी महासभा प्रदेश महासचिव भंवरलाल सैणचा ने कहा कि परोपकार की भावना से किए पुण्य कर्म सदैव याद रहेंगे।

मारवाड़ जंक्शन प्रधान मंगलाराम देवासी व शिल्प व माटी कला बोर्ड सदस्य सम्पतराज कुमावत ने कहा कि लाड़ीसा नेक निर्भीक व सादगी की प्रतीक थी। डॉ. जीएस राजपुरोहित व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरसिंह भैंसाणा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके भीकाराम सीरवी, महेश गहलोत, भरतसिंह सरदारपुरा, प्रभुलाल टांक, प्रवीण जांगिड़, ओमप्रकाश सरगरा, डॉ. भंवरूराम जयपाल, मनोहर सोलंकी, भंवरनाथ योगी, रामचंद्र चौधरी नरेन्द्र बागड़ी, अगराराम चौधरी, मंगाराम बर्फा, नारायण गहलोत, एईएन नेमाराम सीरवी, एडवोकेट भंडाराम सीरवी, सरपंच डिम्पल सीरवी, सुशीला सीरवी, धीनावास सरपंच दाकूदेवी सीरवी, पंसस मांगीलाल मांगीलाल परिहारिया, केवलराम सीरवी, बाबूलाल सीरवी, गौरी चौधरी रायपुर, भंवरलाल सेपटा, नेमाराम कुमावत सहित कई प्रबुद्धजनों ने लाडीसा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य मौजूद थे।