Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 105 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 105

जीतो महिलाओं द्वारा “डिजिटल मार्केटिंग” प्रशिक्षण प्रारंभ#तीन सप्ताह चलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

0

बेंगलूरू : जीतो बेंगलूरू नॉर्थ की महिला विंग द्वारा राष्ट्रीय योजना सेंटर फॉर एक्सिलेंस के अन्तर्गत कौशल विकास हेतु “ऑनलाईन डिजिटल मार्केटिंग” का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। तीन सप्ताह का यह कंप्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण शिविर आईटी गुरुजी के प्रशिक्षण में आयोजित हो रहा है और इसमें देश-विदेश के कई लोग जुड़कर कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।

आईटी गुरुजी के संस्थापक समकित पारिख प्रशिक्षुओं को मार्केटिंग में डिजिटल तकनीक द्वारा अपने व्यवसाय एवं उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीके समझायेंगे। उन्होंने शिविर प्रारंभ पर कहा कि आज सबकुछ ऑनलाइन होता जा रहा है। आज हम शॉपिंग, टिकट बुकिंग, रिचार्ज, बिल पेमेंट आदि जैसे कई काम हम इंटरनेट के ज़रिये कर रहे है। आज हम बाजार पर नज़र डालें तो लगभग 80% ग्राहक किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले या सर्विस लेने से पहले ऑनलाइन रिसर्च करता है। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग क्या है, उसके लाभ, टूल्स आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, website adertisements या किसी और applications द्वारा हम इससे जुड सकते हैं। व्यापारी जो अपना सामान बना रहा है, वो आसानी से ग्राहक तक पहुंचा रहा है औरविइससे डिजिटल व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले विज्ञापन के लिये अख़बार, पेम्फ़लेट, बेनर, होल्डिंग्स और विज्ञापन ऑटो आदि का सहारा लेना पड़ता था परंतु अब सीधा उपभोक्ता तक सामान भेजा जा सकता है। हर व्यक्ति गूगल, फेसबुक, यूट्यूब आदि उपयोग कर रहा है, जिसके द्वारा व्यापारी अपना उत्पाद-ग्राहक को दिखाता है इस तरीके से व्यापार सबकी पहुंच में आता जा रहा है। इस त्रिसाप्ताहिक प्रशिक्षण में आईटीगुरु प्रशिक्षुकों को सर्च इंजन औप्टीमाइज़ेशन या SEO, सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, ईमेल मार्केटिंग, यूट्यूब चेनल,अफिलिएट मार्केटिंग,पे पर क्लिक, ऐडवर्टाइज़िंग,एप्स मार्केटिंग के बारे में सिखायेंगे।

ju

जीतो अपेक्स महिला विंग निदेशक सुनीता बोहरा एवं अध्यक्ष संगीता ललवानी ने महिलाओं के इस व्यावसायिक प्रयास पर शुभकामनाएँ संप्रेषित की। राष्ट्रीय महामंत्री शीतल दुग्गड ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा माध्यम बन गया है जिससे कि व्यापार को बढ़ाया जा सकता है। शिविर का शुभारंभ नवकार मंत्र से हुआ। जीतो बेंगलूरू नॉर्थ के अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा, महामंत्री सुधीर गादिया एवं महिला विंग संयोजक कमल पुनमिया ने महिला विंग के इस आयोजन की सराहना की।संयोजिका भाविका कोठारी एवं सह-संयोजिका तनुजा मेहता ने प्रशिक्षक का परिचय दिया एवं संचालन किया। सुष्मिता सेठिया, किरण लुनिया, रेखा जैन, कोमल बोथरा, जिग्ना कपासी आदि लगभग 67 प्रशिक्षुक इसमें जुड़े। अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी ने स्वागत किया तथा आभार महामंत्री सुमन वेदमुथा ने व्यक्त किया।

गुड़ा रुघनाथ सिंह में सीरवी समाज द्वार धर्म रथ भैल वधावा व धर्म सभा

0

पाली। सीरवी समाज का इतिहास श्री आई माताजी का इतिहास, चमत्कार, दीवान रोहित दास जी और दीवान हरि दास जी के परचे,सती कागण माताजी,जति भगा बाबा जी पंवार और मीडिया भैलिया के सत के परचे बताये दीपाराम काग गुड़ीया बाद में महेन्द्र महाराज मध्य प्रदेश द्वारा संस्कार निर्माण पर उद्बोधन दिया गया। राणावास से तीन किलोमीटर दक्षिण में केवल 150-200 घर की छोटी सी बस्ती गुड़ा रुघनाथ सिंह में सीरवी समाज के पुराने 30घर व अब प्रति कंदोरा 103परिवार गिनती में हैं जिनमें से मारवाड़ में अपने मां बाप से मिलने आये युवा पीढ़ी के गिने चुने बंधु दिखाई पड़ते बाक़ी बा और धा विराजमान हैं। इस गांव के बांडेरुओं ने 2007 में मंदिर ( बडेर) निर्माण करवाया और परम पूज्य दीवान साहब श्री माधव सिंह जी के कर कमलों से 2010 में श्री आई माताजी के पाट एवं मूर्ति स्थापना की मंदिर के पास शानदार सभा भवन बनाया गया है। मंदिर परिसर लगभग एक बीघा जमीन पर फ़ैला हुआ है।

मंदिर का पुनः रंग रोगन करवाया हुआ एवं अच्छी सुविधा के साथ बांडेरुओं में बहुत अच्छा प्रेम, सम्मान भावना तथा जोश बरकरार है। इस गांव में सीरवी समाज के अलावा राजपूत, देवासी, वैष्णव,नाथ, मेघवाल, मीणा, ढोली और जोगी लोग निवास करते हैं। यहां से 1980 में सीरवी बंधुओं ने दक्षिण भारत की ओर प्रस्थान किया जिनमें जीवाराम लचेटा, मोहनलाल, सज्जाराम, कुन्नाराम और भेराराम लचेटा का नाम मुख्य है। इस गांव से सर्वाधिक हैदराबाद तथा अन्य नगरों में बंगलौर, सूरत, पूना, मुम्बई और राणावास में व्यापार व्यवसाय में लगे हुए हैं। सीरवी समाज के 09 बेरे हैं जिन पर लगभग 500 बीघा जमीन है जल मीठा तथा भरपूर है।

सभी फसलें होती है पर सूअरों ने मक्का, शकरकंद और ककड़ी बोना भुला दिया है। वर्तमान में यहां पर घीसाराम सैणचा कोटवाल,वीरमराम चोयल जमादारी एवं गुड़ा रामसिंह के वृद्ध पुजारी खेताराम सोलंकी एक वर्ष से अपनी सेवा दे रहे हैं। यह गांव राणावास,गादाणा,रडावास, गुड़ा रामसिंह, गुड़ा प्रेम सिंह, गुड़ा दुर्जन, चौकड़िया और गुड़ा मेहकरण के मध्य आया हुआ है। दक्षिण भारत के बंगलौर में मुकेश लचेटा सीए बनने की राह पर है अब भावी पीढ़ी से उच्च सेवा में आशा और अपेक्षा रखते हुए मां श्री आई जी से गांव की खुशहाली की कामना करते हैं ।

भारत माता की हत्या की बात पर ताली पीटी गई, राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं स्मृति ईरानी

0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना है और विपक्ष को महिला सुरक्षा, गरीब कल्याण, नौजवानों के हितों एवं देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है।

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि राहुल गांधी ने भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस के लोग यहां मेज थपथपा रहे थे, संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।

विपक्षी सदस्यों की टोकाटोकी के बीच ईरानी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार तथा आपातकाल के मुद्दे उठाए और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के एक बयान के जवाब में कहा,  मणिपुर खंडित नहीं है, यह भारत का अभिन्न हिस्सा है। ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने न सिखों के साथ इंसाफ किया, न ही नौजवानों, किसानों के हितों की चिंता की और न ही महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया।

ईरानी ने कहा,  ऐसे में जो देश के लोगों, महिलाओं, गरीबों और नौजवानों की बात कर रहा है उस पर देश फिर से विश्वास करेगा। 2024 में फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, देश कभी भी उनकी (राहुल गांधी) माताजी के हाथों में देश की तिजोरी की चाबी नहीं देगा।

स्मृति ईरानी ने यह दावा भी किया कि उनसे पहले के वक्ता कांग्रेस सांसद (राहुल गांधी) ने सदन से जाते हुए अभद्र आचरण दर्शाया है और ऐसा आचरण संसद में कभी नहीं देखा गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को महिला सुरक्षा, गरीबों के कल्याण, नौजवानों के हितों एवं देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है जबकि पिछले नौ वर्षों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने शौचालयों का निर्माण करने, नल से जल पहुंचाने, महिला सुरक्षा की दिशा में कदम उठाने जैसे कदम उठाये हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारे देश के संसदीय इतिहास में आज तक ‘भारत मां की हत्या’ की बात नहीं हुई और कभी इस बात पर मेज नहीं थपथपाई गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने आज यहां बैठकर भारत मां की हत्या की बात पर मेज थपथपाई हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत मां की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही। ईरानी ने कहा कि उन्होंने इस बात का संकेत पूरे देश को दिया है कि किसके मन में गद्दारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में ‘भारत माता’ की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग ‘देशद्रोही’ हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मणिपुर को बांट दिया है। उन्होंने कहा,  मणिपुर खंडित, विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंश है। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह धुंधली तस्वीर गिरिजा टिक्कू की है, जिनके साथ 90 के दशक में बलात्कार किया गया और उनका शरीर काट दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना का दृश्य एक फिल्म में आया तो कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं ने उसे दुष्प्रचार कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी पंडितों की दास्तान कहीं सुनाई जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष ‘इंडिया’ नहीं है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार को परिभाषित करते हैं। 

ओरिंयट पेपर मिल प्लांट में ब्लास्ट, कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका, मीडिया की एंट्री पर रोक

0

शहड़ोलः  शहडोल के ओरियंट पेपर मिल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहा पल्प टैंक फटने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मिल के गेट पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोग और परिजन प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। 

हालात बिगड़ता देख मौके पर एसडीएम प्रगति वर्मा और एएसपी मुकेश वैश्य पहुंचे। हंगामे को शांत कराया। अधिकारियों के मौजूदगी में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को मिल में रोजगार देने की बात कही गई है। लिखित आश्वाशन नही मिलने की स्थिति में स्थानीय लोग हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। अधिकारियों का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है। परिजनों को तत्काल दो लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे के पीछे जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

दबे मजदूरों की तलाश जारी

घटनास्थल पर पुलिस एवं जिला प्रशासन पहुंच गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। पल्प में और मजदूर के दबे होने की जानकारी है। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश कर रही है। मौके पर अमलाई पुलिस एवं क्षेत्र की एसडीएम मौजूद है। गौरतलब है कि पूर्व में भी मिल में इस तरह की दुर्घटना हो चुकी है। घटना के संबंध में ओरियंटमेंट प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया है कि दुर्घटना हुई है रेस्क्यू कर जारी है घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

अरिहंत परमात्मा के वचनों के पर श्रद्धा होनी चाहिए – मुनि श्री राजपद्मसागरजी म.सा

0

बेंगलुरू । जे.पी.पी श्रमणी भवन में प्रवचन के दौरान श्रावक एवं-श्राविकाओं को समझाते हुए कहा कि प्रभुने जो कहा है वह मेरे आत्महित के लिए है, परमात्मा सर्वज्ञ है, उन्होंने जो धर्मतत्व का प्रतिपादन किया, उसमें कोई विरोध नहीं। अर्थात् तर्क की भूमिका पर कोई विसंगति नहीं मिलती, जो अपने अंतरंग राग-द्वेष आदि दोषों का समूल नाश कर देते है, उनको अपने पूर्ण ज्ञान में जो द्रव्य जैसा दिखाता है।

पैसा ही बता देते है, ऐसे पूर्णज्ञानी केवलज्ञानी परमात्माने जो बताया है, वहीं सर्वश्रेष्ठ है, उत्तम है, एसे अरिहंत परमात्मा के दर्शन-पूजा कि के विषय में समझाते हुए कहा कि जब मंदिर जाते है तो तीन नीसीहि आती है पहली नीसीही इम मंदिर में प्रवेश करते है तब बोलनी चाहिए, नीसीहि का मतलब होता है त्याग करना, मैं संसार के समस्त कार्य एवं बातों का त्याग करता हूँ ,सिर्फ परमात्मा के मंदिर संबंधी बाते होती है, घर की बातो का त्याग करना वो पहेली निसीही है।

शंत्रुजय की महिमा बताते हुए कहा कि वाघणपोड का इतिहास बताते हुए कहा वीर विक्रम सिंह और शेरनी के बीच युद्ध हुआ था, शेरनी जोभी यात्रालु आते थे, उनकी हिंसा करत थी यात्रा बंध हो गयी थी. तब वीर विक्रम सिंह ने शेरनी के साथ युद्ध करके उसको हराया, होनो घायल हुए और फिर यात्रा चालु हुई. मुनि श्री श्रमणपद्मसागरजी म.सा ने कहा कि प्रभुसे कनेक्शन रखना है, तो मंदिर जाना पड़ेगा।

सिरियारी गांव में आईमाता भैल रथ के आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया भव्य बधावा

0

पाली : सोजत के निकटवर्ती ग्राम सिरियारी के पश्चिम में लगभग 3 किलोमीटर दूर सीरवी बाहुल्य गांव आया हुआ है सिंचाणा। दीपाराम काग ने बताया की इस गांव में लगभग 400 घर की बस्ती है जिनमें सीरवी समाज के लगभग 150 घर है सीरवी समाज के अलावा कुम्हार, देवासी, मेघवाल, मीणा, बावरी, राजपूत, राजपुरोहित और ढोली जाति के लोग बसते हैं। सीरवी समाज में मुख्यतः गहलोत, पंवार, देवड़ा, मुलेवा, काग, बरफा, राठौड़, चोयल और लचेटा गौत्र के घर है।

यहां की बडेर सन 1993 में बनाकर प्राण प्रतिष्ठा परम पूज्य माननीय दीवान साहब माधव सिंह जी के कर कमलों से संपन्न हुई थी। वर्तमान में दीपाराम जी देवड़ा कोटवाल एवं जेठाराम गहलोत जमादारी और साल भर से मोहनलाल बरफा बडेर के पुजारी है।इस गांव के चारों ओर सिरियारी, वौपारी,ठाकरवास, मलसाबावड़ी, गुड़ा मेहकरण, राणावास और गुड़ा सूरसिंह आये हुए हैं जो अच्छी खेती के लिए प्रसिद्ध है यह गांव गुड़ासूर सिंह पंचायत में आता है जिसमें सिचाणा के साथ गुड़ा मेहकरण, बाणियामाली और जोड आसण गांव आते हैं।

यहां के सीरवी बंधु चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, सूरत, अंकलेश्वर तथा राणावास में व्यापार व्यवसाय में लगे हुए हैं। धर्म सभा कार्यक्रम में दीपाराम काग व महेंद्र महाराज मध्यप्रदेश ने आई माताजी के इतिहास के बारे मे जानकारी दी।इस अवसर पर बाबा मंडली के खेता महाराज, राजेन्द्र सिंह पवांर, कल्याण काग, शंकर हाम्बड़, गणेश पंवार सहित समाज के गणमान्य उपस्थित रहे

गुडा सुरसिंह गांव में आईमाता भैल रथ का ग्रामीणों ने किया बधावा

0

पाली : जति भगा बाबा जी पंवार बगड़ी वालों के बाद आई पंथ में जति मोती बाबा जी का बड़ा नाम रहा है जो विधायक भी रहे हैं l आई पंथ के जति मोती बाबा जी भायल को आज भी बड़े बुड्ढे याद करते हैं इन्हीं जति मोती बाबा जी का जन्म स्थल गांव है गुडा सूर सिंह। 400 घर की बस्ती गुड़ा सुर सिंह में राजपूत, सीरवी, देवासी, मेघवाल, मीणा, प्रजापत, रावणा राजपूत, वैष्णव, सुथार, ढोली, वादी, जोगी एवं हरिजन जाति के लोग निवास करते हैं यहां पर कोई समय में जैन परिवार भी थे जो अब पलायन कर चुके हैं l

इस गांव में सीरवी समाज के 70 घर है जिनमें भायल गौत्र का बाहुल्य है अन्य गोत्र में बर्फा मुलेवा सेपटा काग सैणचा, चोयल आदि भी रहते हैंl इस गांव में श्री आई माताजी के मंदिर का निर्माण 2000 में करवाकर परम पूज्य श्री माधव सिंह जी दीवान साहब के कर कमलों से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। वर्तमान में इस गांव के कोटवाल तारा राम बरपा और जमादारी पेमाराम बरपा है इस समय पुजारी सुखाराम बर्फा है इस बडेर मैं सक्रिय सहयोग रता राम भायल का रहता है जिन्होंने हरित क्रांति के तहत मामा जी के ओरण में 1610 वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में बहुत बड़ा योगदान किया है इन वृक्षों में आपने फल फूल के साथ औषधीय पौधे भी लगाए हैं आपके बड़े भाई हेमाराम भायल अखिल भारतीय सीरवी महासभा कर्नाटक प्रांत के उपाध्यक्ष है आपके बड़े भाई पुनाराम भायल पाली जिले की राजनीति में अपना वर्चस्व रखते हैं आप इस समय वार्ड संख्या 24 जिला परिषद सदस्य हैं आप राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं आप राजसमंद जिला प्रभारी भी रहे हैं आपके माता श्रीमती लाली बाई भायल गुड़ा सुरसिंह पंचायत की सरपंच भी रही है।

गुडा सुरसिंह से सर्वप्रथम जीताराम सेपटा ने दक्षिण भारत में सफलता के झंडे गाड़े और आपने पोरुर बडेर के 15 वर्ष तक अध्यक्ष पद पर रहते हुए बड़े निर्माण का कार्य पूरा कराया इस समय इस गांव से बैंगलोर हैदराबाद चेन्नई सूरत पुणे तथा राणावास में हार्डवेयर किराना कपड़ा तथा ज्वेलरी मैं सीरवी बंधु व्यवसाय रत है इसी गांव के कालूराम भायल चेन्नई के मादीपक्कम बडेर में कार्यकारिणी सदस्य है नारायण लाल सेपटा पॉन ब्रोकर एसोसिएशन चेन्नई के सचिव पद पर आसीन है तथा चौलाराम भायल वर्तुल बेंगलुरु के 6 वर्ष तक अध्यक्ष रहे। नौकरी के क्षेत्र में स्वर्गीय लुंबाराम फौजी के अलावा कोई भी नौकरी में नहीं हैl अब दक्षिण भारत में प्रतिभाएं अपना भाग्य आजमा रही है जिनमें कानाराम भायल आई टी. क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं। बडेर शानदार बनी हुई है रंग रोगन भी करवाया हुआ है युवा पीढ़ी ने इस कमी को दूर करने का जिम्मा लिया है। इस अवसर पर दीपाराम काग व महेंद्र महाराज मध्यप्रदेश ने सभा में आईमाताजी के इतिहास की जानकारी दी । इस मौके पर बाबा मंडली के खेता महाराज, राजेन्द्र पंवार,शंकर हाम्बड, गणेश पंवार आदि मौजूद रहे

नवगठित पांच सदस्य संगठन समन्वय कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष स्वामी तेजानन्द महाराज ने किया सम्मान

0

चेन्नई :तामीलनाडु पाॅन ब्रोकर्स एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन का दैनिक संघटनात्मक कार्य सुचारू रूप से क्रियान्वित करने एवम मुख्य मुद्दों पर त्वरित निर्णय लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वामी तेजानन्द जी महाराज ने श्री लिलङीया भेरुजी के आर्शीवाद से प्रदेश महासचिव एच नरेशपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में एक पाँच सदस्य संघटन समन्वय कमेठी का गठन किया है l इस कमेटी मे प्रदेश महासचिव नरेशपुरी गोस्वामी सघंठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम भाटी ,सघंठन के प्रदेश मिडीया विभाग के सचिव आर. प्रवीणकुमार राठौड़ सघंठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंदप्रकाश शर्मा, सघंठन के प्रदेश सहसचिव श्री रुपाराम राठौड़ शामिल किए गए हैं।

संगठन समन्वय कमेठी प्रदेशाध्यक्ष स्वामी तेजानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में काम करेगी। संगठन के माननीय प्रदेशाध्यक्ष स्वामी तेजानंद महाराज ने प्रदेष के गिरवी और ज्वैलरी व्यापारियों के लिए एक संदेश जारी कर कहा कि किसी सदस्य व्यापारी को व्यापार संबंधित समस्या होने की स्तिथि में कमेटी के किसी भी सदस्य से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पाया जा सकता है। संघटन की कार्यप्रणाली के तहत पीड़ित व्यापारी को सर्वप्रथम अपने क्षेत्र के प्रभारी से संपर्क करना होगा।

समस्या के जटिल होने की स्तिथि में प्रदेश की संघटन समन्वय कमेठी से संपर्क किया जा सकता है। प्रदेश संघटन की लंबित योजनाओं को शीघ्र अमल में लाकर उनके तत्काल निष्पादन के लिए पांच सदस्य समन्वय कमेटी का गठन किया गया है। संघटन के ढांचे में नई ऊर्जा के संचार के लिए समन्वय कमेटी का गठन अनिवार्य हो गया था।

‘राहुल की संसद सदस्यता बहाल’: लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना, कांग्रेस नेताओं के बीच खुशी की लहर

0

देश की उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई। राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से सांसद बन गए हैं। लोक सभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता को पुन: एक बार फिर से बहाल कर दिया है। वहीं सदस्यता बहाल होने से कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे है।

बता दें कि मोदी सरनेम केस में सजा मिलने के बाद उन्हें लोक सभा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी की संजा पर रोक लगा दी थी। सदस्यता बहाल को लेकर लोक सभा स्पीकर की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के 4 अगस्त के आदेश को देखते हुए राहुल गांधी की अयोग्यता के फैसले को वापस लिया जाता है। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के आदेश से जारी इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 24 मार्च 2023 में रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल ऐक्ट, 1951 के सेक्शन 8 को अगले अदालती आदेश तक स्थगित किया जाता है।

यह भी बता दें कि आज राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल पर बहस होनी है। जबकि लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

सीरवी समाज की प्रथम महिला क्रिकेटर उषा परिहारिया का शमशाबाद में किया सम्मान

0

हैदराबाद: सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा समाज की प्रथम महिला क्रिकेटर पाली जिले की सोजत तहसील के बिलावास गांव की सुश्री उषा परिहारिया सीरवी के शमशाबाद आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। आपने सीरवी समाज की पहली महिला क्रिकेटर के रूप में पाली जिले व पूरे भारत वर्ष में अपना और सीरवी समाज का नाम रोशन किया है। हमें गर्व है हमारे समाज की ऐसी होनहार प्रतिभा पर जिसने अपनी कड़ी मेहनत, लग्न और परीश्रम से समाज को गौरवांवित किया।

अखिल भारतीय सीरवी महासभा तेलंगाना के अध्यक्ष हरजीराम काग के नेतृत्व में सम्पूर्ण कार्यक्रम को संम्पन्न करवाया गया।जिसमे सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा बेटी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सीरवी महासभा के सचिव सोहनलाल हाम्मड़, शमशाबाद बडेर के अध्यक्ष आसाराम गेहलोत, सचिव भूराराम परिहार, उपाध्यक्ष मलाराम पंवार, कोषाध्यक्ष हरिराम परिहरिया, खेल मंत्री प्रवीण कुमार पंवार, मीडिया प्रभारी भीकाराम काग, सलाहकार चेलाराम काग, कार्यकारणी सदस्य रमेश चोयल, अखिल भारतीय सीरवी महासभा महिला सचिव व पंचायत समिति सदस्य देवली रायपुर से श्रीमती गौरी देवी काग, नारसिंगी बडेर के सचिव श्री मोतीराम मादावत, महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष देवी परिहार, सचिव भारती परीहारिया, सलाहकार श्रीमती कमला देवी पंवार, पारसीगुट्टा बडेर हैदराबाद की पूर्व महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा लचेटा व समाज के सदस्यों व माताओं बहनों की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया।साथ ही महिला क्रिकेटर सुश्री उषा परिहारिया का गुलदस्ता, साल माला द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस कार्यक्रम में हरजीराम काग ने कहा कि बेटी उषा की मेहनत, लगन से आज इस लेवल पर पहुंची, आने वाले समय मे हम सभी राष्ट्रीय टीम में देखना चाहते हैं।जरूर माँ के आशीर्वाद से इनका लक्ष्य सफल हो,उन्होंने अपने उध्बोधन में कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिये हर सम्भव योगदान दिलाने की बात कही व अपने कर्त्तव्य पथ पर निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिये।अपना रास्ता व मंजिल से कभी भटकना नही चाहिये । जब जब रास्ते से भटके है तब तब अपने परिवार व समाज का नाम खराब हुआ है।इसलिए जो बच्चे अच्छे से पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे है साथ ही खेल में उनका भरपूर सहयोग करना चाहिए।

उसको अखिल भारतीय सीरवी महासभा तेलंगाना से हर संभव मदद दिलवाई जायेगी। सुश्री उषा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमें अपने संस्कारों से जुड़े हुए रहकर ही मेहनत और लगन से कार्य करना चाहिए।और किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति हेतु निरन्तर अभ्यास करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की एंकरिंग भीकाराम काग ने बहुत ही जोशीले स्वर और उम्दा अंदाज में हिन्दी, राजस्थानी और संस्कृत श्लोकों के साथ की।