Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 107 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 107

सीरवी समाज हनुमन्तनगर श्री आईजी फिल्म का प्रदर्शन

0

बेंगलोर। सीरवी समाज हनुमन्तनगर आईमाता वडेर में सोमवार रात्रि को श्री आईजी नामक राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। आई माताजी जीवनी पर आधारित फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक बालक, बालिकाएं, महिलाएं पुरूषों ने फिल्म देखने का लाभ लिया। सीरवी समाज हनुमन्तनगर कि ओर से फिल्म टीम के गौतम चोयल, डायरेक्टर हेमंत सीरवी गीतकार लखन चौधरी का माला साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वडेर के अध्यक्ष मोतीलाल भायल ने फिल्म देखने पधारे सभी दर्शको को धन्यवाद दिया। सचिव जुगराज चोयल ने दर्शको का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वडेर के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर वडेर के अध्यक्ष मोतीलाल भायल ने कहा कि हर माता पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाए साथ ही उनके उपर ध्यान रखना चाहिए। बच्चों के लिए भी समय देना चाहिए। संस्था के सचिव जुगराज चोयल ने कहा की बच्चों के माता पिता अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देना चाहिए और फिल्म सभी को देखकर इससे कुछ सीख लेनी चाहिए।

संस्था की ओर से फिल्म शौ सम्पापन के बाद सभी दर्शको के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई थी। फिल्म देखने के लिए दर्शकों में बडा ही उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शेषाराम बर्फा, सह-सचिव तारूसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष कुशलाराम राठौड़, सह-कोषाध्यक्ष मालाराम परिहार, सलाहकार बींजाराम भायल, डायाराम गेहलोत, भंवरलाल चोयल, प्रभुलाल राठौड़, टिकमचंद राठौड़, पंकज कुमार काग, नेमाराम हाम्बड़, भंवरलाल बर्फा, चुन्नीलाल भायल समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

सीरवी विकास मंडल वसई के 42 सदस्यों की सात दिवसीय तीर्थयात्रा सफल व सम्पन्न हुई

0

मुम्बई: सीरवी विकास मंडल वसई के तीर्थ यात्रा पर 42 सदस्यों जिसमें 24 महिलाऐ व 14 पुरुष की यात्रा का सफल व सकुशल रही। जिसमें माउंट आबू में नक्की झील,अर्बुदा देवी, गुरु शिखर , रसिया बालम, कुआरी कन्या, बाबा रामदेवजी, विष्णु भगवान, हनुमान जी मंदिर अचलेश्वर महादेवजी सोमनाथ मंदिर सुंधामाता जी दर्शन भीनमाल बम-बम भोलेनाथ भैरवगुफा आशापुरा माताजी खिमजमाताजी दर्शन भीनमाल आईमाताजी मंदिर बिलाडा रनियाबेरा व जिजिपाल पातालियावास तनोटमाता जैसलमेर लोंगेवाला मे वार म्युजिम व सम डेजर्ट में थार सवारी व ऊंट सवारी का व रेत के टीलों में सभी ने भरपुर आनन्द किया वहां से आते समय जैसलमेर मे लोंगेवाला वार म्युजिम में नाईट शो का सभी ने भरपूर आनन्द से देश के जांबाज देशभक्तों का कौशल काम देखा।

वहां से रामदेवरा में बाबा रामदेव के समाधी स्थल व परचा बावडी पांच पीपली मरकतुडेशवर महादेवजी पोखरण किला भी देखा। सभी स्थानों पर 7दिवसीय यात्रा सभी स्वजातीय बंधुओं ने यात्रा का भरपूर आनन्द व दर्शन का लाभ लिया।

धर्म-आराधना करने का मुख्य आधार स्तंभ है काया :मुनिश्री राजपद्मसागरजी म.सा

0

बेंगलुरू : श्रीरामपुर स्थित जे. पी. पी .श्रमणी भवन में अनेक श्रद्धाभाव से सूनने आए श्रावक एवं श्राविकाओं को नव प्रकार के पूण्य में से काया (शरीर) पूण्य के विषय में समझाते हुए मुनि श्री राजपद्मसागरजी म.सा ने कहा कि हमने पूर्व भव में अच्छा पूण्य किया होगा, इसलिए इस भव में सुंदर शरीर मिला है, ये काया धर्म आराधना साधना करने का एवं सेवा, दान भक्ति करने का अवसर, हम काया से ही कर सकते हैl इसिलिए परमात्मा को धन्यवाद कहना कि प्रभु मुझे सपूर्ण अंग मिले हैl शरीर अच्छा भी मिला हैl

तो इस शरीर का धर्म-आराधना में करने मे लगाएl उसका उपयोग साधनामार्ग में करे और विमलाचल महातीर्थ की इतिहास बताते हुए करा कि विमलाचल महातीर्थ की यात्रा करने से आत्मा मल रहित बनती है, पापों को खपाती है, पापी को भी पावन बनाती है, पुण्य-पाप की बारी के इतिहास बताया कि धर्मनगरी पाटण से हर कार्तिक पुनम – चैत्री पूनम के दिन यात्रा कर का संकल्प थाl कामाशा शेठ का पुत्र प्रतापचंद को और गुजरात में उस समय दुस्काल पड़ा थाl पानी की कभी, खाने की कमी थीl प्रतापचंद जी शंत्रुजय की यात्रा करने निकले है उनको चौविहार अट्ठम की तपस्या थीl पालीताणा पहुंचे और ऊंट, रबारी और प्रतापचंद जी की मृत्यु होगा उनकी याद मे पुण्य-पाप की बारी संघने बनवाईl


मुनिश्री श्रमणपद्मसागरजी म.सा ने कहा कि उत्तम द्रव्यों से परमात्मा की पूजा करने से उत्तमभाव आते हैl संघ सचिव नरेंद्र आच्छा पधारे हुए सभी महानुभाव का अभिनंदन करते हुए विशेष रूप से दीक्षा का भाव रखने वाले सुमित के माता पिता का संघ की ओर से अभिनंदन किया गया।

राजस्थान को मिला बेस्ट कल्चरल इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट; टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड

जयपुर। अपनी कला संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है। बेंगलुरु में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट समारोह में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे पर्यटन विभाग को बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है।

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट बेंगलुरु में आयोजित इस समारोह में पर्यटन विभाग की तरफ से अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस आयोजन में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन में राज्य की 14 ट्रैवल एजेंसीज और होटलियर्स ने भाग लिया। राजस्थान पर्यटन दल द्वारा एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में उठाए गए कदमों, नवीन योजनाओं की जानकारी और पर्यटन प्रचार फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही पवेलियन में पधारे स्थानीय ट्रैवल एजेंटों और आम जन को राजस्थान के पर्यटन स्थलों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट बेंगलुरु में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन में मुख्य अतिथि कर्नाटक सरकार के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के.पाटिल का पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा के युवा नेता पूनाराम सीरवी का चेन्नई में भव्य स्वागत

चेन्नई : मगंलवार सुबह को जिला परिषद् सदस्य पाली वार्ड नंबर 24 भाजपा नेता पूनाराम भायल दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई पधारे । इस अवसर पर भाजपा नेता पूनाराम सीरवी का श्री सीरवी समाज संस्था सोकारपेट ट्रिपलीकेन क्रॉम्पेट पोरूर आयापतंगल मनली तंडियारपेट के अध्यक्ष सचिव एवम् समस्त कार्यकारणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता पूनाराम सीरवी ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै सीरवी समाज और जन सेवा के लिए दिन रात आप का सेवादार हूं । नर सेवा ही नारायण सेवा है और 20 सालों से तन मन और धन से मारवाड़ जंक्शन विधान सभा क्षेत्र में सेवा दे रहा हू । उन्होंने कहा की इस बार खारची विधान सभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ने की जनप्रतिनिधियों का बहुमत मिला है ।

श्वानों के हमले से जख्मी हिरणों का प्राथमिक उपचार कर सांचौर किया रेफर

सिवाना/बाड़मेर: सड़क हादसे में वन्य जीव दम तोड़ रहे हैं, घायलों का वन्य जीव प्रेमी अपने स्तर पर रेस्क्यू कर उपचार कर रहे हैं, लंबे समय से यहां रेस्क्यु सेंटर खोलने की मांग उठाई जा रही हैं, मगर विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं, जिसके अभाव में आये दिन वन्य जीव काल के ग्रास में समा रहे हैं।

क्षेत्र के मिठौड़ा निवासी जीव रक्षा संगठन जिला अध्यक्ष वन्य जीव प्रेमी श्री राम विश्नोई ने पादरु क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सड़क हादसों में घायल हुए श्वानों के हमलों में मोर, खरगोश, नीलगाय व घायल हुए हिरणों एवं अन्य वन्य जीवों को बचाकर अपने घर पर ले जा कर अपने स्तर पर वन्य जीवों का उपचार कर रहे हैं, ज्यादा गम्भीर घायल हुए वन्य जीवों को प्राथमिक उपचार करने के बाद सांचोर के माँ अमृता देवी उद्यान धमाणा रेफर कर हिरणों के छोटे बच्चों, खरगोशों व अन्य वन्य जीवों को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार को गौभक्त उतमसिंह कुडंल के नेतृत्व में सांचोर के धमाणा स्थित मां अमृतादेवी उधान में जाकर रेस्कयू करवाया, आजाद गौसेवा संगठन पादरु के संस्थापक एमपी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पादरु क्षेत्र में रैस्कयू सेंटर नही होने की वजह से हर बार इतनी दुरी तय करके धमाना पहुँचाना पड़ रहा हैं। ऐसे में पादरु में रैस्कयू सेंटर खुलना अति आवश्यक हैं। वहीं जीव दया को बढावा देने के लिए धमाना में हिरण कमांडो 29 द्वारा श्री राम विश्नोई, उतमसिंह कुडंल, एमपी सिंह राजपुरोहित व विक्रम सुथार का ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया।

मेघालय: सीएम कॉनराड संगमा के ऑफिस को भीड़ ने घेरा, जमकर पथराव, झड़प में 5 सुरक्षाकर्मी घायल

0

मेघालय के मुख्यमंत्री दफ्तर पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा के ऑफिस में काम करने वाले पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री संगमा ने हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। हालांकि, इस हमले में सीएम कोनार्ड संगमा बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

क्या है मामला
दरअसल, गारो हिल्स में रहने वाले समूह तुरा शहर को राज्य की सर्दियों की राजधानी बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए वह भूख हड़ताल पर भी बैठे हुए थे। लेकिन सोमवार शाम उन्होंने सीएम ऑफिस पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों ने मुख्यमंत्री के दफ्तर पर पथराव भी किया है।

बताया गया है कि तुरा में बने सीएम ऑफिस में कोनार्ड संगमा अभी भी मौदू हैं। हमलावरों ने मांग की कि तुरा को सर्दियों की राजधानी बनाया जाए। जिस दौरान ऑफिस पर पथराव किया, उस वक्त मुख्यमंत्री भीतर ही मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने सीएम ऑफिस के बाहर बेकाबू हो रही भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

कैसे हुई विवाद की शुरुआत?
दरअसल, विवाद की शुरुआत सोमवार शाम से ही होने लगी थी, जब सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मुख्यमंत्री ऑफिस के बाहर इकट्ठा होने लगी। पहले तो भीड़ ने नारेबाजी की और अपनी मांग उठाई। लेकिन जल्द ही भीड़ ने अपना रूप बदला और फिर ऑफिस के ऊपर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान ऑफिस की सुरक्षा में बाहर तैनात पांच सुरक्षाकर्मियों को चोटें आईं। उन्हें तुरंत ऑफिस के भीतर लाया गया, ताकि उनका प्राथमिक उपचार किया जा सके।

सीरवी समाज बलेपेट भवन में किया श्री आईजी फिल्म का प्रदर्शन

दर्शको ने फिल्म को बडे ही उत्साह से देखा

बेंगलुरू : सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट समाज भवन में रविवार को शाम 4 बजे श्री आईजी नामक राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वडेर के अध्यक्ष हरीराम गेहलोत सचिव अमराराम चोयल कोषाध्यक्ष मोतीराम लचेटा पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा, पूर्व अध्यक्ष नारायणलाल गेहलोत एवं सीरवी महासभा कर्नाटक के अध्यक्ष वीरमराम सोलंकी महासभा महिला विंग लीलाबाई, महिला मंडल के अध्यक्ष भंवरीबाई सचिव रेखाबाई, सेवासंघ के सदस्य कार्यकारिणी सदस्य सांस्कृतिक कमेंटी के सदस्य एवं गेर मंडल के सदस्य समेत समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

इस मौके पर श्री आईजी फिल्म के निर्माता भंवरलाल चोयल निर्देशक हेमन्त चोयल गीतकार लखन चौधरी सह निर्माता-गौतम चोयल आर्टिस्ट किशन सिंह का राजस्थानी परंपरागत साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं महिलाओं व पुरूषों ने फिल्म को देखा। संस्था के सचिव अमराराम चोयल ने बताया की बलेपेट समाज भवन परिसर दर्शको से पुरा खचाखच भर गया। दर्शकों ने खड़े रहकर भी फिल्म को पुरा देखा।

उन्होंने बताया की इस फिल्म को सह परिवार देखना चाहिए ओर खासकर बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिए। इस फिल्म में बेटी माता पिता के विरूद्ध शादि कर लेती है। जिसमें बाद में उसको काफी दु:ख पड़ता है। फिर वो अपने वापस अपने माता पिता के पास आकर अपनी गलती का अहसास जताती है। इस फिल्म से समाज के युवाओं को कुछ सिखना चाहिए और उन्होंने कहा की बच्चों को सही कपडे पहनना चाहिए। कपडे ऐसे पहनना चाहिए जिससे समाज में अच्छा लगे। ज्यादा दिखाना नही करना चाहिए।

आंध्र प्रदेश में होगी भगवान श्री राम की 108 फ़ीट सबसे ऊंची प्रतिमा, 10 एकड़ में फैला होगा प्रोजेक्ट, 500 करोड़ से अधिक की है लागत

कुरनूल (आंध्र प्रदेश) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मंत्रालयम में भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी। जय श्री राम फाउंडेशन ‘पंचलोहा’ प्रतिमा स्थापित कर रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 300 करोड़ रुपये है। श्री राघवेंद्र स्वामी मठ ने प्रतिमा के लिए 10 एकड़ जमीन दान में दी है, जो देश की सबसे ऊंची देवता की प्रतिमा होगी।

इस अवसर पर अपनी टिप्पणी में अमित शाह ने कहा कि इस प्रतिमा के साथ मंत्रालयम एक वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा युगों-युगों तक पूरी दुनिया को सनातन धर्म का संदेश देगी और देश-दुनिया में वैष्णव परंपरा को मजबूत करेगी।

शाह ने ट्वीट किया, “प्रभु राम की विशाल प्रतिमा, जो भारत में सबसे ऊंची होगी, शहर को भक्ति की भावना से सराबोर कर देगी और लोगों को हमारी समृद्ध और शाश्वत सभ्यता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अटूट बने रहने के लिए प्रेरित करेगी। श्री राघवेंद्र स्वामी मठ के प्रमुख सुबुधेंद्र तीर्थ, जय श्री राम फाउंडेशन के संस्थापक रामू और श्रीधर, राज्य मंत्री जी.जयराम, भाजपा नेता टी.जी.वेंकटेश और अन्य माैजूद थे।

आंध्र प्रदेश के मंत्रालयम में भगवान राम की भव्य प्रतिमा की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रालयम दास साहित्य प्रकल्प के तहत की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला. इन पहलों में आवास, अन्न दानम (भोजन दान), प्राण दानम (अंग दान), विद्या दानम (शिक्षा दान), पेयजल प्रावधान और गाय संरक्षण शामिल हैं। शाह ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करने में भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की।

image 51

कई वर्षों से लंबित मंदिर की आधारशिला आखिरकार रखी गई और जल्द ही रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिससे भगवान श्री राम सैकड़ों वर्षों के बाद अपने सही स्थान पर वापस आएंगे। अपने संबोधन में, मंत्री ने मठ के मठाधीश, संत माधवाचार्य जी, संत राघवेंद्र स्वामी जी जैसी प्रमुख आध्यात्मिक हस्तियों के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया और दक्षिण की समृद्ध वैष्णव परंपरा और उसके सभी श्रद्धेय संतों को स्वीकार किया।

मणिपुर पर राज्यसभा में हंगामा, AAP सांसद संजय सिंह पूरे सत्र के लिए निलंबित, पीयूष गोयल लाए प्रस्ताव

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि तक के लिए निलंबित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल में सिंह को निलंबित करने की घोषणा की। इससे पहले आसन के समीप आए सिंह के नाम का सभापति ने उल्लेख किया। आसन द्वारा किसी सदस्य के नाम का उल्लेख किए जाने पर उस सदस्य को तत्काल सदन से बाहर जाना होता है और वह पूरे दिन सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकता।

इसके बाद सदन के नेता पीयूष गोयल ने सिंह को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव करते हुए कहा कि आप सदस्य का आचरण सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं है। हंगामे के बीच ही गोयल के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

सभापति ने कहा कि आप सदस्य सिंह ने बार-बार आसन के निर्देशों का उल्लंघन किया है, इसलिए उन्हें इस सत्र के शेष समय के लिए सदन से निलंबित किया जाता है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजकर 12 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि उच्च सदन में संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं।

इसके बाद जब बेंगलुरु की बैठक की तिथि घोषित हुई, तो दोबारा से केजरीवाल, विपक्ष की मीटिंग में शामिल होने को लेकर आनाकानी करने लगे। उस वक्त नीतिश कुमार और ममता बनर्जी ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। इस बाबत सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से बात की गई। बैठक से 48 घंटे पहले कांग्रेस पार्टी ने केजरीवाल की बात मानकर उन्हें अध्यादेश को लेकर ‘आप’ को समर्थन दे दिया। इससे पहले केजरीवाल ने अध्यादेश के मामले को लेकर बिहार के सीएम नीतिश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम एवं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। बेंगलुरु की बैठक में 26 विपक्षी पार्टियों ने मिलकर अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा। कांग्रेस और केजरीवाल के बीच दूरियां कुछ कम होने लगीं। हालांकि दिल्ली सरकार के अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को अपने ही नेताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी। केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन पर उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।

राजनीतिक जानकारों का कहना है, चंद दिनों पहले ही ‘इंडिया’ का गठन हुआ है। बेंगलुरु की बैठक के बाद नीतीश कुमार और लालू यादव को लेकर खटपट की अपुष्ट खबरें आई थीं। हालांकि नीतीश कुमार ने उन खबरों का खंडन किया था। विपक्षी एकता की कड़ी में कांग्रेस और ‘आप’ को अहम माना जा रहा था। आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस की पटरी दूसरे दलों के नेताओं के साथ तो बैठ रही थी, मगर ‘आप’ के साथ दिक्कत थी। चूंकि ‘आप’ को राष्ट्रीय पार्टी को दर्जा मिल चुका है, ऐसे में विपक्षी खेमें में केजरीवाल को हल्के में नहीं लिया जा सकता था। विपक्षी एकता की मजबूती के लिए कांग्रेस और आप का साथ, आना जरूरी था। अब आप सांसद संजय सिंह, मणिपुर के मुद्दे को लेकर राज्यसभा के पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए हैं। ये देखना होगा कि उनके निलंबन के खिलाफ अब 26 पार्टियां एक स्वर में विरोध करती हैं या नहीं। इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर ही सभी की निगाहें टिकी हैं।