Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8
Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10 - Page 102 Of 127 -
शनिवार सुबह जोधपुर में मरीज को छोड़कर वापस पाली लौट रही सदर थाना इलाके की 108 एम्बुलेंस में आग लग गई। मुकनपुरा के निकट शार्ट सर्किट के चलते अचानक लगी आग से ड्राइवर और एक अन्य स्टॉफ ने एम्बुलेंस से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर मौके पर दमकल के पहुंचने से पूर्व यह एम्बुलेंस विकराल आग की चपेट में आ चुकी थी और आग का गोला बन चुकी थी। बताया जा रहा है शनिवार सुबह जोधपुर में ज़िला अस्पताल में रेफर किसी मरीज को छोड़कर सदर थाना इलाके की 108 एम्बुलेंस वापस पाली लौट रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे एम्बुलेंस में आग लग गई। मुकनपुरा के निकट अचानक लगी आग से ड्राइवर और एक अन्य स्टॉफ ने एम्बुलेंस से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
सुबह 7 बजे मुकनपुरा के निकट हुआ हादसा
रोहट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाने में तैनात यह 108 एम्बुलेंस आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास जोधपुर मरीज को छोड़कर पाली लौट रही थी। इस दौरान रोहट थाना क्षेत्र में मुकनपुरा के निकट अरटिया मोड़ पर इस चलती एम्बुलेंस ने अचानक आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एम्बुलेंस में आग लगने पर घबराए एम्बुलेंस चालक प्रवीण भटनागर और ईएमटी जुनैद खान ने एम्बुलेंस से कूदकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग का गोला बन चुकी एम्बुलेंस में लगी आग पर काबू पाया।
मरीज को छोड़ दिया था जोधपुर, चालक और सहायक ने कूदकर बचाई जान
राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के वक्त इस एम्बुलेंस में मरीज नहीं था और इसके चालक और सहायक स्टाफ एम्बुलेंस को रोककर समय रहते इससे नीचे कूद गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंदू धर्म में प्रत्येक माह कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं| फिलहाल भाद्रपद यानि भादो का महीना शुरू हो गया है जो कि व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद ही खास है| इस माह सबसे पहला त्योहार कजरी तीज पड़ रहा है तो कि आज यानि 2 सितंबर को मनाया जाएगा| कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है और पंचांग के अनुसार यह तिथि आज है| कजरी तीज का व्रत सुहागिनों के लिए बेहद ही शुभ और फलदायी माना गया है| इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की अराधना की जाती है| आइए जानते हैं कि कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त| हिंदू धर्म में प्रत्येक माह कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं|
फिलहाल भाद्रपद यानि भादो का महीना शुरू हो गया है जो कि व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद ही खास है| इस माह सबसे पहला त्योहार कजरी तीज पड़ रहा है तो कि आज यानि 2 सितंबर को मनाया जाएगा| कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है और पंचांग के अनुसार यह तिथि आज है| कजरी तीज का व्रत सुहागिनों के लिए बेहद ही शुभ और फलदायी माना गया है| इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की अराधना की जाती है| आइए जानते हैं कि कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त| हिंदू धर्म में प्रत्येक माह कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं| फिलहाल भाद्रपद यानि भादो का महीना शुरू हो गया है जो कि व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद ही खास है|
इस माह सबसे पहला त्योहार कजरी तीज पड़ रहा है तो कि आज यानि 2 सितंबर को मनाया जाएगा| कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है और पंचांग के अनुसार यह तिथि आज है| कजरी तीज का व्रत सुहागिनों के लिए बेहद ही शुभ और फलदायी माना गया है| इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की अराधना की जाती है| आइए जानते हैं कि कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त|
कजरी तीज 2023 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया पक्ष 1 सितंबर को रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो गई है और इसका समापन 2 सितंबर को रात 8 बजकर 49 मिनट पर होगा| उदयातिथि के अनुसार कजरी तीज का व्रत आज यानि 2 सितंबर को रखा जाएगा| इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा|
कजरी तीज का महत्व
जिस तरह करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है, बिल्कुल उसी प्रकार कजरी तीज का व्रत थी अखंड सौभाग्य की कामना से रखते हैं| इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और रात्रि में च्रंदमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं| यह व्रत विशेष तौर पर मध्यप्रदेश , बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है| हरियाली तीज की तरह कजरी तीज के दिन भी महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और झूला झूलती हैं| इस दिन महिलाएं एक साथ इकट्ठा होकर कजरी तीज का उत्सव मनाती हैं और कजरी गीत जाते हैं|
कजरी तीज पूजा विधि
कजरी तीज के अवसर पर नीमड़ी माता की पूजा करने का विधान है| पूजन से पहले मिट्टी व गोबर से दीवार के सहारे एक तालाब जैसी आकृति बनाई जाती है (घी और गुड़ से पाल बांधकर) और उसके पास नीम की टहनी को रोप देते हैं| तालाब में कच्चा दूध और जल डालते हैं और किनारे पर एक दीया जलाकर रखते हैं| थाली में नींबू, ककड़ी, केला, सेब, सत्तू, रोली, मौली, अक्षत आदि रखे जाते हैं| सर्वप्रथम नीमड़ी माता को जल व रोली के छींटे दें और चावल चढ़ाएं|
नीमड़ी माता के पीछे दीवार पर मेहंदी, रोली और काजल की 13-13 बिंदिया अंगुली से लगाएं| मेंहदी, रोली की बिंदी अनामिका अंगुली से लगाएं और काजल की बिंदी तर्जनी अंगुली से लगानी चाहिए| नीमड़ी माता को मोली चढ़ाने के बाद मेहंदी, काजल और वस्त्र चढ़ाएं| दीवार पर लगी बिंदियों के सहारे लच्छा लगा दें| नीमड़ी माता को कोई फल और दक्षिणा चढ़ाएं और पूजा के कलश पर रोली से टीका लगाकर लच्छा बांधें| पूजा स्थल पर बने तालाब के किनारे पर रखे दीपक के उजाले में नींबू, ककड़ी, नीम की डाली, नाक की नथ, साड़ी का पल्ला आदि देखें| इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें|
पुणे : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के पुणे जिले से बुधवार सुबह दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पिंपरी-चिंचवाड़ के पूर्णानगर इलाके में एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दुकान से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया है। मृतकों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
महाराष्ट्र के PCMC (पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम) अग्निशमन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्णानगर इलाके में आज आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लगी।
रोहट थाना क्षेत्र के केरला गांव निवासी चिमनाराम पुत्र वेनाराम सीरवी, उसकी पत्नी नम्रता एवं पुत्र भावेश व सचिन पिछले कई वर्षो से पुणे में निवास कर रहे है। चिमनाराम सीरवी के पुणे महाराष्ट्र में हार्डवेयर व इलेक्ट्रोनिक की दुकान आई हुई है, जो करीब वर्ष 2005 से ही पुना में अपनी दुकान पर कार्य करते है और पूरा परिवार दुकान के ऊपर ही मकान में निवास करता है। मंगलवार की देर रात को दुकान बंद कर पूरा परिवार ऊपर मकान में ही था कि देर रात करीब दो बजे अचानक दुकान में शार्ट सर्किट हुआ ओर आग लग गई। जिससे पूरा परिवार आग की भेंट चढ़ गया ओर चिमनाराम, नम्रता व सचिन व भावेश आग में बूरी तरह से जल गई। केरला गांव में आग के समाचार मिलते ही परिवारजनों के पैरों तले जमीन खिंसक गई ओर परिजनों को रो-रो कर बूरा हाल हो गया है।
ग्रामीणों को समाचार मिलते ही सभी चिमनाराम के घर पर पहुंचने शुरू हो गए है। इस भीषण आग में चारों जनों के शव पूरी तरह से जल गए। जिन्हें केरला गांव लाने की स्थिति में नहीं होने के कारण बुधवार की दोपहर तीन बजे पुणे में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। चिमनाराम का भतीजा व अन्य समाज व गांव के लोग पुणे में मौजूद है।
अधिकारियों की मानें तो इस भयानक हादसे में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। खबर लिखे जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि माना जा रहा है कि रात के समय शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लगी होगी, लेकिन हादसे की अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस फिलहाल हादसे की वजह तलाश रही है। वहीं, आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के पाठपट्टनम में एक शॉपिंग मॉल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
मुंबई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने रविवार को कहा कि राजनीति में कोई भी स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। अजित पवार का यह बयान शरद पवार के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एनसीपी बंटी नहीं है। एनसीपी और कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जल्द ही अजित पवार अपनी मूल पार्टी में वापसी कर सकते हैं। मुंबई से लगभग 390 किलोमीटर दूर बीड में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे से धर्मनिरपेक्ष विचारों पर चलने वाले महाराष्ट्र को फायदा होगा।
गौरतलब है कि अजित पवार के चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने 10 दिन पहले ही बीड में एक रैली को संबोधित किया था। अजित पवार ने उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ”राजनीति में कोई भी स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। ये राजनीति है।’ अजित पवार ने वहां के स्थानीय भाजपा और शिवसेना नेताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा पूरे देश में देखा जाता है और उम्मीद है कि धर्मनिरपेक्ष विचारों पर चलने वाले महाराष्ट्र को इस करिश्मे से फायदा होगा। महाराष्ट्र के हित के लिए ही हम भाजपा-शिवसेना के साथ आए हैं। सरकार के साथ आने के पीछे मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है। बता दें कि बीते महीने ही अजित पवार आठ अन्य विधायकों को साथ सरकार में शामिल हो गए थे।
बता दें कि बीते महीने अजित पवार आठ विधायकों को लेकर एनडीए में शामिल हो गए थे। उन्होंने एनसीपी पार्टी के नाम और निशान पर भी दावा कर दिया है। उन्होंने कहा, हमने महायुति जॉइन किया है ताकि लोगों के हित में फैसले किए जा सकें। मैं महाराष्ट्र के लोगों को बता देना चाहता हूं कि इस गठबंधन में रहकर मैं सभी धर्मों और जातियों के हित के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा, हम हमेशा किसानों के हितों के लिए काम करेंगे। जब मैं राज्य में जल संसाधन मंत्री था तो सिंचाई के लिए पहले भी काफी काम कर चुका हूं। बता दें कि शरद पवार ने पहले भी कहा है कि वह किसी भी हाल में भाजपा से हाथ नहीं मिलाने वाले हैं। उन्होंने बिना नाम लिए अजित गुट के नेताओं को कायर कहा था।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले जोधपुर में आज देवासी समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। देवासी समाज महाकुंभ जोधपुर 2023 महाकुंभ रावन का चबूतरा में हजारो की तादाद में सम्पूर्ण राजस्थान से देवासी समाज के लोग उमड़े, इस महाकुंभ को राजस्थान के सभी समाजो का भी समर्थन मिला है। देवासी समाज महाकुंभ में लोग परंपरागत वेशभूषा सफेद धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा और लाल पगड़ी पहन कर आए। महिलाएं भी परंपरागत लाल पोशाक धारण कर पहुंचीं।
जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान पर रविवार सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ सम्मेलन शाम 4:00 बजे तक चला। इसमें पूर्व मंत्री रतन देवासी, ओटाराम देवासी, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर रायका, फिल्म एक्ट्रेस आशा सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री सांवलाराम देवासी समेत कई हस्तियां पहुंचीं। नून मठ के रामपुरीजी महाराज ने सरकार से देवासी समाज की 5 मांगों का जिक्र किया और हर मांग के साथ हर-हर महादेव के नारे लगवाए।
रावण का चबूतरा मैदान में विशाल डोम तैयार किया गया था। देशभर से बड़ी तादाद में देवासी समाज के लोग महाकुंभ में पहुंचे। कई लोग तो ऑडी, मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों से आए। महाकुंभ के लिए देशभर में बसे देवासी समाज के लोगों को 2 महीने से पीले चावल भेजकर न्योता दिया जा रहा था।
पूरा पंडाल दिखा ‘लाल’
तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत देशभर से बसों, कारों और अपने-अपने साधनों से देवासी समाज के लोग महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे। लाल पगड़ी पहने होने के कारण पूरा पंडाल लाल नजर आया। सम्मेलन में महंत योगी लक्ष्मणनाथ, केंद्रीय ऊन कल्याण बोर्ड अध्यक्ष गोरधन राईका, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश खाराबेरा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल देवासी भी शामिल हुए।
नून मठ के रामपुरी महाराज ने मंच से समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने, शैक्षणिक उत्थान करने, पशुपालकों की समस्याओं पर ध्यान देने, एमबीसी वर्ग आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने, घुमंतू निष्क्रमणीय पशुपालक आवासीय विद्यालय खोलने सहित समाज के कई मुद्दों पर बात की।
आजादी के बाद पहली बार समाज का महाकुंभ : रतन देवासी ने कहा कि हमारा समाज पशुपालक वर्ग से आता है। आजादी के बाद पहली बार समाज का बड़ा सम्मेलन जोधपुर में हो रहा है। हम अपने समाज की समस्याओं, राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा कर रहे हैं। प्रयास करेंगे कि समाज की मांग कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल हो, जिनको दोबारा सरकार बनने पर पूरा किया जा सके।
सड़कों पर देवासियों का रेला : जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में हो रहे सम्मेलन के लिए पूरे प्रदेश से देवासी आए हैं। इनके आने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। प्रमुख सड़कों पर अपनी परंपरागत वेशभूषा में बड़ी संख्या में देवासी पहुंचे हैं।
देवासी समाज ने की ये 5 मांग
1. आरक्षण को लेकर विसंगतियों को दूर करने के साथ ही देवासी समाज को रिजर्वेशन का उचित लाभ दिया जाए।
2. देशभर में देवासी समाज के लाखों लोग हैं, लेकिन राजनीतिक भागीदारी बहुत कम है। समाज के लोगों की संख्या के अनुसार राजनीति में भागीदार बनाया जाए।
3. जिला और ब्लॉक स्तर पर देवासी समाज की शिक्षण संस्थाओं का निर्माण किया जाए।
4. पशुपालक बिरादरी से आते हैं। हरियाणा, गुजरात, मेवाड़, गोरवाड़ तक गाय, ऊंट, भेड़-बकरी चराते हैं। समाज के लोग जो घुमंतू हैं उनके पास आवासीय पट्टे नहीं होते। वे भूमि से वंचित रहते हैं। घर लौटते हैं तो उन्हें रहने की जगह नहीं मिलती। भूमिहीन देवासी समाज के लोगों को गांव में पट्टा दिया जाए। रेवड़ चराने वाले लोगों को सरकार पट्टा आवंटित करे।
5. घुमंतू परिवार के बच्चों के लिए प्रदेशभर में आवासीय विद्यालय खोले जाएं।
ये संत भी आए
विभिन्न मठों से आए संतों को मंच पर स्थान दिया गया। जेतेश्वर धाम सिणधरी महंत पारसारामजी, संत तीर्थगिरीजी, बालसंत कृपारामजी, राजयोगी संध्यानाथजी और महंत योगी लक्ष्मणनाथजी देवासी समाज महाकुंभ में शामिल हुए।
देवासी समाज महाकुंभ जोधपुर 2023 में इनका रहेगा सानिध्य
देवासी ने बताया कि जेतेश्वर धाम सिणधरी महंत पारसाराम, संत तीर्थगिरी, बालसंत कृपाराम, राजयोगी संध्यानाथ, महंत योगी लक्ष्मणनाथ के सानिध्य में महाकुंभ में केंद्रीय उन कल्याण बोर्ड अध्यक्ष गोरधन राईका, पूर्व मंत्री रतन देवासी, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश खाराबेरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल देवासी, सांवलाराम देवासी भीनमाल, भूपेंद्र देवासी जालौर, भंवरलाल देवासी सिवाना, वरिष्ठ नेता खानुराम रुडकली व सत्ताराम थापन सहित गुजरात से राज्यसभा सांसद बाबूभाई देसाई, पूर्व सांसद सागर राईका व कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी लोग शामिल होंगे।
चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ चंद्रयान-3 मिशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को ‘नए भारत की सुबह’ कहा है। अपनी विदेश यात्रा खत्म कर आज सुबह वह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए सीधे पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले शीर्ष चार देशों में शामिल कर दिया। साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश बना दिया।
इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज आपके बीच आकर खुशी महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी से मिलने के लिए काफी बेसब्र था। मैं ब्रिक्स के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका चला गया, लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही था। कभी कबार लगता है कि मैं आपके साथ अन्या कर देता हूं। बेसब्री मेरी और मूसीबत मेरी। सुबह-सुबह आपको यहां आना पड़ा।’
इसरो ने पीएम मोदी को दिया खास उपहार
इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों की टीम ने पीएम मोदी का तालियों की गड़गड़हाटक से साथ स्वागत किया गया। एस समोनाथ ने उन्हें प्रज्ञान रोवर के द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें उन्हें भेंट की। इस दौरान चंद्रयान-3 की पूरी टीम मौजूद थी।
इसरो कमांड सेंटर में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को चंद्रयान-3 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसरो कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के कुछ मॉडल लगाए गए हैं। उनमें प्रज्ञान रोवर को भी दिखाया गया है।
इसरो कमांड सेंटर पहुंचने पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने चंद्रयान-3 टीम में शामिल वैज्ञानिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की टीम में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहेंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया और ‘जय अनुसंधान’ का भी नारा दिया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़क के किनारे लोगों की भारी भीड़ है।
ISRO आने से मैं खुद को रोक नहीं सका
एयरोपर्ट के बाहर इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं खुद को रोक नहीं सका क्योंकि मैं देश में नहीं था। मैंने भारत आते ही तुरंत सबसे पहले बेंगलुरु आने और हमारे वैज्ञानिकों से मिलने का फैसला किया।” उन्होंने आगे कहा, ”जो दृश्य आज मुझे यहां दिखाई दे रहा है वह मुझे ग्रीस, जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया। दुनिया के हर कोने में न सिर्फ भारतीय बल्कि विज्ञान में विश्वास करने वाले, भविष्य को देखने वाले, मानवता को समर्पित सब लोग इतने ही उमंग और उत्साह से भरे हुए हैं।
कांग्रेस का आरोप- CM सिद्धारमैया को स्वागत करने से रोका
इस बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हवाई अड्डे पर उनका (मोदी) स्वागत करने से रोक दिया है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा वैज्ञानिकों को सम्मानित करने वाले पहले व्यक्ति न बन पाने पर पीएम की ‘खीझ’ के कारण हुआ है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “प्रधानमंत्री का इसरो को बधाई देने के लिए अपनी नवीनतम विदेश यात्रा के बाद कल सुबह 6 बजे सीधे बेंगलुरु पहुंचने का कार्यक्रम है। वह स्पष्ट रूप से अपने से पहले इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम से इतने चिढ़ गए हैं कि उन्होंने कथित तौर पर प्रोटोकॉल के खिलाफ जाकर सीएम को हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने से रोक दिया है। यह घृणित ओछी राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है।”
जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में डिगाड़ी के पास भारतमाला एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर में फंस कर नीचे लटक गया। आधा ट्रक फ्लाई ओवर पर व आधा ट्रक नीचे लटक गया।
घटना सुबह साढ़े 11 बजे गुरुवार सुबह की है। इधर, कोयले से भरा ट्रक जो कि गुजरात से पंजाब की ओर जा रहा था, उसमें ड्राइवर और उसका साथी दोनों थे। हादसे में जैसे ही ट्रक लटका तब दोनों उसमें फंस गए। ड्राइवर को सूचना देने पर पहुंचे कॉन्स्टेबल व स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से निकाला। वहीं खलासी को तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि भारत माला एक्सप्रेस गांव बाना का बास में अंडर ब्रिज के पास है। वहां एक ट्रक तेजी से आया और अंडर ब्रिज पास के डिवाइडर में फंस गया। ट्रक में बाड़मेर निवासी जगदीश व प्रकाश दोनों थे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर के साथी को बाहर निकाला। इस हादसे में ड्राइवर के साथी के पैर फ्रैक्चर हो गए। इसके बाद ओसियां हॉस्पिटल भेजा गया।
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद से देश जश्न में मना रहा है। हर देशवासी को इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। लेकिन, चंद्रयान के चांद पर लैंड होते ही राजस्थान की रहने वाली मीना बिश्नोई और उनके परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मीना ने चंद्रयान की लैंडिंग से 3 दिन पहले 19 अगस्त को चांद पर जमीन खरीदी थी। ये जमीन उन्होंने अपनी दो बेटियों के लिए खरीदी है।
दरअसल, चांद पर जमीन खरीदने वालों में अब जोधपुर एम्स की नर्सिंग ऑफिसर मीना बिश्नोई भी शामिल हो गईं हैं। मीना ने चांद के ‘लेक ऑफ हैपिनेस’ इलाके में एक एकड़ जमीन खरीदी है। ये जमीन उन्होंने अपनी दो बेटियों पीहू और नीनु के लिए खरीदी है। मीना कहती हैं कि मेरी दो बेटियां हैं। बेटियां बेटों से कम नहीं होती हैं। उन्होंने कहा मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे बेटियों को खूब पढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ाएं। लड़की पैदा होने पर किसी भी माता-पिता को दुखी नहीं होना चाहिए। उन्हें बेटों जैसा प्यार देना चाहिए और सही सलाह देकर आगे बढ़ाना चाहिए।
मीना कहती हैं कि मेरे पिता मेरी परवरिश इसी तरह की है। मुझे उन पर गर्व है। उन्हीं के कारण गांव की साधारण लड़की होते हुए भी मैं एम्स जैसे संस्थान में नौकरी कर अपने और अपने पिताजी के सपनों को पूरा कर रही हूं। मैंने अपनी बेटियों को चांद पर जमीन देकर एक टुकड़ा तोहफे में दिया है। मैं अपने पापा की तरह उनकी परवरिश करूंगी और उन्हें इनता शिक्षित करूंगी वे एक दिन चांद पर जाएं।
बताया जा रहा है कि मीना राजस्थान की पहली महिला हैं जिन्होंने चांद पर जमीन ली है। इससे पहले चांद पर जमीन लेने वालों में सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान, बिजनेसमैन राजीव बागड़ी समेत कई भारतीय शामिल हैं। हालांकि, शाहरुख खान ने चांद पर खुद जमीन नहीं खरीदी है। विदेश में रहने वाली उनकी एक महिला फैन ने ये जमीन उन्हें तोहफे में दी है।
चांद पर जमीन, धरती पर रजिस्ट्री
बतादें कि लंबे समय से चांद पर जीवन की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद एक बार फिर इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। चांद पर जमीन खरीदने के लिए ‘द इंटरनेशनल लूनर लैंड रजिस्ट्री’ नाम की कंपनी धरती पर रजिस्ट्री रहकर कराती है। यहां एक एकड़ जमीन की कीमत करीब 3 हजार रुपये में ली जा सकती है।
नोएडा: पाकिस्तान से प्रेमी के पास नोएडा चली आई सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी मीडिया की सु्र्खियों में है ही। बांग्लादेश से कथित तौर पर पति के लिए भारत आई सोनिया अख्तर मामले में नोएडा पुलिस भी एक्टिव हो गई है| महिला पिछले एक हफ्ते से पुलिस के संपर्क है| पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है| मामले की जांच एसीपी महिला सुरक्षा कर रही हैं| पुलिस इस मामले को लेकर महिला के पति से भी पिछले एक हफ्ते से पूछताछ कर रही है| महिला ने सौरभ कांत के साथ अपने संबंध को लेकर कथित तौर पर कई दस्तावेज पेश किए हैं| अब यह मामला भी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की तरह सुर्खियां बंटोरने लगा है|
आपको बता दें कि बांग्लादेश की मुस्लिम महिला सोनिया अपने एक वर्षीय बच्चे के संग भारत आई है| महिला का दावा है कि तीन साल पहले ग्रेटर नोएडा शिवालिक होम्स सोसायटी में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी ने बंगलादेश में नौकरी के दौरान उससे शादी की थी| धर्म परिवर्तन भी किया था| इसके लिए महिला ने मैरिज सर्टिफिकेट और धर्म परिवर्तन के कागजात पुलिस को दिखाए हैं|
कथित पति सौरभ कांत तिवारी का ये है दावा
वहीं सौरभ कांत तिवारी ने यूपी Tak से बातचीत के दौरान बताया है कि निकाहनामा और धर्म परिवर्तन के कागज पर सोनिया अख्तर और उसके परिजनों ने जबरदस्ती साइन करवाया था| उसने सोनिया से तलाक के लिए बांग्लादेश के कोर्ट में अर्जी डाल रखी है, लेकिन इसके बावजूद महिला नोएडा में आकर उसे परेशान कर रही है|
सोनिया अख्तर की वकील ने क्या बताया
पिछले एक हफ्ते से पुलिस कई बार उसे पूछताछ के लिए बुला चुकी है| सौरभ ने कहा है कि उनका केस बांग्लादेश कोर्ट में चल रहा है| भारत मे उन्होंने किसी तरह का कोई अपराध नही किया है| उसके बावजूद पुलिस कह रही है कि वो महिला की रहने की व्यवस्था करे| सौरभ ने साफ तौर पर कहा है कि बांग्लादेशी कोर्ट का जो निर्णय होगा वो उसे मानेंगे| बच्चे के लिए अगर कोर्ट खर्चा देने को कहेगी तो वो खर्चा भी देंगे|
वहीं दूसरी ओर बांग्लादेशी महिला की वकील रेणु ने कहा है कि महिला के बच्चे की तबीयत खराब है| सौरभ ने बांग्लादेश में महिला से यह झूठ बोलकर शादी की थी कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है| शादी के बाद दोनों साथ मे खुश रहते थे| इसके लिए कई तस्वीरें भी सामने रखी गई हैं| फिलहाल इस मामले की जांच कर रही एसीपी महिला सुरक्षा ने जांच को तेज कर दिया है, लेकिन सीमा हैदर की तरह अब सोनिया का मामला भी खूब सुर्खियां बटोरने लगा है|
बेंगलूरु . सीरवी समाज, केंगेरी की ओर से सोमवार को श्रावण महीने के उपलक्ष्य में एक शाम महादेव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन संत सोनू के सान्निध्य में हुआ। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है। उन्होंने परिवार को एक माला में पिरोकर कैसे रखना है, इसके बारे में श्रद्धालुओं को बताया।
इस अवसर समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल लचेटा, सचिव सुरेश देवड़ा आदि ने संत का सम्मान किया। महिला मंडल से रेखा देवी, लीला देवी, मोकलीबाई, भाग्यबाई आदि उपस्थित रहे। सत्संग के लाभार्थी राजूराम परिहार, चतूराराम हाम्बड़ का भी बहुमान किया गया। नवयुवक मंडल के मनोज काग, गौतम सीधड़ा के नेतृत्व में टीम ने व्यवस्था संभाली।