Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 101 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 101

श्री आई माताजी का 608 वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

हैदराबाद स्थित सीरवी समाज एल.बी नगर वेल्फेयर असोसिएशन बंडलागुड़ा प्लाट के प्रांगण में आईपंथ सीरवी समाज की आराध्य देवी श्रीआई माता जी का 608 वाँ अवतरण दिवस (भादवाँ सुदी बीज) उत्सव दिनांक 17 सितंबर  रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व सीरवी समाज एल बी नगर वेल्फेयर असोसिएशन बंडलागुड़ा प्लाट के प्रांगण में प्रथम वार्षिक सम्मेलन मनाया गया। पूर्व संध्या में देशी कलाकार मंडली के गायक ने सत्संगी मधुर वाणियों में प्रस्तुततिया दी ।

और भादवी बीज के महापर्व पर सुबह श्री आई माताजी की महाआरती के पश्चात समाज बन्धुओ ने माई के चरणो में श्रीफल व श्रद्धा के पुष्प अर्पितकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की  भादवाँ सुदी बीज के दिन महाप्रसाद रखी गई । सीरवी समाज के सभी महानुभाव सज्जन व माताओं बहिनों ने भादवा सुदी बीज के महापर्व पर अपनी पारंपरिक वेशभूषा पौशाक पहन कर अपने धार्मिक मंदिर में आए ।सीरवी समाज एल बी नगर वेल्फेयर असोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद काग व सचिव प्रकाश सेपटा ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया ।

बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया विश्वकर्मा महोत्सव

0

बेंगलुरू । श्री विश्वकर्मा सेवा संघ बेंगलुरु द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव IETE सेंटर बेंगलुरु में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवचनकर्ता माधव सेवा सदन अयोध्या के पूज्य महाराज श्री जी स्वामी रामानुजाचार्य द्वारा भगवान विश्वकर्मा के बारे में उपस्थित भक्तों को बताया गया। जिसे सुनकर सभी भक्त भक्ति मय हो गए। अतिथि महंत राजू दास जी हनुमानगढ़ी अयोध्या। मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत समाज सेवी ने कार्यक्रम में आगामी कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

नवरात्रि के कार्यक्रम एवं बेंगलुरु में पंडोखर धाम का दिव्य दरबार सजेगा इसका भी सूचना दिया गया। कार्यक्रम में सर्वजन एकता मंच के अध्यक्ष राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विश्वकर्मा सेवा संघ के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा द्वारा की गई उपस्थित ट्रस्टी और पादाधिकारी संजय विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, इंद्रजीत विश्वकर्मा, इंद्रकेश विश्वकर्मा, दयाराम विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा,हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, शिवपूजन विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा,मिठाई लाल विश्वकर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

श्री श्रीयादेवी के अवतरण दिवस पर गूंजे जयकारे

0

बेंगलुरु : प्रजापति समाज सेवा संघ के आर पुरम ट्रस्ट का भादवी बीज महोत्सव भाद्रपद शुक्ल बीज रविवार को संत श्री पुखराजजी महाराज के सान्निध्य में मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। संस्था के अध्यक्ष शुरेश घोडेला, प्रधान हीरालाल कवाडिया, नाथुराम बावरिया, बाबुलाल बाबरिया ने स्वागत किया गया।

बोलियों के लाभार्थी कानाराम जाजपरा दिनेश महेंद्र आनन्द बेरा परिवार महा प्रसादी के‌ लाभार्थी रहे | लक्ष्मण कुमार ढंगलाराम मंडावरा नाथुराम बाबरिया धर्माराम मड़ावरा किशोर कुमार कुण्डलवाल बाबुलाल श्रीअमराराम थावलिया माताजी के चढ़ावा के‌‌ लाभार्थी रहे इनका समाज द्वारा दोल नगाडा के साथ मान समान स्वागत किया गया । 85% से ऊपर उतरनीय समाज के बच्चे – बच्चीयो के सम्मान के सात ही डिग्री धारक युवा युवतियों को भी सम्मानित किया गया।

image 12


कोषाध्यक्ष पारस कालवाल,जयराम भडकोलिया ने आय व्यय का व्योरा दिया | प्रधान हीरालाल कवाडिया ऊप प्रधान प्रमोद कुमार रेडवाल, अध्यक्ष शुरेश कुमार घोडेला उपाध्यक्ष नोरतमल कालवाल, मोहनलाल हाटवा सचिव अशोक बाबरिया सह सचिव मदनलाल रावरिया सह सचिव लक्ष्मण गाढुणिया कोषाध्यक्ष पारस कालवाल ऊप कोषाध्यक्ष जयराम भडकोलिया सुचना मंत्री बाबूलाल थावलिया, गोविन्दलाल बाबरिया, शुरेन्द्र प्रकाश मेहराणिया, महेंद्र कुमार ब्रादणा, कैलाश कुमार कपुरपरा, सम्पतराज जाजपरा, गणपत रावरिया, गोपाल जाजपरा, लक्ष्मीनारायण मुलेरा, बगदाराम कवाडिया, जगदीश सारडीवाल, रामचन्द्र हुडी, दीपाराम सारडीवाल, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पियुश मेहराणिया, लक्ष्मण कपुरपरा, जगदीश ब्रादणा, किशोर कुमार कुण्डलवाल, अनिल कुमार कवाडिया, कानाराम जाजपरा, लक्ष्मण ब्रादणा वही महिला मंडल का भी बड़ा सहयोग रहा मंच संचालन शुरेन्द्र, मदनलाल, नोरतमल किया |

PM मोदी के Birthday पर लोगों को मिला बड़ा तोहफा, अब 400 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

0

साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से कई ऐसी योजनाएं लॉन्च की गई हैं जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिलता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला (PM Ujjwala Yojana) भी ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के दायरे में आने वाले ग्राहकों को ना सिर्फ फ्री गैस कनेक्शन मिलता है बल्कि सब्सिडी भी दी जाती है। सब्सिडी की वजह से ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को 20 दिन पहले के मुकाबले सामान्य ग्राहकों से कुल 400 रुपये सस्ता सिलडेंर मिल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें बर्थडे पर हम आपको उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कब हुई शुरुआत
उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। इस योजना का मकसद लकड़ी या दूसरे तरीके से खाना पकाने वाली महिलाओं को धुंअे से बचाना था।

क्या मिलता है योजना में 
योजना के लाभार्थियों को पहली बार गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा मुफ्त में दिया जाता है। सरकार योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती है। उन्हें यह लाभ सालभर में अधिकतम 12 बार मिलता है।

अगले 3 साल की योजना


इस योजना के तहत अगले 3 साल में महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए हाल ही में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को 1,650 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है। 75 लाख नए कनेक्शन के साथ ही योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कुल महिलाओं की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।

20 दिन पहले के मुकाबले 400 रुपये सस्ता सिलेंडर
देश की राजधानी दिल्ली में 20 दिन पहले सामान्य ग्राहकों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये में मिल रहा था। हालांकि, सरकार ने 200 रुपये की कटौती की तो सिलेंडर के दाम 903 रुपये हो गए। वहीं, उज्जवला योजना के तहत आने वाले ग्राहकों को घरेलू सिलेंडर 703 रुपये में मिल रहा है। कहने का मतलब है कि 20 दिन पहले से तुलना करें तो सामान्य ग्राहकों के मुकाबले एलपीजी सिलेंडर 400 रुपये सस्ता हो गया है।

योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
– https://popbox.co.in/pmujjwalayojana/  की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यहां एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा। 
– फॉर्म डाउनलोड करके सभी डिटेल्स को सब्मिट करें।
-इसके बाद नजदीकी गैस एजेंसी के पास जमा कराएं।
– डॉक्युमेंट में राशन कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर आदि की जरूरत होगी।
-डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपको नया कनेक्शन मिल जाएगा।

राजस्थान के एक बड़े जाट चेहरे की भाजपा में एंट्री, ज्योति मिर्धा भाजपा में हो रही शामिल ! मारवाड़ की सियासत में बड़ी हलचल

0

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है| कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भाजपा का दामन थाम लिया है| इसे जाट बाहुल्य इलाके में भाजपा का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है, तो वहीं इस बड़े सियासी उठापटक से आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है|

दरअसल मिर्धा परिवार कई दशकों से कांग्रेस में रहा है और अब मिर्धा परिवार से ताल्लुक रखने वाली ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल हो गई है| भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक से ना सिर्फ नागौर की सियासत पर असर पड़ेगा, बल्कि राजस्थान के जाट बाहुल्य इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है| हनुमान बेनीवाल खिलाफ ज्योति मिर्धा पहले भी चुनावी ताल ठोक कर मुश्किलें खड़ी कर चुकी हैं| अब एक बार फिर ज्योति मिर्धा हनुमान बेनीवाल के लिए नागौर और खासकर खींवसर में चुनौती पेश कर सकती है|

आपको बता दें कि ज्योति मिर्धा नागौर से कांग्रेस सांसद रह चुकी है| साल 2019 में कांग्रेस ने उन्हें नागौर में हनुमान बेनीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था हालांकि चुनाव में ज्योति मिर्धा को हनुमान बेनीवाल से शिकस्त का सामना करना पड़ा था|

गौरतलब है कि तकरीबन 70 साल पहले 1952 में नाथूराम मिर्धा ने सक्रिय सियासत में कदम रखा| इसके बाद में चार बार विधायक और छह बार लोकसभा सांसद रहे| मिर्धा के पुत्र भानु भी सांसद रह चुके हैं| भानु के बाद अब उनकी पोती ज्योति मिर्धा के हाथों मिर्धा परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है| मिर्धा परिवार से रामनिवास मिर्धा भी दिग्गज नेता रहे हैं| साथ ही विजयपाल मिर्धा, रिछपाल मिर्धा और हरेंद्र मिर्धा सरीखे नेता भी इस परिवार से अपनी सियासी किस्मत आजमा चुके हैं| ज्योति ने साल 2009 में लोकसभा चुनाव जीत कर अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी| हालांकि 2014 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा|

राखी से रामदेव मित्र मंडल के साठ सदस्यों का संघ रामदेवरा के लिए पैदल रवाना

0

समदड़ी: शुक्रवार को सुबह की शुभ वेला में रामदेव मित्र मंडल के साठ सदस्यों का संघ लगातार तीसरे वर्ष गाजे- बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ राखी से रुणिचा धाम रामदेवरा के लिए पैदल यात्रा के लिए रवाना हुआ। मंडल अध्यक्ष तुलसाराम पटेल ने बताया कि पांच दिवसीय पैदल यात्रा संघ को गांव के गणमान्य मौजिज लोगों द्वारा कुमकुम से तिलक लगाकर, मुंह मीठा करवाकर, रामदेव डीजे साउंड के साथ बड़े ही धूमधाम से रवाना किया गया।

मंडल सदस्य मनोहरसिंह राव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारा रामदेव मित्र मंडल का 60 सदस्य संघ बाबा रामदेवजी की आरती के साथ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में स्वागत सत्कार के साथ पुष्प वर्षा द्वारा नाचते- झुमते हुए डीजे की धुन के साथ रवाना किया गया। इस संघ के सभी युवा साथी प्रवासी बंधु है लेकिन बाबा रामदेव जी की असीम कृपा से भाद्रपद माह आते ही रुणैचा. धाम की पैदल यात्रा के लिए अपने घरों को लौट आते हैं। कमेटी सदस्य दिनेश सुथार ने बताया, पैदल यात्रा रवानगी के समय मंडल सदस्यों ने गांव के गणमान्य लोगों का बाबा के दुपट्टा से स्वागत कर बुजुर्गों का आशीर्वाद के साथ संघ को रवाना किया गया।

इस दौरान सेवानिवृत पुलिस उपअधीक्षक गणपतसिंह चौहान, कुंवर वीर विक्रमादित्य सिंह चौहान, सहकारी समिति ब्लॉक अध्यक्ष अजातशत्रुसिंह चौहान, पूर्व सरपंच दुर्गदाससिंह चौहान, शिक्षाविद रूघनाथराम चौधरी, समाजसेवी मानसिंह चौहान, उपसरपंच प्रतिनिधि अचलसिंह चौहान, व्याख्याता भंवरसिंह राव, प्रधानाध्यापक भंवरसिंह भाटी, बाबूसिंह, नरेंद्र सिंह राव, पुजारी बजरंगदास, राजूदास वैष्णव, मादाराम, हड़मानाराम खागड़ा, अंबाराम सुथार, भूराराम सोलंकी, चंपालाल देवड़ा, कानसिंह पंवार, भंवरलाल खागड़ा, भेराराम प्रजापत, गौतम हरिजन सहित समस्त ग्रामवासी तथा गांव के बड़े बुजुर्ग, महिलाएंए बच्चे मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

0

बेंगलुरू। सीरवी समाज केंगेरी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।जन्माष्टमी के दिन बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें 120 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के कार्यक्रम के कैप्टन भारती भाई निर्मला बाई हेमा देवी ने संस्कृत कमेटी के सदस्यों के रूप में बच्चों का सेलेक्शन किया।

बच्चों ने राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बांसुरी व मटकी सजावट तथा पेन्टिंग ,डांस सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल लचेटा, सचिव सुरेश देवड़ा एवं पूरी कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य मौजूद रहे ।कार्यक्रम की व्यवस्था नवयुग मंडल अध्यक्ष मनोज का चेतन लचेटा गौतम सिधंरा वयवस्था संभाली।

G-20 के मेहमानों के स्वागत को दिल्ली तैयार, आज दोपहर में पहुंचेंगे ऋषि सुनक, शाम में बाइडेन का उतरेगा प्लेन, मैक्रों भी आ रहे

0

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमानों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई देशों के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ ही ज्यादातर मेहमान शुक्रवार को ही पहुंचेंगे। दो दिन का शिखर सम्मेलन शनिवार यानी नौ सितंबर की सुबह शुरू होगा। उस दिन सभी मेहमानों के लिए भारत मंडपम में रात्रिभोज का आयोजन है। अगले दिन यानी 10 सितंबर की सुबह सारे विदेशी मेहमान महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाएंगे।

बहरहाल, जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाले पहले विदेश मेहमान नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु थे। वे छह सितंबर को ही भारत पहुंच गए। वे ली मैरिडियन होटल में ठहरे हैं। भारत आ रहे विदेशी मेहमानों के लिए 25 पांच सितारा होटलों में बुकिंग है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति के बाद सात सितंबर को मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ नई दिल्ली पहुंचे। इनके अलावा देर रात तक यूरोपीय संघ परिषद के प्रमुख के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संघ, ओईसीडी आदि के प्रमुख दिल्ली पहुंचेंगे।

image 5

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे। आठ सितंबर को दोपहर करीब सवा बजे उनका विमान दिल्ली में उतरेंगे। वे अशोक रोड पर स्थित सांगरीला होटल में रूकेंगे। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो का विमान उनके बाद दोपहर सवा दो बजे पालम हवाईअड्डे पर उतरेंगे। उनके और उनके प्रतिनिमंडल को बाराखंभा रोड स्थित ललित होटल में रूकना है। शाम में सवा छह बजे के करीब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीज दिल्ली पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का विमान दिल्ली पहुंचेगा। बाइडेन सरदार पटेल रोड पर स्थित आईटीसी मौर्या होटल में रूकेंगे। आठ सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच दोपक्षीय वार्ता होगी।

आठ सितंबर को देर रात तक चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनैसियो लुला द सिल्वा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो आदि नेता दिल्ली पहुंचेंगे। इनके अलावा कनाडा, यूएई, तुर्की सहित कई और देशों के राष्ट्र प्रमुख भी आठ सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और पालम से लेकर उनके ठहरने के होटलों तक के रास्ते में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आठ सितंबर की सुबह से कई रास्तों पर ट्रैफिक  पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।

आसियान-भारत समिट के बाद जकार्ता से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां समिट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति अहम है। पीएम ने कहा कि भारत और आसियान के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। जकार्ता में मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अलावा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा, “हमारी साझेदारी चौथे दशक में पहुंच गई है| इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है| मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को यह शिखर सम्मेलन आयोजन के लिए बधाई देना चाहता हूं|

पीएम मोदी ने क्या कहा

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह ”एक बेहतर ग्रह बनाने के लिए विभिन्न नेताओं के साथ काम करने” को लेकर उत्सुक हैं| उन्होंने कहा, “पिछले साल हमने भारत-आसियान मैत्री दिवस मनाया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया| प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका औपचारिक स्वागत किया और शिखर सम्मेलन स्थल, जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में उनका स्वागत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने किया| 2022 में भारत और आसियान देशों के समूह के बीच संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद आसियान-भारत शिखर सम्मेलन पहला शिखर सम्मेलन है|

image 4

पीएम मोदी ने कहा, “आसियान के साथ जुड़ाव भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है|” “मैं आसियान नेताओं के साथ हमारी साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं, जो अब अपने चौथे दशक में प्रवेश कर चुकी है| आसियान के साथ जुड़ाव भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है| पिछले साल की गई व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने हमारे संबंधों में गतिशीलता का नया संचार किया है|” पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन एक “अत्यंत मूल्यवान” साझेदारी है|

पीएम मोदी 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में करेंगे शिरकत

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में भाग लेंगे| जकार्ता पहुंचने पर पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई में ट्वीट किया, “जकार्ता में आगमन| आसियान से जुड़ी बैठकों और बेहतर प्लेनट के लिए विभिन्न नेताओं के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं|” प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा इस साल भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है| इंडोनेशिया जी20 ‘ट्रोइका’ का हिस्सा है क्योंकि पिछले साल इस समूह की अध्यक्षता उसके पास थी|

उन्होंने आसियान समूह के साथ जुड़ाव को भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी बताया| प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता पहुंचे|

रायपुर में राखी की शाम दो बहनों से गैंग रेप,10 आरोपी गिरफ़्तार, राखी बांधकर घर लौट रही थीं बहनें

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में दो बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। दोनों बहनों के साथ यह घटना तब घटी जब वे पीड़िता में से एक के मंगेतर के साथ रक्षा बंधन मनाकर लौट रही थीं। रेप पीड़िताओं में एक उम्र जहां 19 वर्ष की है तो वहीं दूसरी 16 साल की बतायी जा रही है।

दस हमलावरों के एक समूह ने जबरन उनका रास्ता रोका और भयानक हमले को अंजाम दिया। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि यह घटना गुरुवार रात भानसोज गांव के पास हुई जब बहनें एक व्यक्ति के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं।पुलिस के मुताबिक, जब वे लौट रहे थे तो तीन आरोपियों ने पहले उन्हें रोका। तीनों ने कथित तौर पर उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। अन्य सात आरोपी चार मोटरसाइकिलों पर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी दोनों बहनों को मुख्य सड़क से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया और उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

दोनों लड़कियों के साथ आए व्यक्ति को भी गंभीर शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक स्थानीय भाजपा नेता के बेटे सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रवाल ने कहा, “कई पुलिस टीमें गठित की गईं और पीड़ितों द्वारा दिए गए आरोपियों के विवरण और अन्य जानकारी के अनुसार, सभी दस आरोपियों की पहचान की गई और सुबह तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।”आरोपियों में आपराधिक गतिविधियों के इतिहास वाले लोग शामिल हैं, जिनमें से एक मुख्य संदिग्ध पूनम ठाकुर है, जिसे हाल ही में अगस्त 2023 में जमानत पर रिहा किया गया है। पूनम ठाकुर स्थानीय भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह का बेटा है।आरोपियों पर धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 376 डीए (सोलह वर्ष से कम उम्र की महिला से सामूहिक बलात्कार) और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।