Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 100 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 100

गुजरात के वलसाड में हमसफर एक्सप्रेस में लगी आग, कोई यात्री हताहत नहीं, श्रीगंगानगर से वलसाड जा रही थी ट्रेन

0

वलसाड: गुजरात के वलसाड में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर तिरुचिरापल्ली जंक्शन और श्री गंगानगर के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के ब्रेक वैन कोच में भीषण आग लग गई। इस घटना के बारे में तब पता चला जब यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते हुए देखा। इस दुर्घटना में किसी के भी घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। हमसफर एक्सप्रेस में आग लगे हुए कोच के बगल वाले डिब्बे से सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

23 सितंबर यानी गुरुवार को एक बेहद ही भीषण रेल दुर्घटना की खबर आई है। यह दुर्घटना गुजरात के वलसाड में हुई है। गुजरात के वलसाड में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर तिरुचिरापल्ली जंक्शन और श्री गंगानगर के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के ब्रेक वैन कोच में भीषण आग लग गई। इस घटना के बारे में तब पता चला जब यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते हुए देखा।

फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है

इस दुर्घटना में किसी के भी घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। हमसफर एक्सप्रेस में आग लगे हुए कोच के बगल वाले डिब्बे से सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। आग से घिरे हुए कोच को ट्रेन से अलग करने के बाद हमसफर एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

एक शाम बाबा रामदेव के नाम विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन

0

बेंगलूरु: बाबा रामदेव भक्त मण्डल बिड़दी द्वारा 12वें वार्षिकोत्सव के तहत एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन बिड़दी स्थित सरोजामा कल्याण मंडप में किया गया। मंडप में लोकदेवता बाबा रामदेव का दरबार सजाया गया। विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंडप को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रात्रि भजन संध्या का शुभारंभ भजन गायक नीता नायक सिरोही, रामू बाड़मेर, राधेश्याम माली एण्ड पार्टी के कलाकारों ने गणपति वंदना घर में पधारों की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ किया।

image 24

इसके साथ कलाकारों ने रूणिचे धनिया अजमाल कीरा कंवरा, रुणझुण वाजे घुघरा छम छम बाजे घूघरा रे घोड़लिए रा बाजे, भजन पेश करते हुए बाबा रामदेव को नमन किया। परिषर में श्रद्धालु महिलाएं भावविभोर होकर नृत्य करने लगीं। अभिनेत्री नूतन गेहलोत ने तेजतर्रार नृत्य पेश कर दर्शकों को एकटक निहारने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एच. सी. बालकृष्ण मागड़ी विधायक का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दुर्गाराम सीरवी ने स्वागत किया। सचिव बगदाराम प्रजापत ने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाबा रामदेव भक्त मण्डल के समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन मोहन सीरवी ने किया।

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की

0

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को यहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और उन्हें सूखे जैसी स्थिति का हवाला देते हुए तमिलनाडु को 28 सितंबर तक प्रतिदिन 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के सीडब्ल्यूएमए के आदेश का पालन करने में राज्य की असमर्थता के बारे में बताया। यह बैठक तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में हुई।

हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) और कावेरी जल विनियमन समिति के आदेशों में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया, जिसमें कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु को 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया था।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी की बैठक बुलाकर इस मामले को सुलझाने में हस्तक्षेप की भी मांग की। बैठक में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, भगवंत खुबा और ए नारायणसामी के साथ राज्य कांग्रेस के मंत्रियों सहित भाजपा सांसद मौजूद थे।

शिवकुमार ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘बैठक के दौरान मंत्रियों को बताया गया कि पड़ोसी राज्य को पानी छोड़ने के खिलाफ किसान और विभिन्न संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राधिकरण के पूर्व के आदेशों का पालन करेगी, लेकिन 18 सितंबर को जारी किए गए आदेश का पालन करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि फिर भी राज्य सरकार पड़ोसी राज्य को प्रतिदिन 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ रही है।

पांच हजार क्यूसेक पानी छोडने की बनी सहमति
बता दें कि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) का आदेश 18 सितंबर को आया था। यह निर्देश सोमवार को एक आपातकालीन बैठक के बाद आया जिसमें कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों ने अपने प्रतिनिधि भेजे थे। बैठक में कर्नाटक ने कहा था कि वह 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ सकता है जबकि तमिलनाडु ने 12,500 क्यूसेक पानी की मांग की। हालांकि, अगले 15 दिनों के लिए 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने पर सहमति बनी है। 

कनाडा के नागरिकों की भारत में नो एंट्री, भारत सरकार ने वीजा सेवा निलंबित की

0

 भारत सरकार ने कनाडा के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों की भारत में एंट्री पर रोक लगा दी है,  सरकार से अगले आदेश तक वीजा सेवा को निलंबित कर दिया है।  आपको बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है, अब भारत ने इस कूटनीतिक विवाद के बीच सख्त कदम उठाते हुए कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा को निलंबित कर दिया है।

भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने दी जानकारी

गौरतलब है कि भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने जानकारी दी कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट को फॉलो करें। कनाडा में भारत के लिए वीजा बीएलएस इंडिया ही प्रदान करता है।

भारत सरकार ने अपने नागरिकों को दी हिदायत 

इस सख्त फैसले के पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से कहा गया था कि कनाडा जाने वाले लोग सावधानी बरतें। वो कनाडा में ऐसे किसी इलाके में न जाए जहां पर भारत विरोधी गतिविधियों होने की सम्भावना दिखाई दे। विदेश मंत्रालय की इस एडवाइजरी में भारत ने ये भी जानकारी दी कि कनाडा में अपराध और हेट क्राइम में बढ़ोतरी हुई है। कनाडा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने ये भी कहा कि अधिकारी उन लोगों के संपर्क में रहेंगे जो कनाडा में मौजूद हैं।

कनाडा के पीएम ने दिया था बेतुका, निराधार बयान

विवाद की वजह ये है कि कुछ दिनों पहले कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस घटना पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बेतुका बयान देते हुए आरोप लगाया था कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है। इसके बाद कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया।

भारत ने तीन दिन में की तीसरी बड़ी कार्रवाई

भारत ने कनाडा के पीएम के इस बेतुके और निराधार बयान पर आपत्ति जताते  हुए कनाडा उच्चायोग को समन भेजा फिर  एक उच्च अधिकारी को निष्कासित कर उसे भारत छोड़ने के लिए पांच दिनों का वक्त दिया। अब भारत ने कनाडा के नागरिकों की भारत में एंट्री बैन कर दी है।

गहलोत कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, 20 से ज्यादा एजेंडों को मिली मंजूरी

0

सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनकी लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति दूर करने की मांग को मान लिया गया है। अब कर्मचारियों को 9, 18 और 27 साल की सर्विस पूरी होने पर साल 1992 के सिस्टम से बढ़े हुए पे स्केल का लाभ मिलेगा। कैबिनेट में इसके लिए नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब नियमों में बदलाव से सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में ज्यादा पैसा मिलेगा।

कोरोना में अनाथ बच्चों को मिलेगी सरकारी नौकरी 

कोरोना में अनाथ हुए हुए बच्चों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देने, ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी, 200 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं को सस्ती जमीन और कन्हैया मर्डर के आरोपियों को पकड़ने वालों को सरकारी नौकरी के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई है। कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक हुई।सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनकी लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति दूर करने की मांग को मान लिया गया है।अब कर्मचारियों को 9, 18 और 27 साल की सर्विस पूरी होने पर साल 1992 के सिस्टम से बढ़े हुए पे स्केल का लाभ मिलेगा। कैबिनेट में इसके लिए नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब नियमों में बदलाव से सरकारी कोरोना में अनाथ हुए हुए बच्चों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देने, ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी, 200 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं को सस्ती जमीन और कन्हैया मर्डर के आरोपियों को पकड़ने वालों को सरकारी नौकरी के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई है। कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक हुई।

कर्मचारियों को मिलेगा फायदा 

1992 से पहले कर्मचारियों को 9, 18 और 27 साल की सेवा पूरी करने पर प्रमोशन पोस्ट का पे स्केल दिए जाने का प्रावधान था। छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने अश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) को संशोधित कर लागू किया था। इसके तहत 10, 20, 30 साल की सेवा पर एक आगे की पे स्केल देने का प्रावधान किया था। इसी तर्ज पर राज्य में 1 जनवरी 2006 से छठा वेतन आयोग लागू करते समय सिलेक्शन स्केल की जगह अश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) की व्यवस्था लागू की गई।इसके तहत कर्मचारियों को 9, 18, 27 और स्टेट सर्विस को 10, 20, 30 साल की सेवा पूरी होने पर एक हायर पे स्केल दिए जाने का प्रावधान किया गया। इस प्रकार सिलेक्शन ग्रेड से एसीपी में बदलाव से कर्मचारियों के लाभ में कमी आ गई। सीएम ने ACP में दोबारा संशोधन करते हुए स्टेट सर्विस सहित सभी कर्मचारियों को 1992 में मंजूर की गई सिलेक्शन ग्रेड की तर्ज पर 9, 18, 27 साल की सेवा पूरी करने पर पहली, दूसरी और तीसरी पदोन्नति वाले पे स्केल दिए जाने की घोषणा बजट में की थी।

कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने वालों को सरकारी नौकरी

उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या करके भाग रहे आरोपियों को पकड़ने वाले राजसमंद के दो युवकों को सरकारी नौकरी देने का फैसला कैबिनेट में किया गया है। दोनों युवकों को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली थी।कैबिनेट ने राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2023 और बायोमास एंड वेस्ट टू एनर्जी नीति-2023 को मंजूरी दी है। ग्रीन हाइड्रोजन नीति के तहत राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन आधारित परियोजनाओं से साल 2030 तक 2000 केटीपीए क्षमता के प्रोजेक्ट लगाने का टारगेट रखा गया है।बायोमास और कचरे से बिजली बनाने की पॉलिसी बनाई है। शहरी कचरे से बिजली बनाने के प्लांट लगाए जाएंगे। खेतों में फसलों के बचे हुए हिस्सों और सूखे पौधों को बायोमास एनर्जी प्लांट में काम लिया जाएगा। पराली को भी इस काम में लिया जाएगा, जिससे पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सकेगा। हालांकि राजस्थान में गंगानगर और हनुमानगढ़ के सिंचित क्षेत्र के कुछ भागों में ही पराली जलाई जाती है।

200 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं को सस्ती जमीन आवंटित, आरक्षित दर का केवल 10% पैसा लगेगा

कैबिनेट की बैठक में 200 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं को सस्ती दरों पर जमीन आवंटित करने का फैसला किया है। इन संस्थाओं को आरक्षित दर की 10 फीसदी रकम ही देनी होगी। सामाजिक संस्थाओं को हॉस्टल, वृद्धाश्रम, सामुदायिक केंद्र और सामाजिक कामों के लिए जमीन आवंटित करने का फैसला किया है। पहले के 45 जमीन आवंटनों के मामलों में भी अब केवल आरक्षित दर का 10% ही जमा करवाने की छूट दी है। जिन संस्थाओं ने राशि नहीं जमा करवाई है, उन्हें भी 10 प्रतिशत आरक्षित दर पर भूमि आवंटित की जाएगी।

जयपुर की बंद सरकारी दवा फैक्ट्री RDPL को चलाएगी सरकार

राजस्थान ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (आरडीपीएल) को अब राजस्थान सरकार चलाएगी। जयपुर के वीकेआई में यह फैक्ट्री पिछले चार साल से बंद पड़ी है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की पार्टनरशिप है। कैबिनेट में आरडीपीएल को फिर से चालू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।

जैसलमेर की सम तहसील में आर्मी की रेंज बनेगी

सम तहसील में आर्मी को 7872 हेक्टेयर जमीन आवंटित होगी। आर्मी इस जमीन का पैसा चुकाएगी। यहां पर मैन्युअल रेंज बनेगी। सम तहसील के गांव शाहगंज, खेराजा और अडकिया में इसे बनाया जाएगा। जैसलमेर कलेक्टर ने इसके लिए 29 मार्च को प्रस्ताव भेजा था, जिसे आज मंजूरी मिल गई है।

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी मिलेगी

कोरोना में अनाथ हुए हुए बच्चों को 18 साल की उम्र पूरी होने पर सरकारी नौकरी देने के लिए नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 31 मार्च 2023 से पहले कोरोना के कारण जिनके माता-पिता की डेथ हो गई है। उन बच्चों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देने के लिए नियमों में संशोधन किया गया है। ऐसे अनाथ बालक-बालिकाएं जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु पहले हो चुकी और दूसरे की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च 2023 या इससे पहले हुई। अनाथ होने के समय उनकी उम्र 18 साल से ज्यादा नहीं हो। उनको सरकारी नौकरी दी जाएगी।

जोधपुर में खुलेगा राजस्थान स्टेट स्पोट्‌र्स इंस्टीट्यूट

जोधपुर में राजस्थान स्टेट स्पोट्‌र्स इंस्टीट्यूट खुलेगा। बजट में की गई इस घोषणा को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इस इंस्टीट्यूट में खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेशन चलेंगे। ओलिंपिक खेलों की तैयारी के लिए भी यहां पर ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान स्टेट स्पोट्‌र्स इंस्टीट्यूट के गवर्निंग बोर्ड का गठन होगा।मुख्य  सचिव इसके अध्यक्ष होंगे जबकि युवा और खेल विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव इसके उपाध्यक्ष होंगे। संस्थान निदेशक सदस्य सचिव होंगे। शिक्षा विभाग, स्पोट्‌र्स काउंसिल के सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के मनोनीत मेंबर इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा खेलों से जुड़े तीन सदस्य भी मनोनीत किए जाएंगे, जो अर्जुन अवॉर्ड या मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड या महाराणा प्रताप खेल रत्न अवॉर्ड से पुरस्कृत होंगे। इनका राज्य का मूल निवासी होना जरूरी होगा।

जैसलमेर के रामगढ़ में बनेगा आर्मी का कंपोजिट एविएशन बेस

जैसलमेर के रामगढ़ में नेतसी गांव में आर्मी को कंपोजिट एविएशन बेस बनाने के लिए 880 बीघा जमीन आवंटित की जाएगी। आर्मी को जमीन पैसा लेकर आवंटित की जाएगी। जैसलमेर कलेक्टर ने 29 मार्च को प्रस्ताव भेजा था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

इंजीनियरिंग सेवा में EWS को आयु सीमा में 5 से 10 साल की छूट
राजस्थान स्टेट इंजीनियरिंग सेवा में भी EWS के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी। ईडब्ल्यूएस के पुरुष कैंडिडेट को 5 साल और महिला को 10 साल की ऊपरी सीमा में छूट दी जाएगी। बाकी सेवाओं में पहले से ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा में छूट मिल रही है। इंजीनियरिंग सेवा को इसके दायरे में नहीं लिया गया था, अब इसे भी शामिल करने का फैसला किया गया है।

फिजियोथेरेपिस्ट के लिए योग्यता बदली, अब BPT कोर्स जरूरी

फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के नियमों में संशोधन किया गया है। पहले फिजियोथेरेपिस्ट के लिए सेकेंडरी परीक्षा और फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा योग्यता तय थी। अब इसकी योग्यता में बदलाव किया गया है। फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए अब बायोलॉजी के साथ सीनियर सेकेंडरी और बैचलर इन फिजियोथेरेपी (बीपीटी) कोर्स अनिवार्य होगा। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत ने ERCP से जुड़े 13 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सीएम गहलोत वरिष्ठ नेताओं के साथ 25 सितंबर से 13 जिलों की पांच दिन की यात्रा निकालेंगे।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास, समर्थन में 454 तो विरोध में पड़े सिर्फ दो वोट

0

नई दिल्ली। इस समय की सबसे बड़ी खबर। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) बुधवार को लंबी चर्चा के बाद तो-तिहाई बहुमत से लोकसभा से पास हो गया। बिल के समर्थन में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पर्ची से वोटिंग कराई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी और औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में वोट किया।

गुरुवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साइन के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। महिला आरक्षण बिल नई संसद के लोकसभा में पास हुआ पहला बिल भी है।

महिला आरक्षण बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे, तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है। यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी यह राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा।

महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देशभर में दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में उन्होंने जागरूकता पैदा की। इससे लिंगानुपात में सुधार हुआ था। अमित शाह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई का फायदा ये हुआ कि एक ओर लिंगानुपात में सुधार हुआ, दूसरा गुजरात में प्राइमरी एजुकेशन में 37 फीसदी ड्ऱॉपआउट रेशो था, लेकिन जब मोदीजी प्रधानमंत्री बने तो ये ड्रॉपआउट रेशो घटकर 0.7 फीसदी रह गया।

image 20

शाह ने कहा, “ये हमारे लिए राजनीति नहीं, मान्यता और संस्कृति का मुद्दा है। महिला सशक्तीकरण संविधान संसोधन से जुड़ा नहीं है, बल्कि ये महिलाओं के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहभागिता का मामला है। मोदीजी ने जिस दिन पीएम पद की शपथ ली, ये संकल्प लिया। ये सरकार का संकल्प है, जिसे पूरा किया गया।” गृहमंत्री ने इसके साथ बिल को पास कराने के लिए सहयोग मांगा।

महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हुई डिबेट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने इस दौरान ओबीसी को भी इस बिल में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण के बिना महिला आरक्षण बिल अधूरा है। राहुल गांधी ने कहा, “मेरे विचार से यह विधेयक आज ही लागू किया जा सकता है, लेकिन इसे आगे बढ़ने के मकसद से तैयार नहीं किया गया है।”

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि परिसीमन को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है। परिसीमन के सेक्शन 8 और 9 में ये कहा गया है कि संख्या देकर ही निर्धारण होता है। इन तकनीकी चीजों में हम जाएंगे तो आप चाहते हैं कि ये बिल फंस जाए, लेकिन हम इस बिल को फंसने नहीं देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है कि महिला आरक्षण का विषय हॉरिजोन्टल भी है और वर्टिकल भी है। अब तुरंत तो परिसीमन, जनगणना नहीं हो सकती। आप कह रहे हैं कि तुरंत दे दीजिए।

राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “एक लंबे इंतज़ार के बाद महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को संसद में मंजूरी मिल गई है। इसलिए आज का दिन महिला जगत के लिये एक ऐतिहासिक और गौरवशाली दिवस है।

इससे यह सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तीकरण की सिर्फ बात ही नहीं करते, वे इस दिशा में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करके भी दिखाते हैं। इस बिल के माध्यम से मोदी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि मातृशक्ति सम्पूर्ण राष्ट्र की ताकत है। जिसके बिना भारत के नव निर्माण की कल्पना बेमानी है। 

2 अक्टूबर को शुरू होगा अभिनव राजस्थान पार्टी का नागौर में,महाकुंभ तैयारियां शूरू

0

नागौर :  अभिनव राजस्थान पार्टी का महाकुंभ 2 अक्टूबर को नागौर के पशु प्रदर्शन स्थल पर होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि उनकी पार्टी फसल बीमा, गोचर, गौशाला, गाय बछड़ो, किसान खेती बाड़ी, पुलिस व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पिछले 5 सालों से लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया उनके पार्टी राजनीति नहीं करती बल्कि लोक नीति करती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


डॉ चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे उम्मीदवार चुनाव से पूर्व स्टांप पेपर पर यह लिखित में देंगे कि यदि वे विधायक बन गए तो भविष्य में अपने विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या काम करेंगे। यह एक लिखित दस्तावेज होगा और एक शपथ पत्र होगा जो नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर लिखित में मतदाताओं के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल केवल चुनाव जीतने के लिए ही मतदाताओं के पास जाते हैं लेकिन हमारी पार्टी के उम्मीदवार यदि जनता द्वारा चुने गए तो वह जनता के बीच में बैठकर नियमित रूप से उनसे संवाद कायम करेंगे और राजनीति में पारदर्शिता लाएंगे यही हमारी पार्टी की लोकनीति है।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना, कृषि मंडी व्यवस्था, पुलिस सुधार, पंचायत सुधार, बेसहारा बछड़ों की व्यवस्था, ट्रक, ड्राइवरों की सुविधा, खेजड़ली, पानी, टोल व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, साम्भर झील आदि मुद्द पर पार्टी ने बहुत काम किया है। सोजत की मेहंदी को फसल का दर्जा दिलवाने का काम पार्टी ने किया है। फसल बीमा योजना को लोकप्रिय बनाकर किसानों को अरबों रुपया क्लेम के रूप में दिलवाया है। पिछली खरीफ सीजन में नागौर जिले को पहली बार लगभग तीन सौ करोड़ रुपये का रेकोर्ड क्लेम मिला है, जो अभिनव राजस्थान पार्टी की बड़ी सफलता रही है।

डॉ चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब पार्टी की ओर से नागौर में एक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित इस महाकुंभ का मुख्य ध्येय जनता का राज स्थापित करना है। ज्ञात हो कि नागौर से 1959 में पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन हुआ था पर आज भी जिले के प्रमुख से लेकर वार्ड पंच तक बिना काम बैठे हैं। खेती, पशुपालन और कुटीर उद्योग के विकास में पंचायत राज व्यवस्था नाकाम हुई है। यह महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज्य के सपने का अपमान है, भारत की संसद द्वारा किये गए संशोधन का भी अपमान खुले आम किया जा रहा है।

1993 में भारत की संसद ने ग्राम सभा और वार्ड सभा को सबसे महत्वपूर्ण तंत्र बनाया था पर आज उसके तीस साल बाद भी इनका आयोजन नहीं हो रहा है. अभिनव राजस्थान पार्टी इसे लेकर लगातार आन्दोलन कर रही है। प्रेस वार्ता में अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल भी इस विशाल जनसभा से किया जा रहा है. प्रदेश की सभी दो सौ सीटों पर पार्टी पूरे दमखम से उतर रही है. इस महाकुंभ में पूरे प्रदेश से लगभग एक लाख लोग भाग ले रहे हैं. इस महाकुंभ में पार्टी द्वारा आने वाले चुनाव से जुड़े कई नीतिगत निर्णय भी लिए जायेंगे। महाकुंभ में पार्टी की रीति नीति के अनुसार मंच पर कोई नहीं बैठेगा और सभी प्रतिभागी खास होगे।

आईमाता का अवतरण दिवस मनाया

0

सम्मेलन में दिखा भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास का संगम

मुम्बई । सीरवी समाज की आराध्यदेवी मां आईजी के 608 वे अवतरण दिवस भादवा सुदी बीज महोत्सव बड़े ही धूम धाम से सीरवी (चौधरी) समाज विकास मंडल, महिला मंडल एवम् नवयुवक मंडल, कलंबोली,पनवेल नवी मुंबई के तत्वाधान में मनाया गया । जिसमे समाज के 40 बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गई साथ ही राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रवीण गोयल एंड पार्टी लालराई द्वारा दिन भर अपनी वाणी से शानदार भजनों से सबका मन मोह लिया।

संस्था के प्रधान सेवक धन्नाराम एच गेहलोत बाली( पनवेल) द्वारा अपने उद्बोधन में समाज में शिक्षा,संस्कार व संगठन पर जोर देते हुए समाज बंधुओ से आग्रह किया की समाज में जहा भी शिक्षण संस्थाये कार्य कर रही है चाहे उदयपुर हॉस्टल हो, दिल्ली हॉस्टल, पाली हॉस्टल, जयपुर हॉस्टल या रानी, जवाली स्कूल हो आपसे जो भी बनता है इन शैक्षणिक सस्थाओ को तन मन और धन से आप सहयोग करें। शिक्षा के बिना सब काम अधूरा हैं। समाज में ज्यादा से ज्यादा बच्चें पढ़ लिखकर प्रशासनिक सेवा में आए इसलिए हम सभी मिलजुलकर प्रयास करें। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं इसके ऊपर भी प्रकाश डाला और हमारा समाज हमेशा संगठित रहें इसी में हम सब की भलाई है।

इस शुभ अवसर पर सस्था के उपाध्यक्ष पोकरराम देवड़ा, रामलाल बरफा, सचिव बाबूलाल भायल, प्रतापराम राठौड़, कोषाध्यक्ष मानाराम काग,खेताराम देवड़ा महामंत्री किशोर भाई पवार, टीकमराम पवार युवा अध्यक्ष भरत देवड़ा, महिला मंडल अधियक्षा श्रीमती भिकि बाई पंवार एवम समस्त कार्यकारणी सदस्यों व समाज बंधुओ के सहयोग से ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंच संचालन रामलाल बरपा द्वारा किया गया। इसी के साथ प्रधान सेवक धन्नाराम गेहलोत द्वारा सभी समाज बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोसणा की गई ।

सीरवी समाज द्वारा नवी मुंबई में मनाया गया भादवा सुदी बीज महोत्सव

0

मुम्बई । सीरवी समाज सेवा संस्था करजाड़े पनवेल द्वारा आज रविवार दिनांक 17 09 2023 आई माता मंदिर करजाड़े में भादवा सुदी बीज महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया शनिवार को रात भजन कीर्तन व चढ़ावा बोलीं ली गई रविवार के दिन हवन हार तिलक हवन भोग ध्वाजा चढ़ाई गई महाप्रसाद बाल कार्यक्रम महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन व नृत्य गायन-कलाकार श्रवण कुमार एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन हुआ महिलाएं पुरुषों सभी ने भजनों का आनंद लिया छोटी बच्चियों ने सुंदर कलाकारी दिखाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विभागीय अध्यक्ष कर्णा सेठ शेलार, स्थानीय सरपंच मंगेश दादा शेलार, उप सरपंच सागर भाई आग्रे, करजाड़े नोड फ्लैट ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रकांत गुज़र, उपाध्यक्ष प्रदीप गावड़े, पुर्व सरपंच रामेश्वर आग्रे, करजाड़े नोड व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष नाथा भाई भरवाड, ग्राम पंचायत सदस्य प्रीति मिरेंद्र सहारे, अतीश साबले, नंदु कुमार भोईर, बली सेठ भाईर, डॉ संकेत पवल, सीरवी समाज सेवा संस्था के महामंत्री देवाराम चौधरी, अध्यक्ष चेनाराम हांम्बड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल गहलोत, उपाध्यक्ष देवाराम, रमेश, सचीव पुनाराम, क्षत्रिय विनोद,खजीनदार कानाराम सोलंकी,आशाराम पंवार,वरिष्ठ समाजसेवी थानाराम वर्पा, नगाराम परिहार, जगदीश परिहार, पुखराज परिहारया, पुखराज परमार, नथाराम मुलेवा,पुर्व अध्यक्ष तिरलोक राम गहलोत, थानाराम सोयल, युवा कार्यकर्ता रामलाल वर्पा, उमेश गहलोत,प्रकाश,नेमाराम, प्रकाश, भंवर, रमेश, विराराम, छोगाराम, महाराष्ट्र प्रान्त महिला सचीव श्रीमती मंन्जु हेमाराम चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष विदया बैन, युवा अध्यक्ष तेजाराम, यह महोत्सव को सफल बनाने में पांच लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा तेजाराम,आशाराम, भंवर लाल, कानाराम ,विनोद, व साथ में समस्त सीरवी समाज बंधुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ लगभग 800 भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया महिला मंडल युवा मंडल सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सीरवी समाज ट्रस्ट करमनघाट अलमासगुडां बडेर का भादवा सुदी बीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

0

हैदराबाद: करमनघाट अलमासगुडां सीरवी समाज की धार्मिक आस्था का केन्द्र श्री आईमाताजी के 608 वें अवतरण दिवस एवं करमनघाट अलमासगुडां वडेर का सातवां वां वार्षिक समारोह पदाधिकारियों व समाज बन्धुओ के सानिध्य मे दो दिवसीय शनिवार 16 सितम्बर को रात्रि 8:15 बजे से ताराराम सीरवी गोदावास एंड पार्टी द्वारा सानदार भजनों कि प्रस्तुति रविवार 17 सितम्बर को भादवा सुदी बीज महोत्सव कार्यक्रम भव्यरुप से आयोजित किया गया। करमनघाट अलमासगुडां समाज के सचिव हिरालाल सैणचा ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्री आईमाताजी के भादवा सुदी बीज महोत्सव शानिवार 16 सितम्बर मंदिर को प्रातः वेला मे पुष्प मालाओ व लाईटिंग से सजाकर माई का विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 8.15 बजे ज्योत प्रज्वलित कर भजनो का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे ताराराम सीरवी एंड पार्टी ने श्रीङ आईमाँ के चरणो मे भजनों के पुष्प अर्पित किये। जिसका समाज बन्धुओ ने नाचते-गाते हुए लाभ लिया। कार्यक्रम के मध्य पत्येक महीने की चांदनी बीज की बोलियों लगाई गई जिसमें समाज बन्धुओं ने बढ-चढ कर भाग लिया। रविवार 17 सितम्बर भादवा सुदी बीज के पावन अवसर पर मंदिर मे परिक्रमा व समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा माताजी को गाजे-बाजे के साथ भोग लगाया गया व महाआरती एवं माताजी बैल के 11 नियम चुनाऐ गये पश्चात समाज बन्धुओं ने माई के चरणों मे श्रीफल व श्रद्धा के पुष्प अर्पितकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। प्रातः 11.15 बजे अध्यक्ष महोदय द्वारा आम सभा की अध्यक्षता बाहर से पधारे हुए मेहमानों का स्वागत किया गया।

कोषाध्यक्ष महोदय द्वारा तीन वर्षों का आय व्यय का लेखा जोखा का विवरण प्रस्तुत किया गया। समाज के पदाधिकारी एवं आम सदस्यों द्वारा समाज में नशा मुक्ति के बारे मे और बच्चों बच्चियों को शिक्षा के हित में अपने अपने विचार व्यक्त किये गये। भादवा सुदी बीज की समाज बन्धुओं को शुभकामनाँए देते हुए भरोसा दिलाया कि जब भी समाज मे उनकी जरुरत पड़ेगी, वे हर समय सहयोग करेंगे। सचिव हिरालाल सैणचा ने सभी समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी कमेटी व आम सदस्यों माताओं बहनों को बीज की शुभकामनाएं देते हुए आप सभी के सहयोग से हमारा 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ उसके लिए मैं आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं और भविष्य में मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है समाज हित में ऐसा सहयोग देते रहेंगे और आज अगले 3 वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी कमेटी गठन हुआ है उसका कार्यकाल आज से प्रारंभ होगा में सबसे पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष महोदय प्रकाश आगलेचा एवं सचिव महोदय पुखराज चोयल एवं संपूर्ण पदाधिकारियों व सदस्यों गणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं व आशा करता हूं कि आपके कार्यकाल में समाज एक नई निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। और जो वडेर प्रांगण में वर्तमान में जो भी कार्यक्रम चल रहें हैं हम यही आशा करते हैं कि आगे भी सुचारू रूप से चलते रहे।

पधारे सभी समाज बन्धुओ व भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। मंच का संचालन हिरालाल सैणचा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे समाज के अध्यक्ष महोदय हंसाराम आगलेचा द्वारा सभा को संबोधित किया पधारे सभी समाज बन्धुओं को धन्यवाद देकर समापन किया वर्तमान कार्यकारिणी कमेटी को नव निर्वाचित अध्यक्ष सचिव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विदाई समारोह दिया गया। एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी कमेटी को शपथ ग्रहण दिलाया गया सचिव हिरालाल सैणचा ने सभी पधारे हुए समाज बन्धुओं माताओं बहनों को धन्यवाद देकर समापन समारोह समाप्त किया गया