Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 99 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 99

कौन हैं अंकित बैयनपुरिया जिनके साथ मिलकर पीएम मोदी ने किया श्रमदान, लगाई झाड़ू-उठाया कचरा

 नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है। केंद्र की सत्ता संभालते ही पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती को स्वच्छता दिवस घोषित किया। तब से हर साल गांधी जयंती के दिन इस स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को अपने आस-पास की जगहों को साफ रखने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पहलवान अंकित बैयनपुरिया के साथ मिलकर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही अंकित बैयनपुरिया के साथ सफाई की और रेसलर अंकित से उनकी फिटनेस के राज भी जाने।

पीएम मोदी ने रविवार को स्वच्छता अभियान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में ’75 डे हार्ड चैलेंज’ पूरा करने वाले हरियाणा के अंकित बैयनपुरिया भी हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। वीडियो में दोनों ही लोगों को झाड़ू लगाते और कचरा उठाते हुए देखा जा सकता है।

पीएम ने सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

पीएम ने इस पोस्ट को एक्स पर साझा करते हुए लिखा- आज जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है तो अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी यही किया ! सिर्फ स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है! बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के उपलक्ष्य में भारत के नागरिकों से 1 अक्टूबर को अपने पड़ोस में स्वच्छता के लिए एक घंटा समर्पित करने के लिए कहा था।

बेंगलुरु में बीच सड़क पर धू-धू कर जली ये Electric Car, आग से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं। कई वीडियो काफी अजीब होती हैं और कई बार कुछ वीडियो आपको डरा देती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो छाई हुई है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) आग से बुरी तरह से घिरी हुई है और धू-धू कर जल रही है। वीडियो में सफेद रंग की दिखने वाली इलेक्ट्रिक कार की जलने वाली वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की बताई जा रही है। आगे जानें पूरी जानकारी

देखें वायरल वीडियो में क्या है

ये वीडियो बेंगलुरु के जेपी नगर एरिया के डालमिया सर्कल की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक इलेक्ट्रिक कार बीच सड़क पर बेहद ही खराब स्थिति में जल रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी आसपास खड़ी भीड़ को दूर रहने को कह रहा है। सड़क पर जल रही इलेक्ट्रिक कार की वजह से रोड पूरी तरह से बंद हो चुका है। यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है। देखें वीडियो

आखिर क्यों लगती है इलेक्ट्रिक कार में आग

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार में लिथियम ऑयम बैटरी होती है। ये बैटरी एनोड, केथोड, सेपरेटर, इलेक्ट्रोलाइट और दो करंट कलेक्टर के साथ काम करती है। लिथियम ऑयम बैटरी में हाई एनर्जी होती है। इसकी बैटरी कई तरह के कंट्रोल नहीं कर पाती है, जब आग लगती है। इसमें शॉर्ट सर्किट का होना बड़ा कारण है। कार की बैटरी के सेल की क्वॉलिटी, बैटरी डिजाइन, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, सेंसिंग और सॉफ्टवेयर इंटेलीजेंस सिस्टम और सेल्स का मैनेजमेंट सिस्टम आग लगने का प्रमुख कारण हो सकते हैं। जब भी इनमें कनेक्शन नहीं बनता है तो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में आग लग जाती है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार में आग लगने के कई और अन्य कारण भी हो सकते हैं।

इलेक्ट्रिक कार को आग से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

इंसानों की तरह ही इलेक्ट्रिक कार पर भी अधिक सर्दी और ज्यादा गर्मी का असर होता है। ऐसे में सर्दी और गर्मी का असर कार के उपकरणों पर सीधा पड़ता है। इससे कार की बैटरी पर प्रभाव पड़ता है। बदलते मौसम के साथ ही आपको इलेक्ट्रिक कार का ध्यान रखना चाहिए।

इलेक्ट्रिक कार में कभी भी ओवरलोडिंग न करें। ऐसा करने से इसकी इलेक्ट्रिक मोटर पर असर पड़ता है। कार पर अधिक लोड पड़ने से कार की बैटरी और मोटर गर्म हो सकती है, जिससे कार में आग लग सकती है।

इलेक्ट्रिक कार में कभी भी नकली उपकरणों का और लोकल पार्ट्स का इस्तेमाल न करें। इससे कार की क्षमता पर असर होता है। साथ ही बैटरी और मोटर भी इससे प्रभावित हो सकती है। ईवी कार में हमेशा असली उपकरणों का ही इस्तेमाल करें।

इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों को रख-रखाव की अधिक जरूरत होती है। ईवी कार में काफी अधिक मात्रा में तार होती हैं, जिस वजह से इन तारों का ख्याल रखना होता है, इसलिए ईवी कारों की समय-समय पर सर्विसिंस करवानी चाहिए।

इस बात का रखें ध्यान

ऐसे में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने अचानक से आग लगने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही ऐसी लापरवाही बरतने वाली ईवी कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाने का ऐलान किया है। किसी भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से पहले उसकी बैटरी की अच्छी से जांच कर लें। ऐसा करने के लिए आप कार में लगी बैटरी की गुणवत्ता के बारे में अच्छे से जानकारी जुटाकर कर सकते हैं।

Rs 2000 Note: बढ़ गई 2000 रुपये के नोट को बदलने की डेडलाइन, रिजर्व बैंक ने अब दिया 7 अक्टूबर तक समय

0

New Delhi: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये बदलने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है| अब 7 अक्टूबर तक 2000 रुपये के नोट को बदला जा सकता है| इससे अब लोगों को नोटों को बदलने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है| पहले रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जमा कराने या बदलने के लिए 30 सितंबर यानी आज तक का समय दिया था| ऐसे कयास लग रहे थे कि रिजर्व बैंक डेडलाइन को बढ़ा सकता है| खासकर अनिवासी भारतीयों को 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग उठ रही थी| रिजर्व बैंक के ताजे कदम से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारण अभी तक 2000 रुपये के नोट बैंकों में न तो जमा करा पाए थे और न ही बदल पाए थे|

सेंट्रल बैंक ने 30 सितंबर को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने समीक्षा के आधार पर एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है| रिजर्व बैंक ने विज्ञप्ति में कहा, वापसी की प्रक्रिया का तय समय समाप्त होने वाला है| एक समीक्षा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि 2000 रुपये के नोट को जमा कराने या बदलने की मौजूदा व्यवस्था को 7 अक्टूबर 2023 तक बरकरार रखा जाए|

हालांकि अब रिजर्व बैंक ने एक बदलाव किया है| अभी तक यानी 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट किसी भी बैंक ब्रांच में बदले जा सकते थे और लोग अपने अकाउंट में बैंक ब्रांच जाकर जमा करा सकते थे, अब यह व्यवस्था नहीं रहने वाली है| अब 2000 रुपये के नोट सिर्फ आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में बदले जा सकते हैं| रिजर्व बैंक के इन 19 ऑफिस में लोग 2000 रुपये के नोट को अपने अकाउंट में जमा भी करा सकते हैं|

image 37

बदले जा सकने वाले नोटों की अधिकतम लिमिट अभी भी बरकरार रहने वाली है| यानी एक बार में ज्यादा से ज्यादा 20 हजार रुपये की वैल्यू के नोट एक्सचेंज हो पाएंगे| मतलब आप एक बार में 2000 रुपये के सिर्फ 10 नोट को बदलवा सकते हैं|

सेंट्रल बैंक ने लोगों को पोस्ट से नोट भेजने की भी सुविधा दी है| भारत में रहने वाले लोग देश के किसी भी हिस्से से रिजर्व बैंक के 19 इश्यू ऑफिस में से कहीं भी पोस्ट के जरिए 2000 रुपये के नोट भेज सकते हैं, जिन्हें उनके बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा| इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए पहचान पत्र/डॉक्यूमेंट भी देने होंगे|

स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज का चातुर्मास सम्पन्न

0

स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट द्वारा सरस्वती महाराज का चातुर्मास 27 सितम्बर को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। गत 7 जुलाई से प्रारंभ हुए चातुर्मास में प्रतिदिन सुबह आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा रुद्राभिषेक, प्रवचन एवंलाभार्थी पूर्णाहुति पर यज्ञ का आयोजन एवं परिवार द्वारा सभी के लिए भोजन 26 सितम्बर को कथा पूर्णाहुति प्रसादी की व्यवस्था की गई हुई।

image 34

में संस्कार शिविर के माध्यम से सूरत, मुंबई, भाग्यनगर, बैंगलूरु, विजयवाडा आदि स्थानों से श्रद्धालुओ ने पहुँचकर स्वामीजी का राजपुरोहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, जालोर के ट्रस्टी, पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। ट्रस्ट द्वारा आयोजन सम्मान किया गया। चातुर्मास के सियाणा, कोषाध्यक्ष भंवरसिंह दौरान हिंदू समाज के भिन्न-भिन्न बासड़ा धनजी, उपकोषाध्यक्ष संगठनों द्वारा स्वामीजी का स्वागत दशरथ सिंह साकरणा एवं ट्रस्ट के ट्रस्टी भीमराज साथु, भबूतमल संकरलाल वेरठ, नून, कालूराम धनजी गिरधारीलाल कालन्द्री, मगनलाल मनोरा आदि सभी किया गया।

image 35


चेन्नई। यहां समुद्र मुदली स्ट्रीट है। प्रत्येक रविवार को बाल गोपालों समापन कार्यक्रम में श्री विशेष समापन समारोह पर आलासान, ट्रस्ट द्वारा चने की प्रसिद्ध पुष्प माला हरिसिंह आयोजित दंडी स्वामी देवानंदजी संस्कार बीज बोए। चातुर्मास में ट्रस्टीगण एवं श्री आत्मानंद धाम द्वारा स्वागत किया गया एवं ट्रस्ट के मुदतरासली, भोनसिंह बासड़ा, मैनेजिंग ट्रस्टी हरिशंकर रेवतड़ा, उप चेयरमैन हंसराज कैलाश नगर, में सहयोग करने वालों का भी उप मैनेजिंग ट्रस्टी करणराज समाज के बंधुगण मौजूद रहे।

कमलानगर से बाबा रामदेव धाम देवरचिकनहल्ली तक वार्षिक पैदल यात्रा का हुआ आयोजन

0

बेंगलूरू। श्री बाबा रामसापीर युवा मंडली कमला नगर ने कमला नगर से बाबा रामदेव धाम देवरचिकनहल्ली तक 12 वीं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। एक दिन पूर्व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में महादेव मंडली ने बाबा के भजनों द्वारा गुणगान किया। दुसरे दिन सुबह कमलानगर से करीब 201भक्तों का संघ गाजे बाजों की मधुर ध्वनि के साथ गणी खम्मा के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए पैदल यात्रा कर देवचिकनहली पहुंचा।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूब अबिर गुलाल उडाई। पूजा अर्चना के बाद संघ ने घौडा रामदेव मंदिर में अर्पित किया। इस अवसर पर युवा मंडली की ओर से कमलानगर में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया।

KARNATAKA BANDH: कर्नाटक बंद के ऐलान के बीच प्रदर्शन कर रहे कन्नड संगठनों और पुलिस के बीच झड़प, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

KARNATAKA BANDH: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कई वर्षों से चला आ रहा कावेरी नदी जल विवाद एक बार फिर से गरमा चुका है। बीते दिनों कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक सरकार को आदेश दिया था कि वह अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु को 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े। कर्नाटक सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी लेकिन यहां भी उसे निराशा हाथ लगी। इसके बाद कर्नाटक में बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है।

आज कर्नाटक बंद

तमिलनाडु को कावेरी का पानी दिए जाने के खिलाफ कन्नडा ओकुट्टा ने आज शुक्रवार को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। इस बंद का असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। कर्नाटक के करीब 1900 से ज्यादा छोटे बड़े संगठनों ने इस बंद को समर्थन दिया है। कन्नडा ओकुट्टा ने इस बंद के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियनों, फिल्म चैंबर, मॉल मालिकों और स्कूल और कॉलेज यूनियनों से भी समर्थन मांगा था। 

स्कूल-कॉलेज बंद

कावेरी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच जारी विवाद में प्राइवेट कैब्स एसोसियेशन, रेस्टोरेंट एंड होटल एसोसियेशन, BMTC यूनियन, सरकारी कर्मचारी संगठन, फिल्म चेबर्स सहित तमाम किसान और प्रो कन्नडा संगठनों ने शुक्रवार के इस बंद का समर्थन किया है। इसके चलते बंद का असर भी दिखने लगा है। राज्य भर के स्कूल-कॉलेज में आज अवकाश की घोषणा की गई है। 

कौन है कन्नडा ओकुट्टा?

कन्नडा ओकुट्टा को कन्नड़ अधिकारों की लड़ाई के लिए जाना जाता है। ये एक प्रकार से कर्नाटक के विभिन्न संगठनों के लिए अम्ब्रेला संगठन के रूप में काम करता है। कर्नाटक में इसे बेहद ही बड़ा और प्रभावशाली गुट माना जाता है। इसमें  प्रदेशभर के लगभग 90 संगठन आते हैं।

नेलमंगला मे भी

नेलमंगला मे भी कनाडा रक्षण वैदिक संगठन और मारवाड़ी संगठन समाज ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी नहीं छोड़ना विरोध प्रदर्शन किया और कम बरसात होने के कारण किसानों को खडी फसलों शुक रही और पीने के लिए पानी नहीं है नेमाराम सेंणचा ने बताया कि ईसी विरोध में सभी व्यापारियों ने अपने अपने दुकान बंद कर समर्थन दिया है।

image 33

बारवा मे पुर्णिमा एवं चातुर्मास पुर्णाहुति महोत्सव 29 को , विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

0

फालना । श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित श्री आत्मधाम गुरुमंदिर महातीर्थ बारवा मैं 29 सितम्बर को पुर्णिमा महोत्सव एवं चातुर्मास पुर्णाहुति महोत्सव मनाया जायेगा।
श्री आत्मधाम सेवा समिति प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि 29 सितम्बर को श्री आत्मधाम गुरु मंदिर में विशाल धार्मिक कार्यक्रम पुज्य दीनदयालजी महाराज एवं कथावाचक पुज्य साध्वी राधा रानी बाईसा चुरु संरक्षक गोरधनसिह पावा सह संरक्षक पुखराजसिंह मोहराई अध्यक्ष अर्जुनसिह तिवरी सचिव कैलाशसिह बारवा कोषाध्यक्ष अशोकसिंह विंगरला, भरतसिंह शिवतलाव सहित आत्मधाम की कार्यकारीणी सदस्यों समस्त भाविक भक्तजनो के सानिध्य में कार्यक्रम समपन्न होगा।

image 30


पुर्णिमा कार्यक्रम में ध्वजारोहण महाआरती महाप्रसादी के भामाशाह पुखराजसिह पुत्र मोहनसिंहजी सेवड परिवार मोहराई होगें पुज्य दीनदयालजी महाराज के चातुर्मास पुर्णाहुति महोत्सव को लेकर गांव गांव प्रचार प्रचार किया जा रहा है ।

भगवान जोनरायजी के जयकारों से गुँजा पिपलाद, प्रभु की एक झलक पाने को आतुर दिखे श्रद्धालु

0

पाली। बगड़ी नगर के निकटवर्ती ग्राम पीपलाद कस्बे में भाद्रपद शुक्ल पक्ष जलझूलनी एकादशी पर एक दिवसीय मेले के दिन भगवान जोनरायजी को पालकी में विराजित कर पीपलाद गांव की तलाई पर ले जाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शाही स्नान करवाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभु के विगृह स्नान के अलोकिक दृश्य को अलपक निगाहों से निहारा।

प्रभु की 11 बजे भोग आरती के बाद भगवान जोनरायजी बाल प्रतिमा की शौभायात्रा भगवान के गर्भगृह से पालकी में बिराजमान करके निकली। बेन्ड बाजों की मधुर ध्वनी के साथ गणी खम्मा के जयकारों के साथ नृत्य किये चल रहे थे। इस दौरान भक्तजनों व श्रद्धालुओं ने खूब अबिर गुलाल उडाई।

साथ में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रभु वाण पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रेवाड़ी तलाई पहुंची जहां संस्था के मुख्य पुजारी मंगला महाराज ने भगवान जानरायजी बाल विग्रह को कुएं के जल की बौछारे उड़ेल – उड़ेल कर स्नान कराया। उसके बाद मंदिर स्थित हॉल में शाम 5 बजे तक जोनरायजी भगवान को अल्प विश्राम भी करवाया गया। उसके पुन्ह प्रतिमा को नव वस्त्र धारण करवाए । वापची के दौरान पालकी में विराजमान करा कर पुजारी मंगला महाराज व भक्तगण भजन कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे जहां प्रभु की बाल प्रतिमा की आरती उतारी गई। तथा बाल प्रतिमा को गर्भ ग्रह में प्रतिस्थापित करवाया।

प्रभु को स्नान के लिए लाया उस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रभु साक्षात् रूप में धरती पर अवतरित हो गए हो। इस महोत्सव में महाप्रसादी के लाभार्थी संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल सेंणचा रहे । इस कार्यक्रम में श्री जोनरायजी भगवान विकास संस्थान पीपलाद के सम्मस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं भक्त परिवार सहित आस पास गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Mobilenews : प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के साइंस सेंटर में रोबो गैलरी देखी

0

Mobilenews : अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात प्रवास के दूसरे दिन बुधवार सुबह अहमदाबाद के साइंस सेंटर पहुंचे। साइंस सेंटर में उन्होंने रोबोटिक गैलरी समेत विभिन्न प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को बुके और शॉल भेंट कर स्वागत किया। साइंस सेंटर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के 20 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी ने यहां समिट ऑफ सक्सेस पवेलियन का भी उद्घाटन किया।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साइंस सिटी पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री का गरबा से स्वागत किया गया। वाइब्रेंट समिट की सफलता की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसके बाद वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्ष की सफलता का समारोह शुरू हुआ। स्टेज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, भाजपा अध्यक्ष व सांसद सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, उद्योग मंत्री बलवंत पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि यह समिट ऑफ सक्सेस है। 300 बिजनेस पार्टनर के साथ समिट के सफर की शुरुआत हुई थी। प्रधानमंत्री ने गिफ्ट सिटी, धोलेरा जैसा विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट गुजरात को दिया है।

इस अवसर पर जापान के उद्योगपति ने वाइब्रेंट समिट के 20 साल पूरा होने पर बधाई दी। मेक इन इंडिया में जापान पहले नंबर का योगदान देने वाला देश है। कुल एमओयू का 70 फीसदी निवेश गुजरात में हुआ है।

Bengaluru Bandh: कावेरी जल छोड़े जाने पर संगठनों ने मंगलवार 26 सितंबर को स्कूल-कॉलेज, बेंगलुरु बंद का आह्वान किया

0

कर्नाटक के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के लिए 26 सितंबर को बेंगलुरु में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। यह विरोध कावेरी नदी का 5000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के विरोध में हो रहा है। इस हड़ताल के परिणामस्वरूप व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है। इसके चलते बेंगलुरु में स्कूल-कॉलेज भी बंद है। यह हड़ताल किसान संगठनों और कन्नड़ समर्थक समूहों के नेतृत्व में सामूहिक रूप से किया जाएगा।

क्या है किसान संगठन की मांग

संगठन की मांग है कि राज्य सरकार तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ने से परहेज करें। इसके लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे एक विरोध मार्च निर्धारित किया गया है, जो टाउन हॉल से शुरू होकर मैसूर बैंक सर्कल तक चलेगा। इस विरोध मार्च को सफल बनाने के लिए संगठनकर्ताओं ने स्कूलों, कॉलेजों, दुकानदारों, व्यापार मालिकों और परिवहन प्रदाताओं से भी अपील की है कि वे राज्यव्यापी बंद में उनका समर्थन करें।

स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

हालांकि, स्कूल-कॉलेज के बंद होने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस राज्यव्यापी बंद के चलते बेंगलुरु में यातायात प्रतिबंधित रेहगा। ऐसे में स्कूलों पहुंचना मुश्किल है। छात्रों और अभिभावकों को संभावित बंद के बारे में अपडेट प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूल विभागों से पता करना होगा। छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि यदि उनके स्कूल खुले भी हैं तो यातायाता और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहर न जाएं। इसी बीच शांताकुमार (कर्नाटक जल संरक्षण समिति के अध्यक्ष) ने स्कूलों, कॉलेजों, आईटी कंपनियों और फिल्म चैंबर से बेंगलुरु बंद के समर्थन में छुट्टी घोषित करने की अपील की है।

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी विवाद

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार को तमिलनाडु के त्रिची में किसानों के एक समूह ने कर्नाटक के साथ चल रहे विवाद को लेकर कावेरी नदी के पानी में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। लेकिन कर्नाटक के मांड्या में किसान कर्नाटक के बांधों से तमिलनाडु के लिए छोड़े जाने वाले पानी को रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें, कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) ने राज्य (कर्नाटक) को 13 सितंबर से 15 दिनों के लिए अपने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को 5000 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया है, जिसके बाद से पूरे कर्नाटक में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

कावेरी विवाद में अदालत ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार

न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की संयुक्त बेंच ने गुरुवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इस पर बेंच ने कहा कि सीडब्ल्यूएमए और कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) दोनों नियमित रूप से हर 15 दिनों में पानी की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं और निगरानी कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु सरकार द्वारा कर्नाटक के अदालत में एक याचिका दायर की गई थी कि कावेरी जल में वर्तमान हिस्सेदारी को 5,000 से बढ़ाकर 7,200 क्यूसेक प्रतिदिन कर दी जाए, जिस पर बेंच ने फैसला करने से इनकार कर दिया है।