Saturday, July 27, 2024
HomeHealthRajasthan Election 2023: पाली में भाजपा के पोलिंग एजेंट की मतदान केंद्र...

Rajasthan Election 2023: पाली में भाजपा के पोलिंग एजेंट की मतदान केंद्र पर बिगड़ी तबीयत, बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

पाली : Rajasthan Election 2023: राजस्थान के पाली जिले में भाजपा के पोलिंग एजेंट की मतदान केंद्र पर तबीयत बिगड़ गई है| बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया| बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया| मृतक सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट था| 65 वर्षीय शांतिलाल राजपुरोहित की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई| आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में आज मतदान प्रक्रिया का आगाज हो चुका है| जो राज्य की 199 सीटों पर खड़े प्रत्याशियों के भाग्य को तय करेगा| ऐसे में लोकतंत्र के इस महाकुंभ में लोग जोरो शोरों से अपनी भागीदारी निभा रहे है|

एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये| जिसके बाद शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| अधिकारी ने कहा, ‘संभवत: हृदय गति रुकने के कारण ऐसा हुआ’

7 बजे से शुरू हुई वोटिंग

बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| ऐसे में विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच मतदान चल रहा है| जिसके अलावा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये है|

राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया| करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है|

5 लाख से अधिक मतदाता शामिल
राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी| मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार, इन 199 सीटों पर कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं| यहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है| इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं|

3 दिसंबर को जनता करेगी फैसला
राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है| कांग्रेस ‘रिवाज’ बदलने की बात कह रही है, तो वहीं बीजेपी नेता ‘राज’ बदलने का दावा कर रहे हैं| राजस्थान में ‘राज’ बदलेगा या ‘रिवाज’? आज राजस्थान की जनता अपने वोट से इसका फैसला करेगी| 3 दिसंबर को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments