Saturday, July 27, 2024
HomeStatePaytm के बाद अब Google Pay भी बंद होने वाला है? जानिए...

Paytm के बाद अब Google Pay भी बंद होने वाला है? जानिए कहां और कब-से काम नहीं करेगा ये पेमेंट ऐप

Google Pay App: टेक कंपनी गूगल ने ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्‍शन के लिए इस्‍तेमाल किए जाने वाले अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का ऐलान किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप अमेरिका में 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने यूजर्स को इसके बजाय गूगल वॉलेट (Google Wallet) पर जाने की सलाह दी है। अब इसका पुराना वर्जन काम नहीं करेगा। एंड्रॉइड होमस्क्रीन पर नजर आने वाला ‘GPay’ ऐप पुराना वर्जन है। इसे पेमेंट और फाइनेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं GPay के भारतीय यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह ये है कि ये सिर्फ अमेरिका बंद किया जाएगा। 4 जून के बाद यह ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। अन्य देशों में GPay का स्टैंडअलोन ऐप अवेलेबल नहीं रहेगा।

गूगल ने Peer-to-Peer पेमेंट किया बंद

ऐप बंद होने जा रहा है। ऐसे में गूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दिया है। ब्‍लॉग में बताया गया है कि गूगल पे ऐप अमेरिका में बंद होने के बाद अमेरिकी यूजर अब ऐप के जरिए अन्‍य लोगों को न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही ले सकेंगे। कंपनी की ओर से अमेरिका के गूगल पे यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। इसकी मदद से ही आप पैसे भेज सकते हैं या रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अमेरिका में ज्यादा यूजर्स इसी का सहारा लेते थे। गूगल का कहना है कि वो यहां पर यूजर्स को समय समय पर अपडेट जारी करता रहेगा। गूगल ने बताया है कि गूगल पे का इस्तेमाल 180 से अधिक देशों में लाखों लोग कर रहे हैं।

गूगल ने कई बार बंद किए अपने पेमेंट ऐप

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब गूगल ने पेमेंट ऐप को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने साल 2011 में गूगल वॉलेट लॉन्च किया था। इसके बाद गूगल ने 2015 में एंड्रॉइड पे ऐप लॉन्च किया था। जिसमें गूगल वॉलेट को इंटिग्रेट किया गया था। गूगल ने इसके बाद 2016 में गूगल वॉलेट कार्ड बंद कर दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर से अपनी सभी सर्विस को गूगल वॉलेट में इंटिग्रेट करने का फैसला किया है। गूगल ने भारत में पहले Tez ऐप लॉन्च किया था। जिसका नाम बाद में गूगल पे कर दिया गया था। अब यह GPay के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। भारत में गूगल पे ऐप के जरिए UPI पेमेंट किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments