Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 95 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 95

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली बस; दो की मौत, कई झुलसे

0

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक प्राइवेट स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस में आग लगने से हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट बस में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गूगल ऑफिस के सामने अचानक आग लग गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 12 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें मेदांता और नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को दिल्ली के सफदरजंग रेफर किया गया है।

दिल दहलाने वाली तस्वीर बहन का शव पीठ पर बांधा और बाइक से ले गया युवक; 15 मिनट तक हर कोई देखता रहा नजारा

UP News : उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से स्वास्थ्य सेवाओं की धज्जियां खोलता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है जो देखने वालों के दिल को दहला देने वाला है। वीडियो में एक भाई अपनी बहन का शव बाइक पर अपने कंधे पर दुपट्टे से बांधकर  अस्पताल से घर को वापस ले जा रहा है।और उसके परिजन उस निर्जीव बेटी के शव को किसी तरह से बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे हैं…लेकिन अस्पताल ने शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं कराई । दिल को दहला देने वाली इस मार्मिक घटना को लोग देखते रहे। ये वीडियो मानवीय संवेदनाओं को झिंझोड़ने वाला है।

अस्पताल में एंबुलेंस तक की नहीं मिली सुविधा

यह घटना औरैया जिले के नवीन बस्ती की है । वीडियो में भाई  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ही अपनी बहन के शव को बाइक पर ले जाने की कोशिश कर रहा है और इस दुख की घड़ी में उनके पास किसी ने एक एंबुलेंस या कोई गाड़ी तक की व्यवस्था नहीं कराई।  बिधनू में सीएचसी परिसर में एक युवक को बहन का शव पीठ पर बांधकर बाइक से घर ले जाना पड़ा। लेकिन किसी ने एंबुलेंस या शव घर ले जाने के लिए किसी साधन का इंतजाम नहीं किया. क्या जिले में इतनी बदतर व्यवस्था है अस्पताल की दुर्दशा इसी से पता चलती है कि इस गंभीर स्थिति में वह एक एंबुलेंस तक मुहैया नहीं करा सके।

करंट लगने से हुई थी युवती मौत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  की दुर्दशा की पोल खुली

जानकारी के मुताबिक  औरैया जिले निवासी नवीन बस्ती की प्रताप सिंह की 20 वर्षीय पुत्री अंजलि ,बिजली की पानी की राड को छूने से बेहोश हो गई थी उसे औरैया अस्पताल में ले जाया गया ,लेकिन उसकी  जान नहीं बच सकी। विडंबना तो यह है कि अस्पताल उन्हें शव को  वापस घर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक मुहैया नहीं करा सका। बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय के पास नवीन बस्ती पश्चिमी में रहने वाली अंजलि नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए कमरे में गई।  उसका गर्म पानी करने के लिए बाल्टी में हाथ रोड से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गई.। परिजन ने जब बाल्टी के पास अंजलि को बेहोश पड़ा देखा तो वो उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजन बिलख पड़े। और बिना पोस्टमार्टम के ही वह अपनी बेटी को इस अवस्था में वापस ले गए।

राजस्थान में बीजेपी पिक्चर में ही नहीं, मुकाबला ED और कांग्रेस में, बोले- CM अशोक गहलोत

0

राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है| कांग्रेस-बीजेपी के नेता ताबड़तोड़ रैलियां करके जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं| इस दौरान नेता एकदूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं| इसी बीच सीएम गहलोत ने शनिवार को भीलवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे| इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा| गहलोत ने कहा कि जितना काम कांग्रेस की सरकार ने किया है, उसके हिसाब से बीजेपी कहीं लड़ाई में नहीं है| कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ ED से है|

ईडी को लेकर बीजेपी पर हमला


अशोक गहलोत ने कहा कि “ईडी हमारे प्रदेश अध्यक्ष के पीछे पड़ी है| उन्हें दो बार दिल्ली बुलाया गया| इसके अलावा मेरे बेटे वैभव को भी ईडी ने दिल्ली बुलाया| कोई केस नहीं, कोई FIR नहीं, कोई शिकायत नहीं| इतना जरूर है कि शिकायत करने वाले बीजेपी के लोग हैं|”

“बीजेपी में दम है तो सामने आकर मुकाबला करे”


अशोक गहलोत ने कहा कि ” इनकम टैक्स, ईडी और CBI जैसी जांच एजेंसियों को आर्थिक अपराध करने वालों पर एक्शन लेना चाहिए| लंदन में बैठे विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर इन संस्थाओं को कार्रवाई करनी चाहिए| ये सभी कई सालों से फरार चल रहे हैं| सीएम गहलोत ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि सरकारों को गिराने के लिए ई़डी का इस्तेमाल किया जा रहा है| ऐसे में जब चुनी हुई सरकारें गिरेंगी तो लोकतंत्र का क्या होगा? अगर बीजेपी में दम है तो सामने आकर मुकाबला करे|

बीजेपी नहीं चाहती है कि हम काम करें- गहलोत

अशोक गहलोत इससे पहले भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था| जब उनके बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने नोटिस भेजा था| गहलोत ने उस समय कहा था कि ये मेरे बेटे या फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई का सवाल नहीं है| इन्होंने पूरे देश में ऐसा माहौल बना रखा है| हमने दो गारंटी की घोषणा की है, लेकिन ये लोग नहीं चाहते हैं कि बच्चे, महिलाएं, युवाओं के लिए हम काम करें|”

Rajasthan BJP 3rd Candidate List : राजस्थान चुनाव के लिए BJP ने जारी की 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

0

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। भगवा दल ने इस लिस्ट में 58 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले भाजपा ने पहली सूची में 41 और दूसरी में 83 उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा था।

image

image 1

दावसपेट में नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

0

बेंगलूरू। दावसपेट त्यामगुन्डलु राजस्थानी व्यापारी मंडल की ओर से नवरात्रि महोत्सव सिद्धलिगेश्वरा समुदाय भवन दावसपेट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम माँ जगदम्बा की प्रतिमा के समक्ष ज्योत प्रचलित कर पूजा-अर्चना की गई। रात्रि गरबा रास में युवक-युवतियां ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मां के समक्ष पूरी आस्था के साथ राजस्थानी व धार्मिक भजनों व रिमिक्स गानों पर डांडिया खनकाए।

इस अवसर पर अखंड उपवास करने वाले तपस्वी गणेश राम परिहारिया ने शुभ मुहूर्त विजय दशमी के दिन होम यज्ञ में आहुति देकर धर्मलाभ अर्जित किया। सीरवी समाज तुमकूर वडेर के अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने स्वागत किया। इस अवसर पर सभी राजस्थानी गणमान्य व्यापारी समस्त विष्णु समाज वाले उपस्थित रहे। श्री श्री सिद् लिगश्वेशरा स्वामी की कृपा से श्री सिद्धलिगेश्वरा समुदाय भवन दावसपेट में निशुल्क व्यवस्था प्रदान कराई गई।

Breaking: RLP और आजाद समाज पार्टी में गठबंधन का ऐलान, अब बेनीवाल और चंद्रशेखर साथ-साथ

0

RLP and Azad Samaj Party: राजस्थान चुनाव में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के बीच गठबंधन की का ऐलान हो गया है. दोनों पार्टियां अब कंधे से कंधा मिलाकर राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरेंगी. हालांकि कितनी सीटों पर ये गठबंधन होगा, इस पर 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस पर होगा ऐलान।

चंद्रशेखर आजाद ने RLP कार्यालय पहुंच कर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस।

यह गठबंधन राजस्थान की सभी 200 सीटों पर लड़ेगा चुनाव।

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी सूची कब आएगी? प्रह्लाद जोशी ने किया खुलासा

0

जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो सूचियों में अब तक 124 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 76 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना शेष है। पूर्व में जारी की गई सूची में 15 प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। टिकट बदलने की मांग की जा रही है।

क्या भाजपा बदलेगी उम्मीदवार?

इस बीच प्रदेश के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा घोषित प्रत्याशियों में कोई बदलाव नहीं करेगी। जिसको टिकट दिया गया है, वही चुनाव लड़ेगा। प्रत्याशी बदलने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

कब जारी होगी प्रत्याशियों की तीसरी सूची?

जोशी ने कहा कि भाजपा में एक बार जो फैसला हो जाता है उसे वापस नहीं लिया जाता है। काफी सोच-विचार करने के बाद फैसले होते हैं। प्रत्याशियों की तीसरी सूची पर उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर मंथन हो रहा है। जल्द ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होगी।

अशोक गहलोत का तंज- भाजपा का प्लान A, B, C, D सब फेल होने के बाद अब प्लान ‘E’ ही शेष रह गया है

0

ED पाकिस्तान के टिड्डी दल की तरह, ये तो गुंडागर्दी है’, रेड पर भड़के अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मुझे टारगेट कर रहे हैं| उनका कहना था कि पिछले काफी समय से ये लोग राजस्थान की सरकार को गिरा नहीं पाए इसलिए अब चुनाव से पहले सरकारी एजेंसी का सहारा ले रहे हैं| उन्होंने कहा कि बीजेपी ने डीके शिवकुमार को भी निशाने पर लिया था, नतीजा ये हुआ कि वो कर्नाटक से गायब हो गए|

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ईडी की रेड और नोटिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर पलटवार किया है| उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जैसे ही गारंटियों की घोषणा की, ईडी सक्रिय हो गई| वैभव गहलोत को नोटिस दे दिया गया| उन्होंने तंज कसा कि उनके कोई लीडर तो नहीं आए हां, ईडी उनका लीडर बनकर राजस्थान आई| उन्होंने कहा कि वो गलतफहमी में हैं| इस तरह की कार्रवाई से कोई घबराने वाला नहीं है|

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हम कुछ और गारंटी की घोषणा करने वाले हैं| कल हम पांच नई गारंटी फिर देने जा रहे हैं, उसके बाद भाजपा पांच नेता चुन लें जिन पर कार्रवाई करनी हो| मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का काम है कि वह अपने सिद्धांतों से, कार्यक्रमों से, नीतियों से लोगों का दिल जीते ना कि ऐसी छापेमारी की कार्रवाई से भय का माहौल बनाएं|

ईडी की कार्रवाई को गुंडागर्दी बताया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए ईडी की इस कार्रवाई को गुंडागर्दी बताया है| उन्होंने कहा कि ईडी पाकिस्तान के टिड्डी दल की तरह है| गोविंद सिंह डोटासरा के यहां छापा मायने रखता है| गहलोत ने कहा कि वह किसान का बेटा है| मैं ईडी की इस कार्रवाई की निंदा करता हूं| अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में ईडी ने आतंक मचा रखा है| इस दौरान उन्होंने सवाल खड़ा किया कि ईडी आखिर मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है|

गहलोत ने कहा – मुकाबले के लिए हैं तैयार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये भी कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से ना हम डरे हैं, ना हम डरेंगे और इसका मुकाबला करेंगे| उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय 112 मामलों में जांच की गई और उनमें 104 चार्जशीट पेश की गई| लेकिन 2014 के बाद 3010 जगह छापे मारे गए इनमें सिर्फ 881 केसों में ही चार्जशीट पेश की गई है|

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के नेता पाक साफ हैं? कांग्रेस से कोई जब बीजेपी में जाता है तो उसके सारे पाप धुल जाते हैं| जो हालात बीजेपी ने बनाए हैं इससे कोई घबराने वाला नहीं है| उन्होंने कहा कि बिना ऊपर वाले के दवाब के ईडी की टीम कभी रेड नहीं कर सकती|

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1717460646131118129/photo/1

ED Raids in Rajasthan: CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव को ED का समन, इस मामले में किया तलब

0

जयपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन भेजा है| ईडी ने वैभव गहलोत को ये समन आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 131(1) और सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा 30 के साथ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (FEMA 1999)की धारा 37(1) और (3) के अंतर्गत भेजा गया है| ईडी फेमा के साथ-साथ लाल डायरी को लेकर वैभव गहलोत से पूछताछ कर सकती है| लाल डायरी में वैभव के आरसीए चुनाव में पैसों को लेन-देन का जिक्र है|

सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके जानकारी दी है| उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के यहां ईडी की रेड| मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाजिर होने का समन| अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके|’

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख फाइनल, पीएम मोदी को मिला न्योता, इस दिन गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला

Ram Mandir Latest News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख फाइनल हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारण की पुष्टि की है। ट्रस्ट के महामंत्री के अनुसार रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 को होगा जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उन्हें रामजन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री से मिलने वाले ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल में महासचिव चंपतराय, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि के अलावा ट्रस्ट के सदस्य उडुप्पी पीठाधीश्वर स्वामी विश्वेष प्रसन्नतीर्थ शामिल रहे। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अपने बयान में कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी तेजावर मठ के पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ जी महाराज जगतगुरु मध्वाचार्य, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूना निवासी पूज्य स्वामी गोविंद देव जी महाराज, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्रीमान नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ मैं स्वयं आज माननीय प्रधानमंत्री से मिलने गए थे।’

महामंत्री ने कहा, ‘हमने उन्हें अयोध्या 22 जनवरी को पधारकर नए बन रहे मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अपने कर कमलों से करने का निवेदन किया’। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारा निवेदन स्वीकार किया है, यह प्रसन्नता की बात है। वे प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने X हैंडल पर भी जानकारी साझा की है। पीएम मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का साक्षी बनने को सौभाग्य बताया है।

पीएम मोदी ने लिखा, जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।

गौरतलब है कि श्रीराम नगरी में द‍िव्‍य और भव्‍य रामलला के मंद‍िर न‍िर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। जनवरी 2024 में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयार‍ियां भी तेजी से चल रही है। पीएम मोदी के अलावा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित रहेंगे।