Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 94 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 94

बचाव अभियान की सफलता भावुक करने वाली, मजदूरों के टनल से बाहर निकले पर बोले पीएम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाव अभियान के 17वें दिन सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की| पीएम मोदी ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर लिखा, उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है| टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है| मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं| यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे|

इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है|पीएम मोदी ने आगे लिखा, मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं| उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है| इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है|

राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि उत्तराखंड के टनल में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है| 17 दिनों तक उन्हें पीड़ा का सामना करना पड़ा, क्योंकि रेस्क्यू में कई अड़चनें आईं| लेकिन पूरा ऑपरेशन मानव सहनशक्ति का एक प्रमाण है| राष्ट्र उनके जज्बे को सलाम करता है| मैं उन टीमों और सभी विशेषज्ञों को बधाई देती हूं, जिन्होंने इतिहास में सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन में से एक को पूरा करने के लिए अविश्वसनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है|

गृह मंत्री ने जताया आभार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, देश के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे हमारे सभी 41 श्रमिक भाइयों को सुरक्षित और सकुशल बचा लिया गया है| राष्ट्र सुरंग में इतने लंबे समय तक ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के उनके साहस को सलाम करता है| उन सभी लोगों और एजेंसियों को मेरा हार्दिक आभार जिन्होंने हमारे साथी नागरिकों की जान बचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं|

गडकरी क्या बोले
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “सभी एजेंसियों ने विशेष रूप से PMO के मार्गदर्शन में भारत के सभी एजेंसी , उत्तराखंड के सरकार और वहां की स्थानीय जनता और सब लोगों ने रात दिन मेहनत की है| उसके बाद ये सफलता मिली है| जिन लोगों की जानबची उन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं| जिन-जिन एजेंसियों और सभी इंजीनियर इसमें जो काम किया मैं उनको आभार व्यक्त करता हूं| हम टनल का ऑडिट भी करने वाले हैं|

केजरीवाल बोले- मेहनत रंग लाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, NDRF, सेना एवं दूसरी तमाम एजेंसियों की मेहनत रंग लाई और उत्तराखंड की टनल में फँसे सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है| इस ऑपरेशन में लगे उन तमाम लोगों के प्रयासों और मेहनत को मैं सलाम करता हूं जिन्होंने दिन-रात एक करके इसे सफल बनाया| सभी देशवासियों की दुआएं काम आईं| मैं उन सभी मज़दूरों के धैर्य और जीवट को भी नमन करता हूं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे का साथ दिया और हौसला बढ़ाया| ये भारत के लोगों की एकता की जीत है|

 Rajasthan Election 2023 Live Updates:  प्रदेश में शाम पांच बजे तक 68.24% वोटिंग, सबके अपने-अपने दावे पर तीन दिसंबर को सामने होगा भाग्य

0

Rajasthan Election 2023 Live Updates:  राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान में शाम पांच बजे तक लगभग 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक लगभग 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहे मतदान का आधिकारिक वक्त समाप्त हो गया है। हालांकि अब भी मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। जो भी कतार में लगे हैं, वे सब वोट डालेंगे। पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। अंतिम आंकड़ा देरी से आएगा। मतदाताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार बीते चुनाव से ज्यादा मतदान होने की संभावना है।

राजस्थान में हाईएस्ट पोलिंग 2013 में 75.69 प्रतिशत रही थी। इसके बाद 2018 में यह 74.71 प्रतिशत रही थी। हालांकि इस बार की पोलिंग अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। पोलिंग के आंकड़े कल सुबह तक अपडेट होते रहेंगे। इसमें पोलिंग प्रतिशत दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ने का ट्रेंड रहा है। पिछले चुनावों में तिजारा में 82 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। शिव में 79.77 प्रतिशत पिछले चुनावों में वोट पड़े थे और बायतू में 82.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की लक्ष्मणगढ़ सीट पर पिछले चुनावों में 74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार शाम पांच बजे तक मतदान 72 प्रतिशत के आंकड़े को पार हो गया है।

राजस्थान में शाम पांच बजे तक 68.24% वोटिंग हो गई है। वहीं, अजमेर में 65.75%, अलवर में 69.71%, उदयपुर में 64.98%, पोकरण में 81.12%, हनुमानगढ़ में 75.75%, धौलपुर में 74.11%, झालवाड़ में 73.37%, जैसलमेर में 76.57%, शिव में 75.26%, सरदार शहर में 71.74%, और सरदारपुरा में 61.30% मतदान हुआ है। 

वहीं, नागौर में शाम पांच बजे तक 73.60 फीसदी मतदान हुआ है। यहां से ज्योति मिर्धा और उनके चाचा के बीच मुकाबला है। इसके साथ ही टोंक में 68.55 प्रतिशत, नाथद्वारा में 70.02 प्रतिशत, लक्ष्मणगढ़ में 72.59 प्रतिशत और हवामहल में 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जयपुर के 19 विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी

  • कोटपूतली में 58.64% मतदान
  • विराटनगर में 57.32% मतदान
  • शाहपुरा में 59.77% मतदान
  • चौमूं में 59.96 % मतदान
  • फुलेरा में 57.53 % मतदान
  • दूदू में 60.27% मतदान
  • झोटवाड़ा में 54.03 % मतदान
  • आमेर में 58.19% मतदान
  • जमवारामगढ़ में 54.03% मतदान
  • हवामहल में 56.43%, मतदान
  • विद्याधर नगर में 53.33% मतदान
  • सिविल लाइन में 53.27% मतदान
  • किशनपोल में 57.24% मतदान 
  • आदर्श नगर में 51.52% मतदान
  • मालवीय नगर में 52.61% मतदान
  • सांगानेर में 54.8% मतदान
  • बगरू में 49.25% मतदान
  • बस्सी में 58.21% मतदान
  • चाकसू में 58.04 % मतदान

सवाई माधोपुर जिले में तीन बजे तक कुल 53.27 फीसदी हुआ मतदान

  • गंगापुसिटी में 53.55 % मतदान
  • बामनवास में 50.29% मतदान
  • खंडार में 55.76% मतदान
  • सवाई माधोपुर में 53.39% मतदान

धौलपुर में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 62.75 प्रतिशत हुआ मतदान

  • धौलपुर विधानसभा   60.32% मतदान
  • बाड़ी विधानसभा       65.65% मतदान
  • राजाखेड़ा विधानसभा   64.23% मतदान
  • बसेड़ी विधानसभा       60.47% मतदान

जोधपुर जिले में 62.75 प्रतिशत हुआ मतदान

  • जोधपुर शहर – 49.34% मतदान
  • सरदारपुरा     – 50.74% मतदान
  • लूणी     – 52.55% मतदान
  • बिलाड़ा     – 51.14% मतदान
  • सूरसागर     – 51.73% मतदान
  • ओसियां     – 54.89% मतदान
  • लोहावट     – 55.91% मतदान
  • शेरगढ़     – 57.87% मतदान
  • भोपालगढ़     – 48.79% मतदान
  • फलोदी    – 50.74% मतदान

भापालगढ़- 68.61
सरदारपुरा- 65.80
जोधपुर- 63.87
सूरसागर- 66.57
लूणी- 74.86
बिलाड़ा- 69.16
जैसलमेर- 82.85
पोकरण- 87.45
शिव- 79.22
बाड़मेर- 79.51
बायतू- 82.46
पचपदरा 71.74
सिवाना- 65.32
गुडामालानी- 82.57
चौहटन- 75.56
आहोर- 61.61
जालौर- 60.97
भीनमाल- 65.65
सांचौर- 77.59
रानीवाड़ा – 76.94
सिरोही- 65.35
पींडवाड़ा- आबू 68.1
रेवदर- 70.68

Rajasthan Election 2023: पाली में भाजपा के पोलिंग एजेंट की मतदान केंद्र पर बिगड़ी तबीयत, बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

0

पाली : Rajasthan Election 2023: राजस्थान के पाली जिले में भाजपा के पोलिंग एजेंट की मतदान केंद्र पर तबीयत बिगड़ गई है| बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया| बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया| मृतक सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट था| 65 वर्षीय शांतिलाल राजपुरोहित की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई| आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में आज मतदान प्रक्रिया का आगाज हो चुका है| जो राज्य की 199 सीटों पर खड़े प्रत्याशियों के भाग्य को तय करेगा| ऐसे में लोकतंत्र के इस महाकुंभ में लोग जोरो शोरों से अपनी भागीदारी निभा रहे है|

एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये| जिसके बाद शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| अधिकारी ने कहा, ‘संभवत: हृदय गति रुकने के कारण ऐसा हुआ’

7 बजे से शुरू हुई वोटिंग

बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| ऐसे में विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच मतदान चल रहा है| जिसके अलावा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये है|

राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया| करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है|

5 लाख से अधिक मतदाता शामिल
राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी| मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार, इन 199 सीटों पर कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं| यहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है| इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं|

3 दिसंबर को जनता करेगी फैसला
राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है| कांग्रेस ‘रिवाज’ बदलने की बात कह रही है, तो वहीं बीजेपी नेता ‘राज’ बदलने का दावा कर रहे हैं| राजस्थान में ‘राज’ बदलेगा या ‘रिवाज’? आज राजस्थान की जनता अपने वोट से इसका फैसला करेगी| 3 दिसंबर को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा|

राहुल गांधी को ‘पनौती’ वाले बयान पर चुनाव आयोग का नोटिस, BJP ने बताया PM मोदी का अपमान

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी फंसते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। आयोग ने कांग्रेस नेता को 25 नवंबर तक का समय दिया है। इस समयसीमा तक राहुल गांधी को अपना जवाब चुनाव आयोग को देना है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता की दो बयानों को लेकर नोटिस जारी किया है। इसमें उनका पीएम को पनौती और जेबकतरा वाला बयान शामिल है।

राहुल ने पीएम को बताया था पनौती

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पीएम का मतलब पनौती मोदी’ है। क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द का इस्तेमाल किया। मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड कर रहा था। मैच के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद स्थित स्टेडियम में मौजूद थे। इस स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा गया है।

पीएम ने कहा था ‘मूर्खों का सरदार’

राहुल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कुछ दिन पहले परोक्ष रूप से उन्हें (राहुल) ‘मूर्खों का सरदार’ कहकर संबोधित किए जाने के बाद आई थी। ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान को लेकर मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था, ‘अरे ‘मूर्खों के सरदार’, कौन सी दुनिया में रहते हो।’ बालोतरा के बायतु में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी ने बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए और उन्हें सभी फायदे दिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बुधवार को एक चुनावी भाषण के दौरान मोदी पर निशाना साधते हुए ‘जेबकतरे’ वाली टिप्पणी की थी और आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान भटकाते हैं जबकि उद्योगपति गौतम अडाणी उनकी (लोगों की) जेब से पैसे निकालते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि जेबकतरे इसी तरह काम करते हैं। नोटिस में आयोग द्वारा जारी एक सामान्य परामर्श का भी जिक्र किया गया है, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान ‘राजनीतिक संवाद के गिरते स्तर’ पर चिंता व्यक्त की गई थी। आयोग ने गांधी को उच्चतम न्यायालय की उस टिप्पणी के बारे में भी बताया जिसमें कहा गया था कि यदि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) द्वारा बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की जाती है, तो प्रतिष्ठा के अधिकार को भी अनुच्छेद 21 द्वारा संरक्षित जीवन के अधिकार का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है और ‘इन दो अधिकारों को संतुलित करना एक संवैधानिक आवश्यकता है’।

आयोग ने कहा, ‘‘तदनुसार, आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप लगाए गए आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण दें और कारण बताएं कि आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक दंड प्रावधानों के कथित उल्लंघन के लिए उचित कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए। उसने कहा, ‘‘यदि आपके पास कोई जवाब है तो वह 25 नवंबर की शाम छह बजे तक पहुंच जाए। अगर तब तक कोई जवाब नहीं मिलता है, तो आयोग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा चुनावों के मौजूदा दौर में राहुल गांधी को आयोग की ओर से पहली बार नोटिस जारी किया गया जबकि उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है।

बाड़मेर बालोतरा राजपुरोहित युवा मंडल ने मनाया दीपावली स्नेह मिलान

0

बेंगलूरु. बाड़मेर बालोतरा जिला राजपुरोहित युवा मंडल बेेंगलोर का छठा दीपावली स्नेह मिलन राजपुरोहित समाज भवन मैसूर रोड में मनाया गया। सर्वप्रथम श्री खेतेश्वर भगवान की तस्वीर के सामने पूजा अर्चना आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं महिलाओं ने भी खेतेश्वर भगवान के भजनगाय खेतेश्वर आए आंगनिये। इस दौरान कई कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। समाज के पमुख अध्यक्ष नारायणसिंह तालकिया, नटवरसिंह रिया, ओमसिंह मोहराई, रेवंतसिंह करमावास मालियान सहित भामाशाओं का भी सम्मान किया गया।

image 12

जोधसिंह पंचलोड मेली ने बताया की इस मोके पर समाज के शंकरसिंह सिवाना, रघुनाथसिंह रानी देशीपुरा, भगवानसिंह गोलिया, जोगसिंह पादरू, भीमसिंह अराबा, छगनसिंह आसोतरा, बालुसिंह रमणीया, जीवनसिंह अर्थंडी, चेनसिंह इंद्राणा, भरतसिंह लुदराड़ा, बाबूसिंह महिलावास, ओमसिंह उमरलाई, गौतमसिंह इटवाया, उत्तमसिंह धीरा, देवीसिंह होटलु, भेरूसिंह मोंगला एवं समाज के समस्त गाना माननीय उपस्थित रहे।

image 13

कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

0

रविवार दोपहर करीब 2 बजे जोगसिंह (55) पुत्र भूरसिंह व आम्बसिंह (43) पुत्र चुन्नीलाल राजपुरोहित निवासी मेली बाइक पर सवार होकर अपने गांव की
बालोतरा | सिवाना थाना क्षेत्र के खाखरलाई गांव की सरहद में हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद गंभीर घायलों को ग्रामीणों ने सिवाना उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बालोतरा रेफर कर दिया। बालोतरा लाते वक्त बीच रास्ते में घायलों ने दम तोड़ दिया

तरफ आ रहे थे। इस दौरान एनएच पर खाखरलाई सरहद में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों अधेड़ उछलकर सड़क पर गिर गए। वहीं कार अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे उतरकर कंटीली बाड़ में जाकर घुस गई। हादसा होते ही राह चलते लोगों ने दोनों घायलों को सिवाना अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बालोतरा रेफर किया गया। बीच रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सिवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए।

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा PM मोदी की सभा में जा रहे पांच पुलिस कर्मियों की मौत

0

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है। हादसे में तीन जनें गंभीर रुप से घायल हो गए है। सभी जवान चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। पुलिस जवानों से भरी गाड़ी ट्रक में घुस जाने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी जवान पीएम मोदी की सभा में जा रहे थे। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दें राजस्थान में तमाम कोशिश के बावजूद हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है।

image 10

नागौर जिले के खींवसर थाने के जवानों के साथ यह हादसा हुआ है। नागौर से चूरू जिले में प्रवेश के बाद यह हादसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि आज चूरू जिले के तारानगर में पीएम मोदी की जनसभा है। चुनावी ड्यूटी के तहत पुलिस के जवानों की गाड़ी चूरू जा रही थी। पीएम मोदी आज शेखावाटी के दौरे पर है। करीब साढ़े 10 बजे तारानगर में सभा को संबोधित करेंगे। यहां कुछ दिन पहले राहुल गांधी भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। तारानगर से नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के राजेंद्र सिंह राठौड़ और कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता नरेंद्र बुढ़ानिया के बीच मुकाबला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर के महीने में नागौर जिले में बड़ा हादसा हुआ था। नागौर जिले के अमरापुर गांव में रविवार को एक निजी बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई थी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सवारियों से भरी बस नागौर से जोधपुर जा रही थी। इसके बावजूद प्रशासन ने हादसों की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए है।

केंम्पेगोड़ा हवाई अड्डडे पर धर्मगुरू दीवान साहब का भव्य स्वागत

0

बेंगलूरू । सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधवसिंह के बेंगलूरू आगमन पर हवाई अड्डडे पर सीरवी समाज तुमकुर वडेर संस्था के अध्यक्ष मदनलाल राठौड़, पूर्व अध्यक्ष हेमराज सेंणचा, कुशालराम सेप्टा, मलाराम एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया। पूर्व अध्यक्ष हेमराज सेंणचा ने बताया कि सीरवी समाज नवनिर्मित छात्रावास भवन का उद्घाटन तीन दिवसीय कार्यक्रम 17 नवम्बर से धर्मगुरू दीवान साहब के सानिध्य में होगा।

बलेपेट बडेर से अखंड ज्योति का आगमन

0

तुमकूर : सीरवी समाज तमुकुर भवन उद्घाटन सामारोह में अखंड ज्योत लेने के लिए तुमकूर संस्था के अध्यक्ष मदनलाल राठौड़, कुशालराम सेप्टा एवं समाज के अनेक पदाधिकारी जहां बलेपेट बडेर पहुंचे बलेपेट बडेर के अध्यक्ष हरिराम गहलोत,सचिव अमराराम चोयल एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। अध्यक्ष मदनलाल राठौड़, कुशालराम सेप्टा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। समाज के अनेक पदाधिकारी आईमाता के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु अखंड ज्योत लेकर कार से दावसपेट पहुंचे।

उसके बाद अखंड ज्योत लेकर दावसपेट से पैदल यात्रा कर तुमकूर वैष्णो देवी पहुंचने पर सीरवी समाज तुमकूर कि महिला मंडल की महिलाओं ने अखंड ज्योत का स्वागत किया महिलाओं मंगल गीत गाए और अखंड ज्योत के तिलक लगाकर दर्शन किए। टुमकुर सीरवी समाज के पदाधिकारीयों ने अखंड ज्योत का जयघोष के साथ स्वागत किया।

अखंड ज्योत यात्रा में जोगाराम सेप्टा, सह-सचिव केवलचंद चोयल, भुराराम भायल, बाबूलाल सेप्टा, चेनाराम पंवार, मांगीलाल गहलोत, भंवरलाल परिहार, भंवरलाल मूलेवा, धर्माराम बर्फा, अरविंद सेंणचा, नारायणलाल काग, घेवरराम, मंगलाराम काग, गणेश राम परिहारिया, बाबूलाल गहलोत, सूजाराम काग,शिवलाल हांम्बड, रूगाराम मूलेवा,केसाराम चोयल, मोहनलाल देवड़ा, जयराम काग भंवरलाल बर्फा सहित समाज के अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बायतु में जनसभा को संबोधित किया

0

कांग्रेस के गढ़ पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले की 07 और 02 जैसलमेर विधानसभा सीटों पर जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। राजस्थान में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि लाल डायरी अब जोर-जोर से बोलने लगी है, भ्रष्टाचारियों को सजा दो और कमल का बटन ऐसे दबाएं जैसे फांसी दे रहे हो।

लाल डायरी पढ़कर एक भी कांग्रेसी नहीं जीतना चाहिए। ये लोग लाल डायरी को फर्जी बताते हैं, लेकिन अब इनके ही पन्ने बाहर आने लगे हैं। लाल डायरी जोर-जोर से बोल रही है। अब क्या एक भी कांग्रेसी जीतना चाहिए? अगर कोई कांग्रेस प्रत्याशी आए तो उनसे दो सवाल और पूछिए, लाल डायरी का मामला क्या है, किसका है, पहले आप मना करते थे, अब इससे बाहर निकलने लगा हैं।

लॉकर से निकला सोना आलू से नहीं बना है। लॉकर खुल रहे हैं, लूटा हुआ माल नज़र आने लगा है। राजस्थान से बहुत सारा पैसा और बहुत सारा सोना भी मिल रहा है। ये सोना आलू से नहीं बनता, नहीं तो जाकर कहेंगे कि हमने आलू से बनाया है। कमल का बटन ऐसे दबाएं जैसे उनको फांसी दे रहे हो। ऐसे लॉकरों और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जनता को पहला कदम उठाना चाहिए। चुनाव में आप कमल का बटन ऐसे दबाते हैं जैसे उनको फांसी दे रहे हो।

गहलोत मुझे कोस रहे हैं। जब मोदी जांच करवा रहे हैं तो गहलोत साहब मुझे कोस रहे हैं। भला कितनी भी गाली दें, सजा तो मिलेगी ही। जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना पड़ेगा, जेल जाना पड़ेगा, उनका हिसाब-किताब तय होगा और ये काम मुझे करना है। ये मोदी की गारंटी है, जो कहा है, मोदी वो करेंगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पोलिंग बूथ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाना चाहिए। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान से भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। सफाई में मजा तभी है जब पोलिंग बूथ से भी कांग्रेस साफ हो जाए। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार के मामले में सबसे आगे ला दिया है। यहां मासूम बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं, मेरा मिशन बहनों को इस समस्या से बचाना है।

मैं राजस्थान की बहनों के बीच आया हूं। आपको लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है। आपने कभी ये नहीं कहा, हमने भी चुनाव घोषणापत्र में ये नहीं लिखा, लेकिन आपका भाई बैठा है, इसलिए हमने मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से बचाया। मुझे माताओं-बहनों के मान-सम्मान की चिंता थी, इसीलिए देशभर में करोड़ों शौचालय बनवाए गए।

image 7

मेरे देश में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, इसके लिए मैंने अनाज का भंडार खोला। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया। जब मोदी ने उन्हें मुफ्त अनाज दिया, तो वे उन्हें आशीर्वाद देंगे, आपको भी यह पुण्य मिलेगा, क्योंकि आपने लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट दिया था। ये आपके एक वोट की ताकत है। हर गरीब को भोजन मिले, आप सभी को पुण्य मिले, इसलिए मुफ्त अनाज की योजना पांच साल बढ़ा दी गई। कहीं भी हाथ मारने की पंजे की आदत हो गई है।
मैं घरों में नल कनेक्शन देने के लिए पैसे भेजता हूं, कांग्रेस के लोग पानी जैसे नेक काम में भी पैसा कमाने का काम करते हैं। पंजों को कहीं भी वार करने की आदत हो गई है। बाड़मेर-जैसलमेर में जल जीवन मिशन का काम नहीं हुआ और भुगतान भी हो गया।

पीएम ने आगे कहा, राजस्थान में बार-बार दंगे हो रहे हैं, बार-बार कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इससे लोगों को नुकसान हो रहा है। राजस्थान में आतंकवाद समर्थक नारे लग रहे हैं, जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकवादियों, दबंगों और दंगाइयों के हौंसले क्यों बढ़ जाते हैं? जवाब है- कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति। कांग्रेस सरकार के समय जब आतंकवादी हमले होते थे तो वे विदेशों में जाकर कहते थे कि उन पर हमला हुआ है और मदद मांगते थे। हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारते हैं।