Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 87 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 87

अरविंद केजरीवाल सपरिवार अयोध्या जाएंगे, रामलला की शरण में जाकर लेंगे आशीर्वाद

0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी सोमवार को अयोध्या जाएंगे। सीएम केजरीवाल यहां रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अयोध्या जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ रामलाल के मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आएंगे। सीएम केजरीवाल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। 

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही राम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रामलला के दर्शन किए। योगी आदित्यनाथ के साथ कई विधायक भी राम मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। सीएम ने यहां पूजा-अर्चना की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सीएम योगी के साथ रामलला के दर्शन करने वालों में बसपा और कांग्रेस के भी कुछ विधायक थे। हालांकि, समाजवादी पार्टी के विधायक नजर नहीं आए।

पिछले महीने 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामललला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी लोग शामिल हुए थे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे विपक्षी नेताओं को भी न्योता दिया गया था। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया था। 

प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिनों पहले जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह पूछा गया था कि क्या उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला था तब सीएम केजरीवाल ने कहा था कि उनकी तरफ से एक चिट्ठी आई थी और उसमें कहा गया था कि सीएम इस दिन को लेकर अपना शिड्यूल बनाएं। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि इस चिट्ठी में यह भी कहा गया था कि उन्हें कार्यक्रम में न्योता देने के लिए लोग आएंगे  लेकिन कोई आया नहीं था। 

केजरीवाल ने परिवार संग दर्शन की कही थी बात

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस वक्त यह भी कहा था कि आमंत्रण से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपने परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करना चाहते हैं। सीएम ने कहा था कि उनके माता-पिता की भी इच्छा है कि वो भी रामलला का दर्शन करें। लिहाजा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो अपने परिवार सहित अयोध्या जाकर  रामलला का दर्शन करेंगे। सीएम केजरीवाल खुद को कई बार हनुमान और श्री राम भक्त भी बता चुके हैं। 

AAP नेताओं ने किया था सुंदरकांड का पाठ

बता दें कि राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही देश राममय हो गया था। आम आदमी पार्टी भी राम की भक्ति में डूबी नजर आई थी। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि हर मंगलवार को दिल्ली के मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत AAP के कई नेता मंदिर में पूजा-पाठ करते नजर आए थे। खुद सीएम केजरीवाल ने भी अपनी पत्नी के साथ रोहिणी में जाकर सुंदरकांड का पाठ किया था और पूरी भक्ति के साथ राम की अराधना करते नजर आए थे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लंगर, शोभा यात्रा का भी आयोजन किया था। 

कुंबारपेट में चाकू व तलवारों से हमलासंपत्ति विवाद के चलते दो लोगों की हत्या

0

बेंगलूरु @ महत्वपूर्णा शहर के कुंबारपेट स्थित एक दुकान में बुधवार देर शाम बदमाशों ने लोगों के सामने ही दो लोगों की हत्या कर दी। लोग खड़े खड़े तमाशा देखते रहे किसी ने रोकने की कोशिस नहीं की करे भी क`से दर सबको लगता है। पुलिस के अनुसार सुरेश (55) और महेंद्र (68) रसोई के उपकरण बेचा करते थे। दोनों दुकान में व्यस्त थे।

उसी समय बदमाशों ने दुकान के भीतर जाकर सुरेश और महेंद्र पर चाकू और तलवारों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही आरोपी हालसूर गेट पुलिस स्टेसन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। खरीदी के लिए आए ग्राहक शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) शेखर ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि संपत्ति विवाद के चलते हत्या किए जाने की संभावना है। पुलिस को पता चला है कि यह हत्या रिश्तेदारों ने ही कराई है।

फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इस हत्या का सही कारण पता चलेगा। इस संबंध में हलसूरु गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

हरियाणा के इस जिले में लगी धारा 144 लागू, 17 किसान संगठनों सहित किसान करेंगे 13 फरवरी को दिल्ली कूच

हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 18 किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कोच के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार हरकत में आ गई है। किसानों ने इस दिल्ली कूच को किसान आंदोलन 2 का नाम दिया है। इसको देखते हुए पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने बुधवार को जिले में धारा 144 लगाने के आदेश जारी कर दिए। वहीं दिल्ली कुछ को लेकर किसान संगठन भी दो फाड़ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि एक और किसान नेता 13 फरवरी को ‘दिल्ली मार्च’ के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए ट्रैक्टर मार्च और बैठकें कर रहे हैं, वहीं अंबाला पुलिस ने भी किसानों को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने नेताओं को नोटिस भी भेजा है और उनसे बिना अनुमति के कोई विरोध मार्च नहीं निकालने को कहा है। पंजाब और हरियाणा के कृषि नेताओं ने घोषणा की है कि वे शंभू टोल प्लाजा के पास इकट्ठा होंगे, हरियाणा में प्रवेश करेंगे और अपनी लंबित मांगों और सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए दबाव बनाने के लिए दिल्ली की ओर मार्च करेंगे।

image 18

अंबाला पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आम जनता को बिना अनुमति के किसी भी विरोध प्रदर्शन में भाग न लेने की चेतावनी दी है। अन्यथा आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

इसके अलावा किसान नेताओं को नोटिस जारी किया गया है और उनसे बिना अनुमति के कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं करने को कहा गया है। उन्हें 10 फरवरी तक संबंधित पुलिस स्टेशन में अपनी संपत्तियों और बैंक खातों के बारे में विवरण जमा करने के लिए भी कहा गया है ताकि सार्वजनिक संपत्ति को किसी भी तरह की क्षति होने पर उनसे नुकसान की भरपाई की जा सके।

इस बीच, किसानों को नदी में बैरिकेड तोड़ने से रोकने के लिए घग्गर पुल पर व्यू कटर और फ्रेम लगाए जा रहे हैं। दिल्ली मार्च के लिए किसानों को इकट्ठा होने और अंबाला में प्रवेश करने से रोकने के लिए कंटीले तारों, रेत की बोरियों और सीमेंटेड ब्लॉकों के अलावा भारी तैनाती का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, किसानों ने कहा कि वे कॉल वापस नहीं लेंगे और अगर कोई बल प्रयोग किया गया तो वे शंभू बॉर्डर पर स्थायी रूप से बैठ जाएंगे।

image 17

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखे फैक्ट्री में आग से 11 मरे, 174 घायल, फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार

0

मध्य प्रदेश के हरदा जिले की पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 150 से ज्यादा लोग घायल है। पटाखा फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर हाईवे से गिरफ्तार किया गया है। मालिक कार में सवार होकर दिल्ली की ओर भाग रहा था, जिसे सारंगपुर पुलिस ने हाइवे पर गिरफ्तार कर लिया।

image 13

कई धारा के तहत केस दर्ज 

फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल समेत सोमेश अग्रवाल और रफीक खान से अभी पूछताछ जारी है। इनके खिलाफ धारा 304, 308, 34 IPC एवं धारा तीन विस्फोटक अधिनियम के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संजिव कंचन ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

image 16

मरीजों को एमवायएच में किया भर्ती

अधिकारियों के मुताबिक इंदौर से करीब 150 किलोमीटर दूर हरदा में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में आग लग गई और पत्थर उड़ने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 174 लोग घायल है। इस हादसे में घायल 2 महिलाओं को इंदौर के अस्पताल में भर्ती किया गयाा है। इस हादसे में घायल भारत सिंह राजपूत को इंदौर के एमवायएच में भर्ती किया गया है।

image 15

बालोतरा में दर्दनाक हादसा: SP की गाड़ी से टक्कर में बाइक सवार की मौत

0


बालोतरा: रविवार बालोतरा ( Balotra Accident ) SP की कार ने बाइक सवार आर्किटेक्ट इंजीनियर को टक्कर मार दी। वह 20 फीट उछलकर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार में SP हरिशंकर, गनर और ड्राइवर मौजूद थे। हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे जसोल थाना इलाके में बालोतरा-आसोतरा रोड माजीवाल गांव के पास हुआ।

सूत्रों के मुताबिक़ हादसा तब हुआ जब एसपी हरिशंकर अपने परिवार के साथ सरकारी वाहन में जा रहे थे और उनकी गाड़ी की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई। एसपी की कार 150 की स्पीड में थी ।

image 12


​

जानकारी के अनुसार, एसपी हरिशंकर अपने परिवार के साथ सरकारी वाहन में सिवाना जा रहे थे। उनके साथ उनका सरकारी गनमैन भी था। इस दौरान असोत्रा के पास उनकी गाड़ी की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई। हादसे में बाइक सवार किशोर सिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।

image 9

जानकारी के अनुसार बिच्छू कला निवासी किशोर सिंह (28) पुत्र घेवरसिंह राजपुरोहित बाइक से आसोतरा से बालोतरा की तरफ आ रहा था। वहीं एसपी की गाड़ी बालोतरा से आसोतरा की तरफ जा रही थी। इस दौरान माजीवाला गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में एसपी की कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से युवक उछलकर सड़क जा गिरा। सिर समेत कई जगह चोटें आने से गंभीर घायल हो गया।

image 10

हादसे के तुरंत बाद युवक को एंबुलेंस की मदद से बालोतरा राजकिय के नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक के शव को मॉर्क्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

इधर, हादसे की सूचना के बाद बड़ी में संख्या में परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल में पहुंचे। वहीं एएसपी सुभाष खोज, बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा, पचपदरा डीएसपी भूपेंद्र, पचपदरा विधायक अरुण अमराराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व आला अधिकारी अस्पताल में पहुंचे।

बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान, पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी जानकारी

0

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा के बाद आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने से बिहार बीजेपी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।  

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा का स्वागत किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपनी भावना का इजहार किया है। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को इसके लिए बधाई दी है। सम्राट चौधरी ने कहा है-  भाजपा के शिखर-पुरुष, शालीनता एवं सभ्यता के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उन्हें ढ़ेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम ने इसके लि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि पार्टी के अभिभावक और राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आडवाणी जी इस सम्मान के अधिकारी हैं। इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम और समाजवाद के पूरोधा कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की गयी।

बीपी सिंह की सरकार में उप प्रधानमंत्री और वाजपेई जी की सरकार में गृहमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने पदयात्रा निकाली जिसे बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लाल यादव ने रोक दिया और आडवाणी जी को गिरफ्तार कर संयुक्त बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित मसानजोर में कैद कर दिया राम मंदिर निर्माण के बाद भारत रत्न देने के फैसले को आडवाणी जी के लिए उपहार के तौर पर देखा जा रहा है ।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी। पीएम ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम ने कहा कि उन्होंने आडवामी जी बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। पीएम ने कहा कि आडवाणी जी हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। पीएम मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी की जीवन यात्रा जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू हुई और उनका सफर उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का रहा। मोदी ने कहा कि उनका संसदीय काम हमेशा अनुकरणीय रहेगा।

बीजेपी के उत्थान में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका
1990 में, लालकृष्ण आडवाणी ने अयोध्या में राम मंदिर की भाजपा की मांग को लेकर राम रथ यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा गुजरात के सोमनाथ से शुरू होकर अयोध्या पहुंची। उनकी रथयात्रा को जनसमर्थन मिला। 1991 के आम चुनावों में, राष्ट्रीय राजनीति में मामूली भूमिका निभाने वाली भाजपा संसद में कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

सीरवी समाज अदकमरनहल्ली बडेर की नई कार्यकारिणी का गठन

0

बैंगलोर : सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट अड़कमारनहली आई माताजी वडेर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन। आम सभा का शुभारंभ आई माताजी तस्वीर के सामने दिप प्रज्वलित से हुआ। सभा में अध्यक्ष पद पर नेमाराम सेंणचा, उपाध्याय रतनलाल मुलेवा, सचिव मादुराम राठौड़, सहसचिव उमेश काग, कोषाध्यक्ष मोहनलाल गेहलोत, सहकौषाध्यक्ष कुनाराम काग को चुना गया।

उपरांत नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजूराम परिहारीया गरबा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र गेहलोत गैर मंडल के अध्यक्ष भंवरलाल काग प्रचार मंत्री मोहनलाल सीरवी को चुना गया। वर्तमान अध्यक्ष रामलाल काग ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस बार वीकेंड में घूमने का बना सकते हैं प्लान नागौर, 15 फरवरी से शुरू होने जा रहा है यह बड़ा पशु मेला

0

आप भी अगर राजस्थान में घूमने का प्लॉन बना रहे है और वो भी वीकेंड को तो आप इस बार आ सकते है नागौर के दौरे पर। यहां पर नागौर पशु मेला शुरू होने जा रहा है जो राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है। इस साल ये 15 फरवरी से शुरू हो रहा है और 18 फरवरी तक चलेगा। ऐसे में आप यहां आ सकते है।

image 3

नागौर पशु मेला
इस मेले में यहां के नागौरी नस्ल के बैलों की बड़ी मात्रा में बिक्री होती है। ऊंट, गाय, घोड़े, भेड़ के अलावा यहां मसालों का भी व्यापार होता है। इसके अलावा आप यहां आकर लकड़ी पर की गई खूबसूरत नक्काशी के सामान, लोहे से बनी तरह-तरह की वस्तुएं और चमड़े से बने सामान देख सकते है।

image 5

मेले के अन्य आकर्षण
इस मेले के दौरान कई तरह के खेलों का भी आयोजन होगा। जिनमें रस्साकशी, ऊंट और घोड़ों के नृत्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक तौर पर कुचामणि ख्याल गायकी और नागौर की लोकल कला व संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा

पीएम मोदी ने बजट 2047 को बताया विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी

पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम आम बजट को ‘ऐतिहासिक, समावेशी और नवोन्मेषी’ करार दिया और कहा कि यह बजट 2047 के ‘विकसित भारत’ की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के जरिए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा कि यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है जो विकसित भारत के चार स्तंभों क्रमश: युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा।

इस बजट में निरंतरता का विश्वास
उन्होंने कहा, ‘‘आज का ये बजट समावेशी और नवोन्मेषी बजट है। इस बजट में निरंतरता का विश्वास है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान… सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षा का प्रतिबिंब भी है। उन्होंने कहा, ‘‘बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। शोध और नवोन्मेष पर एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाने की घोषणा की गई है। बजट में स्टार्टअप्स को मिलने वाली टैक्स छूट के विस्तार का ऐलान भी किया गया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पुंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘अर्थशास्त्रियों की भाषा में कहें तो ये एक प्रकार से ‘स्वीट स्पॉट’ है। इससे भारत में 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।” मोदी ने कहा कि बजट में वंदे भारत स्टैंडर्ड की 40 हजार आधुनिक बोगियां बनाकर, उन्हें सामान्य यात्री ट्रेनों में लगाने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के अलग-अलग रेल रूट पर करोड़ों यात्रियों में आरामदायक यात्रा का अनुभव बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी जोर दिया गया है।”

image 2

मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आयकर से संबंधित जिस नयी योजना की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों ने सामान्य जन के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार एक बड़ा लक्ष्य तय करती और उसे हासिल करने के बाद उससे भी बड़ा लक्ष्य तय करती है। उन्होंने कहा, ‘‘गांवों और शहरों में गरीबों के लिए हमने चार करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों की बहुत मदद की है और अब आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने के लिए और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी बहुत जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘छत पर सौर प्रणाली लगाने (रूफटॉप सोलराइजेशन) के अभियान में 1 करोड़ परिवारों को सोलर रूफ टॉप के माध्यम से मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। इतना ही नहीं, सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर लोगों को 15 से 20 हजार प्रतिवर्ष की आय भी होगी और ये हर परिवार को होगी।” प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नैनो यूरिया का उपयोग हो, पशुओं के लिए नई योजना हो, पीएम मत्स्य संपदा योजना का विस्तार हो और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान हो, इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट, कहा- सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े

0

देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने GDP का नया मतलब बताया। साथ ही कहा है कि देश की इकोनॉमी सही दिशा में है। निर्मला सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही तीन नये रेल कॉरिडोर शुरू किए जाने का ऐलान किया। निर्मला ने कहा, देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे आशान्वित हैं।पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना। हमने व्यापक विकास की बात की। सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े। सीतारमण ने कहा, हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। 

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में तीन-महीने तक खर्च होने वाली राशि का लेखा-जोखा है। पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आएगा। इससे पहले कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अंतरिम बजट अच्छा होगा। बजट देश के लोगों के लिए बढ़िया होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद मोदी कैबिनेट ने भी बजट पर मुहर लगा दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठवीं बार बजट पेश करेंगी। चुनावी वर्ष है, इसलिए ये अंतरिम बजट है। थोड़ी देर में वित्त मंत्री का संसद में बजट सत्र का भाषण शुरू होगा। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी। जिसके लिए वह राष्ट्रपति भवन पहुंची, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यहां राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री का मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि अंतरिम बजट 2024-25 पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन पहुंची। जहां वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुई। कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई है। 

सीतारमण पेश करेंगी अपना छठा बजट: 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ ही मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों से भी आगे निकल जाएंगी। इन नेताओं लगातार पांच बजट पेश किए थे. और यह निर्मला सीतारमण छठा बजट है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गिनाया मोदी सरकार की उपलब्धियों को: 
बुधवार को सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। आज यानी गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट होगा. उम्मीद है कि इसमें युवा, महिला, किसान के लिए अहम घोषणाएं हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे। बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची। मोदी सरकार के इस आखिरी बजट को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। ऐसे में अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट पर निगाहें टिकी है।

जब 92 साल बाद ‘रेल बजट’ इतिहास बना:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश अंतरिम बजट करेंगी, जब 92 साल बाद ‘रेल बजट’ इतिहास बना। 2016 में आम बजट के साथ रेल बजट का विलय हुआ था। 1 फरवरी, 2017 को पहला संयुक्त बजट संसद में पेश किया गया। इसके साथ ही 92 सालों से चली आ रही परंपरा खत्म हो गई थी। 1924 में रेलवे के लिए अलग बजट की परंपरा शुरू की गई थी। 2016 में रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल ने आखिरी बार रेल बजट पेश किया था। सम्पूर्ण राजस्व प्राप्तियों में कमी के कारण रेल बजट समाप्त हुआ था।

2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद :
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. मजबूत GDP वृद्धि का पूर्वानुमान,प्रबंधनीय स्तर पर मुद्रास्फीति, राजनीतिक स्थिरता और केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति को मजबूत करने के संकेत, इसने अर्थव्‍यवस्‍था के लिए उज्‍जवल तस्वीर तैयार करने में योगदान दिया। अनुमान के अनुसार,3 वर्षों में भारत छू लेगा एक और माइलस्टोन, 5 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।