Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 86 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 86

दुनिया में सबसे खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, पीएम नरेंद्र मोदी ने पूजन के बाद किया शिलान्‍यास

0

पीएम मोदी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि हर किसी के पास देने के लिए कुछ न कुछ है लेकिन मेरे पास कुछ नहीं है, मैं केवल अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकता हूं। प्रमोद जी, अच्छा हुआ आपने मुझे कुछ नहीं दिया, वरना जमाना ऐसा बदल गया है कि अगर आज के जमाने में सुदामा श्री कृष्ण को चावल देते और वीडियो सामने आ जाता तो सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी जाती और फैसला आएगा कि भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया था और भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे। बेहतर होगा कि आपने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कुछ नहीं दिया।

पीएम मोदी बोले- कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला

संभल में हिंदू तीर्थ कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आज संतों की भक्ति और जनता की भावना से एक और पवित्र स्थान की आधारशिला रखी जा रही है। आचार्यों और संतों की उपस्थिति में भव्य कल्कि धाम की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था का एक और महान केंद्र बनकर उभरेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है, इसलिए यह दिन और भी पवित्र और अधिक प्रेरणादायक हो जाता है। इस अवसर पर मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में आदरपूर्वक नमन करें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

संभल में हिंदू तीर्थ कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने एक नया भारत देखा है। भारत देश विकास के पथ पर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि आज वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का सम्मान है। देश की सभी सीमाएं एकदम सुरक्षित हैं।

कल्कि भगवान का सफेद घोड़ा

बन रहे नवीन मंदिर के पास स्थित कल्कि पीठ में एक सफेद रंग के घोड़े की भी मूर्ति लगी है। हिंदू धर्मशास्‍त्रों में कहा गया है कि कल्कि अवतार को भगवान शिव देवदत्‍त नाम का एक सफेद घोड़ा देंगे। इस सफेद घोड़े की मूर्ति के तीन पैर जमीन पर हैं और चौथा हवा में उठा है। लोगों का कहना है कि यह पैर धीरे-धीरे नीचे झुक रहा है। जिस दिन यह पूरा झुक जाएगा समझा जाएगा कि कल्कि का अवतार हो चुका है।

क्‍यों आ रहे हैं भगवान कल्कि?

सवाल उठता है कि आखिर कल्कि के रूप में भगवान विष्‍णु क्‍यों अवतार लेंगे। इस पर धर्म शास्‍त्रों में कहा गया है कि जब कलियुग अपने चरम पर होगा। पाप और अन्‍याय बहुत अधिक बढ़ जाएंगे तब उनके नाश के लिए कल्कि अवतार लेंगे। इस मंदिर की स्‍थापना के बारे में आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने करीब 18 साल पहले संकल्‍प लिया था। उन्‍होंने कहा था कि जहां भगवान कल्कि अवतार लेंगे वहां कल्कि धाम मंदिर बनाया जाएगा।

विश्व प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने ली समाधि, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

0

रायपुर। राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज जी आज ब्रम्हलीन हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी आचार्य विद्यासागर के भक्‍तों में शामिल हैं। एक बार पीएम मोदी उनके मिलने विशेष रुप से डोंगरगढ़ पहुंचे थे।

यह बात विधानसभा चुनाव के दौरान की है। 5 नवंबर को नागपुर से पीएम मोदी सीधे डोंगरगढ़ पहुंचें और आचार्य का आशीर्वाद लेने के बाद फिर लौट गए। पीएम के इस दौरे की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी। पीएम जब डोंगरगढ़ पहुंचे तो वहां केवल पूर्व सीएम डॉ. रम‍न सिंह की मौजूद थे। इसके अलावा पार्टी के नेताओं को भी इसकी खबर नहीं थी। इसके एक दिन पहले पीएम की दुर्ग में सभा हुई थी, लेकिन उसी दिन वे आचार्य के दर्शन करने नहीं जा पाए थे। ऐसे में अगले दिन 5 नवंबर को उनका नागपुर में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बीच में ही वे डोंगरगढ़ पहुंच गए थे। पीएम के इस दौरे की लोगों को जानकारी उनके ट्वीट से हुई। मोदी ने आचार्य से आशीर्वाद लेते अपनी फोटो एक्स पोस्‍ट करके लिखा, ”छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं।

सीएम विष्‍णुदेव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। आज भी पीएम मोदी ने अपनी वहीं फोटो पोस्‍ट की है।

प्रदेश में राजकीय शोक

राज्य शासन द्वारा वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें।

जानिए जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के बारे में

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्म 10 अक्‍टूबर 1946 शरद पूर्णिमा के दिन कर्नाटक के बेलगाम जिले के सदलगा गांव में एक जैन परिवार में हुआ था। जन्म में बालक विद्याधर जी का बचपन से ही धर्म में गहरी रुचि थी। जिस घर में उनका जन्‍म हुआ था, अब वहां एक मंदिर और संग्रहालय है। 4 बेटों में दूसरे नंबर के बेटे विद्याधर ने कम उम्र में ही घर का त्‍याग कर दिया था। 1968 में 22 साल की उम्र में अजमेर में आचार्य शांतिसागर से जैन मुनि के रूप में दीक्षा ले ली।

इसके बाद 1972 में महज 26 साल की उम्र में उन्‍हें आचार्य पद सौंपा गया था। आचार्य विद्यासागर महाराज की माता का नाम श्रीमति और पिता का नाम मल्लपा था। उनके माता-पिता ने भी उनसे ही दिक्षा लेकर समाधि मरण की प्राप्ति की थी। पूरे बुंदेलखंड में आचार्य विद्यासागर महाराज ‘छोटे बाबा’ के नाम से जाने जाते हैं क्योंकि उन्होंने मप्र के दमोह जिले में स्थित कुंडलपुर में बड़े बाबा आदिनाथ भगवान की मूर्ति को मंदिर में रखवाया था और कुंडलपुर में अक्षरधाम की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण भी करवाया था।

कई भाषाओं का ज्ञान

आचार्य जी को हिन्दी, मराठी और कन्नड़ भाषा का ज्ञान था। उन्होंने हिन्दी और संस्कृत के विशाल मात्रा में रचनाएं भी की हैं। सौ से अधिक शोधार्थियों ने उनके कार्य का मास्टर्स और डॉक्ट्रेट के लिए अध्ययन किया है। उनके कार्य में निरंजना शतक, भावना शतक, परीषह जाया शतक, सुनीति शतक और शरमाना शतक शामिल हैं। उन्होंने काव्य मूक माटी की भी रचना की है। विभिन्न संस्थानों में यह स्नातकोत्तर के हिन्दी पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है।

राजस्थान में अब सरपंचों और ग्राम विकास अधिकारियों की खैर नहीं, भजनलाल सरकार ने जारी किया नया आदेश

0

राजस्थान में भजनलाल सरकार एक्शन मोड़ पर है। ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। आदेश में साफ कहा है कि परिपत्र की अवहेलना करने पर संबंधित ग्राम पंचायत के संरपच और ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

परिपत्र में कहा गया है कि विभाग के ध्यान में आया है कि ग्राम पंचायत की स्वामित्व की आबादी भूमि और खातेदारी भूमि पर अतिक्रमरण किया जा रहा है। लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों ने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही नहीं की है। इसलिए इस संबंध में निर्देशित किया जाता है।

चारागाह भूमि या तालाब तल पर पाए गए अतिचार को हटाने की रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाए। आदेश में कहा गया है कि पंचायत, पंचायत भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए सीधे ही या अपने क्षेत्र के उपखंड मजिस्ट्रेट को प्रार्थना करते हुए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम की धारा 1994 की धारा 110 के अनुसार पुलिस की सहायता भी ले सकती है।

परिपत्र में कहा गया है कि पंचायत यह सुनिश्चित करें की तहसीलदार द्वारा चरागाह भूमि के अतिचारियों पर अधिरोपित शास्तियों की सभी रकमें पंचायत निधि में पूरी तरह से जमा करवा दी जाए। उक्त परिपत्र की अवहेलना किए जाने वाले संबंधित सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। शासन सचिव एवं आय़ुक्त रवि जैन ने यह आदेश जारी किए है।

लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख सुरक्षाकर्मियों की होगी ज़रूरत, निर्वाचन आयोग ने केंद्र को भेजा पत्र

0

चुनाव आयोग (ईसी) ने आगामी लोकसभा चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने केंद्र से लोकसभा और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा एवं सिक्किम विधानसभा चुनावों के दौरान चरणबद्ध तरीके से तैनाती के लिए 3.4 लाख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों की मांग की है। चुनाव आयोग ने ट्रेनों में सभी उचित सुविधाओं के साथ पर्याप्त रोलिंग स्टॉक भी मांगा है। ताकि, चुनाव कर्तव्यों को पूरा करने के लिए परेशानी मुक्त लामबंदी और बलों की समय पर आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

गृह मंत्रालय (एमएचए) को भेजे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव के दौरान क्षेत्र प्रभुत्व, विश्वास-निर्माण के उपाय, मतदान के दिन से संबंधित कर्तव्य, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और स्ट्रांग रूम केंद्रों की सुरक्षा, मतगणना केंद्र की सुरक्षा आदि जैसे चुनाव संबंधी कर्तव्यों के लिए सीएपीएफ की तैनाती का अनुरोध किया है।

आयोग ने राज्य के सीईओ द्वारा किए गए अनुरोधों पर विचार किया है। आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएपीएफ की अधिकतम 3,400 कंपनियों को तैनात करने का निर्णय लिया है।

एक सीएपीएफ कंपनी में लगभग 100 कर्मी शामिल होते हैं। पश्चिम बंगाल में चरणबद्ध तरीके से सीएपीएफ की अधिकतम 920 कंपनियां तैनात किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में 635 कंपनियां, छत्तीसगढ़ में 360 कंपनियां, बिहार में 295 कंपनियां, उत्तर प्रदेश में 252 कंपनियां तैनात होंगी।

वहीं आंध्रप्रदेश, झारखंड और पंजाब प्रत्येक में 250 कंपनियां तैनात की जाएंगी। सीएपीएफ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) शामिल हैं।

पीएम मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन पीएम मोदी बोले- हम सब एक परिवार विश्व को साथ लेकर चलने वालों की जरूरत

0

अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यूएई यात्रा का आज दूसरा दिन है। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने अबू धाबी में बने हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने मंदिर की खूबसूरती का दीदार किया। विदेश में बना अबतक का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। इस मंदिर को वैज्ञानिक तकनीकों और प्राचीन वास्तुकला विधियों का उपयोग करके बनाया गया है। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की ओर से निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। इस मंदिर में तापमान मापने और भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने के लिए उच्च तकनीक वाले 300 से अधिक सेंसर लगे हैं। सबसे खास बात की मंदिर को बनाने में किसी भी धातु का उपयोग नहीं किया गया है और नींव को भरने के लिए फ्लाई ऐश का उपयोग किया गया है। इस मंदिर को करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

बेहद खूबसूरत है अबू धाबी का हिंदू मंदिर
मंदिर में शिल्प स्थापत्य शास्त्रों में वर्णित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार बनाया गया है। मंदिर के दोनों ओर गंगा और यमुना का पवित्र जल बह रहा है जिसे बड़े-बड़े कंटेनर में भारत से लाया गया है। मंदिर प्राधिकारियों के अनुसार, जिस ओर गंगा का जल बहता है वहां पर एक घाट के आकार का एम्फीथिएटर बनाया गया है। मंदिर के आगे के हिस्से में बलुआ पत्थर पर उत्कीर्ण संगमरमर की नक्काशी की गई है। जिसे राजस्थान और गुजरात के कुशल कारीगरों ने बनाया है। मंदिर को 2019 में बनाना शुरू किया गया था।

किन देवी देवताओं की है मूर्ति
बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण की ओर से निर्मित मंदिर में सात शिखर हैं. इसको लेकर मंदिर प्राधिकारियों का कहना है कि यह संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन सात शिखरों पर राम, कृष्ण, शिव, जगन्नाथ, स्वामीनारायण, तिरुपति बालाजी और भगवान अयप्पा की मूर्तियां रखी गई है। प्राधिकारियों ने यह भी कहा है कि सात शिखर सात महत्वपूर्ण देवताओं को समर्पित हैं। ये शिखर संस्कृतियों और धर्मों के परस्पर संबंध को रेखांकित करते हैं।

image 29

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बुधवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हमेशा प्रयास किए हैं और अन्य देशों के नेताओं से बात की है। क्वात्रा ने कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों की रिहाई से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब भी भारतीय समुदाय को समस्याओं का सामना करना पड़ा है, तो प्रधानमंत्री, उनके नेतृत्व और उनकी व्यक्तिगत कोशिशों ने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें भारत वापस लाया जाए।

कतर ने सोमवार को भारतीय नौसेना के उन पूर्व कर्मियों को रिहा कर दिया, जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी और जिनकी सजा को अलग-अलग अवधि की जेल की सजा में बदल दिया गया था। क्वात्रा ने प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘यह भारतीय समुदाय के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री द्वारा अपनाए जाने वाले संवेदनशील नजरिए का प्रत्यक्ष प्रमाण है।’’

image 30

विदेश सचिव ने कहा कि पिछले 10 साल में जब भी भारतीय नागरिकों के सामने कोई समस्या आई है, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए न केवल विदेश मंत्रालय, बल्कि ‘‘पूरी सरकार’’ को शामिल करने का दृष्टिकोण अपनाया गया है। क्वात्रा ने कहा, ‘‘भारतीय नागरिक, चाहे वे कहीं भी हों, उन्हें हर संभव और उचित मदद दी जानी चाहिए… ये प्रधानमंत्री के निर्देश हैं।’’

image 31

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) अन्य देशों के नेताओं से बात करने की पहल की है और उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि भारतीय नागरिक जहां भी हों, वे सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर उन्हें भारत वापस लाया जाए।’’

 सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से भरा नामांकन, साथ मौजूद रहे राहुल और प्रियंका

0

जयपुर। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। सोनियां गांधी ने विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी एवं के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली आदि मौजूद थे।

इससे पहले सोनिया गांधी ने पार्टी के विधायकों की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया गांधी को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री डोटासरा ने कहा कि सोनिया सोनिया के राज्यसभा में नामांकन दाखिल करने से पार्टी काफी उत्साहित है। इससे कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा और उनके राज्यसभा में जाने से कांग्रेस को पार्टी को काफी बल मिलेगा। पार्टी राजस्थान में उनके एवं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में काम कर आगामी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सोनिया गांधी वर्तमान में रायबरेली से सांसद है।

राजस्थान से आगामी 27 फरवरी को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए सोलह फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे तथा 20 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दो उम्मीदवार मदन राठौर एवं चुन्नी लाल गरासिया के रुप में घोषित कर चुकी हैं। इस चुनाव में विधानसभा में विधायकों की संख्या के अनुसार दो सीटों पर सत्तारुढ भाजपा एवं एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीतने की संभावना हैं। इस चुनाव में अगर तीन ही उम्मीदवारों के नामांकन करने पर यह चुनाव निर्विरोध भी सम्पन्न हो सकता है।

UPPSC : आरओ/एआरओ की परीक्षा में क्वेश्चन पेपर की सील टूटी मिलने का आरोप, आयोग ने लिया जांच कराने का फैसला

0

यूपीपीएससी आरओ एआरओ पेपर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। पेपर लीक है, सरकार बिल्कुल वीक है के नारे लगाते हुए आक्रोशित छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मांग किया कि आरओ/एआरओ परीक्षा निरस्त करते हुए दोबारा से कराई जाए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता हरेन्द्र कुमार ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले व्हाट्सएप पर पेपर वायरल हो रहा था। आयोग को चेतावनी दी कि अगर परीक्षा निरस्त नहीं की जाती तो प्रदेश सरकार छात्रों का विरोध झेलने को तैयार रहे। पुतला फूंकने वालों में शिवा केसरवानी, आनंद, आदर्श भदौरिया, सद्दाम अंसारी आदि शामिल रहे।

नकलची को भेजा जेल प्रतापगढ़ में आरओ, एआरओ की परीक्षा के दौरान रविवार को अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ लिया गया था। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

2016 में भी लीक हुआ था प्रश्न पत्र
आरओ/एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बीच 2016 की घटना ताजा हो गई है। आरओ/एआरओ 2016 में पेपरलीक होने के कारण वह भर्तीपूरी होने में पांच साल का समय लग गया था। आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा पहली बार 27 नवंबर 2016 को 21 जिलों के 827 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए 3,85,191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान लखनऊ के एक केंद्र से व्हाट्सएप पर पेपर वायरल हो गया था और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी। एजेंसी ने जांच पूरी होने के बाद 21 सितंबर 2018 को न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें परीक्षा में पेपर आउट होने के कोई ठोस साक्ष्य नहीं होने की बात कही गई थी।

हिंदी के पेपर में गलतियों की भरमार
आरओ/एआरओ 2023 परीक्षा की दूसरी पाली में आयोजित सामान्य हिन्दी के प्रश्नपत्र में गलतियों की भरमार है। भाषाविज्ञानी आचार्य पं. पृथ्वीनाथ पांडेय के अनुसार बिना शब्दों के उचित प्रयोग की समझ के प्रश्नपत्र तैयार कराया गया है। सीरीज़ डी सामान्य हिन्दी के प्रश्नपत्र में चिह्नों का गलत प्रयोग हुआ है। प्रश्न-संख्या 20 ़गलत है और उत्तर-विकल्प भी, क्योंकि इस प्रश्न में एक अशुद्ध वाक्य बताने को कहा गया है, जबकि इसमें दो वाक्य अशुद्ध हैं। प्रश्न संख्या 22 और उत्तर एक सिरे से गलत हैं। प्रश्न 24 में बिल्कुल का प्रयोग है, जबकि ‘बिल्कुल’ निरर्थक शब्द है, सार्थक और सही शब्द ‘बिलकुल’है, जो अरबी-भाषा का शब्द है। प्रश्न 28 में ‘आवृतिवाचक’ शब्द दिख रहा है, जबकि ‘आवृत्तिवाचक’ होगा। प्रश्न 32 और उत्तर-विकल्प ़गलत है, क्योंकि उसमें एक शुद्ध शब्द चयन करने को कहा गया है, जबकि वर्तनी की दृष्टि से उसमें दो उत्तर-विकल्प शुद्ध हैं। प्रश्न 37 का प्रश्नात्मक वाक्य ही अशुद्ध है।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी सोनिया गांधी? कांग्रेस भेज सकती है राज्यसभा

0

राज्यसभा चुनावों को लेकर सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अभी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसके पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। अभी सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह राजस्थान से राज्यसभा जा सकती हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लिए खतरे की घंटी बजती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल सभी पार्टियों की नज़र राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Chunav) पर टिकी हुई हैं। 15 राज्यों की 56 लोकसभा सीटों के लिए फरवरी के आखिर में मतदान होगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान की तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस सोनिया गांधी को चुनाव लड़ाना चाहती हैं।

राजस्थान कांग्रेस ने कसी कमर:

वैसे कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। लेकिन अब राजस्थान से सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरो पर हैं। बता दें सोनिया गांधी इससे पहले रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ती आई हैं। लेकिन अब स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उनको राज्यसभा के जरिये सदन में भेजने की चर्चा चल रही हैं। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली ने अलग-अलग प्रस्ताव में सोनिया गांधी का नाम भेजा हैं।

सोनिया गांधी की जीत निश्चित!

बता दें अगर सोनिया गांधी वाकई राजस्थान से राज्यसभा के चुनाव के लिए तैयार हो जाती हैं तो उनकी जीत भी लगभग पक्की मानी जा रही हैं। क्योंकि राजस्थान में विधायक संख्या बल के अनुसार तीन में से दो सीट भाजपा के खाते में जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। बता दें राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन15 फरवरी है, वहीं 26 फरवरी को मतदान होगा।

image 23
पहले हिमाचल प्रदेश से थी चर्चा:

सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं..? अभी इस पर संशय बना हुआ हैं। लेकिन माना जा रहा हैं कि इस बार स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। लेकिन उनके अनुभव का फायदा कांग्रेस पार्टी राज्यसभा के जरिये संसद में उठाना चाहती हैं। उनका लंबा राजनीतिक करियर हैं। पहले चर्चा थी कि सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन अब इसी बीच राजस्थान से चुनाव लड़ने की खबर भी आ रही हैं।

कर्पूरी ठाकुर के परिवार ने PM मोदी से की मुलाकात, बेटे ने ‘भारत रत्न’ देने के लिए जताया आभार

0

कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें भारत रत्न देने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

केंद्र ने किया भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को केंद्र द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले के बाद समस्तीपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘‘भारत रत्न’’ से सम्मानित करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। यह घोषणा कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले की गई। 

हल्द्वानी हिंसा के सिलसिले में 25 और गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी

0

हल्द्वानीः  उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा में एक अवैध रूप से निर्मित मदरसे और उससे सटी मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर भड़की हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया। अभी तक इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 30 हो गई है, जिनमें से पांच को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने हलद्वानी में तैनाती के लिए केंद्र सरकार से और केंद्रीय बलों की मांग की है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियों को बनभूलपुरा में तैनात करने की मांग की गई है।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हिंसा के संबंध में अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोगों की गिरफ्तारी नैनीताल जिले से ही हुई है। आठ फरवरी को हुई घटना के सिलसिले में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना वाले दिन बनभूलपुरा पुलिस थाने से उपद्रवियों द्वारा लूटे गए 99 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। क्या गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक भी शामिल है?

इस सवाल पर मीणा ने कहा कि उसकी तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मलिक ने ही कथित तौर पर अवैध मदरसा और नमाज स्थल का निर्माण करवाया था, जिनके ध्वस्तीकरण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में छह व्यक्तियों की मौत हो गयी थी जबकि पुलिस और पत्रकारों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उधर, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और सभी दंगाइयों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी और इस अभियान को रोका नहीं जाएगा।” बाद में, चंपावत के लोहाघाट में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में घटना को अंजाम देने वाले किसी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी रसूख वाला हो। उन्होंने कहा कि नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी।

image 21

वहीं बनभूलपुरा में स्थित ‘मलिक का बगीचा’ में अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान प्रशासनिक अमले पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। इस दौरान भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने छतों से पथराव किया, पेट्रोल बम फेंक कर वाहनों में आग लगाई और बनभूलपुरा पुलिस थाने को फूंक दिया था। बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें छह दंगाइयों की मौत हो गई थी। बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर शेष हल्द्वानी में कर्फ्यू हटाए जाने के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने बनभूलपुरा में भी आवश्यक सेवाओं को बहाल कर दिया। बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू करवाने के साथ ही दवा की दुकानें भी खोलने की इजाजत दी गई।

क्षेत्र के लाइन नंबर 17 में रहने वाले डेढ़ वर्षीय बीमार बच्चे मोहम्मद इजहान का अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया और उसके बाद उसे सरकारी वाहन से घर तक छोड़ा गया। उधर, हल्द्वानी में हिंसा के मद्देनजर हालात से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने और केंद्रीय बलों की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100-100 जवानों वाली चार कंपनियों की मांग की गयी है ताकि हिंसा ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को कायम रखा जा सके। बनभूलपुरा में करीब 1000 सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी में इंटरनेट सुविधाएं बहाल कर दी गयी हैं। हालांकि, इसके साथ चेतावनी भी जारी की गई है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात की तथा हल्द्वानी हिंसा मामले की निष्पक्ष से जांच कराने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि कुमाऊं आयुक्त को घटना की मजिस्ट्रेट जांच करवाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धामी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा अनेक विधायक शामिल थे।