Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 70 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 70

दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने दी पांच दिन आराम करने की सलाह

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह को कोरोना हो गया है। उन्होंने ये जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी है। दिग्विजय सिंह ने X पर लिखा, “मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।”

तीसरी बार कोरोना के शिकार हुए दिग्विजय सिंह

बता दें कि यह तीसरी बार है जब दिग्विजय सिंह को कोरोना हुआ है। इससे पहले भी वह दो बार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सबसे पहले दिग्विजय सिंह को कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल 2021 के दौरान यह बीमारी हुई थी। वहीं जनवरी 2022 में भी दिग्विजय सिंह कोरोना से ग्रस्त हो गए थे।

अक्षय कुमार भी हुए थे कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले पिछले महीने एक्टर अक्षय कुमार कोरोना से पीड़ित हो गए थे अक्षय कुमार ने अपना टेस्ट करवाया, जिसमें वह कोविड-19 से पीड़ित पाए गए बताया जा रहा था कि अक्षय कुमार की तबीयत तब खराब हो गई। जब उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स कोविड-19 के वायरस से पीड़ित हो गए थे। ऐसे में उनका टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके कारण वह मशहूर अनंत अंबानी की शादी में भी नहीं शामिल हो पाए थे।

अक्षय कुमार पहली बार 2021 में कोरोना वायरस का शिकार हुए थे। इसके बाद वह 2022 में भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हुए थे। इस वजह से वह कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले साल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 महामारी को वैश्विक आपातकाल की स्थिति से हटा दिया था। कोरोना वायरस अब वैश्विक महामारी नहीं कहलाता है। इस संक्रमण ने महीनों तक दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन करने के लिए मजबूर कर दिया था, जिसका असर अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर भी पड़ा।

तेजी से फ़ैल रहा मंकीपॉक्स

अब मंकीपॉक्स फ़ैल रहा है।  वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक अफ्रीकी देश कांगो, बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा समेत अन्य देशों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अफ्रीका के अन्य हिस्सों में मंकीपॉक्स प्रकोप को स्वास्थ्य संबंधी ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है।

आगरा में धरने पर बैठी गैंगरेप पीड़िता, दोषियों को गिरफ्तार नही कर रही पुलिस

0

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेढ़ महीने पहले गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग पीड़िता 21 अगस्त यानी आज शहीद स्मारक पर अपनी दादी के साथ धरने पर बैठ गयी है। पीड़िता का कहना है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वो सैंया की रहने वाली है। डेढ़ महीनें पहले वो अपने रिश्तेदारी में जगदीशपुरा एक शादी में अपनी दादी के साथ गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। उस लड़की की मां एक लड़के के साथ नाबालिग पीड़िता को तांत्रिक के पास ले गई, जहां नाबालिग पीड़िता के साथ तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। फिर उसके बाद नाबालिग पीड़िता को अछनेरा ले गए और वहां भी तांत्रिक ने नाबालिग पीड़िता के साथ गलत काम किया।

आरोपी नाबालिग पीड़िता को कोटा लेकर गए और वहां केकड़ी राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ साढ़े चार लाख रुपये में शादी करके बेच दिया। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि बहुत मुश्किल से वहां से भाग निकली। फिर अपने घर वालों को कॉल करके बताया। उसके बाद वो जैसे तैसे स्थानीय पुलिस के पास पहुंची।

आरोपी लगातार परिवार वालों को दे रहे धमकी

नाबालिग पीड़िता के परिवार वाले कोटा पहुंचे, उसके बाद नाबालिग पीड़िता को अपने साथ आगरा लेकर आए। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में पहले केवल अपहरण के मामले में धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। फिर जब पीड़िता अपने पिता और दादी के साथ पुलिस कमिश्रर से मिली, तब थाना जगदीशपुरा पुलिस ने इस मामले में रेप अपहरण षडयंत्र, मानव तस्करी, बंधक बनाना और पाॅक्सो की धाराएं बढ़ाईं।

नाबालिग पीड़िता का कहना है कि पुलिस में शिकायत के बाद से आरोपी लगातार मुझे और परिवार वालों को धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोपियों की धमकी के कारण नाबालिग पीड़िता के पिता दूसरे शहर में जाकर मजदूरी कर रहे हैं।

पीड़िता आरोपियों को अरेस्ट करने की कर रही मांग

नाबालिग पीड़िता ने बताया कि 16 से 26 जून तक किशोरी के साथ रेप किया गया, लेकिन डेढ़ महीने बीत गये पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। नाबालिग पीड़िता अपनी दादी के साथ किराये के घर में रहती है।

कन्नौज रेप केस में पीड़िता की बुआ अरेस्ट, 7 दिन से फरार थी; आज कोर्ट में होगी पेश

पीड़िता अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग कर रही है। नाबालिग पीड़िता की दादी ने बताया कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण पीड़िता और पीड़िता की दादी धरने पर बैठ गई है।

भारत बंद के दौरान पटना में लाठीचार्ज, SDM की कर दी धुनाई, डाकबंगला पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा मारा

पटना: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ एक दिवसीय भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने पटना में लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी
दरअसल, पटना में बुधवार को प्रदर्शनकारी महेंद्रू से डाकबंगला चौराहा पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। लेकिन, प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिसकर्मियों ने एसडीएम श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर पर भी लाठी बरसा दीं।

यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन नहीं था
वहीं, इस लाठीचार्ज पर पटना के डिप्टी एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन नहीं था, उन्होंने कानून और व्यवस्था अपने हाथ में ले ली। आम लोग यात्रा नहीं कर सकते थे और हमने उन्हें (आंदोलनकारियों) समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं समझे। हमें उन्हें पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

बता दें कि बिहार में ‘भारत बंद’ का मिलाजुला असर देखने को मिला। जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर यातायात अवरुद्ध किया और पुलिस के साथ झड़प की। मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने यातायात को बाधित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

SDM को मारी लाठी

दरअसल, राजधानी पटना में डाकबंगला चौक पर जुटे बंद समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान पटना के सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर भी पिट गए हैं। आपको बता दें कि बेली रोड पर रुकनपुरा के पास बंद समर्थक दोनों तरफ से सड़क को जाम कर दिए थे। कई एंबुलेंस भी जाम में घंटों फंसी रही। एंबुलेंस को निकालना और सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई। यहीं नहीं पुलिस पर पथराव भी किया गया। एक पुलिसकर्मी के सिर पर भी चोट आई है।

भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर Monkeypox preparedness in India

0

ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित होने के बाद मंकीपॉक्स का डर दुनिया में बढ़ गया है, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने इस बीमारी को ग्‍लोबल हेल्‍थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है, अफ्रीका और स्‍वीडन के अलावा भारत पर भी इसका खतरा मंडरा रहा है, स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर भारत में यह वायरस फैला तो कितना खतरनाक हो सकता है, क्या कोरोना की तरह इससे भी तबाही मच सकती है, चिकनपॉक्‍स और स्‍मॉलपॉक्‍स जैसी बीमारियों से लड़ चुका भारत क्या मंकीपॉक्‍स को भी हरा देगा, जानिए इन सवालों का जवाब…

भारत में मंकीपॉक्स का कितना असर होगा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी तक भारत में मंकीपॉक्‍स (Monkeypox) को लेकर कोई खतरा नहीं है लेकिन जब यह बीमारी ग्लोबल इमरजेंसी घोषित हो गई है तो इसका मतलब अलर्ट रहने की है, अभी तक मंकीपॉक्‍स केवल मध्य अफ्रीका में है, हालांकि इसी साल इसके केस दक्षिण अफ्रीका के बाहर भी देखने को मिले हैं। 

मंकीपॉक्स कैसे फैलता है How many cases of monkeypox have been reported in India?

मंकीपॉक्‍स का वायरस कहीं भी फैल सकता है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बीमारी सेक्‍सुअली ज्यादा ट्रांसमिट हो रही है, यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है, ऐसे में लापरवाही से बचना चाहिए, भारत में इस बीमारी का कितना असर होगा, इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

मंकीपॉक्‍स के क्या लक्षण हैं Who is at the highest risk of getting monkeypox?

1. दाने, फुंसी, फफोले या रैश पड़ना, इनमें दर्द और मवाद भरना

2. बुखार, ठंड लगना

3.  सिरदर्द, पीठ दर्द, गले में दर्द और खराबी

4. लिम्‍फ नोड में सूजन

5. मांसपेशियों में खिंचाव

क्या मंकीपॉक्स जानलेवा है

अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, मंकीपॉक्‍स का क्‍लेड वन वेरिएंट जो अभी मध्य अफ्रीका में फैला है, इससे पहले आए क्‍लेड 2 स्‍ट्रेन से ज्‍यादा खतरनाक है, यही कारण है कि वहां इसके केस भी आए हैं और मौतें भी हो रही हैं, इस बीमारी से डेथ रेट 11% है।

मंकीपॉक्स को लेकर गाइडलाइंस 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में मंकीपॉक्स की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की, बैठक में ये निर्णय लिया गया कि ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कुछ उपाय किए जाएं, जैसे कि सभी एयरपोर्ट, सीपोर्टस, और ग्राउंड क्रॉसिंग पर हेल्थ फैसिलिटीज को संवेदनशील बनाना, परीक्षण प्रयोगशालाओं (कुल 32) को तैयार करना, किसी भी मामले का पता लगाने, उसे अलग करने और उसका प्रबंधन करने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को तैयार करने का निर्णय लिया गया। 

भारत में मंकीपॉक्स की स्थिति  How many cases of monkeypox have been reported in India?

2022 में भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था, मिडिल ईस्ट से आया एक 35 वर्षीय व्यक्ति भारत में इस संक्रामक वायरस का पहला मामला था। 2022 से अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 116 देशों में मंकीपॉक्स के 99,176 मामले और 208 मौतें होने की सूचना दी है, 2022 में WHO की घोषणा के बाद से भारत में कुल 30 मामले सामने आए हैं।

भारत में मंकीपॉक्स का ताजा  मामला मार्च 2024 में सामने आया था, मंकीपॉक्स के करेंट आउटब्रेक के दौरान WHO ने इसे वैश्विक चिंता का विषय घोषित किया था, भारत में इसका कोई मामला नहीं पाया गया है।

भारत में मंकीपॉक्स को कैसे रोक सकते हैं

डॉक्टर्स के मुताबकि, चूंकि अभी यह वायरस मध्य अफ्रीका और उसके आसपास ही है, ऐसे में भारत में बॉर्डर के क्षेत्रों में निगरानी और स्‍क्रीनिंग शुरू करनी चाहिए, अगर कोई प्रभावित देशों से आ रहा है तो उसकी जांच होनी चाहिए, ताकि भारत में यह संक्रमण न पहुंच पाए, साफ-सफाई का ध्यान रख और सावधानी बरतकर इस बीमारी को रोक सकते हैं।

राजस्थान में भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

0

राजस्थान में एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कार्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया है। राजस्थान में बंद को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। प्रदेश में कल राजधानी जयपुर समेत 7 जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। दूसरी तरफ भरतपुर में नेटबंदी की गई है। गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टर और एसपी को निर्देश जारी किए है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विवि सीकर में 21 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। परीक्षाओं के आयोजन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। जबकि भरतपुर में 21 अगस्त को नेटबंदी रहेगी। संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नेटबंदी रहेगी।

भारत बंद के चलते राजस्थान में मंगलवार शाम तक दौसा व जयपुर के स्कूल-कॉलेज बंद के आदेश हो चुके हैं। जयपुर के अलावा दौसा, बाड़मेर और डीग समेत कई जिलों में भी 12वीं तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूल में 21 अगस्त को छुट्टी रहेगी। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों व सभी कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी में भी अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, बाकि अन्य स्टाफ तय समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

पूरे देश में 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया गया है। इधर भारत बंद को लेकर राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राजस्थान में कानून व्यवस्था, शांति और यातायात सुचारू करने के लिए की गई व्यवस्था की सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।दौसा जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर बताया कि उच्च न्यायालय के द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए निर्देश के विरुद्ध विभिन्न संगठनों के द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद किया जाना प्रस्तावित है।

भारत बंद के चलते जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए जिले में संचालित कोचिंग, लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं कॉलेज ( सरकारी व गैर सरकारी ) में छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा।इधर रोडवेज व लो फ्लोर बसों का संचालन नियमित होगा। लेकिन कोई अप्रिय घटना होने पर इसकी सूचना दी जाएगी। इसके अलावा बंद के चलते करीब 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मी सडक़ों पर कानून-व्यवस्था संभालेंगे।

100 से ज्यादा छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला, 32 साल बाद मिला इंसाफ; छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा

0

अजमेर। पूरे देश झकझोर देने वाले 32 साल पुराने अजमेर के चर्चित  सेक्स स्कैंडल में आखिर फैसला आ गया। राजस्थान के अजमेर शहर में 32 साल पहले हुआ अजमेर सेक्स स्कैंडल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में कोर्ट ने 100 से ज्यादा छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पॉक्सो कोर्ट (संख्या-2) ने नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, इकबाल भाटी ,सलीम चिश्ती ,सोहिल गनी और सैयद जमीर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सजा सुनाए जाने के समय सभी 6 आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। इकबाल भाटी को एम्बुलेंस से दिल्ली से अजमेर लाया गया था, जबकि बाकी आरोपी पहले से ही अदालत में उपस्थित थे। इन 6 आरोपियों के खिलाफ 23 जून 2001 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था, और इस साल जुलाई में सुनवाई पूरी हुई।

इस मामले में कुल 18 आरोपी थे, जिनमें से 4 पहले ही अपनी सजा काट चुके हैं, और 4 को उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया है। 30 साल पहले एक व्यक्ति ने मुकदमे के दौरान आत्महत्या कर ली थी। दो आरोपियों पर एक लड़के से कुकर्म का केस चला, जिसमें से एक सजा भुगत चुका है, जबकि दूसरे पर अब भी केस चल रहा है। एक आरोपी फरार है, और छह दोषियों पर अब फैसला सुनाया गया है।

image 60

32 साल पुराना मामला

1992 में अजमेर में घटित हुए इस सेक्स स्कैंडल ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस घटना में पीड़ित छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनके साथ बलात्कार किया गया था और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी गई थी। ये छात्राएं स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों की थीं, और इस घिनौने अपराध में शामिल दोषियों का मुख्य उद्देश्य उन्हें धमकाकर उनका शोषण करना था।

न्याय की लंबी लड़ाई

इस मामले में न्याय की राह बहुत लंबी और कठिन रही। पीड़िताओं और उनके परिवारों को न्याय पाने के लिए दशकों तक संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान कई बार मामले की जांच हुई, और कई मोड़ आए। लेकिन आखिरकार 32 साल बाद अदालत ने इन दोषियों को उनकी घिनौनी हरकतों के लिए कठोर सजा सुनाई है।

उम्रकैद और जुर्माना

अजमेर की विशेष अदालत ने 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा कि ऐसे अपराधों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, अदालत ने दोषियों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह राशि पीड़ित छात्राओं के पुनर्वास के लिए इस्तेमाल की जाएगी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अपराध ने न केवल पीड़िताओं, बल्कि पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचाया है।

हिमाचल बीजेपी विधायक हंसराज पर अश्लील चैट, न्यूड तस्वीर मांगने के आरोप, युवती की शिकायत पर FIR

0

शिमला। राज्य की चुराह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने अपनी ही पार्टी के बूथ अध्यक्ष की बेटी पर गंदी नजरें गढ़ाते हुए उससे अश्लील चैट की और उससे उसकी न्यूड फोटो मांगी। इन आरोपों को लेकर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिमाचल प्रदेश की चुराह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हंसराज के ऊपर अपनी ही पार्टी के बूथ अध्यक्ष की बेटी से अश्लील चैट करने के आप लग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में लड़की का कहना है कि जब उसने विधायक की बात नहीं मानी तो एमएलए ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

बूथ अध्यक्ष की बेटी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए चंबा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर शिकायत की, जिसके चलते थाना पुलिस ने विधायक हंसराज के खिलाफ इस बाबत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि विधायक ने अश्लील चैट करने के दौरान उससे उसकी न्यूड फोटो मांगी, विधायक ने यह घिनौनी करतूत उस समय अंजाम दी, जब मैंने विधायक से एक काम के लिए मदद मांगी थी। इस पर विधायक ने मिलने की बात कहते हुए कहा कि मैं जो कहूंगा वह करना पड़ेगा। इस दौरान विधायक ने मुझे अश्लील चैट डिलीट करने की धमकी दी।

मोदी सहित कई नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” 

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। यह आखिरी बार था, जब कांग्रेस को लोकसभा में बहुमत मिला था। वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। साल 1991 में उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी थी।  

बरसात के बीच वीरभूमि पहुंचे राहुल
दिल्ली में आज सुबह से जारी बरसात के बीच राहुल गांधी को अपने पिता की समाधि स्थल तक पहुंचने में थोड़ी परेशानी हुई। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा और उनका बेटा भी साथ थे। राहुल ने वीरभूमि पहुंचकर अपने पिता को 80वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के बाकी कार्यकर्ता नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस ने एक वीडियो भी अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। हालांकि समाधि स्थल पर बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी नहीं दिखे।

कोलकाता कांड के आरोपी संजय रॉय का CBI कराएगी पॉलीग्राफी टेस्ट, कोर्ट ने दी केंद्रीय एजेंसी को इजाजत

0

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत सीबीआई को मिल गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार टेस्ट कराने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन यह कब होगा इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई हैं। इस रेप और हत्याकांड के मामले मे अभी तक कई एंगल निकल कर सामने आ रहे हैं। पीड़िता के माता-पिता ने इसमें साथी डॉक्टरों के भी शामिल होने का शक जताया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि यह सब होने के पहले भी मेरी बेटी परेशान थी, उसने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की थी लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका, जिन भी लोगों पर हमें शक है उनके नाम हमने सीबीआई को दे दिए हैं। कुछ न्यूज रिपोर्टों के अनुसार, इस रेप और हत्याकांड के तार किसी बड़े मानव अंग तस्करी गिरोह और सेक्स रैकेट से भी जुड़े हुए हो सकते हैं। सीबीआई लगातार इस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से इस मामले में पिछले चार दिनों से पूछताछ जारी है।

इस मामले की गंभीरता को समझते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान ले लिया है और इस केस की सुनवाई अब चीफ जस्टिस चंद्रचूड के नेतृत्व वाली बेंच 20 अगस्त को करेगी। इससे पहले यह मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में चल रहा था।

इस घटना के बाद से ही बंगाल के साथ- साथ पूरे देश की राजनीति उबाल पर है। भाजपा और वामदलों ने इस घटना के लिए ममता बनर्जी सरकार को दोषी ठहराया तो वहीं ममता ने इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करने को कहा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए कई लोगों ने पीड़िता का नाम और पहचान उजागर की, कोलकाता पुलिस की तरफ से अफवाह फैलाने वालों और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किया जा रहा है इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके विरोध में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और सीबीआई को जल्द से जल्द मामला खत्म करने और दोषी को फांसी पर लटकाने की मांग की।

इससे पहले, कोलकाता के आरजी कर मेडीकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी। 9 अगस्त को महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के ही एक सेमिनार हॉल में मिला था, जिसके बाद से ही लगातार प्रदर्शनों का दौर जारी है। पुलिस ने जांच के आधार पर अस्पताल में ही काम करने वाले एक नागरिक स्वयंसेवक संजय राय को गिरफ्तार किया, जिसने बाद में अपने जुर्म को कबूल भी कर लिया। पुलिस की जांच में देरी और अनियमितताओं के चलते कलकत्ता हाईकोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई द्वारा सही से जांच शुरू हो उसके पहले ही कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के ऊपर हमला कर दिया और अस्पताल में भी तोड़फोड़ की, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और तेज हो गया। पुलिस ने जब इस हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने खुद की मर्जी से वहां आने की बात बोली लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की कोई साजिश होने से इंकार नहीं किया। कोलकाता पुलिस ने कहा कि इसमें साजिश हो सकती है हम इसकी जांच कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री को स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, बच्चों संग पीएम आवास पर मनाया रक्षाबंधन

0

नई दिल्ली  : पूरे देश में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्कूल की छात्राओं के साथ पीएम आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्ची पीएम मोदी की मां हीरा बेन की फोटो वाली राखी लाती है। राखी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश भी लिखा है। पीएम मोदी छात्रा की राखी देखकर तारीफ करते हैं और कहते हैं कि बहुत अच्छी राखी बनाई है तुमने।

image 53

बच्ची के कहने पर ने कही पीएम मोदी ने लगाया गले

एक अन्य बच्ची पीएम मोदी को गले लगाने की बात कहती है। इसके बाद वह बच्ची को गले लगाते हैं और दुलार भी करते हैं। एक अन्य स्कूली छात्रा पीएम मोदी को छूने की बात कहती है, जिस पर वह कहते हैं कि आप मुझे छू सकती हैं। एक बच्ची पीएम मोदी को राम भजन सुनाती है, जबकि एक छात्रा उनसे ऑटोग्राफ मांगती है।

image 54

छात्रा ने पीएम मोदी से ‘विकसित भारत’ को लेकर किया सवाल

इस दौरान राखी बांधने आई एक छात्रा ने पीएम मोदी से ‘विकसित भारत’ को लेकर सवाल किया। उसने पूछा कि आपने हम सबको स्वतंत्रता दिवस पर ‘विकसित भारत’ का सपना दिखाया। इसमें हम कैसे योगदान दे सकते हैं? इस पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब देते हैं कि स्वस्थ रहना चाहिए, फिर स्वच्छ रहना चाहिए ,तो समाज स्वस्थ रहता है। बहुत पढ़ना चाहिए और जो भी करें, किसी न किसी की भलाई के लिए करना चाहिए।

image 55

पीएम मोदी ने बच्ची की पसंदीदा कलर वाले सवाल का दिया दिल जितने वाला जवाब

एक बच्ची पीएम मोदी से उनके पसंदीदा कलर के बारे में पूछती है। जिस पर वह छात्रा से कहते हैं कि जो आज आपने पहना है, वही मेरा फेवरेट कलर है। राखी बंधवाने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। देशवासियों को राखी की बधाई दी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छात्रों ने अपने अनुभव भी शेयर किए। एक छात्रा ने बताया कि मैं पीएम मोदी से मिलने से पहले बहुत डर गई थी। लेकिन, जब उन्होंने मुझसे बात की तो इतना अच्छा लगा और मुझे वो नॉर्मल फ्रेंड जैसे लगे।

पीएम मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।”