Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 65 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 65

मथुरा में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-मुंबई रूट बाधित

0

 उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल होने के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हो गया है। ट्रेन डिरेल होने के कारण दिल्ली-मुंबई रूट ठप हो गया है। रेलवे की ओर से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। बता दें कि वृंदावन रेलखंड पर हादसा रोड स्टेशन से 800 मीटर आगे हुआ। डिब्बे पलटने के बाद ट्रैक के ऊपर कोयला बिखर गया है। दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने 15 ट्रेनों को यहां-वहां रुकवाया है। बचाव दल रेस्क्यू में जुटा है। अभी जानी नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

इस घटना के बाद आगरा से मथुरा के बीच में कई ट्रेनें खड़ी हैं। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने पर आगरा से मथुरा के बीच में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हैं। मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचने लगे हैं। फिलहाल बचावकर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

रेल प्रबंधक ने घटना की दी जानकारी

आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया, एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। ट्रेन के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हम यहां स्थिति का आकलन कर रहे हैं। तीसरी लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ है। चौथी लाइन पर यातायात चालू है।

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा

कुछ दिन पहले मथुरा में देर रात मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के बीच एक मालगाड़ी के 10 से ज्यादा डिब्बे डिरेल हो गए थे। बताया जा रहा है कि ये मालगाड़ी दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुई थी। लेकिन मथुरा में हादसे का शिकार हो गई। जिसकी वजह से मथुरा-दिल्ली ट्रैक पूरी तरह प्रभावित हो गया था। इसके बाद कई ट्रेनों को रोका गया था। वहीं, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बचावदल मौके पर पहुंचा। बड़ी क्रेनों की मदद से ट्रेन के डिब्बों को हटाया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं, सुख एवं समृद्धि की कामना की

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी पर खास मैसेज देकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ईद मुबारक। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर खुशी और समृद्धि हो।

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

इससे पहले राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने समानता पर आधारित मानव समाज का एक उदाहरण पेश किया था।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन खुशी, प्यार और एकजुटता की नई भावना से भरा हो।

खरगे ने भी दी बधाई

इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘सभी को ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक। यह मुबारक अवसर हमारे जीवन में शांति, करुणा और समृद्धि लाए और सभी के बीच एकता, सौहार्द, दया और सद्भाव को बढ़ावा दे।

बता दें कि मिलाद-उन-नबी, जिसे ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या मावलिद के नाम से भी जाना जाता है, पैगंबर मोहम्मद की जयंती का प्रतीक है। पैगंबर का जन्मदिन 12 रबी उल अव्वल को मनाया जाता है, जो इस्लामी कैलेंडर के अनुसार तीसरा महीना है।

ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बधाई संदेस में लिखा, “भाईचारे, विश्व शांति, न्याय और मानव कल्याण के अग्रदूत पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के जन्मदिन, ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी को बधाई।” वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की खूब  मुबारकबाद। इस पवित्र मौके पर मैं समस्त देशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करती हूं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, “सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे दिलों और घरों में शांति, खुशी और करुणा लेकर आए। सभी को सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं।”

भाजपा नेता ने थाने में घुसकर दी वर्दी उतरवाने की धमकी, गुस्साए ASI ने खुद फाड़ डाली खाकी

0

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बीजेपी नेता ने एक ASI को वर्दी उतरवाने की धमकी दी ऐसे में ASI अपना आपा खो बैठे और खुद ही अपनी वर्दी फाड़ डाली। मामला कोतवाली थाने का है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल वार्ड में नाली को लेकर विवाद चल रहा था जिसका मामला थाने तक पहुंचा था। इस दौरान बातचीत आगे बढ़ी तो पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ASI विनोद मिश्रा को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। इसके बाद ASI ने गुस्से में आकर खुद ही अपनी वर्दी फाड़ दी।

वायरल वीडियो आठ महीने पुराना फरवरी माह का बताया जा रहा है। हालांकि एएसआई को वर्दी फाड़ते देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन एएसआई का गुस्सा इतना हावी था कि वह खुद को नहीं रोक पाया।

वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे वर्दी का अपमान बता रहा है तो कुछ लोग पार्षद पति द्वारा दी गई धमकी को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

मामले को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है और इसे भाजपा की हनक बताया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है- यह सत्ता की हनक है, प्रदेश में पुलिसिंग के स्तर को लेकर पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होते ही सिंगरौली एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि वर्दी फाड़ने के मामले में एएसआई विनोद मिश्रा पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी थी। लेकिन थाने में लगा सीसीटीसी फुटेज कैसे वायरल हुआ इसे लेकर भी अब जांच शुरु कर दी गई है।

भीलवाड़ा के जहाजपुर में जल झूलनी एकादशी की शोभायात्रा पर क्यों हुआ पथराव?

0

राजस्थान के भीलवाड़ा में जल झूलनी एकादशी के जुलूस पर हुए पथराव के बाद से बवाल जारी है। कल शाम जहाजपुर कस्बे में पथराव के दौरान जो हंगामा मचा वह देर रात तक जारी रहा। लोगों ने सरकार से एक्शन की मांग की है और इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ रही। देर रात जहाजपुर कस्बे में बुलडोजर-बुलडोजर के नारें गूंजते रहे। लोकल प्रशासन ने उस भवन के दस्तावेज मांगे हैं जहां से यह पथराव हुआ था। इस पथराव में कुछ लोग घायल हुए थे।

इस तरह घटित हुआ पूरा घटनाक्रम

दरअसल पूरे देश में कल यानी 14 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के जूलूस निकाले गए। इस दौरान भीलवाड़ा के जहाजपुर में भी यही हुआ। लेकिन कस्बे से निकलने के दौरान जब जूलूस एक इमारत के नजदीक से गुजरा तो वहां से जुलूस पर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान आठ साल के एक बच्चे समेत कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर आ गई। शाम को इस घटना के बाद जुलूस को बंद करा दिया गया। इस विरोध में विधायक गोपीचंद मीणा भी आ पहुंचे और वहीं कल्याण जी के मंदिर के पास धरने पर बैठ गए। यह धरना देर रात तक चला।

पत्थर फेंकने वालों को किया डिटेन, एक महिला भी शामिल

कलक्टर राजेन्द्र सिंह और एसपी राजेश कावंट देर रात तक कस्बे में रहे। इस दौरान रात में शाहपुरा रोड पर छह जेसीबी की मदद से करीब 24 अवैध निर्माण और अवैध केबिन गिराए गए। इस पथराव के बाद लोगों को भी डिटेन किया गया है जिन लोगों ने पथराव किया था। बताया जा रहा है कि इनमें एक महिला भी शामिल है। इस घटना के बाद से फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन तनावपूर्ण बना हुआ है। आज अगर माहौल फिर से गर्माता है तो इंटरनेट बंदी तक की नौबत आ सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने की 2 दिन में इस्तीफा देने की घोषणा, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा

0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए घोषणा की है कि वे अगले दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। केजरीवाल ने साफ किया कि अगला मुख्यमंत्री भी पार्टी के ही किसी नेता को बनाया जाएगा।

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक जनता की अदालत से जीतकर नहीं आता, तब तक मैं सीएम की कुर्सी नहीं संभालूंगा। मैं चाहता हूं कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो, और जनता के आशीर्वाद से जीतने के बाद ही मैं सीएम पद पर वापस लौटूंगा।”

‘ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे’ – केजरीवाल का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उनके षड्यंत्रों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हम बीजेपी के सामने ना झुकेंगे, ना रुकेंगे, और ना बिकेंगे। आज दिल्ली के लिए जो कुछ भी कर पाए, वह हमारी ईमानदारी के कारण हुआ है।”

‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ के खेल से अलग रहूंगा: केजरीवाल

केजरीवाल ने यह भी कहा कि वे ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ के इस खेल का हिस्सा बनने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। दो दिन बाद वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे और जनता की अदालत से न्याय मिलने का इंतजार करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्येंद्र जैन और अमानतुल्ला खान भी जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

भगवान का आशीर्वाद हमारे साथ: केजरीवाल

अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, “हमारे बड़े-बड़े दुश्मन हैं, लेकिन हमारे ऊपर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद है। हम किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे।”

इस घोषणा के बाद दिल्ली की राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है, और आने वाले दिनों में नए मुख्यमंत्री का चयन आम आदमी पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण फैसला होगा।

कर्नाटक में दुष्कर्म के मामले में सवर्णों के बहिष्कार पर गृह मंत्री ने की कार्रवाई की घोषणा

0

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने यादगीर जिले में एक उच्च जाति के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने पर दलितों का बहिष्कार किए जाने के मामले पर अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है।

शनिवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से एचएम परमेश्वर ने कहा, “मैंने अधिकारियों से एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यह 500 की आबादी वाला एक गांव है और अधिकांश लोग अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। जानकारी मिली कि दलित युवती के साथ एक उच्च जाति के युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई तो गांव के लोगों ने दलितों का बहिष्कार कर दिया। उनलोगों ने शिकायत दर्ज कराने को ही गलत बता रहे थे।”

दुकान दलित बच्चों को पेन-नोटबुक तक नहीं दे रहे: गृहमंत्री

उन्होंने कहा, “स्कूली बच्चों को नोटबुक, पेन नहीं मिल रहे हैं और गांव में दलितों को पानी लाने से भी रोका जा रहा है। मैंने अधिकारियों को तुरंत वहां जाने और कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यदि आवश्यक हो तो शिकायत दर्ज करें। गृह मंत्री ने कहा, “जांच फिलहाल शुरुआती स्तर पर है और मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से आगे की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।”

शिकायत दर्ज कराने पर ऊंची जाति का समुदाय नाराज हुआ

बता दें, शुक्रवार को सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में यादगीर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार की रिपोर्ट करने पर कर्नाटक के एक गांव में एक दलित परिवार का बहिष्कार किया गया। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ऊंची जाति का समुदाय नाराज हो गया। जानकारी के मुताबिक ऊंची जाति के युवक ने हुनसगी तालुक के पास एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। इस कारण 15 वर्षीय पीड़िता गर्भवती हो गई थी।

पांचवें महीने की गर्भवस्था होने के बाद मामले का पता चला

परिवार को घटना के बारे में तब पता चला जब लड़की गर्भावस्था के पांचवें महीने में थी। परिवार ने 12 अगस्त को नारायणपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उच्च जाति समुदाय के नेताओं ने दलित परिवार के घर लोगों को भेजा और उन्हें समझौते के लिए बुलाया। हालांकि, दलित परिवार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।

दुकानदार दलित परिवार का कर रहे बहिष्कार

इसके बाद, ऊंची जाति के नेताओं ने गांव में दुकान मालिकों को दलितों का बहिष्कार करने का आदेश दिया। दुकानदार अब दलित समुदाय के बच्चों को पेन, नोटबुक और पेंसिल जैसी बुनियादी स्टेशनरी वस्तुएं बेचने से इनकार कर रहे हैं। दलित परिवारों को गांव की दुकानों द्वारा दैनिक राशन नहीं बेचा जा रहा है और वे सभी आवश्यक सामान एक दुकान से लाने के लिए मजबूर हैं।

गांव के दलित लोग डर के साये में जी रहे हैं और उन्होंने अधिकारियों से सहायता मांगी है। दलित संगठनों ने घटना पर चिंता जताई थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। यादगीर कर्नाटक के सबसे पिछड़े जिलों में से एक है और इसके सामाजिक संकेतक हैं।

CBI का बड़ा एक्शन, जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

0

कोलकाता डॉक्टर रेप केस मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को हिरासत में लिया है। जहां पर पुलिस की कस्टडी में 23 सितंबर तक रहेंगे।

सीबीआई ने जांच में पाया ये सबूत

आपको बताते चलें कि कोलकाता डॉक्टर केस मैं सीबीआई की जांच चल रही है उस दौरान जांच से पता चला है कि संदीप घोष और कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल दोनों कथित तौर पर जांच में देरी करने और सबूतों से छेड़छाड़ करके न्याय में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें गिरफ़्तार कर कार्रवाई की है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में संदीप घोष और तीन अन्य को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इव स्ट्रीमिंग पर फंसा मामला

आपको बताते चलें कि, आज शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टर के साथ बातचीत के लिए मीटिंग बुलाई। यहां भी कोई नतीजा नहीं निकला है बल्कि मामला लाइव स्ट्रीमिंग पर फंस गया है। इसे लेकर सीएम की बात को नहीं मानते हुए जूनियर डॉक्टर्स बातचीत लाइव स्ट्रीमिंग पर चाहते है लेकिन सीएम ममता बनर्जी नहीं तैयार हुई।

‘गणेश जी को सलाखों के पीछे डाल रही सरकार’, कुरुक्षेत्र से कर्नाटक सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

0

हरियाणा के विधानसभा रण में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने वाली है। हरियाणा की धरती से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में इनकी (कांग्रेस) सरकार है, इन्होंने हमारे पूज्य गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अब यह तुष्टीकरण की राजनीति नहीं तो क्या है। चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उनका स्वागत सीएम नायब सिंह सैनी ने किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में स्थानीय भाषा में जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि उन्हें इस धरती पर आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। अपने संबोधन में पीएम ने कहा सीएम सैनी की तारीफ करते हुए कहा, “हमारी भाजपा सरकार जो भी कहती है उसको पूरा भी करती है। हमारी सरकार ने तीन करोड़ पक्के घरों को मंजूर किया है। हर गरीब का सपना होता है कि उसका एक घर होगा, उनका एक पक्का पता होगा। आज एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदीयां बन चुकी हैं और तीन लाख को और बनाने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हरियाणा में भी मिला है। सैकड़ों लखपति दीदीयां आज हरियाणा में भी बन चुकी हैं। आज हर 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग को अब 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा चाहे वह किसी भी वर्ग का हों।”

जब तक मोदी है आरक्षण नहीं हटेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शुरुआत से ही आरक्षण विरोधी रही है। नेहरू जी जब पीएम थे, तो उन्होंने आरक्षण का विरोध किया था। नेहरू जी ने ये भी कहा था कि आरक्षण वाले नौकरी पा जाएंगे तो सरकारी सेवा की क्वालिटी खराब हो जाएगी। नेहरू जी ने ओबीसी आरक्षण के लिए गठित काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

image 39

पीएम मोदी ने कहा, “जब इंदिरा जी आई, तो उन्होंने भी ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाकर रखी। जब देश ने उनको सजा दी, जनता पार्टी की सरकार बनी, तब मंडल आयोग बना। लेकिन फिर कांग्रेस आ गई और मंडल कमीशन की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल दी गई। इसके बाद राजीव जी ने भी अपनी सरकार में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कान खोलकर सुन ले… जब तक मोदी है, तब तक बाबासाहेब अंबेडकर के दिए आरक्षण में से रत्ती भर भी लूट करने नहीं दूंगा, हटाने नहीं दूंगा… ये मोदी की गारंटी है।”

एमएसपी को लेकर कांग्रेस पर निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस वालों से पूछता हूं… वो लोग कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदते हैं? वहां किसानों को कितना एमएसपी देते हैं? ये लोग एमएसपी को लेकर कितना शोर मचाते हैं, जबकि हमारा हरियाणा देश का वो राज्य है जो 24 फसलें एमएसपी पर खरीदता है। कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है… उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती? यह केवल फर्जी बातें करते हैं और कुछ नहीं।”

अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर खूब बरसे मोदी

पीएम मोदी ने हरियाणा से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने का समर्थन कर रही है। यानि, कुछ साल पहले तक, वहां हरियाणा के हमारे वीर सैनिकों पर जो पत्थर चलते थे, कांग्रेस उस दौर को वापस लाना चाहती है। कांग्रेस आतंक और अलगाव के उस कालखंड को वापस लौटाना चाहती है। कांग्रेस की राजनीति देश के खिलाफ ही होती जा रही है।”

पुलिस वैन में क्यों लॉक कर रखी गई गणेश भगवान की मूर्ति?

0

पुलिस वैन में कैदियों की तरह भगवान गणेश की मूर्तियां देखकर हर हिंदू का मन पीड़ा से भर गया है। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान राज्य में मांड्या जिले के नागमंगला कस्बे में हिंसा हुई थी। जुलूस के दौरान 2 समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया भगवान गणेश की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर को लेकर हंगामा मच गया है, जिसमें उनकी प्रतिमा पुलिस वैन में रखी नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद के नेता इसे लेकर हमलावर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को हरियाणा की चुनावी रैली में इस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस शासित कर्नाटक में तो गणपति को भी जेल में डाला जा रहा है।’ इंटरनेट यूजर्स भी इस आपत्तिजनक फोटो पर भड़के हुए हैं और इसे लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान राज्य में मांड्या जिले के नागमंगला कस्बे में हिंसा हुई थी। जुलूस के दौरान 2 समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया। घटना के बाद बुधवार रात इलाके में तनाव पैदा हो गया। दक्षिणपंथी गुटों ने हमले की निंदा करते हुए और मामले में NIA जांच की मांग की। इसे लेकर उन्होंने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन गणेश उत्सव समिति की ओर से शहर के टाउन हॉल क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी नहीं दी थी। इसके बावजूद, व्हाट्सऐप पर मैसेज शेयर किया गया जिसमें लोगों को टाउन हॉल में इकट्ठा होने के लिए बुलाया गया। विरोध प्रदर्शन की नहीं मिली थी इजाजत 

सिटी पुलिस को टाउन हॉल में लोगों के इकट्ठा होने की जानकारी मिली तो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। इस बीच, प्रदर्शनकारी छोटे-छोटे समूहों में पहुंचने लगे। सुबह 11.30 बजे तक करीब 20 से 30 लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने लगभग 1.55 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को सिर पर उठाया और नारे लगाने लगे। बिना इजाजत के एकत्र होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। ये लोग वहीं पर खड़ी पुलिस वैन की ओर ले जाए गए।

पुलिस का क्या है घटना पर पक्ष 

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने न्यूज 18 को बताया, ‘पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि भगवान गणेश की मूर्ति जमीन पर रह गई है, तो हमारे अधिकारी ने तुरंत उसे उठाया और सुरक्षित जगह पर रख दिया।’ बताया जा रहा है कि कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पुलिस अधिकारी मूर्ति को लेते हुए और पुलिस वैन में रखते दिख रहे हैं। इस बीच, पुलिस की गाड़ी में भगवान गणेश को देखकर फोटोग्राफरों ने तस्वीरें खींच ली जो अब वायरल हो गई हैं। हालांकि, बाद में जब प्रदर्शनकारियों को वैन में बिठाया गया तो गणेश प्रतिमा को दूसरी पुलिस जीप से ले जाया गया।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को घेरा

गणपति बप्पा के मूर्ति विवाद पर बीजेपी नेता हमलावर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। गणपति उत्सव को रोककर मूर्ति भी जब्त कर ली गई। महाराष्ट्र और पूरे देश के लोग कांग्रेस सरकार को करारा जवाब दिए बिना नहीं बैठेंगे।’ भाजपा नेता बीएल संतोष ने एक्स पर लिखा, ‘पुलिस वैन में गणपति जी की मूर्ति की तस्वीर और कार्यक्रम के आयोजकों को आरोपी के रूप में दिखाने वाली FIR देशभर में कांग्रेस को परेशान करेगी। खास तौर से कर्नाटक में जहां सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार वामपंथी उदारवादियों की मर्जी पर चलती है।’

बेंगलुरु पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति के टाउन हॉल इलाके में प्रदर्शन करने के लिए 40 हिंदुओं को गिरफ्तार किया। यह विरोध प्रदर्शन बेंगलुरु महानगर गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, मौके पर तैनात पुलिस ने हिंदू प्रदर्शनकारियों से भगवान गणेश की मूर्ति छीन ली और उसे पुलिस बैन में रख लिया। उस समय, प्रदर्शन को कवर कर रहे फोटोग्राफरों ने हिंदू देवता को बेंगलुरु पुलिस द्वारा ‘गिरफ्तार’ किए जाने की तस्वीरें क्लिक कीं।

बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने स्थानीय पुलिस और कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, “पुलिस वाहन में भगवान गणेश की यह तस्वीर भयावह है। कांग्रेस हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने और लाखों हिंदुओं की आस्था और विश्वास को कमतर आंकने पर क्यों तुली हुई है?”

अयोध्या में दलित युवती से गैंगरेप का मामला, 9 लोगों पर केस दर्ज, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

0

राम नगरी अयोध्या से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में साफ-सफाई का काम करने वाली एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता ने कैंट थाना पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने दी मीडिया से दूर रहने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती का आरोप है कि वह एक युवक के साथ रिलेशन में थी। युवक और उसके दोस्तों ने कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो बना लिया, जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर कई दिनों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 2 सितंबर को FIR दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे और उसके परिवार को धमकी दी कि वह मीडिया से दूर रहे।

ब्लैकमेल कर कई बार किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया, ”मैं श्री राम जन्मभूमि में काम करती हूं। मेरी दोस्ती एक लड़के से हुई थी, जिसके बाद हम रिलेशन में आ गए थे। लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ जबरदस्ती की। मैंने भागने की कोशिश की, लेकिन मुझे चोट लग गई और मैं बेहोश हो गई। इसके बाद उन लोगों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मेरा वीडियो बना लिया। इसके बाद वे मुझे ब्लैकमेल कर रहे थे।”

आरोपियों ने दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने मुझे ब्लैकमेल करके कई बार बुलाया। मैंने डर की वजह से अपने परिवार और पुलिस को कुछ नहीं बताया। मैं 28 तारीख को एप्लीकेशन देने महिला थाने जा रही थी, तब इन लोगों ने मुझे फोन पर डराना धमकाना शुरू कर दिया। उन लोगों ने मुझसे कहा कि जो तुम्हारे साथ हुआ है, वह तुम्हारी बहनों के साथ भी होगा, जिसके बाद डर की वजह से मैं वापस लौट आई।

थाने में 36 घंटे बैठाकर रखा

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद मैं 31 तारीख को एप्लीकेशन लेकर थाने गई तो उन्होंने कहा कि यह घटना झूठ है, लड़के ऐसा नहीं कर सकते। दो सितंबर तक 12 बजे मैंने इंतजार किया, जब मेरे पास कोई कॉल नहीं आया तो मैं एसएसपी ऑफिस गई। इसके बाद वहां से आदेश हुआ, फिर मैं एसपी सिटी साहब के यहां गई। इसके बाद मेरा केस दर्ज हुआ। 36 घंटे मुझे थाने में बैठाने के बाद भी FIR कॉपी नहीं दी गई।

एसपी सिटी अयोध्या का कहना है कि यह मामला थाना कैंट का है। पीड़िता ने 2 सितंबर को थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सामने आया है कि पीड़िता अपने दोस्त से मिलने अलग-अलग तारीखों में गई, उस दौरान दोस्त और उसके साथियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जांच में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।