Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 64 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 64

UPSC पास किए बिना ही 18 साल का लड़का बन गया IPS, समोसा पार्टी करते हुए पकड़ाया, किया सनसनीखेज खुलासा

0

बिहार के जमुई में 18 साल का एक लड़का, मिथिलेश कुमार बिना UPSC परीक्षा पास किए IPS ऑफिसर की वर्दी पहनकर घूम रहा था। वह इस खुशी में समोसा पार्टी भी कर रहा था। जब लोगों को उस पर शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कैसे पकड़ा गया मिथिलेश
मिथिलेश ने IPS की वर्दी पहन रखी थी और कमर में पिस्टल लटकाए हुए था। वह लगभग 2 लाख रुपए की बाइक पर बैठकर बाजार में समोसे खाने के लिए रुका। लोगों को उसका हुलिया अजीब लगा, जिसके चलते उन्होंने थाने में शिकायत की। इसके बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष, मिंटू कुमार सिंह, मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।

image 64

मिथिलेश का खुलासा
गिरफ्तारी के बाद मिथिलेश ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि खैरा इलाके के मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे पुलिस में नौकरी लगवाने का ऑफर दिया था। इसके लिए उसने अपने मामा से दो लाख रुपए उधार लेकर मनोज को दिए। मनोज ने उसे IPS की वर्दी, बैच और पिस्टल दी और कहा कि अब वह IPS अधिकारी है।

पुलिस का बयान
SDPO सतीश सुमन ने कहा कि मिथिलेश लखीसराय जिले के गोवर्धन बीघा गांव का रहने वाला है। यदि उसने सच में पैसे देकर फर्जी IPS की वर्दी ली है, तो यह जमुई पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। पुलिस अब इस गिरोह के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है।

उदयभानु चीब बनें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बी.वी. श्रीनिवास की लेंगे जगह

0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) का नया प्रमुख नियुक्त किया। चिब, जो IYC के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं, पहले जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।” केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा। “पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बीवी के योगदान की सराहना करती है। मौजूदा अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े का भी आलकमान ने इंटरव्यू लिया। नेताओं की राहुल गांधी से भी मुलाकात हुई। मितेन्द्र सिंह ओबीसी और विपिन वानखेड़े एससी वर्ग से आते हैं। जबकि, विक्रांत भूरिया आदिवासी हैं। मितेन्द्र सिंह मौजूदा अध्यक्ष हैं और विपिन वानखेड़े एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ये तीनों नेता 2 से 3 राउंड के इंटरव्यू दे चुके हैं।

भाजपा का तंज, कांग्रेस का जवाब
भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह से छोड़ चुका है। चुनाव प्रचार में भी राहुल गांधी प्रियंका, सोनिया जैसे नेता यहां नहीं आते। यहां का कांग्रेस नेतृत्व असफल है और यह आलाकमान को रास नहीं आता। वहीं भाजपा के आरोपों पर पलटवार कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंटरव्यू हो रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश के नेताओं का नाम शामिल है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा!

सवालों के घेरे में रेलवे की सुरक्षा! एक बार फिर की गई ट्रेन को डीरेल करने की कोशिश, ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर

0

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक गंभीर सुरक्षा मुद्दा सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक छोटा गैस सिलेंडर पाया गया। यह घटना कानपुर देहात जिले में हुई, जहां रेलवे ट्रैक पर रखा गैस सिलेंडर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था। हाल ही में, इसी क्षेत्र में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के तहत भी एलपीजी सिलेंडर रखा गया था।

रेलवे ट्रैक पर मिला एक छोटा गैस सिलेंडर 

जानकारी के अनुसार, नॉर्थर्न सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के पास यह गैस सिलेंडर मिला। इस ट्रैक से एक मालगाड़ी गुजरने वाली थी, लेकिन लोको पायलट ने समय पर खतरे को भांपते हुए मालगाड़ी को रोक दिया। इस सजगता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। पिछले कुछ दिनों में कानपुर में रेलवे सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह घटना बेहद चिंताजनक है। पहले भी इस क्षेत्र में ट्रेन को पलटाने की कोशिशें की गई थीं, जिसमें रेलवे ट्रैक के पास पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया गया था। इस बार, गैस सिलेंडर की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को फिर से अलर्ट कर दिया है।

रेलवे विभाग ने घटना के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे खतरनाक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। इस घटना ने स्थानीय यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रेलवे ट्रैक पर खतरनाक वस्तुओं का पाया जाना दर्शाता है कि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक कितनी घातक साबित हो सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-61.png

बता दें कि, कानपुर के लोगों ने इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे इस प्रकार की साजिशों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लड़की के किए 32 टुकड़े, शहर में मची सनसनी

0

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। यहां एक 29 साल की महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर घर के ही फ्रिज में रख दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शक है कि यह हत्या 15 दिन पहले हुई है। पुलिस अधिकारी फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं और हत्या के मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। इस हत्या के पीछे का मकसद और संदिग्धों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हत्या की शिकार महिला दूसरे राज्य की थी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हत्या की शिकार 26 वर्षीय महालक्ष्मी महिला दूसरे राज्य की थी, लेकिन वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। यह मामला बेंगलुरु के वय्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां वीरन्ना रोड पर एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहने वाली महालक्ष्मी नामक युवती की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज के अंदर रख दिया गया। मृतका के घरवालों के आने के बाद ही हत्या का पता चला। वहीं इस मामले पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर से एक अजीब सी बदबू आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। महिला तीन महीने पहले ही इस किराए के मकान में आई थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, और एफएसएल टीम को बुलाया है, और वे मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने में जुटी हैं। यह घटना न केवल बेंगलुरु में बल्कि पूरे देश में सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा रही है।

image 57

2022 में भी एक ऐसा ही केस सामने आया था
आपको बता दें कि साल 2022 में दिल्ली से भी कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जिसमें श्रद्धा वाल्कर नाम की लड़की की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। जिसके बाद उसके शव को मेहरौली के जंगल से बरामद किया गया था। इस घटना ने भी पूरे देश को हिला कर रख दिया था। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आफताब पूनावाला फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

साल में दो बार मुफ्त मिलेंगे गैस सिलेंडर! इस राज्य में अमित शाह ने रैली में कर दिया बड़ा ऐलान

0

 इन दिनों जम्मू कश्मीर में चुनाव जारी हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए पार्टियां रैली कर रही हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (21 सितंबर) को जम्मू में रैली को संबोधित किया। इस दौरान एक बड़ा ऐलान करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कि ‘ईद और मुहर्रम के मौके पर 2 गैस के सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।’ आपको बता दें कि मेंढर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,’जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी परिवार ने 90 के दशक से लेकर अब तक दशहतगर्दी फैलाई। जब पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से दशहतगर्दी को खत्म किया है। यहां के युवाओं के हाथ में पत्थर की जगह लैपटॉप पकड़ाया है।

तीन परिवारों का शासन खत्म होने के कगार पर

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,’ ये चुनाव, जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन समाप्त करने वाला है। अब्दुल्ला परिवार, मुफ्ती परिवार और नेहरू-गांधी परिवार इन तीनों परिवारों ने यहां जम्हूरियत को रोक कर रखा था। अगर 2014 में मोदी जी की सरकार न आती तो पंचायत, ब्लॉक, जिले के चुनाव नहीं होते।

मोदी सरकार में OBC, पिछड़ों, गुर्जर बकरवाल और पहा​ड़ियों को मिला आरक्षण

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा,’मोदी के आने बाद ओबीसी, पिछड़ों, गुर्जर बकरवाल और पहा​ड़ियों को आरक्षण मिला। जब मैंने बिल पेश किया, तो फारूक अब्दुल्ला की पार्टी ने विरोध किया और यहां गुर्जर भाइयों को भड़काना शुरू किया। जब मैं राजौरी आया था, तब मैंने वादा किया था कि हम गुर्जर भाइयों के आरक्षण को कम नहीं करेंगे और पहाड़ियों को भी आरक्षण देंगे और हमने आपना वो वादा निभाया। शाह ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि हम आरक्षण समाप्त करेंगे, जबकि, बीजेपी कह रहे हैं कि हम प्रमोशन में भी गुर्जर बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण देंगे। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं के हाथ से पत्थर छीना है।

‘बांधकर मारा…प्राइवेट पार्ट दिखाया’, ओडिशा BJP राज में आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ पुलिस की हैवानियत, 5 सस्पेंड

0

भुवनेश्वर में पुलिस के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार के कारण गिरफ्तार, सैन्य अधिकारी की गर्लफ्रेंड ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। रविवार रात को भरतपुर थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा गिरफ्तार की गई महिला को हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

महिला ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने दोस्त, सेना अधिकारी के साथ देर रात करीब एक बजे अपना रेस्तरां बंद कर घर लौट रही थी तभी कुछ युवकों ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। उसने कहा कि इसके बाद वे मदद मांगने के लिए भरतपुर थाने गए। महिला ने आरोप लगाया, ‘जब हम प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे तो वहां एक महिला सिपाही सादी वर्दी में थी। हमने उनसे प्राथमिकी दर्ज करने और बदमाशों को पकड़ने के लिए एक गश्ती वाहन भेजने के लिए कहा। मेरी मदद करने के बजाय, उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।’

वर्तमान में भुवनेश्वर स्थित एम्स में इलाज करा रही महिला ने कहा कि कुछ देर बाद और पुलिसकर्मी थाने पहुंचे और उनके दोस्त से शिकायत लिखने को कहा। महिला ने आरोप लगाया, ‘मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, उन्होंने उसे (सैन्य अधिकारी) को हवालात में डाल दिया। जब मैंने अपनी आवाज तेज करते हुए कहा कि वे (पुलिस) सेना के अधिकारी को हिरासत में नहीं रख सकते तो दो महिला अधिकारियों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।’

महिला ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की और जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी गर्दन पकड़ने की कोशिश की तो उसने एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर काट लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ और पैर बांधकर उसे एक कमरे में बैठा दिया।

महिला के मुताबिक, ‘कुछ समय बाद एक पुरुष अधिकारी ने दरवाजा खोला और मेरी छाती पर कई बार लात मारी।’ राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, रामपुर में देहरादून एक्सप्रेस के ट्रैक पर रखा लोहे का खंभा

0

देशभर में ट्रेनों के बेपटरी होने की बढ़ती हुई खबरों से डर, गुस्सा, और कन्फ़्यूजन की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग रेल मंत्रालय पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ अचानक से बढ़ गई घटनाओं पर जवाब जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि यह सब प्लानिंग के तहत किया जा रहा है। हालांकि सरकार ने ऐसा कुछ नहीं कहा है, लेकिन गौर करिए रुद्रपुर सिटी में 18 सितंबर को सामने आए इस मामले पर जिसमें एक रेलवे ट्रैक पर एक लंबा खंभा पड़ा था, जिसकी जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने अपनी होशियारी से ट्रेन को बेपटरी होने से बचा लिया।

क्या है जानकारी?

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 12091 के लोको पायलट ने रुद्रपुर सिटी के स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी कि उसे बिलासपुर रोड और रुद्रपुर सिटी के बीच ट्रैक पर 6 मीटर लंबा लोहे का खंभा मिला है। इस जानकारी के मिलते ही ड्राइवर ने ट्रेन रोकी, ट्रैक साफ किया और फिर ट्रेन को आगे के लिए चलाया।

बढ़ रहे ऐसे मामले

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में राजस्थान के अजमेर जिले में एक मालगाड़ी को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। जहां बदमाशों ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पटरियों पर दो सीमेंट के ब्लॉक रख दिए थे। ट्रेन सीमेंट के ब्लॉक से टकरा गई थी, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान बड़ी घटना नहीं हुई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की इसी तरह की कोशिश की गई थी। इसमें पटरी पर एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल और माचिस रखी गई थी।

भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सिलेंडर को देखा और एलपीजी सिलेंडर से टकराने के बाद ट्रेन को रोक दिया। इस तरह की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि रेल मंत्रालय का कहना है कि वह इस तरह के मामलों पर नज़र रख रहा है।

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाते थे मछली का तेल, जांच में हुई पुष्टि

0

भारत में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल तिरुपति मंदिर के प्रसाद में फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। अब इसकी पुष्टि हो गई है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में तैयार लड्डूओं के नमूनों को जांच के लिए गुजरात के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को भेजा गया था। जहां से अब रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रसाद में मछलियों के तेल का प्रयोग किया गया है।  सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने गुरुवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला द्वारा मिलावट की पुष्टि की गई है। टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमना रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित लैब रिपोर्ट दिखाई, जिसमें दिए गए घी के नमूने में “बीफ टैलो” की मौजूदगी की पुष्टि की गई है।

वहीं रिपोर्ट सामने आने के बाद  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मामले में पूर्व की जगन मोहन सरकार को घेर लिया है।  चंद्रबाबू ने बुधवार (18 सितंबर) को कहा- पिछले 5 साल में YSR कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तिरुमाला की पवित्रता को धूमिल किया। उन्होंने ‘अन्नदानम’ (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया। यहां तक कि तिरुमाला के पवित्र लड्डू में घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया। हालांकि अब हम प्रसादम में शुद्ध घी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की पवित्रता की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने पहुंचाया आस्था को ठेस

वहीं तिरुपति मंदिर के प्रसाद में बीफ टैलो के इस्तेमाल को लेकर लग आरोपों पर  YSR कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद YV सुब्बा रेड्‌डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला के पवित्र मंदिर और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाकर बड़ा पाप किया है। तिरुमाला प्रसादम पर चंद्रबाबू की टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं। कोई इंसान ऐसे आरोप नहीं लगा सकता।

IAS टीना डाबी ने शुरू की नई पहल, हर घर में लगेगी चिप, लोगों को होगा बहुत ज्यादा वाला फायदा

0

बाड़मेर जिला कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान की दूसरे दिन ही शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हाईटेक सफाई व्यवस्था शुरू करने की प्लानिंग की है। घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों को जीपीएस डिवाइस से जोड़ने के साथ हर घर के आगे एक चिप भी लगाई जाएगी। जिससे कचरा संग्रहण टैक्सी की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलेगी। डिवाइस के जरिए लोगों को पहले से पता चल जाएगा कि कचरा संग्रहण की गाड़ी आने वाली है। कलेक्टर टीना डाबी ने अभिनव पहले करते हुए नगर परिषद को प्रभावी प्लानिंग करने के निर्देश दिए हैं।बाड़मेरबाड़मेर जिला कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान की दूसरे दिन ही शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हाईटेक सफाई व्यवस्था शुरू करने की प्लानिंग की है। घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों को जीपीएस डिवाइस से जोड़ने के साथ हर घर के आगे एक चिप भी लगाई जाएगी। जिससे कचरा संग्रहण टैक्सी की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलेगी। डिवाइस के जरिए लोगों को पहले से पता चल जाएगा कि कचरा संग्रहण की गाड़ी आने वाली है। कलेक्टर टीना डाबी ने अभिनव पहले करते हुए नगर परिषद को प्रभावी प्लानिंग करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, बाड़मेर सहित प्रदेश में 17 सितंबर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस में लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही बाड़मेर की नव नियुक्त जिला कलेक्टर टीना डाबी ने घर-घर कचरा संग्रहण करने वाली टैक्सी की सूचना अब मोबाइल पर 10 मिनट पहले मिल जाएगी। इससे कचरा निस्तारण में और ज्यादा सहूलियत मिलेगी।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि इस समय बाड़मेर शहर में प्रत्येक घर से वाहन के जरिए कचरा संग्रहण किया जाता है। कई बार कचरा संग्रहण वाहन के नहीं आने या जल्दी चले जाने के कारण कचरा बाहर फेंक दिया जाता है। ऐसे में शहर में काफी गंदगी फैल जाती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए बाड़मेर शहर में कचरा संग्रहण के लिए ऑनलाइन हाईटेक सफाई व्यवस्था की प्लानिंग तैयार की गई है। कचरा संग्रहण वाहन जुड़ेगा जीपीएस से, घर के आगे लगेगी चिप कलेक्टर ने बताया- प्रत्येक कचरा संग्रहण वाहन को जीपीएस नेविगेशन से जोड़ा जाएगा।

प्रस्तावित कार्य योजना अनुसार बाड़मेर शहर के प्रत्येक घर के आगे चिप लगाई जाएगी। इससे घर-घर कचरा संग्रहण योजना के तहत शहर वासियों को अपने घर का कचरा नियमित रूप से बाहर भेजने के लिए आसानी होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस चिप के साथ एक कार्ड और एक मोबाइल एप दिया जाएगा। उस डिवाइस के जरिए लोगों को पहले पता चल जाएगा कि कचरा संग्रहण के लिए गाड़ी आने वाली है। 10 मिनट पहले पहुंचेगी सूचना नई व्यवस्था के तहत हर घर में कचरा संग्रहण वाहन पहुंचने की सूचना एसएमएस के माध्यम से उसके आने से 10 मिनट पहले ही मिल जाएगी। ताकि संबंधित व्यक्ति कचरा इकट्ठा करके तैयार रहें।

आमजन किसी दिन गाड़ी नहीं आने पर एप के माध्यम से शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं कि आज उनके घर गाड़ी ही नहीं आई। इसकी मॉनिटरिंग के लिए एक मॉनिटर और डिस्प्ले यूनिट नगर परिषद में लगाई जाएगी। प्रभावी मॉनिटरिंग हो सकेगी कचरा संग्रहण वाहनों की जीपीएस नेविगेशन से जोड़ने से प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ कचरा निस्तारण में सहूलियत होगी। कई बार आमजन की शिकायत रहती है कि उनके इलाके में कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी नहीं आई। अब शहर का आम नागरिक वेबसाइट के माध्यम से इस बात को पुख्ता कर सकेगा कि उनकी कॉलोनी में टैक्सी कब पहुंचेगी और अभी टैक्सी कहां पर है।

पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल और लैपटॉप में ब्लास्ट!

0

बेरूत: लेबनान में बीते मंगलवार को हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर में हुए विस्फोट के कारण 20 लोगों की मौत हो गई और लगभग 3,000 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के ठीक एक दिन बाद यानी बुधवार को देश में एक बार फिर धमाकों की गूंज सुनाई दी और वॉकी-टॉकी, लैपटॉप और रेडियो ब्लास्ट हुए।

इन विस्फोटों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बीच लोगों ने फटे हुए वॉकी-टॉकी और आग लगी रिहायशी इमारतों की तस्वीरें शेयर कीं।

लेबनान में नए विस्फोट कहां हुए?
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार दोपहर बेरूत के दक्षिणी शहर और छोटे-छोटे उपनगरों में कई विस्फोटों की सूचना मिली। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में वाहनों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और एक रिहायशी इलाके से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि वॉकी-टॉकी रेडियो और यहां तक कि सोलर सेल में भी विस्फोट होने की खबरें आ रही हैं।

किन-किन डिवाइस में विस्फोट हुआ?
रिपोर्ट के मुताबिल लेबनान में कई अलग-अलग डिवाइस के फटने की खबरें हैं। इनमें वॉकी-टॉकी रेडियो, मोबाइल फोन, लैपटॉप और यहां तक​कि कुछ सोलर एनर्जी सिस्टम भी शामिल हैं। कई कारों में भी विस्फोट होने की खबर है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये विस्फोट किस वजह से हुआ। वॉकी टॉकी एक बिना तार या इंटरनेट के काम करने वाला वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस है। इस डिवाइस की मदद से दो या उससे ज्यादा यूजर्स के बीच बातचीत होती है। ये कम दूरी के कम्युनिकेशन डिवाइस होते हैं और इनसे बातचीत करने के लिए यूजर्स को उनके बेस के करीब रहना पड़ता है।

वॉकी-टॉकी में कैसे हुआ धमाका?
फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ ओब्जर्वर्स का मानना है कि बुधवार के विस्फोट पेजर में हुए विस्फोटों की तरह ही थे। इनके सप्लाई चेन में घुसपैठ हो सकती है और डिवाइस में 1 से 3 ग्राम (0.04 से 0.11 औंस) शक्तिशाली विस्फोटक लोड किया जा सकता है। वहीं, हिजबुल्लाह सदस्यों का भी मानना​है कि विस्फोट बैटरी से जुड़े हैं।

सोलर पैनलों जैसे डिवाइस के भी फटे
रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक जनाजे के दौरान एक रेडियो में विस्फोट होने के बाद उनमें से कई ने जल्दी से अपने रेडियो से बैटरियां निकाल लीं और उन्हें फेंक दिया। पेजर रेडियो ट्रांसमिशन और रिसेप्शन का इस्तेमाल करते हैं, जैसा कि रेडियो करता है। जिन डिवाइसों में धमाके हुए उनमें से ज्यादातर कम्युनिकेशन से जुड़े थे। हालांकि, सोलर पैनलों जैसे डिवाइस के फटने की भी कुछ रिपोर्टें सामने आई हैं।

इजराइल ने ये विस्फोट क्यों किए?
फिलहाल यहूदी देश की दीर्घकालिक रणनीति स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये हमले इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच महीनों तक चले कम तीव्रता वाले संघर्ष के बाद हुए हैं और इससे एक बार फिर से युद्ध छिड़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। वहीं, हिजबुल्लाह ने लेबनान में हुए इन हमलों के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इजराइल ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।