Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 62 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 62

500 के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो छाप दी और गुजराती व्यापारी को करोड़ों के नकली नोट थमा कर फरार हो गए।

0

500 के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो वाली करेंसी वायरल हो रही है। गुजरात में दो अज्ञात ठगों ने अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर वाले नकली नोट थमाकर सर्राफा कारोबारी का 2.1 किलोग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गए। कारोबारी मेहुल ठक्कर ने नवरंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया किस तरह उन्हें 500 रुपये के नकली नोटों के 26 बंडल थमाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। घटना 24 सितंबर की है जब अज्ञात व्यक्तियों ने 2.1 किलोग्राम सोने के बदले ठक्कर के कर्मचारियों को नकली नोटों के बंडल थमाए, जिनपर “रीसोल बैंक ऑफ इंडिया” लिखा था।

2.1 किलो सोने की ठगी

शिकायत के अनुसार ठक्कर के पास आभूषण की एक दुकान के मालिक और परिचित प्रशांत पटेल का फोन आया। पटेल ने 2.1 किलोग्राम सोना खरीदने की बात कही, जिसके लिए 1.60 करोड़ रुपये की रकम तय हुई। ठक्कर को अंदाजा भी नहीं था कि वह धोखाधड़ी का शिकार होने वाले हैं। ठक्कर ने 24 सितंबर को अपने कर्मचारियों को पटेल से ‘अंगड़िया पेढ़ी’ (हवाला) कार्यालय में मिलने का निर्देश दिया। जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्हें तीन लोग मिले, जिन्होंने उन्हें 500 रुपये के नोटों के बंडल थमा दिए। तीनो व्यक्तियों ने कर्मचारियों को मशीन उपलब्ध कराई और ‘पैसे’ गिनने के लिए कहा।

image

इसके बाद उनमें से दो लोगों ने 30 लाख रुपये लाने के बहाने सोने के बिस्कुट लेकर चले गए, जबकि तीसरा व्यक्ति वहीं रुक गया। शिकायत के अनुसार ठक्कर के कर्मचारियों ने गिनती के लिए जब प्लास्टिक की पन्नी से नोटों को बाहर निकाला तो देखा कि नोट नकली हैं, जिसके बाद उन्होंने तीसरे व्यक्ति से पूछताछ की। शिकायत के अनुसार तीसरे व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह तो बस ‘अंगड़िया पेढ़ी’ के लिए नोट गिनने की मशीन देने आया था।

शिकायत के अनुसार, बाद में यह भी पता चला कि घटना से दो दिन पहले ही आरोपियों ने उक्त अंगड़िया कार्यालय खोला था। इसके बाद दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने इस असामान्य धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया ‘राज्यमाता’ का दर्जा

0

मुंबई: एकनाथ शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने गाय को राजमाता का दर्जा दिया है। सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इस पर चर्चा की गई। महायुती के सरकार ने इसको लेकर घोषणा की है। 

सरकार ने आदेश में कही बात

महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए कहा कि वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से “राज्यमाता गोमाता” घोषित करने की मंजूरी दी गई। 

भारत में गाय का महत्व

भारत में कई पशु-पक्षियों से लेकर पेड़ और नदियों तक की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इनका काफी महत्व होता है। वहीं गाय को पवित्र मानने के साथ ही उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यता के मुताबिक गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। यही वजह है कि लंबे समय से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है और समय-समय पर केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की अपील की जाती रहती है। 

राज्य में जल्द होंगे चुनाव

चुनाव आयोग की टीम ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर 28 सितंबर को राज्य का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। आयोग ने बताया कि 26 नवंबर से पहले महाराष्ट्र में चुनाव कराना होगा, क्योंकि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले शिंदे सरकार का यह फैसला मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। 

 गोगुंदा में पैंथर ने किया पुजारी पर हमला, मंदिर से कुछ दूरी पर मिला शव

0

राजस्थान के उदयपुर में पैंथर का आतंक देखने को मिला है। यहां गोगुंदा रेंज में पिछले 11 दिनों के अंदर पैंथर के हमले से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना से आसपास के पांच गांवों में दहशत का माहौल है। आदमखोर तेंदुए ने सोमवार (30 सितंबर) को एक मंदिर के पुजारी पर हमला बोल दिया। वह उसे जंगल में उठा ले गया, जिसकी खोजबीन जारी है। लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने 24 सितंबर से ही तेंदुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया।

अब तक चार पैंथर को पकड़ा जा चुका है, जिन्हें उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भेजा गया है। हालांकि, हमले जारी रहने के कारण वन विभाग ने ऑपरेशन को जारी रखने का फैसला किया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे का कारण जंगलों में शिकार की कमी और इंसानी बस्तियों का फैलाव हो सकता है। पैंथर अपने प्राकृतिक शिकार न मिलने के कारण इंसानों को निशाना बना रहे हैं। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में अकेले न जाएं और अपने मवेशियों को चराने के लिए सावधानी बरतें।

तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ी फेरबदल, एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को बनाया डिप्टी सीएम

0

 तमिलनाडु की डीएमके -कांग्रेस गठबंधन सरकार में बड़ा बदलाव होने वाला है, क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर दिया है। इस बदलाव के तहत एमके स्टालिन सरकार में उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। इसके अलावा पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की कैबिनेट में वापसी होगी। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से ठीक पहले उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ‘मैं तमिलनाडु के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने की पूरी कोशिश करूंगा।’

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ‘यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद ने मुझ पर भरोसा किया। मैं तमिलनाडु के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने की पूरी कोशिश करूंगा।” स्टालिन ने कहा ने आगे कहा कि कल रात मुख्यमंत्री ने मुझे उपमुख्यमंत्री घोषित करते हुए अतिरिक्त प्रभार दिया।

आज 4 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। यह कोई पद नहीं बल्कि अतिरिक्त जिम्मेदारी है, जिन लोगों ने अपनी इच्छाएं व्यक्त की हैं, उन सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपकी सभी आलोचनाओं को स्वीकार करता हूं और अपने काम के जरिए उनका जवाब दूंगा।

image 92

इन्हें भी मंत्रिमंडल में जगह
खबर के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने राज्यपाल से उदयनिधि को डिप्टी सीएम नामित करने की सिफारिश के साथ-साथ वी. सेंथिल बालाजी, डॉ. गोवी.चेझियान और आर राजेंद्रन, थिरु एसएम नासर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश की है। नए मंत्री और उप मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे चेन्नई के राजभवन में होगा।

सनातन पर टिप्पणी कर चर्चाओं में थे उदयनिथि
सनातन का सिर्फ विरोध ही नहीं, बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए, जैसी टिप्पणी कर उदयनिधि चर्चाओं में आ गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात को बढ़ा-चढ़ाकर झूठ फैलाया गया था।

ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति, गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज हैं।

0

वे एक प्रसिद्ध संत और धार्मिक गुरु हैं, जो आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति के प्रचार में समर्पित हैं।

गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज के प्रवचन जीवन को सही दिशा देने वाले और आध्यात्मिक जागृति का मार्गदर्शन करते हैं। उनके प्रवचनों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान मिलता है, जैसे

  1. प्रमुख बातें सच्चा भक्ति मार्ग:

गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज भक्ति को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बताते हैं। उनका मानना है कि ईश्वर की सच्ची आराधना और भक्ति से ही जीवन के कष्टों का निवारण होता है। उनका यह संदेश है कि ईश्वर को पाने के लिए किसी बाहरी साधन की आवश्यकता नहीं, बल्कि सच्चे दिल से की गई भक्ति ही सर्वोत्तम है।

  1. सकारात्मक सोच और जीवनशैली:

वे कहते हैं कि जीवन में कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ तो आएँगी ही, लेकिन हमें हर परिस्थिति में सकारात्मक बने रहना चाहिए। उनका मानना है कि नकारात्मक सोच व्यक्ति को नीचे गिराती है, जबकि सकारात्मक सोच जीवन को ऊँचाइयों तक ले जाती है।

  1. ध्यान और आत्मसाक्षात्कार:

ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने अंदर की शक्ति को पहचान सकता है। गुरुदेव जी महाराज ने हमेशा ध्यान और आत्मसाक्षात्कार पर बल दिया है, ताकि व्यक्ति अपनी आंतरिक शक्तियों को समझे और अपने जीवन को सही मार्ग पर ले जा सके।

  1. निस्वार्थ सेवा का महत्व:

उनके प्रवचनों में निस्वार्थ सेवा और समाज कल्याण को सर्वोच्च बताया जाता है। वे सिखाते हैं कि अपने स्वार्थ को त्यागकर दूसरों की भलाई के लिए कार्य करना ही वास्तविक धर्म है। सेवा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आंतरिक संतुष्टि मिलती है।

  1. प्रकृति और सद्गुणों का सम्मान:

गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज प्रकृति और उसके प्रति हमारी ज़िम्मेदारी के महत्व को भी समझाते हैं। वे कहते हैं कि जैसे हम प्रकृति से लेते हैं, वैसे ही हमें उसे लौटाना भी चाहिए। सद्गुणों का पालन और नैतिकता का जीवन ही सच्ची मानवता है।

  1. आध्यात्मिक शिक्षाएं:

गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज ने सच्ची भक्ति, ध्यान, और सेवा के माध्यम से जीवन को सही दिशा में ले जाने का मार्ग बताया है। उनके प्रवचन सुनने से भक्तों को गहरी आत्मिक शांति और ज्ञान प्राप्त होता है।

  1. समाज सेवा:

उन्होंने हमेशा निस्वार्थ सेवा और समाज के कल्याण पर जोर दिया है। उनके अनुयायी उनकी शिक्षाओं के अनुसार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं।

  1. धार्मिक उत्सव और अनुष्ठान:

ब्रह्मधाम आसोतरा में धार्मिक उत्सव, भजन संध्या और अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है, जहाँ भक्तजन एकत्रित होकर साधना और भक्ति में लीन होते हैं।

गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज की शिक्षाएँ और उनका जीवन हमें प्रेरित करते हैं कि हम भक्ति उनके प्रवचनों से प्रेरणा लेकर जीवन को सही दिशा में ले जाना संभव है, और उनका सिखाया मार्ग व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है।

बीजेपी के पूर्व विधायक और बेटे को मारी गोली, शराब माफिया ने करवाया जानलेवा हमला

0

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे अनुराग प्रताप पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर फायरिंग की गई. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव की है। सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग के पीछे हाल ही में जेल से निकला शराब माफिया सौरभ कुमार का हाथ है।

उसने पहले पूर्व विधायक के बेटे और मुखिया अनुराग प्रताप को धमकी दी। फिर जब पिता-पुत्र उसके यहां बात करने गए तो जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि इस घटना में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए. फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

चार दिन पहले ही जेल से निकला सौरभ

बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार शराब मामले में चार दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। शनिवार को सुबह उसने अनुराग प्रताप को फोन किया। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. फिर कहा कि तुम लोगों ने ही पुलिस से उसकी शराब पकड़वाई है। तुम्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।

पिता-पुत्र पर की फायरिंग

इस फोन कॉल के बाद मुखिया अनुराग प्रताप बाइक से सौरभ कुमार के यहां पहुंच गए। अनुराग को यहां सौरभ की मां मिलीं, जिनसे बातचीत करनी शुरू कर दी। तभी अनुराग के पिता पूर्व विधायक ललन कुंवर भी शराब माफिया के घर पहुंच गए।मुखिया का आरोप है कि जब वे सौरभ की मां से बात कर रहे थे, तभी शराब माफिया पहुंचा और हथियार से फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य बदमाश भी थे।

बॉडीगार्ड ने दी चेतावनी तो भागे बदमाश

जानकारी के अनुसार, सभी बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने टार्गेट करके फायरिंग की। तभी पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने पिस्तौल तानकर चेतावनी दी, जिसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस और डीएसपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

होसुर में टाटा की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग, 1500 कर्मचारी घटना के समय थे मौजूद

0

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शनिवार को तड़के भीषण आग लग गई| शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार आग सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन में लगी, जिसके बाद कर्मचारियों को परिसर खाली करना पड़ा| बताया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है| 

घटना के समय प्लांट में 1500 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि आग लगने पर आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।

समाचार के अनुसार इस आग से काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं| वहीं दूसरी तरफ स्थानीय मीडिया की अनुसार यह आग सुबह करीब 5:30 बजे नागमंगलम के पास उद्दानपल्ली में स्थित कंपनी की मोबाइल फोन एक्सेसरीज पेंटिंग यूनिट में लगी| देखते ही देखते आग पूरे इलाके में फैलने से कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई| 

टाटा के इस प्लांट में घटना के समय 1500 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे।आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग की घटना के चलते तीन कर्मचारियों को सांस संबंधी परेशानी हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल और आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी तैनात है।

‘भारत माता की जय के नारे से सिर्फ सद्भाव बढ़ता है’, FIR रद्द करते हुए कर्नाटक HC ने की टिप्पणी

0

भारत माता की जय का नारा लगाना हेट स्पीच नहीं है। यह बात कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई के दौरान कही। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने IPC की धारा 153 ए के तहत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी खारिज कर दिया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबकि, कोर्ट ने कहा कि भारत माता की जय का नारा लगाना नफरत फैलाने वाला भाषण नहीं है। इसे किसी भी तरह से धर्मों के बीच वैमनस्य या दुश्मनी को बढ़ावा देने के रूप में नहीं माना जा सकता है।

कोर्ट ने एफआईआर को रद्द करते हुए कहा कि उपर्युक्त तथ्यों और उपरोक्त निर्णयों के संबंघ में इस मामले की जांच की अनुमति देना प्रथम दृष्टया भारत माता की जय के नारे लगाने की जांच की अनुमति देना होगा, जो किसी भी तरह से धर्मों के बीच वैमनस्य या दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला नहीं हो सकता है।

बता दें, कर्नाटक के उल्लाल तालुका के पांच निवासियों के खिलाफ पुलिस ने इस साल जून में मामला दर्ज किया था। आदेश के अनुसार, याचिकाकर्ता 9 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे, तभी उन पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया।

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब वे “भारत माता की जय” का नारा लगा रहे थे तो एक ग्रुप ने उनसे पूछताछ की। उन्हें मारापीटा और चाकू से हमला किया। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अगले ही दिन उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए सहित कई प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई, जो धर्म, जाति और जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने पर दंड का प्रावधान करती है।

यह एफआईआर एक मुस्लिम व्यक्ति की शिकायत के बाद दर्ज की गई थी, जिसने आरोप लगाया था कि याचिकाकर्ताओं ने उसे धमकी दी थी। हालांकि, जस्टिस नागप्रसन्ना ने कहा कि यह याचिकाकर्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का जवाबी हमला है। न्यायाधीश ने आगे कहा कि इस मामले में धारा 153ए का एक भी घटक पूरा नहीं हुआ। इसलिए, उसने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया।

निर्मला सीतारमण पर चुनावी बॉन्ड स्कीम में जबरन वसूली का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया

0

बेंगलुरु : बेंगलुरु की एक अदालत ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल, वित्त मंत्री पर अब बंद हो चुके चुनावी बॉन्ड के जरिए कथित तौर पर पैसे ऐंठने के आरोप में ये आदेश दिया गया। अब मामले में कांग्रेस ने निर्मला सीतारण से इस्तीफे की मांग की है।

दरअसल, बेंगलुरु की जन प्रतिनिधियों की विशेष अदालत में चुनावी बांड के जरिए कथित तौर पर पैसे ऐंठने के लिए निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। जनाधिकार संघर्ष परिषद (जेएसपी) के आदर्श अय्यर द्वारा ये याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने बेंगलुरु के तिलक नगर पुलिस स्टेशन को मंत्री के खिलाफ चुनावी बांड के जरिए जबरन वसूली के अपराध के लिए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

कांग्रेस ने मांगा निर्मला से इस्तीफा
मामले में अब कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर रुख अपना रखा है। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की। सिद्दरमैया ने कर्नाटक बीजेपी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वे कथित “घोटाले” के सिलसिले में सीतारमण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कब शुरू करेंगे और उनसे इस्तीफा मांगेंगे।

Covid में जान गंवाने वाले योद्धाओं के परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, CM आतिशी का बड़ा एलान

0

नई दिल्ली, कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले 5 कोरोना योद्धा के परिवारों को दिल्ली सरकार 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। मुख्यमंत्री ने इसकी मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया। दिल्ली सरकार इनके जज़्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार अबतक 92 योद्धाओं के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता सम्मान राशि दे चुकी है।

अब इनको मिलेगी सम्मान राशि

-संजय मनचंदा, फार्मासिस्ट एसडीएमसी- संजय मनचंदा कोरोना के दौरान पेशेंट केयर फैसिलिटी में बतौर फार्मासिस्ट तैनात थे। साथ ही वो आशा वर्कर्स व एएनएम के साथ कंटेनमेंट जोन में भी विजिट करते थे। ड्यूटी के दौरान ही वो कोरोना संक्रमित हुए और कुछ दिनों बाद उनका देहांत हो गया।

-रवि कुमार सिंह, जूनियर असिस्टेंट, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज- रवि कुमार सिंह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर असिस्टेंट तैनात थे। यहां ड्यूटी पर रहते हुए वे कोरोना संक्रमित हुए और उनका देहांत हो गया। दिल्ली सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

-वीरेंद्र कुमार, सफाई कर्मचारी-वीरेंद्र कुमार कोरोना के दौरान एक हंगर रिलीफ सेंटर में साफ़-सफ़ाई का काम देखते थे। ड्यूटी के दौरान वो कोरोना संक्रमित हुए और कुछ समय बाद उनका देहांत हो गया। दिल्ली सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

-भवानी चंद्र, एएसआई, दिल्ली पुलिस- भवानी चंद्र, कोरोना में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी पर रहते हुए वे कोरोना संक्रमित हुए और उनका देहांत हो गया। दिल्ली सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

-मो. यासिन, प्राइमरी टीचर, एमसीडी- कोरोना के दौरान मो. यासीन राशन डिस्ट्रीब्यूशन की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वे कोरोना संक्रमित हुए और कुछ समय बाद उनका देहांत हो गया। दिल्ली सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।