Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 58 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 58

रीट 2021 में फर्जीवाड़े की दो इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार, एक को पुणे से, दूसरी को सांचौर से भागते हुए पकड़ा

0

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी भंवरी पत्नी हेमाराम को महाराष्ट्र के पुणे के वेटर इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी आरोपी संगीता पुत्री सुखराम को सांचौर से जोधपुर रेंज की सीमा पर साइक्लोन टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों महिला आरोपी करीब 2 साल से फरार चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को 2021 में होने वाली रीट परीक्षा में धांधली की मुख्य सूत्रधार होने के चलते इन्हें गिरफ्तार किया गया।

3 महीने पहले छमी विश्नोई को वृंदावन से दबोचा

बता दें कि करीब 3 महीने पहले साइक्लोनर टीम ने इस घोटाले की मुख्य सूत्रधार रही छमी विश्नोई को वृंदावन से गिरफ्तार किया था। आरोपी छमी विश्नोई वृंदावन में भेष बदल कर रह रही थी। इस पर पुलिस टीम ने पुजारिन बनाकर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की थी। आरोपी छमी विश्नोई से पुलिस की पूछताछ में संगीता और भंवरी के भी नाम सामने आए। दोनों आरोपियों के फरारी के ठिकानों के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन ‘बैंच वामर्स’ चलाया। इसके चलते टीम इन दोनों पर पूरी नजर रखे हुए थी।

पुणे और सांचौर में छिपी थी दोनो

इसी बीच पुलिस टीम को आरोपी भंवरी की लोकेशन पुणे और संगीता की लोकेशन सांचौर इलाकों में होने की सूचना मिली। कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद टीम ने पुणे के वेटल इलाके में भंवरी के ठिकानों की पड़ताल कर ली। बाद में किराए पर मकान लेने के नाम पर गायकवाड नगर के ड्रीम होम अपार्टमेंट में किचन डेकोर चलाने वालों के यहां भंवरी की पहचान में सफलता मिली। पुणे पुलिस की सहायता लेकर भंवरी को दस्तयाब किया गया। वहीं शातिर आरोपी संगीता की तलाश में टीम ने सांचौर में छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही संगीता निजी बस में सवार होकर भाग निकली। साइक्लोनर टीम ने बस का पीछा किया। लेकिन पुलिस टीम को चकमा देकर आरोपी संगीता बीच रास्ते में बस उतरकर जीप में सवार हो गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुड़ामालानी के मध्य मार्ग में एक जीप की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल रहे
रेंज स्तरीय साईक्लोनर टीम के प्रभारी एसआई कन्हैयालाल के नेतृत्व एवं एसआई प्रमित चौहान, हैडकांस्टेबल गजराज सिंह,महेन्द्र कुमार,कांस्टेबल अशोक कुमार, राकेश कुमार,अशोक परिहार,मनीष कुमार शामिल रहे। पहली टीम का नेतृत्व एसआई देवाराम,नगाराम,देवाराम,किशोर स्ट्रोंग टीम एवं थाना गुडामालानी टीम की मुक्ता पारीक,जयकिशन एवं टीम,सांचोर की महिला कांस्टेबल निरमा की भूमिका उल्लेखनीय रही। द्वितीय टीम का नेतृत्व हैडकांस्टेबल महिपाल सिंह के साथ कांस्टेबल गोपाल जाणी,महिला कांस्टेबल किरण की भूमिका रही।

यूपी के होटल में थूककर बनाई जा रही रोटियां, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

0

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में थूक कर रोटी बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाबे पर ग्राहकों को आरोपी थूक लगी रोटी परोसता था। वीडियो वायरल होने पर एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने ढाबे को सीज कर कार्यवाही की है।

ग़ाज़ियाबाद में पेशाब की रोटी के मामले के बाद बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र सुढ़ियामऊ कस्बे में ‘हाफ़िज़ जी होटल’ पर थूंक लगा कर रोटियां परोसा जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

तंदूर में थूक लगाकर रोटी सेंक रहा शख्स इरशाद का मंगलवार घिनौना वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने होटल को सीज किया। पुलिस ने तहरीर पर बुधवार आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

थूक कर रोटी बनाने का 6 महीने पुराना वीडियो
एएसपी नाथ चिरंजीवी नाथ सिंहा ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने पर संज्ञान लिया गया है। फ़ूड सेफ्टी की तहरीर पर जीवन को खतरा पैदा करने वाली बीमारी फैलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नवीगंज निवासी आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं थूक कर रोटी बनाने वाला वायरल वीडियो करीब छह महीने पुराना बताया जा रहा है। आरोपी युवक ये समाज के प्रति घिनौना कृत्य कर रहा था पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, धारा-144 का किया था उल्लंघन, कोर्ट की पेशी में लगातार गैर-हाजिर रहे

0

जयपुर। राजस्थान में उपचुनाव के बीच रविंद्र सिंह भाटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिव निधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर एक ऐसी खबर समाने आ रही है, जो भाटी के चाहने वालों को थोडा निराश कर सकती है। अब सवाल यह है कि क्या अब भाटी जेल जा सकते है, क्योकिं शिव विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है, आइए जानिए क्या है पूरा मामला?

भाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

दरअसल बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी जारी किया वारंट जारी किया है। महामारी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के मामले में लगातार पेशियों पर गैर हाजिर चल रहे रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी है। बता देते है कि इस बार आखिर ऐसी क्या गलती कर दी कि बाड़मेर की राजनीति का सबसे चर्चित चेहरे पर यह संकट आ गया है। बता दे कि 16 अगस्त 2021 को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, अरविंद सिंह पावटा और देवेंद्र सिंह ने कोरोना काल के दौरान करीब दो सौ से ढाई सौ छात्रों के साथ जिला कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किया था।

image 53

जिसको लेकर भूपालपुरा थाने में महामारी और आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक रविंद्र सिंह भाटी लगातार कोर्ट में पेशियों पर गैर हाजिर चल रहे थे। वही अब न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 2 शहर दक्षिण की पीठासीन अधिकारी शर्मा निर्मला जगमोहन ने विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के जमानत मुचलके जब्त कर सीआरपीसी की धारा 446 की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक भाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 14 नवम्बर तक न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए।

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत ढही,  मलबे में 10 से अधिक मजदूर फंसे, 3 लोगों की मौत

0

बेंलगुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के हेन्नुर क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। आशंका है कि मलबे में 10 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हेन्नुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

यह घटना मंगलवार को शहर के बाबूसाब पाल्या इलाके में हुई। इस बीच, बचाव दल ने अब तक 3 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया है और बाकी लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। आपातकालीन सेवाएं फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रही हैं। इमारत ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

यलहंका, मल्लेश्वर, सिल्क बोर्ड समेत कई जगहों पर बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। वहीं कुछ जगहों पर घरों में पानी भर गया है।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
सोमवार रात से भारी बारिश के चलते पूरे बंगलूरू में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई सड़कें जलभराव की वजह से बंद हैं और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने सड़कों पर नौकाएं उतार दी हैं। बंगलूरू की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे यातायात और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं सोमवार को बंगलूरू में 56 वर्षीय महिला की खुले मेनहॉल में गिरने से मौत हो चुकी है। 

उड़ान सेवाएं भी बुरी तरह बेहाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में मंगलवार सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते बंगलूरू में उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सोमवार रात को 20 से ज्यादा उड़ान सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की चार उड़ान सेवाओं को भारी बारिश के चलते चेन्नई डायवर्ट किया गया। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं। 

करवाचौथ मनाने अयोध्‍या से कानपुर आ रही महिला सिपाही से रेप, हाथापाई में टूट गया युवक का दांत

0

कानपुर। यूपी में आए दिन छेड़छाड़ व रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। अब तो नौबत यहां तक आ खड़ी हुई है की खाकी धारी महिलाए भी दरिदों के चुंगल से खुद को महफूज नहीं कर पा रही है। ताजा मामला यूपी के कानपुर का है जहां शनिवार को एक महिला हेड कांस्टेबल करवाचौथ मनाने के लिए सुल्तानपुर से कानपुर अपनी ससुराल आ रही थी। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में महिला उतरती है और अपने घर की ओर चल देती है।

अंधेरा होने के चलते रास्ते में महिला को पैदल जाता देख आरोपी युवक कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान(34) निवासी बुधेड़ा महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसे किडनैप कर खेत में ले जाता है। जहां महिला के कपड़े फाड़ उसके साथ रेप करता है, महिला सिपाही जब विरोध करती है तो आरोपी उसे पीटता है और उसका एक दांत तोड़ देता है, इस दौरान महिला आरोपी युवक की एक उंगली चबा डालती है।

महिला की चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते है मगर तब तक आरोपी वहां से भाग जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया- पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

मदरसों को मिलती रहेगी फंडिंग, सरकारी स्कूलों में नहीं ट्रांसफर होंगे बच्चे; SC का बड़ा फैसला

0

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपीसीआर की सिफारिशों पर सोमवार को रोक लगा दी। मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने NCPCR की सिफारिश पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। ऐसे में आरटीई का पालन नहीं करने वाले मदरसों को भी राज्य से मिलने वाली फंडिंग नहीं रुकेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है और चार हफ्तों में जवाब देने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर भी रोक लगाई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दलील दी कि एनसीपीसीआर के पत्र और उत्तर प्रदेश व त्रिपुरा समेत कुछ राज्यों की कार्रवाइयों पर रोक लगाई जानी चाहिए।

image 49

किसने दायर की थी याचिका

उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा सरकार के आदेश के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद ने याचिका दाखिल की थी। यूपी सरकार का आदेश एनसीपीसीआर की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। इसमें आरटीई 2009 का पालन नहीं करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द करने और सभी मदरसों की जांच करने को कहा गया था। सीजेआई की बेंच ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर गौर किया और राज्यों की कार्रवाई पर रोक लगा दी।

मदरसे बेसिक शिक्षा नहीं देते- एनसीपीसीआर

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सितंबर के महीने में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। इसमें उसने कहा था कि मदरसों की फंडिंग को बंद कर देना चाहिए। यह राइट-टु-एजुकेशन नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसमें यह भी कहा गया था कि मदरसों का पूरा ध्यान धार्मिक शिक्षा पर रहता है और इसकी वजह से जरूरी शिक्षा नहीं मिल पाती है और वे बाकी बच्चों के मुकाबले पिछड़ जाते हैं।

जयपुर में करवा चौथ पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड ट्रेन के आगे कूदी पत्नी तो पति ने फंदा लगा कर जान दी

0

जयपुर: जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में करवा चौथ की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद, पत्नी मोनिका (35) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, और इस मंजर को देखकर पति घनश्याम (38) ने घर आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।

घटना का विवरण
घनश्याम बुनकर, जो नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में काम करता था, अपनी पत्नी मोनिका और दो बच्चों, आयुष (13) और निक्की (8), के साथ हरमाड़ा इलाके के नांगल सिरस गांव में रहता था। करवा चौथ की रात दोनों के बीच पति के देर से घर आने को लेकर कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। गुस्से में मोनिका घर से बाहर चली गई और उसके पीछे-पीछे घनश्याम भी निकल पड़ा।

रात करीब 12:30 बजे, जयरामपुरा पुलिया के पास मोनिका ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। यह दिल दहला देने वाला दृश्य देखकर घनश्याम टूट गया और घर लौटकर उसने अपने भाई को एक आखिरी वॉट्सऐप मैसेज भेजा। मैसेज में उसने माफी मांगते हुए लिखा, “भाई मैं हार गया सॉरी…मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।” इसके बाद घनश्याम ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई
रात 1:30 बजे रेलवे ट्रैक पर मोनिका का शव मिलने की सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान कर उसके परिवार को सूचित किया गया, वहीं घनश्याम की आत्महत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनके घर जाकर शव को फंदे से उतारा। दोनों शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भेजा गया, जहां आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दुखद घटना ने करवा चौथ की खुशी को शोक में बदल दिया, और इलाके में मातम का माहौल है।

मार्केटिंग कंपनी में काम करता था पति
SHO (हरमाड़ा) उदयभान ने बताया- नांगल सिरस गांव हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने सुसाइड किया है। दंपती अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था।

बहराइच में ‘बुलडोजर एक्शन’ पर हाईकोर्ट की रोक, हिंसा के बाद 23 घरों को मिला था नोटिस

0

बहराइच में ‘बुलडोजर एक्शन’ पर हाईकोर्ट की रोक, हिंसा के बाद 23 घरों को मिला था नोटिस। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23 अक्टूबर तक बुल्डोजर कार्रवाई पर रोक लगी दी है। शुक्रवार 19 अक्टूबर को आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। नोटिस में सभी को तीन दिन में घर खाली करने का समय दिया गया था।

इसके बाद पीड़ित परिवार हाईकोर्ट पहुंचे थे। एआर मसूदी और सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट की जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि 23 अक्टूबर तक मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद इस मामले में फैसला लिया जाएगा। 

डर में बीता पूरा दिन 
महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार को दिन भर लोगों को बुलडोजर कार्रवाई का डर सताता रहा। शनिवार को लोग यहां खुद दुकान और मकान तोड़ते दिखे और रविवार को यह सिलसिला जारी रहा। लेकिन कोर्ट से इस मामले में स्टे मिलने के बाद फिलहाल लोग खुश नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि 13 अक्तूबर को दुर्गापूजा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने यहां पथराव कर दिया था। इसके हिंसा भड़क गई थी, जिसमें रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से महराजगंज कस्बे में सन्नाटा पसरा है। प्रशासन ने मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया था, जिसके बाद से कस्बे में हड़कंप की स्थित है। हालांकि बीते दो दिनों में कुछ परिस्थितियां बदली हैं और लोगों की दुकानें खुलने लगी हैं। 


महराजगंज के आसपास के बाजारों में बढ़ी हलचल
महराजगंज की घटना के बाद रमपुरवा, खैरीघाट, राजीचौराहा, भगवानपुर चौराह आदि बाजारों में स्थिति लगभग सामान्य दिखी। रविवार को सभी बजारों में रौनक बढ़ी दिखी। लोगों की भीड़ बजार में उमड़ी और लोगों ने सामान्य दिनों की भांति ही खरीदारी की। साथ ही चाय की टपरियों व होटलों पर भी रौनक रही।

प्रशासन पर पक्षपात का लगा आरोप
पीड़ित परिवारों का आरोप है कि अतिक्रमण की बात कहकर लोक निर्माण विभाग ने कस्बे के 23 घरों पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसको लेकर पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं। कस्बा निवासी मोहम्मद शकील का आरोप है कि सिर्फ 23 लोगों के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है जबकि महाराजगंज कस्बे में ही सौ से अधिक मकान ऐसे बने हुए हैं, जो पीडब्ल्यूडी विभाग के मानक के विरुद्ध हैं। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अनुपम कुमार ने बताया कि मुख्य बिंदु से 60 फीट एक तरफ और 60 फीट एक तरफ सड़क क्षेत्र में है। कुल 120 फीट के अंदर के जो भी निर्माण हैं, अवैध हैं।

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों की घोषणा

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, अतुल सावे जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, नागपुर दक्षिण से मोहन गोपालराव माते, नागपुर पूर्व से कृष्ण पंचम खोपड़े, तिरोरा से विजय भरतलाल रहांगडाले, गोंदिया से विनोद अग्रवाल, अमगांव से संजय हनवंतराव पुरम् को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, चिमूर से बंटी भांगड़िया, वानी से संजीव रेड्डी, रालेगांव से अशोक रामाजी उड़के, यवतमाल से मदन येरवर, किनवट से भीमराव रामजी, भोकर से श्रीजय अशोक चव्हाण, नायगांव से राजेश संभाजी पवार, मुखेड़ से तुषार राठौड़ बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।

इसके अलावा, हिंगोली से तानाजी मुटकुले, जिंतूर से मेघना, परतूर से बाबनराव, बदनापुर से नारायण कुचे, भोकरदन से संतोष रावसाहेब दानवे को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, औरंगाबाद पूर्व से अतुल सावे, गंगापुर से प्रशांत बंब को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। लिस्ट में नासिक पूर्व से राहुल उत्तमराव ढिकाले, नासिक पश्चिम से सीमाताई महेश हिरे, नालासोपारा से राजन नाइक, भिवंडी पश्चिम से महेश प्रभाकर, मुरबाद से किसन शंकर कथोरे, कल्याण पूर्व से सुलभा गायकवाड़ बीजेपी की उम्मीदवार होंगी।

लिस्ट में दहिसर से मनीषा अशोक चौधरी, मुलुंड से मिहिर कोटेचा, कांदिवली पूर्व से अतुल भातखलकर, चारकोप से योगेश सागर, घाटकोपर पश्चिम से राम कदम, वांद्रे पश्चिम से आशीष शेलार, कोलाबा से राहुल नार्वेकर, पनवेल से प्रशांत ठाकुर, चिंचवाड़ से शंकर जगताप को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, सांसद नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे कंकावली से चुनावी मैदान में होंगे।

20 नवंबर को वोटिंग, 23 को नतीजे

हाल ही में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजे आएंगे। साल 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस समय शिवसेना एक ही थी और तब बीजेपी ने 105 सीटें जीती थीं। शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी से मिलकर सरकार बना ली थी। लगभग ढाई साल के बाद शिवसेना में टूट हो गई और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति सरकार बनी। शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने। पिछले साल एनसीपी में भी टूट हुई और अजित पवार गुट ने राज्य सरकार को समर्थन दे दिया। इसके बाद अजित पवार को भी डिप्टी सीएम बनाया गया।

PM मोदी ने आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल का किया लोकार्पण, 90 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (19 अक्टूबर) को काशी को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। वे 6,611.18 करोड़ रुपए की 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें से 380.13 करोड़ की परियोजनाएं काशी में ही पूरी की गई हैं और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे, जहां 27 में से 22 ओलंपिक खेलों की तैयारी और प्रशिक्षण की सुविधा होगी।

बाबतपुर एयरपोर्ट से शुरू होगा दौरा  
पीएम मोदी का दौरा बाबतपुर एयरपोर्ट से शुरू होगा, जहां से वे हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती के साथ एक संवाद भी करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी सिगरा स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां से वे देशभर की 23 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरे में काशी को विकास की कई नई योजनाओं की सौगात मिलेगी।

देशभर के एयरपोर्टों का होगा विकास  
प्रधानमंत्री मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी बागडोगरा, दरभंगा, और आगरा हवाईअड्डों के नए सिविल एन्क्लेव का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, रेवां, मां महामाया अंबिकापुर और सरसावा हवाईअड्डों के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। इससे इन हवाईअड्डों की वार्षिक यात्री क्षमता 2.3 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

सिगरा स्टेडियम में करेंगे जनसभा
सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही, ओलंपिक संघ के अधिकारी और 373 खिलाड़ी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इस दौरे में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंदजरापु राम मोहन नायडू, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम  
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 24 आईपीएस अधिकारियों की देखरेख में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। एसपीजी, एनएसजी, और एटीएस कमांडो की तैनाती के साथ ही, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों, सीएपीएफ और स्थानीय पुलिस बल की भी सहायता ली जाएगी। इसके अलावा, 361 उप निरीक्षक और 2044 हेड कांस्टेबलों की तैनाती भी की गई है।

अन्न सेवा योजना का भी होगा शुभारंभ  
प्रधानमंत्री के इस दौरे के बाद 20 अक्टूबर से अन्न सेवा योजना का भी शुभारंभ होगा। इस योजना के तहत पहले दिन तीन हजार लाभार्थियों को भोजन वितरित किया जाएगा। इस योजना को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और नाट्यकोत्तम संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुरुआती चरण में तीन हजार लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा, जिसे बाद में पांच हजार तक बढ़ाने की योजना है।