Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 55 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 55

‘कुंभ में ऐसा करेंगे,नक्शे से पाकिस्तान का निशान मिट जाएगा रामभद्राचार्य

0

जयपुर। महाकुंभ मेला 29 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहा है। इससे पहले साल 2013 में महाकुंभ का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि कुंभ मेला 3 साल पर, अर्ध कुंभ 6 साल में और महाकुंभ मेला 12 साल में एक बार लगता है। 2013 में महाकुंभ और साल 2019 में अर्ध कुंभ का आयोजन किया गया था। यह सनातन को मानने वालों के लिए बड़ा उत्सव है। दुनियाभर के साधु-संत इसमें शिरकत।

नक़्शे से मिटेगा यह मुस्लिम देश

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने महाकुंभ मेला लगने से पहले बड़ा बयान दिया है। जयपुर में चल रही रामकथा के दौरान जगदगुरु रामभद्राचार्य जी ने कहा कि इस बार के कुंभ में संत समाज कुछ ऐसा करेगा कि दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो-निशान मिट जाएगा। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे। ​रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं कठोर बोलने के लिए बदनाम हूं। जब हम रामलला को ला सकते हैं तो फिर मथुरा-काशी के ज्ञानवापी को भी लाकर दिखा देंगे।

कौन हैं रामभद्राचार्य

बता दें कि रामभद्राचार्य चित्रकूट के रहने वाले हैं। उनका असली नाम गिरधर मिश्रा है। रामभद्राचार्य जी रामानंद संप्रदाय के मौजूदा चार जगद्गुरुओं में से एक हैं। वर्ष 1988 से ही वो इस पद पर आसीन हैं। इन्होंने अब तक चार महाकाव्यों की रचना की है। साल 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं। 22 भाषाओं में 80 ग्रन्थ लिख चुके हैं। जब सिर्फ दो महीने के थे तभी आंखों की रोशनी चली गई।

अश्लीलता फैलाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, लड़की के साथ वायरल हुआ था आपत्तिजनक

0

: उत्तर प्रदेश का कानपुर और यहां की पुलिस अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती है। अब कानपुर के भाजपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में नेता एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसके बाद से ही ये वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी नेता एक लड़की के साथ दिखाई दे रहा है। वह पार्टी के बड़े नेताओं के साथ फोटो शेयर करता रहता है। इस नेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल खुद ही महिला के साथ वीडियो पोस्ट किया था।

IPS अंकिता शर्मा ने बताया कि कमिश्नरेट कानपुर नगर में दिनांक 10.11.2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें एक व्यक्ति कथित नाम कुलदीप भदौरिया बताया जा रहा है। उसके द्वारा अपने सोशल मीडिया हैण्डल से अश्लीलता फैलाई जा रही थी एवं एक महिला के साथ वीडियो वायरल किया गया था।

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना गुजैनी पर धारा 77, 294 PNS और धारा 64 A के तहत अभियोग पंजीकृत कर व्यक्ति कुलदीप भदौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस पूरे प्रकरण में कठोरतम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस प्रकरण पर लिखा है कि ऐसे लोगो को समाज में रहने की जरूरत नहीं है, कोशिश कीजिए ये जेल में ही रहे और वहां उसे कोई वीआईपी ट्रीटमेंट न मिले इसका भी ख्याल रखना। एक ने लिखा कि लोगों में इतनी हिम्मत कहां से आ गई है कि लड़कियों के साथ खुद को दिखाने का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं? एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों को सबक जरूर मिलना चाहिए।

बोकारो में PM मोदी की हुंकार, विपक्ष पर लगाया OBC को जातियों में तोड़ने का आरोप, कहा- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

0

बोकारो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए ‘‘एक हैं तो सेफ (सुरक्षित) हैं’’ का नारा भी बुलंद किया। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद समाज के इस बिखराव का चुनावी फायदा उठाया और केंद्र में सरकारें बनाती रही। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा से एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति) और ओबीसी की एकजुटता की घोर विरोधी रही है।

आजादी के बाद जब तक एससी, एसटी और ओबीसी समाज बिखरा रहा, कांग्रेस ‘बांटो और राज करो’ के सिद्धांत के जरिये केंद्र में सरकारें बनाती रही। लेकिन जैसे ही ये समुदाय एकजुट हुए.. कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई।’’ मोदी ने लोगों से इस ‘गणित’ को समझने का अनुरोध किया और कहा कि 1990 में ओबीसी समुदाय को जब आरक्षण मिला तब इस समाज की अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद से कांग्रेस अब तक लोकसभा में 250 सीट भी नहीं जीत पाई है। मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए कांग्रेस ओबीसी की इस सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है और समुदाय को सैकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है।’’ प्रधानमंत्री ने बोकारो और धनबाद सहित उत्तरी छोटा नागपुर में रहने वाले लोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सवा सौ से अधिक ओबीसी जातियां हैं और आज ये सभी ओबीसी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि यही उनकी पहचान और ताकत है।

उन्होंने यादव, कुर्मी महतो, तेली, कोइरी, कुशवाहा, नोनिया, राजभर और प्रजापति कुम्हार सहित अन्य ओबीसी जातियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी एकजुटता देश के विकास की बड़ी ताकत है लेकिन कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इन्हें आपस में उलझाए रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोई नहीं चाहता है कि समाज बिखरे, समाज छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाए। इसलिए हमें यह हमेशा याद रखना है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।’’ मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के संबंध में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पारित किए जाने को लेकर भी कांग्रेस और इसके सहयोगियों पर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और इसके सहयोगी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहते हैं ताकि हमारे सैनिक एक बार फिर आतंकवाद की आग का सामना करें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को दफन कर दिया। सात दशकों तक वहां आंबेडकर का संविधान लागू नहीं था।’’  मोदी ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के नाम पर शपथ ली। उन्होंने कहा कि यह उनकी तरफ से आंबेडकर को श्रद्धांजलि है।

राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आप मुट्ठी भर रेत के लिए लालायित हैं औ वे इसकी तस्करी कर रहे हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘झामुमो नीत गठबंधन द्वारा पैदा किए गए भर्ती माफिया और पेपर लीक माफिया को जेल भेजा जाएगा तथा युवाओं के भविष्य के साथ खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ मोदी ने ‘‘रोटी, माटी और बेटी’’ के भाजपा के चुनावी नारे का भी जिक्र किया और कहा कि जमीन व बेटियों की सुरक्षा के लिए झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जरूरी है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राजग को वोट दें। भाजपा राज्य के सत्तारूढ़ झामुमो नीत गठबंधन पर घुसपैठियों की मदद करने का आरोप लगाती रही है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

पांच बार विधायक रहे कांग्रेस नेता मतीन अहमद आम आदमी पार्टी में शामिल

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पांच बार के विधायक मतीन अहमद आज हाथ का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने गले लगाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीलमपुर सीट से लगातार 5 विधायक रहे मतीन अहमद को खुद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मतीन अहमद से पहले उनके बेटे जुबैर अहमद भी ‘आप’ में शामिल हो गए थे। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे।

अरविंद केजरीवाल ने आज ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लिखा, ”यमुनापार क्षेत्र में चौधरी मतीन अहमद जी जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते आए हैं। चौधरी साहब का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है।”

बता दें कि, मतीन अहमद को दिल्ली में एक बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर जाना जाता है। सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। साल 1993- 2015 तक सीलमपुर से विधायक रहे मतीन अहमद दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी अपना कुनबा दिन-प्रतिदिन बढ़ाती जा रही है।

दो भाजपा नेताओं ने भी थामा था ‘आप’ का दामन

गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्वी दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता बीबी त्यागी ने भी आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया था। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 4 नवंबर को दो बार के भाजपा पार्षद, निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष और नेता सदन रह चुके बीबी त्यागी को आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

इससे पहले 31 अक्टूबर को भी दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर भी आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। तंवर और उनके सहयोगियों ने ‘आप’ मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। केजरीवाल ने कहा था तंवर दिल्ली के एक बड़े नेता हैं जो छतरपुर और महरौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। वह आप परिवार को मजबूत करेंगे। ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी की दामन उस वक्त थामा है जब चार महीने पहले ही दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर से ‘आप’ के विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल गए थे।

‘बटेंगे तो कटेंगे’ इसका क्या मतलब है? योगी आदित्यनाथ पर भड़के अशोक गहलोत; बोले- ‘यह देश का दुर्भाग्य’

0

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम योगी को लेकर दिया बड़ा बयान, अशोक गहलोत ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान कि ‘बाटेंगे तो काटेंगे’ पर दी प्रतिक्रिया, महाराष्ट्र में गहलोत ने कहा- यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे शब्दों से काम लिया जा रहा है, आजादी के बाद आज तक मैंने नहीं देखा कि किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया हो, ‘बटेंगे तो कटेंगे’ इस बात का क्या मतलब है? भाजपा समेत जो पहले जनसंघ पार्टी थी किसी और पार्टी ने भी आज तक ऐसे शब्दों का नहीं किया था इस्तेमाल।

उत्तर प्रदेश में ‘स्लोगन राजनीति’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान रैली में बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि मुसलमान एकजुट होकर ताकतवर और हिंदू जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें। जिसके बाद से ही लगातार इस नारे के इर्द-गिर्द राजनीति हो रही है। भाजपा ने इस नारे के सहारे हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिंदुओं को वोट बैंक में तब्दील करने की कोशिश की। यहां तक भाजपा इसमें कामयाब साबित भी हुई।

इसी तर्ज पर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी भाजपा चुनाव लड़ रही है। जिस वजह से विपक्षी दल बीजेपी पर तुष्टिकरण का आरोप मढ़ रहे है। जबकि उत्तर प्रदेश में तो उपचुनाव के बीच सपा और भाजपा के बीच ‘स्लोगन राजनीति’ देखने को मिल रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 20 नवंबर को मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, उत्तरप्रदेश में भी 20 नवंबर को उपचुनाव को लेकर वोटिंग और 23 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

‘बंटोगे तो कटोगे’, शादी के कार्ड पर छपा सीएम योगी का ये नारा, राम मंदिर संग लगाई PM मोदी की तस्वीर

0

भावनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ चर्चा का विषय बना हुआ है। अब गुजरात के भावनगर में एक व्यक्ति ने अपने शादी के कार्ड पर इस नारे को छपवाया है और उसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी छपवाई है।

पूरा मामला गुजरात के भावनगर जिले की महुवा तहसील के वांगर गांव का है। जहां पर एक भाजपा कार्यकर्ता के घर 23 नवंबर को शादी होनी है। शादी के लिए तैयार किए गए निमंत्रण कार्ड पर सीएम योगी का चर्चित नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ छपवाया गया है, जिसमें हिंदू समुदाय को एकजुट करने की बात कही गई है। पूरे प्रदेशभर में इस कार्ड की चर्चा की जा रही है।

बता दें कि हाल ही में हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा दिया था। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इस नारे की चर्चा लगातार हो रही है। चुनावी राज्य महाराष्ट्र और झारखंड में भी योगी के इस नारे पर राजनीतिक पार्टियां आमने-सामने हैं। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी इस नारे का असर देखने को मिल सकता है।

भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि उसने लोगों को जागरूक करने और पीएम मोदी के संदेश को फैलाने के मकसद से ये नारा छपवाया है। कार्ड में पीएम मोदी, सीएम योगी और राम मंदिर का डिजाइन भी बनवाया गया है। साथ ही कार्ड में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने की बात पर भी जोर दिया गया है।

गौरतलब है कि झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा था, “अपनी ताकत का एहसास कराएं, जातियों में बंटना नहीं है। जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे, कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है। ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं। एक दिन ये लोग आपके घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। मैं तो कहता हूं कि देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं।’

कर्नाटक सरकार ने किसानों को नोटिस भेजने वाले वक्फ अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी 

0

वक्फ मामले में कर्नाटक सरकार ने किसानों को नोटिस भेजने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड में बदलाव करने और वक्फ कानून के तहत किसानों को जमीन खाली करने का नोटिस भेजने वाले अधिकारियों को चेताया गया है। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार कटारिया ने जिलों के सभी क्षेत्रीय आयुक्तों और उपायुक्तों पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री सिद्धाररमैया ने कुछ भू-संपत्तियां कर्नाटक वक्फ बोर्ड के पक्ष में किए जाने की शिकायतों के बाद हाल में बैठक की थी।

पत्र के मुताबिक, बैठक में तय किया गया कि भूमि का स्वामित्व बदलने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय या प्राधिकारी की ओर से पूर्व में दिए गए सभी निर्देश वापस लिए जाते हैं। पूर्व में दिए गए सभी नोटिस भी वापस लिए गए हैं। उन जमीनों पर खेती कर रहे किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार किसानों और जमीन मालिकों को 7 नवंबर को भेजे पत्र व नोटिस वापस लिए जाते हैं।

वक्फ बोर्ड ने इन जमीनों पर जताया अपना दावा

राजेंद्र कुमार कटारिया ने अपने पत्र में कहा, ‘मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद नोटिस भेजने वाले अधिकारियों को उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’ कर्नाटक में 13 नवंबर को तीन अहम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उसके बीच यह निर्देश जारी किया गया है। उत्तर कर्नाटक में विजयपुरा के कुछ किसानों ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि उन्हें जमीन खाली करने के नोटिस दिए गए हैं, क्योंकि वक्फ बोर्ड ने इन जमीनों पर अपना दावा जताया है। इसके बाद राज्य के कुछ अन्य हिस्सों से भी शिकायतें मिलने लगी थी।

भाजपा के नेता तेजस्वी सूर्या ने 25 अक्टूबर को गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के वक्फ मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने उपायुक्तों और राजस्व अधिकारियों को 15 दिन के भीतर वक्फ बोर्ड के पक्ष में जमीनें पंजीकृत करने का निर्देश दिया था, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। सूर्या के अनुरोध पर वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने 7 नवंबर को कर्नाटक का दौरा किया। उन्होंने हुब्बली, विजयपुरा और बेलगावी जिलों के किसानों से मुलाकात की जिन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीनों को वक्फ संपत्ति के तौर पर चिह्नित किया गया है।

बेगूसराय में रेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही बोगी कनेक्टिंग के दौरान शंट मैन की बीच में दबकर दर्दनाक मौत

0

बेगूसराय में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। दरअसल ट्रेन की शंटिंग करने के दौरान एक रेल कर्मी की इंजन एवं बोगी के बीच दबकर मौत हो गई। घटना बरौनी जंक्शन की है. इस घटना के बाद बरौनी जंक्शन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. वहीं बोगी में तकरीबन 2 घंटे तक लाश फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद फंसे लाश को बोगी से निकल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक 15204 डाउन बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस जब बरौनी स्टेशन पर पहुंची तब शंटिंग कर्मियों के द्वारा पहले इंजन को खोला गया और ईंधन लेने के लिए भेजा गया। लेकिन जब इंजन वापस ट्रेन की बोगी को खींचने के लिए आ रही थी। उसी क्रम में शंटिंग करवा रहे रेलकर्मी सौरभ कुमार की कपलिंग एवं इंजन के बीच दबकर मौत हो गई। घटना के बाद रेल कर्मचारियों ने आपत्ति जाहिर की। कहा है कि रेलवे के द्वारा रेल कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। एक इंजन एवं ट्रेन को शंटिंग करवाने में चार कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, लेकिन वहीं पर एक कर्मचारी से शंटिंग का काम लिया जा रहा है और इसी क्रम में यह हादसा हुआ।

जब इंजन ड्राइवर वापस ला रहा था तो न सिग्नल स्टाफ मौजूद थे और ना ही कोई अन्य स्टाफ। जिस वजह से बिना सिग्नल स्टाफ के ही ट्रेन का इंजन पीछे की ओर सड़क गया और दबने से अमर कुमार की मौत हो गई।

ड्राइवर हुआ मौके से फरार

प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने घटना की सूचना रेल ड्राइवर को दिया। जिसके बाद रेल ड्राइवर ने इंजन को जैसा था वैसा की अवस्था में रेलकर्मी को दबा छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस सहित रेल पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गये हैं कि आखिर किस परिस्थिति में इतनी बड़ी लापरवाही हुई और रेल कर्मी की जान चली गई। फिलहाल संबंधित कर्मचारियों ने अमर कुमार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही साथ जब सोनपुर के डीआरएम विवेक भूषण सूद भी पहुंच कर घटनास्थल का जायज लिया एवं उन्होंने आश्वासन दिया है की जांच की जा रही है। यदि स्टाफ की कमी की वजह से ऐसी घटना हुई है तो कमी को पूरा किया जाएगा।

बेंगलुरु के विजय नगर में दुकान पर काम करने वाले सुरक्षा गार्ड ने ही की 15 करोड़ रुपये के सोने और नकदी की चोरी!

0

बेंगलुरु: बेंगलुरु के विजय नगर होसाहल्ली एक्सटेंशन स्थित अरिहंत ज्वैलरी के मालिक सुरेंद्र कुमार जैन के घर से 15.15 करोड़ रुपये मूल्य के गहनों और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी तब हुई जब सुरेंद्र और उनका परिवार 1 नवंबर को गुजरात यात्रा पर गए थे। आरोपी नेपाल मूल का नामराज है जो सुरेंद्र के घर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था और सुरेंद्र ने उसे घर में रहने की भी सुविधा दी थी।

अरिहंत ज्वेलरी के मालिक के घर में बड़ी चोरी
सुरेंद्र की दुकान में कुल छह लोग काम करते हैं, जिनमें से एक नामराज नेपाल का रहने वाला था। आरोप है कि नामराज ने ही अपने मालिक के घर में इस चोरी को अंजाम दिया। सुरेंद्र कुमार जैन ने उसे काम और रहने के लिए घर दोनों ही दिया था, लेकिन इसी कर्मचारी ने उनके विश्वास को तोड़ते हुए इस घटना को अंजाम दिया।

रहने के लिए दिया घर
सुरेंद्र जैन ने नामराज को अपनी दुकान पर काम देने के साथ ही अपने घर में रहने की सुविधा भी दी थी। नामराज इसी दौरान घर के छोटे-मोटे काम भी करता था, जिससे उसे वह जगह भी पता चल गई जहां मालिक पैसे और गहने रखते थे। इस विश्वास के चलते ही उसे परिवार का सदस्य मानते हुए घर में भी रखा गया, लेकिन उसने इस विश्वास का गलत फायदा उठाया।

15 करोड़ की गहनों और नकदी की चोरी
1 नवंबर को सुरेंद्र जैन अपने परिवार के साथ गुजरात गए थे। इस मौके का फायदा उठाकर नामराज ने घर से 15 करोड़ के गहनों और नकदी की चोरी कर फरार हो गया। ये घटना 7 नवंबर को तब सामने आई, जब सुरेंद्र जैन वापस लौटे और घर की स्थिति देखी। नामराज ने इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देकर वहां से भागने में कामयाबी हासिल की, जिससे परिवार स्तब्ध रह गया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, आरोपी की तलाश जारी
घटना के बाद, कारोबारी सुरेंद्र कुमार जैन ने विजयनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पश्चिम बेंगलुरु के डीसीपी एस. गिरीश और विजय नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैऔर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हावड़ा के पास सिकंदराबाद शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बेपटरी

0

हावड़ा : पश्चिम बंगाल में शनिवार सुबह एक ट्रेन हादसा हो गया। सिकंदराबाद से कोलकाता जा रही ट्रेन संख्या 22850 सिकंदराबाद – शालीमार सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 4 बोगियां पटरी से उतरी हैं। गनीमत है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसा शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। उस समय ट्रेन हावड़ा के करीब नालपुर से गुजर रही थी।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी रेलवे के CPRO ने बताया कि दक्षिण पूर्वी रेलवे डिवीजन के नालपुर स्टेशन के पास 22850 सिकंदराबाद शालीमार SF एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिनमें एक पार्सल वैन और 2 डिब्बे शामिल हैं।

हावड़ा-मुंबई मार्ग पर परिचालन बाधित

रेल अधिकारियों के अनुसार, खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन के पास हुए इस हादसे के कारण रेल परिचालन बाधित हो गया है। दुर्घटना के कारण इस सेक्शन के चार में से तीन लाइन परिचालन बंद कर दिया गया है। इसके कारण कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोक दिया गया है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद से राहत व बचाव कार्य जारी है।