Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 52 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 52

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। इन खराब नतीजों के चलते पार्टी में सिर-फुटव्वल भी शुरू हो गई है और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफा दे दिया है। नाना पटोले ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह और तेज हो सकती है। राहुल गांधी, खरगे समेत कई नेताओं ने इन नतीजों की विस्तृत समीक्षा करने की बात कही है।

नाना पटोले खुद भी इस चुनाव में बमुश्किल 208 वोटों से ही जीत दर्ज कर पाए। उनके अलावा दो अन्य वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट को भी हार का सामना करना पड़ा है। वह भंडारा जिले की सकोली विधानसभा सीट से उतरे थे, जहां अंत तक टाइट फाइट रही। फिर भी नाना पटोले किसी तरह जीत गए। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में महज 16 सीटें ही मिल पाईं। कभी कांग्रेस महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, लेकिन बीते कई दशकों से उसकी स्थिति गिर ही रही है। फिर भी इस बार सिर्फ 16 सीटों पर ही अटक जाना चौंकाने वाला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम हार पर मंथन करेंगे। इस बीच पटोले ने इस्तीफा ही दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी में अंतर्कलह भी जारी है। यहां तक कि चुनाव में हारे पृथ्वीराज चव्हाण ने तो शनिवार को ही कह दिया था कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को लड़की बहिन योजना, आरएसएस के साथ और नेताओं की मेहनत का फायदा मिला है। वहीं अपनी लीडरशिप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि हमारा नेतृत्व ही कमजोर रहा। वहीं नाना पटोले ने कहा कि भले ही हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है, लेकिन हम पूरी मेहनत से काम करेंगे। पटोले ने कहा कि हम सरकार को उसके वादे याद दिलाते रहेंगे कि जनता को फायदा मिले।

संभल बवाल पर बोले प्रमोद कृष्णम, ऐसे उपद्रवियों से निपटना जानती हैं योगी सरकार

0

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद पर रविवार को दोबारा सर्वेक्षण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में 20 से अधिक पुलिसकर्मी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया सपा पर हमला

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद पार्टी के नेता बौखला गए हैं और हिंसा की इस घटना के पीछे उनका हाथ है। आचार्य प्रमोद ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस से अपील की कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि जो लोग यहां उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। रविवार को हुई हिंसा में तीन युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि पुलिसकर्मियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने हिंसा में तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में सरायतरीन के निवासी नोमान, हयातनगर के बिलाल, और कोट गर्वी के नईम शामिल हैं। परिजनों का दावा है कि मौतें पुलिस की गोलीबारी से हुई हैं, हालांकि कमिश्नर ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों को भी आगे किया गया। हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी और अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हुए। सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ को गोली लगने की खबर है। स्थिति को काबू में लाने के लिए मुरादाबाद से अतिरिक्त पीएसी बल को संभल भेजा गया।

हिंसा के दौरान हुई आगजनी और फायरिंग

उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान तीन कारों और आठ बाइकों को आग के हवाले कर दिया। नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाकों में स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस पर जमकर पथराव और फायरिंग की गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। जामा मस्जिद पर सर्वे को लेकर पहले भी तनाव था। रविवार को सर्वे टीम के पहुंचने के बाद हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने आरोप लगाया है कि यह पूरी घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसमें सर्वे टीम और पुलिस को टारगेट किया गया। हिंसा के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी का फर्जी ओएसडी बनकर लूट, जुए की फड़ से 41 लाख चुराने वाला एक आरोपी पकड़ा

0

वाराणसी, पहड़िया स्थित रुद्र हाइट्स अपार्टमेंट से जुए की फड़ से 41 लाख लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी चौबेपुर निवासी धर्मेंद्र चौबे को महाराष्ट्र से पकड़ लिया है। उसे शाम तक वाराणसी लाया जाएगा। जबकि दूसरे आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता का सुराग नहीं लग सका है।

रुद्र हाइट्स अपार्टमेंट में 7 नवंबर की रात हाई प्रोफाइल हुए की सूचना पर तत्कालीन सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता और धर्मेंद्र चौबे पहुंचे थे। आधी रात में जुए की फड़ से करीब 41 लाख रुपये लूटकर भाग निकले थे।

दो दिन बाद सोशल मीडिया पर घटनाक्रम वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने परमहंस गुप्ता को निलंबित कर दिया था। जबकि 14 नवंबर को इस मामले में परमहंस गुप्ता और धर्मेंद्र चौबे के खिलाफ सारनाथ थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। इस समय प्रकरण की जांच कैंट इंस्पेक्टर राजकुमार कर रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित हैं।

आपस में ही लड़ मर रहे पाकिस्‍तानी, शिया-सुन्नी संघर्ष में 37 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा घायल

0

पाकिस्तान। पाकिस्तान का कुर्रम जिला हिंसा की आग से दहल उठा है। यहां सुन्नी और शिया मुस्लिम के बीच दंगे भड़क उठे हैं। अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। तीन दिन पहले यानी 21 नवंबर को एक काफिले में हमला किया गया था। इस हमले में करीब 40 लोगों की जान गई।

मरने वालों में अधिकांश शिया मुस्लिम थे। इसके बाद से ही हिंसा का दौर जारी है। कुर्रम जिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पड़ता है। काफिले के हमले के जवाब में शिया समुदाय ने सुन्नी घरों को निशाना बनाया। जवाबी हमले में कु 28 लोगों की जान गई है।

हिंसा को रोकने में जुटी सरकार

रविवार को पाकिस्तान के अधिकारियों ने कबायली नेताओं से मुलाकात की। अधिकारियों का जोर किसी तरह संघर्ष को रोकने पर है। काफिले पर हमले के बाद कुर्रम में सुन्नी मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा भड़की। दोनों पक्षों के सशस्त्र लोगों के बीच घमासान लड़ाई जारी है। खैबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री मुहम्मद अली सैफ ने कहा कि एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल दोनों पक्षों के नेताओं से मिलने कुर्रम पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शिया और सुन्नी नेताओं से मुलाकात की। हिंसा को रोकने की कोशिश की जा रही है। हितधारकों के साथ बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है।

बाजार और स्कूल बंद

कुर्रम में शिया और सुन्नी मुस्लिम एक दूसरे के घरों पर हमला कर रहे हैं। बाजार और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हिंसा के दौरान कई पेट्रोल पंपों को आग के हवाले कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा भी ठप है। इस बीच, सरकारी प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर भी गोलीबारी की गई। राहत की बात यह रही कि वह सुरक्षित उतरने में सफल रहा।

कुर्रम में हिंसा का इतिहास पुराना

कुर्रम में शिया और सुन्नी मुस्लिमों के बीच संघर्ष का दशकों पुराना इतिहास है। पाकिस्तान की कुल 24 करोड़ की आबादी में 15 फीसदी शिया मुसलमान हैं। अगस्त महीने भी दोनों समुदाय के बीच हिंसा भड़की थी। इस दौरान 46 लोगों की मौत हुई थी। 200 लोग घायल हुए थे। 2023 में भी 20 लोगों की हिंसा में जान गई थी।

300 से ज्यादा दुकानों को फूंका

कुर्रम का बागान और बच्चा कोट हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। यहां दंगाइयों ने घरों, दुकानों और सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 300 से अधिक दुकानों और 100 से ज्यादा घरों को फूंक दिया गया है। बता दें कि कुर्रम में पिछले कुछ महीनों में हुई हिंसा में करीब 150 लोगों की जान जा चुकी है।

क्यों भड़की हिंसा?

मौजूदा हिंसा के पीछे भूमि विवाद का मामला है। संघर्ष शिया बहुल जनजाति मालेखेल और सुन्नी बहुल जनजाति मडगी कलाय के बीच जारी है। पाराचिनार से 15 किमी दक्षिण में स्थित बोशेहरा गांव में स्थित भूमि के एक टुकड़े को लेकर यह दंगे भड़के हैं। जानकारी के मुताबिक यह कृषि भूमि है। इसका स्वामित्व शिया जनजाति के पास है। मगर खेती करने के लिए इसे सुन्नी जनजाति को पट्टे पर दिया गया। इसी साल जुलाई में पट्टे की समय सीमा खत्म हो चुकी है। मगर सुन्नी मुसलमानों ने जमीन वापस करने से मना कर दिया। बस इसी बात पर पाकिस्तान का कुर्रम जिला सुलग उठा है।

सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधव सिंह जी

0

सीरवी समाज में दीवान माधव सिंह जी का स्थान एक आध्यात्मिक और प्रेरणादायक नेता के रूप में है। उनका जीवन समाज के लिए समर्पण, धर्म की सेवा और नैतिक मूल्यों की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने अपने प्रवचनों और विचारों के माध्यम से समाज को एकजुटता, भक्ति, और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।

सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधव सिंह जी

दीवान माधव सिंह जी के योगदान:

  1. धार्मिक जागरूकता:
    उन्होंने धर्म और संस्कृति को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया, जिससे समाज अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ा रह सके।
  2. समाज सुधार:
    दीवान माधव सिंह जी ने समाज में शिक्षा, एकता, और समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज के भीतर आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुटता का आह्वान किया।
  3. आध्यात्मिक नेतृत्व:
    उनके प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम न केवल आत्मिक शांति देते हैं, बल्कि समाज को नैतिक और धार्मिक मूल्यों की ओर प्रेरित करते हैं।
  4. संस्कृति का संरक्षण:
    उन्होंने सीरवी समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, और परंपराओं को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया।

प्रेरणा का स्रोत:

दीवान माधव सिंह जी का जीवन हर सीरवी समाज के व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा है। उनके विचार और उपदेश समाज को नैतिकता, धर्म, और सच्चाई की राह पर चलने का मार्गदर्शन देते हैं।

उनका संदेश हमें सिखाता है कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो हर इंसान को सही दिशा में जीने का मार्ग दिखाती है।

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल के सामने सरकार बनाने दावा पेश किया

0

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंप दिया और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हेमंत सोरेन ने रविवार 24 नवंबर को रांची में कहा, ”28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।आज मैंने राज्यपाल के समक्ष मौजूदा सरकार से इस्तीफा देकर अगली सरकार के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।’

हेमंत सोरेन बोले- हमने गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी
हेमंत सोरेन ने कहा, “आज हमने गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसी कड़ी में हमने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैंने उन्हें अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी यहां मौजूद थे। 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।”

हेमंत सोरेन को चुना गया इंडिया ब्लॉक का नेता
कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि सोरेन को झारखंड में इंडिया ब्लॉक का नेता चुना गया है। सहाय ने कहा, “सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना समर्थन दिया और हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा सदन का नेता चुना गया… शपथ ग्रहण की संभावित तिथि 28 तारीख है।”

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटों के साथ इंडिया ब्लॉक को जीत दिलाई। जेएमएम ने 34 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों ने 22 सीटें हासिल कीं। सहयोगियों में से कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, आरजेडी ने चार और सीपीआई-एमएल ने दो सीटें जीतीं।

झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सिर्फ 24 सीटें मिलीं। भाजपा को 21 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी दलों आजसू पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जेडी-यू को एक-एक सीट मिली।

महाराष्ट्र में जीत के बाद क्या पास होगा वक्फ बिल? PM के इशारे को समझें

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की विजय को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय भवनी नारे के साथ की। मोदी ने कहा कि जो लोग महाराष्ट्र के बारे में जानते हैं, उन्हें पता होगा कि वहां जब हम ‘जय भवानी’ कहते हैं तो ‘जय शिवाजी’ का नारा भी साथ-साथ गूंजता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों, एससी, एसटी और ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांटने की सोची और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ देश का ‘महामंत्र’ बन गया है। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र ने धर्म और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मराठी भाषा की सेवा करने का वर्षों का मौका था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाया। पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सच्चाई को स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मतदाताओं के फैसले को महत्व नहीं देता। उन्होंने कहा कि मतदाता स्थिरता चाहते हैं और राष्ट्र प्रथम की नीति में विश्वास करते हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने अन्य राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन देखा है। मोदी ने कहा कि आप जल्द ही पंजाब में भी यही देखेंगे। अनुच्छेद 370 को दुनिया की कोई ताकत वापस नहीं ला सकती- पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि इस जीत का देश के लिए एक और संदेश है कि इस देश में केवल एक संविधान ही चलेगा। मोदी ने कहा कि जो लोग दो अलग-अलग संविधानों की बात करते हैं, वे हार जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहती है। मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों को बताना चाहता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला पाएगी।

कांग्रेस ने देश की कई संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दीं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस परजीवी बन गई है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी राज्य में अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती, लेकिन फिर भी इसका अहंकार सातवें आसमान पर है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकरण के लिए कानून बनाए और वक्फ बोर्ड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कांग्रेस पर ‘नकली धर्मनिरपेक्षता’ का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2014 में हार के बाद कई संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दीं।

परिवारवाद ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी से असंतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक परिवारवाद ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है और किसी भी समर्पित व्यक्ति के लिए वहां काम करना मुश्किल हो गया है। पीएम मोदी ने कहा देश के लोगों को अर्बन नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत है।

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और अन्य उपचुनावों के नतीजे पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाते हैं। नड्डा ने कहा कि आज जनता ने जो फैसला दिया है, वह मोदी द्वारा जनसेवा के लिए किए गए कामों से मेल खाता है। जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इस भ्रम में था कि वह जाति, धर्म के नाम पर समाज को बांट देगा। इस चुनाव और हरियाणा के नतीजों ने दिखा दिया है कि लोग जानते हैं कि कौन सही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का फैसला सिर्फ 2024 के लिए नहीं है, हमें मोदी के नेतृत्व में 2019 में भी यह फैसला मिला था। लेकिन तब उद्धव का सत्ता के प्रति अंधा प्रेम और विश्वासघात जीत गया था। आज जनता ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है। नड्डा ने कहा कि देश को बांटने की कोशिश करने वाले लोग चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन इस भ्रम में है कि वह जाति, धर्म के नाम पर समाज को बांट देगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव और हरियाणा के नतीजों ने दिखा दिया है कि लोगों को पता है कि कौन सही है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है, खासकर तीन देशों की अपनी यात्रा के बाद। दुनिया ने मोदी द्वारा भेजे गए संदेश की सराहना की है।

पहले ही चुनाव में छा गईं प्रियंका गांधी तोड़े सारे रिकॉर्ड 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज

0

तिरुवनंतपुरम: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा रिकॉर्ड 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वायनाड लोकसभा सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 4 लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बना चुकी हैं। मतगणना की शुरुआत से ही प्रियंका गांधी लगातार आगे बढ़ रही हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, वायनाड में प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर हो रही हैं. अब तक उन्हें 622338 वोट मिले हैं, जबिक सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 211407 वोट मिले, जबकि बीजेपी तीसरे स्थान पर है। उसकी उम्मीदवार को नव्या हरिदास को 109939 वोट मिले। प्रियंका गांधी 410931 वोटों से आगे चल रही हैं।

इसके अलावा, पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय चुनावी मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार सी कृष्णकुमार ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन अब वह पीछे हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राहुल ममकूटथिल आगे निकल गए हैं। कांग्रेस छोड़कर माकपा समर्थित वामपंथी निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. पी सरीन तीसरे स्थान पर हैं। चेलाक्कारा विधानसभा क्षेत्र की अगर हम बात करें तो, यहां सीपीआई (एम) उम्मीदवार यूआर प्रदीप 4,498 वोटों से आगे चल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के चुनाव अभियान प्रबंधकों को भरोसा है कि उनके उम्मीदवार राम्या हरिदास लीड लेंगी और लगभग 1,600 वोटों से जीतेंगी क्योंकि सीपीआई (एम) उम्मीदवार वामपंथी गढ़ों में मजबूत स्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं।

संयोग से, केवल पलक्कड़ में ही असली त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि वायनाड में, यह पहले से तय है कि प्रियंका गांधी जीत दर्ज करेंगी और एकमात्र सवाल यह है कि क्या वह अपने भाई राहुल गांधी के वोटों के अंतर को हरा पाएंगी। चेलाक्कारा में, चुनावी लड़ाई जारी है, क्योंकि यह सीट 1996 से सीपीआई (एम) के पास है और कांग्रेस उम्मीदवार राम्या हरिदास प्रदीप को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

वायनाड लोकसभा उपचुनाव और चेलाक्कारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था, जबकि पलक्कड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान बुधवार को हुआ। तीनों उपचुनाव इन सीटों के मौजूदा सदस्यों द्वारा अपनी सीटें खाली करने के बाद हुए थे। जहां राहुल गांधी ने रायबरेली को बरकरार रखने के लिए वायनाड सीट छोड़ी, वहीं पलक्कड़ से कांग्रेस के शफी परमबिल और एससी/एसटी राज्य मंत्री के राधाकृष्णन ने क्रमशः पलक्कड़ और चेलाक्कारा में अपनी जीती हुई सीटें छोड़ दीं।

इस सीट से राहुल गांधी लगातार दूसरी बार 2024 के आम चुनावों में जीत कर संसद पहुंचे थे। इस बार उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सीपीआई (एम) के उम्मीदवार एनी राजा को 3 लाख 64 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। राहुल ने उत्तर प्रदेश की राय बरेली सीट से अपनी सदस्यता कायम रखते हुए वायनाड सीट पर इस्तीफा दे दिया था, इसलिए यहां हो रहे उपचुनाव में उनकी बहन प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं।

महाराष्ट्र की जीत को बताया ऐतिहासिक, झारखंड में इंडीया गठबंधन को दी बधाई; चुनाव नतीजों पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से लेकर देशभर में हुए उपचुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी नीत गठबंधन की जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की है। वहीं, उन्होंने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव में जीत की बधाई भी दी है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, विकास की जीत, सुशासन की जीत। एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे। एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहनों, खासकर राज्य के युवाओं और महिलाओं का हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र!

पीएम मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए लिखा, मैं एनडीए के हर कार्यकर्ता पर उनके जमीनी प्रयासों के लिए गर्व करता हूं। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, एनडीए के जन-हितैषी प्रयास हर जगह गूंज रहे हैं। मैं विभिन्न राज्यों के लोगों को विभिन्न उपचुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हेमंत सोरेन को दी बधाई

पीएम मोदी ने झारखंड के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए हेमंत सोरेन की झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूँ।

घरवालों को नागवार गुजरा बेटी का प्यार, फिल्मी स्टाइल में किया किडनैप; माता-पिता सहित नौ गिरफ्तार

0

राजस्थान के बालोतरा जिले में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने युवती के माता-पिता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और युवती को सुरक्षित छुड़ा लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती मंजू शुक्रवार को अपने पति कुलदीप और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो रिक्शा में मंदिर जा रही थी तभी उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार एक वाहन में आए और ऑटो रिक्शा को बीच सड़क पर रुकवाकर उसे खींचकर बाहर निकाल लिया।

image 58

लड़की का किया किडनैप

पुलिस ने बताया कि वे मंजू को जबरन वाहन में अपने साथ ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और राजस्थान-गुजरात सीमा के पास सिरोही जिले में वाहन को पकड़ लिया और शुक्रवार रात पीड़िता को मुक्त करा लिया।

पुलिस से मांगी गई थी सुरक्षा

बालोतरा के पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में युवती के पिता-माता समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। कवरिया ने बताया कि मंजू और उसके पति ने सुरक्षा की मांग की थी और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई। उन्होंने बताया कि दंपति को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने आने-जाने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देंगे।

नौ लोग गिरफ्तार

उन्होंने अपने आवागमन के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया, इसलिए उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं थी। बालोतरा के थानाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।