Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 51 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 51

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, 200 गाड़ियां जलकर हुईं खाक

0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कल रात आग लगने से लगभग 200 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गयी। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जीआरपी के पीछे बने बाइक स्टैंड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। यहां रेलवे में कार्यरत कर्मचारी अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। आरपीएफ, जीआरपी और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर किसी तरह काबू पा लिया, नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।

चिंगारी वहां खड़ी बाइक तक पहुंची, जिसमें पूरा पेट्रोल भरा हुआ था
खबरों के अनुसार रात लगभग 10.45 बजे शॉर्ट सर्किट की घटना हुई थी। उसके बाद एक बजे के लगभग पार्किंग में फिर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस बार आग फैल गयी। चिंगारी वहां खड़ी बाइक तक पहुंची, जिसमें पूरा पेट्रोल भरा हुआ था। आग लगते ही बाइक की टंकी धमाके के साथ फट गयी। इसने अन्य मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद तो स्टेशन में भगदड़ मच गयी। यात्री इधर-उधर भागने लगे। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तीन बजे आग पर काबू पाया गया
डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तीन बजे आग पर काबू पाया गया। GRP अधिकारियों के अनुसार घटना की वजह शॉर्ट सर्किट ही है या कुछ और, इस पर जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने कहा, कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से हो सकत है। 200 मोटरसाइकिलों के पूरी तरह जलने की बात सामने आयी है। कहा कि आग की चपेट में आये सर्वाधिक वाहन रेलकर्मियों के थे।

एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम घर पहुंची

0

महाराष्ट्र के कार्यवाहक कारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शनिवार 30 नवंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों का एक दल उनके घर पर इलाज के लिए पहुंचा है। शिंदे पिछले एक-दो दिन से सर्दी और वायरल बुखार से परेशान हैं। आज शनिवार सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

शिंदे पिछले एक महीने से राज्य का चुनावी दौरा कर रहे थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों बैठक करने के कारण बुखार और सर्दी जैसे वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक तबियत खराब हो गई है। इसके बाद शिंदे अपने घर में ही आराम कर रहे हैं। वहीं डॉक्टरों की एक टीम उनके घर पर इलाज के लिए पहुंची है। जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे बुखार और वायरल से पीड़ित है।

पैृतक आवास सतारा पहुंचे शिंदे
सतारा में शिंदे का पैृतक आवास है, जहां वह रह रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री शुक्रवार से सर्दी और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। आज शनिवार सुबह से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वह पिछले एक महीने से राज्य के चुनावी दौरे पर थे और पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों बैठकें करने के कारण उन्हें बुखार और सर्दी जैसे वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा है।

इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आराम करने के लिए गांव गए हुए हैं। उन्हें फिलहाल बुखार है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

बीपी व शुगर बढ़ने से बेहोश गर्भवती की अस्पताल में मौत

0

बागेश्वर: बीपी व शुगर बढ़ने से एक आठ माह की गर्भवती घर में बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन लेबर रूम में जांच के दौरान उसकी मौत हो गई। गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रख दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 28 साल की कोमल पत्नी दीवान सिंह की शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सिर में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। बेहोशी में उसका पति आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गया। लेबर रूम में जांच में दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पति की कत्यूर बाजार में कपड़े की दुकान है। वह मूल रूप से भगवानुपर कठघरिया हल्द्वानी निवासी है। वह यहां दस साल से दुकान चलाते हैं।

मृतका की पहले एक पांच साल की लड़की है। इस वक्त महिला आठ माह के गर्भ से थी। प्रभारी सीएमएस डॉ. रीजीव उपाध्याय ने बताया कि महिला का बीपी व शुगर बढ़ा हुआ था। शुगर 400 था। लेबर रूम में जब वह पहुंची बेहोश थी। उन्होंने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी, फोन पर युवक ने कहा गोली मार दूंगा

0

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें फोन करके गालियां दीं और गोली मारने की धमकी दी। राठौड़ ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल समेत कई नेताओं ने राठौड़ से बात करके घटना की जानकारी ली।

अनजान नंबर से कॉल, कहा- ‘तू बहुत उछल-कूद कर रहा’

शुक्रवार सुबह मदन राठौड़ के फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल उठाते ही सामने वाले ने उन्हें अपशब्द कहने शुरू कर दिए। धमकी देने वाले ने कहा, “तू बहुत उछल-कूद कर रहा है। तुझे गोली मार दूंगा। राज्यसभा में इसलिए भेजा है क्या?” यह सुनकर राठौड़ ने तुरंत दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इस घटना के बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने राठौड़ से संपर्क किया और अपनी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने भी राठौड़ से बात की और घटना की जानकारी ली। यह घटना राजस्थान की राजनीति में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गई है।

कभी बिहार का बताया कभी अनूपगढ़ का

राठौड़ के स्टाफ ने उस नंबर पर वापस कॉल किया जिससे धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने पहले खुद को बिहार का बताया, फिर अनूपगढ़ का। जब उससे धमकी का कारण पूछा गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया। उसके बाद बार-बार कॉल करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया।

मदन राठौड़ ने पूछा, भाई तुम्हें तकलीफ क्या है?

मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा, ‘मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कोई मुझे धमकी दे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने तो फोन करने वाले के अपशब्द कहने के बाद भी उससे पूछा कि भाई तुम्हें तकलीफ क्या है? क्यों इस तरह से बोल रहे हो?’ राठौड़ ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें किस बात के लिए धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। यह घटना चिंताजनक है और इससे राजनेताओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

प्रियंका गांधी ने सांसद की शपथ के साथ दिया बड़ा संदेश, हाथ में लिए रहीं संविधान दादी इंदिरा गांधी जैसा लुक

0

वायनाड लोकसभा सीट से चुनी गईं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी अंदाज बेहद खास रहा। उन्होंने हाथ में संविधान की लाल किताब ले रखी थी, साथ ही वही हमेशा की तरह साड़ी में नजर आईं। लेकिन इस बार उनकी साड़ी कुछ खास थी।

दादी इंदिरा गांधी जैसा लुक गोल्‍डन बॉर्डर की’कासवु’ साड़ी में

प्र‍ियंका अपनी शपथग्रहण के मौके पर केरल की पारंपरिक साड़ी ‘कासवु’ में नजर आई. इस साड़ी के किनारे पर सुनहरे ब्रोकेड का काम होता है, जिसे कासवु कहते हैं। कासवु शब्द का मतलब होता है ज़री, यानी पारंपरिक रूप से महीन सोने या चांदी से बना धागा। केरल में कई केंद्र हैं जहां इस तरह की हथकरघा साड़ियां बनाई जाती हैं। ये साड़ियां अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए मशहूर हैं। कई लोगों को उन्हें देखकर उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद आ गई। जिन्हें भी अक्सर पारंपरिक साड़ियों में देखा जाता था। अपनी दादी इंदिरा गांधी के समान दिखने और बोलने के तरीके के कारण अक्सर उनकी तुलना की जाती है। केरल की ये पारंपर‍िक साड़ी पूरी दुनिया में प्रस‍िद्ध है।

दशकों में पहली बार हुआ ऐसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर अपनी रैलियों के दौरान भारतीय संविधान की एक लाल रंग की प्रति लेकर चलते नजर आते हैं, जिसे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से “संविधान की रक्षा” करने के लिए एक आंदोलन का हिस्सा कहते हैं। यह दशकों में पहली बार है कि नेहरू-गांधी परिवार के तीनों सदस्य – सोनिया, राहुल और प्रियंका – अब संसद में हैं।

पूरा परिवार रहा मौजूद

प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थी, तब उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद थे। इस दौरान उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, उनके बेटे और बेटी रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा भी संसद पहुंचे थे।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैं प्रियंका गांधी वाड्रा, जो लोकसभा की सदस्य र्वाचित हुई हूं, सत्य निष्ठा से यह शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद।’

पहली बार बनीं सांसद

ये पल प्रियंका गांधी के लिए एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि वह पहली बार लोकसभा में सदस्य के रूप में शपथ ले रही हैं। बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार के केंद्र की सहायता स्वीकार न करने पर ‘आश्चर्य’ व्यक्त किया

0

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट फटकार लगाती हुई दिखाई दी है। केंद्र सरकार द्वारा पोषित स्वास्थ्य योजना के जरिए वित्तीय मदद मंजूर नहीं करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के इस कदम की आलोचना की है। उन्होने इस फैसले को अजीब बताया है। उन्होंने सरकार से ये सवाल भी पूछा है कि आखिर वो क्यों सहायता लेने से मना कर रहे हैं।

कोर्ट ने जताई इस बात पर हैरानी

चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने आप सरकार के इस फैसले से नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस मनमोहन ने कहा कि आज आप नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये लेने से मना कर रहे हैं। मैं इसको लेकर काफी हैरान हूं। मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच ने इस मामले में अपनी राय रखते हुए कहा कि ये बेहद ही अजीब बात है कि दिल्ली सरकार केंद्र सराकर की तरफ से मिल रही सहायता को नहीं स्वीकार रही है, जबकि दिल्ली के पास इस वक्त अपनी स्वास्थय सेवा प्रणाली के लिए कोई पैसे भी नहीं है। आपकी इस मामले में राय बिल्कुल अलग हो सकती है, लेकिन आप इस तरह की सहायता को लेने से इनकार कर रहे हैं।

आप का हो चुका है दिवालिया

इतना ही नहीं न्यायाधीश मनमोहन ने कहा कि मैं कोर्ट में खुलेआम कह रहा हू कि आप दिवालिया हो चुके हैं। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव की भी एक-दूसरे से नहीं बन रही है। इस तरह की गड़बड़ी के बीच भी आप केंद्र की तरफ से सहायता नहीं ले रहे हैं।

गौतम अडानी के फांउडेशन 100 करोड़ रुपये नहीं लेगी तेलंगाना सरकार, सीएम रेवंत रेड्डी ने किया ऐलान

0

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा  कि राज्य सरकार यहां स्थापित की जा रही ‘यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी’ के लिए अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी द्वारा दिए जाने वाले 100 करोड़ रुपये के दान को स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब अडाणी समूह के अध्यक्ष पर अमेरिकी अदालत में अभियोग लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय गौतम अडानी पर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय सरकारी अधिकारियों को “लाभदायक सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध” हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोपों के मद्देनजर लिया गया है।

उद्योग और वाणिज्य विभाग के विशेष मुख्य सचिव और औद्योगिक संवर्धन आयुक्त जयेश रंजन द्वारा डॉ. प्रीति अडानी को लिखे गए एक पत्र में उल्लेख किया गया, “हम आपकी फाउंडेशन की ओर से 18.10.2024 को लिखे गए पत्र के माध्यम से यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता के लिए आपके आभारी हैं।

अब तक हमने किसी भी दानदाता से धन का भौतिक हस्तांतरण नहीं मांगा था क्योंकि विश्वविद्यालय को धारा 80G के तहत कर छूट प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, यह छूट आदेश हाल ही में प्राप्त हुआ है, लेकिन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान परिस्थितियों और उठे विवादों को देखते हुए धन हस्तांतरण की प्रक्रिया को रोकने के लिए निर्देशित किया गया है।”

अमेरिका में अडानी के आरोपित होने के बाद, तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भाजपा से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि वे अब भी अडानी समूह को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे।

सोमवार को, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, “तेलंगाना के सम्मान और गरिमा की रक्षा करने और मुझे तथा मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों को किसी भी अवांछित विवाद से बचाने के लिए, हमने अडानी के दान को अस्वीकार करने का निर्णय लिया है। हमने किसी से एक रुपये तक नहीं लिया है।”

यह घटनाक्रम पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है।

कुछ एनडीए सदस्यों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बाद, चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर लगे आरोपों ने आंध्र प्रदेश की ब्रांड छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “यह दुखद है। हमारी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।”

पिछले हफ्ते, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा था कि राज्य सरकार के पास आरोपों से संबंधित रिपोर्ट मौजूद है और आश्वासन दिया कि यदि कोई अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्प्रिंग टूटी, मेंटेनेंस में लगा 17 घंटे, यात्रियों ने किया जम कर हंगामा

0

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जब से शुरू हुई आए दिन कोई ना कोई परेशानी आ रही है। यात्री ज्यादा किराया दे कर भी सुलभता से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। अब भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की स्प्रिंग टूट जाने से यात्रियों को 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने जम कर हंगामा किया। यात्री हंगामा करते रहे और स्टेशन मास्टर अपने रूम में ही नहीं निकले। सबको पता था कि यात्री परेशान होंगे लेकिन उन्होंने समझने और संभालने के लिए रेलवे स्टेशन पर कोई नहीं था। प्रीमियम ट्रेन के यात्रियों को पानी तक नहीं पिलाया। कई यात्री दूसरे ट्रेनों से चले गए कुछ वापस आ गए। 158 यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करा लिया। 

17 घंटे तक चला मेंटेनेंस

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को जब हजरत निजामुद्दीन से रात 10:16 बजे वापस भोपाल लौटी तो कोच नंबर C-11 की स्प्रिंग टूटी होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से 17 घंटे से रानी कमलापति स्थित यार्ड में इसका मेंटेनेंस किया गया।

image 71

यात्री बोले नहीं दी कुछ जानकारी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 5:50 पर रवाना होना था। यात्रियों के अनुसार रेलवे द्वारा उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी कि ट्रेन कितने बजे चलेगी। चलेगी भी या नहीं? जिसको लेकर नाराज यात्रियों ने रानी कमलापति स्टेशन पर सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों के रूम में हंगामा भी किया। वंदे भारत ट्रेन के 10 घंटे लेट होने के बाद नाराज रेल यात्री जहां एक तरफ लगातार रेलवे अधिकारियों के साथ गहमा गहमी करते नजर आए तो कुछ यात्री गुस्से में आकर रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबंर 1 की पटरियों पर जाकर बैठ गए। नाराज यात्रियों का कहना था कि रेलवे द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है कि ट्रेन आएगी भी या नहीं। 

अधिकारियों ने दी सफाई

 मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने बताया की ट्रेन की तकनीकी दिक्कत को दूर कर लिया गया है। जबकि भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने कहा कि यात्री चाहें तो टीडीआर फाइल कर पूरा रिफंड ले सकते हैं। तकनीकी खराबी के कारण परेशानी आई थी। 4 बजे के करीब ट्रेन को रवाना किया गया है। 

DU से लॉ की पढ़ाई, NSUI के टिकट पर DUSU चुनाव जीत बने अध्यक्ष, कौन हैं रौनक खत्री?

0

करीब एक महीने की देरी के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट आ गया है और इस बार का रिजल्ट बड़े बदलाव लेकर आया है। दरअसल, 10 साल के बाद पहली बार NSUI ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। NSUI के उम्मीदवार रौनक खत्री प्रेजिडेंट पोस्ट का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने ABVP कैंडिडेट ऋषभ चौधरी को करीब 1300 वोटों के अंतर से हराया है।

कौन हैं रौनक खत्री?

दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करने वाले रौनक खत्री डूसु चुनाव में NSUI की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। कैंपस में NSUI की ओर से हर प्रकार के धरने में उनकी मौजूदगी देखी जाती थी। रौनक खत्री ने कॉलेज में दाखिला लेने के बाद पीने के पानी की खराब व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई थी। लेकिन जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने खुद से कॉलेज कैंपस में मटका रखवाने का काम किया।

image 70

कैसे पड़ा ‘मटकामैन’ नाम

इतना ही नहीं उसके बाद से वह हर विरोध प्रदर्शन में मटके के साथ नजर आते थे। तभी से उनका नाम ‘मटकामैन’ पड़ गया। रौनक ने कोर्ट में वॉटर कूलर, WiFi और AC की व्यवस्था के लिए याचिका भी दायर की थी। इसके बाद समस्या का समाधान हुआ। रौनक ने एक मीडिया चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरुआत में किसी पार्टी से नहीं जुड़े थे। 2024 में उन्होंने NSUI जॉइन की थी।

कौन कितने वोटों के अंतर से जीता?

अध्यक्ष पद के लिए NSUI के रौनक खत्री 1343 वोटों के अंतर से जीते हैं। उन्हें कुल 20,207 वोट मिले। वहीं एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 18,864 वोट मिले।

उपाध्यक्ष: एबीवीपी के भानु प्रताप ने 8762 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। उन्हें 24,166 वोट मिले। एनएसयूआई के यश नांदल को 15,404 वोट मिले।

सचिव: एबीवीपी की मित्रविंदा करनवाल ने 1467 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 16,703 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की नम्रता जेफ मीना को कुल 15,236 वोट मिले।

संयुक्त सचिव: एनएसयूआई के लोकेश चौधरी ने 6726 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। चौधरी को कुल 21,975 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के अमन कपासिया को 15,249 वोट मिले।

हिंदू कॉलेज दिल्ली में पहली बार बाड़मेर का युवा बना छात्रसंघ अध्यक्ष

0

बाड़मेर: दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में 125 सालों में पहली बार बाड़मेर के युवा ने छात्रसंघ अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा है। हिंदू कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी। इसके बाद अब पहली बार थार का युवा अध्यक्ष बना है। राजस्थान से पहले छात्र राहुल राजपुरोहित पुत्र भंवर सिंह निवासी चवा बाड़मेर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में अध्यक्ष बने। राहुल अभी हिंदू कॉलेज में हिंदी ऑनर्स के तृतीय वर्ष के छात्र है।

राहुल एक सामान्य मध्यम किसान परिवार से आते हैं। इनकी स्कूली शिक्षा बाड़मेर में मदर टेरेसा स्कूल से 2022 में संपन्न हुई। राहुल विद्यालय में मेधावी छात्र रहे और बारहवीं कक्षा में बाड़मेर में टॉपर भी रहे। उसके उपरांत सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। पारिवारिक पृष्ठभूमि में कोई भी सक्रिय राजनीति में कोई नहीं रहा लेकिन दादाजी से राजनीतिक समझ सीखने को मिली और अपने साथियों के संघर्ष की बदौलत छात्र राजनीति की शुरूआत की।