Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 49 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 49

राजस्थान के पाली में बड़ा हादसा, स्कूली छात्रों से भरी बस पलटी, 3 बच्चों की मौत, कई घायल

0

पाली. राजस्थान के पाली जिले के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। जिनमें से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 14 अन्य बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बस में कुल 55 बच्चे सवार थे।

बस महात्मा गांधी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी…
यह हादसा तब हुआ जब राछिया, आमेट कस्बे के के महात्मा गांधी स्कूल के बच्चे परशुराम महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। बस चारभुजा से देसूरी की ओर बढ़ रही थी, जब पंजाब मोड घाटी में बस के ब्रेक फेल हो गए और वह पलट गई।हादसे की जानकारी मिलते ही देसूरी और चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की और घायल बच्चों को बस से निकाला। मौके पर मौजूद तीन बच्चियों की मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत चारभुजा और देसूरी के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

घाटी पर आते ही अचानक बस के ब्रेक हो गए फेल…
देसूरी हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल का पूरा मेडिकल स्टाफ सक्रिय हो गया और इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गईं। घायल बच्चों को हर संभव इलाज और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। देसूरी हॉस्पिटल में भर्ती एक घायल छात्र, विनोद ने बताया कि वह और उसके साथी परशुराम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। बस में टीचर्स भी मौजूद थे। छात्र के मुताबिक पंजाब मोड घाटी में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

जयपुर में होगा 32 देशों के उद्योगपतियों का ‘महाकुंभ’, ‘राइजिंग राजस्थान’ निवेश सम्मेलन का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, समिट में ये देश होंगे शामिल

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार से 32 देशों के उद्योगपतियों का तीन दिवसयी ‘महाकुंभ’ शुरू होगा। राजस्थान के विकास के लिए सूबे की भजनलाल सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘राइजिंग राजस्थान’- ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के लिए यहां 32 देशों के उद्योगपति आएंगे। इनमें 17 देश ‘पार्टनर कंट्री’ होंगे। भजनलाल सरकार के इस मेगा इवेंट का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। राइजिंग राजस्थान के लिए अब तक 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू किये जा चुके हैं।

राइजिंग राजस्थान के लिए जयपुर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी समारोह में सुबह 9 बजे उद्घाटन भाषण देंगे। इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन जयपुर के सीतापुरा में स्थित एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में होगा। समारोह में 5000 से अधिक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इनमें कारोबार और व्यापार जगत के दिग्गजों समेत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, निवेशक, प्रतिनिधि और अन्य प्रतिभागी भाग लेंगे। बड़े उद्योगपतियों में कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी और अजय एस। श्रीराम समेत जापान के राजदूत केइची ओएनओ शामिल हैं।

पीएम मोदी ‘राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो’ का भी उद्घाटन करेंगे
समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सीएम भजनलाल शर्मा खुद एक-एक चीज को बारिकी से देख रहे हैं। समारोह में पीएम मोदी ‘राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो’ का भी उद्घाटन करेंगे। समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत भाषण से होगी। उसमें वे राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों, राज्य सरकार के एजेंडे और अगले 5 बरसों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करके 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

शिखर सम्मेलन में 16 भागीदार देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित 32 से अधिक देश भाग लेंगे। पीएमओ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत करेंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम की यह पहल 18-70 वर्ष की आयु की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई है। प्रधानमंत्री भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र 495 एकड़ में फैले हुए हैं, जिन्हें 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए बागवानी का एक कॉलेज होगा और 10 बागवानी विषयों को कवर करने वाले पांच स्कूल होंगे। यह बागवानी प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए फसल विविधीकरण और विश्व स्तर के अनुसंधान की दिशा में काम करेगा।

समिट में ये देश होंगे शामिल
इस तीन दिवसीय इंवेस्टमेंट समिट के दौरान प्रतिभागी देशों और राजस्थान के बीच सहयोग तथा साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कुल 8 देशों के लिए कंट्री सेशन्स और राउंड टेबल का आयोजन किया जा रहा है। समिट में डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन, क्यूबा, ब्राजील, कोस्टा रिका, वेनेजुएला, मोरक्को, अर्जेंटीना, नेपाल, ओमान, पोलैंड और थाईलैंड शामिल हैं. अन्य देश जो विभिन्न क्षमताओं में इस इन्वेस्टमेंट समिट में भाग ले रहे हैं उनमें अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मिस्र, फिनलैंड, घाना, इराक, रूस, सेशेल्स, चाड, इक्वाडोर, मेडागास्कर, पैराग्वे और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

भारत के युवा देश के भविष्य की धरोहर

0

भारत, दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश, अपने युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा के बल पर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है। आइए जानें कि कैसे भारत के युवा देश की प्रगति में एक मजबूत आधारशिला साबित हो रहे हैं।


H2: भारत के युवाओं की भूमिका और महत्व
भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 65% हिस्सा 35 वर्ष से कम उम्र के लोगों का है। यह युवा वर्ग देश की आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

H3: युवाओं का योगदान शिक्षा और तकनीक में

  1. शिक्षा: नई पीढ़ी के युवा उच्च शिक्षा और शोध कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
  2. तकनीकी नवाचार: स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों में युवाओं का सक्रिय योगदान देश को तकनीकी महाशक्ति बना रहा है।

H2: युवाओं की चुनौतियां और समाधान
युवाओं को बेरोजगारी, मानसिक स्वास्थ्य, और स्किल गैप जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
H3: समाधान:

  1. सरकार की कौशल विकास योजना।
  2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता कार्यक्रम।
  3. स्टार्टअप को प्रोत्साहन।

H2: भारत के युवा और सामाजिक बदलाव
भारत के युवा समाज में समानता, पर्यावरण संरक्षण, और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर काम कर रहे हैं। यह उनके नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।


H2: भारत के युवा और भविष्य की दिशा
भारत का भविष्य उसके युवाओं के सपनों और मेहनत पर निर्भर करता है।

  • रोजगार सृजन
  • वैश्विक नेतृत्व
  • सांस्कृतिक पुनरुत्थान
    भारत के युवा
  • युवा शक्ति
  • बेरोजगारी समाधान
  • भारत का विकास
  • स्किल डेवलपमेंट
  • युवा और स्टार्टअप्स
  • मानसिक स्वास्थ्य

युवाओं की भूमिका: बेरोजगारी, एडिक्शन और स्किल गैप

0

बेरोजगारी: हर साल लाखों युवा ग्रेजुएट होते हैं, लेकिन उनमें से कई को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार नहीं मिल पाता।

डिजिटल एडिक्शन: सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स का अत्यधिक प्रयोग युवाओं के समय और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है।

स्किल गैप: शिक्षा प्रणाली में व्यावहारिक कौशल की कमी के कारण युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार नहीं किया जा रहा है।

समाधान—सकारात्मक दिशा की ओर कदम

स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स: सरकार और प्राइवेट सेक्टर को मिलकर अधिक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स शुरू करने चाहिए।

इनोवेशन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा: युवाओं को इनोवेशन के लिए प्रेरित करने के साथ फंडिंग और मेंटरशिप प्रदान करनी चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान: डिजिटल डिटॉक्स और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

युवाओं की उपलब्धियां

भारत के युवा हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। टेक्नोलॉजी, खेल, विज्ञान, और कला में भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। जैसे:

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

भारतीय स्टार्टअप्स जैसे Zomato और Byju’s ने वैश्विक स्तर पर सफलता हासिल की।

निष्कर्ष

युवा शक्ति के बिना देश का विकास अधूरा है। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान किए जाएं, तो भारत न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी एक विश्व नेता बन सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

आपकी क्या राय है युवाओं की इस भूमिका पर? अपने सुझाव और विचार कमेंट बॉक्स में साझा करें।

image 85

“श्री: शुभता, ऐश्वर्य और दिव्यता का प्रतीक”

0

“श्री” देवता का सीधा संदर्भ किसी विशेष देवता से नहीं है, बल्कि “श्री” शब्द संस्कृत में शुभता, सौभाग्य, ऐश्वर्य, और पवित्रता का प्रतीक है। इसे विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के साथ जोड़ा जाता है।

श्री का धार्मिक संदर्भ:

  1. भगवान विष्णु (श्री हरि):
  • “श्री” भगवान विष्णु का एक विशेषण है, जो उनके ऐश्वर्य और वैभव को दर्शाता है।
  • भगवान विष्णु को “श्री विष्णु” कहा जाता है।
  1. देवी लक्ष्मी (श्री देवी):
  • “श्री” का मुख्य संबंध धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी से है।
  • देवी लक्ष्मी को “श्री” का प्रतीक माना जाता है।
  1. वैष्णव परंपरा:
  • श्री शब्द का उपयोग वैष्णव परंपरा में भगवान और उनकी अनुग्रह शक्ति के लिए होता है।
  • “श्रीरंगम” जैसे तीर्थ स्थानों में इसका उल्लेख मिलता है।

अन्य संदर्भ:

  • श्रीसूक्तम:
    श्रीसूक्त एक वैदिक मंत्र है जो देवी लक्ष्मी की स्तुति में गाया जाता है।
  • श्री शब्द का उपयोग सम्मान और शुभता के लिए होता है, जैसे “श्री गणेशाय नमः”।

image 84

सैलून में घुसकर बदमाशों ने काट दी युवक की नाक, दिनदहाड़े ऐसी घटना के बाद इलाके में दहशत

0

फलोदी : जोधपुर के फलोदी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें सैलून में बैठे एक युवक की नाक काट दी गई है। बताया जा रहा है कि वह युवक सैलून में शेविंग करवा रहा था, जहां कुछ लोगों ने आकर उसकी नाक काट दी। पीड़ित युवक का नाम वकील खान है। बताया जा रहा है कि हिंडाल गोल गांव से कैंपर में सवार होकर आए 7 से 8 लोगों ने उसकी नाक काट दी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों काटी नाक?

जानकारी मिली है कि यह मामला आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग का है। गंभीर घायल युवक को फलोदी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।  युवक के साथ मारपीट करते हुए आरोपी उसकी नाक काटकर अपने साथ ले गए। यह घटना दोपहर 3 बजे कलरा गांव में हुई है। इस मामले के बारे एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह ने बताया कि कलरा गांव निवासी युवक वकील खान शेविंग करवाने आया था, इस दौरान हिंडालगोल गांव से कैंपर में सवार होकर आए 7-8 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उन से जमकर मारपीट की। इस लड़ाई के दौरान एक आरोपी ने उसकी नाक काट ली और उसे लेकर वहां से चले गए।

तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत युवक फलोदी जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और जोधपुर रेफर कर दिया। फलोदी अस्पताल में जमा भीड़ ने बताया कि मामला किसी महिला से जुड़ा हुआ है। पीड़ित के परिवार वालों ने जानकारी दी कि मामला दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए दबाव पुलिस पर दिया जा रहा है। बता दें कि एएसआई को पीड़ित का बयान लेने के लिए जोधपुर भेजा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने 3 संदिग्धों को डिटेन किया है।

जल्द होगा मामले का खुलासा

हमले के बाद पीड़ित के चीखने पर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह ने बताया कि इस घटनाक्रम से जुड़े दो आरोपियों को डिटेन किया गया है। वहीं वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे। वहीं दूसरी तरफ देवनगर थानान्तर्गत चौपासनी रोड पर पांचवीं पुलिया के पास होटल के कमरे में गुरुवार को एक युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला। मुंह से झाग निकलने से पुलिस को अंदेशा है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया होगा।

image 17





बाली- मंत्री देवासी की माता जी की शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, सिरोही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व जगसीराम

0

बाली उपखंड के मुंडारा ग्राम में सिरोही विधायक व पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी के माताजी दौली बाई के निधन पर बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पहुंचे फालना देवासी की मां को दी श्रद्धांजलि दी।

वही सिरोही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व रेवदर पूर्व विधायक जगसी राम कोली ने मुंडारा स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिला उप प्रमुख जगदीश चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि समाज सेवक भी रहे मौजूद।

image 15

फलाना पहुँचाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया-प्रदेश अध्यक्ष के फालना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बीजेपी जिला अध्यक्ष मंसाराम सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

गोगामेड़ी में सुखदेव सिंह की अष्टधातु की मूर्ति का अनावरण

0

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “गोगामेड़ी स्मृति संकल्प” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गोगामेड़ी की अष्ट धातु से बनी आदम कद मूर्ति का अनावरण किया गया। इसके बाद प्रतिमा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही, प्रतिवर्ष 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक गोगामेड़ी स्मृति सप्ताह मनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में सुखदेव सिंह के योगदान पर चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत सत्र से हुई, जिसमें उत्तर भारत के 16 राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गोगामेड़ी परिवार ने स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के बाद गायिका विक्रांत ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर जोशीला गाना प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और राजस्थान सरकार के मंत्री राजयवर्धन सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे।

इस दौरान मंच पर भाषण देते हुए गोगामेड़ी के हत्याकांड की एनआईए द्वारा की जा रही जांच पर गोगामेड़ी की पत्नी और राष्ट्रीय करणी राजपूत सेना की अध्यक्ष शीला शेखावत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्हें विधिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है। लेकिन अगर NIA ने हाथ खड़े किए तो फिर समाज अपनी मजबूती और तेवर दिखा देगा।

‘हमारा समाज बदला लेना भी जानता है’
इस दौरान मंच से वक्ताओं ने कहा की सुखदेव सिंह शेखावत ने हमेशा गरीबों और पिछड़े लोगों की ना सिर्फ सेवा की बल्कि उनकी आवाज बने। वे जीवन के अंतिम समय तक पीड़ितों की सेवा करते रहे। भले ही कातिलों ने उनके शरीर को मार दिया हो लेकिन उनके विचार हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे।

image 13

सुखदेव सिंह की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि उनकी पहली बरसी पर जिस प्रकार देश भर से आए सभी समाज के लोगों ने उनका मनोबल बढ़ाया है। वे सदैव उनकी आभारी रहेंगी उन्होंने आगे कहा कि हमारा समाज बदला लेना भी जानता है। सर्व समाज आज एक है और सुखदेवसिंह को न्याय दिलाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ रहे है और आगे भी इसी तरह एकसाथ लड़ाई लड़ेंगे।

मूर्ति के साथ मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और शीला शेखवात

वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जल्द ही एनआईए की जांच में साफ हो जाएगा कि हथियार कहां से सप्लाई हुए थे और हत्याकांड के पीछे मुख्य सूत्रधार कौन है। अभी NIA इसकी जांच कर रही है और कुछ अपराधी सलाखों के पीछे है और जल्द ही बाकी के आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।

मूर्ति के अनावरण में लोगों की भीड़ सिक्योरिटी के लिए जोड़ देते हैं गैंगस्टर का नाम

हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में आने को लेकर सांसद बृजभूषण ने कहा की लोग आजकल सिक्योरिटी पाने के लिए ही किसी गैंगस्टर का नाम जोड़ देते हैं। यह एक ट्रेंड हो गया है। मामले पर गृहमंत्री अमित शाह की नजर बनी हुई है। जो भी आरोपी फरार है या जिनके भी इस हत्याकांड में लिंक है। वे सब गिरफ्तार होंगे और कानून उन्हें सजा देगा।

राजस्थान-बीकानेर में सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

बीकानेर : महाजन के आर्मी नॉर्थ कैंप में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देर रात की है। मृतक सैनिक की पहचान महाराष्ट्र निवासी संतोष पंवार के रूप में हुई है। सैनिक का शव महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी और अन्य जवान अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि संतोष पंवार की पोस्टिंग करीब 8 महीने पहले हुई थी।

वे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात थे। बुधवार शाम को वे कैंप से अपने कमरे में चले गए। इस दौरान कई देर तक कमरा बंद रहा। संतोष के साथियों को शक हुआ तो कमरे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

कई देर तक दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन जब गेट नहीं खोला वे उसे तोड़कर अंदर गए। जहां कमरे में वे फंदे से लटके हुए मिले। सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

हरदोई में तेज रफ्तार ट्रक और ई रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, काफी दूर तक घिसटता रहा वाहन, हादसे में दो की मौत, चार घायल

0

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिल में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हरदोई के बिल्हौर कटरा हाईवे पर सांडी थाना क्षेत्र में लक्षन पुरवा गांव के आगे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे ई रिक्शा को टक्कर मार दी। उसके बाद ट्रक ई-रिक्शा को काफी दूर तक घसीट ले गया। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के चलते हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके  बाद ट्रैफिक व्यवस्था संचालित किया जा सका।

बता दें कि सांडी थाना क्षेत्र के चौधरिया पुर निवासी प्रमोद की पत्नी सुधा (35), पुत्री महिमा (16), पुत्र देव उर्फ लड्डू (12) व परिवार के ही महेश की पत्नी सुधा (38), पुत्र शोभित (14) यह सभी बुधवार की दोपहर के बाद गांव से ही ई-रिक्शा बुक करके फर्रुखाबाद जनपद के पटिया गांव एक शादी समाहरोह में शामिल होने जा रहे थे। थाना क्षेत्र के मानीमऊ निवासी गुफरान (25) ई रिक्शा चला रहा था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर लक्षनपुरवा गांव के आगे सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दूसरी साइड में आकर ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक ई-रिक्शा को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे ई रिक्शा चालक गुफरान व प्रमोद की 16 वर्षीय पुत्री महिमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा में सवार महिमा की मां सुधा, भाई देव उर्फ लड्डू ताई सुधा व चचेरा भाई शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए। 

image 10

हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर हालत नाजुक होने के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।